जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के माधोपट्टी गांव में एक सप्ताह से चली आ रही ऐतिहासिक श्री आदर्श रामलीला समिति का समापन सोमवार को हो गया। इसी के बाबत मंगलवार को विजयदशमी का मेला रामजानकी मंदिर के बागीचा में हुआ। मेले में राम-रावण का युद्ध देखने के लिये हजारों लोग दूर-दराज से आये जहां श्रीराम व लक्ष्मण को श्रद्धालु कंधों पर बैठाकर पूरे मेले का चक्रमण कराये। राम के बाणों से रावण का पुतला धूं-धूंकर जलने लगा जहां पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके पहले मेले का शुभारम्भ मंदिर के पुजारी बाबा अशोक ने राम सीता जी की आरती करके किया। संचालक गौरव सिंह व शिक्षक राहुल सिंह ने किया।अन्त में रामलीला समिति व्यवस्थापक रमा शंकर सिंह ने मेले में आये सभी लोगों के प्रति आभार जताया इस अवसर पर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राम सागर सिंह, नितिन सिंह, रमा शंकर सिंह, अभिषेक सिंह, लालू सिंह, प्रवीण सिंह पप्पू, करुणेश सिंह,आशुतोष, अभिलाष, प्रिंटर कृष्ण कुमार शिक्षक सुनील सिंह अनिल सिंह, बृजेश कुमार सिंह, बुद्धन सिंह आदि उपस्थित रहे।
सेंट थॉमस चौराहे पर आए दिन लगता है जाम जिम्मेदारान मौन
[ शाहगंज ] एसडीएम आवास से चंद कदम की दूरी पर स्थित सेंट थॉमस चौराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसमें फॅंस कर राहगीर, स्कूली बच्चे और आम जनता घंटों परेशान होती है। इस बाबत लोगों ने बहुत बार आवाज उठाई मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। आपको अवगत कराते चले कि इसी चौराहे से छ: विद्यालयों के बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं जिनमें से प्राइमरी पाठशाला, पूर्वांचल शिक्षा निकेतन, मीडिल स्कूल,एवं राजकीय महाविद्यालय चौराहे से बिलकुल सटे हुए है।सबसे ज़्यादा जाम की स्थिति उस समय होती है जब सभी विद्यालय की छुट्टी एक साथ होती है यही एक मार्ग है जिससे होकर अन्य स्कूलों के बच्चों नीजि एवं स्कूलों के वाहन से आते और जाते हैं जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है।
इस चौराहे पर पूर्व में कईं भीषण दुर्घटनाएँ भी हो चुकीं है जिसमें लोगों को जानमाल की काफी क्षति भी हुई है। मगर फिर भी इस चौराहे की सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस चौराहे पर एक गति अवरोधक बनाया जाए जिससे तेज गति से आने जाने वाले वाहन की स्पीड कम हो तथा प्रशासन द्वारा दो कास्टेबल की तैनाती कर दी जाए जिससे जाम न लगने पाए। खासकर उस समय जब सभी विद्यालयों की छुट्टी होती है।
कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में हुआ वृहद पौधरोपण
कंपोजिट विद्यालय आदमपुर में हुआ वृहद पौधरोपण
जौनपुर। कंपोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी में सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा वृहद पौधारोपण एवं जल संचयन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें शीशम ,अर्जुन ,बरगद, सहजन , चितवन ,अमरूद, आम, जामुन ,डिटोर तरह-तरह के वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान अध्यापक सुबाष सरोज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व जल संचयन के लिए वृक्ष लगाना अति आवश्यक है पर्याप्त मात्रा में वर्षा न होने के कारण वृक्षों की कटाई इतनी तेजी से वृक्ष काटे जा रहे हैं उसके अनुपात में वृक्षारोपण नहीं हो पा रहा है इसलिए भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए वृक्ष लगाना अति आवश्यक है वृक्ष लगाना है पर्यावरण बचाना है।
इस अवसर पर गांव के सम्मानित संभ्रांत नागरिक व एसएमसी अध्यक्ष आंगनबाड़ी रसोईया शिक्षक सभी उपस्थित रहे। खासतौर से राजेश यादव राम सजीवन मनोज राय त्रिभुवन राम संदीप सिंह विनोद यादव शैलिनी कंचन व संस्था की वॉलिंटियर आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे। अध्यक्षता करते हुए नीलम रावत ने कहा ने कहा कि हमारा ग्राम प्राकृतिक संपदा से भरपूर है और आदर्श गांव बने इसके लिए हम सबको अपने नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए । विशिष्ट अतिथि नीलम सिंह ने कहा बारिश के पानी को तालाबों और छोटे जल स्रोतों के माध्यम से जल संचय किया जाना चाहिए इसमें दो तरह की गड्ढे बनाए जाते हैं एक गढ़ा का दैनिक जीवन प्रयोग के लिए जल संचय किया जाता है दूसरे का सिंचाई में प्रयोग किया जाता है आज भूमिगत जल भंडार में काफी जल की कमी है पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे तो हम भी सुरक्षित रहेंगे ।प्राकृतिक संसाधनों से ही जीवन का अस्तित्व है पर्यावरण सुरक्षा अपने चारों ओर के परिवेश को प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित व सुसज्जित अनुकूल बनाए रखना है। उक्त अवसर पर बच्चों द्वारा क्षेत्र में रैली भी निकल गई इसमें शामिल बच्चों ने “पौधा लगाएंगे पौधा बचाएंगे हम लोगों ने ठाना है घर-घर पौधा लगाना है “आदि नारों के साथ जागरूकता का संदेश भी दिया। “एक पेड़ मां के नाम ” का अभियान भी चलाया गया। संजय उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु इस तरह का संस्था द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
थाना सरायख्वाजा के नए थानाध्यक्ष हुए मनोज सिंह,केराकत कोतवाली के प्रभारी सतीश
सरायख्वाजा थाना के नए थाना अध्यक्ष बने मनोज सिंह ,केराकत कोतवाली के प्रभारी हुए सतीश
जौनपुर : मंगलवार की देर शाम आधा दर्जन से अधिक उप निरीक्षक के कार्य क्षेत्र को बदल दिया गया विधि व्यवस्था तथा अपराधअपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के लिए जिले के आठ उप निरीक्षकों को जनपदीय पुलिस स्थापना समिति के सदस्यों के साथ हुए विचार-विमर्श के उपरान्त निम्नलिखित निरीक्षक उप निरीक्षक को जनहित में तत्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित कर दिया गया ।
देर शाम हुए तबादले मे जलालपुर के थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सरायख्वाजा बनाया गया है। मुख्यालय पर प्रभारी विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी देख रहे संतीश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक केराकत की जिम्मेदारी दी गई ,उप निरीक्षक प्रशान्त पाण्डेय थानाध्यक्ष नेवढ़िया से सम्बद्ध पेशी सीओ बदलापुर उप निरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय थाना गौराबादशाहपुर से थानाध्यक्ष नेवढिया कर दिया गया है।
निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक को प्रभारी सर्विलान्स सेल जौनपुर बनाया गया।उप निरीक्षक रामाश्रय राय प्रभारी सर्विलान्स सेल से थानाध्यक्ष जलालपुर, उप निरीक्षक राजनरायण चौरसिया को थानाध्यक्ष सरायख्वाजा से प्रभारी विधि प्रकोष्ठ बनाया गया । उप निरीक्षक संजय सिंहथानाध्यक्ष केराकत थे अब अपराध शाखा विवेचना सेल बनाया गया है।
बड़ा गांव की रामलीला मे राम बनवास देख भावुक हुए दर्शक
बड़ागांव के ऐतिहासिक रामलीला मंचन के दौरान खेला गया राम बनवास का पाठ
( शाहगंज, जौनपुर ) स्थानीय क्षेत्र के बड़ा गांव स्थित ऐतिहासिक श्री रामलीला मंचन का आयोजन के दौरान सोमवार को रात्रि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के वनवास का पाठ खेला गया। बड़ागांव रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रिंस सोनी ने बताया बड़ागांव रामलीला का इतिहास प्राचीन काल का है। रामलीला मंचन के दौरान क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित होकर रामलीला के अद्भुत कला का आनंद लेते हैं।
सोमवार को नवरात्रि लगभग 9:00 बजे से ही बड़ा गांव स्थित रामलीला प्रांगण दर्शनार्थी से खचाखच भर गया और उपस्थित लोग रामलीला के शुभारंभ की प्रतीक्षा करने लगे।
रामलीला मंचन का शुभ उद्घाटन बड़ागांव प्रधान पद के भावी उम्मीदवार समाजसेवी मोहम्मद वारिस हाशमी द्वारा किया गया।
श्री वारिस ने बताया बड़ा गांव के प्रसिद्ध रामलीला कला का अद्भुत नजारा पेश करता है और अपने अंदर गंगा जमुनी तहजीब को दर्शाता है जिसे लेकर यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रामलीला कार्यक्रम का संचालन उमेश अग्रहरि द्वारा किया गया।
रामलीला मंचन के दौरान सुरक्षा को लेकर शाहगंज कोतवाली के उप निरीक्षक मुन्ना शर्मा मुख्य आरक्षी अनंत कुमार यादव, आरक्षी राजन सिंह तैनात रहे। कार्यक्रम के दौरान सौरभ अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, संतोष भारती, बड़ागांव ग्राम प्रधान सुरेश चंद बिंद, नागेंद्र बहादुर, विजय अग्रहरी, मोहम्मद जफर, हुसैन हैदर, शाहबाज खान, समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।
प्रेती बाधा दूर करने का झांसा देकर तांत्रिक ने युवती का ठगा जेवर
खेतासराय में तथाकथित तांत्रिक ने युवती को ठगा
खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के मवई गांव मे मंगलवार को एक युवती की प्रेत बाधा दूर करने का झांसा देकर फर्जी तांत्रिक युवती के पहने हुए ज़ेवर झांसा दे कर ठग ले गया। ठगी के बाद युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना देना भी मुनासिब नहीं समझा। जानकारी के अनुसार सोमवार को मवई गांव निवासी रमेश चौहान की पत्नी सरोजा पड़ोस के जीत लाल के घर गई थीं। वहीं बाईक द्वारा एक तांत्रिक के वेश में एक युवक आया बोला की वह तंत्र के माध्यम से प्रेत बाधा दूर कर देता है।
वहीं सरोजा ने अपनी पुत्री सुमन के बीमार होने की बात बताई। जिस पर तांत्रिक ने एक पूजा करने के बाद ठीक करने का दावा किया। मां ठीक होने का आश्वासन मिलने के बाद सुमन को तांत्रिक को लेकर अपने घर आई और सुमन को दिखाया। देखने के बाद तांत्रिक ने सारी दिक्कत युवती के पहने हुए जेवर मे बताते हुए सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावा मे मसानी माई की पूजा करने की जरूरत बताई। इस बीच तांत्रिक ने सुमन के कान के जेवर बाली और मंगलसूत्र को उतरवा कर ले लिया तथा पूजा के बाद देने के लिए कहा। इस बीच दोनों लोग मेहरावा जाने के लिए अलग अलग बाईक से चले । रास्ते मे इटौरी बाज़ार मे तांत्रिक ने पूजा सामग्री लेने के बहाने सुमन को एक जगह रोक कर चला गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो सुमन और उसके साथ गए पड़ोसी जीतलाल को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। फिर वापस घर आ कर सुमन ने सारी बातें अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इस मामले मे कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है।
चारों भाइयों का मिलन देख भाव विह्वल हुए दर्शक
खेतासराय (जौनपुर):- नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप शुक्रवार की रात हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चौदह वर्ष बाद चारों भाइयों का मिलन देख लोगों के नेत्र भर आये। चारों भाइयों के जयकारे के साथ उन पर पुष्प वर्षा होने लगी।
गोला बाजार से अर्द्ध रात्रि आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। मेनरोड, खुटहन मार्ग, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार, काली मंदिर होते हुए शोभायात्रा भोर में पुनः गोलाबाजार पहुंचा। यहां पहले से भगवान श्रीराम की राह देख रहे भरत और शत्रुघ्न मौजूद रहे। श्रीराम का पुष्पक विमान पहुंचते ही भरत और शत्रुघ्न भगवान श्रीराम से मिलने के लिए नंगे पांव दौड़ पड़े। चारों भाइयों के मिलते ही हर तरफ से पुष्प वर्षी होने लगी। चारों भाइयों के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। संचालन रामलीला व भरतमिलाप समिति के अध्यक्ष रूपेश गुप्ता मोनू तथा आभार प्रबंधक रवि बरनवाल ने किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश चौरसिया, सीओ अजीत सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। सहयोग में गोरखनाथ प्रजापति, सुरेश चंद्र अवस्थी, एडवोकेट कुसुम सिंह, गोलू यादव, विवेक मोदनवाद, सुंदरम मौर्या समेत आदि लोग लगे रहे।
पूर्व सांसद अर्जुन सिंह यादव की राजबहादुर पीजी कॉलेज में मनाई गई पूर्णतिथि
पूर्व सांसद अर्जुन सिंह यादव की राजबहादुर पीजी कॉलेज गुलालपुर में मनाई गई पूर्णतिथि
हमेशा गरीबों की लङाई लड़ते थे पूर्व सांसद अर्जुन सिंह: प्रोफेसर राकेश
- ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर जगाई शिक्षा की अलख
जौनपुर। जिले के पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय अर्जुन सिंह यादव की 26वीं पुण्यतिथि समारोह पूर्वक शिक्षण संस्थानों में मनाई गई । जिसमें उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए लोगों ने कहा वह हमेशा गरीबों के लिए लड़े और जीए। उनका जीवन क्षेत्र के विकास में समर्पित रहा ।
गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्दीकपुर में पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय अर्जुन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए मुख्य वक्ता प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने कहा कि वह ऐसे नेता थे जो हमेशा क्षेत्र की विकास के लिए समर्पित रहे। गरीबों मजलूमों की लड़ाई लड़ते थे और जिले में शिक्षण संस्थानो मे पूर्वांचल विश्वविद्यालय जैसे शिक्षण संस्थान की स्थापना में अपनी जमीन देकर बड़ी भूमिका निभाई।डॉ राज बहादुर ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी भरा था और बार बार निर्दल चुनाव जीतना ही यह साबित करता था कि वह जनता के नायक थे। एडवोकेट अजय कृष्ण बबलू सारंग ने कहा कि जब भी उनके पास उम्मीद लेकर कोई भी जाता था , उन्हें कभी निराश नहीं होना पड़ा और वह जनता की पुकार पर क्षेत्र में हमेशा बने रहते थे।ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करवाकर शिक्षा की अलख जगाई और बच्चों को बाहर पढने जाने से राहत मिली।
राज बहादुर पीजी कॉलेज गुलालपुर में छात्रों शिक्षकों ने समारोह पूर्वक पूर्णतिथि मनाई। जिसमें प्रबंधक विवेक यादव, प्राचार्य डा ज्योतिष प्रकाश , राजेंद्र पाल, राधेश्याम ने उनके जीवन चरित्र प्रकाश डाला। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, प्राचार्य डॉ रमाशंकर ,अश्विनी यादव, अंकुर यादव कान्हा , कृष्णेश यादव रिंकू, चंदन सिंह, आशुतोष, अंकित, दिवाकर, टोनी, अशोक मौजूद रहे।
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार,शोषण रुकने का नाम नही ले रहा है ?
( जौनपुर ) महिलाओ पर हो रहे अत्याचार,शोषण रुकने का नाम नहीं ले रहे है लगातार महिलाएं शोषण और अत्याचार का शिकार हो रही है जिले मे यह आम बात हो गई है इन दिनों सोशल मीडिया में एक नया मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है एक गांव में आसरे नामक ब्यक्ति और उनकी पत्नी व उनके पुत्र एक महिला को बुरी तरह से पिट रहे है। जो महिला मार खा रही है उनका नाम सरोज यादव है। एक नज़र यह वीडियो देखने से रुंह काँप जाती है की इस तरह एक आदमी एक महिला को कैसे मार सकता है। यह साबित करता है की किस प्रकार से उत्तर प्रदेश में महिलाओ के ऊपर हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे है।
मेरा आपसे निवेदन है की कृपया आप इस महिला को न्याय दे। और ऐसे अपराधी जो इस घटना को अंजाम देने के बाद भी खुले में घूम रहे है और औरो के लिए अपराध के लिए बढ़ावा दे रहे है उन पर कानूनी रूप से कार्यवाही हो। मेरी आपसे आशा है की आप इस घटना के अपराधी को सजा दिलाकर भारतीय न्याय तंत्र पर सबका विश्वास बना रहे ऐसा माहौल सर्जित करे। सूत्रों के मुताविक उक्त घटना ग्राम – लुरखुरी ,यादव बस्ती , थाना – गौरा बादशाहपुर की बताई जा रही है।
रास्ट्रीय युवा अधिकार मंच के प्रदेश संयुक्त सचिव बने,डॉ सर्वेश श्रीवास्तव
छात्रों, बेरोजगारों के हित की लिए लड़ाई लड़ेंगे डॉ सर्वेश श्रीवास्तव
JAUNPUR NEWS जौनपुर। राष्टीय युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर के निर्देश पर जनपद में संगठन को मजबूती के लिए डॉ सर्वेश श्रीवास्तव को प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।इस अवसर पर जनपद एवं मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा सम्मान समारोह एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। छात्रों, नौजवानों, बेरोजगारों की आवाज उनके प्रगति, उत्थान, उन्नति एवं बेहतर भविष्य के लिए सदैव संघर्षशील मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह डॉ सर्वेश श्रीवास्तव को मंच की नीतियों व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने संगठन के विस्तार एवं प्रचार प्रसार के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत व गतिशील बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गयी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस निर्णय से जनपद के युवाओं एवं पदाधिकारी में खुशी की लहर है। डॉ सर्वेश श्रीवास्तव ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा है की इस जिम्मेदारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद देता हूं । संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा साथ ही यह पार्टी नवजवानों छात्रों, बेरोजगारों के हित के लिए लड़ाई लड़ेंगी।इस पार्टी का उद्देश्य है कि सब का साथ सबका विकास भावना से काम करना है । क्योंकि अन्य राजनीतिक दल सिर्फ परिवार व जाति भावना से प्रेरित है। लेकिन इस मंच पर सर्व समाज को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है।इस अवसर पर विजय प्रकाश पांडेय, अमित सिंह सूर्यवंशी, नरेंद्र मिश्र, रंजीत सोनकर, सत्येन्द्र मिश्र, वैभव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।











