भाई मैं सऊदी में फस गया हूँ,बोल कर 2 लाख 95 हज़ार रुपये की ठगी
ठगों ने विश्वास बनाकर कर दिया विश्वासघात,लगा दिया 2 लाख 95 हज़ार रुपये का चूना
सोशल मीडिया के माध्यम से बनाया अपना निशाना,पीड़ित युवक ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
खेतासराय (जौनपुर) तकनीकी की मदद से ठग आएं दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे है। जिससे लोग घच्चा खाकर शिकार हो जा रहे है। स्थानीय थाना क्षेत्र के लेदरही गाँव निवासी कयामुद्दीन इन ठगों के जद में आकर शिकार बन गए। पीड़ित भुक्तभोगी ने पुलिस को लिखित सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी कयामुद्दीन पुत्र हाफिज अलाउद्दीन के फेसबुक पर मित्र नदीम नाम से एक मैसेज आया जिसमें एक व्हाट्सएप नम्बर दिया गया था। ठग नम्बर देने के बाद अपना शिकार बनाने के लिए जाल बिछा दिया। पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए ठग ने कहा कि मैं आपके खाते में पैसा भेज रहा हूँ, सम्भाल कर रखना और जब मैं सऊदी से आऊंगा तब मुझे देना।
पीड़ित कयामुद्दीन ने उसके झांसे में आते हुए सहमति जताया तो नदीम नाम का ठग ने मनीग्राम से 559544 रुपये का एक डमी मैसेज भेजकर विश्वास जीत लिया। बीते मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे नदीम नाम का ठग ने पीड़ित को मैसेज भेजा कि भाई मैं यहाँ (सऊदी) में बुरी तरह से फस गया हूँ, मुझे पैसे की तत्काल जरूरत है, जो मैं पैसा आपके खाते में भेजा हूँ उसे वापिस कर दो।
भुक्तभोगी उक्त ठग के झांसे में आकर ठग द्वारा बताएं गए खाते में 6 बार में 2 लाख 95 हज़ार रुपये भेज दिया। उक्त पैसे भेजना के बाद जब भुक्तभोगी पैसे देने के लिए खाते से पैसा निकालना चाहा तो खाते में किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं आया था। तब प्रार्थी के होश उड़ गयी और ज्ञात हुआ कि ऑनलाइन फ्राड का शिकार हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना दो दिन बाद खेतासराय पुलिस स्टेशन पर देकर न्याय की गुहार लगाई है उधर साइबर सेल में भी मामला दर्ज कराया है।
सुशासन दिवस: प्रधानाध्यापिका डॉ. शिवानी मौर्य हुई सम्मानित
खेतासराय (जौनपुर) सुशासन दिवस के मौके पर जनपद जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें शाहगंज ब्लॉक से प्राथमिक विद्यालय गोरारी की प्रधानाध्यापिका डॉ. शिवानी मौर्य को स्मृति-चिन्ह और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को सुशासन दिवस मनाया गया। उनकी स्मृतियों को पुनर्जीवित करते हुए उन्हें नमन किया गया। कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु रहे।
लखनऊ में आयोजित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को लोगों ने देखा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों की सुना। डॉ. शिवानी मौर्य ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, खण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इसी प्रकार विभाग की ओर से शैक्षिक नवाचार करने के लिए प्रेरणा मिलती रही तो यह विद्यालय आगे चलकर प्रदेश में नाम रोशन करेगा। प्राथमिक विद्यालय गोरारी की प्रधानाध्यापिका डॉ. शिवानी मौर्य को इसके पूर्व में भी कई पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इसी विकास खण्ड से सम्मानित होने वाले अन्य शिक्षकों में अशोक सोनकर, अखिलेश मिश्र, खुशबू यादव, ज्योति श्रीवास्तव, उमा प्रजापति, मनोज यादव, आशीष सिंह, ओमप्रकाश यादव शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद एवं शारीरिक शिक्षा में प्रथम आने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शैक्षणिक भ्रमण पर निकली बस को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
शैक्षणिक भ्रमण पर निकले निकले बच्चो को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
जौनपुर : मड़ियाहूं ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को राष्ट्रीय अविष्कार योजना के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बी ईओ। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत एक्सपोजर विजिट सारनाथ एवं स्वर्वेद महामंदिर वाराणसी, शिक्षा क्षेत्र मड़ियाहूं जौनपुर के 100 उत्कृष्ट बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी उदय भान कुशवाहा के निर्देशन में ए आर पी सिनिद्ध सिंह, वंश गोपाल, कैलाश नाथ एवं श्याम नारायण यादव के साथ शिक्षक गण वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादवेन्द्र यादव, श्यामिनी सिंह, अंजुलता इत्यादि के द्वारा विजिट कराया गया।
JAUNPUR NEWS N0-2
अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी में कक्षा-06 व 09 (सत्र 2025-26) में प्रवेश सम्बन्धित सूचना
सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी, के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों (महिला कल्याण विभाग लखनऊ से प्राप्त सूची के आधार पर) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिये पात्र बच्चों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु कक्षा-06 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक एवं 70 बालिकायें) व कक्षा-09 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक एवं 70 बालिकायें) के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।
प्रवेश परीक्षा की तिथि 16 फरवरी 2025 को समय पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक निर्धारित है। आवेदन पत्र किसी भी सामान्य कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक 26 दिसम्बर 2024 से निःशुल्क कार्यालय सहायक श्रमायुक्त जौनपुर एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है अथवा एन0आई0सी0 जौनपुर की वेबसाइट से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। पूर्ण रूप से भरे हुये आवेदन पत्र कार्यालय सहायक श्रमायुक्त जौनपुर एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय जौनपुर में आवेदन-पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 25 जनवरी 2025 सायं 5.00 बजे तक जमा किये जा सकते है।
30 नवम्बर 2024 को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता/पंजीकरण अवधि पूर्ण कर चुके अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे, कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बालसेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे, प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने/आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। कक्षा-06 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2013 से 31 जूलाई 2015 के मध्य तथा कक्षा-09 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य होना आवश्यक है। कक्षा-06 की प्रवेश परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित परीक्षण, भाषा परीक्षण के 100 अंक के 80 प्रश्न एवं कक्षा-09 हेतु अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान के 100 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमें उच्च प्राप्तांकों के अनुसार चयन मेरिट के आधार पर होगा। प्रवेश से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के लिए कार्यालय के फोन नंबर-05452-240478 पर एवं कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित चार टीमों ने विभिन्न जगहों से किया गिरफ्तार
JAUNPUR CRIME ( खेतासराय ) अपराधियों पर लगाम कसने के लिए चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस की गठित चार टीमों ने विभिन्न जगहों से दो महिला समेत दस वारंटियों को विधिक कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि वारंटियों के गिरफ्तारी हेतु चार टीम गठित की गई थी। जो विभिन्न जगहों से दो महिला समेत दस वारंटियों को विभिन जगह से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटियों में सब्लू उर्फ हैदर पुत्र निज़ामुद्दीन निवासी वार्ड नं. 10 कोहरौटी, मुस्ताक पुत्र अख्तर निवासी वार्ड नं. 1 सरवरपुर, सूरज पुत्र फिरंगी निवासी सोंगर, श्यामबिहारी पुत्र जयराम, विजय पुत्र श्यामबिहारी निवासीगण तारगहना, राकेश बिन्द पुत्र प्रेम बिन्द निवासी मनेछा, श्रीराम पुत्र स्व. अच्छेलाल, किसमत्ती देवी पत्नी प्यारेलाल, निशा देवी पत्नी बृजेश निवासीगण जमदहां व चंद्रभान पुत्र मेवालाल निवासी खुदौली को गिरफ्तार किया गया है।
सभी को थाने लाकर विधिक का कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, मोहम्मद तारिक आंसरी, रवींद्रनाथ तिवारी, हेडकांस्टेबल संजय पाण्डेय, नफीस अहमद, ईश्वर कुमार, त्रिगुण कुमार, कांस्टेबल बिकेश चौहान, महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह शामिल रही।
JAUNPUR NEWS खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग पर स्थित आज़ाद नहर के समीप गुरुवार की सुबह एक बड़ा अजगर दिखा जिससे आस-पास के लोग सहम गए लोगों ने इसकी सूचना वन-विभाग को दे दिया लेकिन कुछ पल में ही वह किसी मांद में घुस गया। आज़ाद नहर के समीप एक बड़ा अग़ज़र दिखाई दिया।
अजगर देखते ही हो हल्ला होने लगा और लोग भयभीत हो गए तथा भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। किसी ने इसकी सूचना वन-विभाग को दे दिया। जब तक वन-विभाग की टीम पहुँची तब तक अजगर झाड़ी के बीच किसी मांद में घुस गया। वन-विभाग की टीम काफी खोजबीन करने के बाद भी अजगर नहीं मिल सका, जिससे वन-विभाग की टीम खाली हाथ लौट गई।
कक्षा-6 व 9 सत्र 2025-26 में प्रवेश सम्बन्धित सूचना
जौनपुर :अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी में कक्षा-6 व 09 (सत्र 2025-26) में प्रवेश सम्बन्धित सूचना सहायक श्रमायुक्त देवब्रत यादव ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी, के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों, कोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों (महिला कल्याण विभाग लखनऊ से प्राप्त सूची के आधार पर) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिये पात्र बच्चों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु कक्षा-06 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक एवं 70 बालिकायें) व कक्षा-09 में उपलब्ध कुल 140 सीट (70 बालक एवं 70 बालिकायें) के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।
प्रवेश परीक्षा की तिथि 16 फरवरी 2025 को समय पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 1.00 बजे तक निर्धारित है। आवेदन पत्र किसी भी सामान्य कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक 26 दिसम्बर 2024 से निःशुल्क कार्यालय सहायक श्रमायुक्त जौनपुर एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है अथवा एन0आई0सी0 जौनपुर की वेबसाइट से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। पूर्ण रूप से भरे हुये आवेदन पत्र कार्यालय सहायक श्रमायुक्त जौनपुर एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय जौनपुर में आवेदन-पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 25 जनवरी 2025 सायं 5.00 बजे तक जमा किये जा सकते है।
30 नवम्बर को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता/पंजीकरण अवधि पूर्ण कर चुके अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे, कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बालसेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे, प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने/आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। कक्षा-06 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2013 से 31 जूलाई 2015 के मध्य तथा कक्षा-09 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य होना आवश्यक है।कक्षा-06 की प्रवेश परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित परीक्षण, भाषा परीक्षण के 100 अंक के 80 प्रश्न एवं कक्षा-09 हेतु अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान के 100 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमें उच्च प्राप्तांकों के अनुसार चयन मेरिट के आधार पर होगा। प्रवेश से संबंधित किसी प्रकार की समस्या के लिए कार्यालय के फोन नंबर-05452-240478 पर एवं कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।
देश की तरक्की मे सहकारिता का योगदान महत्वपूर्ण: सीमा द्विवेदी
जौनपुर : नवगठित बीपैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियो का हुआ शुभारंभ जनपद मे बुधवार को नवगठित बीपैक्स,डेयरी तथा मत्स्य सहकारी समितियो का शुभारंभ कार्यक्रम कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह मे संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि नये बीपैक्स का गठन भविष्य के लिए शुभ संकेत है।स्वतंत्रता के बाद देश की तरक्की मे सहकारिता का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। नई समितियो के गठन से सहकार से समृद्धि योजना को बल मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलास हकारीबैंक जौनपुर के चेयरमैन तथा पूर्व विधायक कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने जौनपुर मे सहकारिता आंदोलन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।उन्होने कहा कि सहकारिता ग्रामीण भारत की प्राणवायु है।सहकारिता के बगैर कृषि और ग्रामीण क्षेत्र की कल्पना भी नही की जा सकती। कार्यक्रम मे प्रतिभागियो को नई दिल्ली मे केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व मे दस हजार बीपैक्स के शुभारंभ के कार्यक्रम को भी सीधे प्रसारण के रूप मे दिखाया गया। कार्यक्रम मे जनपद की नवगठित बीपैक्स, प्राथमिक दुग्ध समितियो और मत्स्य समितियो को मुख्य अतिथि मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती सीमा द्विवेदी और चेयरमैन अरविंद कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा निबंधन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विशिष्ट अतिथि सुधाकर उपाध्याय अध्यक्ष केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सहकार से समृद्धि योजना अंतर्गत सहकारी समितिया जन ओषधि , सीएससी, दुग्ध कलेक्शन सेंटर, पेट्रोल पंप और गैस गोदाम का भी कार्य कर रही है जिससे समितियो की और उनसे जुड़े किसानो की आय मे कई गुना वृद्धि हुई है।
इसके पूर्व सहायक आयुक्त अमित कुमार पांडेय ने अंगवस्त्रम और स्मृतिचिन्ह देकर सांसद सीमा द्विवेदी और चेयरमैन जिलासहकारी बैंक का स्वागत किया। एडीसीओ द्वय लालजी , सतीश मौर्य, विजय कुमार और प्रीति सिंह ने बुके व अंगवस्त्रम देकर अतिथियो का स्वागत किया। बैठक का संचालन करते हुए एडीओ बक्शा ब्रह्मजीत सिंह ने शायरी से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम मे सहायक आयुक्त जौनपुर अमितकुमारपांडेय, सचिव जिलासहकारीबैंक वरूण यादव, सुधाकर उपाध्याय अध्यक्ष केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार, धनंजय सिंह अध्यक्ष डीसीडीएफ जौनपुर, डायरेक्टर भूमिविकासबैंक डाक्टर अंजना श्रीवास्तव, कैलाश सिंह जिलाध्यक्ष सचिव यूनियन , बीपैक्स सचिव , जनप्रतिनिधिगण तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।
मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ़ दयालु ने छात्रा को किया सम्मानित
जौनपुर :यूपी के मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ़ दयालु के हाथ शीर्ष स्थान प्राप्त करने छात्र सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज जनपद में सुशासन दिवस मनाया गया। उनकी स्मृतियों को पुनर्जीवित करते हुए उनको नमन किया गया।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ़ दयालु सहित पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशू, सदस्य महिला आयोग श्रीमती गीता बिंद, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण की उपस्थिति में लोक भवन लखनऊ में आयोजित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को सुना गया।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ़ दयालु जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी सहित अन्य द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण भारत में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई जा रही है। आज महामना मदन मोहन मालवीय की भी पावन जयंती है।
आज हम अपने इन दोनों महानायकों को नमन करते है। उन्होंने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की शिक्षा-दीक्षा,राजनीतिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कवि और राजनेता दोनों ही थे। वे सभी को साथ लेकर चलते थे। भारत की समृद्धि के लिए उन्होंने जो नींव डाली है और जो भारत आज हम देख रहे हैं उनकी इस विरासत को मा0 प्रधानमंत्री जी आगे बढ़ा रहे हैं।आज हम सड़कों का जो जाल देख रहे हैं,स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, एक्सप्रेसवे, सड़कों का चौड़ीकरण,एयरपोर्ट उन्हीं का विजन था। मोबाइल क्रांति में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विकास की दौड़ में आज भारत भी शामिल है।भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के जिस सपने को उन्होंने देखा था उसे हम पूर्ण करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों द्वारा भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी तथा महामना मदन मोहन मालवीय जी के योगदानों को याद किया गया तथा नमन किया गया।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दिया। जिलाधिकारी के द्वारा विस्तार से उनके योगदानों को साझा किया गया। इस अवसर पर सुशासन सप्ताह के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग से चित्रकला प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले अंशु विश्वकर्मा, शुभम सागर, सरोज, प्रिया मौर्य, प्रियांशी को, निबंध प्रतियोगिता में आतिफ, शगुन चौरसिया, अंश विश्वकर्मा, सिद्धार्थ तिवारी, आंचल मौर्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिक्षा तिवारी, यशराज सरोज, शीश खान, आयुष पांडे, रिया चौहान खेल एवं शारीरिक शिक्षा में अमित कुमार, आदित्य पटेल, सोनम कुमारी, आयुष बिंद, यश सेठ, मंशा तथा कशिश सिंह को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, स्कूल बैग, कॉपी, ड्राइंग बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग में निबंध प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले साक्षी यादव, रिया सिंह तथा शिवम पांडे, भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडे, आफताब, हिमांशु विश्वकर्मा, एकल काव्य में गौरव जयसवाल, सुमित सिंह, सौम्या सिंह को मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ़ दयालु ने सम्मानित किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 5000 तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 3000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2000 रुपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग में उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्वरुचि श्रीवास्तव, जनकधारी दुबे, खुशबू, नीतू सिंह, संजय मिश्रा, अखिलेश कुमार सहित अन्य प्रधानाध्यापकगण और शिक्षक गण को माननीय सदस्य विधान परिषद, जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख और नूपुर श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, परियोजना निदेशक, जिला स्तरीय अधिकारीगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
खेतासराय(जौनपुर) देवदूत हेल्पिंग हैंड्स द्वारा असहायों, गरीब, जरूरतमंदों में कम्बल वितरित कर उनको ठंढ से बचाने के लिए सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव, फुलेश में बुधवार कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 500 असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किया गया ।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रबन्धक दुर्गेश सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गरीब और बेसहारा की मदद करना समाज का दायित्व है।इससे पुण्य अर्जित होता है ।इस तरह के प्रयास से समाज में भाईचारे और मानवता को बढ़ावा मिलता है। हमारी यह संस्था समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा करने के अग्रणी भूमिका निभाती है। यह कार्य विगत पाँच-छः वर्षों से करते चले आ रहे है और आगे भी अनवरत चलता ही रहेगा।
इस दौरान 500 जरूरमंद लोगों को कम्बल वितरित किया गया। वही कम्बल वितिरत कार्यक्रम में दूर-दराज से आये लोगों के चेहरे पर मुस्कान छा गयी। इस अवसर दौरान सत्या सिंह, मनोज सिंह, रमेश सिंह, रामा, एडवोकेट बलवंत सिंह, संदीप बिन्द, विकास यादव, हरेन्द्र यादव, गौरव पाण्डेय, नारायण सिंह व नेहा सिंह मुख्य रूप से मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रधानाचार्य विनोद यादव ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम और व्यापक स्तर पर किए जाएंगे।
JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर) अपराधियों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम को बुधवार को चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मुखबीर के सूचना के आधार पर बुधवार को चोरी के मोबाइल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपना नाम अब्दुला पुत्र सफीक अहमद निवासी ढढंवारा कलां थाना शाहगंज जनपद जौनपुर बताया, तलाशी के दौरान इसके पास से चोरी की एक रियल मी कम्पनी का काला रंग का मोबाइल बरामद हुआ। जिसको थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय, कास्टेबल बृजेश पाण्डेय शामिल रहे।