Home Blog Page 189

PHD ADMISSION 2024:पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

0
PhD में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
फ़ोटो- पीएचडी प्रवेश परीक्षा के पोर्टल को ऑनलाइन करतीं कुलपति प्रो वंदना सिंह एवं शिक्षक

Application process for admission to PhD begins

PhD में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू,3 जनवरी तक करे आवेदन

PHD ADMISSION 2024 जौनपुर। वीबीएसपीयू: पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 03 जनवरी 2025 तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने “पीएचडी प्रवेश 2024” पोर्टल को लाइव करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप युवाओं के अध्ययन-अध्यापन, अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने इसे छात्रों के लिए उन्नत शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करने वाला कदम बताया। इस वर्ष 52 विषयों में पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनकी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है।

इस कार्यक्रम में पीएचडी प्रवेश 2024 समिति के समन्वयक प्रो. गिरिधर मिश्र, उप कुलसचिव बबीता सिंह, और अन्य समिति सदस्य डॉ. विक्रांत भटेजा, श्री सुशील कुमार, डॉ. धीरेन्द्र चौधरी, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. राजित राम सोनकर और श्री सुबोध कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2025 तय की गई है।

इंफोसिस सिस्टम इंजीनियर के रूप में सूर्यकान्त अस्थाना की हुई नियुक्ति  

0
इंफोसिस सिस्टम इंजीनियर के रूप में सूर्यकान्त अस्थाना की हुई नियुक्ति  
इंफोसिस सिस्टम इंजीनियर के रूप में सूर्यकान्त अस्थाना की हुई नियुक्ति  

Suryakant Asthana appointed as Infosys System Engineer

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय के बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) 2022 बैच के स्वर्ण पदक विजेता छात्र सूर्य कान्त अस्थाना को इंफोसिस में सिस्टम इंजीनियर के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्हें कर्नाटक के मैसूर में अपनी प्रथम ज्वाइनिंग देनी होगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें 3.6 लाख रुपये प्रतिवर्ष के पैकेज का ऑफर मिला है।

सूर्य कान्त ने जनवरी 2023 से फरवरी 2024 तक विश्वविद्यालय के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। उनके योगदान को विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने सराहा। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. वंदना सिंह, कुलानुशासक प्रो. राज कुमार, और विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश भास्कर ने शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सूर्य कान्त ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत के साथ-साथ गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद ने इस सफलता को संभव बनाया। यह नियुक्ति उनकी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है।

सूर्य कान्त की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि विश्वविद्यालय भी गौरवान्वित है। उनके जैसे छात्रों की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा देती हैं। उनके करियर की यह शुरुआत उनकी उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।

तमंचा कारतूस के साथ सोहन गिरफ्तार

0
तमंचा कारतूस के साथ सोहन यादव गिरफ्तार
तमंचा कारतूस के साथ सोहन यादव गिरफ्तार

पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार

खेतासराय (जौनपुर) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबीर की सूचना पर एक को गिरफ्तार करने का दावा किया है जिसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि शनिवार को 11:25 बजे करीब मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि क्षेत्र के अर्जुनपुर मोड़ के समीप एक युवक असलहा लेकर खड़ा है।

हमराहियों के साथ पहुँचे थानाध्यक्ष ने मुखबीर की निशादेही पर उक्त को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में अपना नाम सोहन यादव पुत्र स्व. रामपलट निवासी शिकारपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर बताया जिसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके खिलाफ जलालपुर थाने में मुदकमा दर्ज है। थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार यादव, मैनुद्दीन अंसारी शामिल रहे।

वीटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज का धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

0
वीटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज का धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
वीटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज का धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

वीटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज के विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट कार्य को अतिथियों ने सराहा

खेतासराय (जौनपुर) भारती विद्यापीठ के वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज का 24 वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट कार्य का अतिथियों ने निरीक्षण कर जमकर सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बनारस विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र के प्रोफेसर आर.एन. त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने पंडित वासुदेव मिश्र (वैद्य जी) के चित्रों पर माल्यापर्ण कर विज्ञान एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इसके उपरांत विद्या की देवी सरस्वती व केशव प्रसाद उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित किया। कॉलेज की छात्रा मारिया, रितिका, नाजमा द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम का आगाज किया। छात्रा इकरा, महक, कायनात एवं मरियम से अपनी सहेलियों के साथ जब उड़ जायें उड़ जाए रे मोरी धानी चुनरियां…डांस प्रस्तुत किया तो अथितियों ने मंच से खड़े होकर तालियां बजाते हुए जमकर तारीफ करने से रोक नहीं पाएं और बच्चों के हौसला बढ़ाने के लिए अतिथियों ने खूब जमकर इनाम दिया। इसके अलावा कार्यक्रम में छात्राओं ने गणेश वंदना डांस, प्राप डांस, वेलकम स्पीच एंव डांस, कौव्वाली, फांके डांस, किड्स डांस आदि प्रस्तुत किया, जिस पर लोग तालियां बजाने की मजबूर हो गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने एक से एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बाध दिया।

छात्राओं की प्रतिभा देख लोगों ने खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम में अतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि न गीता बुरी है न कुरान बुरा है न हिन्दू बुरा है न मुसलमान बुरा है बस है दिमाग में जो शैतान घुसा वही बुरा है। उन्होंने लड़कियों के शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि लड़कियां ये कभी न सोचें कि हम आगे नहीं बढ़ सकते है, आज के दौरान में जितनी भी मल्टिनेशनल कम्पनियां है उसमें लड़को से ज्यादा लड़कियां चेयरमैन है। उनके अन्दर वह अनुशासन और प्रतिभा है। एक बेटी के जन्म से कुल पवित्र हो जाता है, जननी पवित्र हो जाती है और वह धरा भी पवित्र हो जाता है। बेटियां लक्ष्मी के समान है। बेटियों की राह में कोई बाधा उत्पन्न नहीं करना चाहिए बल्कि हम अभिभावकों को बेटियों को आगे बढाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। संरक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने कॉलेज के उपलब्धियों को गिनाते हुए स्वागत भाषण से अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन डॉ. अजय कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर चेयरमैन वसीम अहमद, रूपेश गुप्ता, परवेज आलम भुट्टो, एडवोकेट कुसुम सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता, रेखा यादव, विभा पाण्डेय, विनोद मिश्रा, राजेश यादव, जयदेव पाण्डेय, उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, शांतिभूषण मिश्रा, डॉ. धर्मराज पाण्डेय, मनीष कुमार गुप्ता समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

युवक का अधजला शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम

0

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी

शाहगंज जौनपुर ।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र सुरिस गांव निवासी युवक की शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचेत युवक को उसके कुछ साथी गांव के पास स्थित एक अस्पताल लेकर गए थे, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल शव को कोतवाली लाया गया और विधिक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीणों का हुजूम कोतवाली पहुंचा लेकिन शव पहले ही जौनपुर भेजा जा चुका था। परिजनों ने पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया।

जानकारी के मुताबिक सुरिस गांव निवासी अजीत गौतम (28) पुत्र राम आसरे लखनऊ बलिया राजमार्ग के किनारे स्थित एक तालाब की देखरेख का काम करता था। बताते हैं कि उसे गंभीर हालत में दो युवक नजदीक के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के शरीर पर लगे गहरे निशान से उसे जलने अथवा जलाने का निशान प्रतीत हुआ।

सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला विद्युत करेंट से मौत का लग रहा है। मृतक के हाथ और पेट का काफी हिस्सा झुलसा हुआ था। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह पता चलेगी। पुलिस ने मामले में डॉक्टर समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। उधर, परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें गलत सूचना दी। उन्हें बताया गया कि शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है लेकिन वहां ले जाने की बजाय सीधे कोतवाली लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मीटर रीडर हुआ ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार,पुलिस से न्याय की गुहार

0

किसान सम्मान निधि के लिए गलत लिंक पर किया था क्लिक

ठगों ने छः बार में लगभग 60 हज़ार का लगा दिया चूना

खेतासराय (जौनपुर) तेज़ी से बढ़ रहे तकनीकी के दौर में ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार होने से बच पाना बमुश्किल है। इसके लिए सरकार समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करती रहती है। बावजूद साइबर ठगों ने उसको भी भेदकर लोगों को शिकार बनाकर चूना लगा दे रहे है। भुक्तभोगी बैंक, पुलिस और साइबर सेल का चक्कर काट रहे है। ऐसा ही मामला खेतासराय के सोंधी मोहल्ला निवासी गुलाब चन्द्र के साथ हुआ। उक्त मोहल्ला निवासी गुलाब चन्द्र पुत्र भरत पेशे से बिजली बिल मीटर रीडर है। भुक्तभोगी के मुताबिक 3 दिसम्बर को मोबाइल पर एक लिंक आया, लिंक पर क्लिक करते ही किसान सम्मान निधि के केवाईसी अपडेट कराने को कहा गया। भुक्तभोगी दुकान अपडेट कराने के लिए दुकान पर पहुँचा जहाँ सब कुछ सही बताया गया।

इतने में 3 दिसम्बर के ही शाम अचानक उसके मोबाइल से नेटवर्क गायब हो गया। अगले दिन यानी 4 दिसम्बर को सिम सम्बंधित ऑफिस पर नेटवर्क गायब होने की समस्या लेकर पहुँचा तो बोला गया कि आधार केंद्र से अपना फिंगर अपडेट कराओ तब सिम चालू होगा। भुक्तभोगी प अपने सिम का फिंगर प्रिंट कराया और ऑफिस चला गया। इतने में भुक्तभोगी का व्हाट्सएप हैक हो गया। शंका होने पर उसने बैंक के सम्बंधित शाखा में गया और खाते से पैसा कटने की शंका जाहिर किया। भुक्तभोगी के अनुसार इतने में इसके खाते से 10,000, 9999, 9999, 9999, 9999, 9999 करके लगभग 60 हज़ार रुपये कट गया। इतना ही नहीं बल्कि भुक्तभोगी के सम्बंधित लोगों को भी व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा जा रहा है। परेशान मीटर रीडर भुक्तभोगी ने 1930 पर घटना की सूचना देते हुए स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना दिया है साथ में साइबर सेल में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाया है।

IMA शाहगंज का चुनाव संपन्न

0
IMA शाहगंज का चुनाव संपन्न
IMA शाहगंज का चुनाव संपन्न

JAUNPUR NEWS [ शाहगंज ] ज्योत्सना भवन पक्का पोखरा में IMA शाहगंज का चुनाव संपन्न अध्यक्ष सर्वसम्मति से डॉ अभिषेक रावत को चुना गया और सचिव डॉ देवी प्रसाद पुष्पजीवी को चुना गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ एस एल गुप्ताऔर पूर्व सचिव डॉ सुधाकर मिश्र ने और सभी मेंबर ने बधाई दी। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ रफीक फारूकी और रिटर्निंग अधिकारी डॉ डी के गुप्ता के देख रख में चुनाव संपन्न हुआ।

चुनाव में डॉ डीएस यादव डॉ महेंद्र यादव डॉ जेपी दुबे, डॉ जावेद डॉ सुधांशु चितवंशी डॉ सुनील दुबे डॉ महफूज दे वाहिद डॉ आकांशा सिंहबदर रुचि मिश्र डॉ नीना डॉ तीव्र डॉ सुनील दुबे दे अब्दुल्लाह इत्यादि मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर पुलगुजर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

0
प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर पुलगुजर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर पुलगुजर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर पुलगुजर का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होने मध्यान्ह भोजन के सम्बन्ध में बच्चों से जानकारी ली। उन्होने विभिन्न कक्षो में जाकर छात्रों से संवाद स्थापित किया। विद्यालय में 67 नामांकन के सापेक्ष 57 बच्चें उपस्थित मिले। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी वितरित किया।

इस दौरान बच्चों से संवाद के दौरान जिलाधिकारी से कक्षा 05 के छात्र सक्षम यादव ने बड़े होकर जिलाधिकारी बनने की इच्छा जाहिर की, जिस पर उन्होंने सलाह दिया कि स्वस्थ रहकर, पूरे मनोयोग के साथ पढाई करें, अवश्य ही एक दिन जिलाधिकारी बन जाएगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अध्यापक समय से विद्यालय पहुंचकर बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दें। विद्यालय में नियमित साफ सफाई होनी चाहिए।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामेन्द्र प्रसाद यादव, सहायक अध्यापक श्यामलाल यादव, शिक्षामित्र पूनम और गीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद शौर्य ने महासमूह गान कार्यक्रम का किया आयोजन

0
भारत विकास परिषद शौर्य ने महासमूह गान कार्यक्रम का किया आयोजन
भारत विकास परिषद शौर्य ने महासमूह गान कार्यक्रम का किया आयोजन

संस्कार एक शब्द नहीं अपितु पूरा दर्शन है: दुर्गादत्त शर्मा

  • सामुहिकता का भाव जगाने का प्रयास है महासमूह गान: राष्ट्रीय महामंत्री


जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित महासमूह गान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गादत्त शर्मा का आगमन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन मां दुर्गा जी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल ​सिद्दीकपुर में किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी 2500 बच्चों ने इस महासमूह गान में प्रतिभाग किया। मंच से सोनपरी, तनुश्री, आराध्या, सृष्टि और मरियम ने ‘युगों—युगों से यही हमारी बनी हुई परिपाटी है’ गीत का गायन किया। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। विद्यालय के बच्चों ने वन्दे मातरम ​गीत गाया। संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में शौर्य शाखा के उदय से अभी तक के कार्यक्रमों पर चर्चा की और बताया कि संस्था सम्पर्क, सेवा और संस्कार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों के बीच में जाकर तिलक लगाने के विषय पर, सामुहिकता की शक्ति पर और संस्कार विषय पर बातचीत की।

भारत विकास परिषद शौर्य ने महासमूह गान कार्यक्रम का किया आयोजन

उन्होंने कहा कि सामुहिकता की शक्ति से पिछले चलने वाले का हाथ पकड़कर उसे भी साथ ले लिया जाता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकल्प समूह गान नवीन श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र एक जीता जागता राष्ट्र पुरूष है। जिसकी बूंद—बूंद गंगा है। कश्मीर जिसका मतिष्क है। पंजाब और बंगाल जिसकी भुजाएं हैं और हम सभी को मिलकर ऐसी चेतना जगानी है जिससे राष्ट्र परम वैभव को प्राप्त हो सके। प्रान्तीय अध्यक्ष रवि जायसवाल ने कहा कि जब हम समूह में बोलते हैं तो उसकी तीव्रता, ओजस्विता बढ़ जाती है, यही महासमूह गान का मुख्य उद्देश्य है।

विद्यालय के प्रबन्धक सूर्यांश सिंह और प्रधानाचार्य एके सिंह ने शौर्य शाखा द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय, प्रकल्प प्रमुख सन्दीप चौधरी, कार्यक्रम संयोजक डा. बृजेश कन्नौजिया के द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में डा. राम नारायण सिंह, डा. शैलेश सिंह, नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरि, जनार्दन पाण्डेय,आनन्द देव वर्मा, नित्यानन्द पाण्डेय, अरविन्द गिरि, अतुल मिश्रा, डा. राजेश कुमार, प्रमोद सैनी, ज्योति श्रीवास्तव, राहुल पाण्डेय, सुनील सिंह, रविन्द्र ​गुप्त, डा. अनिल सिंह, रमेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने किया तथा संगठन सचिव पंकज सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

एचडीएफसी बैंक खेतासराय की नई शाखा का हुआ उद्घाटन

0
एचडीएफसी बैंक खेतासराय की नई शाखा का हुआ उद्घाटन
एचडीएफसी बैंक खेतासराय की नई शाखा का हुआ उद्घाटन

मंडलायुक्त वाराणसी ने एचडीएफसी बैंक की 900 वीं शाखा का फीता काटकर किया शुभारंभ

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बा में सोमवार को एचडीएफसी बैंक ने अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक के विस्तार प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर और सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त वाराणसी कौशल राज शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह रहे। उक्त दोनों अतिथियों ने बैंक शाखा का रिबन काटकर शाखा का उद्घाटन किया और कहा कि एचडीएफसी बैंक ने हमेशा अपने ग्राहकों को प्राथमिकता दी है।

यह नई शाखा स्थानीय उद्यमियों एवं कृषक बन्धुओं को उन्नत और त्वरित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगी। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष टण्डन ने बताया कि यह शाखा नवीनतम डिजिटल सुविधाओं और परंपरागत बैंकिंग सेवाओं का समन्वय करेगी। यहां व्यक्तिगत और व्यावसायिक बैंकिंग सेवाएं, ऋण, बीमा, और निवेश विकल्प उपलब्ध होंगे वही स्थानीय नागरिकों ने बैंक की पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अंत में शाखा प्रबंधक प्रिंस कुमार श्रीवास्तव ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक की यह शाखा सोमवार से शनिवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश चौरसिया, मनीष तिवारी, प्रदीप तिवारी, अनंत शर्मा, अंशुल मेहरोत्रा, मनीष मौर्या, डॉ. अनवर खान, मनीष गुप्ता, कमलाकांत मौर्या, सभासद, सतीश यादव त्रिदेव, संदीप मौर्या, अल्ताफ अहमद, सर्वेश सिंह, शांतिभूषण मिश्रा, रामआधार प्रजापति, चन्दजीत मौर्या समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन क्षेत्रीय प्रमुख दीपक झा ने किया।