Home Blog Page 192

अराजक तत्वों की अब खैर नही,पुलिस पहचान कर कठोर कार्यवाही करेगी

0
अराजक तत्वों की अब खैर नही,पुलिस पहचान कर कठोर कार्यवाही करेगी
अराजक तत्वों की अब खैर नही,पुलिस पहचान कर कठोर कार्यवाही करेगी

अराजक तत्वों की अब खैर नही,जौनपुर पुलिस पहचान कर कठोर कार्यवाही करेगी

JAUNPUR POLICE जौनपुर: अराजक तत्वों की अब खैर नही पुलिस अब पहचान कर अराजक तत्वों पर कठोर कार्यवाही करेगी पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन सभागार कक्ष में निम्न बिन्दुओं पर क्राइम मीटिंग का आयोजन कर जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा की ,अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी को आवश्यक आदेश-निर्देश दिया । समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , समस्त क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद रहें।गुरुवार पांच दिसंबर को हुई बैठक में एसपी ने कहा कि सक्रिय अपराधियों की शिनाख्त कर उन पर कठोरतम कार्यवाही की जाय ।

सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले संभावित संदिग्धों की पहचान कर उनके विरुद्ध समयबद्ध तरीके से कार्यवाही ,नियमित जनसुनवाई करना और आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों का संतोषजनक एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करना। अवैध रूप से संचालित टैक्सी स्टैंड आदि पर कार्यवाही करना। व्यापारिक संगठनों से बात कर अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करना। वर्तमान में प्रचलित पुलिस भर्ती में पूर्ण निष्पक्ष पुलिस सत्यापन की कार्यवाही करना।

धार्मिक स्थलों पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के उल्लंघन करने पर विस्तारक यंत्रों पर कार्यवाही करना। नही बचेंगे अराजक तत्व, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले सभी अराजक तत्वों की पहचान कर शीघ्र उन पर कठोर कार्यवाही करना।, अपराध की रोकथाम के लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व निर्धारण कर अपराधियों के विरुद्ध कठोर रुख अपनाते हुए संपत्तियां कुर्क करना, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजना, हत्या, बलात्कार आदि जैसे गंभीर अपराधों के अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करना। एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय करना तथा प्रतिदिन उनकी कार्यवाही की समीक्षा करना एवं ऐसे शोहदों पर सार्वजनिक रूप से कठोर कार्यवाही की जाए। आम जन में सुरक्षा की भावना को स्थापित करना हमारी जिम्मेदारी होगी।

    भाजपा नेता संदीप यादव,नवनीत राणा,व चित्रा बाघ एक साथ

    0
    भाजपा नेता संदीप यादव,नवनीत राणा,व चित्रा बाघ एक साथ
    भाजपा नेता संदीप यादव,नवनीत राणा,व चित्रा बाघ एक साथ

    BJP leaders Sandeep Yadav, Navneet Rana, and Chitra Bagh together:

    MUMBAI POLITICS :महाराष्ट्र समेत पूरे देश के लिए आज बहुत ही खास दिन रहा क्योंकि आज महाराष्ट्र मैं एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में देश विदेश से जाने-माने लोग पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और कोई ऐसे बड़े पॉलिटिकल चेहरे शपथ ग्रहण को सेलिब्रेट किया वहीं भारतीय जनता पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता वह बॉलीवुड से गहरा तालुक रखने वाले संदीप यादव भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें भाजपा नेता संदीप यादव के साथ चित्रा बाघ व महाराष्ट्र की राजनीति व हिंदुत्व को लेकर मशहूर चेहरा नवनीत राणा l

    भाजपा नेता संदीप यादव,नवनीत राणा,व चित्रा बाघ एक साथ


    संदीप यादव, चित्रा बाघ व नवनीत राणा की एक साथ की फोटो लोग खूब लाइक कर रहे हैंl वही संदीप यादव ने बताया आज भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय देवेंद्र भाउ मुख्यमंत्री की शपथ लिए जो की बहुत गौरव की बात है और निश्चित तौर पर महाराष्ट्र का विकास तेजी से होगा l उपमुख्यमंत्री की शपथ के रूप में शिंदे और अजीत पवार लोगों को मोह लिया l

    JAUNPUR NEWS: चम्मच दौड़ में कान्ता,कुर्सी दौड़ में जहरा ने मारी बाजी

    0
    JAUNPUR NEWS चम्मच दौड़ में कान्ता,कुर्सी दौड़ में जहरा ने मारी बाजी
    JAUNPUR NEWS: चम्मच दौड़ में कान्ता,कुर्सी दौड़ में जहरा ने मारी बाजी

    Kanta won in the spoon race, Zahara won in the chair race.jaunpur news

    JANPUR NEWS जौनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरूवार को रचना विशेष विद्यालय में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब जौनपुर सूरज के अध्यक्ष विकास साहू विक्की, विशिष्ट अतिथि क्लब के पूर्व अध्यक्ष व एमजेएफ संतोष साहू बच्चा तथा अन्य अतिथियों में पूर्व अध्यक्ष त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य, एमजेएफ आनंद स्वरूप व रेखा मौर्या उपस्थित थे।

    खेलकूद प्रतियोगिता में चम्मच दौड़ में कान्ता तिवारी, सुई-धागा में महिमा, मेढ़क दौड़ में प्रिंस गुप्ता, जलेबी दौड़ में नमन प्रजापति, टाफी दौड़ में अमर, केला दौड़ में गौरव, कुर्सी दौड़ में जहरा फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए इनके अन्दर छिपी हुई रचनात्मक कला को बाहर लाने के लिए संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहाकि समाज को इस तरह के बच्चों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए आगे आकर इन्हें आत्म निर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गौतम चन्द, वरिष्ठ प्रवक्ता डाॅ. संतोष कुमार सिंह, रविरंजन, जितेन्द्र, दामिनी यादव, नीतू यादव, होरेन्द्र मौर्या, बबिता सिंह, लाल साहब यादव का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक सचिन यादव व आभार विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर द्वारा किया गया।

    ओ०टी०एस०स्कीम में उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट प्रदान की जायेगी,डीएम 

    0
    ओ०टी०एस०स्कीम में उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट प्रदान की जायेगी
    ओ०टी०एस०स्कीम में उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट प्रदान की जायेगी

    ओ०टी०एस०स्कीम में बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज में छूट प्रदान की जायेगी ,डीएम 

    जौनपुर ; कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में विद्युत विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली ओटीएस स्कीम के सम्बन्ध में बैठक संपन्न ,जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में

    हुई बैठक में ओ०टी०एस० स्कीम से सम्बन्धित मुख्य बिन्दुओ को बताया गया जैसे कि यह योजना तीन चरणों में क्रमशः 15 से 31 दिसम्बर 2024, 01 जनवरी से 15 जनवरी 2025 एवं 16 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक चलेगी इसमें सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को सरचार्ज में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी इस योजना का लाभ लेने हेतु पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बकाया धनराशि का 30 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा किया जायेगा। कलेक्टिंग एजेंटों को सरचार्ज में छूट के उपरान्त जमा कराये गये सरचार्ज पर 10 प्रतिशत का प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा। 

     जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी सी०एच०सी०, एस०एच०जी की विद्युत सखियों, मीटर रीडरो को अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने हेतु प्रचार प्रसार करने हेतु अनुरोध किया गया ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके। जिलाधिकारी के द्वारा सभी ग्राम प्रधानों से अपील की गई कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत कनेक्शन ले, उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर भी पीएम सूर्य घर का सेटअप लगाया जा रहा है।बैठक में विद्युत विभाग के दोनो मण्डलों के अधीक्षण अभियन्ता समस्त अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियन्ता एवं सी०एस०सी०, एस०एच०जी० के एजेन्ट, विद्युत सखियों ग्राम प्रधान आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़े : Kisan Card बनेगा तभी मिलेगा सरकारी लाभ, शिविर लगाकर किसान रजिस्ट्री की जाएगी


    यह भी पढ़े : #7 दिसंबर को यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जौनपुर आएंगे

    प्राथमिक विद्यालय उतरेजपुर का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    0
    प्राथमिक विद्यालय उतरेजपुर का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
    प्राथमिक विद्यालय उतरेजपुर का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

    जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय उतरेजपुर का जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा में जाकर बच्चों से संवाद किया एवं उनसे पहाड़ा पूछा बच्चों के जवाब से जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे, इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई और मिड-डे-मील का भी निरीक्षण किया l

    मिड-डे-मील गुणवत्तापूर्ण न पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया कि बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन देना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिये तथा अध्यापकों को समय से विद्यालय में उपस्थित होकर बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकगण एवं बच्चे, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।

    JAUNPUR NEWS

    JAUNPUR:अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा 

    0
    JAUNPUR:अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा 
    JAUNPUR:अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा 

    JAUNPUR CRIME खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के एक गाँव में युवक ने लोकलाज की हद इस कदर पार करते हुए ऐसे कृत्य को अंजाम दिया जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। मासूम को बहला-फुसला कर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पीड़ित ने जब घटना की जानकारी अपने परिवार को दिया तो लोग हतप्रभ रह गए। पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को उक्त गाँव में शादी थी। जिसमे पीड़ित बालक भी शामिल होने के लिए आया हुआ था।

    जिसको बहला-फुसला पंचायत भवन के पीछे ले गया, जहाँ उसके साथ घिनौनी हरकत किया। 9 वर्षीय पीड़ित बालक ने घटना की जानकारी परिवार को दी तो गुरुवार को दादा बाकेलाल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अप्राकृतिक दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट में रुधौली गाँव निवासी सचिन विश्वकर्मा पुत्र विनोद विश्वकर्मा के विरुद्ध मुकदमा कायम कर तफ्तीश में जुट गयी। पीड़ित का इलाज पीएचसी सोंधी में कराया गया तथा मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    7 दिसंबर को यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जौनपुर आएंगे 

    0
    7 दिसंबर को यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जौनपुर आएंगे 
    7 दिसंबर को यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक जौनपुर आएंगे 

    up deputy cm-brijesh pathak will visit jaunpur on december-7

    जौनपुर: प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने अवगत कराया है कि 07 दिसंबर को पूर्वाह्न 11ः उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक हेलीपैड सल्तनत बहादुर जूनियर हाई स्कूल ग्राउंड बदलापुर  में पहुंचेंगे  उपमुख्यमंत्री जनपद जौनपुर में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। अपराह्न 12ः45 बजे सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर जौनपुर में ठाकुर आदित्य नारायण सिंह सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारीगण के साथ बैठक करेंगे।

    1ः45 बजे जनपद जौनपुर में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 03ः20 बजे  उपमुख्यमंत्री की सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर में बदलापुर महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। 4ः00 बजे हेलीपैड सल्तनत बहादुर जूनियर जू0 हाई स्कूल ग्राउंड बदलापुर से प्रस्थान करेंगे।

    यह भी पढ़े ; Kisan Card बनेगा तभी मिलेगा सरकारी लाभ, शिविर लगाकर किसान रजिस्ट्री की जाएगी

    Kisan Card बनेगा तभी मिलेगा सरकारी लाभ, शिविर लगाकर किसान रजिस्ट्री की जाएगी

    0
    Kisan Card के जरिए अब मिलेगा सरकारी लाभ
    Kisan Card के जरिए अब मिलेगा सरकारी लाभ

    Now you will get government benefits through Kisan Card

    • किसान कार्ड के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का मिलेगा लाभ : डीएम


    जौनपुर जनपद के किसानों का आधार की तर्ज पर kisan card बनाया जा रहा है, इसके लिए जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र द्वारा रोस्टर जारी कर 25 जनवरी तक जिले की समस्त राजस्व गांवो में शिविर लगाकर किसान रजिस्ट्री की जाएगी,इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा सदर तहसील के प्राथमिक विद्यालय उतरेजपुर में एग्री स्टैक योजनान्तर्गत कराए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया गया।

    शिविर में तीन किसानों का जिलाधिकारी द्वारा स्वयं फार्मर रजिस्ट्री कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में किसान का आधार नंबर, खेत का रकबा नंबर, खसरा नंबर, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज किया जाएगा, पूरा विवरण दर्ज होने के बाद किसानों को kisaan card के लिए एक यूनिक नंबर जारी होगा इस नंबर के जरिए ही संबंधित किसान का पूरा विवरण देखा जा सकेगा। रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण होने के बाद किसान कार्ड बनाया जाएगा कार्ड से मिलने वाले नंबर के जरिए ही पीएम किसान सम्मन निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जाएगा।


    किसान कार्ड के लिए जिले के हर राजस्व गांव में शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसमें कृषि विभाग पंचायत विभाग एवं राजस्व विभाग के दो-कर्मचारी रहेंगे, शिविर में गांव के संबंधित किसान का नाम, पिता का नाम, स्वामित्व वाले सभी गाटा संख्या, सह खातेदार होने की स्थिति में गाटों में किसान का अंश, आधार नंबर, ई-केवाईसी विवरण आदि दर्ज करेंगे। किसी प्रकार के स्वामित्व स्थानांतरण (वरासत, बैनामा आदि) होने पर किसान रजिस्ट्री में बदलाव किया जा सकेगा, इससे किसान के हर गाटे में हर सत्र में बोई जाने वाली फसल का विवरण भी शामिल किया जाएगा।


    किसान कार्ड से फायदे बताते हुए जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने बताया कि अभी तक किसान को किसी भी तरह का ऋण लेने के लिए बार-बार राजस्व रिकार्ड देना पड़ता है, किसान रजिस्ट्री होने पर उसके नंबर को संबंधित एप पर डालकर उसका पूरा विवरण देखा जा सकेगा, इससे किसान कल्याण की योजनाएं बनाने और उसके क्रियान्वयन में आसानी होगी, लाभार्थियों को सत्यापन कृषि उत्पाद के विपणन और अन्य वित्तीय मामलों में सहूलियत होगी। साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि भुगतान, फसली ऋण के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, आपदा के दौरान किसानों को क्षति पूर्ति देने के लिए किसानों का चयन करने में आसानी होगी, साथ ही राजस्व विवादों का भी निस्तारण होगा।

    इस मौके पर उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्माजनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर डा. रमेश चंद्र यादव, नायब तहसीलदार टीएमटी, एडीओ एजी,राजस्व लेखपाल, पंचायत सहायक आदि मौजूद रहे।

    SHAHGANJ CRIME:चोरी की योजना बनाते तीन चोर गिरफ्तार 

    0
    SHAHGANJ CRIME:चोरी की योजना बनाते तीन चोर गिरफ्तार 
    SHAHGANJ CRIME:चोरी की योजना बनाते तीन चोर गिरफ्तार 

    SHAHGANJ CRIME NEWS जौनपुर शाहगंज थाने की पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए तीन अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया है कब्जे से तमंचा कारतूस भी बरामद हुआ है पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार  जनपद के द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम  में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज कुशल नेतृत्व में शाहगंज पुलिस द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर 03 शातिर अभियुक्तों को आजमगढ़ रोड यादव ढाबा के सामने से एक तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर लोहे की रॉड, कटर, छैनी आदि के साथ गिरफ्तार किया गया।

    उक्त के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए  न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता व अपराधिक इतिहास की बात करे तो .साबू पुत्र फूल हसन निवासी गनीमत नगर थाना भोजपुर मुरादाबाद का रहने वाला है 2.वसीम पुत्र हसीन निवासी अक्का बीकनपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद तीसरेअभियुक्त का नाम .मोनिस पुत्र मोहसिन निवासी अक्का बीकनपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद है l

    SHAHGANJ CRIME

    Badlapur Mahotsav की तैयारी को लेकर सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में हुई बैठक 

    0
    Badlapur Mahotsav की तैयारी को लेकर सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में हुई बैठक 
    Badlapur Mahotsav.

    A meeting was held at Sultanat Bahadur Inter College regarding the preparation of Badlapur Mahotsav.in jaunpur :

    • बदलापुर महोत्सव में जिला प्रशासन अपना पूरा योगदान देगा

    Badlapur Mahotsav 2024 जौनपुर: बदलापुर महोत्सव की तैयारी के संबंध में सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न। विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में विधायक बदलापुर द्वारा महोत्सव के दौरान कृषि विभाग, उद्यान विभाग, सीएमओ विभाग, खादी ग्रामोद्योग, बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाने तथा मौके पर ही लाभार्थियों का पंजीकरण कराए जाने, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन, सामूहिक विवाह के आयोजन, योजनाओं के प्रचार-प्रसार आदि के संबंध में तथा बदलापुर महोत्सव को लेकर अब तक की गई तैयारी के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

    इस दौरान बदलापुर विधायक ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य है बदलापुर के स्थानीय कलाकारों तथा नई प्रतिभाओं को मंच देना और उनकी प्रतिभा को उभारना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र और वंचित लोगों तक पहुंचाना।जिलाधिकारी ने कहा कि  विधायक के वर्षों से जारी इस प्रयास से हमें अपनी संस्कृति को जनता तक पहुंचने में सहयोग मिल रहा है हमें अपने सभी विभागों से अपेक्षा है कि महोत्सव में सभी मनोयोग से योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे तथा रजिस्ट्रेशन कराते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ देने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने, पहले से रूट चार्ट बनाने, कानून व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, व्यवस्थित रखने में पुलिस प्रशासन अपना पूरा योगदान देगा।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, पर्यटन सूचना अधिकारी, प्रबन्धक सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    जौनपुर: बदलापुर महोत्सव की तैयारी के संबंध में सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न। विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा तथा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में विधायक बदलापुर द्वारा महोत्सव के दौरान कृषि विभाग,उद्यान विभाग, सीएमओ विभाग,खादी ग्रामोद्योग,बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाने तथा मौके पर ही लाभार्थियों का पंजीकरण कराए जाने,सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन,सामूहिक विवाह के आयोजन, योजनाओं के प्रचार-प्रसार आदि के संबंध में तथा Badlapur Mahotsav को लेकर अब तक की गई तैयारी के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

    इस दौरान बदलापुर विधायक ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य है बदलापुर के स्थानीय कलाकारों तथा नई प्रतिभाओं को मंच देना और उनकी प्रतिभा को उभारना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र और वंचित लोगों तक पहुंचाना।जिलाधिकारी ने कहा कि विधायक के वर्षों से जारी इस प्रयास से हमें अपनी संस्कृति को जनता तक पहुंचने में सहयोग मिल रहा है हमें अपने सभी विभागों से अपेक्षा है कि महोत्सव में सभी मनोयोग से योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे तथा रजिस्ट्रेशन कराते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ देने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने, पहले से रूट चार्ट बनाने, कानून व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, व्यवस्थित रखने में पुलिस प्रशासन अपना पूरा योगदान देगा।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम,पर्यटन सूचना अधिकारी, प्रबन्धक सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़े : B.P.Ed तृतीय काउंसलिंग 18 दिसंबर से,BA.BSc की परीक्षा तिथि बदल गई