Home Blog Page 199

जिलाधिकारी जौनपुर ने गमलो में सब्जी लगाने के लिए किया  प्रेरित

0

खेतासराय पुलिस ने पाँच वारंटियों को पकड़ा

0
खेतासराय पुलिस ने पाँच वारंटियों को पकड़ा
खेतासराय पुलिस ने पाँच वारंटियों को पकड़ा

खेतासराय पुलिस ने पाँच वारंटियों को पकड़ा

खेतासराय (जौनपुर) अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के धर-पकड़ अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम ने पाँच वारंटी अभियुक्त को विभिन्न जगह से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र स्थित लतीफपुर गाँव निवासीगण महेंद्र पुत्र राम दुलार (52 वर्ष), हरिहर केवट पुत्र निहोर (60 वर्ष), गोरारी निवासीगण धीरज पुत्र सुरेश (23 वर्ष), राजेश पुत्र मुन्नालाल (60 वर्ष) व विजय उर्फ बब्बू पुत्र राजेंद्र (27 वर्ष)। उक्त सभी वारंटियों को विभिन्न जगह से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

शिक्षक की माता का निधन

0
शिक्षक की माता का निधन
शिक्षक की माता का निधन

शिक्षक की माता का निधन, शोक की लहर

सुइथाकला जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के भेला गांव निवासी व स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मडियाहू में शिक्षक के पद पर कार्यरत, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के राजस्व परिषद के सदस्य अजय कुमार सिंह की माता चंद्रावती देवी(78) के निधन पर सोमवार को विद्यालय में शोक सभा हुई। आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। इनके छोटे भाई मनोज कुमार सिंह जनता इंटर कॉलेज खपरहां में अध्यापक हैं।

चंद्रावती देवी का निधन हृदयगति रुक जाने से रविवार की सुबह जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य पी के सिंह, सत्य प्रकाश यादव, शशि धर सिंह, विनोद पाल, दिनेश पाल, लाल प्रताप सिंह, बृजेश यादव, श्री प्रकाश आदि ने शोक जताया है।

विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में हिडेन कैमरा नहीं गूगल ऐप वाईफाई सिग्नल पकड़ रहा था

0
विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में हिडेन कैमरा नहीं गूगल ऐप वाईफाई सिग्नल पकड़ रहा था
विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में हिडेन कैमरा नहीं गूगल ऐप वाईफाई सिग्नल पकड़ रहा था

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में पुलिस रात भर हिडेन कैमरा खोज रही थी,वहां कैमरा नहीं लगा हुआ था गूगल ऐप वाईफाई सिग्नल पकड़ रहा था l

  • Google app was catching WiFi signal, not hidden camera, in Jaunpur’s girls hostel.

जौनपुर:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला हास्टल की जांच में नहीं मिला कोई हिडेन कैमरा, सूचना गलत
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में सोमवार की बीती रात छुपे हिडेन कैमरे की अफवाह से छात्राओं में हड़कंप मच गया। कुछ छात्राओं को एक अनजान नंबर से आपत्तिजनक फोन कॉल्सआए, जिसके बाद उन्हें अपने बाथरूम में छुपे कैमरे का संदेह हुआ। छात्राओं ने इसे लेकर गूगल ऐप के माध्यम से स्वयं जांच करने की कोशिश की, जिससे अफवाहों को और बल मिल गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस दल के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्रावास और बाथरूम की सघन जांच की। सीओ सदर ने टीम के  साथ मौके पर आकर जांच की, लेकिन कोई कैमरा नहीं मिला। बताया गया कि गूगल ऐप वाईफाई सिग्नल पकड़ रहा था, जिससे यह भ्रम उत्पन्न हुआ। पुलिस ने भ्रामक कॉल्स की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कार्यवाही की जा रही है।फिलहाल छात्रावास में स्थिति शांतिपूर्ण है।

 विश्व विद्यालय की छात्राओं ने आपत्तिजनक आने वाले नम्बर को किया ब्लाक l

प्राप्त जानकारी के मुताविक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के ग्लर्स हास्टल की आधादर्जन छात्राओं को एक ही नम्बर से काल आया । जिसमें लड़के ने अभद्र भाषा में लड़कियों से बात किया । जिसमें कुछ लड़कियों ने उस नम्बर को ब्लाक कर दिया। इसकी सूचना लड़कियों ने वार्डन के माध्यम से पुलिस को दी लड़कियों ने शंका जाहिर की कि हमारे कमरे या बाथरुम में  कैमरा हो सकता है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस व सर्विलांस टीम कुलपति प्रो. वंदना सिंह के साथ हास्टल की जांच की गयी जिसमें कोई कैमरा नहीं पाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन से तहरीर प्राप्त कर सरायख्वाजा थाना में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस व सर्विलांस की टीम जांच कर रही है।

हास्टल की जांच में नहीं मिला कोई हिडेन कैमरा, सूचना गलत

मंगल वार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कल देर शाम लगभग 7:30 बजे गर्ल्स हॉस्टल में हुए हंगामा को लेकर यूनिवर्सिटी की कुलपति  मेरे हॉस्टल के कुछ बच्चियों ने शिकायत किया था कि कुछ  महिला हॉस्टल की छात्राओं  पर एक ही फोन नंबर से फोन कर करके परेशान किया जा रहा है जानकारी होने पर हम तत्काल बच्चियों के हॉस्टल में पहुंचे कुछ समय बाद पुलिस भी पहुंच गए हॉस्टल के कमरों को देखा गया बच्चियों की शिकायत थी कि उनको कोई फोन करके अश्लील बातें कर रहा था और डरा रहा था कि वीडियो उनका वायरल हो जाएगा उनके बाथरूम में कैमरे लगे हुए हैं ,इसी बात को लेकर लड़कियां डरी हुई थी,पुलिस और विश्वविद्यालय की प्रशासन टीम जब पहुंची तो देखा गया कि वहां कोई कैमरा नहीं था बाद में पता चला कि किसी ऐप के द्वारा बच्चियों को रेड सिग्नल मिल रहा था जिससे उनको लगा कि वहां पर कोई उनका वीडियो बना रहा है l

इस तथ्य गहराई से जांच किया तो पता चला कि वाई-फाई से कनेक्ट होने के चलते गूगल ऐप सिग्नल दे रहा था जिसके चलते लड़कियां परेशान  थी और उनको डर था कि कहीं कोई कैमरा लगाया गया,बीती रात्रि हमने छात्राओं के साथ प्रत्येक रूम और बाथरूम दोनों को चेक किया गया  हास्टल की जांच में  कोई हिडेन कैमरा नहीं मिला पुलिस अपने तरीके से जांच किया सब कुछ वहां सही था स्थिति अब सामान्य है  जीस फोन नंबर से छात्राओं को कॉल किया गया था पता चला कि वह नंबर गोरखपुर का है पुलिस ने इस मामले पर मकदमा पंजीकृत कर लिया है मामले की तफ्तीश कर रही है l

चार पहिया वाहन से पुलिस ने उतारी काली फिल्म 

0
चार पहिया वाहन से पुलिस ने उतारी काली फिल्म 
चार पहिया वाहन से पुलिस ने उतारी काली फिल्म 

JAUNPUR : जौनपुर में कम्युनिटी पुलिसिंग ने छात्राओं को दी जानकारी 

0
JAUNPUR NEWS
JAUNPUR NEWS

MBA.B.COM बीबीए के बच्चों का हुआ इंटरव्यू

0
MBA.B.COM बीबीए के बच्चों का हुआ इंटरव्यू
MBA.B.COM बीबीए के बच्चों का हुआ इंटरव्यू

MBA.B.COM और बीबीए के बच्चों का हुआ इंटरव्यू

  • स्विगी एचआर टीम का पीयू में प्लेसमेंट ड्राइव

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान  में स्विगी की एचआर टीम ने MBA.B.COM और बीबीए अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों का उत्साह देखने लायक था और बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें भाग लिया। प्लेसमेंट प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के संवाद कौशल, टीम वर्क और समस्या समाधान क्षमताओं का आकलन किया गया। पहला चरण सफलतापूर्वक पार करने वाले छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) के लिए बुलाया गया।

इस दौर में स्विगी की एचआर टीम ने छात्रों की व्यक्तिगत योग्यता, आत्मविश्वास और कंपनी के मूल्यों के साथ उनकी सामंजस्यता की जांच की। स्विगी एचआर टीम के प्रतिनिधि विशाल सिंह ने प्लेसमेंट ड्राइव के बारे में कहा कि छात्रों की प्रतिभा और उनकी तैयारी ने हमें प्रभावित किया। यह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मजबूत शैक्षणिकऔर व्यावसायिक प्रशिक्षण के स्तर को दर्शाता है। ड्राइव के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे और चयनित छात्रों के लिए यह उनके पेशेवर करियर की एक शानदार शुरुआत होगी।

प्लेसमेंट सेल के प्रभारी निदेशक डॉ.अमरेन्द्र सिंह ने स्विगी टीम के एचआर विशाल सिंह को मोमेंटो प्रदान किया एवम्  धन्यवाद करते हुए कहा कि यह प्लेसमेंट ड्राइव उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। भविष्य में भी हम ऐसी और पहल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों की रोजगार क्षमता को प्रोत्साहित करने और विश्वविद्यालय तथा प्रमुख उद्योगों के बीच संबंध मजबूत करने के प्रयासों को दर्शाती है। कार्यक्रम दौरान संकाय अध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, कार्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी एवम् प्लेसमेंट सेल के मुख्य छात्र सदस्य दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी,श्रेया मिश्रा शिवांश श्रीवास्तव,हरी ओम साहू,आर्यन पाण्डेय आयुष गुप्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : बेनीराम की इमरती की दुकान से मोबाइल चोरी

बेनीराम की इमरती की दुकान से मोबाइल चोरी

0
बेनीराम की इमरती की दुकान से मोबाइल चोरी
बेनीराम की इमरती की दुकान से मोबाइल चोरी

JAUNPUR: अपराधी को अपराध का बोध कराते हुए पुलिस ने मारी गोली

0

 

JAUNPUR CRIME जौनपुर।मुगराबादशाहपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगेस्टर, गौ-तस्कर नीरज गौड़ घायल।

बीती रात  मुगरा  थाने की पुलिस टीम ने कुख्यात अपराधी नीरज गौड़ के पास  से एक तमंचा 315 बोर , दो खोखा कारतूस 315 बोर  का एक खोखा कारतूस 09 MM व एक मोटरसाइकिल पल्सर बरामद  किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताविक उक्त थाने की पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग सन्दिग्ध वाहन व व्यक्ति, तलाश वांछि वारन्टी, पेन्डिग विवेचना, गैगेस्टर अपराधी व एहकामात तथा अन्य कार्य सरकार के लिए नीभापुर में मौजूद थी तभी मुखबिर द्वारा बताया कि एक नीला पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश जो पशु तस्कर है, जो लमहन (महराजगंज ) गांव में जानवर खरीदने के लिए गये थे जो मुंगराबादशाहपुर होते हुए इधर आ रहे है और मड़ियाहूं होते हुए जलालपुर जाएंगे, उनके पास असलहा भी है।

इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम वही खड़े होकर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखने लगे कि कुछ देर में एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखायी दी। मोटरसाइकिल करीब आने पर पुलिस बल द्वारा सड़क पर सामने आकर रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त बदमाश मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ाकर भागने लगे। पीछा करने के दौरान पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस वालो के ऊपर लक्ष्य करके फायर कर दिया। बदमाशो को बार बार पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया फिर भी उपरोक्त बदमाश नही माने और जान से मारने की नियत से पुलिस वालो की तरफ फायर कर दिये। थानाध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ एक राउंड फायर किया गया गया और गोली एक बदमाश को लग गयी और वह कराहने लगा।

 

दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया , घायल बदमाश को देखा गया तो उसके दाहिने पैर मे गोली लगी थी और खून बह रहा था। पकड़े हुए बदमाश का नाम पूछा गया तो नीरज गौड़ पुत्र लालजी गौड़ निवासी ग्राम कोर्री थाना जलालपुर  उम्र 30 वर्ष बताया। अपराधी को अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 03.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। तथा मौके से भागे हुए अभियुक्त संदीप पटेल पुत्र जयप्रकाश पटेल निवासी ग्राम सुगुलपुर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर की तलाश की जा रही हैं । उक्त अभियुक्त द्वारा थाना जलालपुर ,खेतासराय , नेवढ़िया में पुश तस्करी ,एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट जैसी घटनाओं में सलिप्त था।

Jaunpur crime news

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने मौत को लगाया गले

0

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने मौत को लगाया गले

  • घर के कमरे में रस्सी के सहारे लगाया फाँसी
  • पुलिस के बगैर सूचना दिए किया अंतिम संस्कार

खेतासराय (जौनपुर)  क्षेत्र के मानीकलां गाँव में रविवार की सायं एक अधेड़ युवक ने फाँसी के सहारे मौत को गले लगा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों ने पुलिस के बगैर सूचना दिए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मानीकलां गाँव निवासी नेसार अहमद पुत्र जब्बर (45 वर्ष) रविवार को सायं अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे लटका शव देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगी।

चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। रस्सी के सहारे लटकते शव को लोगों ने कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को बगैर सूचना दिए शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। घटना के पीछे का कारण लोग पारिवारिक कलह बता जा रहे लेकिन ग्रामीण कहानी कुछ और ही बता रहे है।