Home Blog Page 183

jauNpur:अतुल सुभाष के बाद मनोज का वीडियो वायरल,माँ करती थी प्रताड़ित 

0
अतुल सुभाष के बाद मनोज का वीडियो वायरल,माँ करती थी प्रताड़ित
अतुल सुभाष के बाद मनोज का वीडियो वायरल,माँ करती थी प्रताड़ित

अतुल सुभाष की तरह के मनोज ने दी जान,वीडियो वायरल, माँ दोषी 

JAUNPUR CRIME NEWS : जौनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ,अतुल सुभाष  सुसाइड केस के बाद एक और घटना ने  लोगो के दिलो को झकझोर कर रह दिया है इस बार यहाँ पत्नी से नही बल्कि माँ और भाई के प्रताड़ना के चलते मनोज सोनी ने सोमवार की रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लियाआज एक 7 मिनट 10 सेकेण्ड के वायरल विडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया जिसमे अपनी माँ द्वारा बीते आठ वर्षों से पत्नी को प्रताड़ित करने और संपत्ति विवाद में मुकदमा करने का कारण  वायरल वीडियो में बताया है।

प्राप्त जानकारी के मुताविक  जफराबाद थाना क्षेत्र के नासाहि मोहल्ला निवासी मनोज कुमार सोनी नामक युवक ने 23 दिसंबर की रात अपने कमरें फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। मंगलवार की सुबह उसका दरवाजा नही खुला तो परिवार वालो ने दरवाजा तोड़कर अंदर जब गए तो उन्होंने देखा कि मनोज का  शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया । मगर आज मृतक मनोज का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के कारण जौनपुर फिर ट्रेंड करने लगा जिले में तरह तरह की चर्चा है  वीडियो में मृतक मनोज सोनी आत्महत्या करने के पीछे अपनी माँ द्वारा पत्नी को 8 वर्ष से प्रताड़ित करने और संपत्ति विवाद में मुकदमा करने का कारण बताया है।

https://twitter.com/jaunpurpolice/status/1871928299783700886थाना जफराबाद अंतर्गत ग्राम नासही में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की वायरल वीडियो के संबंध में मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, उक्त के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षकक्षेत्राधिकारी नगर, श्री आयुष श्रीवास्तव की बाईट

मनोज की पत्नी, भाई, बहन मनोज की मौत का जिम्मेदार माँ को ही ठहराया है। इस मामले पर में सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि जाफराबाद अंतर्गत ग्राम नासही में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की वायरल वीडियो के संबंध में मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही l

जौनपुर पुलिस का एनकाउंटर सवालों के घेरे में ?

0
जौनपुर पुलिस का एनकाउंटर सवालों के घेरे में
जौनपुर पुलिस का एनकाउंटर सवालों के घेरे में

पुलिस एनकाउंटर स्पेस्लिस्ट पर पत्नी ने लगाया सवालिया निशान ?  

JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर। जौनपुर पुलिस का हाफ एनकाउंटर सवालों के घेरे में आ गया है बीते 20 दिसंबर को थाना सिकरारा पुलिस ने सौरव कुमार पाल नामक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दवा किया था उसके पैर में गोली भी लगी थी आरोपी के परिजनों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे सौरभ को 19 दिसंबर के दोपहर 1:00 बजे पुलिस ने कलापुर बाजार के पास नहर पुलिया के पास से उठाया। परिजनों को बताया गया की पुछ ताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। दूसरे दिन पता चला कि सिकरारा पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया परिजनों का आरोप है कि पुलिस का आरोपी सौरभ को उठाए जाने का रास्ते का सीसीटीवी फुटेज भी उसके पास है जिससे पुलिस के दावों की पोल खुल रही है सौरभ की मां ने डीएम से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर इंसाफ दिलाने की मांग की बताते चलें कि इस मामले में ए सी जे एम चतुर्थ धुर्वेश कुमार की अदालत ने भी पुलिस अधीक्षक को जांच टीम गठित करने का आदेश दिया है l


मंगलवार को डीएम कार्यालय व एसपी कार्यालय पहुंचती सौरभ कुमार पाल की मां ने दावा किया है उसका बेटा 19 दिसंबर को जरूरी सामान लेने के लिए अपने गांव शेख अशरफपुर के बगल कलापुर एचएफ डीलक्स बाइक से गया था वहां से खुटहन थाने के लगभग आधा दर्जन भर के पुलिसकर्मी उसे जबरदस्ती उठा ले गए खुटहन ले जाते समय इमामपुर बाजार समेत खुटहन के कई सीसी टीवी कैमरा में कैद हुई मां ने दावा किया कि गांव के कुछ युवकों ने सौरभ को ले जाते समय पुलिस को देखा था और मां ने कहा कि जब वह थाने पहुंची तो उसे बताया गया कि सौरभ को पूछताछ के लिए लाया गया है l

अभी छोड़ दिया जाएगा लेकिन शाम तक नहीं छोड़े जाने के बाद दूसरे दिन फिर पीड़िता मां थाने पहुंची तो पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया उसी दिन शाम को पता चला कि उसके बेटे का थाना सिकरारा की पुलिस ने भर में ही चांदपुर नहर पुलिया के किनारे ले जाकर एनकाउंटर कर दिया और बाएं पैर में गोली मार दी। आरोपी की मां का कहना है कि उसके बेटों को गिरफ्तार करने की कहानी फर्जी व झूठी है उसने दावा से अपील की की पुलिस से जुड़े अधिकारियों की वजह है एक स्वतंत्र कमेटी बनाकर घटना की जांच कराई जाए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके बताते चले की यह ए सी जे एम चतुर्थ दुर्वेश कुमार ने भी पुलिस एनकाउंटर पर सवालिया निशान लगाए थे न्यायालय ने पाया था कि मुठभेड़ के दावे के बावजूद खाली कारतूस ,बुलेट प्रूफ जैकेट या ऐसा अन्य कोई साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किया गया जिससे घटना संदेह घेरे में है अदालत ने जौनपुर पुलिस अधीक्षक को घटना के संबंध में जांच के लिए टीम गठित करने व तीन दिन के अंदर टीम गठित का सूचना देने का आदेश दिया था l

यह भी पढ़े : #JAUNPURजल्द अपलोड होगा प्रायोगिक परीक्षा के अंक

हवन-पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

0
हवन-पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन
हवन-पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

हवन-पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

  • भंडारे का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने जमकर छका प्रसाद

खेतासराय(जौनपुर):- नगर के भारतीय विद्यापीठ पर सात दिवसीय चल रहे श्रीमद्भागवत कथा का सातवें दिन समापन बड़े विधि विधान के साथ प्रबंधक/संरक्षक अनिल उपाध्याय समेत स्थानीय लोग द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक ज्ञान और सनातन संस्कृति और भक्ति का अनुभव किया। कथावाचक पंडित अखिलेश चन्द्र मिश्र ने अपने सरल और भावपूर्ण शैली में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने भक्तों को जीवन में धर्म, प्रेम, और सदाचार के महत्व को समझाया। कथा के दौरान रोजाना सुबह भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

समापन के दिन हवन, पूजन और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने कथा के दौरान मिली शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मकता और आध्यात्मिक जागरूकता लाने का माध्यम हैं।कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण के आरती और विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभाग किया।इस अवसर पर प्रबन्धक अनिल उपाध्याय, प्राचार्य विनय सिंह, प्रधानाचार्या दिनेश कुमार गुप्ता, कुंदन अस्थाना, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, कुसुम सिंह, विभा पाण्डेय, अभिलाष यादव, विनोद तिवारी, राजेश यादव, विनोद मिश्रा, जयदेव पाण्डेय, गरिमा पाण्डेय, अजय तिवारी,धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष कुमार गुप्ता, सूरज सोनी समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन का किया गया आयोजन

0
सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन का किया गया आयोजन
सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन का किया गया आयोजन

नगर शाहगंज के खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन और अनुवेषण एग्जीबिशन का किया गया आयोजन


शाहगंज ; जौनपुर] शाहगंज नगर के खुटहन रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रधानाचार्य श्री संदीप सिंह जी, उप प्रधानाचार्य महोदया लक्ष्मी महतो के दिशा निर्देश में एग्जीबिशन और क्रिसमस सेलिब्रेशन में संगीत और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर सभी छात्रा-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साइंस, मैथ, केमिस्ट्री, हिंदी, कंप्यूटर आदि विषयों से वर्किंग मॉडल नॉन वर्किंग मॉडल देखने को मिला। सेंट जेवियर्स का पूरा परिसर अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से भरा रहा जहां पर सभी ने मॉडल को देखा और खूब सराहना की। अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी माडल और नृत्य कार्यक्रम का मूल्यांकन किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रा-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनकी प्रतिभा का खूब सराहना की।

बाइक चोर का विडियो वायरल

0
बाइक चोर का विडियो वायरल
बाइक चोर का विडियो वायरल

Video of bike thief goes viral :

[ खुटहन ] बाइक चोर का विडियो वायरल थाना क्षेत्र के लवायन गांव निवासी युवक दुर्गेश वर्मा बीते रविवार को शाहगंज स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने गया था अस्पताल के सामने बाइक खड़ी कर अंदर चला गया बिमार को देख जब वापस आया तो उक्त स्थान पर बाइक न देख इधर उधर तलाश में जुट गया l

काफी खोजबीन के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो थक हार कर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को बाइक चोरी होने कि तहरीर दिया है इस बीच चोर का बाइक चुराने का विडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है विडियो के आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी हुई है l

  यह भी पढ़े : #JAUNPURजल्द अपलोड होगा प्रायोगिक परीक्षा के अंक

क्रिसमस डे के पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़ 

0
क्रिसमस डे के पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़ 
क्रिसमस डे के पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़ 

Crowds of shoppers thronged the markets on the eve of Christmas Day 2024:

जौनपुर: 25 दिसंबर को क्रिसमस को लेकर चर्च से लेकर बाजार में रौनक दिखने लगी है। दुकानें सांताक्लाज, क्रिसमस ट्री, स्टार और विभिन्न प्रकार के तोहफों से सज गई हैं।

नगर के मुख्य बाजार में क्रिसमस के लिए आकर्षक गिफ्ट व सामान से दुकानें सज गई हैं। बच्चों ने भी खरीदारी शुरू कर दी है, वहीं कई स्कूलों में भी इस बार कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

क्रिसमस ट्री और इसके अलावा सांता क्लॉज की ड्रेस , टोपी , बॉल्स , स्टार्स ,सांता क्लाॅज के खिलौने , क्रिसमस पेंसिल , सांता का चश्मा , सजावट के लिए कैंडी और छड़ी और इसके अलावा प्रभु यीशु के जन्म की आकर्षक तस्वीरें, ग्रीटिंग काडर्स भी उपलब्ध हैं। उमरपुर रूहट्टा स्थित दुकान (अजय स्टेशनरी )के संचालक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चों में सेंटा कैप, छोटे व बड़े क्रिसमस ट्री, स्टार, जिगल बेल आदि की अधिक मांग है। वहीं सजावटी सामान और झालर भी बिक रही हैं।

दूसरी ओर इस बार कई स्कूलों ने भी अपने यहां क्रिसमस पर कार्यक्रम करने की तैयारी की है। वही विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिका द्वारा बच्चों को संता क्लॉज, क्रिसमस ट्री क्राफ्ट पेपर, चमकीली पेपर, रूई व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों द्वारा सिखाने का कार्य किया जा रहा है।

  •   पत्रकार – रविकांत 

JAUNPUR:जल्द अपलोड होगा प्रायोगिक परीक्षा के अंक,कुलपति ने निर्देश दिए है 

0
JAUNPURजल्द अपलोड होगा प्रायोगिक परीक्षा के अंक,कुलपति ने निर्देश दिए है 
JAUNPURजल्द अपलोड होगा प्रायोगिक परीक्षा के अंक,कुलपति ने निर्देश दिए है 

JAUNPUR NEWS जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में मंगलवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में समर्थ पोर्टल के क्रियान्वयन एवं प्रगति के लिए अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों की बैठक हुई । बैठक में समर्थ पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने प्रभारियों से विस्तार से चर्चा की ।


बैठक में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि  समर्थ पर  परिसर के शिक्षक आतंरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा के अंक अपलोड करे । समर्थ पर शिक्षकों के प्रोफाइल को भी अपडेट करने के निर्देश दिए । उन्होंने गवर्नेंस  मॉड्यूल की समीक्षा की । इसके साथ ही समर्थ पोर्टल के अन्य मॉड्यूल की प्रगति के लिए सम्बंधित प्रभारियों से बिन्दुवार चर्चा की । कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि  समर्थ पोर्टल से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आ रहे है । इसका लाभ शिक्षकों और विद्यार्थियों  को सीधे तौर पर मिलेगा । उन्होंने कहा कि समर्थ पोर्टल के क्रियान्वयन में किसी को कोई समस्या आती है तो उसे शीघ्र दूर किया जायेगा ।


गौरतलब है कि “समर्थ” शिक्षा मंत्रालय द्वारा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा पर राष्ट्रीय मिशन के तहत शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को छात्रों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के लिए सेवाओं की योजना, प्रबंधन, वितरण और निगरानी के लिए एक डिजिटल ढांचे के माध्यम से सक्षम बनाना है।


इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रो अजय द्विवेदी,  प्रो अजय प्रताप सिंह,प्रो मनोज मिश्र,प्रो.राजेश शर्मा,  प्रो रजनीश भास्कर,प्रो. देवराज, प्रो मिथिलेश सिंह,डॉ मनीष गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ.आशुतोष सिंह, डॉ. पुनीत धवन, डॉ. गिरिधर मिश्र,उप कुलसचिवअजीत प्रताप सिंह,समेत अन्य उपस्थित रहे l

काजी शाहपुर गांव की खुली बैठक कर कोटेदार का हुआ चयन

0
काजी शाहपुर गांव की खुली बैठक कर कोटेदार का हुआ चयन
काजी शाहपुर गांव की खुली बैठक कर कोटेदार का हुआ चयन

खुटहन [ जौनपुर ] काजी शाहपुर गांव में मंगलवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों का सर्वाधिक खुला समर्थन हासिल कर अंगद कुमार को कोटेदार के पद पर चुन लिया गया।

एडीओ पंचायत राम अवध राम की मौजूदगी में गांव के प्राथमिक विद्यालय पर खुली बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें तीन लोगों ने दावेदारी किया। सभी प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों संग अलग अलग गुटों में बैठाए गये। गणना में  अंगद कुमार को 288, श्रीमती प्रीतम को 192, तथा अनिल को मात्र 13 लोगों का समर्थन मिला। एडीओ पंचायत ने अंगद कुमार को 96 मत से विजई घोषित कर दिया।  इस मौके पर अमर बहादुर यादव, नेहा गौतम, कृष्ण कुमार यादव, रवि यादव, दीपक यादव, विनय चौरसिया, दीपक पाल संदीप यादव सहित पुलिस टीम मौजूद रही l

राज्य महिला आयोग की सदस्य आंगनबाड़ी केन्द्र धर्मापुर का निरीक्षण करेंगी 

0
राज्य महिला आयोग की सदस्य आंगनबाड़ी केन्द्र धर्मापुर का निरीक्षण करेंगी 
राज्य महिला आयोग की सदस्य आंगनबाड़ी केन्द्र धर्मापुर का निरीक्षण करेंगी 

जौनपुर :24 दिसम्बर को महिला जनसुनवाई एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र, महिला बन्दी गृह एवं विभिन्न संस्थाओं के निरीक्षण के अन्तर्गत उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता बिन्द द्वारा निरीक्षण भवन जौनपुर में 10.15 बजे जनसुनवाई करेंगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि सदस्य सचिव,उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ के आदेश के क्रम में 12.30 बजे अमर शहीद उमानाथ सिंह संयुक्त चिकित्सालय जौनपुर महिला चिकित्सालय जौनपुर, 02.30 बजे आगनबाड़ी केन्द्र धर्मापुर, 03.00 बजे कस्तुरबा गांधी विद्यालय धर्मापुर, 04.10 बजे जिला कारागार जौनपुर का निरीक्षण करेंगी।

26 दिसम्बर को रोजगार मेला लगाया जाएगा :

शासन की मंशा एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस (निकट नारायण नर्सिंग होम) जौनपुर में 26 दिसम्बर को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम जौनपुर डिपो में चालको की भर्ती एवं निजी क्षेत्र की पुखराज हेल्थ केयर प्रा0लि0 कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है, परिवहन विभाग द्वारा 20 संविदा चालकों हेतु शैक्षिक योग्यता कक्षा- 8 पास, ड्राईविंग लाईसेंस-02 वर्ष पुराना वैध हैवी लाईसेंस, लम्बाई-05 फीट 03 इंच एवं आयुसीमा- 23 वर्ष 6 माह-40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए एवं निजी कम्पनियॉ द्वारा भर्ती की जायेंगी। रोजगार मेलें में प्रतिभागी अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिणिक प्रमाण पत्रों सहित रोजगार मेले में योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई0डी0प्रुफ सहित एवं वेब पोर्टल  https://rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण उपरांत आवेदन करते हुए, रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।

पेट्रोल पंप पर कार्यरत कार्मिकों के परिवारजनों का बीमा होगा 

0
पेट्रोल पंप पर कार्यरत कार्मिकों के परिवारजनों का बीमा होगा 
पेट्रोल पंप पर कार्यरत कार्मिकों के परिवारजनों का बीमा होगा 

 जौनपुर के डीएम ने पेट्रोल पंप पर कार्यरत कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों का बीमा कराये जाने का निर्देश दिया है  

जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ, 2025 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा प्रयागराज की तरफ जाने वाले जनपद के सभी राजमार्गो पर स्थित पेट्रोल पम्पधारकों को अपने पेट्रोल पम्प पर तीर्थयात्रियों के उपयोगार्थ स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय आदि की व्यवस्था किये जाने एवं यात्रियों को कम्बल आदि की व्यवस्था भी कराये जाने का निर्देश दिया गया ।  

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पेट्रोल पम्प पर कार्यरत् समस्त कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों का प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत उनका बीमा अवश्य करवाया जाये। पम्पों पर यथास्थान- महाकुम्भ 2025 के प्रचार-प्रसार एवं यात्रियों के स्वागत स्लोगन सहित होर्डिंग लगवायी जाये। पम्पधारकों द्वारा तीर्थयात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत स्वेच्छा से आवश्यक इंतजाम किये जाने का आश्वासन प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही जनपद के समस्त पेट्रोल पम्पधारकों, पेट्रोल पम्प यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, आई0ओ0सी0एल0 (पेट्रोलियम) के विक्रय प्रबन्धक रूपेश सिंह एवं मुकेश कुमार, बी0पी0सी0एल0 (पेट्रोलियम) के विक्रय प्रबन्धक अजय कोड़ा, एच0पी0सी0एल0 (पेट्रोलियम) के विक्रय प्रबन्धक सौरभ शुक्ला, आई0ओ0सी0एल0 (एल0पी0जी0) विक्रय प्रबन्धक रामराज, बी0पी0सी0एल0 (एल0पी0जी0) के विक्रय प्रबन्धक प्रमोद कुमार, एच0पी0सी0एल0 (एल0पी0जी0) विक्रय प्रबन्धक अरूण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।