Home Blog Page 186

कायस्थ समागम के लिए जौनपुर की टीम कानपुर रवाना     

0
कायस्थ समागम के लिए जौनपुर की टीम कानपुर रवाना     
कायस्थ समागम के लिए जौनपुर की टीम कानपुर रवाना     

राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद भारत द्वारा कानपुर में विशाल कायस्थ समागम में भाग लेने के लिए जौनपुर टीम रवाना 

जौनपुर,। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद भारत द्वारा कानपुर में विशाल कायस्थ समागम में भाग लेने के लिए आज जौनपुर सिटी स्टेशन से जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों लोग ट्रेन से रवाना हुए और काफी लोग चार पहिया वाहन से कानपुर रवाना हुए। जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद ने कहा कि सामाजिक हित में राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद भारत द्वारा कानपुर में जो राष्ट्रीय महासंगम में देशभर से हजारों लोग शामिल होकर राष्ट्रीय एकता की हुंकार भरेंगे। प्रमुख रूप से कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू, संगत पंगत राष्ट्रीय संगठन के वरिष्ठ नेता राजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता संगत पंगत सन्तोष निगम, प्रदेश सचिव अनुपम श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष आर पी श्रीवास्तव राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार जी संदीप श्रीवास्तव पत्रकार आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट आदि दर्जनों लोग थे।

JAUNPUR:पुलिस मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार 

0
JAUNPUR:पुलिस मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार 
JAUNPUR:पुलिस मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार 

Police team arrested cow smuggler in encounter in jaunpur :

JAUNPUR जौनपुर। मीरगंज व थाना बरसठी की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक गौ-तस्कर घायल, दो अन्य सहयोगी तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा कारतूस, स्कार्पियों वाहन तीन गौवंश व नकदी बरामद।

जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मीरगंज मय हमराह द्वारा बंधबा बाजार बरसठी मोड़ तिराहा के पास रात्रि में संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी बीच एक स्कार्पियों सफेद रंग की कुंवर तिराहे की तरफ से तेज गति से बंधवा तिराहे की तरफ आते दिखाई दी।

संदिग्ध प्रतीत होने पर टार्च की रोशनी से रोकने का इशारा किया गया कि उक्त स्कार्पियों का चालक द्वारा तेज गति से बरसठी की तरफ भागने लगा। जिसकी सूटना आर.टी सेट से कन्ट्रोल रुम व थाना बरसठी दी गई। प्रभारी निरीक्षक बरसठी मय हमराह द्वारा बताया गया कि बरसठी बंधवा रोड पर घेराबन्दी की गई है कि स्कार्पियों पुलिस बल को देखकर पुनः बंधवा की ओर जा रहा है। सूचना पर बिलरा मोड के पहले थानाध्यक्ष मीरगंज मय फोर्स के घेरा बन्दी करते हुए उक्त वाहन का इन्तजार करने लगे कि कुछ समय बाद एक वाहन आता हुआ दिखाई दिया कि अपने को घिरा पाकर वाहन में बैठे चालक द्वारा अपने स्कार्पियो वाहन को दाहिनी तरफ पाण्डेय का तरवाँ (पोखरा) सेमरहो की तरफ मोड दिया। चालक के बगल में बैठे एक व्यक्ति ने उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। थानाध्यक्ष मीगंज द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।

इसी बीच प्रभारी निरीक्षक बरसठी मय हमराह के आ गये। जहाँ पर अन्य फोर्स के साथ घेराबन्दी करते हुए दो अन्य व्यक्तियो को प्रभारी निरीक्षक बरसठी व अन्य फोर्स की सहायता से पकड लिया गया।

JAUNPUR:पुलिस मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार 

घायल व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मनीष यादव उर्फ मिन्टू यादव पुत्र शिवलाल यादव निवासी कैथा उर्फ टडिया थाना अलीनगर जनपद चन्दौली बताया व अन्य पकडे गये व्यक्तियो से नाम पता पूछा गया तो दूसरे ने अपना नाम सद्दाम हुसैन पुत्र मुसाफिर निवासी मथुरापुर कोठवा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर व तीसरा व्यक्ति जो अपने को चालक चन्द्रशेखर यादव पुत्र गामा यादव निवासी ग्राम कैथा  उर्फ टडिया थाना अलीनगर जनपद चन्दौली बताया। सभी से भागने का कारण पूछा गया तो बताये कि हम लोग गो तस्करी करके बिहार में गोवध के लिए ले जाते है। आज भी इस स्कार्पियो में 03 बछडे गोवंश को गोवध के लिए बिहार ले जा रहे थे। मौके पर स्कार्पियो वाहन नं0 UP15AV2339 में 03 राशि गोवंश बछडा जिनको क्रूरता पूर्वक रस्सी से मुँह व पैर बाँधकर रखा गया है, तमंचा कारतूस व नकदी बरामद हुई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने गरीबों में बाटे कंबल 

0

जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने गरीबों में बाटे कंबल 

जौनपुर : विकास खंड परिसर बरसठी में व्यापक स्तर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम वासियों में कंबल का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनकर हर्ष की अनुभूति हो रही है, उन्होंने अपील किया कि जिस प्रकार बढ़ते ठंड के प्रकोप के दृष्टिगत  शासन के द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है, इसी प्रकार जनपद के प्रबुद्धजन, सक्षम और संपन्न लोग भी कंबल वितरण जैसे पुनीत कार्य में हिस्सा ले और इसे आगे बढ़ाएं जिससे कि गरीब असहाय लोगों को भी संबल और सुविधाओं का लाभ मिल सके।  

जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने गरीबों में बाटे कंबल 

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सभी योजनाओं को यथार्थ के धरातल पर पात्रता के आधार पर वंचित एवं पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित लोगों से फार्मर रजिस्ट्री करवाने की अपील की गई और उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनीता शुक्ला, जिला अध्यक्ष रामविलास पाल, जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाल,सुरेंद्र शुक्ला, मनोज सिंह, उप जिलाधिकारी मडियाहू, खंड विकास अधिकारी सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ऊर्दू के शायर मीर अनीस की 150वीं बरसी पर ‘यादे मीर अनीस

0
ऊर्दू के शायर मीर अनीस की 150वीं बरसी पर ‘यादे मीर अनीस
ऊर्दू के शायर मीर अनीस की 150वीं बरसी पर ‘यादे मीर अनीस

मीर अनीस के मरसिए विश्व साहित्य में उर्दू भाषा की श्रेष्ठता को साबित करते हैं

जौनपुर: मशहूर शायर मीर बब्बर अली अनीस की 150वीं पुण्यतिथि के  अवसर पर उनकी विद्वतापूर्ण और साहित्यिक सेवाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘यादे मीर अनीस’ कार्यक्रम का आयोजन मोहल्ला अजमेरी स्थित मरहूम सैयद अली शब्बर के मकान के इमामबाड़ा में किया गया।

इस कार्यक्रम में मीर अनीस के जीवन, उनकी शायरी और मरसिए पर विशेष चर्चा हुई। उपस्थित विद्वानों ने अनीस की अद्वितीय लेखन शैली और उनके योगदान को अपने शब्दों में व्यक्त किया।

मौलाना सैयद मोहम्मद शाज़ान जैदी ने कहा, “मीर अनीस ने उर्दू के शोक काव्य (मरसिया) को अपनी रचनात्मकता से शिखर तक पहुंचाया। उन्होंने साबित किया कि उर्दू में उत्कृष्ट साहित्य केवल ग़ज़ल तक सीमित नहीं है।” अनीस आज भी उर्दू में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले शायरों मे से एक है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सैय्यद मोहम्मद मासूम ने कहा, “अनीस के मर्सिए युद्धकला और कर्बला की घटनाओं का इतना जीवंत वर्णन करते हैं कि पाठक के मन में घटनाओं की सजीव छवि उभरती है। उनकी लेखन शैली में बिम्बात्मकता और मानवीय भावनाओं का गहरा प्रभाव है।”

मुफ्ती नजमुल हसन ने कहा, “अनीस ने अपनी शायरी के माध्यम से जो मुकाम हासिल किया, वह बहुत कम शायरों को नसीब होता है। उन्होंने दरबारी शायर बनने से सख्ती से इंकार किया, जो उनकी आत्मनिर्भरता और साहित्यिक स्वतंत्रता को दर्शाता है।”

कार्यक्रम के दौरान एहतेशाम रूधौलवी ने अनीस का लिखा हुआ एक मरसिया पढ़ा और कहा, “अगर अनीस की विरासत को उर्दू से हटा दिया जाए, तो इसकी साहित्यिक गहराई आधी रह जाएगी। उनके मरसिए विश्व साहित्य में उर्दू भाषा की श्रेष्ठता को साबित करते हैं। मुफ्ती दानिश काज़मी ने बताया कि भारत सरकार ने अनीस के सम्मान मे 1975 मे डाक टिकट जारी किया था।

 अन्त मे दुआ कराई गई। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर कैफ़ी मोहम्मदाबादी, हसन मुस्तफा कायम, वजीह आब्दी, सैयद मोहम्मद अब्बास, सैयद आमिर मेहंदी, आरिफ हुसैनी, अकबर अब्बास, मोहसिन रज़ा, अब्बास महमूद, आरिज़ काज़मी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

भीमराव अंबेडकर का अपमान देश,संविधान का अपमान,राकेश मौर्य

0
भीमराव अंबेडकर का अपमान देश,संविधान का अपमान,राकेश मौर्य
भीमराव अंबेडकर का अपमान देश,संविधान का अपमान,राकेश मौर्य

संविधान निर्माता बाबासाहब भीमराव अंबेडकर का अपमान देश, संविधान और लोकतंत्र का अपमान:- राकेश मौर्य

संसद में बुधवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहब भीमराव अंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर देश में राजनीति गरमा गई है। आज गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर जौनपुर समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में सपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पीडब्लूडी तिराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए अंबेडकर तिराहे पर अंबेडकर पार्क में डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात बाबासाहब की फोटो लेकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने बाबासाहब डा. भीमराव अंबेडकर का अपमान तो किया ही साथ ही साथ लोकतंत्र और भारत के संविधान का अपमान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह को अविलंब बर्खास्त करें और देश से इस अपमान के लिए माफी मांगे।


पूर्व विधायक लालबहादुर यादव एवं पूर्व अध्यक्ष ज़िला पंचायत राजबहादुर यादव एवं उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल ने कहा कि बाबासाहब का अपमान देश का अपमान है। आज अमित शाह देश के सबसे बड़ी सदन में बाबासाहेब के संविधान के कारण ही पहुंचे हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर उन्हें बर्खास्त कर राष्ट्र से माफी नहीं मांगते तो हम समाजवादी इस आंदोलन को बड़े स्तर पर करेंगे और फिर सारी जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह की होगी। प्रदर्शन के अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष गण जितेंद्र यादव, इरशाद मंसूरी, हीरालाल विश्वकर्मा, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, वरिष्ठ नेता श्रवण जायसवाल, अनवारूल हक गुड्डू, ज़िला सचिव गण दीपक जायसवाल, गुलाब यादव, विनय कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष गण नंदलाल यादव, वीरेंद्र यादव, सोचनराम विश्वकर्मा धीरज बिंद, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, प्रदेश सचिव भानु मौर्य, गुड्डू सोनकर जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, अजय श्रीवास्तव, राजा नवाब सहित अन्य सपाई उपस्थित रहे।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान में जौनपुर में प्रदर्शन

0
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान में जौनपुर में प्रदर्शन
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान में जौनपुर में प्रदर्शन

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर  जौनपुर में प्रदर्शन

जौनपुर : लोकसभा में भाजपा सरकार और गृह मंत्री द्वारा किए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के अपमान के विरोध में समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव का प्रदर्शन। समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव के नेतृत्व में छबीलेपर बाजार से जुलूस सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओ के साथ अंबेडकर पार्क,  पाल्हामऊ में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बड़ी तादाद में महिलाएं भी उपस्थित रही। छबीलपुर बाजार के चौराहे पर समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। गले में बाबा साहब की चित्र पहनकर श्री अमित यादव जैसे साइकिल पर सवार हुए वैसे ही वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री लालजी यादव, प्रधान ने उन्हें माला पहना कर हौसला अफजाई किया और झंडा दिखा कर जुलूस को रवाना किया। बाबा साहेब अमर रहें! बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा PDA परिवार और बाबा साहेब का सपना अधूरा समाजवादी करेंगे पूरा के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा।


अंबेडकर पार्क पाल्हामऊ पहुंकर अमित यादव ने भारत रत्न संविधान रचयिता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि  केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के द्वारा सदन में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी की हम सब निंदा करते हैं।
देश ने आज जान लिया है कि भाजपा और संघ के लोगों के मन में बाबा साहेब और उनके संविधान को लेकर कितनी कटुता भरी है। भाजपा बाबा साहेब के बनाये संविधान को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानती हैं।क्योंकि संविधान ही  ग़रीब, महिला, वंचित, शोषित का शोषण रोकती हैं और उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार देती हैं।

आगे उन्होंने कहा कहा  कि भाजपा जातिवादी है। उसने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान में दी गई आरक्षण व्यवस्था से भी खिलवाड़ किया है। पीडीए को हर तरह से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पीडीए के भगवान बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी हैं।  भाजपा ने इलेक्ट्रोरल बांड के जरिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। चुनाव में सत्ता का दुरूपयोग कर मतदाताओं से वोट का अधिकार छीना है। बीजेपी ने जाति और धर्म का भेदभाव फैलाया हैं। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य राम आसरे यादव, राजकुमार यादव प्रधान मोलनापुर,  शिरीष, छोटेलाल गौतम, राजेश कुमार,राजबहादुर, सुशील कुमार, भारत गौतम, नाते लाल जी,सभाजीत गौतम, कोमल गौतम, सचिन कुमार,अभिषेक राव, अर्जुन कुमार, द्रविन कुमार, सत्यम कुमार इत्यादि ने हिस्सा लिया।

इंद्रेश यादव :

शाहगंज समाचार:गरीबों की मदद हेतु आगे आया सेंट जांस स्कूल

0
शाहगंज समाचारगरीबों की मदद हेतु आगे आया सेंट जांस स्कूल
शाहगंज समाचार:गरीबों की मदद हेतु आगे आया सेंट जांस स्कूल

जौनपुर [ शाहगंज समाचार ] शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद गांव स्थित सेंट जांस स्कूल द्वारा गुरुवार को गरीब निर्धन बच्चों के शिक्षा दिक्षा हेतु प्रधानाचार्या सिस्टर लिम्सी के नेतृत्व में प्रदर्शनी का आयोजन किया। स्कूल प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी के साथ साथ फूड स्टाल लगाया गया। जहां बच्चे अभिभावक समेत स्थानीय लोगों ने जमकर खरीददारी की। इसी रकम को गरीबों के कल्याण हेतु दान किया जायेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन एजुकेशन सेक्रेटरी फादर थामस मैथ्यू ने दीप प्रज्जवलित एवं फीता काट कर किया। कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्या सिस्टर लिम्सी एवं अध्यापकों की लगन निष्ठा की जमकर तारीफ किया। वहीं कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। स्कूल ने सेवा का बीड़ा उठाया और अभिभावकों एवं छात्रों के सहयोग से कार्य सफल रहा। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी की प्रशंसा कर बच्चों के बेहतरीन व उच्च कोटि के सोच की प्रशंसा कर अध्यापकों कों बधाई दिया। वहीं प्रधानाचार्या सिस्टर लिम्सी ने कहा कि क्रिसमस पर्व से पूर्व अनाथालय अथवा अन्य स्थानों पर जीवन निर्वाह कर रहे गरीब निर्धन लोगों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक प्रयास किया गया। जिसमें अभिभावकों एवं अध्यापकों का भरपूर सहयोग मिला। सिस्टर लिम्सी ने आगंतुक अतिथियों, गणमान्य अभिभावकों का आभार प्रकट किया।


प्रदर्शनी में कला, विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, सामान्य ज्ञान, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक विषयों पर प्रदर्शनी लगा। सभी माडल के साथ छात्र एवं अध्यापक सम्बन्धित विषयो की जानकारी देते रहे। इस दौरान प्रमुख रुप से इस दौरान सभासद सिम प्रकाश अग्रहरि सिमपू , सभासद रेखा अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि,डा आलोक सिंह पालीवाल, मो अब्बास, डा प्रेम प्रकाश, सौरभ सेठ, सिस्टर ज्योति, सिस्टर प्रेमा, अनिता जायसवाल, गायत्री, सुमन गुप्ता,  राजेश, कदीर, पूनम आदि अध्यापक एवं गणमान्य जन मौजूद रहे।

शाहगंज समाचार2

तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

शाहगंज के प्रतिष्ठित विद्यालय बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल स्पर्धा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ.। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की मैनेजर श्रीमती प्रियंका चितवंशी अविका चित्रवंशी, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बृजेश कुमार पाठक और मुख्य अतिथि श्री मोहम्मद साजिद जी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित करके तथा रिबन को जलाकर और मशाल जलाकर किया गया।

शाहगंज समाचार:गरीबों की मदद हेतु आगे आया सेंट जांस स्कूल


इससे पहले प्रधानाचार्य डॉक्टर बृजेश कुमार पाठक ने मुख्य अतिथि को माला पहनकर और प्रशस्ति पत्र देकर व पारंपरिक गीतों के साथ अतिथियों को स्वागत किया. अतिथियों को सम्मानित किया गया. खेल दिवस समारोह के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने 200 मीटर व विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, स्टोन मार्बल रेस, म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर रेस, बाल और प्लेट रेस , हॉप रेस, थ्री लग रेस, जलेबी रेस, आदि शामिल थे। मुख्य अतिथि ने बताया कि मजदीहा जैसे क्षेत्र में सुविधा से संपन्न व सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालय ज्ञान का अलख जगा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बृजेश कुमार पाठक जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और बच्चों मनोबल बढ़ाते हुए बताया कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है जो शिक्षा का एक अभिन्न अंग है । उन्होंने बताया कि खेल व्यक्ति को एक दूसरे से मिलकर सहयोग करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का तरीका बताता है। इस कार्यक्रम के शुभारंभ को सफल बनाने में एक्टिविटी इंचार्ज हशम मेहंदी, स्पोर्ट्स इंचार्ज सैयद अली, सभापति यादव, रिजवान,कॉर्डिनेटर साक्षी चौहान, रिया सोनी, साक्षी साहू, कुसुम यादव, सोनू शुक्ला और विद्यालय के सभी शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में, मैनेजर श्रीमती प्रियंका चित्रवंशी ने सभी को बधाई दी, और प्रधानाचार्य जी ने सभी के प्रति अपने आभार व्यक्ति को व्यक्त करते हुए सभी के कार्यों की प्रशंसा की, और उनके मनोबल को बढ़ाया।

प्राणघातक हमले में अधिवक्ता घायल,पुलिस से  लगाई मदद की गुहार

0
प्राणघातक हमले में अधिवक्ता  घायल,पुलिस से  लगाई मदद की गुहार
प्राणघातक हमले में अधिवक्ता  घायल,पुलिस से  लगाई मदद की गुहार

प्राणघातक हमले में अधिवक्ता  घायल,पुलिस से  लगाई मदद की गुहार!

जौनपुर: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मदरहां गांव के निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह शाहगंज तहसील में एक अच्छे अधिवक्ता के रूप में जाने जाते हैं ।वीरेंद्र सिंह का अपने पट्टीदार से नाली की पानी को लेकर सुबह 8 बजे  विवाद हो गया  था लेकिन थोड़ी देर बाद पूरा मामला शांत हो जाने के बाद अधिवक्ता दैनिक दिनचर्या के बाद अपने तहसील जाने की तैयारी में लग गए थे अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जैसे ही वे घर के बाहर चारपाई निकाल कर आराम कर रहे थे कि तभी अचानक गोलबंद तरीके से विपक्षी जितेंद्र पुत्र सूबेदार, अतुल पुत्र जितेंद्र व कुछ अज्ञात युवक अचानक आकर अधिवक्ता के ऊपर हमला कर दिए ।

अधिवक्ता किसी तरीके से अपनी जान बचाकर घर की तरफ भागने का प्रयास किया लेकिन विपक्षियों ने अधिवक्ता को तब तक लहूलूहान कर दिया जिससे अधिवक्ता की आंख के नीचे काफी गहरी चोट आ गई है जिसके संबंध में अधिवक्ता द्वारा कोतवाली शाहगंज में प्रार्थना पत्र के जरिए न्याय की गुहार लगाई है।

  दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर 2 गम्भीर  

0
  दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर 2 गम्भीर  
  दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर 2 गम्भीर  

दो बाइकों की आमने-सामने जैसी टक्कर सप्ताह में एक जगह दूसरी बार हुई घटना

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को घायलावस्था में अस्पताल भेजवाया गया। सप्ताह में एक ही जगह दो बार इस तरह की घटना घट चुकी है।

जानकारी के अनुसार उक्त मोड़ पर जौनपुर की तरफ से अरमान पुत्र मोबिन (18 वर्ष) निवासी ग्राम महुवा पवई, जनपद आजमगढ़ बाइक से आ रहा था इधर क्षेत्र के चकमारूपुर गाँव निवासी प्रेमचंद पुत्र रामअजोर बिन्द (28 वर्ष) की आमने-सामने टक्कर हो गईं। जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सोंधी भिजवाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमचन्द्र को परिजन घर लें कर चले गए वहीं अरमान का निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

डैªगन फ्रूट की खेती से कमाये मुनाफा 

0
डैªगन फ्रूट की खेती से कमाये मुनाफा 
डैªगन फ्रूट की खेती से कमाये मुनाफा 

कमलम या डैªगन फ्रूट की खेती करे एक बार मुनाफा कमाये 

जौनपुर ; सालो साल जनपद मे नवाचार की राह पर कदम बढाते हुए ड्रैगनफ्रूट की खेती शुरू की गयी है। ड्रैगनफ्रूट को इजराइल एवं वियतनाम जैसे देशों मे उगाई जाने वाले इस फसल को जनपद के विकासखंड मछलीशहर, बदलापुर, मुफ्तीगंज के किसानों ने अपनाया है इस फसल मे कम लागत व अधिक मुनाफा होने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है। ड्रैगनफ्रूट के पौधे को आवारा पशु भी नुकसान नही पहुचाते है। ड्रैगन के पौध एक बार लगाने से 25 से 30 साल तक उत्पादन मिलता है यह इम्यूनिटी बूस्टर का अच्छा विकल्प माना जाता है।

एक ड्रैगेनफ्रूट की कीमत बाजार मे 100 से 150 रू0 तक पहुचती है मछलीशहर ब्लाक के ग्राम घिसुआखुर्द के प्रतीक कुमार गुप्ता, विकासखंड बदलापुर ग्राम तियरा के कृषक तिलकधारी और विकासखंड मुफ्तीगंज ग्राम पसेवा के कृषक मोर्टसन मेसी एवं विकासखंड बदलापुर के ग्राम तियरा के किसान बृजेश यादव ने 1195 लाल गुदा वाले पौध लगकर जनपद मे नवाचार का उदाहरण पेश किया है। उन्होने गुजरात से पौध खरीदी और अप्रैल मे यह खेती शुरू की बृजेश यादव पिछले 1 वर्षो से ड्रैगेनफ्रूट की खेती कर रहे है। इसके अतिरिक्त अन्य कई किसान प्रयोग के तौर पर छोटे पैमाने पर लगा रहें है इस फसल से जून से लेकर दिसम्बर तक उत्पादन होता है। ड्रैगनफ्रूट की खेती कम लागत और अधिक मुनाफे का उदाहरण बन रही है। कमलम की खेती हेतु, उद्यान विभाग एक हेक्टेयर पर 30 हजार रूप्ये का अनुदान भी दे रहा है। इससे ना केवल फल बल्कि इसकी कटिंग करके ड्रैगनफ्रूट की नर्सरी भी तैयार कर सकते है यह पहल अन्य कृषको को भी इस फसल के तरफ आकर्षित एवं प्रेरित कर रही है।