शाहगंज ( जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव में होने वाले ऐतिहासिक दशहरा मेला व भारत मिलाओ हुआ सहकुशल संपन्न। क्षेत्र के बड़ा गांव में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय दशहरा मेला व भारत मिलाप का आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम रामलीला समिति बड़ा गांव के नेतृत्व में सैकड़ो वर्षों से होता आ रहा है। ऐतिहासिक दशहरा मेला संपन्न होने के बाद शुक्रवार को प्रातः से ही मेले में भारी भीड़ के साथ विशाल मेले का आयोजन आरंभ हुआ जिसमें सुरक्षा को लेकर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्रा बड़ागांव चौकी प्रभारी मुन्नालाल शर्मा, मुख्य आरक्षी सलीम खान, दिवाकर यादव, आरक्षी राजन कुमार, गोविंद सिंह, समेत सैकड़ो पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे। शुक्रवार के पूरा दिन विशाल मेले के आयोजन के बाद रात्रि भारत मिलाप और लाग का आयोजन किया गया। लाग के दौरान पुष्पक विमान रूपी विशाल रामरथ अपने निर्धारित स्थान से दर्जनों लाग के साथ पूरे गांव का भ्रमण करता हुआ अपने निर्धारित स्थान पर जाकर संपन्न किया गया। लाग के दौरान साज सज्जा की समस्त जिम्मेदारी अग्रहरि समाज के नेतृत्व में हुई।
बबलू इलेक्ट्रीशियन द्वारा लाग के सभी इलेक्ट्रिक सज्जा आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम के अंत में डीजे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बड़ा गांव बाजार स्थित अब्दुल गैस मैदान में लगभग आधा दर्जन डीजे संचालन का कार्यक्रम किया गया। प्रतियोगिता के दौरान हजारों नवयुवकों ने खूब आनंद लिया। लाग जुलूस के दौरान बड़ागांव यूथ क्लब के सौजन्य से चाय नाश्ते का भव्य व्यवस्था की गई। यूथ क्लब के संस्थापक अध्यक्ष रईस अहमद ने बताया कार्यक्रम में आए सभी श्रद्धालुओं का हमारी संस्था स्वागत अभिनंदन वंदन करती है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद रामलीला समिति व अग्रहरि समाज ने समस्त जनों का आभार व्यक्त किया।
बड़ागांव का ऐतिहासिक भारत मिलाप सकुशल संपन्न,भाइयों का मिलन देख भावुक हुए भक्त
गणवेशधारी स्वयंसेवकों का पथ संचलन 20 अक्टूबर से
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी के अवसर पर गणवेशधारी स्वयंसेवकों का पथ संचलन 20 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच निम्नलिखित नगर खण्डों में सुनिश्चित है।
डोभी – बजरंनगर, हनुमान मंदिर, प्रात: 10 बजे
मुफ्तीगंज – गोवर्धन इंटर कॉलेज, मुफ्तीगंज, दोपहर 3 बजे
जलालपुर – मथुरा सिंह सभागार, जलालपुर, दोपहर 12 बजे सिकरारा – रामलीला मैदान, गुलजारगंज, दोपहर 2 बजे
बक्शा – सरस्वती शिशु मंदिर, नौपेड़वा, दोपहर ढाई बजे
सोंधी – प्राथमिक विद्यालय, खेतासराय, प्रात: 10 बजे
सुइथा – पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अरसिया बाजार, सुइथाकलां, प्रात: 11 बजे शाहगंज – उत्सव वाटिका, शाहगंज, प्रात: 11 बजे जौनपुर नगर – बीआरपी मैदान, प्रात: 8 बज, 21 अक्टूबर करंजाकला – पक्का पोखरा, मल्हनी बाजार, दोपहर ढाई बजे।
कोतवाली शाहगंज के शौचालय में आरोपी ने लगाई फाँसी,एसपी
शाहगंज कोतवाली में बने शौचालय में पूछताछ के लिए बैठाए गए ब्यक्ति ने लगाई फाँसी।
जौनपुर।टप्पेबाजी के आरोप मे कोतवाली थाने पर पूछ ताछ के लिए बैठाए गए ब्यक्ति ने शाहगंज कोतवाली परिसर में बने शौचालय में लगाई फाँसी पुलिस महकमे में हड़कंप।
पुलिस अभिरक्षा में संदिग्ध परिस्थितियो मे आरोपी अभियुक्त की हुई मौत की सच्चाई जानने एसपी अजय पाल शर्मा के मुताविक शाहगंज रोडवेज परिसर समीप जमीर अहमद नामक ब्यक्ति के 35 हजार रुपये को शुक्रवार को किसी ने गायब कर दिया था जिसके आरोप मे पुलिस ने उसको आज कोतवाली ले आई थी आज सुबह शाहगंज कोतवाली मे बने शौचालय में फंदे से लटकता उसका शव मिला, आननफानन में डीएम और एसपी पहुचे कोतवाली मटरू ने किस वजह से आत्महत्या की इसकी वजह जानना प्रशासन के लिए जरूरी हो गया कारण अगर मटरू टप्पेबाजी करता था तो उसकी शिकायत अब तक पुलिस को क्यो नही मिली दूसरा ,कही किसी ने मटरू के सम्मान से तो नही छेड़छाड़ कर दिया । उसने आखिर पुलिस शौचालय में फंदा क्यो लगाया इससे अभो पर्दा उठना बाकी है।
एसपी ने बताया कि कोतवाली के शौचालय में फांसी लगाने वाले ब्यक्ति का नाम मटरू बिंद है जो शाहगंज के बड़ौना गांव का रहने वाला है ,मृतक मटरू बिंद की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है ।
पाकिस्तान की लड़की से जौनपुर के लड़के ने किया ऑनलाइन निकाह
Jaunpur boy married Pakistani girl online : यूपी के जौनपुर में एक लड़के का निकाह एक पाकिस्तान की लड़की से ऑनलाइन कर लिया भारत और पाकिस्तान दो मुल्कों के बीच भले ही सरहद की दीवार हो परंतु दोनों मुल्को के लोगों के दिलों में रिश्ते लगातार मजबूत होते जा रहे हैं ऐसा ही मामला बीती रात यूपी के जौनपुर शहर मे देखने को मिला गौरतलब हो कि भाजपा नेता के बेटे की शादी पाकिस्तान के लाहौर शहर मे तय हुई थी लेकिन वीजा न मिलने से आखिरकार शुक्रवार की रात दोनों ने ऑनलाइन निकाह दोनों मुल्को के मौलानाओ ने करवा दिया .बारात मे सैकड़ो लोग बाराती बन कर पहुंचे थे,
तो वही पाकिस्तान के लाहौर शहर मे भी दुल्हन के यहाँ लोग शादी मे इकठ्ठा हुए थे.दोनों के निकाह होने के बाद अब दुल्हन की [PAKISTAN] पाकिस्तान से वीज़ा मिलने के बाद विदाई का दूल्हे राजा को इंतजार है।
शहर के मखदूमशाह अढहन निवासी व भाजपा सभासद तहसीन शाहिद ने एक वर्ष पूर्व अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी अपने एक रिश्तेदार जो पाकिस्तान के लाहौर शहर के रहने वाले थे अंदलीप ज़हरा से तय की थी, शादी करने के लिए उच्चायुक्त में वीजा अप्लाई कर दिया था. जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आती गई उनकी बेचैनी बढ़ती गई क्योंकि वीजा नहीं जारी होl इस दौरान पाकिस्तान में लड़की की माँ राना यास्मीन ज़ैदी मां तबीयत खराब हो गई वह अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थी ऐसी हालत में भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने लाहौर फोन से बातचीत कर online nikah कराने का फैसला लिया औरआखिरकार शुक्रवार की रात इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में तहसीन शाहिद अपने साथ सैकड़ो बारातियों को लेकर पहुंचे और टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने ऑनलाइन निकाह करवा दिया ।
बीती रात दोनों के निकाह के बाद अब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के पाकिस्तान दौरे से लोगो की उम्मीद लगी है.इस शादी मे जिले सम्मानित नागरिकों के साथ भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिशु भी मौजूद थे सभी ने दूल्हे के पिता को शादी की मुबारकबाद दिया l
तेहरवीं भोज का किया बहिष्कार
शोक सभा का आयोजन कर तेहरवीं भोज का किया बहिष्कार
जौनपुर: जनपद के मातापुर मोहल्ले में राजेश पटेल के बड़े भाई कमलेश पटेल का देहांत दिनांक 5अक्टूबर 2024 को हो गया था,समाज में फैली कुरीति तेरहवीं भोज का बहिष्कार करते हुए दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को राजेश पटेल ने स्वर्गीय कमलेश पटेल की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया, जिसमें समाज के अनेकों गणमान्य सज्जनों ने उपस्थित होकर कमलेश पटेल के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया|इस श्रद्धांजलि के कार्यक्रम में अरविन्द सिंह पटेल जिलाध्यक्ष सरदार सेना,डॉ चंद्रेश पटेल, दीपक कुमार पटेल,ईo शिवमुरत,डॉ कृष्ण कुमार मिश्र, राजेश कुमार, लव कुश पटेल, हेमंत कुमार आदि लोगों ने इस कुप्रथा पर प्रकाश डालते हुए तेरहवीं भोज न करने और ना खाने की बात कही l
आगे वक्ताओं ने इस प्रथा से पीड़ित परिवार पर पड़ने वाले ब्यय को बचाने हेतु बंद करने पर बल दिया lअंत में पौध रोपड़ कर दो मिनट मौन रख कर मृतक के प्रति सम्मान प्रकट किया गया lसाथ ही सामाजिक कुरीति तेरहवीं भोज के बहिष्कार पर राजेश पटेल ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था को वास्तव में बन्द होना चाहिए क्यों कि मृतक के परिवार पर यह एक आर्थिक बोझ है|श्रद्धाजंलि सभा में मनीष पटेल,राकेश यादव,अंकित सिंह, राकेश पटेल,मनोज पटेल,सुरज पटेल,जावेद अन्सारी,राजेश पटेल,कौशल पटेल,दिवाकर पटेल ,राकेश पटेल के साथ-साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे|कार्यक्रम का संचालन शरद पटेल ने किया|
पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा
दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर कब्जे से 2 लाख 40 हजार किया बरामद
खेतासराय (जौनपुर) पुलिस ने मानी खुर्द गांव के पास पेट्रोल पंप कर्मचारी से हुई लूट का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लूट में शामिल दोनों आरोपियों को बरंगी बेसों नदी के पास से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया। उनके पास से लूट के दो लाख 40 हजार रुपए, लूट में प्रयुक्त बाइक, तमंचा व अन्य सामान बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया। पांच दिन पहले 14 अक्तूबर को मानीकला स्थित केएसके पेट्रोल पंप का कर्मचारी नीरज यादव तीन लाख 55 हजार 850 रुपए बैग में रखकर सीमावर्ती फुलेश दीदारगंज आजमगढ़ स्थित यूबीआई की शाखा में जमा करने जा रहा था। मानी खुर्द गांव के पास पीछा कर रहे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे।
घटना के बाद से पुलिस की टीम बदमाशों को पकड़ने में लग गई थी। घटना के पांचवें दिन लूट खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे बरंगी प्रतापनगर बेसों नदी के पास दोनों लुटेरों के होने की मुखबिर से सूचना मिली। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों आरोऊको गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में एक बदमाश ने अपना नाम संतोष कुमार यादव उर्फ दारा यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी कादनपुर, दीदारगंज और दूसरे बदमाश ने इसी गांव का निवासी शुभम यादव पुत्र केदार यादव बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी संतोष कुमार यादव ने बताया कि ट्रक का किश्त जमा न हो पाने के कारण उसने गांव के शुभम यादव के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। लूटे गए रुपए में से 49-49 हजार रुपए सहज जनसेवा केंद्र से अपने खाते में डलवाया। 17-18 हजार रुपए खर्च कर दिए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, ईश्वर कुमार, नफीस अहमद व अन्य कांस्टेबल शामिल रहे।
JAUNPUR NEW : JRF में कुँवर विक्रांत सिंह का हुआ चयन,गांव में बांटी गई मिठाई
JRF में कुँवर विक्रांत सिंह का हुआ चयन,गांव में बांटी गई मिठाई
कुँवर विक्रांत सिंह का JRF में हुआ चयन
खेतासराय (जौनपुर) विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कनवरिया गांव निवासी कुँवर विक्रांत सिंह का भूगोल से JRF [जेआरएफ] में चयन हुआ है जिससे सुख-चिंतकों में खुशी की लहर छा गई। जेआरएफ परीक्षा का परिणाम आने पर 99.72 पर्सेंटाइल पाकर भूगोल विषय में चयन हुआ। उनके चयन से उनके परिवार व गांव में हर्ष व्याप्त है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर परिजनों ने खुशी का इजहार किया। वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों लोगों का ताता लगा हुआ है। विदित हो कि उक्त निवासी सन्तोष सिंह का पुत्र कुंवर विक्रांत सिंह अपनी परास्नातक की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से किया है। वह शुरू से मेधावी के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। अपनी कड़ी मेहनत के बाद जेआरएफ में चयन हुआ। इसने सफलता पर सुख – चिंतक और बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है ।
100 करोड़ से अधिक की परियोजना पोर्टल पर होंगी फीड,डीएम ने दिए निर्देश
डीएम ने100 करोड़ से अधिक परियोजना का पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए है
जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के अंतर्गत जनपद स्तरीय परियोजनाओं के नियोजन एवं क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय जिला समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागाध्यक्षों को 100 करोड़ से अधिक परियोजना लागत वाले प्रोजेक्ट की सूचना तत्काल उपायुक्त उद्योग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए एवं उपायुक्त उद्योग को सूचना प्राप्त कर पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए गए।
जिला समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग,रेलवे,स्वास्थ्य विभाग, कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज, जल निगम तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय में संचालित की जा रही 100 करोड़ या उससे ऊपर के परियोजनाओं को उक्त पोर्टल पर दर्ज कराने हेतु सदस्य सचिव उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त उक्त विभागों से संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों को समिति में नामित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय से 100 करोड़ या उससे ऊपर की परियोजनाओं की सूची प्राप्त करने के निर्देश दिए गए तथा बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी जौनपुर,अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं नगर पंचायत तथा नगर पालिकाओं सेअधिशासी अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
शिवधाम कैलाश मानसरोवर मुक्ति आन्दोलन की हुंकार काशी से
शिवधाम कैलाश मानसरोवर मुक्ति आन्दोलन की हुंकार काशी से
शिवधाम कैलाश मानसरोवर मुक्ति आंदोलन की उत्तर प्रदेश कार्यकारणी की बैठक वाराणसी में आयोजित हुई । प्रदेश संयोजक अशोक कुमार जाटव के अध्यक्ष में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द केसरी के आवास पर आयोजित कार्यकारणी की बैठक में आन्दोलन के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का अशोक कुमार जाटव ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
मानवेन्द्र सिंह ने संगठन के उद्देश्य से अभी पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा उपस्थित सदस्यों की सभी जिज्ञासाओं का उत्तर दिया।
राष्ट्रीय संरक्षक प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह ने सभी सदस्यों को कार्य करने की रणनीति से अवगत कराया । प्रो. सिंह ने जोर देकर कहा कि अभी हमारा प्राथमिक उद्देश्य जनजागरण होना चाहिए तथा उसको कैसे आसानी से किया जा सकता है उसपर विस्तृत जानकारी प्रदान की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द केसरी ने कहा कि हमें मीडिया के सभी माध्यमों का उपयोग करना होगा। राष्ट्रीय मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि हमें अनुशासित होकर इसके उद्देश्य को ध्यान में रखकर प्रतिदिन एक घंटे देना होगा। प्रदेश सह संयोजक योगाचार्य भूमेश्वर ने कहा कि हमें हर जगह इस आंदोलन के बारे में बात कर जनजागरण करना होगा।
प्रदेश सह संयोजक मुकेश तिवारी ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक के आराध्य भोलेनाथ है इसलिए हमें प्रत्येक नागरिक से इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाने में सहयोग मिलेगा। प्रदेश सहसंयोजक अमित सिंह ने कहा कि जब तक शिवधाम को मुक्त नहीं करा लूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।
धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सहमंत्री सौरभ सिंह ने किया।बैठक में सिद्धार्थ सिंह,अंकित गौड़ आदि उपस्थित रहे
शिव धनुष टूटते ही प्रभु श्री राम के जयकारे से गूंज उठा परिसर
उठहु राम भंजहु भव चापा, मेटहु तात जनक परितापा…
खेतासराय ( जौनपुर) क्षेत्र के पोरईकलां ग्राम में चल रहे रामलीला मंचन के तीसरे दिन मज़े-मज़ाये कलाकारों द्वारा बुधवार को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम,रावण बाडासुर संवाद की लीला का रोमांचक ढंग से मंचन किया गया जिसमें भारी संख्या में दर्शक पहुँचे वही महिलाएं भी पीछे नहीं रही। ऋषि विश्वामित्र के साथ राजा जनक के बुलावे पर प्रभु श्री राम व लक्ष्मण जी स्वयंवर में पहुँचे जहाँ स्वयंवर में हिस्सा लेने लंका नरेश रावण को देवताओं ने शिव धनुष छूने से पहले आकाशवाणी कर लंका वापस बुला लिया, वहीं बाड़ासुर सीता जी को माँ के समान बताकर रावण से विस्तृत संवाद किया ।इसके अतिरिक्त वहाँ उपस्थित अन्य राजागण शिव धनुष को हिला ना सके, राजा जनक द्वारा वीर पुरुष से धरती खाली कहे जाने पर लक्ष्मण जी क्रोध से तमतमाये धनुष को कंदुक की भाँति उठाकर फेंक देना बताया।तब श्री रामचंद जी ने लक्ष्मण को शांत कराते हुए ऋषि विश्वामित्र की आज्ञा से शिव धनुष उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाया और शिव धनुष टूट गया। सीता ने वरमाला श्री राम जी के गले में डाल दिया। ऐसे में सीता राम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा।
शिव धनुष टूटने की सूचना पर पहुँचे परशुराम ने क्रोध को व्यक्त करते हुए धनुष तोड़ने वाले को ललकारा, परशुराम के तेवर देख लक्ष्मण ने उनसे सीधा संवाद किया। स्वयंवर में हिस्सा लेने वाले भिन्न-भिन्न प्रकार के राजाओं के चाल-चलन वेशभूषा देखकर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाएं, खासकर गदाईराजा पर। वही हास्य कलाकारों ने जनकपुर नगर के बाजार में खूब धमाचौकड़ी कर लोगों को हंसाया। इसी क्रम में परशुराम संग सीता व लक्ष्मण अयोध्या के राजा महल से पिता के वचन व माँ के आदेश की लाज रखते हुए वनवासी के भेष में चौदह वर्ष के लिए वन गमन को निकल पड़े, प्रभु प्रेम भावना से ओत-प्रोत लोग नम आँखों से राम, माता सीता व स्नेही भाई लक्ष्मण को निहार रहे थे, मानव जीवन में ईश्वर को समाज के आदर्शों को स्थापित की लीला आज यह प्रासंगिक है।इस दौरान सहयोगी कलाकार राजेश सिंह, संचम राजभर, उपेन्द्र मिश्रा, बृजेश सिंह, ओंकार मिश्र, नीतेश यादव, संतोष सिंह आदि शामिल रहे।










