दुनिया की समस्या को कम करना सबसे बड़ा धर्म: मौलाना वसीम अहमद
(जौनपुर) खेतासराय-शाहगंज मुख्य मार्ग ओर स्थित प्रसिद्ध मस्ज़िद कुव्वतुल इस्लाम में जलसा सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित हुए मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने कहा कि दुनिया की समस्या को कम करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि एक सच्चा धार्मिक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है कि उसकी जानकारी में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोएं, वह निर्वस्त्र को वस्त्र प्रदान करें,किसी से घृणा न करें, अपनी बातों से किसी को कष्ट न पहुचाएं और माता-पिता की सेवा व सम्मान करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मौलाना एज़ाज़ ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है भाईचारे का मिशाल पेश करें और मिलजुल रहे। वही कार्यक्रम में सेक्रेटरी मिर्ज़ा अज़फ़र बेग और चेयरमैन वसीम ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद उमर, वसीम अहमद, मोहम्मद ज़फ़र, मोहम्मद अजमद, मोहम्मद राशिद, डॉ. सलीम खान, नौशाद अहमद, मोहम्मद अतहर खान, मौलाना तैय्यब, आदिल, सालिम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मुदस्सिर ने किया।
छोटे लाल यादव बने खुटहन ब्लाक के सफाई कर्मी अध्यक्ष
खुटहन [जौनपुर ] छोटे लाल यादव बने खुटहन ब्लाक के सफाई कर्मी अध्यक्ष मंगलवार को ब्लाक सभागार में समाज कल्याण शौरभ शेखर यादव के पर्यवेक्षण में सुनील कुमार चुनाव आधकारी सर्वेश मौर्या रामसमुझ की उपस्थिति में व्लाक का चुनाव शकुशल सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार छोटेलाल यादव 98 मत से विजयी हुये वही प्रतिद्वन्दी कौशल यादव को 81 मत मिला। मन्त्री पद आशुतोष कुमार बंशल निर्विरोध निर्वाचित हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र कुमार मौर्य को 91 मत प्राप्त हुये उनके प्रतिद्वन्दी अशोक कुमार को 87 मत मिले संगठन मन्त्री पद के उम्मीदवार नवीन कुमार को 96 मत व उनके प्रतिद्वन्दी प्रदीप कुमार गुप्ता को 82 मत प्राप्त हुये। संगठन मंत्री नवीन कुमार 96 मत से विजई हुए उनके प्रतिद्वन्दी प्रदीप कुमार गुप्ता को 82 मत मिले। दिनेश कुमार सम्प्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर आलोक सिंह पंकज कुमार तबरेज खान मोहनलाल गौतम बलवन्त सिंह, सुनील प्रजापति बिन्दू सुनील कुमार सिंह अरविन्द यादव, मदन चन्द यादव चन्द्रेश आदि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपास्थित रहे l
जुलूस- शबे विलादत अपनी पुरानी रिवायत के साथ धूमधाम मनाया गया
जौनपुर : अंजुमन हैदरिया मुुल्ला टोला का तारीखी जुलूस- शबे विलादत अपनी पुरानी रिवायत के मुताबिक 15-9-2024 को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। हमेशा की तरह इस बार भी ईद मिलादुन्नबी बड़े जोशखरोश के साथ मनाया जा रहा है। इस मुबारक मौके पर हजारों की संख्या में नौजवान, बुजुर्ग और बच्चों ने जुलूस निकाला।नातखां अंजुमनों ने जहां हज़रत मोहम्मद साहब की आमद पर नातिया कलाम पढ़कर तो वही अखाड़ो ने अपना करतब दिखा कर अपनी अकीदत का इज़हार किया । हर साल की तरह इस साल भी जौनपुर में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। इस मौके पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये थे।यह जुलूस बाद नमाज ईशा राम जियावन के मकान से उठ कर अपनी कदीमी रास्तों से होता हुआ मुल्ला टोला तिराहा, हमाम दरवाजा चौराहा,मौलाना करामात अली रोड, मुफ्ती महोल्ला नल कूप, मूल्ला टोला मस्जिद होते हुए रौज़ा मखदूम शाह मूल्ला टोला पर एहतमाम हुआ।
ईद मिलाद उन नबी के जुलूस को शांति पूर्वक संपन्न कराने में प्रशासन ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन ने निगरानी रखी थी । वही इंतेजामिया कमेटी ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह खाने-पीन का इंतजाम किया था। इस दौरान रास्ते में जुलूस पर जगह-जगह लोगों ने फूल की बारिश की। जुलूस के पूरे रास्ते में गुब्बारों तथा अस्थायी गेट का निर्माण कर आये लोगो का स्वागत किया गया । सरपरस्त आला हजरत मौलाना शहरे पेस ईमाम जनाब हसनैन अहमद सिद्दीकी की सरपरस्ती में जुलूस उठाया गया।जिसमे सरपरस्त मौलाना अफजल अहमद व अंजुमन हैदरिया के सदर अली, मुख्तार अहमद मंसूरी, जनरल सेक्रेटरी शकील अहमद मंसूरी, नायब सदर हसीन खा, सेक्रेटरी अबू मोहम्मद आजाद खा,खजांची मोहम्मद मुस्ताफा उर्फ लाडले मंसूरी, निज़ामी इरफ़ान अन्सारी,अफसर खान, डॉ शाहबाज़ खान,डॉ आफताब जौनपुरी,मास्टर तुफेल अन्सारी, जुलुस कमेटी, जनाब अशफ़ाक़ अहमद मंसूरी,मीडिया प्रभारी सोहराब अंसारी व अन्य मौजूद रहे।
बधाई मांगने पहुंची किन्नर के प्राइवेट पार्ट में प्रधान ने भरे मिर्च
#जौनपुर में बधाई मांगने पहुंची किन्नर के प्राइवेट पार्ट में प्रधान ने भरे मिर्च
JAUNPUR CRIME :यूपी के जौनपुर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है जहा बधाई मांगने पहुंची किन्नरों पर अराजक तत्वों के सह पर प्रधान ने किन्नरों के प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल दिया मामला बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज का बताया जा रहा है जहा किन्नर समाज के एक समूह पर गांव के प्रधान और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित किन्नर बबली ने आरोप लगाया है कि प्रधान आशा किन्नर ने गांव वालों के साथ मिलकर यह हमला करवाया, जिसमें कई किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें किन्नरों को स्कॉर्पियो गाड़ी से जबरन उठाया जा रहा है।
पीड़ित किन्नरों का आरोप है कि उन्हें गाड़ी में भरकर एक कमरे में ले जाया गया,जहां उनके साथ अमानवीय बर्ताव किया गया। उनके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट पहुंचाई गई और मिर्च भरने जैसी घिनौनी हरकतें की गईं। यह घटना उस समाज पर होने वाले शारीरिक और मानसिक अत्याचार की चरम सीमा को दर्शाती है, जिन्हें भारतीय संविधान समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है।
बबली किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण करवाया है। लेकिन अभी तक किसी पर मामला दर्ज नहीं हुआ है। पीड़ित किन्नरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर उन्हें जल्द इंसाफ नहीं मिला, तो वे अपने न्याय के लिए आंदोलन करेंगे। यह घटना केवल एक आपराधिक कृत्य नहीं,बल्कि संविधान में दिए गए सम्मान,समानता और अवसर के अधिकार का सीधा उल्लंघन है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 से 21 तक हर नागरिक को गरिमा के साथ जीने का अधिकार देता है, जिसमें किन्नर समाज भी शामिल है। लेकिन इस घटना ने दिखा दिया है कि किस तरह समाज का एक तबका आज भी उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक मानता है।
सवाल यह है कि आखिर कब तक किन्नर समाज को इस तरह की बर्बरता और भेदभाव सहना पड़ेगा? क्या प्रशासन और समाज इनकी पीड़ा को समझने के लिए तैयार हैं? संविधान ने तो इन्हें सम्मान और समान अधिकार दे दिए हैं, लेकिन समाज कब उन्हें इस सम्मान का हिस्सा बनाएगा? इस घटना ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि कानून के रखवाले कब जागेंगे और समाज के सबसे हाशिए पर खड़े वर्ग को इंसाफ देंगे। कानून और संविधान से अधिक समाज की सोच में बदलाव जरूरी है। जब तक किन्नर समाज को समाज का बराबरी का हिस्सा नहीं माना जाएगा, तब तक इस तरह की घटनाएं सामने आती रहेंगी। यह सिर्फ किन्नर समाज की लड़ाई नहीं, बल्कि उस इंसानियत की लड़ाई है,जो हर किसी को सम्मान और बराबरी का हक देती है।
शाहगंज कौड़िया में सुल्तानपुर के कलाकार ने प्रस्तुत किया गणेश बंदना
सिद्धी विनायक नमो नमो गणपति बप्पा मोरया के गीतों से भक्तिमय हुआ नगर
शाहगंज [ जौनपुर ] नगर के पश्चिमी कौड़ियां मोहल्ले में शंकर लाल अग्रहरि के नेतृत्व में स्थापित गणेशोत्सव के समापन पर भंडारा व भक्ति जागरण आयोजित हुआ। जागरण में सुल्तानपुर से आयें कलाकारों ने भक्ति रस की गंगा बहा दिया। मंत्र मुग्ध भक्त गणेश बंदना में डूबे रहे। कलाकार दीपक, श्याम, रोशन संगीता कशिश, प्रकाश सोनी ने गणपति बंदना प्रस्तुत किया। सिद्धी विनायक नमो: नमो: गणपति बप्पा मोरयागणपति देवा नमो: नमो: गीत पर श्रोताओं ने जमकर आनंदित हुए।इस दौरान शंकर लाल बाबू फल वाले, राज कुमार अग्रहरि भोनू, कार्तिक अग्रहरि, अंश गुप्ता, बड़े लाल यादव, विजय जायसवाल, अजय गुप्ता, लाल बहादुर सोनी, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, शुभम मोदनवाल, निखिल राज शर्मा, राज मोदनवाल, चन्दन अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, अजय अग्रहरि, सुशील अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
खुटहन (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम करने जा रही विवाहिता को तमंचा से धमकाकर दुष्कर्म के असफल प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के आदेश पर नामजद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गांव निवासी विवाहिता का का पति रोजी रोटी के चक्कर में गुजरात रहता है।वह अपने बच्चे के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि गत 3 सितंबर को वह दूसरे गांव सम्मनपुर तिलवारी में मजदूरी पर खेत में काम करने जा रही थी। रास्ते में सरपत के झुरमुट के पास पहुंची तो पहले से घात लगाए बैठे इसी गांव निवासी अली अहमद उसका हाथ पकड़ भीतर खींच लिया। उसके कपड़े फाड़ने लगा। यह भी आरोप है कि वह शोर मचाने लगी तो तमंचा निकाल जान से मार देने की धमकी देने लगा। शोरगुल सुन कुछ लोगों को मौके की तरफ आने की आहट पाकर वह भाग गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दिया है l
डेढ़ घंटे तक अपने ही थाने से बाहर नहीं निकल सके,थानाध्यक्ष सुरेरी
सुरेरी [जौनपुर ] चारों तरफ से डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन कारियों से घिरे रहे थानाध्यक्ष सुरेरी सहित अन्य पुलिसकर्मी, झोलाछाप चिकित्सक के उपचार से मासूम की मौत के मामले में तहरीर देने के बाद भी आवश्यक कार्यवाही ना करने से नाराज ग्रामीणों द्वारा सोमवार को सुरेरी थाने पर किए गए प्रदर्शन के दौरान थानाध्यक्ष सुरेरी सुनील कुमार वर्मा थाने से बाहर निकलना चाहे लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें थाने के मुख्य गेट पर ही रोक दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक थानाध्यक्ष ग्रामीणों से घिरे रहे और कई बार निकलने का प्रयास करना चाहे लेकिन प्रदर्शन कारियो ने उन्हें थाने के गेट से नहीं निकलने दिया। वहीं घंटो चले प्रदर्शन के बाद जब थानाध्यक्ष ने आरोपीत चिकित्सक पर कार्रवाई करने की बात कही तब जाकर प्रदर्शनकारी किसी तरह से शांत हुए।
वहीं प्रदर्शनकारी इतने उग्र थे कि डेढ़ घंटे तक थानाध्यक्ष को उनके ही थाने से उन्हें बाहर नहीं निकलने दिए और मड़ियाहूँ विधायक डॉक्टर आर के पटेल के खिलाफ भी जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस को ही उनके ही थाने से बाहर न निकलने देना लगभग डेढ़ घंटो तक उग्र प्रदर्शन कारियों से घिरे रहना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कुलपति सभागार में बैठक कर प्रगति की समीक्षा – 22 सितम्बर को होगा पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 28 वां दीक्षांत समारोह
JAUNPUR NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह की तैयारी के लिए कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने सोमवार को दीक्षांत समारोह से जुड़े विभिन्न स्थलों का विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. इसके साथ ही कुलपति सभागार में विश्वविद्यालय के आयोजन समिति के समन्वयकों के साथ बैठक कर तैयारी पर विस्तार से चर्चा की.
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 28 वां दीक्षांत समारोह 22 सितंबर को महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में आयोजित किया गया है. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल इस अवसर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 96 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी . स्वर्ण पदक पाने वाले मेधावियों में स्नातक में 18 छात्राएं एवं 7 छात्र हैं. वहीं परास्नातक स्तर में 36 छात्र एवं 35 छात्र शामिल है. दीक्षांत समारोह में 508 शोधार्थियों को पी.एचडी. की उपाधि प्रदान की जाएगी. कला संकाय में 345, विज्ञान संकाय में 25, कृषि संकाय में 13, शिक्षा संकाय में 77, विधि संकाय में पांच, इंजीनियरिंग संकाय में 10, वाणिज्य में 18, प्रबंध संकाय में 10, अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय में तीन और औषधि संकाय के दो विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में पी.एचडी. की उपाधि मिलेगी.
विश्वविद्यालय शोधार्थियों एवं स्वर्ण पदक धारकों को दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पत्र प्रेषित कर चुका है इसके साथ ही उनके विभागों को भी इसकी सूचना दी गई है कि वह समय से दीक्षांत समारोह में शामिल हो सके. विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह से संबंधित जो भी कार्य हैं उसको प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है. परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी वह सब डिजिलॉकर में अपलोड कर दी जाएगी।
प्रो. राकेश कुमार यादव एवं समन्वयक एनएसएस डॉ राज बहादुर यादव ने आंगनबाड़ी से सम्बंधित जानकारी दी. इस अवसर पर वित्प्रोत अधिकारी संजय कुमार राय, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो. मनोज मिश्रा, प्रो. देवराज प्रोफेसर, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. संदीप सिंह, प्रो राज कुमार, उप कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह,डॉ श्याम कन्हैया सिंह, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ अन्नू त्यागी समेत अन्य संयोजक उपस्थित रहे
सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए हमें समाज के हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना है: भोला सिंह
जौनपुर: देशभर में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान चल रहा है जिसके तहत पार्टी के जन प्रतिनिधियों एव तमाम पदाधिकारियों और ईकाइयों को जिम्मेदारी दी गई है इसके तहत अब सदस्यों की संख्या को बढ़ाने के लिए भाजपा महाअभियान की शुरूआत कर दी है जिसमें पार्टी नेता व कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बीजेपी के साथ जोड़ने की कोशिश करेंगे।
इसी क्रम मे भाजपा के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे एक बैठक आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप बुलंदशहर के सांसद एव अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भोला सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने जिले के सभी प्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियो एव मोर्चा के जिलाध्यक्षों को सम्बोधित किया। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत किया। कार्यक्रम् का संचालन सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी ई अमित श्रीवास्तव ने की।
मुख्य अतिथि भोला सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए हमें समाज के हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना है। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार कर जन-जन को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर उन्हें सदस्य बनाना है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करते हुए भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।
इसी क्रम मे डा सुभाष सिंह के यहा बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता क्षितिज शर्मा ने की और उस कार्यक्रम के संयोजक डा अमरनाथ पाण्डेय रहे। उक्त अवसर पर वहा पर उपस्थित चिकत्सक अपील करते हुये कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही देश के प्रधानमंत्री मंत्री ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिला सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत का आरक्षण मिला है। 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त किया गया जितनी अधिक संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता लेंगे। उतनी ज्यादा पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने चिकित्सकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ें। कार्यक्रम का संचालन ई अमित श्रीवास्तव ने की ।
शासन और जनता का सहयोग मिला तो शाहगंज सरकारी अस्पताल होगा प्रदेश में नंबर वन डॉ.रफीक फारुकी
जौनपुर , शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प अवार्ड योजना में प्रदेश में सातवां स्थान मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रफीक फारूकी ने खुशी जताई है । पत्रकार वार्ता में उन्होंने इसका श्रेय स्थानीय जनता को दिया उन्होंने कहा कि शासन से कुछ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को नियुक्त करने की मांग की गई है । उम्मीद है, ये जल्द पूरा होगा ।
पत्रकार वार्ता में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल को हड्डी रोग और बच्चों के डॉक्टर की जरूरत है इतने बड़े अस्पताल में सिर्फ 2 वार्ड ब्वाय और 2 फार्मासिस्ट हैं, शासन से मांग की गई है और इसे जल्द पूरा होने की उम्मीद है ।
इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिओम मौर्य, डॉ राहुल वर्मा, डॉ राकेश कुमार, डॉ जमालुद्दीन, फार्मासिस्ट गिरीश चंद्र यादव, मोहम्मद अब्बास आदि मौजूद रहे ।