Home Blog Page 200

स्कार्पियो समेत गांजा तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस ने भेजा जेल

0
स्कार्पियो समेत गांजा तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस ने भेजा जेल
स्कार्पियो समेत गांजा तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस ने भेजा जेल

82 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार,स्कार्पियो से हो रही थी तस्करी

JAUNPUR CRIME : जौनपुर। ए.एन.टी.एफ. लखनऊ यूनिट लखनऊ और  थाना चन्दवक पुलिस की संयुक्त टीम ने 82 किग्रा गांजा व स्कार्पियों वाहन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस विभाग दावा कर रही है कि स्वापक औषधि व मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत  के निकट पर्यवेक्षण में l

निरीक्षक दर्शन यादव प्रभारी ए.एन.टी.एफ. लखनऊ यूनिट लखनऊ मय हमराह व थानाध्यक्ष चन्दवक थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आज थाना चन्दवक पुलिस ने  मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बजरंग नगर के पास से अभियुक्त हेमन्त सिंह पुत्र अमरेन्द्र सिंह निवासी विशुनपुर लेवरुवा थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को 82.00 किग्रा नाजायज गाँजा के साथ एक मोबाइल ओप्पो ,एक चार पहिया वाहन स्कार्पियो UP 65 DZ 3099 सहित समय 07.05 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वेहतर उपज लेने वाले किसान कराए अपना पंजीकरण

0
वेहतर उपज लेने वाले किसान कराए अपना पंजीकरण
वेहतर उपज लेने वाले किसान कराए अपना पंजीकरण

वेहतर उपज लेने वाले किसान कराए अपना पंजीकरण

  • प्रतियोगिता के लिए किसानों का पंजीयन शुरू

जौनपुर :कृषि एवं संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को हर वर्ष 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाता है। इसके लिए जनपद के किसानों की फसलों की क्रॉप कटिंग के आधार पर प्रतियोगिता कराई जाती है,खरीफ एवं रबी फसलों में सर्वोच्च उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों को प्रथम पुरस्कार के लिए रुपये सात हजार,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को रुपए पांच हजार, प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्रम देकर जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदान कर किसानों को पुरस्कृत किया जाता है, ताकि अन्य किसान सम्मानित होने वाले कृषकों से उन्नति खेती की प्रेरणा लेकर अपनी उपज बढ़ाकर कृषि का सतत विकास कर सके।

उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि 23 दिसम्बर को आत्मा योजनान्तर्गत आयोजित होने वाले किसान सम्मान दिवस में जनपद के कुल 30 उन्नति शील किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य आदि के क्षेत्रों से 15 कृषकों को प्रथम एवं 15 कृषकों को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है उन्होंने जनपद के किसानों से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी उपज परिणाम निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर कृषि भवन में जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील किया है।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से अनुमोदन होने के पश्चात प्रदेश स्तर पर भी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कृषकों की सूची प्रेषित की जाती है, प्रदेश स्तर पर स्थान बनाने वाले कृषकों को राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय स्थान वालों 75 हजार रुपये एवं तृतीय अस्थान वाले कृषको को 50 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने जनपद की विशिष्ट महिला किसान, खाद्यान्न उत्पादन, प्राकृतिक खेती करने वाले किसान, मिलेट्स की खेती करने वाले किसानो से अपील किया है कि 20 नवम्बर तक कृषि भवन में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के निर्णय की छात्रों ने की सराहना

0
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के निर्णय की छात्रों ने की सराहना
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के निर्णय की छात्रों ने की सराहना

प्रतियोगी छात्रों की मांग पर एक दिन में यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कराए जाने पर प्रतियोगियों ने सरकार के प्रति किया आभार व्यक्त

 
प्रयागराज में छात्र-छात्राओं की मांग का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संज्ञान लिया। मा0 मुख्यमंत्री जी के पहल पर छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शुचिता व विशिष्टता के दृष्टिगत सम्मिलित राज्य  प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को एक ही दिन में आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले इस परीक्षा को दो दिनों में आयोजित करने की योजना थी, लेकिन आयोग द्वारा सैद्धान्तिक विचार के बाद, इसे पूर्व की भाँति एक ही दिन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
मुख्यमंत्री जी की इस पहल से जनपद के युवाओं में उत्साह है। प्रतियोगी छात्रों ने मुख्यमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया। इस निर्णय के लिए प्रतियोगी छात्रों ने सरकार का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया है। प्रतियोगी छात्र छात्राओं आकांक्षा मिश्रा, प्रियांशी चौरसिया, सोनम, कुलदीप, प्रांशु, अंकित, सहित जनपद के कई छात्रों ने एक सुर में मा0 मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्यनाथ जी का धन्यवाद किया और उनके इस फैसले की सराहना की।
 उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री का यह कदम छात्रों की आकांक्षाओं और विश्वास को मजबूत करता है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। सरकार ने हमारे पक्ष में निर्णय लेकर यह साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री छात्रों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं। पेपर लीक मामलों में भी उन्होंने तत्परता से हस्तक्षेप कर छात्रों को न्याय दिलाया था। हमें उन पर पहले भी पूरा विश्वास था और भविष्य में भी रहेगा।

 

 

JAUNPUR: 3 माह से खराब रैकिंग वाले विभागों के कार्याध्यक्षों के खिलाफ कार्यवाही होगी

0

जौनपुर । जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैश बोर्ड और 50 लाख के ऊपर की परियोजनाओं के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीएम डैश बोर्ड पर विभागों की योजनाओं की समीक्षा के दौरान पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़को के अनुरक्षण में प्रगति नहीं पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा टैबलेट वितरण न होने पर जनपद की रैंकिंग डी श्रेणी में होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द वितरण कराने के लिए निर्देश दिए गए।

 

उपायुक्त उद्योग को विश्वकर्मा श्रम योजना के तहत प्रशिक्षण के उपरान्त टूल कीट वितरण किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने एक्सईएन सिचाई को नहरों में गुणवत्ता परक सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने डी श्रेणी वाले विभागों को निर्देश दिया कि संबंधित विभाग कार्यशैली में सुधार लाए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि विगत 3 माह से खराब रैकिंग वाले विभागों के कार्याध्यक्षों के खिलाफ कार्यवाही की जाये और उनका वेतन रोका जाय। फैमिली आईडी में खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि इसकी प्रगति को बढ़ाया जाए।

जनपद के 50 लाख से अधिक परियोजना की समीक्षा के दौरान पाया कि बस अड्डा बदलापुर का कार्य जून  में पूर्ण कर लिया जाना था लेकिन अभी तक पूर्ण न होने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए पर संबंधित से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए पाया कि डायट परिसर में बन रहे ऑडिटोरियम, शाहीपुल पर बन रहे हनुमान, राम जानकी मंदिर के कार्य में प्रगति नहीं पाई गई और बगल में बन रहे घाट पर शौचालय न बनाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल शौचालय निर्माण का कार्य शुरू कराये जाने के निर्देश संस्था को दिए गए।

उन्होंने चौरा माता मंदिर पर किए गए कार्य को सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। खेलो इंडिया के तहत बन रहे मल्टीपरपज हाल और स्विमिंग पूल कार्य में तेजी लाए जाने के भी निर्देश दिए गए। जनपद में सेतु निर्माण निगम के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण निगम लिमिटेड को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए, इसके साथ ही उन्हें जमीन अधिग्रहण के संबंधी सभी आवश्यक कार्य 01 सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यदाई संस्था के सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि  पिछले महीने में  कोई भी प्रगति नहीं की गई है जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण के उपरान्त जियो टैग फोटो लगाकर अपडेट किया जाए। शिकायतकर्ता से फीडबैक भी अवश्य लिया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके कार्यालयों में विद्युत सम्बन्धी व्यवस्थाएं सही होनी चाहिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि बाल संरक्षण केन्द्रों पर जाकर विद्युत सम्बन्धी व्यवस्थाओं की जांच करें तथा उन्हें सही कराये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

चोरी के मोबाइल के साथ आरोपित गिरफ्तार

0
चोरी के मोबाइल के साथ आरोपित गिरफ्तार
चोरी के मोबाइल के साथ आरोपित गिरफ्तार

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय पुलिस ने शुक्रवार को आज़ाद नहर के समीप से एक को चोरी की मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार करने की दावा किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को थाने लाकर विधिक कार्यवाई कर चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के अनुसार शुक्रवार को 11 बजे मुखबीर की सूचना के आधार उक्त स्थान से एक युवक को पकड़ लिया गया पूछताछ में गोधना गाँव निवासी वीरेंद्र राजभर पुत्र झिनकू राजभर (35 वर्ष) है जिसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ है। थाने लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

बाल दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने किया प्रतिभाग

0
बाल दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने किया प्रतिभाग
बाल दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने किया प्रतिभाग

बाल दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने किया प्रतिभाग

जौनपुर : बाल दिवस के अवसर पर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने कही रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया तो कहीं खो खो कबड्डी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी कर लोगों का दिल जीत लियाइस क्रम लवायन भागमलपुर के बच्चों द्वारा गीत गायन में भाग लेकर मंच पर नाटक प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में प्रतिज्ञा दृव्यांशी सीमा नम्रता सामिल रहीतो वहीं खलसापट्टी प्राथमिक विद्यालय के बच्चियों द्वारा रंगोली बनाकर अपनी कला को प्रदर्शित किया

गया प्रधानाध्यापक ब्रजेश यादव द्वारा बच्चों को पुस्तक पेंन देकर प्रोत्साहित किया गया बीआरसी पर प्रधानाध्यापक सुशील यादव द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया मकदूम पुर के बच्चों ने उच्ची खुद में भाग लिया रमेश चंद्र यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया खण्ड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ संस्कार कला खेल में भाग लेने से उनका शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास होता है l

स्टॉल लगाकर बच्चों ने प्रस्तुत की प्रतिभा :परविज आलम भुट्टो

0
स्टॉल लगाकर बच्चों ने प्रस्तुत की प्रतिभा परविज आलम भुट्टो
स्टॉल लगाकर बच्चों ने प्रस्तुत की प्रतिभा :परविज आलम भुट्टो

स्टॉल लगाकर बच्चों ने प्रस्तुत की अपनी प्रतिभा:परविज आलम भुट्टो

शाहगंज जौनपुर : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मौजा सबरहद इमरानगंज बाजार में स्थित ईडन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया । इस दौरान कॉलेज प्रशासन द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा शिक्षकों द्वारा उन्हें बधाई दी गयी । शुभारंभ ईडेन पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं प्रबंधक परवेज आलम भुट्टो ने फीता काट कर किया।

इस अवसर पर संस्थापक एवं प्रबंधक परवेज़ आलम भुट्टो ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था।आज का दिन पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, प्रोग्राम मे शामिल बच्च अपनी क्षमता के अनुसार अलग-अलग खेल मे हिस्सा ले कर अपनी बुद्धिमता दिखाने का मौका मिलता है, खान-पान से लेकर खेल-कूद और अन्य प्रकार के स्टॉलों पर जहां वे अपने हुनर ​​का प्रदर्शन करते हैं, वहीं उनमें कुछ करने और आत्मनिर्भर बनने का जज्बा भी पैदा होता है। स्टालों के माध्यम से जहां उन्हें व्यावसायिक क्षेत्र में अपने कौशल को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है, वहीं छात्रोंओ को विभिन्न व्यंजनों के माध्यम से घरेलू मामलों की देखभाल करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि खेल से जहां बच्चों को शारीरिक शक्ति मिलती है, वहीं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनकी क्षमताओं का विकास भी होता है और शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रेरणा भी बढ़ती है, ऐसी मुझे आशा है. छात्र अन्य क्षेत्रों में भी अपनी योग्यता दिखाएंगे और उच्च शिक्षा प्राप्त कर व्यापार एवं अन्य क्षेत्रों में अपने देश का नाम रोशन करेंगे। इसके साथी उन्होंने बताया कि बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए सर्कस भी दिखाया गया सर्कस के हयात अंग्रेज करतब देखकर जहां बच्चे उत्साहित हुए साथ उन्होंने स्वस्थ मनोरंजन करने का एक माध्यम भी मिला और निश्चित तौर पर बच्चों को काफी कुछ देखने और सीखने को भी इसमें मिला है। इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम

0

परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम

खेतासराय (जौनपुर)  विकास खंड शाहगंज सोंधी के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन श्री द्वारिका प्रसाद इण्टर कॉलेज कॉलेज सफीपुर में किया गया।प्रतियोगिता में 200 मीटर प्राथमिक बालक दौड़ में अजीत कुमार प्रथम, द्वितीय रितिक सोनकर व तृतीय कृष सोनकर रहे। 200 मीटर प्राथमिक बालिका में प्रथम मुस्कान, द्वितीय आंशिक, तृतीय सपना रहीं। 200 मीटर जूनियर बालक में प्रथम हुरैरा,द्वितीय आलोक कुमार व तृतीय सौरभ रहे। 200 मीटर जूनियर बालिका में प्रथम अंशू यादव व द्वितीय सोनी व तृतीय स्थान पर निधि चुनी गई।

खोखो में जूनियर बालक व बालिका वर्ग से विद्यालय कलापुर, जूनियर मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय कलापुर, कबड्डी में जूनियर बालक वर्ग से अजुर्नपुर और बालिका वर्ग से कलापुर विद्यालय रहा तथा प्राथमिक बालक वर्ग व बालिका वर्ग से खुदौली विद्यालय विजयी रहा। अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे नोडल अधिकारी अशोक कुमार मौर्य ने ने खेल का महत्व प्रकाश डाला। इस दौरान मुख्य रूप से आशीष कुमार सिंह, खुर्शीद आलम, संदीप कुमार सिंह, शिव प्रकाश, साधना सरोज, सीमा यादव एवं अच्छेलाल यादव मौजूद रहे।

जौनपुर के जिलाधिकारी ने कराई गोद भराई

0
जौनपुर के जिलाधिकारी ने कराई गोद भराई
जौनपुर के जिलाधिकारी ने कराई गोद भराई

आम आदमी पार्टी का स्कूल बचाओ अभियान हस्ताक्षर से शुरू

0
आम आदमी पार्टी का स्कूल बचाओ अभियान हस्ताक्षर से शुरू
आम आदमी पार्टी का स्कूल बचाओ अभियान हस्ताक्षर से शुरू

आम आदमी पार्टी का स्कूल बचाओ अभियान हस्ताक्षर आज से शुरू

जौनपुर ! स्कूल बचाओ अभियान की शुरुआत आज आम आदमी पार्टी ने करंजकला ब्लॉक के तियरी और खुटहन ब्लाक के ग्राम सभा जमालुद्दीनपुर में हस्ताक्षर अभियान करके किया। योगी सरकार के प्रदेश के 27000 स्कूलों को बंद करने के निर्णय का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया और हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्रामीणों को केजरीवाल सरकार द्वारा बनाए गए दिल्ली के वर्ल्ड क्लास सरकारी स्कूल भी दिखाए।

टिहरी गांव के हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉक्टर अनुराग मिश्रा ने ग्रामीणों से कहा कि छात्र संख्या कम होने का मतलब है सरकारी स्कूलों में सुधार किया जाए ना कि सरकारी स्कूलों को बंद किया जाए। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि आपका सरकारी स्कूल बंद हो जाए सबने एक स्वर में कहा बिल्कुल नहीं अगर सरकारी स्कूल बंद हो गए तो हमारे गांव के बच्चे कहां पढ़ने जाएंगे व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एच एन तिवारी ने ग्रामीणों को बताया कि यदि इस बार सरकार अपनी इस योजना में सफल हो गई तो प्रदेश के 53000 प्राथमिक विद्यालय बंद हो जाएंगे और यदि इन विद्यालयों में न्यूनतम दो शिक्षक गिने जाएं ,तो आने वाले समय में एक लाख छः हजार शिक्षकों की भर्ती समाप्त हो जाएगी, ऐसे में हमारे टीईटी पास लाखों नौजवान बेरोजगार हो जाएंगे।

आम आदमी पार्टी का स्कूल बचाओ अभियान हस्ताक्षर से शुरू
आम आदमी पार्टी का स्कूल बचाओ अभियान हस्ताक्षर से शुरू

जिला महासचिव विनोद प्रजापति के नेतृत्व में खुटहन ब्लाक के जमालुद्दीनपुर गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।इस दौरान विनोद प्रजापति ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को यह सूचना दी कि प्रदेश के 27000 सरकारी विद्यालय योगी सरकार बंद करने जा रही है, जिसमें से एक स्कूल जमालुद्दीनपुर का भी होगा। इस पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर कर सरकार से यह मांग की कि हमारे स्कूल अच्छे किये जाए ना कि स्कूलों को बंद किया जाए। तियरी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान दीपक भारती ने आम आदमी पार्टी की मांग को न्याय संगत बताते हुए सरकार से मांग की है कि सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और स्कूलों को बंद करने के बजाय उसे अच्छा करे।