Home Blog Page 201

प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी 20 से 22 नवम्बर तक आगरा में खेला जायेगा

0

प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी खेल समारोह का आयोजन 20 से 22 नवम्बर तक आगरा में किया जायेगा

JAUNPUR NEWS जौनपुर : महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह के अन्तर्गत प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 नवम्बर तक आगरा में किया जायेगा। क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिला खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स 14 नवम्बर 2024 इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर तथा मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स 18 नवम्बर को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में पूर्वान्ह 10 बजे से किया जायेगा। प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों की उम्र 25 वर्ष से कम होना आवश्यक है। चयन परीक्षण में इच्छुक प्रतिभागी महिला खिलाड़ी को अपने साथ मूल आयु प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है।

समाचार – दशमोत्तर छात्रवृत्ति 

वही दूसरी तरफ जौनपुर के जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि अनु०जाति/अनु०जनजाति/सामान्य वर्ग पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में निदेशालय समाज कल्याण उ०प्र०लखनऊ व सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 में सभी शिक्षण संस्थानों के अध्ययनरत छात्र/छात्राओं तथा नोडल अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रमुख/प्राचार्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा राज्य नोडल अधिकारी का आधार बेस ई-के०वाई०सी० कराये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसके क्रम में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर कक्षाओं के सभी संस्थानों के डीएनओ (जिला समाज कल्याण अधिकारी) की उपस्थिति में आईएनओ/एचओआई व आईएनओ/एचओआई के उपस्थिति में छात्र/छात्राओं का बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन किये जाने के उपरान्त ही छात्रों के आवेदन पत्र अग्रसारित हो सकेंगें।

जिसके कम में आईएनओ/एचओआई व आईएनओ/एचओआई के बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन किये जाने हेतु 16 अक्टूबर 2024 से 06 नवम्बर 2024 तक रोस्टर तैयार कर जनपद में संचालित कुल 1830 के प्राचार्य/नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति को जिला समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर कार्यालय में उपस्थिति होकर कराये जाने हेतु विभिन्न माध्यमों से अवगत कराया गया था। लेकिन तद्दिनांक तक कुल 679 शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति द्वारा बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन नहीं कराया गया है। जिससे इनके विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के छात्रवृत्ति का आवेदन अग्रसारित नहीं हो पायेगा अतः छात्र हित में 11 नवम्बर 2024 से 14 नवम्बर 2024 व 18 नवम्बर 2024 को अवशेष 679 शिक्षण संस्थाओं को प्राचार्य/प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति के जिला समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर के उपस्थिति में बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन हेतु समय सारिणी जारी की गयी है। उक्त के कम में बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन हेतु लम्बित 679 शिक्षण संस्थाओ के प्राचार्य/प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति योजना को अवगत कराया जाता है कि उक्त समय सारिणी में जिला समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर के कार्यालय में छात्रवृत्ति पोर्टल पर विद्यालय के लागिन से के०वाई०सी० करने के उपरान्त अनिवार्य रूप उपस्थिति होकर बायोमैट्रिक आथेन्टिकेशन करना सुनिश्चित करें। अन्यथा सम्बन्धित विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के आवेदन पत्र अग्रसारित नहीं हो पाने के कारण वह छात्रवृत्ति से वंचित रह जायेगें। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित शिक्षण संस्था का होगा।

 

JAUNPUR: 1250 वाहनों का किया गया चालान 

0
JAUNPUR 1250 वाहनों का किया गया चालान 
JAUNPUR 1250 वाहनों का किया गया चालान 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : यातायात माह नवम्बर के दौरान शकुन्तला सेन्ट्रल एकेडमी,अम्बेडकर तिराहा, मे जागरुकता कार्यक्रम किया गया व शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुवे प्रवर्तन की कार्यवाही में 1250 वाहनों का चालान किया गया आज यातायातनगर देवेश सिंह, आरटीओ आरआइ अशोक कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला, व समस्त उप निरीक्षक यातायात के द्वारा यातायात माह नवम्बर के दौरान आज शकुन्तला सेन्ट्रल एकेडमी,अम्बेडकर तिराहा, जौनपुर में 400 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता से सम्बन्धित रैली, क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया ।

साथ ही शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी ।

तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 1250 वाहनों का चालान किया गया ।

यातायात माह में की गयी प्रवर्तन की कार्यवाही
कुल चालान संख्याः–1250
*बिना हेलमेट वाहन चलानाः–964
*बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः– 41
*तीन सवारी वाहन चालानाः– 32
*यातायात नियमों का उल्लंघनः– 7
*मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः– 28
*खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः–12
*वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः– 1
*बिना डी0एल0 वाहन चलानाः– 12
*वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोगः– 1
*ओवर स्पीड वाहन चलानाः– 1
*नो पार्किंगः– 23
*शेष अन्य धारा मेः-100

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को मिला ताइक्वांडो प्रशिक्षण

0
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को मिला ताइक्वांडो प्रशिक्षण
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं को मिला ताइक्वांडो प्रशिक्षण

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत वी.टी.गर्ल्स इण्टर कॉलेज में 40 दिवसीय चल रहा प्रशिक्षण

खेतासराय (जौनपुर) बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनमें आत्मरक्षा के गुणों को विकसित करना है ताकि वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में खुद की रक्षा कर सकें। चालीस दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के नौवें दिन मंगलवार को अनुभवी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक संजीव साहू व प्रज्ञा तिवारी ने लड़कियों को ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों से परिचित कराया। उन्हें शारीरिक फिटनेस के महत्व के साथ-साथ आत्मरक्षा के तौर-तरीके भी सिखाएं गए। छात्राओं ने इस प्रशिक्षण में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास महसूस किया।

इस अवसर पर प्राचार्य विनय सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बेटियों को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, यह आवश्यक है कि हमारी बेटियाँ न केवल शिक्षा में बल्कि आत्मरक्षा में भी सक्षम हों। ऐसे प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग होती हैं। इस प्रशिक्षण का आयोजन नगर व गाँव के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में किया जाना चाहिए, इससे लड़कियाँ अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक और सक्षम हो रही हैं। अंत में प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक बदलाव आएगा। इस दौरान मुख्य रूप से विभा पाण्डेय, नीलेन्द्र अस्थाना, सफिया बानो समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

 

सोनार नरहरी सेना कार्यकर्ता पदाधिकारी बैठक

0
सोनार नरहरी सेना कार्यकर्ता पदाधिकारी बैठक
सोनार नरहरी सेना कार्यकर्ता पदाधिकारी बैठक

सोनार नरहरी सेना की खुटहन बाजार जौनपुर में कार्यकर्ता पदाधिकारी बैठक

जौनपुर lखुटहन सोनार नरहरी सेना के मंडल उपाध्यक्ष सुजीत वर्मा जी के नेतृत्व में खुटहन बाजार में सोनार नरहरी सेना की एक औपचारिक बैठक हुई, जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एवं सम्मानित स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे, जिसमें देश और प्रदेश में लगातार सोनार समाज की बहन बेटियों के साथ बलात्कार हत्या समाज के सर्राफा व्यापारियों के साथ हत्या छीनैती डकैती पुलिसिया उत्पीड़न शोषण के खिलाफ चर्चा की गई तथा आगे की रणनीति तय कर संगठन को और मजबूत एवं संगठन को चौतरफा विस्तार देने पर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार वर्मा जी ने संगठन को दल के रूप में विस्तार करना, समाज के आखिरी तबके के व्यक्ति के लिए शासन सत्ता से उसकी लड़ाई लड़ना, समाज के पिछड़े पिछाड़े शोषित वंचित को मुख्य धारा से जोड़ना विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार को रखा। सोनार नरहरी सेना के संस्थापक श्री राहुल सिंह स्वर्णकार जी ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

अमर जौहरी जी जिला अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन जौनपुर ने संगठन को आर्थिक शारीरिक मानसिक रूप से बल प्रदान करने पर जोर दिया श्री छेदी लाल वर्मा जी ने गरीब असहाय मजबूर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने पर जोर दिया। कार्यक्रम संचालन शुभ सेठ जी जिला अध्यक्ष जौनपुर एवं कृष्ण लाल सोनी “कुंदन”जी जिला महासचिव जौनपुर ने जोर दार आगाज़ से किया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष महिला मंच सोनी सेठ, जिला सचिव वाराणसी किशन सेठ , अध्यक्ष पतरही सुरेन्द्र सेठ जी उपाध्यक्ष जलालपुर रिंकू सेठ उपाध्यक्ष जौनपुर राहुल सेठ विनोद सोनी जी भगवान दास सोनी जी मदन लाल सोनी जी ,सुभाष चन्द्र सोनी जी महेंद्र सेठ जी घनश्यामपुर, महेंद्र सेठ खुटहन जी,कन्हैया लाल सेठ जी प्रमोद सेठ जी ,शुभम सोनी जी, गुड्डू सोनी,, शक्ति वर्मा जी रवि सेठ संदीप सोनी अर्जुन सेठ, पंकज सेठ , कुलदीप सोनी जी ,अनोज सोनी, संतोष सोनी अध्यक्ष उमेश सोनी खुटहन समेत सैकड़ों की संख्या में सम्मानित स्वजातीय बंधु व साथीगण उपस्थित रहे। अंत में मंडल उपाध्यक्ष वाराणसी सुजीत वर्मा द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।

Aam Admi Party 13 नवंबर से स्कूल बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी

0
Aam Admi Party 13 नवंबर से स्कूल बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी
Aam Admi Party 13 नवंबर से स्कूल बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी

Aam Admi Party will start Save School Campaign from 13th November in jaunpur 

  • जौनपुर के 98 सरकारी विद्यालयों को किया चिन्हित, जहां 50 से कम है छात्र संख्या।
  • उन ग्रामसभाओं में स्कूलों को बचाने के लिए चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान।

जौनपुर की AAM ADMI PARTY 13 नवंबर से स्कूल बचाओ अभियान कीशुरुआत करेगी आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र ने बताया कि योगी सरकार प्रदेश के उन 27 हजार सरकारी विद्यालयों को बंद कर रही है जहां छात्र संख्या 50 से कम हो गई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने जौनपुर के 98 सरकारी विद्यालयों को चिन्हित किया है जहां छात्र संख्या 50 से कम हो गई है और इसी सत्र में योगी सरकार उन स्कूलों को बंद करने का कुचक्र रच रही है। ऐसी ग्राम सभाओं में जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्कूलों को बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा इस आंदोलन से आम जनमानस को जोड़ा जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि यदि दिल्ली में केजरीवाल के नेतृत्व में सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से अच्छे हो सकते हैं तो फिर उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं छात्र संख्या कम होने का मतलब है कि सरकार को सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ानी होगी ना कि सरकारी स्कूल ही बंद कर देना इसका इलाज है। जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने कहा कि 26000 स्कूल पहले बंद हो चुके हैं और 27000 अगर इस बार स्कूल बंद हो गए तो जहां एक ओर गरीब और असहाय लोगों के स्कूल उनसे छिन जाएंगे, वहीं दूसरी ओर लाखों की संख्या में टीईटी पास जो रोजगार की आस में वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी। Aam Admi Party जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान 13 नवंबर से खुटहन ब्लाक के ग्राम सभा जमालुद्दीनपुर में और करंजकला ब्लॉक के तियरी ग्राम सभा में चलाया जाएगा।

JAUNPUR CRIME: हत्या,लूट,जैसे जघन्य अपराध करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार   

0
JAUNPUR CRIME हत्या,लूट,जैसे जघन्य अपराध करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार   
JAUNPUR CRIME हत्या,लूट,जैसे जघन्य अपराध करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार   

JAUNPUR: निरंकारी संत समागम की तैयारियां जोरो पर 

0
JAUNPUR निरंकारी संत समागम की तैयारियां जोरो पर 
JAUNPUR निरंकारी संत समागम की तैयारियां जोरो पर 

JAUNPUR : सरौनी पूरब पट्टी गांव की जाँच की तिथि में परिवर्तन 

0

NREGA: जौनपुर के10 सबसे अधिक खर्च करने वाले पंचायतों के प्रधान को,डीएम की चेतावनी

0
NREGA: जौनपुर के10 सबसे अधिक खर्च करने वाले पंचायतों के प्रधान को,डीएम की चेतावनी
NREGA: जौनपुर के 10 सबसे अधिक खर्च करने वाले पंचायतों के प्रधान

बड़ागांव स्थित इस्लामी मदरसे में वितरण किया क्या निशुल्क बैग

0

बड़ागांव स्थित संचालित हो रहे इस्लामी मदरसे में वितरण किया क्या निशुल्क बैग

[ शाहगंज ] जौनपुर। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित संचालित हो रहे इस्लामी मदरसे में सोमवार को प्रातः सामाजिक संस्था द्वारा निशुल्क स्कूली बैग वितरण किया गया। इसी क्रम में बड़ागांव स्थित मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी मौलाना सैयद आरज़ू हुसैन आब्दी के नेतृत्व में बैग वितरण किया गया। मदरसे के बच्चों समेत अभी तक अन्य विद्यालयों में भी सैकड़ो बच्चों को बैग वितरण किया जा चुका है जिस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

आपको बता दे की राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन भारत सरकार नई दिल्ली के सौजन्य से बैग वितरण का कार्यक्रम क्षेत्र के बड़ागांव स्थित संचालित हो रहे इस्लामी मदरसे में सम्पन्न हुआ इस कार्य क्रम में मदरसे के उस्ताद मुफ्ती अज़ीज़ उल हसन, यूथ क्लब के अध्यक्ष रईस अहमद, व फरहान कुरैशी, अमीन अंसारी मिर्ज़ा अली ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की डॉ. हैदर अब्बास चांद की मुहिम है कि शिक्षा प्रत्येक छात्र का अधिकार होती है जिसे समान्य रूप से बिना किसी भेदभाव के छात्रों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।