Home Blog Page 190

नौ सूत्रीय मांग को लेकर किसान यूनियन मुख़र

0
नौ सूत्रीय मांग को लेकर किसान यूनियन मुख़र
नौ सूत्रीय मांग को लेकर किसान यूनियन मुख़र

ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक कर बीडीओ को सौंपा मांग-पत्र,खण्ड विकास अधिकारी ने मांगों को पूरा करने का दिलाया भरोसा

खेतासराय(जौनपुर):- विकासखंड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के विभिन्न गाँव के किसानों ने सोमवार को अपनी समस्याओं को लेकर नौ-सूत्रीय मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर बैठक किया और मांग-पत्र को खंड विकास अधिकारी को सौंपकर अपनी समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। यह बैठक किसानों ने भारतीय किसान यूनियन जौनपुर के बैनर तले किया। भारतीय किसान यूनियन की ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष रामधारी बिन्द के नेतृत्व में सोमवार की सुबह आस-पास क्षेत्र के किसान एकत्र होने हो गए। जहाँ एकत्रित सभी किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक किया। बैठक के उपरांत अपनी समस्याओं से सम्बंधित नौ-सूत्रीय मांग-पत्र को खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज सोंधी जितेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा।

इस दौरान किसानों ने मांग किया है कि गन्ना मील चलाई जाएं, आलू बीज रख-रखाव एवं सुरक्षा हेतु शहगंज, खुटहन में बंद पड़े कोल्ड स्टोर को चालू कराया जाए, रबी की सिंचाई हेतु 24 घंटे बिजली किसानो को उपलब्ध कराई जाएं, आवास विहीन किसानों को आवास उपलब्ध कराया जाएं, किसानों के लिए फ्री बोरिंग दिया जाएं, तारगहना में जलभराव की समस्या को दूर किया जाएं, लतीरपुर में खुली नाली को ढका जाएं, शाहापुर में क्षतिग्रस्त पुलिया को ठीक कराया जाएं समेत कुल नौ मांग करते हुए ज्ञापन को बीडीओ को सौंपा, बीडीओ ने किसानो से वार्तालाप करते हुए समस्याओं का तत्काल निस्तारण का भरोसा दिलाया और जो मांग ब्लाक के अधिकार क्षेत्र से बाहर है उसके लिए शासन को चिट्ठी लिख कर मांग पूरी करने का विश्वास दिलाया जिस पर किसान यूनियन बैठाक समाप्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से विवेक कुमार बिन्द, अशोक कुमार बिन्द, राजेन्द्र प्रसाद राजभर, बलराज बिन्द, विमलेश, पूददन राम बिन्द मौजूद रहे।

जौनपुर में 33.47 करोड़ से बनेगा केंद्रीय विद्यालय, 63अध्यापकों की नियुक्ति होगी

0
जौनपुर में 33.47 करोड़ से बनेगा केंद्रीय विद्यालय, 63अध्यापकों की नियुक्ति होगी
जौनपुर में 33.47 करोड़ से बनेगा केंद्रीय विद्यालय, 63अध्यापकों की नियुक्ति होगी

जौनपुर :33.47 करोड़ रुपए के बजट से बनेंगे जौनपुर में केंद्रीय विद्यालय,63 अध्यापकों की  नियुक्ति होगी जौनपुर के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव ने नगर स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान यह बताया कि उनके द्वारा पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रयास के बाद विगत 6 दिसंबर दिन शुक्रवार को केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उसमें पूरे देश में 85 (पचासी) नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के निर्माण की संस्तुति दी है इन 85 (पचासी) केंद्रीय विद्यालयों में अपने उत्तर प्रदेश में पांच विद्यालय खुलने की संस्तुति हुई है,जिसमें अपने जनपद जौनपुर को भी सौगात मिली है और प्रयागीपुर जो शाहगंज रोड पर है वहां आई०टी०आई० परिषर में केंद्रीय विद्यालय हेतु भूमि आवंटित हो गई है l


पिछले तीन वर्षों से इस विद्यालय को खुलवाने की हेतु हर स्तर पर जो भी प्रयास रहता था उसको मैंने पूरा किया और जितनी भी बाधा थी,उसको एक-एक करके दूर करने का प्रयास किया।आज मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ एवं उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री के आशीर्वाद से जनपद जौनपुर के विकास में एक नया अध्याय लिखा गया है ।


इन सभी विद्यालयों के लिए 5872.08 करोड़ रुपए ( जिसमे 2862.71 करोड़ रुपए निर्माण में एवं अन्य व्यवस्थाओ हेतु तथा इसके परिचालन हेतु 3009.37 करोड़ रुपए) स्वीकृत किए गए हैं,यह सभी विद्यालय केंद्रीय विद्यालय संगठन के मानक के अनुरूप होंगे अतः इसमें जौनपुर के विद्यालय का बजट लगभग 33.47 करोड़ रुपए होता है। यह विद्यालय केंद्रीय विद्यालय संगठन के मानक के अनुरूप परियोजना को लागू करते हुए प्रशासनिक ढांचा तैयार करेगा इसके अंतर्गत अपने जौनपुर के विद्यालय में 960 छात्र पढ़ाई करेंगे और 63 अध्यापक एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। जिससे इतने लोगों को अस्थाई रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे ।इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य एवं अन्य सुविधाओं एवं गतिविधियों को पूर्ण करने में परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।


भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की अधीन केंद्रीय विद्यालय संगठन इन केंद्रीय विद्यालयों का संचालन करता है। जो मुख्य रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों, सेना एवं अर्धसैनिक बलों में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों एवं पिछड़े एवं दूर दराज क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देता है।


भारत सरकार की नई शिक्षा नीति – 2020 के तहत सभी केंद्रीय विद्यालय “पी०एम० श्री” विद्यालय की श्रेणी में नामित है। केंद्रीय विद्यालय अपनी अच्छी शिक्षण व्यवस्था, आधुनिकतम ढांचागत निर्माण एवं शिक्षा में नवाचार के लिए पूरे देश में लोकप्रिय है। यह विद्यालय सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत संचालित होते हैं और केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन और परिणाम लगातार सबसे अच्छे रहते हैं।


अंत में पुनः मैं अपने शीर्ष नेतृत्व, शिक्षा मंत्रालय एवं उन सभी का जिन्होंने इस सपने को साकार करने में हर संभव मदद की है उनका धन्यवाद देना चाहता हूं। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, जी पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, नगर पालिका के अध्यक्ष मनोरमा मौर्य जी, नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ,डॉ रामसूरत मौर्य जी, पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, नगरअध्यक्ष विकास शर्मा , सभासद नंदलाल यादव ,ब्रह्मेश शुक्ला, नीरज राय , प्रदीप तिवारी ,सभासद बसंत प्रजापति समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

हौसला बुलन्द चोरों के आगे पुलिस लाचार   

0
हौसला बुलन्द चोरों के आगे पुलिस हुई लाचार   
हौसला बुलन्द चोरों के आगे पुलिस हुई लाचार   

हौसला बुलन्द चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को पांचवी बार बनाया निशाना

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-जौनपुर लबे रोड़ पर स्थित प्राथमिक विद्यालय को हौसला बुलन्द चोरों ने पांचवी बार निशाना बनाकर पुलिस को चुनौती दी है। इन हौसला बुलन्द चोरों के आगे खेतासराय पुलिस पूरी तरह से लाचार और विवश दिख रही है।

रातभर पेट्रोलिंग का दावा करने वाली पुलिस की बात हवा-हवाई साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार कस्बा के बारां मोड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय को हौसला बुलन्द चोरों ने निशाना बनाते हुए स्टोर रूम के बगल स्थित लगे खिड़की को तोड़कर उसमें रखा राशन, आटा का ड्रम (स्टील), चावल का ड्रम (स्टील), पानी का बड़ा ड्रम तीन बोरी चावल, दो बोरा गेंहू व 25 किलो आलू समेत अन्य सामान उठा ले गए। भुक्तभोगी प्रधानाध्यापक सुधारक सिंह ने पुलिस को लिखित सूचना देकर न्याय का गुहार लगाया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पांचवी बार चोरी हुई है।

जिससे अध्यापक और छात्र-छात्राएं भयभीत है। क्षेत्र में हो रही आएं दिन चोरी की घटना का खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसला बुलन्द होते जा रहे है। इस तरह से लबे रोड़ पर चोरी होने पुलिसिया कार्य प्रणाली पर सवालियां निशान खड़ा हो रहा है।

यह भी पढ़े :2 पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,उनके खिलाफ तीन थाने में मुकदमा दर्ज है 

JAUNPUR:समाजवादी मजदूर सभा की मासिक बैठक संपन्न   

0
JAUNPURसमाजवादी मजदूर सभा की मासिक बैठक संपन्न   
JAUNPURसमाजवादी मजदूर सभा की मासिक बैठक संपन्न   

जौनपुर :समाजवादी मजदूर सभा की तरफ से आज कलेक्ट्रेट के सामने अर्जुन भवन में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर तमाम पदाधिकारी मौजूद रहकर समाज में दबे कुचले वर्ग व मजदूरों की समस्याओं पर अपने अपने विचार रखें। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव डा.अमित यादव ने अपने विचार ब्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। अमित यादव ने मौजूदा सरकार की नीतियों का विश्लेषण करते हुए कहा कि ये सरकार चंद उद्योग पतियों के फायदे का काम कर रही है।


मजदूर, किसानों तथा युवाओं के तकलीफों के बारे में जरा भी चिंतित नहीं है। तमाम बैकेन्सी खाली पड़ी है। मगर सरकार नियुक्ति पर ध्यान नही दे रही है। अमित यादव ने आगे कहा कि योगी सरकार फायर ब्रिगेड में तमाम संसाधन अत्याधुनिक गाड़ियां एवं अन्य महंगे अग्नि शमन यंत्र कमीशन के लिए खरीद लेती हैं मगर उसको चलाने वाले ड्राइवर एवं अन्य विशेषज्ञों की नियुक्ति नहीं करती। अग्नि शमन विभाग में निदेशक और संयुक्त निदेशकों की सभी पद रिक्त हैं।

आगे उन्होंने कहा कि अगर कहीं आगजनी की कोई बड़ी घटना हो गई तो उससे निपटने में दिक्कत आयेगी और उस दुर्घटना से होने वाली जान माल के नुकसान की जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।जिला अध्यक्ष ने सभी विधानसभा अध्यक्षों से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द विधानसभा कार्यकारिणी घोषित करें तथा हर महीने की 5 तारीख को विधानसभा की मासिक बैठक करें।मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया। प्रदीप यादव मनीष शर्मा अजय यादव बीरेंद्र अहमद कासिम मो अजीम जे के निषाद इंद्रेज मेंहदी लालअरविंद यादव अमरनाथ सेठ अनीस खान आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव मंजय कन्नौजिया ने किया।

2 पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,उनके खिलाफ तीन थाने में मुकदमा दर्ज है 

0
2 पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,उनके खिलाफ तीन थाने में मुकदमा दर्ज है 
2 पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

दो पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,उनके खिलाफ खुटहन,शाहगंज व खेतासराय में मुकदमा दर्ज है 

खेतासराय (जौनपुर) नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ पकडे गए दो पशु तस्कर,अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम द्वारा विभिन्न जगह चेकिंग के दौरान दो शातिर पशु-तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार अभियुक्तों को थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र के अमरेथुआ मोड़ व कासिमपुर मोड़ पर चेकिंग किया जा रहा था।

इसी दौरान अकमल पुत्र असलम निवासी लेदरही थाना खेतासराय व हसनैन उर्फ गज्जू पुत्र हदीस निवासीबीरीशमशुद्दीनपुर थाना खुटहन को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से एक-एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्त अकमल के खिलाफ चार व हसनैन के खिलाफ खुटहन,शाहगंज व खेतासराय में मुकदमा दर्ज है। उक्त दोनों पशु तस्कर शातिर किस्म के तस्कर बताएं जा रहे है। दोनों को थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय,उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी,शैलेंद्र कुमार राय, हेडकांस्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल शुभम त्यागी,अमरजीत कुमार,धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।

पत्रकारिता:गन्दगी एक वर्ग में नहीं चतुर्दिक व्याप्त है?

0
पत्रकारितागन्दगी एक वर्ग में नहीं,चतुर्दिक व्याप्त है
पत्रकारिता:गन्दगी एक वर्ग में नहीं,चतुर्दिक व्याप्त है

पत्रकारिता का बदलता स्वरूप लोकतांत्रिक देश में प्रेस की आजादी को बुनियादी अधिकारों में सर्वोच्च स्थान दिया गया है क्योंकि किसी भी जमहूरी शासन में जनता अथवा देश के मतदाताओं को ही अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार होता है। प्रतिनिधि और देश या प्रदेश की विधायी संस्थाएँ क्या कर रही हैं इसकी सूचना देने का काम प्रेस का ही होता है। इसी प्रकार जनता की क्या प्राथमिक आवश्यकताएँ है अथवा क्या असुविधाएं हैं इसे भी शासन व सत्ता तक पहुँचाने का काम प्रेस ही करता है वह चाहे प्रिन्ट मीडिया हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। दोनों की कोशिश यही रहती है कि ये लोक सेवक जनता के प्रति ईमानदार रहें।

आम लोगों को उस वक्त प्रेस की याद आती है जब वे लोग चतुर्दिक परेशानियों से घिरे होते हैं और कही कोई सहारा नहीं सूझता। यद्यपि प्रेस के पास कोई ऐसी शक्ति नहीं है जिससे वह किसी को राहत दे सके किन्तु प्रेस सम्बन्धित व्यक्ति या संस्था के दर्द को अपने समाचार-पत्र या इलेक्ट्रानिक मीडिया के जरिये लोगों और शासन-प्रशासन तक पहुँचा कर तंत्र को आवश्यक समाधान देने के लिए मजबूर कर सकता है और यही प्रेस का उत्तरदायित्व भी है कि वह जनसमस्याओं का यथातथ्य प्रकटीकरण कर उसे शासन तंत्र तक पहुँचावे और संवेदनशील शासन का दायित्व है कि वह समस्याओं का संज्ञान लेकर उसके समाधान हेतु कार्यवाही कराये।

इधर कुछ दिनों से प्रेस की ताकत कम होती दीख रही है। देश और प्रदेशों की सरकारें और उनके लोग भ्रष्टाचार में आकंठ डूबते जा रहे हैं। जब भ्रष्टाचार की शिकायतें न्यायपालिका में पहुँचती है तब सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग ऐसे जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को हटाते हैं अन्यथा तब तक दल/सरकार के जिम्मेदार लोगों द्वारा भ्रष्ट लोगों के बचाव में ही मुहिम चलाते देखा जाता रहा है। यदि ये लोग प्रेस का विश्वास करते और खबरों पर कार्रवाई करते तो इस

चतुर्थ स्तम्भ की गरिमा बढ़ती और सरकार शासन की संवेदनशीलता की प्रशंसा होती। वस्तुतः यह विडम्बना ही है कि आजादी के 7 दशक बीतने के भी सरकार जनता को इतना सुशिक्षित और समझदार नहीं बना सकी हैं कि वह अपना, समाज का और देश का भला-बुरा समझ सके तथा अपने मूल्यवान मत को सार्थक बनाकर ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें जो चोरी-बेईमानी और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा न हो। आम लोगों को हमारी सरकार के लोग और हमारे प्रेस-माध्यम इतनी योग्यता और दक्षता नहीं दे पाये हैं कि वह मतदान करते समय जाति- बिरादरी, मजहब-धर्म, भाई-भतीजा पैसा आदि का ध्यान न रखकर एक अच्छे, कुशल, ईमानदार और देश व समाज के लिए समर्पित प्रतिनिधि का चुनाव करे जो निजी बैंक बैलेन्स बढ़ाने और विकास निधि लूटने के अलावा जनहित को प्राथमिकता दे।

आज चतुर्दिक चोरी, बेईमानी, भ्रष्टाचार का बोलबाला होने के नाते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है फिर भी मतदान करते वक्त हम सब कुछ भूल जाते है। गुण्डों, मवालियों, अपराधियों, जमाखोरों, जाति और मजहब के ठेकेदारों के झूठे वायदों में भूलकर उन्हें मतदान कर देते हैं और ये जनप्रतिनिधि सबसे पहले जनता की विकास के लिए प्रदत्त निधि का स्वयं के विकास में इस्तेमाल करते हैं। गन्दगी एक ही वर्ग में नही है यह चतुर्दिक व्याप्त है। गाँव व शहर के नागरिक इनके द्वारा कराये जा रहे घटिया निर्माण या अन्य कार्यों का विरोध भी नहीं करते। अपनी पत्रकार बिरादरी भी लोभवश उनके हिसाब और कार्यों का ब्यौरा नहीं मांगती। पत्रकार यह भी पूछने का साहस नहीं करते कि आप विधायक, सांसद या मंत्री बनते ही कैसे धन्ना सेठ बन गये ?

पत्रकारिता विषय का अध्ययन और व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने वाली इस नई पौध से यह आशा और अपेक्षा है कि पत्रकारों की यह पीढ़ी अपने दायित्व को समझेगी और देश की बदहाली को कम करने की दिशा में कुछ सार्थक प्रयास करेगी। यदि यह पीढ़ी काफी कुछ करने में न समर्थ हो सकी तो, हमारा कौन जनप्रतिनिधि क्या कर रहा है? जनता की गाढ़ी कमाई का कितना सदुपयोग या दुरूपयोग कर रहा है, यह जनता को अवश्य बतायेगी। यह प्रयास यदि सार्थक हुआ तो हमारे जन नेता ईमानदार बनने के लिए मजबूर हो जायेंगे। यही इस पाठ्यक्रम के संचालन और पत्रिका के प्रकाशन की सार्थकता होगी।

प्रधान संपादक
श्याम नारायण पांडेय
:

विवादित जमीन में मारपीट,महिलाएं सड़क पर    

0
विवादित जमीन में मारपीट,महिलाएं सड़क पर    
विवादित जमीन में मारपीट,महिलाएं सड़क पर    

जमीनी विवाद में महिलाओं ने किया चक्का जाम।,सीओ ने दोनों पक्षों की आपसी सहमति कराकर किया मामला शांत।

जफराबाद [ जौनपुर ] नगर पंचायत कचगांव के वार्ड संख्या एक में विवादित जमीन को दो पक्ष जमीन पैमाइश के दौरान आमने सामने हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने एक पक्ष से तीन एवं दूसरे पक्ष से एक लोग को हिरासत में थाने लौट आयी। दूसरी ओर दूसरे पक्ष से मात्र एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के विरोध करते हुए प्रथम के समर्थक पुरूष व महिलाओं ने सिरकोनी-रसैना मार्ग पर कचगांव पानी टंकी के पास चक्का जाम कर दिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गये आनंद नामक युवक से सड़क जाम करने वाले संतोष से फोन पर बात कराने पर जाम समाप्त हुआ। सड़क जाम से लगभग एक घण्टे तक राहगीर आवागमन को लेकर परेशान रहे।


उक्त वार्ड निवासी ताड़केश्वर यादव व बड़ेलाल व फागूलाल हरिजन का एक किता जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यादव पक्ष के द्वारा पैमाइश हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस रविवार को दोपहर में लगभग दो बजे लेखपाल महेन्द्र व उप निरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय राजस्व टीम के साथ उक्त जमीन के पैमाइश हेतु मौके पर पहुंचे। पैमाइश के दौरान बड़ेलाल हरिजन व फागूलाल ने पैमाइश सही न किये जाने का आरोप राजस्व टीम पर लगाने लगे, जिसको लेकर यादव से मौके पर ही जमकर विवाद हो गया।

मौके पर मौजूद उप निरीक्षक धनुषधारी पाण्डेय व अन्य पुलिस कर्मियों ने विवाद बढ़ता देख एक पक्ष से बड़ेलाल, फागूलाल व आनन्द राव को तथा दूसरे पक्ष से मात्र ओमप्रकाश यादव को हिरासत में लेकर थाने आ गये। दूसरे पक्ष से मात्र ओमप्रकाश को ले जाने की सूचना पर भारी संख्या में बड़ेलाल व फागूलाल के समर्थन में महिला व पुरूष कचगांव पानी टंकी के पास सिरकोनी-रसैना मार्ग पर सड़क को जाम कर दिया। जब जफराबाद पुलिस को सड़क जाम की जानकारी हुई तो थाने ही आनंद राव से समर्थक संतोष हरिजन को फोन कराकर सड़क जाम को समाप्त कराया। सीओ सदर देवेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति पर अगली तिथि पर सक्षम अधिकारी के समक्ष अपने कागजात मय चौहद्दी सहित प्रस्तुत करेंगे। तब जमीन की पैमाइश की जायेगी। सहमति के बाद हिरासत में लिए गये सभी चारों लोगों को छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़े : मोटर साइकिल,बैटरी व इनवर्टर चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार 

यह भी पढ़े : खेतासराय पुलिस ने 7 वारण्टी को पकड़ा

मोटर साइकिल,बैटरी व इनवर्टर चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार 

0
मोटर साइकिल,बैटरी व इनवर्टर चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार 
मोटर साइकिल,बैटरी व इनवर्टर चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार 

मोटर साइकिल,बैटरी व इनवर्टर चोरी करने वाले गिरोह का 
भंडाफोड़,चार चोर गिरफ्तार 

JAUNPUR CRIME NEWS :जौनपुर पुलिस को कुछ चोरी के सामान मिले है केराकत पुलिस नें चेकिंग के दौरान चोरी के 4 अभियुक्तों को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया है,बीती रात केराकत पुलिस ने बेलांव पुल पर वाहन चेकिंग करते समय दो अभियुक्तों  के पास से एक चोरी की मोटर साइकिल व एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर पुछताछ के दौरान गिरोह के दो अन्य सदस्यो को देवकली से गिरफ्तार कर चोरी के एक मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पेलेन्डर एक बैटरी ट्यूबलर एक स्टेपलाइजर एक इन्वर्टर व भिन्न भिन्न चोरियों के सामान की बिक्री से प्राप्त 10120 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।


केराकत पुलिस ने जिन लोगो को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है उनमे अनुज चौहान पुत्र जयसिंह चौहान निवासी ग्राम पसेंवा थाना केराकत है दूसरा .राजकुमार चौहान पुत्र सूरज चौहान निवासी ग्राम पसेंवा थाना केराकत तीसरा चोर पिन्टू चौहान पुत्र मायाशंकर चौहान निवासी ग्राम पसेंवा  चौथे का नाम सुमित चौहान पुत्र उमाशंकर चौहान निवासी ग्राम पसेंवा थाना केराकत का रहने वाला बताया जा रहा है l 

पुलिस ने चोरी के जिस सामान को बरामद किया है उनमे .एक मोटर साइकिल हीरो सुपर स्पेण्डर सम्बन्धित मु0अ0सं0 128/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर,.एक मोटर साइकिल हीरो होण्डा स्पेण्डर प्लस सम्बन्धित मु0अ0सं0 345/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना केराकत जनपद जौनपुर,.एक स्टेपलाइजर 5 किलो वाट,.एक बैटरी माइक्रोटेक लॉन्ग लाइफ ट्यूबलर,एक इनवर्टर 850 वाट,.एक तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर,.चोरी के सामान से बरामद पैसे कुल 10120 रुपये शामिल है।

यह भी पढ़े : खेतासराय पुलिस ने 7 वारण्टी को पकड़ा

खेतासराय पुलिस ने 7 वारण्टी को पकड़ा

0
खेतासराय पुलिस ने 7 वारण्टी को पकड़ा
खेतासराय पुलिस ने 7 वारण्टी को पकड़ा

खेतासराय पुलिस ने 7 वारण्टी को पकड़ा

खेतासराय ( जौनपुर ) अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के धर-पकड़ अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने कोर्ट से फरारी काट रहा सात वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि पोस्टऑफिस मोहल्ला निवासी लाल बहादुर पुत्र भीखूराम, बभनौटी मोहल्ला निवासी शारदा प्रसाद पुत्र गरीब सोनकर, पाराकमाल निवासी विक्रम पुत्र झगडू, शाहापुर निवासी जय प्रकाश पुत्र रमईलाल, तारगाहना निवासी अजय पुत्र पतिराम, रुधौली निवासी सुरेन्द्र पुत्र अच्छेलाल व जमीन रुधौली निवासी सेवालाल बिन्द पुत्र जयराम को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ तिवारी, हेडकांस्टेबल वीरेंद्र प्रसाद, नफीस अहमद, शिवगोविंद यादव, संजय पाण्डेय, राकेश यादव, मैनुद्दीन अंसारी, कांस्टेबल अनिल यादव कमलेश यादव शामिल रहे।

बलात्कार के मुकदमा में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

0
बलात्कार के मुकदमा में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बलात्कार के मुकदमा में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

,जौनपुर पुलिस द्वारा बलात्कार के मुकदमा में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर: बलात्कार के मुकदमा में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अपराध व अपराधियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एंव क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण में घनानन्द त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना- जलालपुर हमराह पुलिस टीम के क्षेत्र मे मामूर थे कि मु0अ0सं0 370/24 धारा 64, 351(3) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट के नामजद वांछित अभियुक्त विरेन्द्र शर्मा उर्फ डब्बू शर्मा पुत्र मिश्रीलाल शर्मा नि0 ऊदपुर थाना जलालपुर को मुखबिरी सूचना के आधार पर हरीपुर मोड के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार बकायदा बाजाफ्ता हिरासत पुलिस मे लिया गया बाद गिरफ्तारी नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।