Home Blog Page 221

जनपद स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न

0
जनपद स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न
जनपद स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता मे जनपद स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त बैंकों द्वारा सीडी रेशियों 60 प्रतिशत से कम होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी, क्योंकि जून 24 के रिपोर्ट के आनुसार सीडी रेशियों 39.27 प्रतिशत ही है, जिसे कम से कम 40 प्रतिशत, सितम्बर 24 तक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।


समस्त बैंको को यह भी निर्देशित किया गया कि गवर्नमेंट पोर्टल पर लम्बित समस्त ऋण पत्रावलियों को त्वरित कार्यवाई कर निस्तारित किया जाये, जनपद के सभी पात्र खाताधारको के खातो को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवनज्योति बीमा योजना से आच्छादित किया जाये। लखपति दीदी योजना के अन्तर्गत समस्त एसएचजी समूह के खातों में अविलम्ब ऋण वितरण सुनिश्चित कराया जाये। सभी बचत खातों में डेविट रूपे कार्ड जारी करायें, सभी बैंकों के बैंक मित्र द्वारा प्रतिदिन कम से कम 20 सुरक्षा बीमा और 10 जीवन ज्योति बीमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन बैंक मित्र द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्य किया जायेगा उन्हे जिलाधिकारी महोदय के हाथों प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।


बैठक में भाग न लेने वाले इंडियन बैंक के डीसी के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबन्धक (एलडीएम) द्वारा किया गया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, साई तेजा सीलम,अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, रिजर्व बैंक के अधिकारी, नाबार्ड के अधिकारी, एवं यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख एवं समस्त जिला बैंक समन्वयक उपस्थित रहे, एवं बैंक से सम्बन्धित समस्त विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मिर्जापुर:संवेदनशीलता परामर्श पुलिस विभाग और अन्य सरकारी हितधारकों के लिए की गई बैठक

0
मिर्जापुरसंवेदनशीलता परामर्श पुलिस विभाग और अन्य सरकारी हितधारकों के लिए की गई बैठक
मिर्जापुरसंवेदनशीलता परामर्श पुलिस विभाग और अन्य सरकारी हितधारकों के लिए की गई बैठक

मिर्जापुर:संवेदनशीलता परामर्श पुलिस विभाग और अन्य सरकारी हितधारकों के लिए की गई बैठक

मिर्जापुर! पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी जनपद मीरजापुर एवं बाल कल्याण समिति, थाना ए0एच0टी0 जनपद मीरजापुर के सहयोग से कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह थाना ए0एच0टी0 जनपद मीरजापुर द्वारा समस्त स्टाफ थाना ए0एच0टी0 और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान तथा न्याय नेटवर्क के सहयोग से व अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर रिजर्व पुलिस लाईन के सभागार में किशोर न्यायिक अधिनियम-2015 की धारा-107 के अन्तर्गत गठित विशेष किशोर पुलिस ईकाई व ए0एच0टी0 की मासिक समीक्षा बैठक व किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के बारे वृहद प्रशिक्षण दिया गया ।जिसमे महिला एंव बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशो के सम्बन्ध मे उपस्थित सभी अधिकारी कर्म0गणों को अवगत कराया गया कि बालश्रम, बालभिक्षावृत्ति की रोकथाम बाल विवाह व गुमशुदा बालक बालिका के सम्बन्ध मे शासन द्वारा जारी आदेश निर्देशों के अनुपालन में की जाने वाली प्रक्रिया, पुलिस रेस्पान्स, व्यवहार व सपोर्ट पर्सन व सीडब्लूसी से समन्वय स्थापित कर सूचना आदान प्रदान करने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी तथा जनपद में गुमशुदा बच्चो के पंजीकृत व लम्बित केसों की स्थिति व कार्यवाही के बारे में जानकारी की गयी व लम्बित केसों का जल्दी निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिये गये व जनपद में पोस्कों के प्रकरण पर थानावार चर्चा की गयी जे0जे0 एक्ट से सम्बन्धित आदेश निर्देशों एंव जागरूकता के अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया गोष्ठी में अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।

जिसमे न्याय नेटवर्क और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान से संभव गुप्ता जी ने तस्करी के बारे मिर्जापुर के समस्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी को अपने पी पी टी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया और उन्हों ने बताया की जब भी बच्चे से संबंधित कोई केश आते है तो उनको उनको प्रशासन उनको तुरन्त उसे सी डब्लू सी के समक्ष प्रस्तुत करे और उसके बाद आगे की कार्यवाही करेगे उसके सम्बन्ध में पास्को के बारे में नीरज शर्मा जी ने बताया की जो भी जो भी पीड़ित है उसमे फार्म क और फार्म ख अवश्य भर कर सी डब्लू सी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी क्रम में संस्था के राजकुमार कुशवाहा ने सभी लोगों को धन्यावाद देते हुए मीटिंग का समापन हुआ।

आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष बने विनोद यादव 

0
आम आदमी पार्टी के नगरअध्यक्ष बने विनोद यादव 
आम आदमी पार्टी के नगरअध्यक्ष बने विनोद यादव 

जौनपुर। आम आदमी पार्टी ने नगर इकाई का गठन करते हुए विनोद यादव कोअपना नगर अध्यक्ष बनाया है। विनोद यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने सदस्यता दिलाते हुए यह बताया कि विनोद यादव आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  और उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के विचारों से प्रभावित होकर आज आम आदमी पार्टी में सम्मिलित हो रहे हैं उनके साथ उनके दर्जनों समर्थक भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। हम आप सभी का अपने परिवार में स्वागत करते हैं साथ ही विनोद यादव को नगर अध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया और यह निर्देशित किया गया कि वह अपनी नगर इकाई का गठन एक सप्ताह के भीतर कर लें। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर मुद्दों की राजनीति करती है। सामाजिक न्याय की स्थापना पर बल देती है तथा दलितों,पिछड़ो, अल्पसंख्यकों,वंचितों और शोषितों के साथ खड़ी होती है।

दिल्ली और पंजाब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने लोगों को फ्री बिजली, फ्री पानी ,गरीबों के लिए अच्छे सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा, युवाओं के लिए रोजगार जैसे सफल कार्यक्रम चलाएं हैं उससे प्रभावित होकर मैं और मेरे समर्थक आज आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। पूर्व खंड पंचायत सदस्य तेज बहादुर यादव भी पंकज सिंह सहित अपने कई समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।तेज बहादुर यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति में आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके नेता जो कहते हैं वह करते हैं। आज भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर फर्जी मुकदमे लगाकर षड्यंत्र कर शीर्ष नेताओं को जेल में डाल रही है, फिर भी आम आदमी पार्टी के नेता ना तो भारतीय जनता पार्टी के सामने घुटने टेके और ना ही उनके सामने झुके। मैं ऐसे ईमानदार नेताओं को सैल्यूट करता हूं और उनसे कहना चाहता हूं कि उनकी इस लड़ाई में हम सभी उनके साथ हैं और जिस तरीके से दिल्ली और पंजाब में हमने सरकार बनाई है उसी तरीके से उत्तर प्रदेश और पूरे देश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर बाबा साहब के सपनों का साकार करेंगे और भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे। उनके साथ पार्टी की सदस्यता लेने वालों में रामाश्रय मौर्य ब्रजेश कश्यप सतीश यादव अभिषेक श्रीवास्तव अजीत मौर्य उदरेश यादव आदि प्रमुख रूप से रहे।

एकात्म मानववाद को अपने व्यवहार एवं कार्य में करें शामिल- प्रो. मनोज मिश्र 

0
एकात्म मानववाद को अपने व्यवहार एवं कार्य में करें शामिल- प्रो. मनोज मिश्र 
एकात्म मानववाद को अपने व्यवहार एवं कार्य में करें शामिल- प्रो. मनोज मिश्र 

एकात्म मानववाद को अपने व्यवहार एवं कार्य में करें शामिल- प्रो. मनोज मिश्र 

जौनपुर.  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के जन्मदिवस पर प्रबंध अध्ययन संकाय भवन के कांफ्रेंस हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषयक  विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज मिश्र ने कहा कि दीनदयाल जी ने स्वतंत्र भारत के लिए भारतीय वैदिक संस्कृति के मूल तत्व सर्वे भवन्तु सुखिनः वसुधैव कुटुंबकम ,तेन त्यक्तेन भुञ्जीथा की संस्कृति से अनुप्राणित एकात्म मानववाद का दर्शन प्रस्तुत किया। पंडित जी मानते थे कि पूरा ब्रह्मांड एक तत्व से जुड़ा है। व्यक्ति परिवार से, परिवार समाज से ,समाज देश से, देश दुनिया से दुनिया ब्रह्मांड से जुड़ी  है।

सब परस्पर निर्भर है,इसलिए एकात्म मानव दर्शन पर आधारित समाज में हम सभी  एक दूसरे को बिनानुकसान पहुंचाये रचनात्मक कार्य में संलग्न रहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि  एकात्म मानववाद दर्शन को समझ कर अपने व्यवहार एवं कार्य में शामिल करें। कार्यक्रम के बीज वक्ता  प्रो. अविनाश डी. पाथर्डीकर   ने कहा कि पंडित जी का दर्शन खंडित ना होकर समष्टिवादी था और मानव जीवन पद्धति पर उनकी सोच समग्रता की थी।पंडित जी का मानना था कि मानव जीवन में उत्पादन,वितरण एवं उपभोग ये तीन क्रियाएं उसके आर्थिक जीवन को रूपायित करती हैं। अनियंत्रित और असामयिक उपभोग वितरण में विषमता और लूट को प्रेरित करता है।उत्पादन की मर्यादा नहीं रहती।अर्थ संस्कृति का सूत्र है उपरिमात्रिक उत्पादन, सामान वितरण और संयमित उपभोग, उत्पादन, उपभोग व वितरण का सामाजिक व सांस्कृतिक पहलू भी होता है सामाजिक व सांस्कृतिक पहलू की उपेक्षा करने वाला उत्पादन,उपभोग व वितरण मानव को विषमता, लोलुपता, शोषण एवं संवेदनशीलता से ग्रस्त करेगा।


अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय द्विवेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर चलकर ही भारत विश्व गुरु बन सकता है आज के उपभोक्तावादी संस्कृति में पंडित जी के अंत्योदय की अवधारणा निश्चित तौर पर मानवता की वह मिसाल  है जो भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम के एकदम करीब है। इसके पूर्व शोध पीठ के अध्यक्ष प्रोफेसर मानस पांडेय ने आए हुए अतिथियों एवं मुख्य वक्ता का स्वागत किया तथा विषय परिवर्तन करते हुए पंडित दीनदयाल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी के पूर्व संकाय  भवन में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. कार्यक्रम में प्रो गिरधर मिश्र, प्रोफेसर देवराज सिंह,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ० नितेश जायसवाल, डॉ.सूरज सोनकर,डॉ आलोक गुप्ता, डॉ. ऋषिकेश,डॉ. सुशील कुमार,डॉ. वनिता सिंह,डॉ. राजन त्रिपाठी, श्री राकेश उपाध्याय, डॉ. रोहित पांडेय, डॉ. सुशील कुमार सिंह, डॉ. निशा पांडेय एवं छात्र-छात्राएं आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ रासेयो का स्थापना दिवस

0
विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ रासेयो का स्थापना दिवस
विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ रासेयो का स्थापना दिवस

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर की गई साफ़ सफाई

JAUNPUR : शाहगंज लाला बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना के 55 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रागंण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 18 सितम्बर से 24 सितम्बर तक चलने वाले कार्यक्रमों में प्रथम दिवस छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 19 सितम्बर को महाविद्यालय के प्रोफेसर शिवाजी सिंह ने स्वच्छता और पर्यावरण विषय पर छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि यह दोनों एक दूसरे के पूरक है। 20 सितम्बर को तुलसी उद्यान में कौडि़या के प्रधान की उपस्थिति में साफ़ सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में 23 सितम्बर को महाविद्यालय परिसर में साफ़ सफाई की गई।


राष्ट्रीय सेवा योजना के 55 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शिवा जी सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा कि देश सेवा करने के मार्ग है उन्ही में से एक मार्ग राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ जुड़ कर अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन किया जा सकता है।इस अवसर पर प्राचार्या डाक्टर नूर तलअत, प्रोफेसर अखिलेश राम, प्रोफेसर आनंद कुमार सिंह, प्रोफेसर विनय प्रकाश सिंह, प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला, प्रोफेसर अमृता बरनवाल, प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर पूजा गुप्ता, कार्यालय कर्मचारी के रूप में शिखा त्रिगुणायत, ओम् प्रकाश मिश्र, एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संतोष कुमार, सुरेश कुमार रत्नेश कुमार अनुराग यादव आदि लोग उपस्थित रहें।

सांसद प्रिया सरोज के पिता,केराकत विधायक तूफानी सरोज पर मुकदमा 

0
सांसद प्रिया सरोज के पिता,केराकत विधायक तूफानी सरोज पर मुकदमा 
सांसद प्रिया सरोज के पिता,केराकत विधायक तूफानी सरोज पर मुकदमा 

मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के पिता केराकत विधायक तूफानी सरोज पर मुकदमा 

जौनपुर :केराकत विधायक तूफानी सरोज पर गोली मारने की धमकी का मुकदमा,बुधवार को बरसठी थाने पर मछली शहर से सांसद प्रिया सरोज के पिता विधायक तूफानी सरोज पर पुलिस ने धमकी देने के आडियो रिकार्डिंग केआधार पर मामला पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताविक घटना शनिवार 19 सितंबर को बरसठी थाना क्षेत्र के विवेक यादव पुत्र स्व० विन्द्रा प्रसाद यादव,निवासी ग्राम पंचायत  बनकट लिखित तहरीर दिया है कि 19 सितंबर की  सुबह 9 बजे मेरे मोबाइल नम्बर 6392226008 पर केराकत विधायक तुफानी सरोज पुत्र स्व०जंगीराम सरोज निवासी ग्राम कठरवा, जनपद वाराणसी ने फोन किया मोबाईल  हमने  उठाया उसके बाद वो मुझे धमकाने लगे और कहने लगे कि तुम्हारी दुकान पर चढ़ जाऊगा तुम्हारी औकात क्या हैऔर कहे कि मैंने 2004 मे ठाकुरो के उपर गोली चलवा दिया l

तुम्हे पता नहीं सम्हल जाओ नहीं तो ठीक नहीं होगा। ठाकुर शब्द के आड़ में मुझे भी उनके द्वारा गोली मारने की धमकी दी इतने पर भी नहीं रूके और उन्होने कहा कि विधानसभा तुम्हारे बारे मे जान जाय अगर तुम्हारे साथ कोई वारदात हो तो मुझे कोई दोषी न कहे और इन्होने कहाँ की तुम्हारे जैस गुण्डी-गुण्डा बहुत देखा हूँ इनसे हमको जान-माल का खतरा है। मुझे कोई भी खतरा होता है तो इसके जिम्मेदार विधायक केराकत तुफानी सरोज होगे। इस मामले को पुलिस ने सज्ञान लेते हुए विधायक तूफानी सरोज पर विभिन्न धाराओं में आज बुधवार को मुकदमा दर्ज करमामले की जाँच में जुटी l
l

3

रिक्त पंचायत सहायकों के पद पर आपत्ति प्रस्तुत करने का समय निर्धारित

0
रिक्त पंचायत सहायकों के पद पर आपत्ति प्रस्तुत करने का समय निर्धारित
रिक्त पंचायत सहायकों के पद पर आपत्ति प्रस्तुत करने का समय निर्धारित

जौनपुर : पंचायत राज अधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, पंचायतीराज,, लखनऊ के पत्र के अन्तर्गत पंचायत सहायक एकाउण्टेन्ट-कम-डाटा इन्ट्री डाटा आपरेटर के रिक्त पद पर चयन के लिए आवेदन-पत्र योग्य अभ्यर्थियों से आमंत्रित किये जाने हेतु प्रसारित विज्ञापन के कम में रिक्त पदों की चयन प्रक्रिया शासनादेश में दिये गये प्राविधानों के अनुरूप संचालित किये जाने हेतु आवेदन-पत्र का प्रारूप पर विज्ञापन प्रसारित करते हुए सम्बन्धित ग्राम पंचायतों को उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में रिक्त पंचायत सहायकों के पद पर ग्राम पंचायत प्रशासनिक समिति द्वारा चयन की कार्यवाही की गई है। उपरोक्त के सम्बन्ध में उक्त चयन अनन्तिम सूची के रूप में वेबसाईड पर अपलोड करते हुए 07 दिवस के अन्दर आपत्ति, यदि कोई हो, प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जाता हैं।

यह भी पढ़ें।सात साल का झगड़ा दो घंटे में खत्म 

बिट्टू किन्नर को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान

0
बिट्टू किन्नर को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान
बिट्टू किन्नर को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान

अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के गुलाबी समिति की अध्यक्ष है बिट्टू किन्नर,समाज सेवा कार्यों में लेती है बढ़-चढ़ कर हिस्सा

खेतासराय (जौनपुर) रक्तदान के क्षेत्र सहित समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की गुलाबी समिति की अध्यक्ष बिट्टू किन्नर को भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशनऔर मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 28 राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से रक्तदानी उपस्थित रहे जिसमें दो दिन के कार्यक्रम में ब्लड डोनेशन के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निखिल कुमार पूर्व राज्यपाल केरल और नागालैंड अशोक ध्यानचंद हाकी के पूर्व विश्व विजेता ऑलंपियन अर्जुन अवार्डी, डॉ. अंजू सिंह अधिवक्ता श्वेता राज सिंह के हाथो से सम्मानित किया गया। बिट्टू किन्नर ने संस्थान के अध्यक्ष आकाश गुप्ता का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही साथ उनके अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने एक पहचान दिलाई है और उसके बैनर तले रहकर सेवा करने में सकून मिलता है आगे भी सेवा करती रहूंगी। राष्ट्रीय रक्त सेवा सम्मान से सम्मानित होने पर परिवार के साथ ट्रस्ट परिवार के लोगों ने बधाई दिया।

यह भी पढ़े ; सात साल का झगड़ा दो घंटे में खत्म 

शाहगंज की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान  

0
शाहगंज की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान  
शाहगंज की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान  

शाहगंज [ जौनपुर] नगर की बेटी ने फुटबॉल की दुनिया में जिले का नाम रोशन किया है। गोरखपुर में आयोजित सीआईएससीआई राष्ट्रीय बालिका फुटबाल में विजेता रही महाराष्ट्र की अंडर 14 टीम में शाहगंज की बेटी हर्षिता सिंह भी शामिल है। स्कूल गेम्स के लिए सीआईएससीआई की टीम में भी उसे शामिल किया गया है।

हर्षिता शाहगंज के चूड़ी मोहल्ला स्थित सिंह कॉम्प्लेक्स के मालिक सतीश सिंह की पोती है। उसके पिता विभाष सिंह मुंबई में रहते हैं और फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े हुए हैं। हर्षिता सांताक्रुज मुंबई स्थित लीलावती बाई पोद्दार हाई स्कूल की छात्रा है।

हर्षिता की इस कामयाबी पर उसकी दादी सुशीला सिंह ने खुशी जाहिर की। ताऊ आलोक सिंह और चाचा विवेक सिंह ने कहा कि हर्षिता की इस सफलता ने पूरे परिवार का सीना चौड़ा कर दिया है। हमें उम्मीद है कि वो फुटबाल के क्षेत्र में और आगे बढ़ेगी और देश दुनिया में शाहगंज का नाम रोशन करेगी।

दारू पीने से मना करने पर खूनी संघर्ष,चार घायल

0
दारू पीने से मना करने पर खूनी संघर्ष,चार घायल

खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गाँव में देर शाम दारू पीने से मना करने पर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर कराया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम क्षेत्र के टिकरी कला गाँव में दारू पीने से मना करने से विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद इतने बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट होने लगा और खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें एक पक्ष से नीतू मिश्रा पत्नी अजय मिश्रा (35), अजय मिश्रा पुत्र त्रिभुवन मिश्रा (42) आदित्य मिश्रा पुत्र अजय मिश्रा (20), त्रिभुवन मिश्रा पुत्र गणपति मिश्रा (85) घायल हो गए। सभी को घायलवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुँचाया गया, जहाँ उक्त सभी का उपचार हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।