भारती विद्यापीठ खेतासराय में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सुन कर श्रोता लगाते रहे गोता
श्रीमद् भागवत कथा के पाँचवें दिन बही भक्ति की बयार,कथा व्यास पं. अखिलेश चन्द्र मिश्र ने किया मार्मिक वर्णन
खेतासराय (जौनपुर) श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा भारती विद्यापीठ खेतासराय में विश्व शान्ति एवं कल्याण के लिए भारती विद्यापीठ के संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पाँचवें दिन यजमान के रूप में डॉ उमाकान्त पाण्डेय एवं डॉ गरिमा पाण्डेय तथा सुरेन्द्र मिश्र ने सपत्नीक अर्चन पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया। कथा व्यास पं. अखिलेश चन्द्र मिश्र जी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकृष्ट कराते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का बड़ा ही मार्मिक वर्णन किया, पूतना उद्धार के प्रसंग में पूतना की दृष्टि पड़ते ही भगवान के नेत्र बन्द करने के विषय मे उन्होंने बताया कि प्रभु अपना नेत्र बंद करके समाज को बताना चाहते हैं कि ऑंखे मिली हैं तो दृष्टि वहीं डालो जो दृष्टि का प्राप्त हो।
यदि कुपात्र सामने आ जाय तो नेत्र बन्द कर लेने में ही भलाई है। शकट भंजन, नामकरण, माखन चोरी, गोचारण इत्यादि का व्याख्यान किया। भगवान जिस पर कृपा करते हैं सर्वप्रथम उसका अभिमान दूर कर देते हैं गोविन्द ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को अपनी पूजा का फल प्राप्त कराया और इन्द्र का अभिमान दूर किया। भक्ति के बह रही इस बयार में श्रोता गोता लगाते रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य विनय कुमार सिंह एवं उनका स्टाफ, वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, सफिया खान, विभा पाण्डेय एवं उनका स्टाफ, मुंशी चौहान, आलोक श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
अर्जुनपुर गाँव में अलाव जलाने को लेकर मारपीट,3 घायल
खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक गाँव में रविवार की सुबह अलाव जलाने को लेकर उपजे विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी में कराया गया। सूचना के बाद पहुँची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अर्जनपुर गाँव निवासी संतलाल और विद्यासागर के बीच पहले से जमीनी विवाद चला आ रहा है।
रविवार की सुबह अर्जुनपुर गाँव में विवादित जमीन पर अलाव जलाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगा। जिसमें विद्यासागर पुत्र रामधारी (45), उमादेवी पत्नी विद्यासागर (42) व रामधारी पुत्र घामु (70) घायल हो गए। किसी तरह बीच बचाव के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाया गया। वही मामले के जानकारी होने पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कलान के अंतर्गत शिवब्रत सिंह चिल्ड्रन एकेडमी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024- 25 का भव्यता पूर्ण रूप से हुआ सम्पन्न
शाहगंज ( जौनपुर ) श्री विश्वनाथ कोग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन कलान के अंतर्गत शिवब्रत सिंह चिल्ड्रन एकेडमी का खेल प्रांगण में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्यता पूर्ण रूप से संपन्न हुआ । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की भूमिका स्कूल के निदेशक शशांक सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया ।
इस तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह शशि प्रकाश सिंह प्रबंधक श्री विश्वनाथ इण्टर कालेज कलान, सुल्तानपुर , एवं माननीय डॉ. वेद प्रकाश सिंह (राजू भईया ) प्रबंध निदेशक श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कलान, सुल्तानपुर के साथ ही विशिष्ट अतिथि की भूमिका में श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, कलान, सुल्तानपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी माननीय अतुल सिंह ने भी अपना अमूल्य समय देते हुये निभाई । स्कूल के निदेशक शशांक सिंह ने अभी मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूल के मुख्य द्वार पर पुष्पगुच्छ देकर किया था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के निदेशक शशांक सिंह स्वागत स्कूल के प्रधानाचार्य रुद्र प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर किया किया।समापन समारोह का शुभारम्भ प्रार्थना से किया गया। उसके पश्चात स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अतिथि का स्वागत गीत के माध्यम से किया। विद्यालय के निदेशक शशांक सिंह ने मुख्य अतिथि का कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के सम्पूर्ण विकास के लिए खेलकूद भी बहुत ज़रूरी है। आप के सर्वांगीण विकास में खेलकूद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है साथी उन्होंने जीते हुए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अन्य खिलाड़ियों को अगली बार कड़ी मेहनत के साथ प्रतिभा करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि के सम्मान में सभी हाउस के कप्तान व उपकप्तान ने मार्चपास्ट करके उन्हें सलामी दी। विद्यालय की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राएं बड़े उत्साह से सम्मिलित हुए। इस सम्पन्न समारोह में रस्सी खींच प्रतियोगिता सभी के आकर्षण का के केंद्र बना रहा। इस समारोह अतिथियों में डॉ. मनोज सिंह प्रिंसिपल श्री विश्वनाथ पी जी कॉलेज,डॉ आशुतोष सिंह प्रधानाचार्य श्री विश्वनाथ इण्टर कॉलेज, कलान ,डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह प्राचार्य पार्वती महा विद्यालय कलान, रूद्र प्रताप सिंह , डॉ .विजय सिंह के तथा ही सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक अधिकारी अध्यापक अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई ।सभी आगंतुकों के प्रति आभार स्कूल के प्रिंसिपल रुद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।
आईजीआरएस के निस्तारण में अधिकारी फोटो ले, जिलाधिकारी
सुशासन सप्ताह मनाने का उद्देश्य गांव स्तर पर शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है,डीएम
जौनपुर :शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक निस्तारण करें अधिकारी – जिलाधिकारी तहसील केराकत के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के साथ ही ’’सुशासन सप्ताह’’ (गुडगर्वर्नेंस वीक) प्रशासन गांव की ओर का आयोजन किया गया शासन के निर्देश के क्रम मे पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलब्ध में लोक शिकायतों के निस्तारण एंव सेवा वितरण में सुधार के उददेश्य से 19 से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में तहसील केराकत के सभागार में जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के साथ ही ’’सुशासन सप्ताह’’ (गुडगर्वर्नेंस वीक) प्रशासन गांव की ओर का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सुशासन सप्ताह मनाने का उददेश्य है गांव स्तर पर भी शासन की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना तथा लोक शिकायतों का निस्तारण करते हुए आनलाईन सर्विस डिलीवरी तथा सुशासन के क्षेत्र में नवाचार लाना जिससे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की सुशासन की संकल्पना को साकार किया जा सके।
इस दौरान उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए समयबद्व तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें । इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस के शिकायतों के सन्दर्भ में मौके पर जाकर निस्तारण कराये और मौके पर उपस्थित लोगो का हस्ताक्षर और फोटो भी अवश्य लें और शिकायतकर्ता का फीडबैक भी अवश्य लें।
जिलाधिकारी के समक्ष कुल 215 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गरीब असहायो को कम्बल वितरित किया साथ ही खतौनी वितरित करते हुए निर्देश दिया कि मृतको के उत्तराधिकार का नाम वरासत में अवश्य दर्ज करा दिया जाये।
उन्होंने निर्देश दिया कि SDM तहसील परिसर में बन रहे अनावासीय भवन के प्रगति कार्य का निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधि की भीतर कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो निर्माण सामाग्री का प्रयोग किया जाए वे उच्च गुणवत्ता तथा मानक के अनुरुप होने चाहिए।
तहसील बदलापुर में अपर जिलाधिकारी वि रा0 रामअक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद के समस्त तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन हुआ तथा सुशासन सप्ताह को मनाया गया तथा शिकायतकताओं की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण तथा आमजन उपस्थित रहे।While disposing of IGRS, officers should take photographs of the people, District Magistrate
सांसद प्रिया सरोज के संग सपा कार्यकर्ता में दिखा जोश
जौनपुर:गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब के ऊपर दिए गए बयान पर सपा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाजनों, पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के नेतृत्व में सैकड़ो सपा कार्यकर्ता द्वारा गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
कलक्ट्रेट का भ्रमण कर सैकड़ो की संख्या में मौजूद सपा कार्यकताओ ने बाबा साहेब का चित्र हांथो में लेकर बाबासाहब का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तानबाबासाहब के सम्मान में एकजुट पीडीए मैदान में अमित शाह माफी मांगो अमित शाह इस्तीफा दो अमित शाह को बर्खास्त करो बाबा तेरा मिशन अधूरा अखिलेश यादव करेंगे पूरा जैसे गगनभेदी नारों से सपाजनों के आक्रोश के भाव झलक रहे थे।सैकड़ों पार्टीजनों ने विरोध दर्शाया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर जी के अपमान से देश के करोड़ों करोड़ दलितों, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों के सम्मान को आघात पहुंचा है हम सब उनके कट्टर अनुयाई हैं हम बाबासाहब का अपमान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे।अमित शाह को पद से बर्खास्त किया जाए।
पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, सांसद प्रिया सरोज, विधायक तूफानी सरोज, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के आपत्तिजनक बयान से भाजपा के संविधान और बाबासाहब के प्रति नफरत के भाव आज खुलकर सामने आ गए, ऐसे में भाजपा संविधान विरोधी है और बाबासाहब से नफरत करती है। भाजपा और अमित शाह माफी मांगे और अमित शाह गृहमंत्री के पद से इस्तीफा दें।
SP angry over Amit Shah’s statement, expressed protest उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य सहित पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियो एवं नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 17 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है।यह टिप्पणियां न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक अद्वितीय विरासत का अपमान है, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं।
एक संवैधानिक पदाधिकारी द्वारा इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक हैं। जो हमारे गणतंत्र के नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है। डॉक्टर अंबेडकर समानता न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे राष्ट्र की सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है।
उक्त के संदर्भ में महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह है, कि आप भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अमित शाह के इस्तीफे और उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक माफी मांगने के लिए बाध्य करें, अन्यथा समाजवादी पार्टी जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, संजय सरोज, दीपचंद राम, जयहिंद यादव, रमापति यादव, सैयद आरिफ, रुखसार अहमद, पूनम मौर्य, श्रवण जायसवाल, रत्नाकर चौबे, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव, विक्रमजीत बिंद,
जितेंद्र यादव, सुरेश यादव, डॉ. सरफराज़ खान, इरशाद मंसूरी, केशजीत यादव, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, राजन यादव, विकास यादव, राहुल त्रिपाठी, निज़ामुद्दीन अंसारी, गुलाब यादव, नेपाल यादव, डॉ जंगबहादुर यादव, अजय मौर्य, अजय विश्वकर्मा, भानु मौर्य, दीपक विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गण वीरेंद्र यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, रामजतन यादव, राम अकबाल यादव, नीरज पहलवान, रामू मौर्य, नंदलाल यादव, मिथिलेश यादव, सूर्यभान यादव, कमाल आज़मी, फ्रंटल के अध्यक्ष गण दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, अशोक नायक, अमित गौतम, हरीशचंद्र प्रभाकर, डॉ शबनम नाज़, शर्मीला यादव, श्यामनारायण बिंद, सोनी यादव, दिनेश फौजी, दीपक गोस्वामी नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, मुकेश यादव, धर्मेंद्र सोनकर, प्रवीण सरोज, अशोक निषाद, संजय गौतम, राकेश अहीर, रियाजउद्दीन अल्वी, राजा नवाब, अरविंद यादव, राजेश यादव, रजनीश मिश्रा, पवन मंडल, सहित सैकड़ों पदाधिकारी, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा का डीएम ने किया निरीक्षण
जौनपुर :सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल यूनिर्वसिटी और टी.डी. पी.जी.कालेज का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा आईबीएम भवन,इंजीनियरिंग भवन, फार्मेंसी भवन सहित अन्य भवनों का निरीक्षण कर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था,पेयजल,सी.सी.टी.वी. कैमरे इत्यादि व्यवस्थाएं देखी गई। उन्होंने निर्देश दिया कि शौचालय साफ-सुथरा रहे।
जिलाधिकारी ने केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों समय से पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अवशेष अन्य व्यवस्थाएं भी जल्द पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी।
जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशो से भी सभी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त परीक्षार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परिसर के अन्दर बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और प्रसंशा की साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय के बच्चों को अमृत सरोवर का विजिट कराया जाए, जिससे बच्चें जल संरक्षण के महत्व को समझ सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, प्रो0 मनोज मिश्र, डा. देवराज सिंह, डा0 अमरेन्द्र सिंह,डा0 राजकुमार, डा0 राम कन्हैया सिंह,डा0 ऋषिकेश,राजेन्द्र सिंह सहित खण्ड शिक्षा अधिकारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।
भगवान के भक्त का जो भी अहित करेगा वह स्वयं नष्ट हो जाएगा
भगवान के भक्त का जो भी अहित करेगा वह स्वयं नष्ट हो जाएगा: पंडित अखिलेश चन्द्र मिश्र
श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बोले कथावाचक
खेतासराय (जौनपुर) श्री राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा भारती विद्यापीठ खेतासराय के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिन यजमान के रूप में भारती विद्यापीठ के संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय के द्वारा पूज्य वैद्य जी वासुदेव मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मन्दिर में सभी देवी देवताओं का पूजन कर कथा का शुभारंभ कराया गया। सह यजमान के रूप में प्रवेश उपाध्याय एवं शैलजा उपाध्याय तथा डॉ धर्मराज पाण्डेय, शशिभूषण मिश्र, मुकेश कुमार पाठक, डॉ.अजय कुमार तिवारी एवं चन्द्रवीर सिंह ने व्यास पीठ का पूजन किया।
कथा व्यास के रूप में आचार्य अखिलेश चन्द्र मिश्र ने प्रह्लाद चरित्र के प्रसंग में बताया कि होलिका प्रह्लाद जी को नष्ट करने के प्रयास में स्वयं नष्ट हो गयी। भगवान के भक्त का जो भी अहित करना चाहता है वह स्वयं ही नष्ट हो जाता है। राजा बलि की दानशीलता का महत्व को बताते हुए बलि का दान बलिदान अर्थात सब कुछ न्योछावर कर देना एक पर्यायवाची शब्द बन गया। कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार, अनाचार, पापाचार बढ़ता है, धर्म पर कुठाराघात होता है, देव गौ ब्राह्मण दुःखी होते हैं तो सबकी रक्षा के लिए गोविन्द का प्राकट्य होता है। धरा पर धर्म की रक्षा के लिए ही प्रभु कभी राम के रुप में, कृष्ण के रुप में, कल्कि, वामन, कपिल इत्यादि के रूप में अवतार धारण करते हैं। कथा में नगर के साथ ही ग्रामीणांचल के श्रोताओं ने भी उपस्थित होकर कथा श्रवण किया। इस अवसर पर प्राचार्य विनय कुमार सिंह एवं उनका स्टाफ, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, सफिया खान, विभा पाण्डेय एवं उनका स्टाफ तथा छात्र- छात्राओं सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
अनुराग श्रीवास्तव अभाकाम के कार्यकारी जिलाअध्यक्ष घोषित
अनुराग श्रीवास्तव अभाकाम के कार्यकारी जिलाअध्यक्ष घोषित
जौनपुर । अखिल भारतीय का महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने प्रदेश कार्य समिति से अनुमोदन के उपरांत अखिल भारतीय का महासभा की कार्यकारी जिला अध्यक्ष के रूप में अनुराग श्रीवास्तव को नियुक्त किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री श्यामचंद श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद की इकाई को और मजबूत करने के लिए ऊर्जावान नवयुवक को अध्यक्ष बनाया है जिससे कि जिले की टीम को और मजबूत किया जा सके। विदित होगी अनुराग श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के पुत्र हैं।
उनके इस मनोनयन पर के समाज के तमाम लोगों ने साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव सभासद मनीष श्रीवास्तव ,राकेश श्रीवास्तव। , इंजीनियर अमित श्रीवास्तव श्रीकांत श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव पत्रकार पंकज श्रीवास्तव हैप्पी रवि श्रीवास्तव एडवोकेट अंकित श्रीवास्तव पत्रकार प्रदीप अस्थाना प्रदीप श्रीवास्तव डीओ श्यामल कांत श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव नलनीश श्रीवास्तव ,सौरभ श्रीवास्तव आदि संकड़ों लोगो ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
संविधान की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार : डॉ. सुर्यभान
गृह मंत्री के अभद्र टिप्पणी का जताया विरोध इस्तीफे की मांग
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ सुर्यभान यादव ने बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की अभद्र टिप्पणी का विरोध जताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की उन्होंने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का पर किसी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।
डॉक्टर सुर्यभान यादव ने समर्थको के साथ शनिवार को मंगदपुर के अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया । लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के संविधान की रक्षा के लिए मैं कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं। कहां की उनके द्वारा रचित कानून का सम्मान सबको करना चाहिए । देश के गृहमंत्री तानाशाही रवैया दिखाकर उन पर टिप्पणी करना उनका अपमान करने के बराबर है। इसलिए देश के गृहमंत्री या तो इस्तीफा दें या तो इस टिप्पणी के लिए क्षमा मांगे, उन्होंने कहा कि सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए और सभी धर्म के सम्मान के लिए कानून बने । रूस कैंसर जैसी दवा का खोज कर रहा है।
यहां सम्प्रदायिक ताकते मंदिर मस्जिद करके लोगो की आपस में लड़ा रहे हैं ,जो देश की भारतीय संस्कृति परंपरा प्रेम सौहार्द को खत्म कर रहे है। इसके लिए उन्होंने सरकार को जमकर कोसा । वह अपने समर्थकों के साथ
करंजाकला, जासोपुर, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, मल्हनी, खुटहन ,शाहगंज में लोगों को मिलकर बाबा साहब पर की गई टिप्पणी पर विरोध जताते हुए सरकार की जन विरोधी नीतियों को गिनाया और लोगों को इसका विरोध करने का उत्साह वर्धन किया इस अवसर पर जितेंद्र यादव मुकेश कुमार ,अशोक , सुरेंद्र यादव , दिलीप चौहान, अरविंद कुमार धारा सिंह चौहान, रोहित मण्डल ,टिंकू शर्मा, अमरनाथ मौजूद रहे।
JAUNPUR CRIME जौनपुर : बरसठी पुलिस द्वारा संकटमोचन मन्दिर से चोरी का 24 घण्टे के अन्दर सफर अनावरण करते 03 अभियुक्त को 3 सफेद धातु का मुकुट छोटा व बड़ा व दो मछली सफेद धातु व एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 1700 रूपये नगद के साथ किया गया गिरफ्तार।
डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित/ वारण्टियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकार मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा–निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक बरसठी, श्री राजेश यादव के नेतृत्व मे उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर मय हमराह के सुरागरसी पतारसी के दौरान दिनांक-19.12 को संकटमोचन मन्दिर ग्राम चन्द्रभानपुर से चोरी हुए मुर्ति पर लगा सफेद धातु का मुकुट व सफेद धातु की मछली को चोरी करने वाले चोर को सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर 24 घण्टे के अन्दर अभियुक्तगण 1. रंजीत सरोज उर्फ डाक्टर पुत्र शिवशंकर सरोज ग्राम खरगापुर थाना बरसठी 2. तेजा बनवासी उर्फ तेजई पुत्र स्व0 पन्नालाल निवासी ग्राम खरगापुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर 3. कुन्दन बनवासी उर्फ पुतीलाल पुत्र स्व0 पन्नालाल बनवासी निवासी ग्राम खरगापुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त रंजित सरोज के पास से एक देशी तमन्चा 315 बोर व पहने हुए पैन्ट की दाहिने जेब से एक जिन्दा कारतुस 315 बोर बरामद हुआ पैन्ट की बायी जेब से 750 रूपया (सात सौ पचास) रूपये नगद व अभियुक्त तेजा बनवासी उर्फ तेजई के पास से 400 रूपये व अभियुक्त कुन्दन बनवासी उर्फ पुतीलाल के पास से पाँच सौ पचास रूपये तथा उपरोक्त तीनो अभियुक्तो द्वारा श्री संकटमोचन मन्दिर ग्राम चन्द्रभानपुर से चोरी हुए 03 सफेद धातु का मुकुट छोटा व बड़ा व दो मछली सफेद धातु बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । TAFTISH OF CRIME JAUNPUR