Home Blog Page 184

JAUNPUR:जल्द अपलोड होगा प्रायोगिक परीक्षा के अंक,कुलपति ने निर्देश दिए है 

0
JAUNPURजल्द अपलोड होगा प्रायोगिक परीक्षा के अंक,कुलपति ने निर्देश दिए है 
JAUNPURजल्द अपलोड होगा प्रायोगिक परीक्षा के अंक,कुलपति ने निर्देश दिए है 

JAUNPUR NEWS जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में मंगलवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में समर्थ पोर्टल के क्रियान्वयन एवं प्रगति के लिए अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों की बैठक हुई । बैठक में समर्थ पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने प्रभारियों से विस्तार से चर्चा की ।


बैठक में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि  समर्थ पर  परिसर के शिक्षक आतंरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा के अंक अपलोड करे । समर्थ पर शिक्षकों के प्रोफाइल को भी अपडेट करने के निर्देश दिए । उन्होंने गवर्नेंस  मॉड्यूल की समीक्षा की । इसके साथ ही समर्थ पोर्टल के अन्य मॉड्यूल की प्रगति के लिए सम्बंधित प्रभारियों से बिन्दुवार चर्चा की । कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि  समर्थ पोर्टल से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आ रहे है । इसका लाभ शिक्षकों और विद्यार्थियों  को सीधे तौर पर मिलेगा । उन्होंने कहा कि समर्थ पोर्टल के क्रियान्वयन में किसी को कोई समस्या आती है तो उसे शीघ्र दूर किया जायेगा ।


गौरतलब है कि “समर्थ” शिक्षा मंत्रालय द्वारा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा पर राष्ट्रीय मिशन के तहत शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को छात्रों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के लिए सेवाओं की योजना, प्रबंधन, वितरण और निगरानी के लिए एक डिजिटल ढांचे के माध्यम से सक्षम बनाना है।


इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रो अजय द्विवेदी,  प्रो अजय प्रताप सिंह,प्रो मनोज मिश्र,प्रो.राजेश शर्मा,  प्रो रजनीश भास्कर,प्रो. देवराज, प्रो मिथिलेश सिंह,डॉ मनीष गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ.आशुतोष सिंह, डॉ. पुनीत धवन, डॉ. गिरिधर मिश्र,उप कुलसचिवअजीत प्रताप सिंह,समेत अन्य उपस्थित रहे l

काजी शाहपुर गांव की खुली बैठक कर कोटेदार का हुआ चयन

0
काजी शाहपुर गांव की खुली बैठक कर कोटेदार का हुआ चयन
काजी शाहपुर गांव की खुली बैठक कर कोटेदार का हुआ चयन

खुटहन [ जौनपुर ] काजी शाहपुर गांव में मंगलवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों का सर्वाधिक खुला समर्थन हासिल कर अंगद कुमार को कोटेदार के पद पर चुन लिया गया।

एडीओ पंचायत राम अवध राम की मौजूदगी में गांव के प्राथमिक विद्यालय पर खुली बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें तीन लोगों ने दावेदारी किया। सभी प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों संग अलग अलग गुटों में बैठाए गये। गणना में  अंगद कुमार को 288, श्रीमती प्रीतम को 192, तथा अनिल को मात्र 13 लोगों का समर्थन मिला। एडीओ पंचायत ने अंगद कुमार को 96 मत से विजई घोषित कर दिया।  इस मौके पर अमर बहादुर यादव, नेहा गौतम, कृष्ण कुमार यादव, रवि यादव, दीपक यादव, विनय चौरसिया, दीपक पाल संदीप यादव सहित पुलिस टीम मौजूद रही l

राज्य महिला आयोग की सदस्य आंगनबाड़ी केन्द्र धर्मापुर का निरीक्षण करेंगी 

0
राज्य महिला आयोग की सदस्य आंगनबाड़ी केन्द्र धर्मापुर का निरीक्षण करेंगी 
राज्य महिला आयोग की सदस्य आंगनबाड़ी केन्द्र धर्मापुर का निरीक्षण करेंगी 

जौनपुर :24 दिसम्बर को महिला जनसुनवाई एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र, महिला बन्दी गृह एवं विभिन्न संस्थाओं के निरीक्षण के अन्तर्गत उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता बिन्द द्वारा निरीक्षण भवन जौनपुर में 10.15 बजे जनसुनवाई करेंगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया है कि सदस्य सचिव,उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ के आदेश के क्रम में 12.30 बजे अमर शहीद उमानाथ सिंह संयुक्त चिकित्सालय जौनपुर महिला चिकित्सालय जौनपुर, 02.30 बजे आगनबाड़ी केन्द्र धर्मापुर, 03.00 बजे कस्तुरबा गांधी विद्यालय धर्मापुर, 04.10 बजे जिला कारागार जौनपुर का निरीक्षण करेंगी।

26 दिसम्बर को रोजगार मेला लगाया जाएगा :

शासन की मंशा एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0 के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस (निकट नारायण नर्सिंग होम) जौनपुर में 26 दिसम्बर को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम जौनपुर डिपो में चालको की भर्ती एवं निजी क्षेत्र की पुखराज हेल्थ केयर प्रा0लि0 कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है, परिवहन विभाग द्वारा 20 संविदा चालकों हेतु शैक्षिक योग्यता कक्षा- 8 पास, ड्राईविंग लाईसेंस-02 वर्ष पुराना वैध हैवी लाईसेंस, लम्बाई-05 फीट 03 इंच एवं आयुसीमा- 23 वर्ष 6 माह-40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए एवं निजी कम्पनियॉ द्वारा भर्ती की जायेंगी। रोजगार मेलें में प्रतिभागी अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिणिक प्रमाण पत्रों सहित रोजगार मेले में योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई0डी0प्रुफ सहित एवं वेब पोर्टल  https://rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण उपरांत आवेदन करते हुए, रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।

पेट्रोल पंप पर कार्यरत कार्मिकों के परिवारजनों का बीमा होगा 

0
पेट्रोल पंप पर कार्यरत कार्मिकों के परिवारजनों का बीमा होगा 
पेट्रोल पंप पर कार्यरत कार्मिकों के परिवारजनों का बीमा होगा 

 जौनपुर के डीएम ने पेट्रोल पंप पर कार्यरत कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों का बीमा कराये जाने का निर्देश दिया है  

जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ, 2025 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी द्वारा प्रयागराज की तरफ जाने वाले जनपद के सभी राजमार्गो पर स्थित पेट्रोल पम्पधारकों को अपने पेट्रोल पम्प पर तीर्थयात्रियों के उपयोगार्थ स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय आदि की व्यवस्था किये जाने एवं यात्रियों को कम्बल आदि की व्यवस्था भी कराये जाने का निर्देश दिया गया ।  

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पेट्रोल पम्प पर कार्यरत् समस्त कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों का प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत उनका बीमा अवश्य करवाया जाये। पम्पों पर यथास्थान- महाकुम्भ 2025 के प्रचार-प्रसार एवं यात्रियों के स्वागत स्लोगन सहित होर्डिंग लगवायी जाये। पम्पधारकों द्वारा तीर्थयात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत स्वेच्छा से आवश्यक इंतजाम किये जाने का आश्वासन प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही जनपद के समस्त पेट्रोल पम्पधारकों, पेट्रोल पम्प यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, आई0ओ0सी0एल0 (पेट्रोलियम) के विक्रय प्रबन्धक रूपेश सिंह एवं मुकेश कुमार, बी0पी0सी0एल0 (पेट्रोलियम) के विक्रय प्रबन्धक अजय कोड़ा, एच0पी0सी0एल0 (पेट्रोलियम) के विक्रय प्रबन्धक सौरभ शुक्ला, आई0ओ0सी0एल0 (एल0पी0जी0) विक्रय प्रबन्धक रामराज, बी0पी0सी0एल0 (एल0पी0जी0) के विक्रय प्रबन्धक प्रमोद कुमार, एच0पी0सी0एल0 (एल0पी0जी0) विक्रय प्रबन्धक अरूण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

JAUNPUR : प्रधानाचार्यो ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सौपा ज्ञापन

0
JAUNPUR प्रधानाचार्यो ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सौपा ज्ञापन
JAUNPUR : प्रधानाचार्यो ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सौपा ज्ञापन

प्रधानाचार्य परिषद जौनपुर के प्रधानाचार्यो ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सौपा ज्ञापन


JAUNPUR NEWS जौनपुर : प्रधानाचार्य परिषद ने प्रादेशिक प्रधानाचार्य परिषद के आह्वाहन पर संपूर्ण प्रदेश के प्रधानाचार्यो की मांगों तथा उनकी समस्याओं पर शासन का ध्यान आकृष्ट करने और उसके निदान हेतु अपनी 17 सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा प्रदेश के शिक्षा अधिकारियों को सौपा, जिसमें प्रमुखता से प्रधानाचार्य को सेवा सुरक्षा (धारा 21 की बहाली ) कार्यवाहक प्रधानाचार्य को उनका वेतन अर्थात धारा 18 की बहाली, प्रधानाचार्यो का चयन विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षकों में से साक्षात्कार के माध्यम से करना स्व वित्त पोषित विद्यालय के प्रधानाचार्यो को सम्मानजनक वेतनमान, प्रधानाचार्यो हेतु कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ऑनलाइन स्थानांतरण शुल्कों का पुनर्निर्धारण प्रधानाचार्य को और अधिक वित्तीय अधिकार प्रदान करना ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति का अधिकार प्रदान करना ,

पुरानी पेंशन योजना लागू करना आदि ज्ञापन प्रदान करने में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से प्रधानाचार्य परिषद जौनपुर के अध्यक्ष डॉ संजय चौबे, महामंत्री श्री रविंद्र नाथ शर्मा ,श्री शीवधार ,श्री दिनेश कुमार यादव ,श्री देवेंद्र नाथ पांडे, डॉक्टर अरविंद ,श्री शिव भूषण चौबे, श्री मौलवी राम ,श्री जितेंद्र कुमार ,श्री प्रेमनाथ आदि उपस्थित रहे ।ज्ञापन देने के बाद प्रधानाचार्य परिषद जौनपुर के अध्यक्ष डॉ संजय चौबे ने बताया कि प्रादेशिक परिषद के आवाहन पर दिनांक 30 दिसंबर 2024 को लखनऊ के शिक्षा निदेशालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन होना है, जिसमें जनपद के सभी प्रधानाचार्य शामिल हो।

लक्ष्मी के प्रति मातृभाव होना ही श्रेष्ठ है:पं.अखिलेश चन्द्र मिश्र

0
लक्ष्मी के प्रति मातृभाव होना ही श्रेष्ठ हैपं.अखिलेश चन्द्र मिश्र
लक्ष्मी के प्रति मातृभाव होना ही श्रेष्ठ है:पं.अखिलेश चन्द्र मिश्र

लक्ष्मी के प्रति मातृभाव होना ही श्रेष्ठ है: पं. अखिलेश चन्द्र मिश्र

खेतासराय (जौनपुर) श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा भारती विद्यापीठ खेतासराय में “सर्वे भवन्तु सुखिन:” की अवधारणा से भारती विद्यापीठ के संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठें दिन यजमान के रूप में सर्वोदय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्त एवं उनके स्टाफ के द्वारा अर्चन पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया। कथा व्यास पं. अखिलेश चन्द्र मिश्र जी ने महारास का प्रसंग सुनाते हुए यह बताया कि महारास कोई स्त्री पुरुष का मिलन नही बल्कि जीव का परमात्मा के चरणों मे प्रेम ही महारास के नाम से परिभाषित है। भगवान ने कंस इत्यादि राक्षसों का उद्धार करके देव,गौ, ब्राह्मण एवं पृथ्वी को सुख दिया। उद्धव जी के द्वारा गोपियों को आत्मोपदेश बताया किन्तु गोपियों के अनन्य प्रेम के सामने उद्धव जैसे ज्ञानी नतमस्तक हो गए।

उद्धव जैसे ज्ञानी गोपियों के चरण रज को माथे लगाते हैं इससे यह सुनाकर उन्होंने सिद्ध किया कि है प्रेम जगत में सार और कुछ सार नही है। इस प्रकार भावपूर्ण प्रवचन सुनाकर श्रोताओं को श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।रुक्मिणी विवाह के प्रसंग में उन्होंने बताया कि रुक्मिणी जी साक्षात लक्ष्मी हैं लक्ष्मीपति नारायण ही थे, वही हैं और वही रहेंगे इसलिए जो भी लक्ष्मीपति बनने का प्रयास करेगा तो भगवान अपनी लक्ष्मी को चुरा ले जाएंगे फिर शिशुपाल की तरह रोना पड़ेगा।इसलिए लक्ष्मी के प्रति मातृभाव होना ही श्रेष्ठ है। नगर एवं ग्रामीणांचल से आये हुए श्रोताओं ने बड़े ही धूमधाम से भगवान का विवाहोत्सव मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार सिंह एवं उनका स्टाफ, वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, सफिया खान, विभा पाण्डेय एवं उनका स्टाफ, मुंशी चौहान, आलोक श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

  कोर्ट से फरार 7 वारण्टी गिरफ्तार  

0
  कोर्ट से फरार 7 वारण्टी गिरफ्तार  
  कोर्ट से फरार 7 वारण्टी गिरफ्तार  

कोर्ट से फरार चल रहे सात वारण्टी को पुलिस ने दबोचा

खेतासराय (जौनपुर) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने सोमवार को विभिन्न जगहों से कोर्ट से फरार चल रहे सात वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के कलापुर से अश्वनी मौर्या (27), दीलि उर्फ दिलीप (40), कैलाश मौर्या (45), मिठाईलाल (49), कासिमपुर मोहल्ला निवासी महेश कुमार सोनी (32), लतीफपुर निवासी दशरथ (68), जोगियाना मोहल्ला निवासी सिकन्दर (24) को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, हेडकांस्टेबल संजय पाण्डेय, शिवगोविंद यादव, कांस्टेबल विनय यादव व राजकुमार यादव शामिल रहे।

हिमाचल  के राज्यपाल से मिले मंत्री गिरीश यादव महाकुंभ का दिया आमंत्रण 

0
हिमाचल  के राज्यपाल से मिले मंत्री गिरीश यादव महाकुंभ का दिया आमंत्रण 
हिमाचल  के राज्यपाल से मिले मंत्री गिरीश यादव महाकुंभ का दिया आमंत्रण 

मंत्री गिरीश यादव मिले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री से महाकुम्भ का दिया आमंत्रण हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से मिलकर उत्तर प्रदेश सरकार के दुग्ध ,पशुधन एवं राजनीतिक पेंशन विभाग के मंत्री धर्मपाल सिंह जी एवं खेल तथा युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संपूर्ण हिमाचल वासियों को पधारने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर राज्यपाल जी और मुख्यमंत्री को महाकुंभ कलश भी भेंट किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी भी साथ में रहे।

प्रधानमंत्री आवास के सर्वेक्षणकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

0
प्रधानमंत्री आवास के सर्वेक्षणकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न
प्रधानमंत्री आवास के सर्वेक्षणकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: सर्वेक्षणकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

खेतासराय (जौनपुर) विकासखण्ड शाहगंज सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सर्वेक्षणकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जितेंद्र प्रताप सिंह ने की। अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अपात्र व्यक्तियों का चयन किया गया तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने आवास योजना की पात्रता और अपात्रता के मानकों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, ऑपरेटर दुर्गेश शर्मा ने सर्वेक्षण के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।आयोजन का उद्देश्य योजना के सर्वेक्षण कार्य को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना था जिससे हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके।कार्यक्रम में एडीओ एसटी राकेश बहादुर सिंह, जेई एमआई रमेश कुमार सहित सभी सर्वेक्षणकर्ता उपस्थित रहे।

जौनपुर:7 लाख किसानों में महज 60 हजार किसान की हुई फार्मर रजिस्ट्री   

0
जौनपुर7 लाख किसानों में महज 60 हजार किसान की हुई फार्मर रजिस्ट्री   
जौनपुर7 लाख किसानों में महज 60 हजार किसान की हुई फार्मर रजिस्ट्री   

जौनपुर में CSC सेंटर पर चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कैंप का जिलाधिकारी ने रविवार को औचक निरीक्षण किया सरकार किसानों को योजनाओं का पारदर्शी तरीके से त्वरित लाभ प्रदान कर उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए एग्री स्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री द्वारा किसान कार्ड बनवा रही है जिसके द्वारा किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ किसानों को मिलने में सहूलियत होगी।  जनपद में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देशन में प्रत्येक गाँवो में कैम्प आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य चल रहा है, रविवार को जिलाधिकारी द्वारा हरबसपुर गांव स्थित सीएससी पर फार्मर रजिस्ट्री हेतु चल रहे कैम्प का औचक निरीक्षण किया गया। उपस्थित किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की उपयोगिता के बारे में विस्तार जानकारी दी गई साथ ही साथ जिले के सभी VLE को फार्मर रजिस्ट्री में बढ़ चढ़कर काम करने के लिए निर्देशित किये गए। 

उन्होंने बताया कि जिले में सात लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही है जिसमे से अभी केवल लगभग 60 हजार किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराया गया है, उन्होंने किसानों से भी अपील किया है कि अधिक से अधिक की संख्या में फॉर्मर रजिस्ट्री कराए जिससे जनवरी तक 19 क़िस्त का लाभ प्राप्त कर सके। किसान कैम्प द्वारा अथवा सीएससी द्वारा अपना किसान कार्ड अवश्य बनवा ले अन्यथा अगली किसान सम्मान निधि अवरुद्ध हो जाएगी।

यह भी पढ़े : PCS प्रारम्भिक परीक्षा केन्द्रो का डीएम एसपी ने जाना हाल