Home Blog Page 226

खुटहन:पशु आश्रय केंद्र पर दुर्व्यवस्था की शिकायत निकली फर्जी

0
jaunpur news

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर की गई शिकायत को संज्ञान में लेकर बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

खुटहन : पशु आश्रय केंद्र पर दुर्व्यवस्था की शिकायत निकली फर्जी पशु आश्रय केंद्र पट्टी नरेंद्रपुर का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर गांव की एक महिला के द्वारा चारा पानी से लेकर उपचार तक में दुर्व्यवस्था की शिकायत को स्वतः संज्ञान में लेकर खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। मौके पर पर्याप्त भूषा,हरा चारा व पशु आहार पाये जाने पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। शिकायत कर्ता को फोन कर मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह आयी नहीं।

गांव निवासी महिला ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर गत बुधवार को एक बीडीओ प्रसारित किया था। जिसमें दावा किया गया था पशुशाला में एक गाय मृत पड़ी है तथा दूसरी आंख में लगी गंभीर चोट के चलते मरणासन्न है। यह भी आरोप लगाया था कि यहां भूषा दाना कुछ भी नहीं है। जिसे संज्ञान में लेकर जांच करने पहुंचे बीडीओ तो दोनों गायें बीमार अवस्था में पायीं गई। प्रधान खुशियाल गौतम ने बताया कि दोनों गायों का उपचार कराया जा रहा है। इसके अलावा मौके पर 50 क्विंटल से अधिक भूषा का स्टाक व हरा चारा लगभग 5 क्विंटल बलाई करके रखा मिला। मौके पर गांव के दर्जनों लोग जुट गए। सभी ने एक सुर में कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद है। ग्राम विकास अधिकारी सिम्मी सिंह ने बताया भूषा दाना के अलावा लगभग बीस बीघा हरा चारा खेत से ही खरीदा गया है। जिसे रोज काटकर ट्रैक्टर से मंगाया जाता है। बताया कि गोशाला में इस समय 210 गोवंशीय है। जिसमें चौथाई वृद्ध हो चुके हैं। वे अक्सर किसी बिमारी की चपेट में आ जाते हैं। चिकित्सकों के द्वारा उनका उपचार कराया जाता है। निरीक्षण में बीडीओ के अलावा एडीओ क्वापरेटिव दुर्ग विजय सिंह भी मौजूद रहे।

देव एलाइड हेल्थ इंस्टीट्यूट का पांचवा दीक्षांत समारोह 21 सितंबर को

0
देव एलाइड हेल्थ इंस्टीट्यूट का पांचवा दीक्षांत समारोह 21 सितंबर को
देव एलाइड हेल्थ इंस्टीट्यूट का पांचवा दीक्षांत समारोह 21 सितंबर को

जौनपुर: देव अलाइड हेल्थ इंस्टीट्यूट एवं ए .एच.ई.एच.मेडिकल इंस्टीट्यूट का पांचवा दीक्षांत समारोह 21 सितंबर शनिवार को मुरादगंज तिराहा सुहाग मैरिज हॉल में मनाया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र (दयालु ) ,पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह, कार्यक्रम अध्यक्षता उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव कुमार रहेंगे । उक्त जानकारी डायरेक्टर डॉक्टर आर पी यादव ने दी।

दोहरा मुक्त जौनपुर के लिए दिया गया ज्ञापन  

0
दोहरा मुक्त जौनपुर के लिए दिया गया ज्ञापन
दोहरा मुक्त जौनपुर के लिए दिया गया ज्ञापन

दोहरा के खिलाफ युवाओं ने सौपा डीएम को ज्ञापन

जौनपुर में बनने व बिकने वाले दोहरा पर प्रतिबंध लगाने की मांग वर्षो से होती चली आ रही है तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट द्वारा वर्ष 2009 में दोहरे पर प्रभावी रोक  के लिए कार्यवाही की गईं दोहरे पर रोक लगाने के लिए  पूर्व के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, अरविंद मलप्पा बंगारी, दिनेश कुमार सिंह व मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्रभावी रोक के लिए प्रयास किया जाता रहा तथा जिलाधिकारी द्वारा जनपद जौनपुर के समस्त उपजिलाधिकारीयो को दिनांक 18/01/2018 को आदेशित किया गया कि क्षेत्राधिकारीगण का सहयोग लेते हुए दोहरा के विनिर्माण भंडारण व विक्रय पर प्रभावी रोक लगाया जाय तथा जनपद जौनपुर के समस्त दोहरा वासियों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया।

दोहरा कारोबारियों द्वारा वर्तमान समय में दोहरा के स्थान पर पान मसाला के नाम से पुनः लाइसेंस प्राप्त कर लिया गया तथा वृह्द स्तर पर पुनः दोहरा वर्तमान परिवर्तित नाम (पान मसाला) का व्यवसाय किया जा रहा है। जौनपुर में दोहरा खाने से युवाओ का एक बड़ा समूह पीड़ित हैं इसलिए विकास तिवारी व अतुल सिंह की अगुवाई में युवाओं का एक समूह जो पिछले कई वर्षों से दोहरा पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता चला आ रहा है ने आज जिलाधिकारी जी से मुलाकात कर 85 पृष्ठओ का साक्ष्य सहित ज्ञापन देकर जिलाधिकारी महोदय से उक्त खाद्य मादक  पदार्थ दोहरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की मांग की है

उक्त अवसर पर विकास तिवारी व अतुल सिंह ने समुहिक रूप से कहा कि दोहरा का परिणाम है कि जनपद जौनपुर में काफ़ी युवा मुँह में फाइवोसिस ,दांत की बीमारी, गले का कैंसर, पेट का कैंसर व मुँह के कैंसर से पीड़ित होता चला जा रहा है हमारे बीच के यूवा साथी श्री सौरभ शुक्ला जी दोहरा की लत का शिकार हो जाने के कारण  दिनांक 21/03/23 को स्वर्ग सिधार गये तथा धर्मेन्द्र हरिजन व अन्य कई लोगो का इलाज उपचार चल रहा है। हमने मांग की है कि जनपद जौनपुर में महामारी का रूप ले चुके कैंसर रोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सर्वप्रथम दोहरा को पूर्व प्रतिबन्ध किया जाय तथा साथ ही उक्त विषय पर विस्तृत चर्चा हेतु तथा जनपद जौनपुर के युवाओं की पीड़ा व्यक्त करने के लिए अलग से आधे घंटे का समय जिलाधिकारी जी से ज्ञापन के माध्यम से मांगा गया है।

हमारी बातें सुनने के बाद  नवागत जिलाधिकारी महोदय श्रीमान दिनेश चंद्र जी ने आश्वासन दिया है कि यथाशीघ्र उक्त विषय पर विस्तृत चर्चा उपरांत प्रभावी रोक के लिए आवश्यक ठोस कदम उठाए जाएंगे तथा सामाजिक रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को दोहरा छोड़ने के लिए अपील की जाएगीज्ञापन देने वालो में विकास तिवारी, अतुल सिंह, विराज ठाकुर, अश्वनी सिंह मार्शल, डॉ अब्बासी, राजकुमार, निर्भय इत्यादि उपस्थित रहे।

धर्मापुर जौनपुर:डेथ पॉइंट्स बन चुके लीलहा मोड़ पर लगा संकेतक बोर्ड  

0
धर्मापुर जौनपुरडेथ पॉइंट्स बन चुके लीलहा मोड़ पर लगा संकेतक बोर्ड  
धर्मापुर जौनपुरडेथ पॉइंट्स बन चुके लीलहा मोड़ पर लगा संकेतक बोर्ड  

लीलहा मोड़ पर लगा संकेतक बोर्ड,पहले बड़े झाड़ झंकार की वजह से वाहन चालकों को नहीं दिख पाता था आगे का रास्ता।

  • गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग पर डेथ पॉइंट बन चुके लीलहा मोड पर नगर पंचायत प्रशासन ने झाड़ झंकार की भी टीम लगाकर करवाई सफाई।

धर्मापुर जौनपुर :आजमगढ़ हाईवे स्थित गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग पर इन दिनों आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में कोई न कोई घायल हो रहा है तथा कई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में गुरुवार को नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के ईओ शशिकांत तिवारी के निर्देश पर जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे बाईपास पर लीलहा मोड़ जो कि डेथ पॉइंट बन चुका है। सड़क दुर्घटना से बचने के लिए गुरुवार को संकेतक बोर्ड लगवा दिया गया। तथा 16 सफाई कर्मचारियों की टीम सफाई सुपरवाइजर के साथ पहुचकर बड़े-बड़े उगे हुए झाड़ झंकार की साफ- सफाई कर दिया गया।

नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के ईओ शशिकांत तिवारी ने बताया कि स्थानीय लोगों व व्यापार मंडल के द्वारा अवगत कराया गया तथा जानकारी भी हुई हर रोज वाहन दुर्घटना होती रही। जिस पर आज वाहन चालकों के सुरक्षा की दृष्टि से संकेतक बोर्ड लगवा दिया गया है। जिससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी तथा इसके साथ उक्त डेथ पॉइंट पर आने जाने वाले लोगों को टर्निंग पॉइंट पर रास्ता देखने में दिक्कत होती थी जिसकी वजह से आज 16 सफाई कर्मियो को लगाकर साफ- सफाई करवा दिया गया है। इस दौरान ईओ गौराबादशाहपुर शशिकांत तिवारी, लिपिक हरेंद्र बिंद, सफाई सुपर वाइजर विपिन सोनकर, रविन्द्र यादव, विशाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

समर भारत गैस एजेंसी में इन एण्ड आउट स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन

0
समर भारत गैस एजेंसी में इन एण्ड आउट स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन
समर भारत गैस एजेंसी में इन एण्ड आउट स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन

समर भारत गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के साथ दैनिक उपयोग के सामानों को होगी फ्री होम डिलीवरी

जौनपुर: समर भारत गैस एजेंसी शाहगंज में भारत पैट्रोलियम के एलपीजी डिवीजन के उत्तर प्रदेश प्रमुख राजेश कुमार द्वारा समर भारत गैस के इन एण्ड आउट स्टोर का भव्य उद्घाटन फीता काट कर किया गया। यह भारत गैस के इलाहाबाद टेरिटरी का पहला इन &आउट स्टोर है। भारत गैस के यू.पी. हेड राजेश कुमार ने समर भारत गैस एजेंसी के कार्यों की जम कर तारीफ की साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि समर भारत गैस एजेंसी सिलैंडर के साथ दैनिक उपयोग के सामानों की फ्री होम डिलेवरी करेगी। इस अवसर पर समर भारत गैस एजेंसी के संरक्षक और समाज सेवी समर बहादुर सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि एवम् विशिष्ट अतिथियों को स्मृत चिन्ह दे कर सम्मानित किया।

समर भारत गैस एजेंसी में इन एण्ड आउट स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन
समर भारत गैस एजेंसी में इन एण्ड आउट स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन

समर भारत गैस के प्रबंधक पारस सिंह ने बताया की गैस के साथ साथ घर की जरूरत के दैनिक उपयोग के सामान सस्ते दामों पर उच्च गुणवत्ता के साथ होम डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को समर भारत गैस के व्हाट्सएप नंबर 9081386801 पर ऑर्डर करना होगा जिसको एक निश्चित समय अवधि के अंदर बिना किसी अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज के उपभोक्ता के घर पर पहुँचा दिया जाएगा। इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम के इलाहाबाद टेरिटरी मैनेजर श्री तुषार पाईमोडे, इन एन आउट स्टोर की यू मार्केटिग हेड प्रीति मिश्री कोटकर, विक्रय अधिकारी प्रमोद कुमार, भारत गैस बलिया के प्रबंधक अभिज्ञान तिवारी, सहकारी भारत के प्रबंधक गौरव सिंह, आर के भारत गैस के प्रबंधक राज भूषण, केवल भारत गैस के प्रबंधक विवेक एवं ग्रेसि भारत गैस के प्रबंधक सौरभ यादव के साथ ही क्षेत्र के तमाम सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

SANKE के काटने पर क्या करना चाहिए,क्या नहीं करना चाहिए  

0
SANKE के काटने पर क्या करना चाहिए,क्या नहीं करना चाहिए  
SANKE के काटने पर क्या करना चाहिए,क्या नहीं करना चाहिए  

जौनपुर: SANKE BITE पर घाव को साबुन एवं साफ पानी से धोयें, सर्पदंश कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को अन्तराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में सभागर कक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें समस्त सामु0/प्रा0स्वा0केन्द्र द्वारा एवं कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि सॉप की प्रजातियों के बारे में बताया गया कि भारत में पाये जाने वाले 15 प्रतिशत सॉप ही विषैला/जहरीला पाये जाते है जबकी 85 प्रतिशत सॉप विषहीन होते है। सॉप काटने पर शरीर पर दो निशान पाये जाते है दोनों निशान के बीच में लगभग 1 से0मी0 से 2.5 से0मी0 गैप पाया जाता है। जहरीले SANKE के निशान गहरें होते है। जिसकी गहरायी 2 से 7 मि0मी0 मे पायी जा सकती है। जहरीलें सॉप का मुॅह चौड़ा होता है जबकि जो विषहीन सॉप होते है उनका मुॅह चौड़ा नही होता बल्कि लम्बा होता है अगर सॉप जहरीला नही है तो उसके काटने के छोटे-छोटे कई निशान बने होगें जो ज्यादा गहरें होते है।

नोडल अधिकारी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संतोष कुमार जायसवाल द्वारा विस्तार से बताया गया कि वर्ष 2020 से अध्ययन से भारत में लगभग 58 हजार सॉप काटने के केस पाये जाते है। जबकि वास्तविक संख्याएं इससे अधिक हो सकती है। उसकी एक वजह यह है कि उपचार के लिये ग्रसित मरीज स्वास्थ्य केन्द्र तक नही पहॅुच पाता है बल्कि वह झाड़-फूक के चक्कर में कई बार लोग अपनी जान तक गवॉ बैठते है। जबकि जागरूकता के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीण सामुदायों को SANKE BITE की महत्व को बताते हुये जान बचाया जा सकता है इसलिये सॉप काटने की स्थिति में अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाये और सर्पदंश का टीका लगवायें। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा0 जिआउल हक द्वारा बताया गया कि सर्पदंश के दौरान क्या करें क्या ना करें तथा बचाव हेतु सुझाव दिया गया।

क्या करें –घाव को साबुन एवं साफ पानी से धोयें, साते समय खाट,बेड एवं नेट का प्रयोग करें, शरीर के प्रभावित हिस्सें से अंगूठियॉ, घड़ी, आभूषण, जूत व तंग कपडे़ इत्यादि को हटा दें, सांप के रंग और आकार को देखने एवं याद रखने की कोशिश करें, पीड़ित व्यक्ति को यह भरोसा दिलाये 85 प्रतिशत सॉप जहरीलें नही होते, रात्रि समय अंधरे में लाईट/टार्च का प्रयोग करें, तुरन्त 108 102 पर एम्बुलेंस के लिये कॉल करें, अंधरे में खेत में जाते समय लम्बी छड़ी का प्रयोग करें,पीडित व्यक्ति को नजदीकीय चिकित्सालय ले जायें, जहॉ पर डाक्टर एवं एन्टीवेनम उपलब्ध हो।


क्या ना करें – झाड़-फूक सपेरे व तांत्रिक के चक्कर में न पड़े, सॉप के जहर को किसी चूस कर निकालने की कोशिश न करें, यदि लम्बे जूतें न पहने हो तो ऊची घास वाले स्थानों से दूर रहे, सॉप को पकड़ना या मारना नही चाहिये, सर्पदंश के लक्षण दिखने का इंतजार न करें, पीड़ित व्यक्ति को सोने न दें, सर्पदंश व्यक्ति को घबराहट ने होने दे, किसी भी प्रकार की शारीरिक क्रिया न करने दें, घाव के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें। उक्त बैठक में अपर मु0चि0अ0 डा0 बी0सी0 पन्त, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 डी0के0 सिंह उपस्थित रहे।

निवर्तमान जिलाधिकारी ने अपने विदाई समारोह पर जिले के सभी कर्मचारियों का आभार जताया

0

जौनपुर। निवर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ का विदाई सम्मान समारोह सम्पन वर्तमान जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र का स्वागत समारोह मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी द्वय सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों और कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगणों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। 

 जिलाधिकारी ने अपने विदाई समारोह कार्यक्रम पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि हम लोगो ने आपस में मिल जुलकर टीम भावना के साथ काम किया। जनपद जौनपुर से हम बहुत ही अच्छी यादें लेकर जा रहे हैं।

जिले में लोकसभा निर्वाचन और मिशन समर्थ के तहत दिव्यांग बच्चों के करेक्टिव सर्जरी एवं अन्य बड़े कार्यक्रम हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी दी गयी उसे सभी लोगों ने कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। जनसुनवाई को प्राथमिकता दी गई, इसके साथ ही अन्य योजनाओं में नियमित रूप से समीक्षा करते हुए तीव्र गति से विकास कार्य हुए। 

इस अवसर पर नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में बहुत ही अच्छे कार्य किए गए हैं और जो कार्य अवशेष रह गए हैं उनको पूरा करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह, समस्त उप जिलाधिकारीगण, नायब तहसीलदारगण, कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष मनोज मिश्रा, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। संचालन अशीष त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

इलेक्ट्रो होम्योपैथिक कार्यशाला 22 सितंबर को

0

इलेक्ट्रो होम्योपैथिक कार्यशाला 22 सितंबर को

जौनपुर। स्थानी भगवान महावीर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक इंस्टिट्यूट पान दरीबा जौनपुर के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार मौर्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया 22 सितंबर 2024 दिन रविवार को 2:00 बजे से 4:00 बजे,मौर्य होमियो हाल, बदलापुर पड़ाव पर इलेक्ट्रो होम्योपैथिक कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा डॉक्टर अशोक कुमार मिश्रा जी होंगे। विशेष अतिथि आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी होंगे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर प्रमोद कुमार मौर्य एवं डॉ शैलेंद्र कुमार वर्मा एवं डॉक्टर शमीम अहमद जी के द्वारा गंभीर रोग सायटिक अर्थराइटिस एवं दर्द जनित रोगों के विषय में कार्यशाला में बताया जाएगा। साथ ही साथ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों को₹200 की निशुल्क औषधि प्रदान की जाएगी।

ब्रिटिश काल में बनी कोतवाली,15 लाख 75 हजार रूपये में गिराई जाएगी

0
ब्रिटिश काल में बनी कोतवाली,15 लाख 75 हजार रूपये में गिराई जाएगी
ब्रिटिश काल में बनी कोतवाली,15 लाख 75 हजार रूपये में गिराई जाएगी

जौनपुर :ब्रिटिश काल के समय की बनी कोतवाली भवन अब गिराई जाएगी,कोतवाली के जर्जर भवनो की नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है अब ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रारम्भ होगी बुधवार को थाना कोतवाली के जर्जर भवनों की नीलामी प्रक्रिया उपजिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह यादव  व क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जौनपुर अनुपम सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिथिलेश कुमार मिश्र के समक्ष पूर्व मे कराये गये पेपर मे गजटो के क्रम मे भिन्न-भिन्न जिलों के नीलामी लेने वाले फर्मे जिसमें कुल 43 फर्मो ने भाग लिया था जिसमें से सरकारी बोली 9 लाख 3 हजार रूपये थी  कुल 43 फर्मो के द्वारा नीलामी प्रक्रिया थाना कोतवाली परिसर मे खुले तौर पर की गया फर्म द्वारा ,क्रमश बोली की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी l 

सबसे अधिक बोली 15 लाख 75 हजार रुपये जे0 पी0 इण्टर प्राइजेज प्रयागराज के मालिक द्वारा  लगाई गई –सरकारी बोली -9 लाख 3 हजार रूपये  से  शुरू हुई नीलामी की धनराशि  की बोली के पश्चात  जे0 के0 इण्टर प्राइजेज प्रयागराज को टेंडर दिया गया  नीलामी के प्रकिया के तहत ध्वस्तीकरण हेतु अधिक बोली लगाकर नीलामी प्रक्रिया ओपेन फर्म के नाम कर ली तथा सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त ध्वस्तीकरण की कार्यवाही भी प्रारम्भ कर दी यह कोतवाली ब्रिटिश काल के समय की बनी थी एक माह का समय ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के लिए नीलामी प्राप्त करने वाली फर्म को दिया गया है फर्म के द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी है नीलामी  कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह यादव उपजिलाधिकारी सदर नीलामी कमेटी के सदस्य- देवेश  कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर -अनुपम सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मिथिलेश कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली रहे l

यह भी पढ़े : JAUNPUR:19 वर्षीय लड़की का 7 दिन बाद भी नही लगा सुराग,माँ परेशान

यह भी पढ़े : अखिलेश यादव ने मंगेश यादव के परिवार को भेजा दो लाख का चेक 

अखिलेश यादव ने मंगेश यादव के परिवार को भेजा दो लाख का चेक 

0
अखिलेश यादव ने मंगेश यादव के परिवार को भेजा दो लाख का चेक 
अखिलेश यादव ने मंगेश यादव के परिवार को भेजा दो लाख का चेक 

अखिलेश यादव की तरफ से फर्जी मुठभेड़ में मारे गए मंगेश यादव के परिवार को दिया दो लाख रूपये का चेक 

जौनपुर : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फर्जी मुठभेड़ में मारे गए मंगेश यादव के परिवार को दी आर्थिक मदद 5 सितंबर को बदलापुर के ग्राम अगरौरा थाना बक्सा निवासी मंगेश यादव की फर्जी मुठभेड़ में हत्या कर दी गई थी, जिसका संज्ञान खुद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिया और पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य सहित वरिष्ठ नेताओं से विस्तृत जानकारी लेकर विधान परिषद में नेता विरोधी दल लालबिहारी यादव को मंगेश यादव के घर भेजा और शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों से पूरी जानकारी ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मंगेश के परिवार से मिलाकर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने पूरी घटना की जानकारी दी जिसपर मंगेश के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की ओर से चेक के माध्यम से 2 लाख की मदद की है।

अखिलेश यादव ने मंगेश यादव के परिवार को भेजा दो लाख का चेक 


आज नेता विरोधी दल लालबिहारी यादव जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में मंगेश यादव के घर जाकर सांसद बाबूसिंह कुशवाहा, विधायक लकी यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व मंत्री श्रीमती संगीता यादव, डा. जितेंद्र यादव, राघवेंद्र यादव, महेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, श्यामबहादुर पाल ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, रामजतन यादव, गुलाब यादव रीठी, ऋषि यादव, मनोज कुमार मौर्य, संजय यादव सहित अन्य सपाजनों के साथ मंगेश यादव के पिता राकेश यादव के नाम 2 लाख का चेक सौंप कर भविष्य में भी हर संभव मदद का वादा किया।


उक्त अवसर पर पत्र प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देते हुए विधान परिषद में नेता विपक्ष ने कहा कि पुलिस ने खुद स्वीकार किया की हमने एनकाउंटर किया है, और मुठभेड़ में दोनो तरफ से फायरिंग होती है। ये एनकाउंटर हुआ नही किया गया है जो हत्या है।ऐसे में हम सपा के लोग न्याय की मांग करते हैं।


जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं सांसद बाबूसिंह कुशवाहा और विधायक लकी यादव ने कहा कि ये सरासर हत्या है हत्यारी पुलिस पर मुकदमा लिखा जाए और इस कथित मुठभेड़ की भी न्यायिक जांच करा के दोषियों को सजा और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय ग्रामवासियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

यह भो पढ़े : JAUNPUR:19 वर्षीय लड़की का 7 दिन बाद भी नही लगा सुराग,माँ परेशान