किसान सम्मान निधि के लिए गलत लिंक पर किया था क्लिक
ठगों ने छः बार में लगभग 60 हज़ार का लगा दिया चूना
खेतासराय (जौनपुर) तेज़ी से बढ़ रहे तकनीकी के दौर में ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार होने से बच पाना बमुश्किल है। इसके लिए सरकार समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करती रहती है। बावजूद साइबर ठगों ने उसको भी भेदकर लोगों को शिकार बनाकर चूना लगा दे रहे है। भुक्तभोगी बैंक, पुलिस और साइबर सेल का चक्कर काट रहे है। ऐसा ही मामला खेतासराय के सोंधी मोहल्ला निवासी गुलाब चन्द्र के साथ हुआ। उक्त मोहल्ला निवासी गुलाब चन्द्र पुत्र भरत पेशे से बिजली बिल मीटर रीडर है। भुक्तभोगी के मुताबिक 3 दिसम्बर को मोबाइल पर एक लिंक आया, लिंक पर क्लिक करते ही किसान सम्मान निधि के केवाईसी अपडेट कराने को कहा गया। भुक्तभोगी दुकान अपडेट कराने के लिए दुकान पर पहुँचा जहाँ सब कुछ सही बताया गया।
इतने में 3 दिसम्बर के ही शाम अचानक उसके मोबाइल से नेटवर्क गायब हो गया। अगले दिन यानी 4 दिसम्बर को सिम सम्बंधित ऑफिस पर नेटवर्क गायब होने की समस्या लेकर पहुँचा तो बोला गया कि आधार केंद्र से अपना फिंगर अपडेट कराओ तब सिम चालू होगा। भुक्तभोगी प अपने सिम का फिंगर प्रिंट कराया और ऑफिस चला गया। इतने में भुक्तभोगी का व्हाट्सएप हैक हो गया। शंका होने पर उसने बैंक के सम्बंधित शाखा में गया और खाते से पैसा कटने की शंका जाहिर किया। भुक्तभोगी के अनुसार इतने में इसके खाते से 10,000, 9999, 9999, 9999, 9999, 9999 करके लगभग 60 हज़ार रुपये कट गया। इतना ही नहीं बल्कि भुक्तभोगी के सम्बंधित लोगों को भी व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा जा रहा है। परेशान मीटर रीडर भुक्तभोगी ने 1930 पर घटना की सूचना देते हुए स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना दिया है साथ में साइबर सेल में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाया है।
JAUNPUR NEWS [ शाहगंज ] ज्योत्सना भवन पक्का पोखरा में IMA शाहगंज का चुनाव संपन्न अध्यक्ष सर्वसम्मति से डॉ अभिषेक रावत को चुना गया और सचिव डॉ देवी प्रसाद पुष्पजीवी को चुना गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ एस एल गुप्ताऔर पूर्व सचिव डॉ सुधाकर मिश्र ने और सभी मेंबर ने बधाई दी। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ रफीक फारूकी और रिटर्निंग अधिकारी डॉ डी के गुप्ता के देख रख में चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव में डॉ डीएस यादव डॉ महेंद्र यादव डॉ जेपी दुबे, डॉ जावेद डॉ सुधांशु चितवंशी डॉ सुनील दुबे डॉ महफूज दे वाहिद डॉ आकांशा सिंहबदर रुचि मिश्र डॉ नीना डॉ तीव्र डॉ सुनील दुबे दे अब्दुल्लाह इत्यादि मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर पुलगुजर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर पुलगुजर का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होने मध्यान्ह भोजन के सम्बन्ध में बच्चों से जानकारी ली। उन्होने विभिन्न कक्षो में जाकर छात्रों से संवाद स्थापित किया। विद्यालय में 67 नामांकन के सापेक्ष 57 बच्चें उपस्थित मिले। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित किया।
इस दौरान बच्चों से संवाद के दौरान जिलाधिकारी से कक्षा 05 के छात्र सक्षम यादव ने बड़े होकर जिलाधिकारी बनने की इच्छा जाहिर की, जिस पर उन्होंने सलाह दिया कि स्वस्थ रहकर, पूरे मनोयोग के साथ पढाई करें, अवश्य ही एक दिन जिलाधिकारी बन जाएगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अध्यापक समय से विद्यालय पहुंचकर बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दें। विद्यालय में नियमित साफ सफाई होनी चाहिए।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामेन्द्र प्रसाद यादव, सहायक अध्यापक श्यामलाल यादव, शिक्षामित्र पूनम और गीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद शौर्य ने महासमूह गान कार्यक्रम का किया आयोजन
संस्कार एक शब्द नहीं अपितु पूरा दर्शन है: दुर्गादत्त शर्मा
सामुहिकता का भाव जगाने का प्रयास है महासमूह गान: राष्ट्रीय महामंत्री
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित महासमूह गान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गादत्त शर्मा का आगमन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन मां दुर्गा जी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल सिद्दीकपुर में किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी 2500 बच्चों ने इस महासमूह गान में प्रतिभाग किया। मंच से सोनपरी, तनुश्री, आराध्या, सृष्टि और मरियम ने ‘युगों—युगों से यही हमारी बनी हुई परिपाटी है’ गीत का गायन किया। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। विद्यालय के बच्चों ने वन्दे मातरम गीत गाया। संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में शौर्य शाखा के उदय से अभी तक के कार्यक्रमों पर चर्चा की और बताया कि संस्था सम्पर्क, सेवा और संस्कार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों के बीच में जाकर तिलक लगाने के विषय पर, सामुहिकता की शक्ति पर और संस्कार विषय पर बातचीत की।
उन्होंने कहा कि सामुहिकता की शक्ति से पिछले चलने वाले का हाथ पकड़कर उसे भी साथ ले लिया जाता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकल्प समूह गान नवीन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र एक जीता जागता राष्ट्र पुरूष है। जिसकी बूंद—बूंद गंगा है। कश्मीर जिसका मतिष्क है। पंजाब और बंगाल जिसकी भुजाएं हैं और हम सभी को मिलकर ऐसी चेतना जगानी है जिससे राष्ट्र परम वैभव को प्राप्त हो सके। प्रान्तीय अध्यक्ष रवि जायसवाल ने कहा कि जब हम समूह में बोलते हैं तो उसकी तीव्रता, ओजस्विता बढ़ जाती है, यही महासमूह गान का मुख्य उद्देश्य है।
विद्यालय के प्रबन्धक सूर्यांश सिंह और प्रधानाचार्य एके सिंह ने शौर्य शाखा द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, प्रकल्प प्रमुख सन्दीप चौधरी, कार्यक्रम संयोजक डा. बृजेश कन्नौजिया के द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में डा. राम नारायण सिंह, डा. शैलेश सिंह, नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरि, जनार्दन पाण्डेय,आनन्द देव वर्मा, नित्यानन्द पाण्डेय, अरविन्द गिरि, अतुल मिश्रा, डा. राजेश कुमार, प्रमोद सैनी, ज्योति श्रीवास्तव, राहुल पाण्डेय, सुनील सिंह, रविन्द्र गुप्त, डा. अनिल सिंह, रमेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने किया तथा संगठन सचिव पंकज सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
मंडलायुक्त वाराणसी ने एचडीएफसी बैंक की 900 वीं शाखा का फीता काटकर किया शुभारंभ
खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बा में सोमवार को एचडीएफसी बैंक ने अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक के विस्तार प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर और सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त वाराणसी कौशल राज शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह रहे। उक्त दोनों अतिथियों ने बैंक शाखा का रिबन काटकर शाखा का उद्घाटन किया और कहा कि एचडीएफसी बैंक ने हमेशा अपने ग्राहकों को प्राथमिकता दी है।
यह नई शाखा स्थानीय उद्यमियों एवं कृषक बन्धुओं को उन्नत और त्वरित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगी। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष टण्डन ने बताया कि यह शाखा नवीनतम डिजिटल सुविधाओं और परंपरागत बैंकिंग सेवाओं का समन्वय करेगी। यहां व्यक्तिगत और व्यावसायिक बैंकिंग सेवाएं, ऋण, बीमा, और निवेश विकल्प उपलब्ध होंगे वही स्थानीय नागरिकों ने बैंक की पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अंत में शाखा प्रबंधक प्रिंस कुमार श्रीवास्तव ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक की यह शाखा सोमवार से शनिवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश चौरसिया, मनीष तिवारी, प्रदीप तिवारी, अनंत शर्मा, अंशुल मेहरोत्रा, मनीष मौर्या, डॉ. अनवर खान, मनीष गुप्ता, कमलाकांत मौर्या, सभासद, सतीश यादव त्रिदेव, संदीप मौर्या, अल्ताफ अहमद, सर्वेश सिंह, शांतिभूषण मिश्रा, रामआधार प्रजापति, चन्दजीत मौर्या समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन क्षेत्रीय प्रमुख दीपक झा ने किया।
ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक कर बीडीओ को सौंपा मांग-पत्र,खण्ड विकास अधिकारी ने मांगों को पूरा करने का दिलाया भरोसा
खेतासराय(जौनपुर):- विकासखंड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के विभिन्न गाँव के किसानों ने सोमवार को अपनी समस्याओं को लेकर नौ-सूत्रीय मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक किया और मांग-पत्र को खंड विकास अधिकारी को सौंपकर अपनी समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। यह बैठक किसानों ने भारतीय किसान यूनियन जौनपुर के बैनर तले किया। भारतीय किसान यूनियन की ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष रामधारी बिन्द के नेतृत्व में सोमवार की सुबह आस-पास क्षेत्र के किसान एकत्र होने हो गए। जहाँ एकत्रित सभी किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक किया। बैठक के उपरांत अपनी समस्याओं से सम्बंधित नौ-सूत्रीय मांग-पत्र को खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज सोंधी जितेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा।
इस दौरान किसानों ने मांग किया है कि गन्ना मील चलाई जाएं, आलू बीज रख-रखाव एवं सुरक्षा हेतु शहगंज, खुटहन में बंद पड़े कोल्ड स्टोर को चालू कराया जाए, रबी की सिंचाई हेतु 24 घंटे बिजली किसानो को उपलब्ध कराई जाएं, आवास विहीन किसानों को आवास उपलब्ध कराया जाएं, किसानों के लिए फ्री बोरिंग दिया जाएं, तारगहना में जलभराव की समस्या को दूर किया जाएं, लतीरपुर में खुली नाली को ढका जाएं, शाहापुर में क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक कराया जाएं समेत कुल नौ मांग करते हुए ज्ञापन को बीडीओ को सौंपा, बीडीओ ने किसानो से वार्तालाप करते हुए समस्याओं का तत्काल निस्तारण का भरोसा दिलाया और जो मांग ब्लाक के अधिकार क्षेत्र से बाहर है उसके लिए शासन को चिट्ठी लिख कर मांग पूरी करने का विश्वास दिलाया जिस पर किसान यूनियन बैठाक समाप्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से विवेक कुमार बिन्द, अशोक कुमार बिन्द, राजेन्द्र प्रसाद राजभर, बलराज बिन्द, विमलेश, पूददन राम बिन्द मौजूद रहे।
जौनपुर में 33.47 करोड़ से बनेगा केंद्रीय विद्यालय, 63अध्यापकों की नियुक्ति होगी
जौनपुर :33.47 करोड़ रुपए के बजट से बनेंगे जौनपुर में केंद्रीय विद्यालय,63 अध्यापकों की नियुक्ति होगी जौनपुर के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव ने नगर स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान यह बताया कि उनके द्वारा पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रयास के बाद विगत 6 दिसंबर दिन शुक्रवार को केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उसमें पूरे देश में 85 (पचासी) नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के निर्माण की संस्तुति दी है इन 85 (पचासी) केंद्रीय विद्यालयों में अपने उत्तर प्रदेश में पांच विद्यालय खुलने की संस्तुति हुई है,जिसमें अपने जनपद जौनपुर को भी सौगात मिली है और प्रयागीपुर जो शाहगंज रोड पर है वहां आई०टी०आई० परिषर में केंद्रीय विद्यालय हेतु भूमि आवंटित हो गई है l
पिछले तीन वर्षों से इस विद्यालय को खुलवाने की हेतु हर स्तर पर जो भी प्रयास रहता था उसको मैंने पूरा किया और जितनी भी बाधा थी,उसको एक-एक करके दूर करने का प्रयास किया।आज मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री के आशीर्वाद से जनपद जौनपुर के विकास में एक नया अध्याय लिखा गया है ।
इन सभी विद्यालयों के लिए 5872.08 करोड़ रुपए ( जिसमे 2862.71 करोड़ रुपए निर्माण में एवं अन्य व्यवस्थाओ हेतु तथा इसके परिचालन हेतु 3009.37 करोड़ रुपए) स्वीकृत किए गए हैं,यह सभी विद्यालय केंद्रीय विद्यालय संगठन के मानक के अनुरूप होंगे अतः इसमें जौनपुर के विद्यालय का बजट लगभग 33.47 करोड़ रुपए होता है। यह विद्यालय केंद्रीय विद्यालय संगठन के मानक के अनुरूप परियोजना को लागू करते हुए प्रशासनिक ढांचा तैयार करेगा इसके अंतर्गत अपने जौनपुर के विद्यालय में 960 छात्र पढ़ाई करेंगे और 63 अध्यापक एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। जिससे इतने लोगों को अस्थाई रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे ।इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य एवं अन्य सुविधाओं एवं गतिविधियों को पूर्ण करने में परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की अधीन केंद्रीय विद्यालय संगठन इन केंद्रीय विद्यालयों का संचालन करता है। जो मुख्य रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों, सेना एवं अर्धसैनिक बलों में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों एवं पिछड़े एवं दूर दराज क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देता है।
भारत सरकार की नई शिक्षा नीति – 2020 के तहत सभी केंद्रीय विद्यालय “पी०एम० श्री” विद्यालय की श्रेणी में नामित है। केंद्रीय विद्यालय अपनी अच्छी शिक्षण व्यवस्था, आधुनिकतम ढांचागत निर्माण एवं शिक्षा में नवाचार के लिए पूरे देश में लोकप्रिय है। यह विद्यालय सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत संचालित होते हैं और केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन और परिणाम लगातार सबसे अच्छे रहते हैं।
अंत में पुनः मैं अपने शीर्ष नेतृत्व, शिक्षा मंत्रालय एवं उन सभी का जिन्होंने इस सपने को साकार करने में हर संभव मदद की है उनका धन्यवाद देना चाहता हूं। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, जी पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, नगर पालिका के अध्यक्ष मनोरमा मौर्य जी, नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ,डॉ रामसूरत मौर्य जी, पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, नगरअध्यक्ष विकास शर्मा , सभासद नंदलाल यादव ,ब्रह्मेश शुक्ला, नीरज राय , प्रदीप तिवारी ,सभासद बसंत प्रजापति समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
हौसला बुलन्द चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को पांचवी बार बनाया निशाना
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-जौनपुर लबे रोड़ पर स्थित प्राथमिक विद्यालय को हौसला बुलन्द चोरों ने पांचवी बार निशाना बनाकर पुलिस को चुनौती दी है। इन हौसला बुलन्द चोरों के आगे खेतासराय पुलिस पूरी तरह से लाचार और विवश दिख रही है।
रातभर पेट्रोलिंग का दावा करने वाली पुलिस की बात हवा-हवाई साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार कस्बा के बारां मोड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय को हौसला बुलन्द चोरों ने निशाना बनाते हुए स्टोर रूम के बगल स्थित लगे खिड़की को तोड़कर उसमें रखा राशन, आटा का ड्रम (स्टील), चावल का ड्रम (स्टील), पानी का बड़ा ड्रम तीन बोरी चावल, दो बोरा गेंहू व 25 किलो आलू समेत अन्य सामान उठा ले गए। भुक्तभोगी प्रधानाध्यापक सुधारक सिंह ने पुलिस को लिखित सूचना देकर न्याय का गुहार लगाया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पांचवी बार चोरी हुई है।
जिससे अध्यापक और छात्र-छात्राएं भयभीत है। क्षेत्र में हो रही आएं दिन चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसला बुलन्द होते जा रहे है। इस तरह से लबे रोड़ पर चोरी होने पुलिसिया कार्य प्रणाली पर सवालियां निशान खड़ा हो रहा है।
जौनपुर :समाजवादी मजदूर सभा की तरफ से आज कलेक्ट्रेट के सामने अर्जुन भवन में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर तमाम पदाधिकारी मौजूद रहकर समाज में दबे कुचले वर्ग व मजदूरों की समस्याओं पर अपने अपने विचार रखें। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव डा.अमित यादव ने अपने विचार ब्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। अमित यादव ने मौजूदा सरकार की नीतियों का विश्लेषण करते हुए कहा कि ये सरकार चंद उद्योग पतियों के फायदे का काम कर रही है।
मजदूर, किसानों तथा युवाओं के तकलीफों के बारे में जरा भी चिंतित नहीं है। तमाम बैकेन्सी खाली पड़ी है। मगर सरकार नियुक्ति पर ध्यान नही दे रही है। अमित यादव ने आगे कहा कि योगी सरकार फायर ब्रिगेड में तमाम संसाधन अत्याधुनिक गाड़ियां एवं अन्य महंगे अग्नि शमन यंत्र कमीशन के लिए खरीद लेती हैं मगर उसको चलाने वाले ड्राइवर एवं अन्य विशेषज्ञों की नियुक्ति नहीं करती। अग्नि शमन विभाग में निदेशक और संयुक्त निदेशकों की सभी पद रिक्त हैं।
आगे उन्होंने कहा कि अगर कहीं आगजनी की कोई बड़ी घटना हो गई तो उससे निपटने में दिक्कत आयेगी और उस दुर्घटना से होने वाली जान माल के नुकसान की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।जिला अध्यक्ष ने सभी विधानसभा अध्यक्षों से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द विधानसभा कार्यकारिणी घोषित करें तथा हर महीने की 5 तारीख को विधानसभा की मासिक बैठक करें।मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया। प्रदीप यादव मनीष शर्मा अजय यादव बीरेंद्र अहमद कासिम मो अजीम जे के निषाद इंद्रेज मेंहदी लालअरविंद यादव अमरनाथ सेठ अनीस खान आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव मंजय कन्नौजिया ने किया।
दो पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,उनके खिलाफ खुटहन,शाहगंज व खेतासराय में मुकदमा दर्ज है
खेतासराय (जौनपुर) नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ पकडे गए दो पशु तस्कर,अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम द्वारा विभिन्न जगह चेकिंग के दौरान दो शातिर पशु-तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र के अमरेथुआ मोड़ व कासिमपुर मोड़ पर चेकिंग किया जा रहा था।
इसी दौरान अकमल पुत्र असलम निवासी लेदरही थाना खेतासराय व हसनैन उर्फ गज्जू पुत्र हदीस निवासीबीरीशमशुद्दीनपुर थाना खुटहन को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से एक-एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्त अकमल के खिलाफ चार व हसनैन के खिलाफ खुटहन,शाहगंज व खेतासराय में मुकदमा दर्ज है। उक्त दोनों पशु तस्कर शातिर किस्म के तस्कर बताएं जा रहे है। दोनों को थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय,उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी,शैलेंद्र कुमार राय, हेडकांस्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल शुभम त्यागी,अमरजीत कुमार,धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।