Home Blog Page 202

Lions Club :लायन्स क्लब जौनपुर ने मनायाअपना 40वां स्थापना दिवस 

0
लायन्स क्लब जौनपुर ने मनायाअपना 40वां स्थापना दिवस 
लायन्स क्लब जौनपुर ने मनायाअपना 40वां स्थापना दिवस 

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने जाना जौनपुर का इतिहास

0
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को डीएम ने जौनपुर का बताया इतिहास
प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को डीएम ने जौनपुर का बताया इतिहास

PMAY: प्रधानमंत्री आवास के नाम पर महिलाओं से साढ़े छह हजार की ठगी

0
फोटो - सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री आवास [PMAY] के नाम पर महिलाओं से साढ़े छह हजार की ठगी

प्रधानमंत्री आवास [PMAY] के नाम पर महिलाओं से साढ़े छह हजार की ठगी

खेतासराय (जौनपुर) सचिव के नाम पर एक जालसाज ने प्रधानमंत्री आवास [ PMAY ]दिलाने के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री समेत आठ महिलाओं से साढ़े छह हजार रुपये ऐंठ लिया। जानकारी पर होने पर उनके परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। ठगी का शिकार होने का आभास होने पर पीड़ित महिलाओं ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

क्षेत्र के जमदहां गांव निवासी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री शीला यादव,अनीता यादव,सुषमा देवी,मन्जू देवी,चन्द्रावती देवी, पुष्पा यादव,अन्जू यादव,मीना देवी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि आठ नवंबर को उनकी मोबाइल पर 8052165855 नंबर से एक अज्ञात काल आई। काल करने वाले ने अपने को शाहगंज ब्लाक का सचिव संजय सिंह बताया।‌ कहा कि आप लोगों के नाम से [PMAY] प्रधानमंत्रीआवास आया है।

आवास लेना है तो उसके बताए नंबर पर साढ़े छह हजार रुपए भेज दें। सभी महिलाएं आरोपी जालसाज के झांसे में आकर गांव के एक सहज जनसेवा केंद्र से साढ़े छह हजार रुपए बताएं गए नंबर पर भिजवा दिया।‌ इसकी जानकारी उनके परिजनों को हुई तो आरोपी जालसाज के नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो नंबर बंद मिला। तब उन्हें पता चला कि सभी महिलाएं जालसाजी का शिकार हो चुकी हैं। पीड़ित महिलाओं ने जालसाज के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

जौनपुर की अन्वी ने रोलर स्पोर्ट चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल,जिले में खुशी की लहर

0

जौनपुर की बेटी अन्वी ने बढ़ाया जनपद का मान उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल।

जौनपुर। उदय की इन किरणों को ये बादल क्या रोकेंगे… यह पंक्तियां जौनपुर की बिटिया अन्वी सोनकर पर बिल्कुल सटीक बैठती है। नईगंज निवासी शैलेश सोनकर की प्रतिभाशाली बेटी ने एक बार फिर न सिर्फ अपना, परिवार बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। अन्वी की प्रतिभा, लगन और मेहनत की बदौलत जौनपुर की झोली में एक और सिल्वर मेडल आया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट चैंपियनशिप में अन्वी ने हासिल किया है। अन्वी की इस सफलता पर उसके माता-पिता, परिजन और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
बातचीत के दौरान अन्वी ने अपनी इस सफलता का श्रेय गुरुजनों, माता-पिता और परिजनों को दिया है। उसने बताया कि अभी तो यह शुरुआत है। आगे चलकर उसे गोल्ड लाना है। उसने दंगल फिल्म का डॉयलाग बोलते हुए कहा कि म्हारी छोरियां छोरो से कम हैं के…। उन्होंने कहा कि हम भी किसी से कम नहीं है। अभी और मेहनत करनी है और बहुत आगे जाना है। उनके पिता शैलेश सोनकर ने कहा कि बिटिया ने नाम रौशन किया है।

मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि जो बेटियों को कम आंकते हैं वह आज हमारी बिटिया से उदाहरण ले सकते हैं। हमारी बिटिया ने हमारा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। इसकी सफलता पर हमें नाज हैं। इस इसी क्षेत्र में अभी और आगे बढ़ाना है ताकि एक दिन जनपद का ही नहीं प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम रौशन करें।

छठ पूजा : डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं

0
छठ पूजा डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं

घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

खेतासराय (जौनपुर) देश भर में आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व के तीसरे दिन, गुरुवार को सैकड़ो महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए नदी घाटों और तालाबों पर उमड़ीं। सूर्य देव की पूजा में विशेष संकल्प लेकर व्रत रखने वाली इन महिलाओं ने पानी में खड़े होकर संध्या अर्घ्य अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की। कस्बा के बारां स्थित फक्कड़ बाबा की कुटिया पर बने घाट व भारतीय विद्यापीठ पर पोखरे पर शाम होते ही पुरुष सिर पर दऊरा रखकर महिलाओं के साथ पहुँचना शुरू कर दिए। जहाँ ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामना किया।

इसके पश्चात छठी मइया की आरती हुई, इसके उपरांत प्रसाद भी वितरण किया गया। आपको बता दे कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाए जाने वाले इस पर्व में व्रती महिलाएं कठिन तपस्या करती हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, जिसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य, और उषा अर्घ्य के साथ पर्व संपन्न होता है। संध्या अर्घ्य के अवसर पर श्रद्धालु विशेष रूप से सजाए गए घाटों पर इकट्ठा होते हैं। चारों ओर “सूर्य देव की जय” के जयकारों के बीच महिलाएं परिवार के सुख-शांति और स्वास्थ्य के लिए सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रही। कार्यक्रम में जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, फलाहारी बाबा, पूर्व सभासद बृजेश पाण्डेय, रामदवर प्रजापति, वीरेंद्र पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, अशोक यादव सुल्तानी, अनिल गुप्ता, सनी गुप्ता, संदीप पाण्डेय अनूप गुप्ता समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मुरारी मौर्या ने किया। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय व संरक्षक मनीष कुमार गुप्ता ने आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।

SHAHGANJ :डीह बाबा के मेले में कलाकारों ने किया नाट्य मंच 

0

SHAHGANJ :डीह बाबा  के मेले में कलाकारों ने किया नाट्य मंच

SHAHGANJ NEWS शाहगंज ;क्षेत्र के कोहड़ा गांव में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम व सौहार्दपूर्ण तरीके से डीह बाबा के मेले का आयोजन किया गया इस मेले में दूर-दूर से दुकानदार आते हैं जिसको लेकर गांव के लोगों में काफी हर्ष का माहौल देखने को मिलता है।आपको बताते चलें इस गांव के मेले की शुरुवात करीब 40 वर्ष पूर्व से होता आ रहा है,जिसको अब ग्राम के वर्तमान ग्राम प्रधान के द्वारा आयोजित किया जाता है L

मौजूदा ग्राम प्रधान जयराज बिंद ने कहा कि  इस साल अत्यधिक भीड़ मौजूद रही आस पास के गांव के लोगो ने मेले का आनंद उठाया साथ ही बताया मेले में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी बड़े ही शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मेला सम्पन्न हुआ मेले के ही दिन महिलाएं मान्यता अनुसार डीह बाबा को पुड़ी हलवा लड्डू चढ़ा कर पूरे गांव के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं तथा रात्रि में ग्राम प्रधान की अगुआई में नाट्य मंच के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास के गांव के महिलाएं व बच्चे पुरुष लोक नृत्य का आनंद उठाते

जिलाधिकारी ने जफराबाद घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

0
जिलाधिकारी ने जफराबाद घाट का किया स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी ने जफराबाद घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जफराबाद घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

जौनपुर : छठ पूजा के अवसर पर नगर पंचायत जफराबाद स्थित घाट का जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट पर साफ-सफाई,लाईटिंग,बैरिकेडिंग,सी०सी०टी०वी०,चेजिंग रूम्, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं गोताखोरो की समुचित व्यवस्था पायी गयी।
मौके पर जिलाधिकारी द्वारा सायंकाल पूजन से पूर्व ही समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दी। निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी, अध्यक्ष, नगर पंचायत एवं स्थानीय सभासद सहित अन्य उपस्थित रहे।

JAUNPUR : जौनपुर शहर में नो पार्किंग,काली फ़िल्म समेत कुल 1100 वाहनों का पुलिस ने किया चालान

0
JAUNPUR जौनपुर यातायात पुलिस ने गुरुवार को  नगर मे अवैध ढंग से रोड पर चलने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों  समेत  कुल ग्यारह सौ गाड़ियों का चालान काटा है।
नवम्बर में  यातायात  माह में जौनपुर शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 1100 वाहनों का चालान किया गया।
 यातायात प्रभारी जी0डी0 शुक्ला, व समस्त उप निरीक्षक यातायात के द्वारा यातायात माह नवम्बर- के दौरान शहर के प्रमुख चौराहा तिराहाओं पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए  सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी । तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया ।
 हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 1100 वाहनों का चालान किया गया ।
यातायात माह में  आज सात नवम्बर को की गयी प्रवर्तन की कार्यवाही कुल चालान संख्याः 1100
*बिना हेलमेट वाहन चलानाः-*-851
*बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः-*- 35
*तीन सवारी वाहन चालानाः-*- 65
*यातायात नियमों का उल्लंघनः-*- 24
*मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः-*- 22
*खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः-*- 13
*वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः-*- 2
*बिना डी0एल0 वाहन चलानाः-*- 21
*वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोगः-*- 1
*ओवर स्पीड वाहन चलानाः-*- 1
*नो पार्किंगः-*- 43
*शेष अन्य धारा मेः*-22

JAUNPUR: छठ पूजा पर एडवाइजरी जारी 

0
JAUNPUR: छठ पूजा पर एडवाइजरी जारी 
JAUNPUR: छठ पूजा पर एडवाइजरी जारी 

सबेली ग्राम पंचायत की जाँच 12 नवम्बर को

0