Home Blog Page 226

राहुल गांधी के विवादित बयान पर दर्ज हुआ मुकदमा

0
राहुल गांधी के विवादित बयान पर दर्ज हुआ मुकदमा
राहुल गांधी के विवादित बयान पर दर्ज हुआ मुकदमा

राहुल गांधी के विवादित बयान पर वाराणसी के सिगरा थाने में धारा 152 के तहत मुकदमा  

VARANASI NEWS :यूपी के वाराणसी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सिगरा थाने में धारा 152 के तहत मामला दर्ज। पिछले दिनों अमेरिका में राहुल गांधी ने भारतीय  सिखों के कड़ा पहनने व पगड़ी पहनने को लेकर बयान दिया था और कहा था कि भारत में सिखों को पगड़ी पहनने,कड़ा पहनने और गुरुद्वारे जाने से रोका जाता है।इसे लेकर वाराणसी के भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने तहरीर दी थी।

राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा –

वाराणसी में राहुल गांधाी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पिछले दिनों अमेरिका में राहुल गांधी ने भारत में सिखों के कड़ा पहनने व पगड़ी पहनने को लेकर गलत बयान दिया था। कहा था कि भारत में सिखों को पगड़ी पहनने,कड़ा पहनने और गुरुद्वारे जाने से रोका जाता है। साथ ही दलित पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने की बात भी कही थी।

राहुल गांधी द्वारा दिए गए  विवादित बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराते हुए सिगरा थाने में तहरीर दी थी और आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के विवादित बयानों से देश की एकता और अखंडता को खतरा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वाराणसी के भाजपा महानगर उपाध्यक्ष एड.अशोक कुमार की तहरीर पर थाना सिगरा थाने में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत धारा 152 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

तहसील के सभी कार्यालय समय से खुलने चाहिए.डीएम जौनपुर 

0
तहसील के सभी कार्यालय समय से खुलने चाहिए.डीएम जौनपुर 
तहसील के सभी कार्यालय समय से खुलने चाहिए.डीएम जौनपुर 

जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को  न्यायालय तहसीलदार सदर का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने धारा 34 के पत्रावलियों का अवलोकन किया, जिसका मलिकान समय से न होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त मलिकान योग्य पत्रावलियों को आज ही दर्ज करने का निर्देश दिया गया।    

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा तहसील में स्थित खतौनी कक्ष बंद पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार और तहसीलदार सदर को निर्देशित किया गया कि समय से खतौनी कक्ष तथा तहसील के समस्त कार्यालय खुलने चाहिए जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करने पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि तहसील के साथ ही खतौनी कक्ष की साफ-सफाई तथा फरियादियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान खतौनी लेने आए मनोज कुमार और सोमारी देवी से जिलाधिकारी ने वार्ता की और उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त व्यक्तियों का खतौनी समय से उपलब्ध कराया जाये।इस अवसर पर नायब तहसीलदार, नाजिर कलेक्ट्रेट सहित तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान 

0
राज कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान 
राज कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान 

जौनपुरः राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा केअन्तर्गत आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों ईकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में आज महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में एक संगोष्ठी का आयोजन एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 शम्भू राम जी ने किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेअपने सम्बोधन में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि स्वच्छता ही हमें अच्छे नागरिक होने का एहसास कराती है।आज पूरे देश में स्वच्छता जागरूकता हेतु जो अभियान चलाया जा रहा है उससे देशवासियों में जागरूकता का संदेश प्रदान कर रही है।

राज कॉलेज में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 शम्भू राम ने स्वच्छता ही सेवा विषय पर समस्त छात्रों को बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए कितना लाभदायक है। स्वच्छता के माध्यम से हमें अनेक तरह की बीमारियों से बचाता है हमें एक अच्छा नागरिक बनाने की प्रेरणा प्रदान करता है।तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर अन्य महाविद्याल के आस-पास सड़कों व गलियों मेें मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं समस्तय प्राध्यापकगण, स्वयं सेवक एवं सेविकाओं द्वारा झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया गया ।

इस अवसर पर डाॅ0 अवधेश कुमार द्विवेदी, डाॅ0 आशीष कुमार शुक्ला, डाॅ0 विष्णु कुमार मौर्य, डाॅ0 राजेन्द्र सिंह, डाॅ0 युदबंश कुमार, डाॅ0 अनिल मौर्य, डाॅ0 मनोज कुमार तिवारी, डाॅ0 मधु पाठक, डाॅ0 ओमप्रकाश दूबे, डाॅ0 अविनाश कौल, डाॅ0 रामानन्द अग्रहरि, डाॅ0 विवेक कुमार, डाॅ0 लाल साहब यादव, डाॅ0 सुधाकर शुक्ला सहित समस्त प्राध्यापक कर्मचारी व स्वयंसेवक/सेविकाएं उपस्थित रहीं।

स्वच्छता ही सेवा’अभियान के तहत कुलपति ने दिलाई शपथ

0
'स्वच्छता ही सेवा'अभियान के तहत कुलपति ने दिलाई शपथ
'स्वच्छता ही सेवा'अभियान के तहत कुलपति ने दिलाई शपथ

स्वच्छता सिर्फ आदत नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी: कुलपति

जौनपुर। स्वच्छ भारत के निर्माण का किया आह्वान, विद्यार्थियों ने की सफाई राज भवन, उत्तर प्रदेश एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,  भारत सरकार के निर्देश पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना परिसर इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को शुक्रवार को शपथ दिलाई गई। यह शपथ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने दिलाई। इसमें विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय के शिक्षक और अधिकारी भी शामिल थे। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से दो अक्तूबर तक चलेगा। कुलपति प्रो वंदना सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है जो हम सभी को निभानी चाहिए। ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के माध्यम से हम न केवल अपने परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लेते हैं, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का भी प्रयास करते हैं। इस शपथ के साथ,  हम एक स्वस्थ और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और इसे एक जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं।

कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी लोगों को सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। एनएसएस समन्वयक डा. राज बहादुर यादव ने कहा स्वच्छता केवल सफाई नहीं, यह हमारे मानसिक और सामाजिक विकास का प्रतिबिंब है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान हमें यह सिखाता है कि स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सिर्फ व्यक्तिगत नहीं,  बल्कि सामूहिक होनी चाहिए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जब हम अपने परिसर,  घर  और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखते हैं, तब हम एक स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव रखते हैं। जब  स्वच्छता को अपनी आदत बनाएंगे तभी हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे।”

इस अवसर पर यूनिट लीडर प्रभात तिवारी,प्रो.राजेश शर्मा, प्रो.राज कुमार, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. गिरिधर मिश्र, वित्त अधिकारी संजय राय, उपकुलसचिव दीपक सिंह,अजीत सिंह,अमृतलाल एवं बबीता सिंह, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ.एस. पी. तिवारी, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. पुनीत कुमार धवन,डॉ. मारुति प्रसाद सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शशिकांत यादव एवं डॉ. विशाल यादव आदि बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

बीपीएड में शारीरिक दक्षता की दूसरी काउंसलिंग अक्टूबर में 

0
बीपीएड में शारीरिक दक्षता की दूसरी काउंसलिंग अक्टूबर में 
बीपीएड में शारीरिक दक्षता की दूसरी काउंसलिंग अक्टूबर में 

जौनपुर। बीपीएड में शारीरिक दक्षता की द्वितीय काउंसिलिंग 15और 16 अक्टूबर को होगी  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीपीएड पाठ्‌यक्रम सत्र 2024-2028 में प्रवेश हेतु रिक्त सीटों के सापेक्ष शारीरिक दक्षता परीक्षा/द्वितीय काउंसिलिंग 15 एवं 16 अक्टूबर 2024 को एकलव्य स्टेडियम में प्रातः सात बजे से आयोजित होगी। प्रथम दक्षता परीक्षा से वंचित पंजीकृत अभ्यर्थी भी उपरोक्त तिथियों में प्रतिभाग कर सकते हैं।


बीपीएड में प्रवेश हेतु अब तक आवेदन से वंचित अभ्यर्थियों के लिये ऑन-लाईन आवेदन फार्म भरने का विकल्प खोला जा रहा है, जिसकी अन्तिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गयी है। जो अभ्यर्थी सत्र-2024 की पात्रता अर्हता परीक्षा के अन्तिम वर्ष या सेमेस्टर में सम्मिलित है, वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है।

आवेदन हेतु निर्धारित शुल्क रु. 1,000 सामान्य वर्ग एवं पिछड़े वर्ग के लिये तथा रु. 750 अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग हेतु आनलाईन ही स्वीकार की जायेगी। द्वितीय दक्षता परीक्षा/काउंसिलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यथियों को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त आयोजित काउंसिलिंग में अपने समस्त शैक्षिक व खेलकूद से सम्बन्धित मूल और छाया प्रति प्रपत्रों के साथ उपस्थित हो। अभ्यर्थियों के लिये आवश्यक नियम, निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध है।

रीढ़ की हड्डी के पास की जगह संकरी होने पर होता है स्पाइनल स्टेनोसिस

0
रीढ़ की हड्डी के पास की जगह संकरी होने पर होता है स्पाइनल स्टेनोसिस
रीढ़ की हड्डी के पास की जगह संकरी होने पर होता है स्पाइनल स्टेनोसिस

जौनपुर। स्पाइन सर्जन पारम्परिक स्पाइन सर्जरी प्रक्रिया का विकल्प चुन सकता है जिसमें रीढ़ की हड्डी के साथ एक चीरा लगाना शामिल है। सर्जन रीढ़ की हड्डियों और रीढ़ की हड्डी तक पहुंचने के लिये मांसपेशियों एवं नरम ऊतकों को एक तरफ ले जाता है। स्पाइनल फ्यूजन तब होता है जब सर्जन दो कशेरूकाओं के बीच हड्डी जैसा पदार्थ डालता है। ऐसा इसलिये किया जाता है, ताकि दो कशेरूकाओं को जोड़ा जा सके और उनके बीच किसी भी तरह की हलचल को खत्म किया जा सके। यह प्रक्रिया कई कारणों से की जा सकती है। उक्त बातें नगर के मुरादगंज पावर हाउस के पास स्थित मधुरम न्यूरो हास्पिटल के संचालक डा. राहुल श्रीवास्तव ने पत्र—प्रतिनिधि से हुई एक भेंट के दौरान कही।


साथ ही उन्होंने आगे बताया कि स्पाइनल फ्यूजन का उपयोग अस्थिर रीढ़, रीढ़ की किसी भी असामान्यता और हर्नियेटेड डिस्क के उपचार के लिये किया जाता है जो वयस्कों में बहुत आम है। जब भी आप सर्जरी के बारे में सोच रहे हों तो किसी अनुभवी न्यूरो सर्जन से सलाह लेना न भूलें। वे मरीजों को सभी चिकित्सा शर्तों को समझने और मौजूदा पीठ दर्द का समाधान खोजने में मदद करने के लिए मौजूद हैं। उन्हें आपको राहत पाने के सभी तरीके दिखाने दें। इसका मतलब फिजियोथेरेपी, व्यायाम, दवा यहां तक कि सर्जरी भी हो सकती है। आप और आपका सर्जन ही आपकी सटीक स्थिति को जानते हैं जो उचित समाधान तैयार कर सकते हैं।


एम.बी.बी.एस., एम.एस., एम.सीएच. डिग्रीधारी न्यूरो सर्जन ने बताया कि स्पाइनल स्टेनोसिस तब होता है जब आपकी रीढ़ की हड्डी के आस-पास की जगह बहुत संकरी हो जाती है। यह आपकी रीढ़ की हड्डी और/या उससे निकलने वाली नसों को परेशान करता है। स्पाइनल स्टेनोसिस के चलते पीठ या गर्दन में दर्द, हाथों या पैरों में झुनझुनी जैसे लक्षण होते हैं। इसके कई कारण हैं। साथ ही उपचार के कई विकल्प भी हैं। रीढ़ की हड्डी का आकार बिगड़ना, रीढ़ की हड्डी में संक्रमण, गम्भीर चोट लगना, रीढ़ के ट्यूमर सहित कुछ अन्य रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या होती हैं। इस स्थिति में आपको स्टेनोसिस और हर्नियेटेड डिस्क के लिये सर्जिकल इलाज की आवश्यकता हो सकती है।


डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ एवं लोकनायक अस्पताल दिल्ली में सीनियर रेजीडेंट के रूप में सेवा दे चुके डा. श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकांश लोग न्यूरो सर्जरी को मस्तिष्क की सर्जरी समझते हैं लेकिन यह इससे कहीं अधिक है। यह चिकित्सा विशेषज्ञता है जो मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, रीढ़ की हड्डी सहित शरीर के सभी भागों में परिधीय तंत्रिकाओं की चोट या रोग/विकार वाले रोगियों के निदान और उपचार से सम्बन्धित है। न्यूरो सर्जरी पद्धतियां आधुनिक न्यूरो सर्जरी निदान और उपचार में विभिन्न इमेजिंग विधियों का उपयोग किया जाता है। इनमें कम्प्यूटर असिस्टेड इमेजिंग कम्प्यूटेड टोमोग्राफी (सीटी), मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई), पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी), मैग्नेटोएन्सेफेलोग्राफी (एमईजी) और स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी शामिल हैं। अन्त में उन्होंने कहा कि उपरोक्त सम्बन्धित समस्याएं आने पर तत्काल योग चिकित्सक से सलाह अवश्य लेना चाहिये।

खुटहन:पशु आश्रय केंद्र पर दुर्व्यवस्था की शिकायत निकली फर्जी

0
jaunpur news

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर की गई शिकायत को संज्ञान में लेकर बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

खुटहन : पशु आश्रय केंद्र पर दुर्व्यवस्था की शिकायत निकली फर्जी पशु आश्रय केंद्र पट्टी नरेंद्रपुर का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर गांव की एक महिला के द्वारा चारा पानी से लेकर उपचार तक में दुर्व्यवस्था की शिकायत को स्वतः संज्ञान में लेकर खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। मौके पर पर्याप्त भूषा,हरा चारा व पशु आहार पाये जाने पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। शिकायत कर्ता को फोन कर मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह आयी नहीं।

गांव निवासी महिला ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर गत बुधवार को एक बीडीओ प्रसारित किया था। जिसमें दावा किया गया था पशुशाला में एक गाय मृत पड़ी है तथा दूसरी आंख में लगी गंभीर चोट के चलते मरणासन्न है। यह भी आरोप लगाया था कि यहां भूषा दाना कुछ भी नहीं है। जिसे संज्ञान में लेकर जांच करने पहुंचे बीडीओ तो दोनों गायें बीमार अवस्था में पायीं गई। प्रधान खुशियाल गौतम ने बताया कि दोनों गायों का उपचार कराया जा रहा है। इसके अलावा मौके पर 50 क्विंटल से अधिक भूषा का स्टाक व हरा चारा लगभग 5 क्विंटल बलाई करके रखा मिला। मौके पर गांव के दर्जनों लोग जुट गए। सभी ने एक सुर में कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद है। ग्राम विकास अधिकारी सिम्मी सिंह ने बताया भूषा दाना के अलावा लगभग बीस बीघा हरा चारा खेत से ही खरीदा गया है। जिसे रोज काटकर ट्रैक्टर से मंगाया जाता है। बताया कि गोशाला में इस समय 210 गोवंशीय है। जिसमें चौथाई वृद्ध हो चुके हैं। वे अक्सर किसी बिमारी की चपेट में आ जाते हैं। चिकित्सकों के द्वारा उनका उपचार कराया जाता है। निरीक्षण में बीडीओ के अलावा एडीओ क्वापरेटिव दुर्ग विजय सिंह भी मौजूद रहे।

देव एलाइड हेल्थ इंस्टीट्यूट का पांचवा दीक्षांत समारोह 21 सितंबर को

0
देव एलाइड हेल्थ इंस्टीट्यूट का पांचवा दीक्षांत समारोह 21 सितंबर को
देव एलाइड हेल्थ इंस्टीट्यूट का पांचवा दीक्षांत समारोह 21 सितंबर को

जौनपुर: देव अलाइड हेल्थ इंस्टीट्यूट एवं ए .एच.ई.एच.मेडिकल इंस्टीट्यूट का पांचवा दीक्षांत समारोह 21 सितंबर शनिवार को मुरादगंज तिराहा सुहाग मैरिज हॉल में मनाया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र (दयालु ) ,पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह, कार्यक्रम अध्यक्षता उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव कुमार रहेंगे । उक्त जानकारी डायरेक्टर डॉक्टर आर पी यादव ने दी।

दोहरा मुक्त जौनपुर के लिए दिया गया ज्ञापन  

0
दोहरा मुक्त जौनपुर के लिए दिया गया ज्ञापन
दोहरा मुक्त जौनपुर के लिए दिया गया ज्ञापन

दोहरा के खिलाफ युवाओं ने सौपा डीएम को ज्ञापन

जौनपुर में बनने व बिकने वाले दोहरा पर प्रतिबंध लगाने की मांग वर्षो से होती चली आ रही है तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट द्वारा वर्ष 2009 में दोहरे पर प्रभावी रोक  के लिए कार्यवाही की गईं दोहरे पर रोक लगाने के लिए  पूर्व के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, अरविंद मलप्पा बंगारी, दिनेश कुमार सिंह व मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्रभावी रोक के लिए प्रयास किया जाता रहा तथा जिलाधिकारी द्वारा जनपद जौनपुर के समस्त उपजिलाधिकारीयो को दिनांक 18/01/2018 को आदेशित किया गया कि क्षेत्राधिकारीगण का सहयोग लेते हुए दोहरा के विनिर्माण भंडारण व विक्रय पर प्रभावी रोक लगाया जाय तथा जनपद जौनपुर के समस्त दोहरा वासियों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया।

दोहरा कारोबारियों द्वारा वर्तमान समय में दोहरा के स्थान पर पान मसाला के नाम से पुनः लाइसेंस प्राप्त कर लिया गया तथा वृह्द स्तर पर पुनः दोहरा वर्तमान परिवर्तित नाम (पान मसाला) का व्यवसाय किया जा रहा है। जौनपुर में दोहरा खाने से युवाओ का एक बड़ा समूह पीड़ित हैं इसलिए विकास तिवारी व अतुल सिंह की अगुवाई में युवाओं का एक समूह जो पिछले कई वर्षों से दोहरा पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता चला आ रहा है ने आज जिलाधिकारी जी से मुलाकात कर 85 पृष्ठओ का साक्ष्य सहित ज्ञापन देकर जिलाधिकारी महोदय से उक्त खाद्य मादक  पदार्थ दोहरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की मांग की है

उक्त अवसर पर विकास तिवारी व अतुल सिंह ने समुहिक रूप से कहा कि दोहरा का परिणाम है कि जनपद जौनपुर में काफ़ी युवा मुँह में फाइवोसिस ,दांत की बीमारी, गले का कैंसर, पेट का कैंसर व मुँह के कैंसर से पीड़ित होता चला जा रहा है हमारे बीच के यूवा साथी श्री सौरभ शुक्ला जी दोहरा की लत का शिकार हो जाने के कारण  दिनांक 21/03/23 को स्वर्ग सिधार गये तथा धर्मेन्द्र हरिजन व अन्य कई लोगो का इलाज उपचार चल रहा है। हमने मांग की है कि जनपद जौनपुर में महामारी का रूप ले चुके कैंसर रोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सर्वप्रथम दोहरा को पूर्व प्रतिबन्ध किया जाय तथा साथ ही उक्त विषय पर विस्तृत चर्चा हेतु तथा जनपद जौनपुर के युवाओं की पीड़ा व्यक्त करने के लिए अलग से आधे घंटे का समय जिलाधिकारी जी से ज्ञापन के माध्यम से मांगा गया है।

हमारी बातें सुनने के बाद  नवागत जिलाधिकारी महोदय श्रीमान दिनेश चंद्र जी ने आश्वासन दिया है कि यथाशीघ्र उक्त विषय पर विस्तृत चर्चा उपरांत प्रभावी रोक के लिए आवश्यक ठोस कदम उठाए जाएंगे तथा सामाजिक रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाकर युवाओं को दोहरा छोड़ने के लिए अपील की जाएगीज्ञापन देने वालो में विकास तिवारी, अतुल सिंह, विराज ठाकुर, अश्वनी सिंह मार्शल, डॉ अब्बासी, राजकुमार, निर्भय इत्यादि उपस्थित रहे।

धर्मापुर जौनपुर:डेथ पॉइंट्स बन चुके लीलहा मोड़ पर लगा संकेतक बोर्ड  

0
धर्मापुर जौनपुरडेथ पॉइंट्स बन चुके लीलहा मोड़ पर लगा संकेतक बोर्ड  
धर्मापुर जौनपुरडेथ पॉइंट्स बन चुके लीलहा मोड़ पर लगा संकेतक बोर्ड  

लीलहा मोड़ पर लगा संकेतक बोर्ड,पहले बड़े झाड़ झंकार की वजह से वाहन चालकों को नहीं दिख पाता था आगे का रास्ता।

  • गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग पर डेथ पॉइंट बन चुके लीलहा मोड पर नगर पंचायत प्रशासन ने झाड़ झंकार की भी टीम लगाकर करवाई सफाई।

धर्मापुर जौनपुर :आजमगढ़ हाईवे स्थित गौराबादशाहपुर बाईपास मार्ग पर इन दिनों आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में कोई न कोई घायल हो रहा है तथा कई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में गुरुवार को नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के ईओ शशिकांत तिवारी के निर्देश पर जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे बाईपास पर लीलहा मोड़ जो कि डेथ पॉइंट बन चुका है। सड़क दुर्घटना से बचने के लिए गुरुवार को संकेतक बोर्ड लगवा दिया गया। तथा 16 सफाई कर्मचारियों की टीम सफाई सुपरवाइजर के साथ पहुचकर बड़े-बड़े उगे हुए झाड़ झंकार की साफ- सफाई कर दिया गया।

नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के ईओ शशिकांत तिवारी ने बताया कि स्थानीय लोगों व व्यापार मंडल के द्वारा अवगत कराया गया तथा जानकारी भी हुई हर रोज वाहन दुर्घटना होती रही। जिस पर आज वाहन चालकों के सुरक्षा की दृष्टि से संकेतक बोर्ड लगवा दिया गया है। जिससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी तथा इसके साथ उक्त डेथ पॉइंट पर आने जाने वाले लोगों को टर्निंग पॉइंट पर रास्ता देखने में दिक्कत होती थी जिसकी वजह से आज 16 सफाई कर्मियो को लगाकर साफ- सफाई करवा दिया गया है। इस दौरान ईओ गौराबादशाहपुर शशिकांत तिवारी, लिपिक हरेंद्र बिंद, सफाई सुपर वाइजर विपिन सोनकर, रविन्द्र यादव, विशाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।