Home Blog Page 198

पुलिस मुठभेड़ में जौनपुर का शातिर अपराधी गिरफ्तार

0
पुलिस मुठभेड़ में जौनपुर का शातिर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में जौनपुर का शातिर अपराधी गिरफ्तार

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में बीती रात हुई पुलिस मुठभेड़ में शातिर अभियुक्त मोहम्मद उमर गिरफ्तार कब्जे से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की,एक देशी तमंचा मय एक जिन्दा कारतुस चेम्बर मे फंस हुआ 315 बोर, एक खोखा कारतुस व एक मिस बरामद ।

बीती रात्रि में विथर मोड़ के पास सघन वाहन संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी मुखबिर खास की सूचना की एक मोटर साइकिल से दो व्यक्ति आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ आ रहे हैं जो नशीला मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर में हमराही कर्मचारीगण के लिलहा मोड़ के पास खड़े थे की आजमगढ़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। मोटरसाइकिल नजदीक आने पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर में हमराही कर्मचारीगण द्वारा टार्च की रोशनी से रुकवाने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति अपने आप को घिरता देख तेज गति से भगाना चाहे जिससे मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई तथा पुलिस मुठभेड़ एक बदमाश वहाँ से बच कर भाग गया ।

दूसरे बदमाश को ललकारते हुए पुलिस बल द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिये कहा गया तो बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से एक फायर कर दिया गया । पुलिस टीम द्वारा बदमाश को आत्मसमर्पण करने के लिए बार बार कहा गया लेकिन इसी दौरान बदमाश पुनः अपना असलहा लोड करने लगा कि आत्मरक्षा में उक्त बदमाश को पकड़ने की नियत से थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर द्वारा फायर किया गया,जिससे एक गोली बदमाश के पैर में लगी वह घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो अपना नाम मोहम्मद उमर उर्फ उमर खान पुत्र सुहेल अहमद निवासी चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया।

यह भी पढ़े : विद्युत सघन अभियान में 14 लोगों पर मुकदमा

 

यह भी पढ़े : SHIKSHA MITRA: शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाएगी यूपी सरकार

विद्युत सघन अभियान में 14 लोगों पर मुकदमा

0

खेतासराय में चला विद्युत सघन अभियान,14 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

120 बड़े बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन

खेतासराय (जौनपुर)  खेतासराय कस्बा में बिजली विभाग द्वारा सघटन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक-एक कनेक्शन को बारीकी से चेकिंग कर बड़े बकायेदारों को कनेक्शन काट दिया गया। वही बकायेदारों से लाखों रुपये जमा कराया। जिससे हडकम्प मचा रहा।अधिशासी अभियंता विद्युत खण्ड शाहगंज सन्तोष कुमार मिश्रा ने बताया कि विस्तृत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए चार टीमें गठित की गई है। प्रत्येक टीम में बीस-बीस विद्युतकर्मी शामिल है। जिसका नेतृत्व उपखण्ड अधिकारी कर रहे है। खेतासराय उपखण्ड विनोद कुमार, उपखण्ड शाहगंज धर्मेंद्र कुमार, सुइथाकला सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

जिसमें मंगलवार को पहले दिन अवर अभियंता संजय लाल प्रजापति खेतासराय में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हडकम्प मचा रहा। उक्त अधिशासी अभियंता श्री मिश्रा ने बताया कि इस दौरान 400 कनेक्शन चेकिंग किया गया। जिसमें से 120 बड़े बकायेदारों का लाइन काटी गई और 14 उपभोक्ताओं के खिलाफ मीटर बाईपास करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही बिजली उपभोक्ताओं का बकाया कुल 4.50 लाख रुपये जमा कराया, 34 लोगों का विद्युत भर बढाया गया, 50 उपभोक्ताओं का मीटर बाहर कराया गया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि बिजली बिल बकाया समय से जमा करें और मीटर से छेड़छाड़ न करें यदि बाईपास करने की कोशिश की गई को विद्युत चोरी का प्राथमिकी दर्ज कराया जाएगा।

यह भी पढ़े : SHIKSHA MITRA: शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाएगी यूपी सरकार

SHIKSHA MITRA: शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाएगी यूपी सरकार

0
शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाएगी यूपी सरकार
SHIKSHA MITRA

जिलाधिकारी जौनपुर ने गमलो में सब्जी लगाने के लिए किया  प्रेरित

0

खेतासराय पुलिस ने पाँच वारंटियों को पकड़ा

0
खेतासराय पुलिस ने पाँच वारंटियों को पकड़ा
खेतासराय पुलिस ने पाँच वारंटियों को पकड़ा

खेतासराय पुलिस ने पाँच वारंटियों को पकड़ा

खेतासराय (जौनपुर) अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के धर-पकड़ अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने पाँच वारंटी अभियुक्त को विभिन्न जगह से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र स्थित लतीफपुर गाँव निवासीगण महेंद्र पुत्र राम दुलार (52 वर्ष), हरिहर केवट पुत्र निहोर (60 वर्ष), गोरारी निवासीगण धीरज पुत्र सुरेश (23 वर्ष), राजेश पुत्र मुन्नालाल (60 वर्ष) व विजय उर्फ बब्बू पुत्र राजेंद्र (27 वर्ष)। उक्त सभी वारंटियों को विभिन्न जगह से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

शिक्षक की माता का निधन

0
शिक्षक की माता का निधन
शिक्षक की माता का निधन

शिक्षक की माता का निधन, शोक की लहर

सुइथाकला जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के भेला गांव निवासी व स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मडियाहू में शिक्षक के पद पर कार्यरत, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के राजस्व परिषद के सदस्य अजय कुमार सिंह की माता चंद्रावती देवी(78) के निधन पर सोमवार को विद्यालय में शोक सभा हुई। आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। इनके छोटे भाई मनोज कुमार सिंह जनता इंटर कॉलेज खपरहां में अध्यापक हैं।

चंद्रावती देवी का निधन हृदयगति रुक जाने से रविवार की सुबह जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य पी के सिंह, सत्य प्रकाश यादव, शशि धर सिंह, विनोद पाल, दिनेश पाल, लाल प्रताप सिंह, बृजेश यादव, श्री प्रकाश आदि ने शोक जताया है।

विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में हिडेन कैमरा नहीं गूगल ऐप वाईफाई सिग्नल पकड़ रहा था

0
विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में हिडेन कैमरा नहीं गूगल ऐप वाईफाई सिग्नल पकड़ रहा था
विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में हिडेन कैमरा नहीं गूगल ऐप वाईफाई सिग्नल पकड़ रहा था

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में पुलिस रात भर हिडेन कैमरा खोज रही थी,वहां कैमरा नहीं लगा हुआ था गूगल ऐप वाईफाई सिग्नल पकड़ रहा था l

  • Google app was catching WiFi signal, not hidden camera, in Jaunpur’s girls hostel.

जौनपुर:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला हास्टल की जांच में नहीं मिला कोई हिडेन कैमरा, सूचना गलत
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में सोमवार की बीती रात छुपे हिडेन कैमरे की अफवाह से छात्राओं में हड़कंप मच गया। कुछ छात्राओं को एक अनजान नंबर से आपत्तिजनक फोन कॉल्सआए, जिसके बाद उन्हें अपने बाथरूम में छुपे कैमरे का संदेह हुआ। छात्राओं ने इसे लेकर गूगल ऐप के माध्यम से स्वयं जांच करने की कोशिश की, जिससे अफवाहों को और बल मिल गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस दल के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्रावास और बाथरूम की सघन जांच की। सीओ सदर ने टीम के  साथ मौके पर आकर जांच की, लेकिन कोई कैमरा नहीं मिला। बताया गया कि गूगल ऐप वाईफाई सिग्नल पकड़ रहा था, जिससे यह भ्रम उत्पन्न हुआ। पुलिस ने भ्रामक कॉल्स की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है।फिलहाल छात्रावास में स्थिति शांतिपूर्ण है।

 विश्व विद्यालय की छात्राओं ने आपत्तिजनक आने वाले नम्बर को किया ब्लाक l

प्राप्त जानकारी के मुताविक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ग्लर्स हास्टल की आधादर्जन छात्राओं को एक ही नम्बर से काल आया । जिसमें लड़के ने अभद्र भाषा में लड़कियों से बात किया । जिसमें कुछ लड़कियों ने उस नम्बर को ब्लाक कर दिया। इसकी सूचना लड़कियों ने वार्डन के माध्यम से पुलिस को दी लड़कियों ने शंका जाहिर की कि हमारे कमरे या बाथरुम में  कैमरा हो सकता है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस व सर्विलांस टीम कुलपति प्रो. वंदना सिंह के साथ हास्टल की जांच की गयी जिसमें कोई कैमरा नहीं पाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन से तहरीर प्राप्त कर सरायख्वाजा थाना में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस व सर्विलांस की टीम जांच कर रही है।

हास्टल की जांच में नहीं मिला कोई हिडेन कैमरा, सूचना गलत

मंगल वार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कल देर शाम लगभग 7:30 बजे गर्ल्स हॉस्टल में हुए हंगामा को लेकर यूनिवर्सिटी की कुलपति  मेरे हॉस्टल के कुछ बच्चियों ने शिकायत किया था कि कुछ  महिला हॉस्टल की छात्राओं  पर एक ही फोन नंबर से फोन कर करके परेशान किया जा रहा है जानकारी होने पर हम तत्काल बच्चियों के हॉस्टल में पहुंचे कुछ समय बाद पुलिस भी पहुंच गए हॉस्टल के कमरों को देखा गया बच्चियों की शिकायत थी कि उनको कोई फोन करके अश्लील बातें कर रहा था और डरा रहा था कि वीडियो उनका वायरल हो जाएगा उनके बाथरूम में कैमरे लगे हुए हैं ,इसी बात को लेकर लड़कियां डरी हुई थी,पुलिस और विश्वविद्यालय की प्रशासन टीम जब पहुंची तो देखा गया कि वहां कोई कैमरा नहीं था बाद में पता चला कि किसी ऐप के द्वारा बच्चियों को रेड सिग्नल मिल रहा था जिससे उनको लगा कि वहां पर कोई उनका वीडियो बना रहा है l

इस तथ्य गहराई से जांच किया तो पता चला कि वाई-फाई से कनेक्ट होने के चलते गूगल ऐप सिग्नल दे रहा था जिसके चलते लड़कियां परेशान  थी और उनको डर था कि कहीं कोई कैमरा लगाया गया,बीती रात्रि हमने छात्राओं के साथ प्रत्येक रूम और बाथरूम दोनों को चेक किया गया  हास्टल की जांच में  कोई हिडेन कैमरा नहीं मिला पुलिस अपने तरीके से जांच किया सब कुछ वहां सही था स्थिति अब सामान्य है  जीस फोन नंबर से छात्राओं को कॉल किया गया था पता चला कि वह नंबर गोरखपुर का है पुलिस ने इस मामले पर मकदमा पंजीकृत कर लिया है मामले की तफ्तीश कर रही है l

चार पहिया वाहन से पुलिस ने उतारी काली फिल्म 

0
चार पहिया वाहन से पुलिस ने उतारी काली फिल्म 
चार पहिया वाहन से पुलिस ने उतारी काली फिल्म 

JAUNPUR : जौनपुर में कम्युनिटी पुलिसिंग ने छात्राओं को दी जानकारी 

0
JAUNPUR NEWS
JAUNPUR NEWS

MBA.B.COM बीबीए के बच्चों का हुआ इंटरव्यू

0
MBA.B.COM बीबीए के बच्चों का हुआ इंटरव्यू
MBA.B.COM बीबीए के बच्चों का हुआ इंटरव्यू

MBA.B.COM और बीबीए के बच्चों का हुआ इंटरव्यू

  • स्विगी एचआर टीम का पीयू में प्लेसमेंट ड्राइव

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान  में स्विगी की एचआर टीम ने MBA.B.COM और बीबीए अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों का उत्साह देखने लायक था और बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें भाग लिया। प्लेसमेंट प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के संवाद कौशल, टीम वर्क और समस्या समाधान क्षमताओं का आकलन किया गया। पहला चरण सफलतापूर्वक पार करने वाले छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) के लिए बुलाया गया।

इस दौर में स्विगी की एचआर टीम ने छात्रों की व्यक्तिगत योग्यता, आत्मविश्वास और कंपनी के मूल्यों के साथ उनकी सामंजस्यता की जांच की। स्विगी एचआर टीम के प्रतिनिधि विशाल सिंह ने प्लेसमेंट ड्राइव के बारे में कहा कि छात्रों की प्रतिभा और उनकी तैयारी ने हमें प्रभावित किया। यह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मजबूत शैक्षणिकऔर व्यावसायिक प्रशिक्षण के स्तर को दर्शाता है। ड्राइव के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे और चयनित छात्रों के लिए यह उनके पेशेवर करियर की एक शानदार शुरुआत होगी।

प्लेसमेंट सेल के प्रभारी निदेशक डॉ.अमरेन्द्र सिंह ने स्विगी टीम के एचआर विशाल सिंह को मोमेंटो प्रदान किया एवम्  धन्यवाद करते हुए कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। भविष्य में भी हम ऐसी और पहल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों की रोजगार क्षमता को प्रोत्साहित करने और विश्वविद्यालय तथा प्रमुख उद्योगों के बीच संबंध मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाती है। कार्यक्रम दौरान संकाय अध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, कार्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी एवम् प्लेसमेंट सेल के मुख्य छात्र सदस्य दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी,श्रेया मिश्रा शिवांश श्रीवास्तव,हरी ओम साहू,आर्यन पाण्डेय आयुष गुप्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : बेनीराम की इमरती की दुकान से मोबाइल चोरी