Atul Subhash suicide case में nikita singhania को bail
Wife Nikita Singhania got bail in Atul Subhash suicide case :
जौनपुर :AI इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या केस में गिरफ्तार पत्नी निकिता सिंघान और माँ भाई अनुराग को, बंगलुरु के कोर्ट से जमानत मिल गई बेंगलुरु की सिविल कोर्ट ने अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी nikita singhania और उसकी मां निशा सिंघानिया और भाईअनुराग सिंघानिया को शनिवार को जमानत दे दी।तीनों, पत्नी, साला और सास, जमानत के लिए सत्र न्यायालय के समक्ष आज पहुंचे थे अब इसकी अनुमति दे दी गई है। हमें अभी भी आदेश पर विस्तार से गौर करना है।
#WATCH | Delhi: Atul Subhash suicide case | On Bengaluru's City Civil Court granted bail to Nikita Singhania (wife), Nisha Singhania (Mother in law) and Anurag Singhania (Brother in law), Vikas Modi, brother of deceased Atul Subhash says, "We had given 15 objections opposing the… pic.twitter.com/LeU82LUsU8
एक बार आदेश पर गौर कर लिया जाए विस्तार से,हम उन आधारों के बारे में जानेंगे जिन पर जमानत दी गई है या शर्तें लगाई गई हैं, हमारे तर्क का पक्ष यह था कि उनकी Atul Subhash suicide case में जमानत का होना मुश्किल था सार्वजनिक अभियोजक पोन्नन्ना ने कहा। उन्होंने कहा, “जांच अभी भी लंबित है.उन्हें जमानत आदेश प्राप्त करने में अधिक मेहनत करनी चाहिए थी क्योंकि जांच पूरी हुए बिना ही इन याचिकाकर्ताओं को जमानत मिल गई। हम जमानत आदेश से खुश नहीं हैं और इसे चुनौती दी जाएगी। उधर मृतक के भाई विकास मोदी ने जमानत आदेश पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे l
निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा का नववर्ष पर आशीष भरा पावन संदेश
जौनपुर 4 जनवरी : ‘निरंकार को हर कार्य में सम्मिलित कर आध्यात्मिक जागृति और सच्ची खुशी का विस्तार संभव है।’’ यह प्रेरणादायक वचन निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा नववर्ष के शुभ अवसर पर दिल्ली में आयोजित विशेष सत्संग समारोह में मानवता के नाम संदेश दिए। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन संदेशों को बताते हुए स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया की
नववर्ष केवल 2024 से 2025 का नम्बर परिवर्तन है। वास्तविकता में यह केवल इंसानी मस्तिष्क की बनाई गई अवधारणा है। निरंकार ने समय और सृष्टि को बनाया है, जिसमें अलग-अलग ग्रहों पर समय की अलग अवधारणा होती है इसलिए, नये वर्ष का अर्थ है हर क्षण को सार्थक बनाना।
सच्ची खुशी और आनंद केवल निरंकार में समाहित है। इस नये वर्ष में हमें अपने जीवन को ऐसा बनाना है कि हम हर व्यक्ति तक इस सच्चाई को पहुंचा सकें। हमें अपने जीवन को इस तरह ढालना है कि हर पल, हर कार्य में निरंकार की महत्ता को समझ सकें। सेवा, सुमिरण और संगत का वास्तविक अर्थ तभी प्रकट होगा, जब हम इसे दिल से अपनाएंगे। केवल मित्रता या सामाजिक दबाव के कारण अपनी आध्यात्मिकता में परिवर्तन नहीं करना चाहिए। सच्चे मन और जागरूकता से ही हम अपने जीवन को निरंकार से जोड़ पाएंगे।
अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए, हर कार्य में निरंकार को समाहित करना जरूरी है। यही वह मार्ग है, जो हमारे जीवन में आध्यात्मिक जागरूकता और संतोष का विस्तार करता है। इस नये वर्ष में हमें अपने पुराने अनुभवों से सीख लेकर, अपने भीतर की कमियों को सुधारते हुए, अच्छाइयों को अपनाना चाहिए। मानवीय गुणों से युक्त जीवन ही सच्चा जीवन है।
सतगुरु माता जी से पूर्व आदरणीय राजपिता जी ने सभी संतों को सम्बोधित करते हुए फरमाया कि आज के समय में समाज और मानव जीवन से परमात्मा की उड़ीक (जिज्ञासा) धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। लोग परमात्मा के अस्तित्व पर संदेह कर रहे हैं और सत्य की राह देखने के बजाय उसे नकारने में लगे हैं। यह स्थिति केवल इसलिए है क्योंकि कई लोग परमात्मा को पाने का दावा करते हैं, लेकिन सच्चे प्रयास नहीं करते। सतगुरु के ज्ञान से हमें जो सत्य प्राप्त हुआ है, वह केवल कहने-सुनने तक सीमित न रहे। यह हमारे जीवन में महसूस हो और ऐसा महके कि समाज के लिए वरदान बन सके। हमारा जीवन परमात्मा की ओर प्रेरित करने वाला बने, न कि दिखावे तक सीमित रहे।
सेवा, सुमिरण और संगत के बिना भक्ति अधूरी है। सच्चा जीवन वही है जिसमें परमात्मा का प्रेम और भक्ति का वास हो। हमें प्रेम, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ मानव परिवार को साथ लेकर चलना है। सत्संग के इस अमूल्य पहलू को सजाते हुए अपने जीवन को ऐसा साधन बनाएं कि हम प्रभु के निकट जा सके और दूसरों के लिए प्रेरणा स्वरूप बने।
इस नव वर्ष के अवसर पर सतगुरु माता जी ने अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए सुख, समृद्धि और आनंदमय जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की।
JAUNPUR NEWS जौनपुर [खुटहन ] शुक्रवार की रात क्षेत्र के लवायन गांव निवासी व्यक्ति का दमन में बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया वह कंपनी से काम कर रात्रि में आवास पर जा रहे थे जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है सूचना पाकर स्वजन दमन के लिए रवाना हो गए हैंउक्त गांव निवासी दिनेश सिंह समाजसेवी समर बहादुर सिंह (लालू) का भतीजा है बीते १० वर्षों से दमन में रहकर काम काज कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था घर में पत्नी संगीता के अलावा दो बच्चे सत्यम शिवम है जिनका रो रोकर बुरा हाल है l
डाँ.कपिलदेव के दीर्घायु और पूर्ण स्वस्थ रहने की मंगल कामना
MUMBAI NEWS : डाँ.कपिलदेव प्रसाद मिश्र (वाराणसी) का जन्मदिन मुम्बई में डाँ.कृपाशंकर मिश्र के निवास गोरेगांव पश्चिम मुम्बई में पारिवारिक परिवेश में 1 जनवरी बुधवार को सायंकाल स्नेहपूर्ण और सादगी से मनाया गया। परिवार के सभी लोगों ने मिलकर डाँ.कपिलदेव के लिए दीर्घायु और पूर्ण स्वस्थ रहने की मंगल कामना की,दीप जलाकर रोली-अक्षत और पुष्प से स्वागत करते हुए जन्मदिन की अनेकानेक बधाइयां दी गयी। डाँ.कृपाशंकर मिश्र का पूरा परिवार ऐसे आतिथ्य से अभिभूत हो गया l
आपको बता दें डॉक्टर कृपा शंकर मिश्रा देश के जाने-माने साहित्यकार हैं उनकी एक के बाद एक कई रचनाएं कई किताबें लोगों के बीच जिनकी लोकप्रियता भी देखने को मिली है जन्मदिन के इस अवसर पर डॉक्टर कृपा शंकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए शुभकामनाएं दिया l
सम्पूर्ण समाधान दिवस के 70 शिकायतो में 11 का निस्तारण
जौनपुर 04 जनवरी :कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ शनिवार को हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया कि शिकायतों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि फरियादियों की सुनवाई करते हुए प्रभावी निस्तारण कराया जाए जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके।
जिलाधिकारी के द्वारा मौके पर उपस्थित थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र में चाईनीज मांझा बेचने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान 70 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान लगभग 100 गरीब, असहाय सहित पात्र फरियादियों को तथा मौके पर उपस्थित दो दिव्यांग उमेश, लालमन को कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक शहर, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 रामअक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में तहसील केराकत के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अन्य तहसीलों में भी फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक एशोसियेशन ने कुलपति को मूल्यांकन प्रायोगिक परीक्षा को लेकर ज्ञापन दिया और यूजी पीजी की परीक्षा का सकुशल संपन्न होने पर बधाई दी ।
उत्तर प्रदेश में वित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक एशोसियेशन के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर सिंह ,महामंत्री डॉ निलेश कुमार सिंह पदाधिकारियो के साथ विश्वविद्यालय में पहुंचे, उन्होंने कुलपति प्रो वन्दना सिंह को ज्ञापन सौपा । शिक्षक समस्याओं को निदान करने की मांग की। इसके साथ ही यूजी पीजी की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं सकुशल संपन्न होने व समय से मूल्यांकन कार्य शुरू होने पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया है। प्रायोगिक परीक्षाएं समय से निपटाएं जाये , इसके साथ ही उसमें नियमानुसार शिक्षकों को मूल्यांकन में लगे और प्रायोगिक परीक्षाओं को समय से पूरा हो, जिससे परीक्षा परिणाम समय से घोषित हो सके। उन्होंने कहा कि जो भी शिक्षको के भुगतान लंबित है वह उन्हें समय से दिलवाया जाए।
इस संबंध में शिक्षकों ने परीक्षा नियंत्रक डा.विनोद कुमार सिंह, कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय को को बधाई और परीक्षा सम्पन्न होने और मूल्यांकन कार्य शुरू कराने की शुभकामना दी। इस अवसर पर डॉ रमन कुमार सिंह, डॉ संजीव कुमार सिंह, डॉ अमित सिंह ,डॉ सलीम खान, डॉ अवधेश भारती, डॉ शिवाजी , डॉ अरविंद कुमार यादव ,डॉ दिलीप सिंह, डॉ निजामुद्दीन, डॉ पिंटू गुप्ता ,डॉ आलोक त्रिपाठी ,डॉ सुधा सिंह, डॉ राजेश श्रीवास्तव ,डॉ राजेश भारती डॉ कमल पटेल मौजूद रहे।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का दो दिवसीय कॅरियर गाइडेंस प्रशिक्षण संपन्न JAUNPUR NEWS
जौनपुर 03 जनवरी :जनपद में करियर गाइडेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स के अन्तर्गत राजकीय जिला पुस्तकालय जौनपुर के सभागार में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और पंख नोडल शिक्षकों के दो दिवसीय गैर आवासीय कैरियर गाइडेंस प्रशिक्षण 02 जनवरी से 03 जनवरी तक आयोजित किया गया।
समग्र शिक्षा (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश के निर्देशनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, जिला समन्यवक डॉ0 राजन सिंह तथा मास्टर ट्रेनरों ने शुक्रवार को प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए प्रशिक्षण का समापन किया।जनपदीय संदर्भदाता पंकज कुमार (प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल सवायन) द्वारा संप्रेषण और पारस्परिक कौशल पर प्रकाश डालते हुए गतिविधि के माध्यम से संचार शैलियों को विस्तार से बताया गया। वहीं दूसरे जनपदीय संदर्भदाता पवन कुमार गुप्ता (प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मवई सोंधी) द्वारा टीम वर्क, समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन तथा विभिन्न प्रकार के करियर सम्बन्धी जानकारियां प्रतिभागियों को प्रदान की गई। प्रशिक्षण में खेल के माध्यम से समायोजन तथा करियर योजना पर प्रकाश डाला गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक डॉ0 राजन सिंह के द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कैरियर के प्रति जागरूक करने संबंधी विभिन्न जानकारियां प्रदान की गईं साथ ही सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव द्वारा कैरियर गाइडेंस के प्रशिक्षण के उपयोगिता के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने सभी प्रधानाध्यापको से विद्यालय मे कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के संचालन एवं परीक्षा पे चर्चा 2025 में सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का शत प्रतिशत नामांकन करने हेतु सभी को निर्देशित किया। कार्यक्रम में 32 विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
शांति भंग में 4 महिला समेत 8 गिरफ्तार,देशी तमंचा के साथ शातिर चोर
शांति भंग में चार महिला समेत आठ गिरफ्तार,देशी तमंचा के साथ शातिर चोर
JAUNPUR CRIME (जौनपुर) खेतासराय पुलिस टीम ने शांति भंग के आरोप में विभिन्न जगहों से आठ लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जिसमें चार महिला और चार पुरुष शामिल है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के मुताबिक क्षेत्र में शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले अचला देवी, घनश्याम, पतराजी देवी, परमिला,अनीता देवी, कमलेश निवासीगण लेदरही व संतलाल, सचिन निवासीगण अर्जनपुर को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम ने थानाध्यक्ष रामाश्रय राय,उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह,अनिल कुमार पाठक, हेड कांस्टेबल संजय पांडे, अम्बिका यादव,सजंय चौधरी व कांस्टेबल प्रमोद यादव शामिल रहे।
देशी तमंचा, कारतूस के साथ शातिर चोर गिरफ्तार,कब्जे से चोरी का मोबाइल व नगदी बरामद
वही दूसरी तरफ खेतासराय पुलिस टीम ने एक शातिर किस्म के चोर को गिरफ्तार करने का दावा की है और उसके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी का मोबाइल व नगदी बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष रमाश्रय राय ने बताया कि शुक्रवार को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि क्षेत्र के महरौड़ा मोड़ के समीप एक शातिर किस्म का चोर खड़ा है।
देशी तमंचा, कारतूस के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
सूचना के बाद हरक्क्त में पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर मुखबीर के निशानदेही पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अरशद उर्फ कुल्ली पुत्र सोहराब उर्फ लल्लन (24 वर्ष) निवासी शेखपुर अशरफपुर थाना खुटहन बताया। जिसके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस व चोरी की वन प्लस मोबाइल समेत चोरी की बकरी का बिक्री का 2100 रुपये नगदी बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का है। इसके खिलाफ खुटहन, खेतासराय व शाहगंज में दस मुकदमा दर्ज है। आवश्यक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, हेडकांस्टेबल संजय पांडे व अम्बिका यादव शामिल रहे।
समायोजित शिक्षकों को पुरानी पेंशन पर BSA को ज्ञापन
जौनपुर । संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर के पदाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सोपा और समायोजित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने की मांग की। बीएसए ने उन्हें इस पर समस्या के निदान के लिए हर संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया।
बता दे की संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ जौनपुर की इकाई के जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल से मुलाकात की । उन्हें ज्ञापन दिया और साथ में उन्हें नव वर्ष की बधाई प्रेषित करने के साथ नव वर्ष के इस सत्र मे निवारण के लिए शिक्षक समस्याओं को उठाया। जिसमें उन्होंने पदाधिकारी शिक्षक नेताओं ने मांग की समायोजित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए ।इसके लिए जो भी कदम उठाने पड़ेंगे शिक्षक संघ उठाएंगे।
इस संबंध में जरूरत पड़ी तो वह सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा शिक्षक नेताओं ने अन्य शिक्षक समस्याओं के निदान की मांग की। जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने कहा की प्रक्रिया गतिशील बताई गई है।अन्य किसी भी समस्या के निदान के लिए उन्हें आश्वासन दिया कि जो भी हर संभव कदम उनके हित में होगा उठाया जाएंगे । इस मौके पर जिला महामंत्री डॉ गौरीशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष राममिलन ,जिला महासचिव दुर्गेश राय, जिला मीडिया प्रभारी अमलेश यादव ,उपेंद्रनाथ,रामनारायण अरविंद कुमार पाल, सजल यादव, रामचंद्र पाल ,अनिल कुमार समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।
jaunpur news जौनपुर : राम दुलार चेरिटेबल ट्रस्ट ने वितरण किया कंबल दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंडी कहर ढा रही है। आम आदमी का जनजीवन त्रस्त है। रामदुलार चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से गरीबों में कंबल बितरण किया गया। संस्थापक फते बहादुर यादव की अध्यक्षता में उनके सुपुत्र डा अंकित यादव जो कुशीनगर में बच्चों का अस्पताल चलाते हैं। अपने गृहनगर सादी पट्टी गाँव में आकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। डा अंकित यादव ने अपने बक्तब्य में कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। इस मौके पर ट्रस्ट के तमाम पदाधिकारी व गाँव के लोग मौजूद रहे।