Home Blog Page 193

B.P.Ed तृतीय काउंसलिंग 18 दिसंबर से,BA.BSc की परीक्षा तिथि बदल गई  

0
B.P.Ed की तृतीय काउंसलिंग 18 दिसंबर से 
B.P.Ed Third counseling in jaunpur

Third counseling of B.P.Ed from 18th December IN JAUNPUR

B.P.Ed Counseling 2024 जौनपुर। बीपीएड् में छात्रों के प्रवेश पाने के लिए तृतीय काउंसलिंग इस बार दो दिन होगी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबंद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीपीएड् पाठ्यक्रम सत्र 2024-2026 में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के सापेक्ष तृतीय शारीरिक दक्षता परीक्षा काउंसिलिंग 18 एवं 19 दिसम्बर को एकलव्य स्टेडियम में प्रातः 09:00 से आयोजित होगी। अब तक ऑनलाईन आवेदन कर चुके तथा प्रथम व द्वितीय दक्षता परीक्षा से छूटे हुए प्रवेश से वंचित पंजीकृत अभ्यर्थी भी उपरोक्त तिथियों में प्रतिभाग कर सकते है। B.P.Ed प्रवेश के इच्छुक वे अभ्यर्थी, जो किन्ही कारणों से आवेदन नही कर सकें है, ऐसे अभ्यर्थियों के लिये 16 दिसम्बर 2024 तक के लिये रिक्त सीटों के सापेक्ष आवेदन हेतु पोर्टल खोला जा रहा है।

ऐसे अभ्यर्थी विश्वविद्यालय वेबसाईट की उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन कर, उक्त शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रवेश हेतु प्रतिभाग कर सकते है। उक्त दक्षता परीक्षा काउंसिलिंग में प्रतिभाग करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर जारी किये गये 10 बिन्दुओं के दिशा निर्देशों के अनुसार पालन करते हुए काउंसिलिंग स्थल पर उपस्थित हो। अभ्यर्थियों के लिये आवश्यक नियम,निर्देश,आवेदन फार्म, प्रपत्र “क” आदि विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध हैं।

संस्कृत गणित दर्शनशास्त्र विषय के बी०एस-सी० प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि बदली :

संस्कृत गणित दर्शनशास्त्र विषय के बी०एस-सी० प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षा में परिवर्तन कर दिया गया है, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के सत्र 2024-25 की बी०ए०, बी०एस-सी० प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की दिनांक 05. दिसंबर,एवं 24. दिसंबर की परीक्षा कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से निम्नानुसार परिवर्तन किया गया है l

B.P.Ed तृतीय काउंसलिंग 18 दिसंबर से,BA.BSc की परीक्षा तिथि बदल गई  
संस्कृत गणित दर्शनशास्त्र विषय के बी०एस-सी० प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि बदली :

कक्षा – बी०ए० प्रथम सेमेस्टर -विषय संस्कृत- पूर्व निर्धारित तिथि/पाली 05 दिसंबर प्रथम पाली पूर्वान्ह 08.00 से 10. बजे नवीन संशोधित तिथि/पाली-06.दिसंबर तृतीय पाली ,अपरान्ह 02. से 04, बजे तक l

कक्षा बी०एस-सी० तृतीय सेमेस्टर-विषय गणित- पूर्व निर्धारित तिथि/पाली-12. दिसंबर द्वितीय पाली पूर्वान्ह 11. से 01. बजे नवीन संशोधित तिथि/ 16. दिसंबर तृतीय पाली अपरान्ह 02 से 04. बजे तक l

कक्षा – बी०ए० पंचम सेमेस्टर-विषय दर्शनशास्त्र- पूर्व निर्धारित तिथि/पाली-24.12.2024 तृतीय पाली अपरान्ह 02. से 04.बजे- नवीन संशोधित तिथि/पाली 26.दिसंबर द्वितीय पाली पूर्वान्ह 11.से 01.बजे तक l परिवर्तन की सूचना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट परअपलोड है विस्तृत जानकारी के लिए छात्र अवलोकन कर सकते है l

मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने वरिष्ठ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक का किया सम्मान 

0
मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने वरिष्ठ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक का किया सम्मान 
मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने वरिष्ठ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक का किया सम्मान 

वरिष्ठ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक का मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया सम्मान 

जौनपुर :भगवान महावीर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार मौर्य को सहकारिता भवन लखनऊ में इलेक्ट्रो होम्योपैथिक दीक्षांत समारोह में इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय श्री अश्वनी चौबे जी के द्वारा सम्मान एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित हुए इस अवसर पर निदेशक डॉक्टर कैंसर अहमद शेख ने भारत से आए हुए 150 इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सबको सम्मानित किया और बताया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथिक आज पूरे भारत में कैंसर जैसे भयानक रूप तक जो विजय प्राप्त किया l

जो इलेक्ट्रो होम्योपैथिक साथी नए नए शोध करके मानव जीवन को बचाने में सहयोग कर रहे हैं उनको सम्मानित करते हुए में गौरवान्वित महसूस करता इस अवसर पर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक से उत्तीर्ण छात्रों के डिग्री डिप्लोमा प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि के द्वारा वितरित किया गया जनपद जौनपुर को विशेष योगदान के लिए सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य अवार्ड से सम्मानित किया गया और डॉक्टर प्रमोद कुमार मौर्य को जोड़ के दर्दों के लिए भी पुरस्कृत किया गया

बीआर पी इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

0
पुरातन छात्रों को पत्रकारों समाजसेवी को किया गया सम्मानित
पुरातन छात्रों को पत्रकारों समाजसेवी को किया गया सम्मानित

जौनपुर l पुरातन छात्रों को पत्रकारों समाजसेवी को किया गया सम्मानित नगर के प्रतिष्ठित कॉलेज बीआरपी इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति के जन्मदिवस के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कॉलेज का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय संरक्षक यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबंधक रविंद्र कुमार अस्थाना ने किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कॉलेज की महान विभूतियां मुंशी काली प्रसाद कुलभास्कर पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद व अन्य महान विभूतियां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।इस अवसर पर कॉलेज की छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों का मन मोह लिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह कॉलेज के पुरातन छात्र डॉ लाल बहादुर सिद्धार्थ डॉक्टर एनके सिन्हा व डॉ विवेक कुमार श्रीवास्तव, शरस चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. नीतीश सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

बीआर पी इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
बीआर पी इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ विवेक श्रीवास्तव ने अपने तमाम अनुभव साझा करते हुए विद्यालय को पूरा सहयोग देने की बात कही उन्होंने कहा कि इस विद्यालय से पढ़े बच्चे आज देश में जगह-जगह अपना नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में डॉक्टर लाल बहादुर सिद्धार्थ ने कहा कि एक समय था जब बीआरपी इंटर कॉलेज में एडमिशन के लिए लोगों को सोर्स लगाना पड़ता था मैं भी इसी इंटर कॉलेज से पढ़ा हूं और आज डॉक्टर हूं बीआरपी इंटर कॉलेज का अपना एक इतिहास रहा है छात्रों से अपील करता हूं कि वह भी इसी प्रकार कॉलेज और अपने जनपद का नाम भूषण करते रहे ।इसी क्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि उनका विद्यालय से बहुत गहरा लगाव है उन्होंने भी अपने गांव में एक कॉलेज खोला है हालांकि इस कॉलेज से पढ़ने वाला उनका दोस्त इंजीनियर है जब रिटायर हो चुका है। उन्होंने कॉलेज को आश्वस्त किया जल्दी ही वह कॉलेज को काफी संख्या में बच्चों को बैठने के लिए 1

50 लोहे के एंगिल का डेस्क बेंच देंगे और पुरे परिसर मे इंटरलाकिंग करवाने के साथ फिजिक्स लैब का रेनोवेशन कराएंगे ।भविष्य में कॉलेज को जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा करेंगे उन्होंने कहा कि कॉलेज से पढ़े बच्चे आज देश दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं बच्चों से आग्रह किया कि बच्चे इसी तरह मन लगाकर पढ़ें और अपने माता-पिता अपने कॉलेज और जनपद का नाम रोशन करते रहे। प्रधानाचार्य डॉ.प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। किसी कड़ी में कॉलेज के प्राध्यापक सोम वर्मा विमल श्रीवास्तव ऋषि श्रीवास्तव प्रकाश यादव अजय वर्मा संतोष श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव धर्मेंद्र यादव हीरालाल ने सभी अतिथियों को बैच लगाकर स्वागत किया। इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कॉलेज की विकास की रूपरेखा लोगों के सामने प्रस्तुत किया। कॉलेज द्वारा पुरातन छात्र को एवं पत्रकारों को जिनमें प्रमुख रूप से राजेश श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, विजय श्रीवास्तव अनुपम श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव आदि को सम्मानित किया गया ।


कार्यक्रम का संचालन अध्यापक विमल श्रीवास्तव ऋषि श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। अंत में कॉलेज के अध्यक्ष रविंद्र अस्थान व प्रबंधक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं भारी संख्या में मौजूद रहे।उक्त जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

ACCIDENT :सेंट थॉमस चौराहे पर द्रक और स्कार्पियो में जोरदार टक्कर

0
सेंट थॉमस चौराहे पर द्रक और स्कार्पियो में जोरदार टक्कर
सेंट थॉमस चौराहे पर द्रक और स्कार्पियो में जोरदार टक्कर

सेंट थॉमस चौराहे पर द्रक और स्कार्पियो में जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे लोग


JAUNPUR ACCIDENT शाहगंज : नगर के सबसे व्यस्ततम मार्गो में से एक बलिया लखनऊ राज्य मार्ग सेंट थॉमस चौराहा जो कि तहसील मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित है उस पर सुबह ग्यारह बजे स्कार्पियो और द्रक में जोरदार टक्कर हो गयी जिससे स्कार्पियो का आगें का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होगा, मगर इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। टक्कर के पश्चात् चौराहे पर भीषण जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामने करना पड़ा।इस चौराहे पर लगभग प्रतिदिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है और लोगों को जानमाल की क्षति भी हो जाती है, जिससे भीषण जाम लग जाता है।


आपको अवगत कराते चले कि इसी चौराहे से प्रतिदिन छ: विद्यालय के बच्चे गुजरते हैं मगर इस चौराहे पर सुरक्षा के लिए कोई भी पुख्ता प्रबंध नहीं है। स्थानीय लोगों ने बहुत बार इस बाबत अपनी आवाज उठाई कि इस चौराहे पर गति अवरोधक का निर्माण करा दिया जाए और विद्यालय के समय दो कास्टेबल की ड्यूटी इस चौराहे पर लगा दी जाए जिससे तेज गति से गुजरती गाड़ियों की गति को कुछ हद तक नियंत्रित किया जाए। मगर स्थानीय लोगों की आवाज नक्कार खाने में तूती की आवाज साबित हो रही है। समय रहते यदि शासन प्रशासन अपनी चिर निद्रा त्याग कर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं करता है तो इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि किसी दिन बहुत ही बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में जौनपुर में प्रदर्शन

0
बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रही हिंसा के विर
बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रही हिंसा के विर

बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में निकाली गयी आक्रोश प्रदर्शन रैली


जौनपुर। हिन्दू रक्षा समिति के तत्वावधान में संयोजक विमल सिंह तथा सहसंयोजक डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में एक विशाल जनसमुदाय के साथ आक्रोश प्रदर्शन रैली आयोजित की गयी। शान्तिपूर्ण ढंग से आयोजित यह रैली विसर्जन घाट से प्रारम्भ की गयी जो अटाला, सुहट्टी चौराहा, कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज होते हुए विसर्जन घाट पर पुन: समाप्त की गयी। इस पदयात्रा के प्रारम्भ में विसर्जन घाट पर सभा आयोजित की गयी जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष विमल सिंह, भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय, अमित वत्स व नीतू सिंह ने अपने विचार रखे।

इस पदयात्रा आक्रोश प्रदर्शन में जनसमुदाय ने लोगों को उत्साहित करने के उद्देश्य से वन्दे मातरम, भारत माता की जय और विभिन्न प्रकार के नारे लगाये। कार्यक्रम के अन्त में बांग्लादेश के हिन्दू समुदाय की सुरक्षा और सहायता के लिये आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस निमित्त हिन्दू रक्षा समिति के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह को दिया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द कुमार वर्मा, नगर कोतवाल मिथिलेश मिश्र उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश जी, प्रान्त प्रचारक प्रमुख रामचन्द्र जी, विभाग प्रचारक अजीत जी, जिला प्रचारक रजत जी, जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, रामसूरत मौर्य, डा. उदयराज सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, सूर्यांश सिंह, अंजू सिंह, जान्हवी श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ल, नगर प्रचारक मण्डलेश्वर जी, विवेक सिंह, प्रदीप सिंह, मनीष सेठ, डा. अमरनाथ पाण्डेय, राम शर्मा, श्याम मोहन अग्रवाल, पंकज जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, अमित निगम, नारायण चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

कुलपति ने परीक्षा के दरम्यान देखी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग

0

कुलपति ने किया सेमेस्टर परीक्षाओं का औचक निरीक्षण,पहली पाली की परीक्षा की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी गई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने मंगलवार को महाविद्यालय में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं का निरीक्षण किया। परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए। पहली पाली में संपन्न हुई परीक्षा का सीसीटीवी भी देखा।
कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने जौनपुर जनपद के गुलाबी देवी महाविद्यालय, अब्दुल अज़ीज़ अंसारी महाविद्यालय एवं फरीदुलहक़ महाविद्यालय का परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा दिया गए निर्देशों की स्थिति जानी और सीसीटीवी को भी चेक किया। अब्दुल अजीज महाविद्यालय के रसायन विभाग के लैब का भी निरीक्षण किया।

औचक निरीक्षण में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह भी शामिल रहे।विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा गाजीपुर, जौनपुर एवं प्रयागराज जनपद के 380 केंद्रों पर संपन्न हो रही है जिसमें गाजीपुर जनपद में 214, जौनपुर जनपद में 165 एवं प्रयागराज जनपद में एक केंद्र समय से सेमेस्टर परीक्षाओं के संपन्न होने के लिए बनाए गए। समय से परीक्षा संपन्न कराने एवं परीक्षाफल घोषित करने के लिए 3 दिसंबर से 31 दिसंबर तक तीन पाली में परीक्षा कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 8: बजे से 10: बजे तक दूसरी पाली 11: से 1: तक और तीसरी पाली 2: बजे से 4: तक आयोजित की गई है ।

भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद,दो शातिर चोर गिरफ्तार

0

जौनपुर । मीरगंज थाने की पुलिस बड़ी कामयावी हासिल की है, गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले दो अन्तर्जनपदीय शातिर चोरो को चोरी के 190 खाली गैस सिलेण्डर 14 Kg इण्डेन मार्का व टाटा मैजिक गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है ।

जिले मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में मुन्नीलाल कन्नौजिया व उप निरीक्षक शमीम खाँ व मय फोर्स थाना मीरगंज के द्वारा मुखबिर खास से सूचना मिली कि मोलनापुर निर्माणधीन नहर पुलिया के पास से दो शातिर अन्तर्जनपदीय चोर , धर्मवीर गौतम उर्फ जानू पुत्र कुल्लू राम उम्र करीब 26 वर्ष निवासीग्राम हरिपुर सरायदासू सैदाबाद पुलिस चौकी के पास थाना हँडिया जनपद प्रयागराज हालपता करौहा थाना उतराँव प्रयागराज 2- सौरभ पुत्र रामबहादुर उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम चिल्ला कला थाना सोहागी जनपद रीवा म0प्र0 हालपता पप्पू पासी के मकान में सैदाबाद पुलिस चौकी के पीछे CHC के सामने थाना हँडिया प्रयागराज को दिनांक 02.12.2024 समय 19.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

जिनकी निशनदेही पर 190 खाली गैस सिलेण्डर 14 Kg इण्डेन मार्का बरामद किया गया, जिसमें से थाना मीरगंज अन्तर्गत ग्राम सेमरी के जनार्दन इण्डेन गैस एजेन्सी से 141 सिलेण्डर दिनांक-19 नवम्बर को चोरी किया गया था तथा दिनांक-27.05.2024 को थानाक्षेत्र पवारा के कुँवरपुर गैस एजेन्जी से 49 सिलेण्डर चोरी किया गया था। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार गैस चोर

  1. धर्मवीर गौतम उर्फ जानू पुत्र कुल्लू राम उम्र करीब 26 वर्ष निवासीग्राम हरिपुर सरायदासू सैदाबाद पुलिस चौकी के पास थाना हँडिया जनपद प्रयागराज हालपता करौहा थाना उतराँव प्रयागराज सौरभ पुत्र रामबहादुर उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम चिल्ला कला थाना सोहागी जनपद रीवा म0प्र0 हालपता पप्पू पासी के मकान मे सैदाबाद पुलिस चौकी के पीछे CHC के सामने थाना हँडिया प्रयागराज का निवासी है।

POLICE ENCOUNTER:पुलिस मुठभेड़ में चोर गिरोह सरगना समेत 9 गिरफ्तार 

0
POLICE ENCOUNTER JAUNPUR
POLICE ENCOUNTER JAUNPUR

JAUNPUR POLICE ENCOUNTER जौनपुर :नेवढ़िया पुलिस टीम के साथ बीती रात हुई मुठभेड़ में 09 अन्तर्जनपदीय चोरों का गिरोह गिरफ्तार,मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक अभियुक्त घायल,अभियुक्तों के कब्जे से 01 देशी तमंचा .315 बोर तथा 02 खोखा कारतूस व तरती बाजार में साई ज्वैलर्स में चोरी से सम्बन्धित माल करीब 10 कि0ग्रा0 चाँदी के आभूषण (अनुमानीत कीमत लगभग 8,25000 रुपये ) व चोरी करने के उपकरण 01 रम्मा ,04 लकड़ी का मुठिया लगा हुआ सूजानुमा पेंचकस ,02 रेती ,01 प्लास्टिक की मुठिया लगी पेंचकस बरामद।

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ जौनपुर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 02.12.2024 को थानाध्यक्ष नेवढिया अमित कुमार पाण्डेय मय हमराह रात्रि गस्त व देख भाल क्षेत्र शान्ति व्यवस्था ड्यूटी व तलाश वाछिंत अपराधी तिलंगा मोड पर मौजूद थे कि उसी दौरान चौकी प्रभारी उ0नि0 सुग्रीव प्रसाद गुप्ता मय हमराह मिले। उसी समय जरिये मुखबीरी एक सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर प्रा0 विद्यालय बेनीपुर उक्त पुलिस टीम पहुची तो आम के पेड़ के नीचे 05 व्यक्ति धूम्रपान करते हुये चोरी की योजना बना रहे थे, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिसपर पुलिस टीम द्वारा उन्हें रुकने के लिए चेतावनी दी गयी तो एक बदमाश कालू ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया, POLICE ENCOUNTER जवाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ पुलिस बल द्वारा बदमाश के पैर में लक्ष्य करके फायर किया गया। 

जिसमें POLICE ENCOUNTER में बदमाश कालू घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसे जीवन रक्षा हेतु मौके से चिकित्सालय भेजा गया उसके अन्य 04 साथी बदमाशो को भी घेराबन्दी कर पकड लिया गया। पकडे गये अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके घर की 03 महिलाओं के पास से तरती बाजार में दिनांक 23/24 नवंम्बर 2024 को हुई साई ज्वैलर्स में चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 188/2024 धारा 331(4)/305 BNS से सम्बन्धित चाँदी के जेवरात बरामद हुए तथा चोरी के माल को खरीदने वाले स्वर्णकार को भी चोरी गये शेष माल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगीक के सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता 

1.कालू पुत्र फूल सिंह निवासी मिल्किया थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 50 वर्ष  ( घायल )
2.मलखान पुत्र तेजराम निवासी मिल्किया थाना नेगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 18 वर्ष
3. राजू पुत्र शोभा राम निवासी मिल्किया थाना नेगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 24 वर्ष
4. लाला राम पुत्र हिम्मत निवासी रूमपरा थाना पसुगवा तहसील मोहम्मदी जनपद लखीपुर खिरी उम्र करीब 50 वर्ष
5. दयाल उर्फ मुकेश पुत्र ऊधल निवासी रावतपुरा थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 26 वर्ष
6. रामबेटी पत्नी दयाल उर्फ मुकेश निवासी रावतपुरा थाना सिंधौली जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 26 वर्ष
7. रामबेटी पत्नी राहुल निवासी मिल्किया थाना नेगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 24 वर्ष
8. सुन्दरी पत्नी स्व0 पप्पू निवासी मिल्किया थाना नेगोही जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 40 वर्ष
9. राजू सेठ पुत्र स्व0 सालिग राम सेठ निवासी नवापुरा लोहटिया थाना कोतवाली जनपद वाराणसी

JAUNPUR NEWS:चौहान शिक्षा समिति ने  वितरित किया कंबल 

0
JAUNPUR NEWS :चौहान शिक्षा समिति ने  वितरित किया कंबल 
jaunpur news

चौहान शिक्षा समिति ने सैदपुर गड़उर में बहुआयामी कार्यक्रम का किया आयोजन

JAUNPUR NEWS जौनपुर। करंजाकला ब्लॉक क्षेत्र के जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर गड़उर में चौहान शिक्षा समिति, जौनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा एक बहुआयामी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तिकरण, धर्म और राजनीति, पर्यावरण, तथा संविधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

जयकरन पूर्व माध्यमिक विद्यालय ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खो-खो में जनपद स्तरीय स्थान हासिल किया। इन उपलब्धियों पर मुख्य अतिथि डॉ. राजमणि मिश्रा (पूर्व डीन, पूर्वांचल विश्वविद्यालय) ने विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामसेवक चौहान ने की, जबकि संचालन विद्यालय के प्रबंधक लालजीत चौहान ने किया। अतिथियों के रूप में डॉ. साधु सिंह बौधन (पूर्व प्राचार्य मिहरावा), भाजपा नेता समरनाथ चौहान, लक्ष्मण चौहान, दिनेश सिंह, उदयराज चौहान, अरविंद चौहान, राजेश प्रधान, राजेंद्र चौहान, रामनारायण दिवाकर चौहान, दुष्यंत सिंह बरका, सतीश सिंह, शिक्षक वीरेंद्र यादव, सुनीता सिंह, मधु कुमारी समेत कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संविधान पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंजनी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नारी सशक्तिकरण पर अनन्या चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि पर्यावरण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।इसके अतिरिक्त, चौहान शिक्षा समिति ने गरीब बच्चों और उनके परिवारों को कंबल वितरित किए। इस पहल से अभिभावकों और बच्चों के बीच खुशी का माहौल बना रहा।कार्यक्रम ने न केवल शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया, बल्कि समाज में जागरूकता और सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। चौहान शिक्षा समिति की यह पहल गांव के विकास और सामाजिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

यह भी पढ़े : सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में हुआ आयोजित हुआ कार्यक्रम

सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में हुआ आयोजित हुआ कार्यक्रम

0
सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में हुआ आयोजित हुआ कार्यक्रम
सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में हुआ आयोजित हुआ कार्यक्रम

सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में हुआ आयोजित हुआ कार्यक्रम

खेतासराय (जौनपुर) जनपद-जौनपुर के पड़ोसी जनपद आजमगढ़ बॉर्डर पर मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के आमगांव स्थित सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य विज्ञान प्रदर्शनी, हस्तकला एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों की प्रतिभाओं को देखने को मिला, जिसको अतिथियों ने जमकर सराहना किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं नगर पंचायत मार्टिनगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू रहे। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों को प्रबंधक दुर्गेश सिंह ने बैच लगाकर नारियल चुनरी,रक्षा,अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर किया। मुख्य अतिथि, प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव औरअन्य आगंतुकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर खूब सराहा।

अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए स्टाल पर लगे जायकेदार व्यंजनों जैसे चाट, चाऊमीन, पानी पूरी, मंचूरियन,गुलाब जामुन, चना चाट, दही बड़ा,इडली,भेलपुरी,सैंडविच,चटपटा भेल, स्प्रिंग रोल, टोमैटो चाट,मोमोज, मसाला पापड़,आदि का आनंद उठाया।

वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में स्वचालित विन्ड, टर्बाइन, स्मार्ट लाईट, रेन डिटेक्टर,रडार, कूड़े करकट को जलाकर बिजली का उत्पादन, मानव हृदय, राकेट लांचर, ग्रेनेड लांचर, बोफोर्स तोप, राम मंदिर, स्मार्ट सिटी, स्मार्ट विलेज, वाटर साइकिल आदि को मुख्य अतिथि तथा प्रबन्धक एवं अन्य आगंतुकों ने देखकर बच्चों की प्रतिभा की तारीफ किया।

इस दौरान छात्र अभिनव सिंह ने अपने हाथों द्वारा बनाई गई मुख्य अतिथि का फोटो को भी भेंट किया। इस मौके पर गौरव सिंह,अनूप सिंह परिहार,नेहा सिंह,अभिषेक अस्थाना, डॉ.अशोक यादव सुल्तानी,संदीप बिन्द,अभिषेक सिंह, दीपक मौर्य, मनोज कुमार, बिन्द्रेश यादव, ध्रुव सिंह, बृजेश सिंह, संतोष कुमार यादव, डा. राजेश रंजन यादव समेत आदि उपस्थित रहे।