Home Blog Page 186

JAUNPUR:सफेद मुकुट के साथ तीन चोर गिरफ्तार  

0
JAUNPURसफेद मुकुट के साथ तीन चोर गिरफ्तार  
JAUNPURसफेद मुकुट के साथ तीन चोर गिरफ्तार  

JAUNPUR CRIME जौनपुर : बरसठी पुलिस द्वारा संकटमोचन मन्दिर से चोरी का 24 घण्टे के अन्दर सफर अनावरण करते 03 अभियुक्त को 3 सफेद धातु का मुकुट छोटा व बड़ा व दो मछली सफेद धातु व एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 1700 रूपये नगद के साथ किया गया गिरफ्तार।


डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित/ वारण्टियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय व क्षेत्राधिकार मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण एवं दिशा–निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक बरसठी, श्री राजेश यादव के नेतृत्व मे उ0नि0 श्री जितेन्द्र बहादुर मय हमराह के सुरागरसी पतारसी के दौरान दिनांक-19.12 को संकटमोचन मन्दिर ग्राम चन्द्रभानपुर से चोरी हुए मुर्ति पर लगा सफेद धातु का मुकुट व सफेद धातु की मछली को चोरी करने वाले चोर को सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर 24 घण्टे के अन्दर अभियुक्तगण 1. रंजीत सरोज उर्फ डाक्टर पुत्र शिवशंकर सरोज ग्राम खरगापुर थाना बरसठी 2. तेजा बनवासी उर्फ तेजई पुत्र स्व0 पन्नालाल निवासी ग्राम खरगापुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर 3. कुन्दन बनवासी उर्फ पुतीलाल पुत्र स्व0 पन्नालाल बनवासी निवासी ग्राम खरगापुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त रंजित सरोज के पास से एक देशी तमन्चा 315 बोर व पहने हुए पैन्ट की दाहिने जेब से एक जिन्दा कारतुस 315 बोर बरामद हुआ पैन्ट की बायी जेब से 750 रूपया (सात सौ पचास) रूपये नगद व अभियुक्त तेजा बनवासी उर्फ तेजई के पास से 400 रूपये व अभियुक्त कुन्दन बनवासी उर्फ पुतीलाल के पास से पाँच सौ पचास रूपये तथा उपरोक्त तीनो अभियुक्तो द्वारा श्री संकटमोचन मन्दिर ग्राम चन्द्रभानपुर से चोरी हुए 03 सफेद धातु का मुकुट छोटा व बड़ा व दो मछली सफेद धातु बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । TAFTISH OF CRIME JAUNPUR

मतपेटी में दीमक के चलते पुनर्मतगणना का कार्य बाधित 

0
मतपेटी में दीमक के चलते पुनर्मतगणना का कार्य बाधित 
मतपेटी में दीमक के चलते पुनर्मतगणना का कार्य बाधित 

मतपेटी में दीमक लगने से नहीं पूरी हो पाई पुनर्मतगणना

खेतासराय (जौनपुर) कोर्ट के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या आठ के प्रत्याशियों की शुक्रवार को हुई पुनर्मतगणना फिर अधर में लटक गई। एक मतपेटी में दीमक लग जाने से पुनर्मतगणना पूरी नहीं हो पाई। जो नतीजे सामने आए हैं उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। वर्ष 2021 के जिला पंचायत चुनाव में वार्ड संख्या आठ से 13 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे।

तत्कालीन मतगणना में शोले राजभर निर्वाचित घोषित हुए। मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए पाराकमाल गांव निवासी प्रत्याशी मौलाना मतिउद्दीन ने न्यायालय में याचिका दाखिल किया था। न्यायालय के आदेश पर शाहगंज सोंधी ब्लाक सभागार में सुबह पांच टेबल पर एक साथ पुनर्मतगणना शुरू हुई। सायं लगभग पांच बजे तक 25 बूथों में से 24 बूथों की मतगणना पूरी हुई। आखिरी मतपेटी खोलने पर मतपत्रों में दीमक लगे मिले। दीमक लगने आखिरी मतपेटी की गिनती अधर में फंसे गई। 24 बूथों की मतगणना तक किसे कितने मत मिले, इसका खुलासा नहीं किया गया।

मतगणना अधिकारी एसडीएम शाहगंज राजेश चौरसिया ने बताया कि एक बूथ का मत दीमक चट जाने की वजह से रिकाउंटिंग पूरी नहीं हो सकी। जो भी नतीजे सामने आये हैं उसे जिला मुख्यालय प्रेषित कर दिया जाएगा। इस दौरान मतगणना प्रभारी राजेश चौरसिया, मतगणना नोडल सन्तबीर सिंह, डीपीआरओ नत्थूलाल, सीओ अजीत सिंह चौहान, मतगणना व्यवस्थापक जितेन्द्र सिंह, उमेश द्विवेदी, एडीओ पंचायत के अतिरिक्त थानाध्यक्ष रामाश्रय राय आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : लोकतंत्र का एक नवीन दृष्टिकोणएक राष्ट्र एक चुनाव 

लोकतंत्र का एक नवीन दृष्टिकोण:एक राष्ट्र एक चुनाव

0
लोकतंत्र का एक नवीन दृष्टिकोणएक राष्ट्र एक चुनाव
लोकतंत्र का एक नवीन दृष्टिकोण:एक राष्ट्र एक चुनाव

लोकतंत्र का एक नवीन दृष्टिकोण: एक राष्ट्र एक चुनाव

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” (One Nation, One Election) का विचार भारत में चुनाव प्रक्रिया को अधिक सुगम, व्यवस्थित और लागत प्रभावी बनाने के लिए प्रस्तुत किया गया है। लोकतंत्र का आधार ‘चुनाव’ है, ऐसे में लोकतंत्र को सुदृढ़ और सशक्त बनाने की दिशा में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का मुद्दा बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। लोकतंत्र के इस नवीन दृष्टिकोण का मुख्य उद्देश्य लोकसभा,राज्य विधानसभा, नगरीय निकायों और स्थानीय शासन का चुनाव एक साथ आयोजित कराना है।

लोकतंत्र का एक नवीन दृष्टिकोण:एक राष्ट्र एक चुनाव
अन्नू (रिसर्च स्कॉलर

सन 1951 से लेकर 1967 तक लोकसभा और सभी राज्य के विधानसभा का चुनाव एक ही साथ आयोजित होता था। कुछ राज्यों में विधानसभा समय से पूर्व भंग हो जाने के कारण बाद में चुनाव कराया जाता था। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लागू करने का विचार सर्वप्रथम सन 1883 में निर्वाचन आयोग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसने लागू करने के संबंध में भारत सरकार द्वारा 2 सितम्बर 2023 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई। इसका सरोकार लोकसभा व सभी राज्यों के विधानसभा के चुनाव को एक साथ करने के उचिता से संबंधित था।

इस समिति का कार्य एक राष्ट्र एक चुनाव के संभावित लाभ और उसके समक्ष आने वाले समस्याओं की जाँच-पड़ताल करना था। इस संबंध में रामनाथ कोविंद के अध्यक्षता में बनाई गई समिति की रिपोर्ट को 2024 में ही जारी कर दिया गया। इसकी सिफारिश को लागू करने के उद्देश्य 18 सितम्बर 2024 को केंद्रीय मन्त्रिमण्डल द्वारा स्वीकृति मिल गई। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने 129वां संशोधन विधेयक 2024 और उससे संबंधित संघ राज्य क्षेत्र विधि संशोधन विधेयक 2024 को सदन में प्रस्तुत करने के लिए रखा। प्रस्तुत विधायक का विपक्षी पार्टियों द्वारा जोरदार तरीके से विरोध किया गया। यदि हम एक साथ एक चुनाव से संबंधित लाभों की बात करें तो पहला लाभ होगा चुनाव आयोग पर बार-बार पड़ने वाले अनावश्यक वित्तीय बोझ में कमी हो सकती है और चुनावी खर्च के अनावश्यक व्यय को राष्ट्रीय कल्याण में लगाया जा सकता है।

दूसरा लाभ है कि चुनावी प्रक्रिया में भारी संख्या में सरकारी कर्मचारी और सुरक्षा बलो की तैनाती की जाती है जिससे अन्य महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध उत्पन्न होता है। तीसरा लाभ है चुनावी माहौल के फलस्वरुप नीतिगत निर्णय, जिनको समय से लागू नहीं किया जा सकता। समय की बचत के पश्चात शासन अपना पूरा ध्यान विकास वह जनहित संबंधित आवश्यक कार्य पर लगा सकेगी। चौथा लाभ लोकतांत्रिक परिपक्वता से संबंधित है जिसके कारण बार-बार चुनाव होने से भारतीय समाज में क्षेत्रीय व राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर जनमानस में विचार की विभाजन बढ़ता है।

परंतु एक बात महत्वपूर्ण है कि भारत में संघात्मक शासन प्रणाली को अपनाया है और भारत में विविधतापूर्ण देश के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। यदि एक साथ चुनाव संपन्न होता है तो अलग-अलग राज्यों की सामाजिक व राजनीतिक पहलुओं से संबंधित छोटे-छोटे मुद्दे बड़े मुद्दों के नीचे ही दम तोड़ देंगे, जिसका नुकसान क्षेत्रीय पार्टियों को हो सकता है। भारत का संविधान राज्यों की स्वतंत्रता को महत्वपूर्ण स्थान देता है इसे लागू करने के लिए सरकार को कठिन मार्ग से गुजरना पड़ेगा। आसामियाक विघटन की स्थिति में एक राष्ट्र एक चुनाव के विचार मैं बाधा उत्पन्न हो सकती है। किंतु फिर भी एक राष्ट्र एक विचार लोकतंत्र के लिए एक नवीन दृष्टिकोण साबित होगा।

“एक राष्ट्र एक चुनाव” एक सराहनीय विचार है, लेकिन इसे लागू करने से पहले देश की संवैधानिक, प्रशासनिक और राजनीतिक संरचना को गहनता से समझना होगा। यह आवश्यक है कि सभी पक्षों के विचारों को ध्यान में रखते हुए एक सर्वसम्मत दृष्टिकोण अपनाया जाए। भारत जैसे विविधतापूर्ण और लोकतांत्रिक देश में यह सुनिश्चित करना होगा कि यह पहल न केवल व्यावहारिक हो, बल्कि सभी राज्यों और नागरिकों के हितों की रक्षा भी करें। एक राष्ट्र एक चुनाव एक प्रभावशाली विचार है, जो संसाधन बचाने और प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसे लागू करने के लिए संवैधानिक संशोधन, राजनीतिक सहमति और व्यापक तैयारी की आवश्यकता होगी। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संघीय ढांचे पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

लेखक- सुरेश कुमार व अन्नू (रिसर्च स्कॉलर)

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, यूपी।

अमित यादव की अगुआई में धरना प्रदर्शन

0
अमित यादव की अगुआई में धरना प्रदर्शन
अमित यादव की अगुआई में धरना प्रदर्शन

मंगदपुर ग्राम के आंबेडकर पार्क में अमित यादव की अगुआई में हुआ धरना प्रदर्शन।


जौनपुर: समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने अपने हजारों समर्थकों के साथ आंबेडकर पार्क में पहुँच कर बाबा साहेब आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा को संबोधित किया । जबकि प्रशासन द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश की गयी। पुलिस सुबह से ही घर पहुँच कर कार्यक्रम रद्द कराना चाहा पर अमित यादव ने कहा कि मैं किसी का अपमान करने नहीं जा रहा हूँ। मुझे माल्यार्पण करने से रोकने कोशिश न करें। मैं कोई कानून नहीं तोड़ रहा हूँ। किसी का भी सम्मान करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। अपने वक्तव्य में उन्होंने आंबेडकर जी के योगदान को परिभाषित किया। तथा उनके द्वारा रचित कानून की उपलब्धि का बयान किया।

गिरफ्तारी के मिडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे गिरफ्तार होने का कोई डर नहीं है। संबिधान की रक्षा के लिए मैं कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूँ। अपने दादा राजबहादुर यादव तथा पिता अर्जुन सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि मेरे रगों में उन लोगों का खून दौड़ रहा है। जो जौनपुर के बिकास के लिए जीवन भर समर्पित रहे। अमित शाह के बयान की निंदा करते हुए कहा कि ऐ सरकार सामंती सरकार है। ऐ संबिधान खत्म कर मनुस्मृति कानून लागू करना चाहती है। हम जनता के अधिकारों का हनन नहीं करने देगें। अन्त में उन्होंने कहा कि समाजवादी अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के बिचारों व निर्देशों का तन मन धन से पालन करेंगे।

  • रिपोर्ट – इंद्रेश यादव 

समाजवादी मज़दूर सभा का प्रदर्शन,गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

0
समाजवादी मज़दूर सभा का प्रदर्शन
समाजवादी मज़दूर सभा का प्रदर्शन

बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण को लेकर समाजवादी मज़दूर सभा का प्रदर्शन, गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

[ करंजाकला ]कुकड़ीपुर राजभवन से मंगदपुर तक समाजवादी मज़दूर सभा के प्रदेश महासचिव अमित यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के लिए रैली निकाली। पूर्वांचल चौकी प्रभारी राहुल रंजन ने मौके पर पहुंचकर रैली को रोकने की कोशिश की और अमित यादव को नोटिस थमा दी। बावजूद इसके, लगभग 200 समर्थकों के साथ सभा नेता ने माल्यार्पण किया।

रैली में अमित यादव ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब पर की गई कथित टिप्पणी की निंदा करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। सभा के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए यादव ने कहा कि सरकार गरीबों और मजदूरों की अनदेखी कर पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने भाजपा के ‘सबका विकास’ के दावों को झूठा बताते हुए कहा कि यह सरकार केवल गरीबों को कुचलने का काम कर रही है।

सभा में समाजवादी पार्टी ,कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने ‘अमित शाह मुर्दाबाद’, ‘योगी-मोदी मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। रैली में रघुराम, अजय यादव, बिंदु, दीपक, सुदर्शन, दयाराम, विशाल यादव और मधुकर समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चौकी प्रभारी ने रैली को गैरकानूनी बताते हुए आगे सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। वही अमित यादव ने कहा कि अगर ऐसा है तो हम समाजवादी लोग बाबा साहब के सम्मान में जेल जाने के लिए तैयार है।

कायस्थ समागम के लिए जौनपुर की टीम कानपुर रवाना     

0
कायस्थ समागम के लिए जौनपुर की टीम कानपुर रवाना     
कायस्थ समागम के लिए जौनपुर की टीम कानपुर रवाना     

राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद भारत द्वारा कानपुर में विशाल कायस्थ समागम में भाग लेने के लिए जौनपुर टीम रवाना 

जौनपुर,। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद भारत द्वारा कानपुर में विशाल कायस्थ समागम में भाग लेने के लिए आज जौनपुर सिटी स्टेशन से जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों लोग ट्रेन से रवाना हुए और काफी लोग चार पहिया वाहन से कानपुर रवाना हुए। जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद ने कहा कि सामाजिक हित में राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद भारत द्वारा कानपुर में जो राष्ट्रीय महासंगम में देशभर से हजारों लोग शामिल होकर राष्ट्रीय एकता की हुंकार भरेंगे। प्रमुख रूप से कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू, संगत पंगत राष्ट्रीय संगठन के वरिष्ठ नेता राजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता संगत पंगत सन्तोष निगम, प्रदेश सचिव अनुपम श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष आर पी श्रीवास्तव राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार जी संदीप श्रीवास्तव पत्रकार आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट आदि दर्जनों लोग थे।

JAUNPUR:पुलिस मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार 

0
JAUNPUR:पुलिस मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार 
JAUNPUR:पुलिस मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार 

Police team arrested cow smuggler in encounter in jaunpur :

JAUNPUR जौनपुर। मीरगंज व थाना बरसठी की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक गौ-तस्कर घायल, दो अन्य सहयोगी तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस, स्कार्पियों वाहन तीन गौवंश व नकदी बरामद।

जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मीरगंज मय हमराह द्वारा बंधबा बाजार बरसठी मोड़ तिराहा के पास रात्रि में संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी बीच एक स्कार्पियों सफेद रंग की कुंवर तिराहे की तरफ से तेज गति से बंधवा तिराहे की तरफ आते दिखाई दी।

संदिग्ध प्रतीत होने पर टार्च की रोशनी से रोकने का इशारा किया गया कि उक्त स्कार्पियों का चालक द्वारा तेज गति से बरसठी की तरफ भागने लगा। जिसकी सूटना आर.टी सेट से कन्ट्रोल रुम व थाना बरसठी दी गई। प्रभारी निरीक्षक बरसठी मय हमराह द्वारा बताया गया कि बरसठी बंधवा रोड पर घेराबन्दी की गई है कि स्कार्पियों पुलिस बल को देखकर पुनः बंधवा की ओर जा रहा है। सूचना पर बिलरा मोड के पहले थानाध्यक्ष मीरगंज मय फोर्स के घेरा बन्दी करते हुए उक्त वाहन का इन्तजार करने लगे कि कुछ समय बाद एक वाहन आता हुआ दिखाई दिया कि अपने को घिरा पाकर वाहन में बैठे चालक द्वारा अपने स्कार्पियो वाहन को दाहिनी तरफ पाण्डेय का तरवाँ (पोखरा) सेमरहो की तरफ मोड दिया। चालक के बगल में बैठे एक व्यक्ति ने उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। थानाध्यक्ष मीगंज द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।

इसी बीच प्रभारी निरीक्षक बरसठी मय हमराह के आ गये। जहाँ पर अन्य फोर्स के साथ घेराबन्दी करते हुए दो अन्य व्यक्तियो को प्रभारी निरीक्षक बरसठी व अन्य फोर्स की सहायता से पकड लिया गया।

JAUNPUR:पुलिस मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार 

घायल व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मनीष यादव उर्फ मिन्टू यादव पुत्र शिवलाल यादव निवासी कैथा उर्फ टडिया थाना अलीनगर जनपद चन्दौली बताया व अन्य पकडे गये व्यक्तियो से नाम पता पूछा गया तो दूसरे ने अपना नाम सद्दाम हुसैन पुत्र मुसाफिर निवासी मथुरापुर कोठवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर व तीसरा व्यक्ति जो अपने को चालक चन्द्रशेखर यादव पुत्र गामा यादव निवासी ग्राम कैथा  उर्फ टडिया थाना अलीनगर जनपद चन्दौली बताया। सभी से भागने का कारण पूछा गया तो बताये कि हम लोग गो तस्करी करके बिहार में गोवध के लिए ले जाते है। आज भी इस स्कार्पियो में 03 बछडे गोवंश को गोवध के लिए बिहार ले जा रहे थे। मौके पर स्कार्पियो वाहन नं0 UP15AV2339 में 03 राशि गोवंश बछडा जिनको क्रूरता पूर्वक रस्सी से मुँह व पैर बाँधकर रखा गया है, तमंचा कारतूस व नकदी बरामद हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने गरीबों में बाटे कंबल 

0

जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने गरीबों में बाटे कंबल 

जौनपुर : विकास खंड परिसर बरसठी में व्यापक स्तर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम वासियों में कंबल का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनकर हर्ष की अनुभूति हो रही है, उन्होंने अपील किया कि जिस प्रकार बढ़ते ठंड के प्रकोप के दृष्टिगत  शासन के द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है, इसी प्रकार जनपद के प्रबुद्धजन, सक्षम और संपन्न लोग भी कंबल वितरण जैसे पुनीत कार्य में हिस्सा ले और इसे आगे बढ़ाएं जिससे कि गरीब असहाय लोगों को भी संबल और सुविधाओं का लाभ मिल सके।  

जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने गरीबों में बाटे कंबल 

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सभी योजनाओं को यथार्थ के धरातल पर पात्रता के आधार पर वंचित एवं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित लोगों से फार्मर रजिस्ट्री करवाने की अपील की गई और उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनीता शुक्ला, जिला अध्यक्ष रामविलास पाल, जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाल,सुरेंद्र शुक्ला, मनोज सिंह, उप जिलाधिकारी मडियाहू, खंड विकास अधिकारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ऊर्दू के शायर मीर अनीस की 150वीं बरसी पर ‘यादे मीर अनीस

0
ऊर्दू के शायर मीर अनीस की 150वीं बरसी पर ‘यादे मीर अनीस
ऊर्दू के शायर मीर अनीस की 150वीं बरसी पर ‘यादे मीर अनीस

मीर अनीस के मरसिए विश्व साहित्य में उर्दू भाषा की श्रेष्ठता को साबित करते हैं

जौनपुर: मशहूर शायर मीर बब्बर अली अनीस की 150वीं पुण्यतिथि के  अवसर पर उनकी विद्वतापूर्ण और साहित्यिक सेवाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘यादे मीर अनीस’ कार्यक्रम का आयोजन मोहल्ला अजमेरी स्थित मरहूम सैयद अली शब्बर के मकान के इमामबाड़ा में किया गया।

इस कार्यक्रम में मीर अनीस के जीवन, उनकी शायरी और मरसिए पर विशेष चर्चा हुई। उपस्थित विद्वानों ने अनीस की अद्वितीय लेखन शैली और उनके योगदान को अपने शब्दों में व्यक्त किया।

मौलाना सैयद मोहम्मद शाज़ान जैदी ने कहा, “मीर अनीस ने उर्दू के शोक काव्य (मरसिया) को अपनी रचनात्मकता से शिखर तक पहुंचाया। उन्होंने साबित किया कि उर्दू में उत्कृष्ट साहित्य केवल ग़ज़ल तक सीमित नहीं है।” अनीस आज भी उर्दू में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले शायरों मे से एक है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सैय्यद मोहम्मद मासूम ने कहा, “अनीस के मर्सिए युद्धकला और कर्बला की घटनाओं का इतना जीवंत वर्णन करते हैं कि पाठक के मन में घटनाओं की सजीव छवि उभरती है। उनकी लेखन शैली में बिम्बात्मकता और मानवीय भावनाओं का गहरा प्रभाव है।”

मुफ्ती नजमुल हसन ने कहा, “अनीस ने अपनी शायरी के माध्यम से जो मुकाम हासिल किया, वह बहुत कम शायरों को नसीब होता है। उन्होंने दरबारी शायर बनने से सख्ती से इंकार किया, जो उनकी आत्मनिर्भरता और साहित्यिक स्वतंत्रता को दर्शाता है।”

कार्यक्रम के दौरान एहतेशाम रूधौलवी ने अनीस का लिखा हुआ एक मरसिया पढ़ा और कहा, “अगर अनीस की विरासत को उर्दू से हटा दिया जाए, तो इसकी साहित्यिक गहराई आधी रह जाएगी। उनके मरसिए विश्व साहित्य में उर्दू भाषा की श्रेष्ठता को साबित करते हैं। मुफ्ती दानिश काज़मी ने बताया कि भारत सरकार ने अनीस के सम्मान मे 1975 मे डाक टिकट जारी किया था।

 अन्त मे दुआ कराई गई। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर कैफ़ी मोहम्मदाबादी, हसन मुस्तफा कायम, वजीह आब्दी, सैयद मोहम्मद अब्बास, सैयद आमिर मेहंदी, आरिफ हुसैनी, अकबर अब्बास, मोहसिन रज़ा, अब्बास महमूद, आरिज़ काज़मी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

भीमराव अंबेडकर का अपमान देश,संविधान का अपमान,राकेश मौर्य

0
भीमराव अंबेडकर का अपमान देश,संविधान का अपमान,राकेश मौर्य
भीमराव अंबेडकर का अपमान देश,संविधान का अपमान,राकेश मौर्य

संविधान निर्माता बाबासाहब भीमराव अंबेडकर का अपमान देश, संविधान और लोकतंत्र का अपमान:- राकेश मौर्य

संसद में बुधवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहब भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर देश में राजनीति गरमा गई है। आज गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर जौनपुर समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में सपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पीडब्लूडी तिराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए अंबेडकर तिराहे पर अंबेडकर पार्क में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात बाबासाहब की फोटो लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने बाबासाहब डा. भीमराव अंबेडकर का अपमान तो किया ही साथ ही साथ लोकतंत्र और भारत के संविधान का अपमान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह को अविलंब बर्खास्त करें और देश से इस अपमान के लिए माफी मांगे।


पूर्व विधायक लालबहादुर यादव एवं पूर्व अध्यक्ष ज़िला पंचायत राजबहादुर यादव एवं उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने कहा कि बाबासाहब का अपमान देश का अपमान है। आज अमित शाह देश के सबसे बड़ी सदन में बाबासाहेब के संविधान के कारण ही पहुंचे हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर उन्हें बर्खास्त कर राष्ट्र से माफी नहीं मांगते तो हम समाजवादी इस आंदोलन को बड़े स्तर पर करेंगे और फिर सारी जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह की होगी। प्रदर्शन के अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष गण जितेंद्र यादव, इरशाद मंसूरी, हीरालाल विश्वकर्मा, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, वरिष्ठ नेता श्रवण जायसवाल, अनवारूल हक गुड्डू, ज़िला सचिव गण दीपक जायसवाल, गुलाब यादव, विनय कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष गण नंदलाल यादव, वीरेंद्र यादव, सोचनराम विश्वकर्मा धीरज बिंद, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, प्रदेश सचिव भानु मौर्य, गुड्डू सोनकर जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, अजय श्रीवास्तव, राजा नवाब सहित अन्य सपाई उपस्थित रहे।