शासन और जनता का सहयोग मिला तो शाहगंज सरकारी अस्पताल होगा प्रदेश में नंबर वन डॉ.रफीक फारुकी
जौनपुर , शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प अवार्ड योजना में प्रदेश में सातवां स्थान मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रफीक फारूकी ने खुशी जताई है । पत्रकार वार्ता में उन्होंने इसका श्रेय स्थानीय जनता को दिया उन्होंने कहा कि शासन से कुछ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को नियुक्त करने की मांग की गई है । उम्मीद है, ये जल्द पूरा होगा ।
पत्रकार वार्ता में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल को हड्डी रोग और बच्चों के डॉक्टर की जरूरत है इतने बड़े अस्पताल में सिर्फ 2 वार्ड ब्वाय और 2 फार्मासिस्ट हैं, शासन से मांग की गई है और इसे जल्द पूरा होने की उम्मीद है ।
इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिओम मौर्य, डॉ राहुल वर्मा, डॉ राकेश कुमार, डॉ जमालुद्दीन, फार्मासिस्ट गिरीश चंद्र यादव, मोहम्मद अब्बास आदि मौजूद रहे ।
नगर पंचायत कजगांव सभासद पुत्र तथा पति ने सफाई कर्मी को पीटा,मुकदमा दर्ज
जफराबाद ( जौनपुर ) क्षेत्र के नगर पंचायत कजगांव में सोमवार को सभासद पुत्र तथा सभासद पति ने एक सफाईकर्मी को पिट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया।
अम्बेडकर नगर के बसखारी क्षेत्र के कटैया गंजन गांव निवासी विशाल विश्वकर्मा पुत्र दयाशंकर विश्वकर्मा नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी पद पर कार्यरत है।सोमवार को वह बारावफात के पर्व पर कस्बे के महत्वपूर्ण मजारों आदि ओर साफ-सफाई व चूने का छिड़काव कर रहा था।उसी समय वार्ड एक कि सभासद राजकुमारी कन्नौजिया के पति सूरज कन्नौजिया तथा वार्ड संख्या तीन की सभासद फूलगेन देवी के पुत्र अखिलेश यादव नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच गए। उन दोनों ने विशाल से कार्यालय के गेट के पास तुरंत सफाई करने को कहा।विशाल ने कहा कि मुस्लिम त्योहार है।
अभी वह मजार आदि ओर साफ-सफाई कर रहा है । उसको करने के बाद इसे भी कर देगा। इसी बात पर ऊक्त दोनों ने उसे लात मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया। कई लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। घटना के बाद भारी संख्या में सफाई कर्मी थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कार्यवही की जा रही।
प्रतियोगिताओं से बच्चों का होता है रचनात्मक विकास:एसपी सिटी
जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अतिथियों के द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीता गाया। संस्थाध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में संस्था द्वारा पिछले वर्ष से निरंतर किये गये कार्यों के विषय में बताया और इस राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के विषय में बताया कि यह प्रतियोगिता पूरे राष्ट्र में आयोजित की जाती है और सबसे पहले जिला इकाई के जीते हुए बच्चे प्रान्त में फिर क्षेत्र में और फिर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द वर्मा ने शौर्य के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों का रचनात्मक विकास होता है। इन गीतों के माध्यम से सिर्फ संगीत का प्रदर्शन नहीं हो रहा है बल्कि राष्ट्र जागरण का कार्य हो रहा है।
बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो इस प्रतियोगिता में जीते बच्चे हैं उन्हें बधाई परन्तु जो आज पुरस्कार प्राप्त नहीं किये उनको निराश नहीं होना है और अपने प्रयास को बढ़ाना है। विशिष्ट अतिथि आईएमए अध्यक्ष डा. अरूण कुमार मिश्र ने बताया कि मैं इस संगठन के उदय के प्रारम्भ से ही जुड़ा हूं और अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में किये गये सभी कार्यक्रम अत्यन्त सराहनीय होते हैं। विशिष्ट अतिथि यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ल ने कहा कि जैसे पांच तत्वों से मिलकर यह शरीर बना है, उसी प्रकार भारत विकास परिषद शौर्य के पांच तत्व सम्पर्क, सहयोग, सेवा, समर्पण और संस्कार मिलकर राष्ट्र जागरण का कार्य कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र एडवोकेट तथा सीओ शाहरूख खान ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।
प्रकल्प प्रमुख सुजीत यादव तथा कार्यक्रम संयोजक नित्यानन्द पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम को सम्पादित करने में संगठन द्वारा किये गये कार्यों के विषय में बताया। नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल और अवधेश गिरि ने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के नियमों के विषय में बताया। इस प्रतियोगिता में जनपद के 12 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के नियमानुसार सभी बच्चों ने सर्वप्रथम हिन्दी भाषा में और संस्कृत भाषा में गीत गाये। निर्णायक मण्डल के रूप में उपस्थित संगीत शिक्षक पं. सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला, प्रज्ञा मिश्रा तथा श्याम मोहन मिश्र के द्वारा निर्णय लिया गया। पं. सूर्य प्रकाश मिश्र के द्वारा विजयी विद्यालयों का नाम घोषित किया गया जिसमें डीबीएस इण्टर कालेज को प्रथम, मां दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर को द्वितीय और बीआरपी इण्टर कालेज को तृतीत स्थान प्राप्त हुआ। विजयी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड और सभी प्रतियोगी बच्चों को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम में डा. अजय दूबे, दिलीप शुक्ल, संगठन सचिव पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष अमित पाण्डेय, सह सचिव सन्दीप चौधरी, कंचन पाण्डेय, महिला सह संयोजिका शालिनी निगम, प्रियंका पाण्डेय, मीनू श्रीवास्तव, साधना जायसवाल, निशा गिरि, जया सिंह, रश्मिता सिंह, जयशंकर सिंह, अतुल मिश्र, डा. गिरीश, प्रशान्त सिंह लकी, प्रमोद सैनी, डा. राजेश, सुनील सिंह, रमेश श्रीवास्तव, राहुल पाण्डेय, दया निगम, डा. विशाल सिंह, डा. प्रभाकर सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरविन्द गिरि, विशाल तिवारी, अम्बरीश पाठक, पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षित गुप्ता ने किया। कार्यक्रम संयोजक नित्यानन्द पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
जौनपुर में दुकान पर बैठे दादी पोते को बदमाशों ने मारी गोली
JAUNPUR CRIME NEWS: जौनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने दादी पोते को गोली मार दी कोतवाली थाना क्षेत्र के नईगंज मोहल्ले में आज सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से शहर सहमगया लोग अपनी अपनी दुकान छोड़कर भागने लगे l
प्राप्त जानकारी के मुताविक आज सुबह 10 बजकर पचपन मिनट पर कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गंज मोहल्ले में अपनी दुकान पर बैठे शनि नामक युवक को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी एक गोली दुकान पर बैठी शनि की दादी को लग गई जिससे वह बेहोस होकर जमीन पर गिर पड़ी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहा हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजदिया l
जिस युवक को गोली लगी है वह सिकरारा थाना क्षेत्र के बरईपार का रहने वाला वाले राजेंद्र यादव के पुत्र है आज सुबह 11:00 बजे के करीब दुकान बैठे हुए थे साथ में उनकी दादी भी उनके साथ मौजूद रहे तभी बाइक सवार बदमाश आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे जिसमें शनि और दादी को गोली जा लगी दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल जौनपुर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया l
इस घटना पर सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि आज करीब सुबह 10:55 पर कोतवाली थाना क्षेत्र के नईगंज मोहल्ले में दुकान पर बैठेशनि यादव और उनकी दादी कमला यादव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी दोनों घायलों की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया वहां के डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया सीसी टीवी फुटेज के आधार पर कुछ साक्ष्य मिले है पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है अपराधी जल्द ही पकड़ा जाएगा l
परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार
खेतासराय (जौनपुर) कस्बा खेतासराय पोस्टऑफिस मोहल्ला निवासी एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। जो लोगों के गले से नीचे नहीं उतरा रहा है। परिजन पुलिस को बैगर सूचना को अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक टीडी कॉलेज जौनपुर का बी.ए. थर्ड ईयर का छात्र है।
जानकारी के अनुसार खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित उक्त वार्ड निवासी 20 वर्षीय छात्र मिथिलेश बिन्द पुत्र दयाराम बिन्द रविवार की सुबह सो कर उठा। बताय जाता है की सुबह टहलकर आया मुँह धुलकर चाय पिया। इतने में अचानक तबियत खराब होने लगा और अचेत हो गया। आनन-फानन परिजन अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उक्त छात्र को मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस सूचना दिए बैगर अंतिम संस्कार कर दिया।
जौनपुर। यूपी के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीशचन्द्र यादव के चाचा का अकास्मिक निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
बता दे प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव के चाचा प्रबंधक एवं पूर्व जिला कमांडेंट समर बहादुर उर्फ राजबहादुर यादव का 85 वर्ष के उम्र मे आकस्मिक निधन हो गया। बता दे कि शनिवार की रात मे घर पर वह उनकी तबीयत खराब हुई, तत्काल उपचार के लिए जिले के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लोग उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उनका निधन हुआ ।
जिनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई , भारी संख्या में लोगो का घर पर ताता लग गया । घर पहुंच कर विधायक सांसद सभी पार्टियों के नेताओं अधिकारियो ने श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को सात्वना दिया। बता दे की भाजपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख करंजाकला के प्रतिनिधी सुनील यादव मम्मन के पिता थे, जो चंद्रजीत पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगमलपुर के वर्तमान प्रबंधक थे। राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया। दौरान वहां काफी भीड़ थी, सभी पार्टियों के नेताओं ,अधिकारियो का जमघट लगा रहा।
वरिष्ठ महिला लोकसेवकों के रूप में राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर नूर तलअत और प्राथमिक विद्यालय सेंट थॉमस रोड की पूर्व प्रधानाचार्य ललिता मिश्रा हुई सम्मानित
शाहगंज जौनपुर, की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने शनिवार को वरिष्ठ महिला लोकसेवकों का सम्मान किया । संस्था की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय में मेकअप ट्रेनिंग वर्कशॉप भी आयोजित की गई, जिसमें ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा अग्रहरि ने छात्राओं को जरूरी टिप्स दिए ।
9 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित जेसी सप्ताह के छठवें दिन संस्था ने वरिष्ठ महिला लोकसेवकों के रूप में राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर नूर तलअत और प्राथमिक विद्यालय सेंट थॉमस रोड की पूर्व प्रधानाचार्य ललिता मिश्रा को सम्मानित किया । दोनों वरिष्ठ महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर महाविद्यालय में छात्राओं को ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा अग्रहरि ने ब्यूटी टिप्स दिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया । छात्राओं को सौंदर्य से संबंधित अभ्यास कराने के दौरान उन्होंने कहा कि सौंदर्य का बाजार तेजी से फल फूल रहा है और यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा जरिया बनकर उभरा है । उन्होंने कहा कि इसे सीखकर अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है ।
मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर नूर तलअत ने संस्था का देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं को नई ऊर्जा मिलती है । विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर ललिता मिश्रा ने संस्था के कार्यों की सराहना की कार्यक्रम संयोजक देवी प्रसाद चौरसिया मंटू ने आभार ज्ञापित किया । संचालन हिमांशु गुप्ता ने किया ।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्रो. मोती चंद यादव, प्रो. संजय कुमार, डॉ. आनन्द कुमार सिंह, डॉ. विजय प्रकाश सिंह, प्रो. रमेश चंद्र, डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ. अमृता बरनवाल, प्रो. शिवाजी सिंह, प्रो. अजय कुमार शुक्ला समेत जेसी वीक चेयरमैन संदीप यादव, डॉक्टर अनामिका मिश्रा, दीपक सिंह, आशीष सोनी, रुचि, काजल आदि मौजूद रहे ।
समाजसेवी शिवम जायसवाल जौनपुर के वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन
केक काटकर मनाया खुशी, अंगवस्त्र भेंटकर कराया भोजन
खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय कस्बा खेतासराय के मुख्य मार्ग पर स्थित एकता ट्रेडर्स के प्रोपराइटर राजकुमार जायसवाल का इकलौते पुत्र शिवम जायसवाल ने अपने माता – पिता के प्रेरणास्रोत से लगातार निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है। चाहे वह कोई त्योहार हो या फिर उनका जन्मदिन हो। समाजसेवा करने के मामले में अग्रिणी भूमिका निभाते है। ऐसे में उन्होंने अपने जन्मदिन वे अवसर पर जौनपुर स्थित वृद्धाश्रम में केक काटकर जन्मदिन मानकर लोगों के चेहरे में खुशियां बिखरने का काम किया। जिसकी सराहना चहुओर हो रही है। शिवम जायसवाल ने बातचीत के दौरान बताया कि हम अपने माता-पिता के प्रेरणा से सदैव समाजसेवा करता रहूंगा।
जिसकी कड़ी में अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रसिद्ध शीतला चौकिया धाम में सहयोगियों के साथ मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके पश्चात जौनपुर के वृद्धाश्रम में पहुँचकर वहाँ रह रहे सैकड़ो लोगों के साथ केक काटकर खुशियां बांटी और लोगों को भोजन कराया तथा अंत में वृद्धाश्रम रह रहे सैकड़ों महिला-पुरुष को अंगवस्त्र देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आशीर्वाद मेरे किये भोर की हवा की तरह सुखद रहेगी। शिवम जायसवाल ने कहा कि समाजसेवा करने के मामले में कभी पीछे नहीं रहना चाहिए। मौका मिलें तो समाज सेवा में बढ़-चढ़ कर भूमिका निभानी चाहिए। जिससे समाज में अभावपूर्ण जीवन जी रहे लोगों की हृदय को सुकून मिल सके। इस दौरान मुख्य रूप से राजकुमार जायसवाल, सविता जायसवाल, रक्षा जायसवाल, ईशान जायसवाल (राम), मनीष गुप्ता, अनूप गुप्ता, सत्यम जायसवाल, संदीप सोनी मौजूद रहे l
जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में दिनेश चंद्र ने कार्य भार संभाला
जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में दिनेश चन्द्र ने शनिवार को जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास व राजस्व कार्यो की जानकरी भी ली। उन्होंने पत्रकार बन्धुओं से वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकास परक योजनाओं को जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग से धरातल पर लाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जन शिकायत का निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाया जाएगा। विकास कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाएगा व योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
वर्ष 2012 बैच के आईएएस ऑफिसर दिनेश चंद्र ने जौनपुर के नए जिलाधिकारी के रूप में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान निर्देशित किया कि धारा 80 के एक भी विवाद लंबित न रहे। वरासत दर्ज करने के मामलों में शिथिलता न बरते। वरासत दर्ज कराना प्राथमिक कार्यो में शामिल रहेगा। इसके लिए उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर को नोडल अधिकारी नामित किया है जिनके द्वारा वरासत के पोर्टल पर दर्ज वरासत रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जाएगी । उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि एक-एक लेखपालों की समीक्षा करें। जिन लेखपालों के द्वारा वरासत दर्ज करने के मामलों में अच्छा कार्य किया जाएगा उनको पुरस्कृत एवं लापरवाही बरतने वाले लेखपालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लंबित आवेदनों की समीक्षा भी की । इससे पूर्व जनपद आगमन पर उन्हें निरीक्षण भवन में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मां शीतला चौकिया धाम में पूजा अर्चना की और गायों को लाई एवं गुड़ खिलाया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार इशिता किशोर,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं नेअखिलेश यादव का फूंका पुतला, लगाए नारे
शाहगंज [जौनपुर ]अखिलेश यादव के ’मठाधीश’ बयान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देश में जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाहगंज मे जेसीज चौराहा पर अखिलेश यादव होश में आओ साधु संतो का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान के नारे के साथ अखिलेश यादव का पुतला फूका गया पुतला दहन करने के बाद उनके बयान को हिंदू विरोधी बताया। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के अहवान पर कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। ’मठ’ को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। अखिलेश यादव ने हमारे महंत और पूरे हिंदू समाज का अपमान करने का काम किया है। उनको अपने इस बेतुके के बयान के लिए पूरे समाज से माफी मांगना चाहिए।
क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल ने कहा कि जो पार्टी खुद माफियाओं को संरक्षण दे रही है। वह दूसरे पर इस तरीके के गंभीर आरोप कैसे लगा सकती है। इस बयान से साफ होता है कि अखिलेश यादव हिंदू धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते। अखिलेश यादव मठाधीश-माफिया में अंतर नहीं पता वह मठ-मंदिर की भी मर्यादा भूल चुके हैं। मठाधीश को माफिया से जोड़ना यह नीचता की पराकाष्ठा है। मठ माफिया का स्थान नहीं होता है। माफिया और गुंडे तो समाजवादी पार्टी के परिवार में ही पलते हैं। गुंडे और माफिया वहीं तैयार होते हैं।
शाहगंज मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा मुखिया ने मठों का अपमान कर साधु संतों का अपमान किया है। मठ सनातन धर्म की पुरातन धरोहर है। लाखों मठों का बेहद पुराना इतिहास भी रहा है। भारतीय संस्कृति एवं नव निर्माण में इन्हीं मठों का योगदान रहा है। भाजपा युवा मोर्चा मठ और साधु-संतों का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विधार्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, भाजपा नेता संदीप जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, अरुण चौहान, मुस्तकीम अहमंद, ओम शुभम गुप्ता, सर्वेश चौरसिया, आयुष साहु सुधीर चौरसिया, जितेंद्र फागू, सचिन सिंह, प्रदीप यादव, शिवम, योगेश सिंह, चरणजीत, मंजीत, अमन, अजय, राज सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।