Home Blog Page 229

संदिग्ध परिस्थिति में बी.ए.की छात्र की मौत

0
संदिग्ध परिस्थिति में बी.ए. की छात्र की मौत

परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार

खेतासराय (जौनपुर) कस्बा खेतासराय पोस्टऑफिस मोहल्ला निवासी एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। जो लोगों के गले से नीचे नहीं उतरा रहा है। परिजन पुलिस को बैगर सूचना को अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक टीडी कॉलेज जौनपुर का बी.ए. थर्ड ईयर का छात्र है।

जानकारी के अनुसार खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित उक्त वार्ड निवासी 20 वर्षीय छात्र मिथिलेश बिन्द पुत्र दयाराम बिन्द रविवार की सुबह सो कर उठा। बताय जाता है की सुबह टहलकर आया मुँह धुलकर चाय पिया। इतने में अचानक तबियत खराब होने लगा और अचेत हो गया। आनन-फानन परिजन अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उक्त छात्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस सूचना दिए बैगर अंतिम संस्कार कर दिया।

मंत्री गिरीशचन्द्र यादव के चाचा का निधन शोक

0

राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव के चाचा का निधन शोक

जौनपुर। यूपी के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीशचन्द्र यादव के चाचा का अकास्मिक निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।


बता दे प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव के चाचा प्रबंधक एवं पूर्व जिला कमांडेंट समर बहादुर उर्फ राजबहादुर यादव का 85 वर्ष के उम्र मे आकस्मिक निधन हो गया। बता दे कि शनिवार की रात मे घर पर वह उनकी तबीयत खराब हुई, तत्काल उपचार के लिए जिले के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लोग उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उनका निधन हुआ ।

जिनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई , भारी संख्या में लोगो का घर पर ताता लग गया । घर पहुंच कर विधायक सांसद सभी पार्टियों के नेताओं अधिकारियो ने श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को सात्वना दिया। बता दे की भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख करंजाकला के प्रतिनिधी सुनील यादव मम्मन के पिता थे, जो चंद्रजीत पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगमलपुर के वर्तमान प्रबंधक थे। राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया। दौरान वहां काफी भीड़ थी, सभी पार्टियों के नेताओं ,अधिकारियो का जमघट लगा रहा।

ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा अग्रहरि ने छात्राओं को दी मेकअप ट्रेंनिंग

0
  • वरिष्ठ महिला लोकसेवकों के रूप में राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर नूर तलअत और प्राथमिक विद्यालय सेंट थॉमस रोड की पूर्व प्रधानाचार्य ललिता मिश्रा हुई सम्मानित


शाहगंज जौनपुर, की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने शनिवार को वरिष्ठ महिला लोकसेवकों का सम्मान किया । संस्था की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय में मेकअप ट्रेनिंग वर्कशॉप भी आयोजित की गई, जिसमें ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा अग्रहरि ने छात्राओं को जरूरी टिप्स दिए ।

9 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित जेसी सप्ताह के छठवें दिन संस्था ने वरिष्ठ महिला लोकसेवकों के रूप में राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर नूर तलअत और प्राथमिक विद्यालय सेंट थॉमस रोड की पूर्व प्रधानाचार्य ललिता मिश्रा को सम्मानित किया । दोनों वरिष्ठ महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर महाविद्यालय में छात्राओं को ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा अग्रहरि ने ब्यूटी टिप्स दिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया । छात्राओं को सौंदर्य से संबंधित अभ्यास कराने के दौरान उन्होंने कहा कि सौंदर्य का बाजार तेजी से फल फूल रहा है और यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा जरिया बनकर उभरा है । उन्होंने कहा कि इसे सीखकर अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है ।

मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर नूर तलअत ने संस्था का देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं को नई ऊर्जा मिलती है । विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर ललिता मिश्रा ने संस्था के कार्यों की सराहना की कार्यक्रम संयोजक देवी प्रसाद चौरसिया मंटू ने आभार ज्ञापित किया । संचालन हिमांशु गुप्ता ने किया ।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्रो. मोती चंद यादव, प्रो. संजय कुमार, डॉ. आनन्द कुमार सिंह, डॉ. विजय प्रकाश सिंह, प्रो. रमेश चंद्र, डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ. अमृता बरनवाल, प्रो. शिवाजी सिंह, प्रो. अजय कुमार शुक्ला समेत जेसी वीक चेयरमैन संदीप यादव, डॉक्टर अनामिका मिश्रा, दीपक सिंह, आशीष सोनी, रुचि, काजल आदि मौजूद रहे ।

समाजसेवी शिवम जायसवाल जौनपुर के वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन

0
समाजसेवी शिवम जायसवाल जौनपुर के वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन
समाजसेवी शिवम जायसवाल जौनपुर के वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन

केक काटकर मनाया खुशी, अंगवस्त्र भेंटकर कराया भोजन

खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बा खेतासराय के मुख्य मार्ग पर स्थित एकता ट्रेडर्स के प्रोपराइटर राजकुमार जायसवाल का इकलौते पुत्र शिवम जायसवाल ने अपने माता – पिता के प्रेरणास्रोत से लगातार निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है। चाहे वह कोई त्योहार हो या फिर उनका जन्मदिन हो। समाजसेवा करने के मामले में अग्रिणी भूमिका निभाते है। ऐसे में उन्होंने अपने जन्मदिन वे अवसर पर जौनपुर स्थित वृद्धाश्रम में केक काटकर जन्मदिन मानकर लोगों के चेहरे में खुशियां बिखरने का काम किया। जिसकी सराहना चहुओर हो रही है। शिवम जायसवाल ने बातचीत के दौरान बताया कि हम अपने माता-पिता के प्रेरणा से सदैव समाजसेवा करता रहूंगा।

जिसकी कड़ी में अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रसिद्ध शीतला चौकिया धाम में सहयोगियों के साथ मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके पश्चात जौनपुर के वृद्धाश्रम में पहुँचकर वहाँ रह रहे सैकड़ो लोगों के साथ केक काटकर खुशियां बांटी और लोगों को भोजन कराया तथा अंत में वृद्धाश्रम रह रहे सैकड़ों महिला-पुरुष को अंगवस्त्र देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आशीर्वाद मेरे किये भोर की हवा की तरह सुखद रहेगी। शिवम जायसवाल ने कहा कि समाजसेवा करने के मामले में कभी पीछे नहीं रहना चाहिए। मौका मिलें तो समाज सेवा में बढ़-चढ़ कर भूमिका निभानी चाहिए। जिससे समाज में अभावपूर्ण जीवन जी रहे लोगों की हृदय को सुकून मिल सके। इस दौरान मुख्य रूप से राजकुमार जायसवाल, सविता जायसवाल, रक्षा जायसवाल, ईशान जायसवाल (राम), मनीष गुप्ता, अनूप गुप्ता, सत्यम जायसवाल, संदीप सोनी मौजूद रहे l

यह भी पढ़े : जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में दिनेश चंद्र ने कार्य भार संभाला 

जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में दिनेश चंद्र ने कार्य भार संभाला 

0
जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में दिनेश चंद्र ने कार्य भार संभाला 
जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में दिनेश चंद्र ने कार्य भार संभाला 

जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में दिनेश चन्द्र ने शनिवार को जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास व राजस्व कार्यो की जानकरी भी ली। उन्होंने पत्रकार बन्धुओं से वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकास परक योजनाओं को जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग से धरातल पर लाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जन शिकायत का निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाएगा। विकास कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाएगा व योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में दिनेश चंद्र ने कार्य भार संभाला 


वर्ष 2012 बैच के आईएएस ऑफिसर दिनेश चंद्र ने जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान निर्देशित किया कि धारा 80 के एक भी विवाद लंबित न रहे। वरासत दर्ज करने के मामलों में शिथिलता न बरते। वरासत दर्ज कराना प्राथमिक कार्यो में शामिल रहेगा। इसके लिए उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर को नोडल अधिकारी नामित किया है जिनके द्वारा वरासत के पोर्टल पर दर्ज वरासत रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी । उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि एक-एक लेखपालों की समीक्षा करें। जिन लेखपालों के द्वारा वरासत दर्ज करने के मामलों में अच्छा कार्य किया जाएगा उनको पुरस्कृत एवं लापरवाही बरतने वाले लेखपालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लंबित आवेदनों की समीक्षा भी की । इससे पूर्व जनपद आगमन पर उन्हें निरीक्षण भवन में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में दिनेश चंद्र ने कार्य भार संभाला 


इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मां शीतला चौकिया धाम में पूजा अर्चना की और गायों को लाई एवं गुड़ खिलाया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार इशिता किशोर,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं नेअखिलेश यादव का फूंका पुतला, लगाए नारे

0
भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं नेअखिलेश यादव का फूंका पुतला, लगाए नारे
भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं नेअखिलेश यादव का फूंका पुतला, लगाए नारे

शाहगंज [जौनपुर ]अखिलेश यादव के ’मठाधीश’ बयान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश में जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाहगंज मे जेसीज चौराहा पर अखिलेश यादव होश में आओ साधु संतो का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान के नारे के साथ अखिलेश यादव का पुतला फूका गया पुतला दहन करने के बाद उनके बयान को हिंदू विरोधी बताया। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के अहवान पर कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। ’मठ’ को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। अखिलेश यादव ने हमारे महंत और पूरे हिंदू समाज का अपमान करने का काम किया है। उनको अपने इस बेतुके के बयान के लिए पूरे समाज से माफी मांगना चाहिए।

क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल ने कहा कि जो पार्टी खुद माफियाओं को संरक्षण दे रही है। वह दूसरे पर इस तरीके के गंभीर आरोप कैसे लगा सकती है। इस बयान से साफ होता है कि अखिलेश यादव हिंदू धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते। अखिलेश यादव मठाधीश-माफिया में अंतर नहीं पता वह मठ-मंदिर की भी मर्यादा भूल चुके हैं। मठाधीश को माफिया से जोड़ना यह नीचता की पराकाष्ठा है। मठ माफिया का स्थान नहीं होता है। माफिया और गुंडे तो समाजवादी पार्टी के परिवार में ही पलते हैं। गुंडे और माफिया वहीं तैयार होते हैं।

भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं नेअखिलेश यादव का फूंका पुतला, लगाए नारे

शाहगंज मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा मुखिया ने मठों का अपमान कर साधु संतों का अपमान किया है। मठ सनातन धर्म की पुरातन धरोहर है। लाखों मठों का बेहद पुराना इतिहास भी रहा है। भारतीय संस्कृति एवं नव निर्माण में इन्हीं मठों का योगदान रहा है। भाजपा युवा मोर्चा मठ और साधु-संतों का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विधार्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, भाजपा नेता संदीप जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, अरुण चौहान, मुस्तकीम अहमंद, ओम शुभम गुप्ता, सर्वेश चौरसिया, आयुष साहु सुधीर चौरसिया, जितेंद्र फागू, सचिन सिंह, प्रदीप यादव, शिवम, योगेश सिंह, चरणजीत, मंजीत, अमन, अजय, राज सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SHAHGANJ ACCIDENT:ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत

0
SHAHGANJ ACCIDENTट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत
SHAHGANJ ACCIDENT:ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत

SHAHGANJ पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा

SHAHGANJ ACCIDRNT [जौनपुर] शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क दुघर्टना में दादर पुल पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजमगढ़ जनपद के अम्बारी चौकी क्षेत्र के खंजहापुर गांव के बनतरिया निवासी 14 वर्षीय ख़ुशी यादव पुत्री मनोज यादव सेंट थामस इंटर कालेज की कक्षा 8 की छात्रा थी।

शनिवार को दोपहर में छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रही थी।कि दादर पुल पर पीछे से मिट्टी लदी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने छात्रा को रौद दिया। जिसके चलते मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान व प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा मौके पर पहुंचे कर परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले चालक की तलाश में जुटी हुई है। मृतक छात्रा एक भाई दो बहन थी।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर राज कॉलेज में आयोजित हुई संगोष्ठी 

0
राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर राज कॉलेज में आयोजित हुई संगोष्ठी 
राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर राज कॉलेज में आयोजित हुई संगोष्ठी 

राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर राज कॉलेज में आयोजित हुई  संगोष्ठी 

जौनपुर :राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में आज  14 सितंबर को हिन्दी दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन हिंदी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संतोष कुमार पांडे ने किया। पांडे जी ने हिंदी के विकास में राजनीतिक पहलुओं के योगदान पर अपनी बात रखी तथा हिंदी के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को बताया। डॉ. रामानंद अग्रहरि ने हिंदी को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और  रोज़गार के साधन के रूप में हिंदी के महत्व पर अपनी बात रखी।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर राज कॉलेज में आयोजित हुई संगोष्ठी 

डॉ. रमेश चंद्र सोनी ने हिंदी के उद्भव और विकास के बारे में अपनी बात रखी तथा आज हिंदी के भारतीय और वैश्विक स्तर पर विस्तार के बारे में चर्चा की। डॉ. चंद्राबुज कश्यप ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, और अपनी मातृभाषा को जानना तथा उसमें शिक्षा ग्रहण करना हमारा मूल कर्तव्य है। डॉ. विष्णु कांत तिवारी ने कार्यक्रम में अपनी वीर रस तथा श्रृंगार रस की कविताओं के माध्यम से हिंदी की अनिवार्यता सिद्ध की। कार्यक्रम का संचालन और आभार ज्ञापन डॉ. रागिनी राय ने किया। हिंदी दिवस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : DM आजमगढ़,आगरा का तबादला,जौनपुर के जिलाधिकारी हुए दिनेश चंद्र        

DM आजमगढ़,आगरा का तबादला,जौनपुर के जिलाधिकारी हुए दिनेश चंद्र        

0
DM आजमगढ़,आगरा का तबादला,जौनपुर के जिलाधिकारी हुए दिनेश चंद्र        
DM आजमगढ़,आगरा का तबादला,जौनपुर के जिलाधिकारी हुए दिनेश चंद्र        

# प्रयागराज,आजमगढ़,आगरा समेत यूपी के कई जिलों के DM का तबादला जौनपुर के नए जिलाधिकारी बने डॉक्टर दिनेश चंद्र 

UP DM TRANSFER LIST 2024 : उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की देर रात 29 आईएएस अधिकारियों ट्रांसफर कर दिया गया है,जिसमे लखनऊ,जौनपुरआजमगढ़ ललितपुर समेत आगरा जिला शामिल है। देर रात्रि हुए IAS अधिकारियो के ट्रांसफर लिस्ट में जौनपुर के जिलाधिकारी का भी नाम शामिल है,जौनपुर के डीएम रहे रविंद्र कुमार मंदर को प्रयागराज का डीएम बनाया गया,तो वही विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग के पद पर रहे डा0 दिनेश चन्द्र को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है l भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है, 01-जुलाई -1966 में यूपी के बिजनौर जिले में डॉक्टर दिनेश चंद्र का जन्म हुआ था योग्यता की बात करे तो एमएससी एलएलबी है,दिनेश चंद्र पूर्व में अलीगढ जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर रहे बहराइच और सहारनपुर के जिलाधिकारी रहे  l

 यूपी के जिन जिलाधिकारी के तबादले LIST  :

IAS [DM] TRANFER LIST UP उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की देर रात दो दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों ट्रांसफर कर दिया गया है,जिसमे लखनऊ, जौनपुर समेत आगरा  जिला शामिल है। जिन आईएएस अधिकारियों का यूपी में  तबादला हुआ है उनमे , रविन्द्र, प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग  वर्तमान पद के साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है l

भानु चन्द्र गोस्वामी DM आगरा को प्रभारी राहत आयुक्त, प्रभारी चकबंदी आयुक्त तथा विशेष सचिव,राजस्व बनाया गया,मैनपुरी के जिलाधिकारी रहे अविनाश कृष्ण सिंह को प्रभारी महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा , नवीन कुमार जी०एस० सचिव, राजस्व, राहत आयुक्त तथा चकबंदी आयुक्त को सिचाई विभाग का सचिव ,DM Azamgarh,रहे विशाल भारद्वाज,को कुशीनगर का डीएम बनाया गया ,उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी कुशीनगर को जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर बनाया गया ,नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी, प्रयागराज को जिलाधिकारी,आजमगढ, रविन्द्र सिंह,जिलाधिकारी, शामली को जिलाधिकारी फतेहपुर,रवीन्द्र कुमार मंदार DM JAUNPUR को जिलाधिकारी, प्रयागराज,अरविन्द मलप्पा बांगड़ी, जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर को आगरा का डीएम बनाया गया ,धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, विशेष सचिव, नगर विकास विभाग को जिलाधिकारी शाहजहांपुर ,विशेष सचिव, चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग के पद पर रहे Dr. Dinesh Chandra को जिलाधिकारी जौनपुर,सुश्री सी० इन्दुमती, जिलाधिकारी, फतेहपुर को विशेष सचिव, चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग, अरविन्द कुमार चौहान, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण को जिलाधिकारी शामली l 

नगर आयुक्त, नगर निगम, फिरोजाबाद के पद पर रहे  घनश्याम मीना को जिलाधिकारी हमीरपुर बनाया गया, राहुल पाण्डेय,जिलाधिकारी, हमीरपुरको जिलाधिकारी, हाथरस,सुश्री निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त, नगर निगम, बरेली को जिलाधिकारी, अमरोहा, अंजनी कुमार सिंह, निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को  जिलाधिकारी, मैनपुरी, उमेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी, शाहजहांपुर को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, .राजेश कुमार त्यागी, जिलाधिकारी, अमरोहा को विशेष सचिव, पंचायती राज आशीष कुमार, जिलाधिकारी, हाथरस को विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग एवं अपर महानिरीक्षक, निबंधन, अमित पाल, नगर आयुक्त, नगर निगम, मेरठ उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण,डॉ. मन्नान अख्तर, विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को  विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रबंध निदेशक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रोमोट फार्मा, 

ऋषि राज मुख्य विकास अधिकारी,अयोध्या को नगर आयुक्त, फिरोजाबाद, संजीव कुमार मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी, बलरामपुर को नगर आयुक्त, बरेली, सौरव गंगवार,मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र को नगर आयुक्त, मेरठ, कृष्ण कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट,आगरा को मुख्य विकास अधिकारी, अयोध्या,सुश्री जागृति अवस्थी, संयुक्त मजिस्ट्रेट, प्रयागराज को मुख्य विकास अधिकारी, सोनभद्र ,संयुक्त मजिस्ट्रेट, उन्नाव रहे हिमांशु गुप्ता को  मुख्य विकास अधिकारी, बलरामपुर बनाया गया है जल्द ही यह अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालेंगे   l 

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 सितम्बर को,दीवानी में

0
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 सितम्बर को दीवानी में
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 सितम्बर को दीवानी में

National Lok Adalat 2024 jaunpur जौनपुर: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर के तत्वावधान में 14th September शनिवार को प्रातः 10ः बजे से दीवानी न्यायालय परिसर,जौनपुर एवं समस्त तहसील मुख्यालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

 इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ई-चालान व आर्बिट्रेशन के निष्पादन वाद, प्री-लिटिगेशन (वाद-पूर्व) स्तर पर पारिवारिक दाम्पत्य विवाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम वाद, धन वसूली वाद, श्रम एवं सेवायोजन विवाद, विद्युत, जल बिल एवं अन्य प्रकार के बिलों के भुगतानों के विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), भरण-पोषण वाद तथा अन्य प्रकार के आपराधिक शमनीय व सिविल वाद तथा विभिन्न न्यायालयों में लम्बित आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम वाद, धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, श्रम एवं सेवायोजन विवाद, विद्युत, जलकर बिल एवं अन्य प्रकार के बिलों के भुगतानों के विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित) पारिवारिक वाद (विवाह विच्छेद सम्बन्धित वादों को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा में वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत्ति परिलाभों से सम्बन्धित विवाद, आपसी सुलह-समझौतें के आधार पर निस्तारित होने वाले समस्त प्रकार के वादों का निस्तारण किया जायेगा।अतः वादकारी एवं अधिवक्तागण अपने-अपने वादों से सम्बन्धित न्यायालयों में सम्पर्क स्थापित कर वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु संदर्भित करायें एवं अधिकतम वादों का निस्तारण कराकर लोक अदालत का लाभ उठायें।

यह भी पढ़े : मेगा ऋण शिविर 20 सितम्बर को जौनपुर में 

यह भी पढ़े : पच्चीस लाख रुपये की खोई हुई मोबाइल को जौनपुर पुलिस ने वापस लौटाया

यह भी पढ़े :  केजरीवाल की जमानत की ख़ुशी में जौनपुर में जश्न