Home Blog Page 209

पत्रकार कल्याण समिति भारत का हुआ गठन 

0
पत्रकार कल्याण समिति भारत का हुआ गठन 
पत्रकार कल्याण समिति भारत का हुआ गठन 

JAUNPUR NEWS जौनपुर। पत्रकार कल्याण समिति [भारत] का हुआ जौनपुर में गठन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जौनपुर पत्रकार भवन में बृहस्पति वार को पत्रकारों ने एक बैठक आयोजित किया गया । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पत्रकारों को पेंशन, आयुष्मान कार्ड और सुरक्षा के लिए शासन से मांग किया जायेगा। मांगे पूरी होने तक प्रत्येक माह की पहली तारीख और 15 तारीख को मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा जायेगा। इस संघर्ष के लिए “पत्रकार कल्याण समिति ” (भारत) नाम का गठन किया गया। इसी बैनर तले पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं के लिए आवाज उठाया जायेगा। ये सभी मांगे जिले से लेकर ब्लाक स्तर तक के सक्रिय पत्रकारों के लिए किया जायेगा।

इस मौके पर पत्रकारों ने कहा कि देश कई प्रदेशों में सरकार द्वारा पत्रकारों को पेंशन, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं और आवास दिया जाता हैं इस लिए हम लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार पेंशन, आयुष्मान कॉर्ड और सुरक्षा प्रदान करें । इस मौके पर शशिराज सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, राम जी जायसवाल, राममूर्ति यादव खेतासराय, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, संजय अस्थान, देवेंद्र खरे ,जावेद अहमद,आनन्द सिंह खेतासराय, राज सैनी , सुधीर सिंह, अरविंद पटेल, अजय पांडेय, आशीष श्रीवास्तव,रवि राजन,ब्रजेश विश्वकर्मा, राजन मिश्रा, मसूद अहमद, संतोष राय, आदित्य भारद्वाज, अजीत बादल, नीरज सिंह,अजीत गिरी, सुनील सिंह, विनोद विश्वकर्मा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंदर पांडेय  संजय सिंह , ब्रजेश मिश्रा, जुबेरअहमद, यशवंत गुप्ता, संजय चौरसिया समेत भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। 

गांव की खुली बैठक में 27 साल बाद जीवित के रूप में राम स्वरूप की हुई पहचान

0

जौनपुर । जिले के शाहगंज तहसील के एक गांव मे 27 वर्ष बाद एक आदमी की जीवित जीवित के रूप में पहचान हुई है ,जानकारी के मुताविक रामरूप पाण्डेय पुत्र नगेस्सर पाण्डेय निवासी ग्राम सलेमपुर परगना अंगुली, तहसील शाहगंज ने जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के समक्ष उपस्थित होकर यह प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि फर्जी व खुश्की वसीतयतनामा के आधार पर दिनांक 08 फरवरी 1996 को रामदवर पुत्र जोखन निवासी ग्राम सलेमपुर परगना अंगुली, तहसील शाहगंज द्वारा रामरूप पुत्र नगेस्सर को मृतक दिखाते हुए नामान्तरण आदेश पारित करा लिया गया है तथा उक्त नामान्तरण आदेश के विरूद्ध रामरूप द्वारा न्यायालय तहसीलदार न्यायिक शाहगंज के समक्ष तजबीजसानी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है।


प्रकरण संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी द्वारा प्रार्थनापत्र पर तत्काल कार्यवाही करते हुए तहसीलदार न्यायिक शाहगंज को ग्राम सलेमपुर में उपस्थित होकर उक्त फर्जी वसीयत के आधार पर किये गये नामान्तरण आदेश की खुली बैठक आयोजित कर जांच किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

तत्क्रम में तहसीलदार शाहगंज द्वारा ग्राम सलेमपुर में खुली बैठक का आयोजन किया गया। खुली बैठक में वर्तमान ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें। खुली बैठक में सभी लोगों ने मौके पर उपस्थित रामरूप पुत्र नगेस्सर की पहचान की तथा इनके जीवित होने की पुष्टि की। खुली बैठक के आधार पर न्यायालय तहसीलदार न्यायिक शाहगंज द्वारा समस्त साक्ष्यों का परिशीलन करते हुए फर्जी एवं खुश्की वसीयत के आधार पर पूर्व पारित नामान्तरण आदेश दिनांक 08 फरवरी 1996 को निरस्त करते हुए पुनः रामरूप पुत्र नगेस्सर निवासी ग्राम सलेमपुर का नाम दर्ज किया गया।

लखनऊ STF एवं जौनपुर पुलिस ने तीन हत्यारो को किया गिरफ्तार

0

जौनपुर। सिकरारा पुलिस टीम और एस0टी0एफ0 लखनऊ टीम ने हत्या की साजिश करने के प्रयास को नाकाम करते हुए तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से दो अवैध तमंचा, आठ जिन्दा कारतुस, दो मो0सा0, दो मोबाइल फोन मय सिम कार्ड व 2500 रुपया बरामद।

पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण एवं थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष, श्री आशुतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. उ0प्र0 लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में शातिर अपराधियों की निगरानी में एस.टी.एफ. मुख्यालय लखनऊ पर शातिर अपराधियों की मुखबिर और तकनीकी विशेषताओं से निगरानी के क्रम में प्राप्त अभिसूचना से जानकारी प्राप्त हुई थी क जौनपुर जिले के सिकरारा थाना निवासी शातिर अपराधी सुनील उपाध्याय उर्फ ओम उपाध्याय, सुशील सरोज व मुकेश कुमार उर्फ जय हिन्द व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के साथ मिलकर सीमेन्ट व्यवसायी कमलेश पाठक पुत्र आनन्द पाठक निवासी सिकरारा जनपद जौनपुर की हत्या का षडयन्त्र रचा जा रहा है। इस काम के लिए पैसे की व शस्त्र की व्यवस्था सुनील उपाध्याय व बोबी उर्फ सैफ व उसकी प्रेमिका के साथ मिलकर सीमेन्ट व्यवसायी कमलेश पाठक की हत्या की साजिश की जा रही है जिसके लिए उनके द्वारा दो शूटर को तैयार किया गया है।

जिनका नाम सुशील सरोज पुत्र श्री श्याम बिहारी सरोज निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद- जौनपुर व जयहिन्द उर्फ मुकेश उर्फ कल्लू पुत्र भरतराम निवासी ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद-जौनपुर है तथा दिनांक 23 अक्टूबर की शाम को हत्या की घटना कारित करने के लिए अपराधियों द्वारा गाडी व असलहे की व्यवस्था की जा चुकी है। इस सूचना पर एस.टी.एफ. मुख्यालय लखनऊ से उ0नि0 प्रताप नारायण सिंह ,उ0नि0 विनोद कुमार सिंह मय हमराह के रवाना होकर जनपद थाना सिकरारा जौनपुर आकर 23 अक्टूबर को मुखबिर और तकनीकी विशेषताओं से प्राप्त अभिसूचना को जमीनी श्रोतों से विकसित कर मुखबिर खास से मुलाकात कर जानकारी देकर पतारसी सुरागरसी हेतु मामूर किया गया ।

उक्त तथ्यों के आधार पर थाना सिकरारा पुलिस टीम एव एस0टी0एफ लखनऊ टीम के सहयोग से अवैध तमंचों के साथ अभियुक्तों को सुजानगंज रोड सिकरारा से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-266/24 धारा 3(5)/55/61(2) बीएनएस व 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

  1. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सुनील उपाध्याय उर्फ ओम उपाध्याय पुत्र श्री गंग देव उपाध्याय निवासी ताहिरपुर सिकरारा थाना सिकरारा सुशील सरोज पुत्र श्याम बिहारी सरोज निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जनपद- जौनपुर, जयहिन्द उर्फ मुकेश उर्फ कल्लू पुत्र भरतराम निवासी ताहिरपुर थाना सिकरारा ।

खराब प्रगति वाले विभागों के कर्मचारियों का रोका जाएगा वेतन,जिलाधिकारी   

0
खराब प्रगति वाले विभागों के कर्मचारियों का रोका जाएगा वेतन,जिलाधिकारी   
खराब प्रगति वाले विभागों के कर्मचारियों का रोका जाएगा वेतन,जिलाधिकारी   

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति वाले विभागों की समीक्षा करते हुए दैनिक विद्युत आपूर्ति में खराब कार्यवाही पर सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए।डीसी एनआरएलएम द्वारा लोनिंग, सीसीएल आदि में खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के साथ बैठक कराने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी में खराब कार्यवाही पर मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित बीडीओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए।

कार्यदाई संस्थाओं यूपीपीसीएल, यूपीसीएलडीएफ आदि से जनपद में चल रही परियोजनाओं के संदर्भ में जानकारी ली तथा पोषण, निपुण, विद्यालय निरीक्षण, मध्याह्न भोजन, सेतु निर्माण, पीएम विश्वकर्मा योजना,सड़कों के अनुरक्षण आदि की भी समीक्षा की। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि आईजीआरएस के संदर्भ में अधिकारी, शिकायतकर्ता से संपर्क कर स्थलीय निरीक्षण करें , शिकायतकर्ता फीडबैक से संतुष्ट होना चाहिए। जहां भी सर्वाधिक शिकायतकर्ता द्वारा असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होगा तथा स्थलीय भ्रमण नहीं किया जाना पाया गया, संबंधित के विरुद्ध कृत कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण यादव, डीसी मनरेगा, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

शाहगंज कोतवाली पुलिस के कबाड़ के वाहनों में लगी आग

0
शाहगंज कोतवाली पुलिस के कबाड़ के वाहनों में लगी आग

शाहगंज [जौनपुर] कोतवाली पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई कबाड़ होकर थाने के बाहर बड़ी मस्जिद तिराहे पर खड़ी दर्जनों वाहन से अचानक आग लग गई  लपटें उठती देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने आग बुझाई। पुलिस आग लगी के कारणों की जांच में जुटी है।


बताया जाता है कि कोतवाली पुलिस के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी द्वारा पुरानी और कबाड़ हो चुकी वाहनों को बड़ी मस्जिद स्थित तालाब के किनारे रखवाया गया था। तकरीबन दर्जनों की संख्या में वाहन जिनमें जीप, ऑटो रिक्शा, ट्रैक्टर आदि रखे हुए थे, मंगलवार की देर शाम लगभग सवा सात बजे उक्त वाहनों से धुआं निकालता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर ली। सूचना पर पहुंचे पुलिस के लोगों ने फायर बिग्रेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने आग को काबू किया। फ़िलहाल पुलिस आग लगी के कारणों की जांच में जुटी है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने दीपावली मेले का किया शुभारंभ

0
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने दीपावली मेले का किया शुभारंभ
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने दीपावली मेले का किया शुभारंभ

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने निहारिका ब्यूटी सैलून के प्रांगण पर फीता काट कर दीपावली मेले का किया शुभारंभ


शाहगंज [जौनपुर ] स्थानी नगर के पश्चिम कौड़ियाको स्थित निहारिका ब्यूटी सालों में दीपावली मेला का मंगलवार को शुभारंभ हुआ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गीता जायसवाल। ने फीता काटकर मेला मेला का शुभारंभ किया । सैलून की संचालिका खुशबू जायसवाल ने कहा कि दीपावली के मौके पर रोशनी सजावट और इंटीरियर डेकोरेशन के सभी सामान इस दीपावली मेले में उपलब्ध रहेंगे हमारे यहां हर साल दीपावली के अवसर पर जगह-जगह की सजावट के समान आते हैं।


जैसे राजस्थान जयपुर जोधपुर कोलकाता दिल्ली एक जगह के जो यूनिक कलेक्शन होते हैं वह आपको हमारे यहां उचित मूल्य पर उपलब्ध हो जाएगा नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने कहा कि पहले हमें इन सभी की खरीदारी करने के लिए बाहर जाने की जरूरत पड़ती थी मगर जब से खुशबू इतनी सुंदर-सुंदर दिवाली के सजावट के सामान लाने लगी तब से हमें लोगों ने बाहर जाना छोड़ दिया और इन्हीं के दिवाली मेले में आकर पूरे घर की खरीदारी करते हैं । जायसवाल महिला समाज की अध्यक्ष आशा गुप्ता जी ने कहा कि पहले हमें दिवाली की सजावट की खरीदारी करने के लिए अलग-अलग जगह पर जाना पड़ता था लेकिन अब वह मुश्किलें आसान हो गई है।

वहीं जेपी ज्वैलर्स की डायरेक्टर मोहिता जयसवाल ने भी मेले की जमकर तारीफ की और कहा पूरे जिले में आपको इस तरह के सुंदर कलेक्शन नहीं मिलेंगे, यहां पर जो कलेक्शन आता है वह हर बार अलग अलग तरह के रहते हैं।इस अवसर पर पत्रकार पंकज जायसवाल,गीता मुन्नी जयसवाल ,नीलम अग्रहरि,रानी अग्रहरि,सीमा अग्रहरि,स्वाति गुप्ता, श्रेया,अनीता जायसवाल,कोपल अग्रवाल, आराधना अग्रवाल,शकुंतला जायसवाल,रूपम जायसवाल, आराधना अग्रवाल,रूबी अग्रहरि,नूपुर अग्रहरि,प्रीति अग्रहरि, मीरा रानी रूपम जयसवाल ऋषिराज जायसवाल राजवीर निहारिका, निवेदिता,संजना,अंशिका, हर्षिता आदि लोग मौजूद रहे।

सड़क दुर्घटना में जौनपुर जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की मौत

0

सड़क दुर्घटना में जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की मौत

जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन धर्मेन्द्र यादव की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई। जिससे परिवार में रोना धोना मच गया। बताते चलें कि, ज़िला चिकित्सालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की बस से उतरने के दौरान ट्रक के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के टटिहरा गांव निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र यादव बुधवार को सुबह रोज की भांति अपने कार्य हेतु जिला चिकित्सालय जा रहे थे।उसी दौरान मछलीशहर रोडवेज बस स्टैंड के समीप हाइवे पर दुर्घटना हो गई। प्राथमिक उपचार के उपरांत आनन फानन में घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने उक्त ट्रक को कब्जे में लिया और शव को पीएम के लिए भेज दिया।उधर धर्मेंद्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर से परिवार सहित अस्पताल कर्मियों और ग्रामीणों में मायूसी छा गई।

छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पर आरोप

0

छात्रवृत्ति वेरिफिकेशन के लिए नोडल प्रभारी काट रहे जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का चक्कर


जौनपुर । जनपद के बारह सौ इण्टरमीडिएट व महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए संबंधित कॉलेज से जुड़े छात्रवृत्ति के लिए नामित नोडल प्रभारियों ने अब तक बायोमेट्रिक कराने के लिए तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं। बायोमेट्रिक न होने से योजना का लाभ लेने वाले छात्र-छात्राओं के आवेदन का सत्यापन नहीं हो पायेगा। समाज कल्याण विभाग ने नोडल प्रभारियों व प्रधानाचार्यों को अतिशीघ्र बायोमीट्रिक कराए जाने के निर्देश दिए हैं। हिमताज महाविद्यालय के नोडल प्रभारी सुबाष त्रिपाठी ने आरोप लगाया की मैं तीन दिन से वेरिफिकेशन के लिए लगातार आ रहा हूं। कभी टोकन देते हैं, तो कभी सर्वर नहीं रहता तो कभी अधिकारी गायब रहते हैं, और उन्होने यह भी आरोप लगाया कि आदेश यह हे की विद्यालय में जाकर वेरिफिकेशन करें।


छात्र-छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति में पारदर्शिता लाने के लिए कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ ही नामित किए गए नोडल प्रभारियों के बायोमीट्रिक की व्यवस्था की गई है। प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने बताया की 1200 विद्यालय हैं, तो समय लगेगा।

भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा,पूजन समारोह 3 नवम्बर को

0

भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा, पूजन समारोह 3 नवम्बर को

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, राष्ट्रीय संगत पंगत, भगवान चित्रगुप्त पूजन समिति, कायस्थ मंच, विश्व कायस्थ सभा साहित जिले के सभी भगवान चित्रगुप्त संगठन के लोगों की एक बैठक कायस्थ महासभा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव के खरका कालोनी आवास पर सम्पन हुआ। बैठक की अध्यक्षता मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट जिलाध्यक्ष कायस्थ महासभा जौनपुर ने किया संचालन अजय वर्मा अज्जू वरिष्ठ नेता संगत पंगत राष्ट्रीय ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ है जिले नगर में सभी जगहों होने वाले भगवान चित्रगुप्त पूजन में भाग लेंगे एवं सभी भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में पूजन किया जाएगा और एक दुपहिया वाहन शोभायात्रा जुलूस निकाली जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, संरक्षक संगत पंगत संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि सामाजिक संगठन के साथ मिलकर पूजन दुपहिया वाहन शोभायात्रा जुलूस में शामिल होने की अपील किया। जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि 3 नवम्बर को दोपहर 2 बजे बारी नाथ मन्दिर में प्राचीन भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में पूजन किया जाएगा फिर दोपहर 3 बजे एक दुपहिया वाहन शोभायात्रा जुलूस निकाली जाएगी जो उर्दू बाजार शाही पुल ओलंदगंज होते हुए भगवान चित्रगुप्त मन्दिर रूहटा तक जाएंगी जहां दिव्य आरती के साथ समापन होगा। राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि जो लोग भी कलम का प्रयोग करते है वे सभी भगवान चित्रगुप्त पूजन दुपहिया वाहन शोभायात्रा जुलूस में शामिल होकर कृतार्थ करे भगवान चित्रगुप्त जी सभी धर्म जाती के देवता हैं सभी नगरवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि दुपहिया वाहन शोभायात्रा जुलूस के प्रभारी/संयोजक राकेश श्रीवास्तव साधु राष्ट्रीय सचिव, सुरेश अस्थाना प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए और सह प्रभारी/सह संयोजक अजय वर्मा अज्जू वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय संगत पंगत, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव राजा, युवा जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव टी डी बनाए गए। कार्यक्रम मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए। वही बारी नाथ मन्दिर में भगवान चित्रगुप्त मन्दिर पूजन समिति के प्रभारी संयोजक राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष, गिरिजेश श्रीवास्तव रिटायर्ड बैंक अधिकारी प्रदेश संगठन मंत्री एवं सह प्रभारी संयोजक संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट, राजू जौहरी बनाए गए। शोभायात्रा रथयात्रा प्रभारी अमित श्रीवास्तव एवन साउंड जिला उपाध्यक्ष बनाए गए।दीवानी अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण सिन्हा एडवोकेट ने कहा कि सभी लोग अपने परिवार के साथ भगवान चित्रगुप्त मन्दिर बारी नाथ, भगवान चित्रगुप्त मन्दिर रूहटा में शामिल हो।

राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश अस्थाना प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव फूफा ने कहा कि कार्यक्रम में सभी संगठनों के लोगो को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ नेता अनूप सिन्हा, अमित श्रीवास्तव , अजय श्रीवास्तव, संतोष निगम, सौरभ श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव अनुपम श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव सुलभ श्रीवास्तव संतोष श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव चंद्रमोहन श्रीवास्तव शशि श्रीवास्तव प्रशांत पंकज श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव कुंवर अस्थाना राजू जौहरी, आशीष जौहरी रवि श्रीवास्तव विनय श्रीवास्तव आतिश श्रीवास्तव सार्थक कपूर श्रीवास्तव, अमूल्य श्रीवास्तव अतुल श्रीवास्तव एडवोकेट, अजय श्रीवास्तव आदि भगवान चित्रगुप्त के भक्त मौजूद रहे।

करन पार्थअपनी आवाज का जादू बिखेरेगें पूर्वांचल युवा महोत्सव में

0
करन पार्थअपनी आवाज का जादू बिखेरेगें पूर्वांचल युवा महोत्सव में
करन पार्थअपनी आवाज का जादू बिखेरेगें पूर्वांचल युवा महोत्सव में

शाहगंज: करन पार्थ का सेलेक्शन पूर्वांचल युवा महोत्सव में गायन के लिए होने पर उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है।पिछले महीने करन पार्थ ने जौनपुर में सिद्धार्थ उपवन में होने वाले पूर्वांचल युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए ऑडिशन दिया था। निर्णायक मंडल ने गायन के लिए करन पार्थ को चुन लिया।करन पार्थ मौजूदा समय में राम अवध गन्ना कृषक पीजी कालेज ताखा के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उनके चुने जाने की जानकारी जब कालेज को मालूम हुई तो सब लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी।आपको बताते चले कि करन पार्थ शाहगंज महोत्सव में अपनी आवाज़ से लोगों का दिल जीत चुके हैं। क्षेत्र के विभिन्न मंचों से भी करन पार्थ की आवाज़ लोगों तक पहुँचती रहती है।


करन पार्थ बहुआयामी प्रतिभा के धनी है। कोरोना काल उन्होंने CHC शाहगंज में भर्ती कोरोना मरीजों को निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया था जिसके लिए अस्पलात के अधीक्षक डाक्टर रफीक फारूकी एवं डाक्टर अमित कुमार सिंह ने उन्हें सम्मानित किया था।अपने चाहने वालों के बीच करन पार्थ बालयोगी करन “गुरू” के नाम से जानें जातें हैं।बातचीत में उन्होंने बताया कि आज मैं जो कुछ भी हूँ अपने गुरूओं के आशीर्वाद से हूँ, मुझे आगे बढ़ाने में मेरे पिता का बहुत बड़ा योगदान है‌। मैं पूर्वांचल युवा महोत्सव के उन तमाम जजेस को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने मुझे इतने बड़े मंच पर गाने का अवसर दिया।