Home Blog Page 230

गैर सरकारी संगठनों के साथ कार्य क्षमता बृद्घि किया गया बैठक

0
गैर सरकारी संगठनों के साथ कार्य क्षमता बृद्घि किया गया बैठक
गैर सरकारी संगठनों के साथ कार्य क्षमता बृद्घि किया गया बैठक

भदोही! ज्ञानपुर में मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान और न्याय नेटवर्क की तरफ से गैर सरकारी संगठनो का किया गया एक बैठक चित्रंगन मैरेज लान में किया गया जिसमे दिल्ली हाई कोर्ट के हेमराज जी ने बताए की मानव तस्करी के रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा बच्चे और महिलाएं इसके ज्यादा शिकार होते हैं इसके खिलाफ कार्रवाई तेजी से लाने की जरूरत है और इस बात को सभी गैर सरकारी संगठनों ने अपनी सहमति जाहिर की इस बात को आगे बढ़ते हुए उन्होंने बताया कि जब भी कोई बंधुआ मजदूरी से अगर मुक्त होता है तो उसको सरकार द्वारा तात्कालिक राशि के रूप में₹30000 दिया जाता है l

इसके लिए सरकार के पास कोस भी रहता है और बिहार से आए हुए संभव कुमार गुप्ता जी ने बताया कि जब किसी को कहीं से रेस्क्यू किया जाता है तो सरकार द्वारा उसे केश के लिए कोई देखने वाला नहीं है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उनको एक वकील पैरवी करने पर मिल जाता है जो कि पीड़ित परिवार का मदद करते हैं। और यूनिसेफ के मंडलीय तकनीकी सलाहकार नीरज शर्मा जी बताएं कि जब कोई भी तस्करी की जाती है तो उसको गलत जगह इस्तेमाल किया जाता है और उसे बहुत अधिक शोषण भी किया जाता है ।इस मौके पर डॉक्टर भानुजा शरण लाल, उमाशंकर, राजीव कुमार, बृजेश जी और मनोज कुमार पाल आदि मौजूद रहे।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया संस्थान में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित 

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया संस्थान में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित 
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया संस्थान में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में स्नातक एवं स्नाकोत्तर पाठ्यक्रम में नवप्रवेशित छात्रों के दीक्षारंभ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के संपूर्ण अकादमी और विकास के लिए कटिबद्ध है। प्रो यादव ने कहा कि धैर्य, लगन उत्सुकता, तथा अनुशासन से प्राप्त की गई शिक्षा सफलता की कुंजी है। संस्थान के अनुभवी और विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को उच्च स्तर की अध्ययन और प्रयोगशालाओं की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. राजकुमार ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करने की सलाह दी।  उन्होंने कहा कि अनुशासन के साथ प्राप्त शिक्षा विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ाने में मदद करेगी। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के कल्याण में किये जा रहे कार्यक्रमों की चर्चा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार तथा भारत सरकार के माध्यम से प्राप्त होने वाले विभिन्न स्कॉलरशिप और योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को बताया । उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।

रज्जू भैया संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर देवराज सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए विभिन्न मंत्रो को साझा किया। प्रो. सिंह ने विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न करियर की संभावना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो मिथिलेश सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया । पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया संस्थान में रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों को रसायन विभाग की विशेषताओं से अवगत कराया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि विभाग विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर भू और ग्रहीय विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ नीरज अवस्थी ने विद्यार्थियों को भूगर्भ विज्ञान के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से परिचित कराया। नैनो साइंस केंद्र के विभागाध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार चौरसिया ने विद्यार्थियों को शोध के क्षेत्र में संस्थान द्वारा किए जा रहे नवाचार और अनुसंधानों से अवगत कराया तथा उन्हें उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। स्नातक पाठ्यक्रम के समन्व्यक डॉ श्याम कन्हैया ने विद्यार्थियों को स्नातक पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी को साझा किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ शशिकांत यादव विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ गैर अन्य व्यक्तिगत व्यक्तित्व विकास के अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी दी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितेश जायसवाल ने किया। इस अवसर विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ अजीत सिंह, डॉ मिथिलेश यादव, डॉ दिनेश वर्मा, डॉ. पुनीत कुमार धवन, डॉ. आलोक वर्मा,  डॉ. रामांशु प्रभाकर, डॉ. आशीष वर्मा , डॉ. काजल कुमार डे, डॉ. दीपक मौर्या, डॉ. रामांशु प्रभाकर, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ काजल डे व अन्य शिक्षक एवं सभी नवप्रवेशित छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :  केजरीवाल की जमानत की ख़ुशी में जौनपुर में जश्न  

यह भी पढ़े : पच्चीस लाख रुपये की खोई हुई मोबाइल को जौनपुर पुलिस ने वापस लौटाया

 केजरीवाल की जमानत की ख़ुशी में जौनपुर में जश्न  

0
सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को मिली जमानत आप पार्टी जौनपुर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को मिली जमानत आप पार्टी जौनपुर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को मिली जमानत आप पार्टी जौनपुर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जौनपुर : सुप्रीम कोर्ट से आज केजरीवाल को जमानत मिलने पर “जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल जी छूट गए” के नारे लगाते हुए आम आदमी पार्टी जौनपुर के कार्यकर्ता शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कचहरी से अंबेडकर तिराहे तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे जहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे संविधान और लोकतंत्र की जीत बताया। न्यायालय को धन्यवाद करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई और बांटी।

इस अवसर पर पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ०अनुराग मिश्र ने कहा कि पूरा तथाकथित शराब घोटाला झूठ की बुनियाद पर खड़ा किया गया है मोदी सरकार ने जो झूठ का पहाड़ बनाया था और जो आम आदमी पार्टी को खत्म करने का कुचक्र रचा था, वह आज माननीय न्यायालय के आदेश से बेनकाब हो गया है। यह सिर्फ पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश और न्यायिक प्रक्रिया में आस्था रखने वाले हर व्यक्ति के लिए बहुत बड़ा दिन है। यह सत्य की जीत है। हम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि राजनीति कितनी भी गंदी हो जाए न्यायपालिका सत्य के पक्ष में, न्याय करती है,अरविंद केजरीवाल जी की बेल, किसी एक पार्टी या व्यक्ति विशेष की बात नहीं है जब भी कोई तानाशाह, व्यवस्था खत्म करने की कोशिश करेगा तो, न्यायपालिका सामने आएगी और देश की रक्षा करेगी। जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जमानत दी है,यह हम सभी के लिए बेहद ख़ुशी का पल है।

सुप्रीम कोर्ट का यह फ़ैसला बीजेपी के मुंह पर कड़ा तमाचा है। कोर्ट ने साफ़ कहा है कि केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों को तोता बनाकर रखा हुआ है। जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कोर्ट के इस फ़ैसले ने संदेश दिया है कि इस देश में किसी तानाशाह की नहीं बल्कि संविधान की चलेगी और अगर कोई तानाशाही चलाएगा तो देश का संविधान आम आदमी की रक्षा करेगा। जिला सचिव सुभाष मौर्य ने कहा कि आज केजरीवाल जी की रिहाई ने मोदी और जांच एजेंसियों के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। कोर्ट ने आज कहा है कि ईडी और सीबीआई मोदी सरकार के तोते हैं।आज arvind Kejriwal ने अपनी ईमानदारी और सत्य की ताकत की बदौलत तानाशाह को झुका दिया है।

जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा ऐतिहासिक फैसला दिया गया इसके लिए उन्हें हम सभी धन्यावाद करते हैं आज पुनः सत्य की जीत हुई सत्यमेव जयते।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रुप से शामिल हुए समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, समाजसेवी प्रदीप मिश्रा, यूथ विंग प्रदेश सचिव बबलू गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्र, शिवजी मिश्रा, आशीष यादव, अनिल शर्मा, अमित विश्वकर्मा, राजबहादुर पाल, राम प्रताप यादव, मुन्ना सिंह, एसके प्रजापति, समरनाथ यादव, दयाराम, लालमणि गौतम, श्यामलाल, इसरार अहमद, रमेश चंद्र यादव, नीरज यादव,अंकित मौर्य, एडवोकेट अशोक, इस्लाम खान, नन्हे यादव, राज कनौजिया, विनोद यादव, वहीं क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर भी कार्यक्रम किया जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हुए जिला महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य साधना त्रिपाठी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गालिब शेख के नेतृत्व में शाहगंज में दिल्ली के एसएससी मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर हुए कार्यक्रम। उक्त कार्यक्रम कि जानकारी पार्टी के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।

यह भी पढ़े : पच्चीस लाख रुपये की खोई हुई मोबाइल को जौनपुर पुलिस ने वापस लौटाया

संस्कार भारती शाहगंज का13वां कान्हा महोत्सव धूमधाम के साथ सम्पन्न 

0
संस्कार भारती शाहगंज का13वां कान्हा महोत्सव धूमधाम के साथ सम्पन्न 
संस्कार भारती शाहगंज का13वां कान्हा महोत्सव धूमधाम के साथ सम्पन्न 

Sanskar Bharti Shahganj’s13th Kanha Mahotsav concludes

संस्कार भारती शाहगंज द्वारा 13वां कान्हा महोत्सव अध्यक्ष रचित चौरसिया की संस्था अध्यक्ष की देख रेख में भव्यता पूर्ण ढंग से हुआ संपन्न

  • शाहगंज [जौनपुर ] संस्कार भारती शाहगंज द्वारा आयोजित 13वां कान्हा महोत्सव रचित चौरसिया में संस्था अध्यक्ष की देख रेख में नगर के लक्ष्मी नारायण वाटिका प्रांगण में बृहस्पतिवार शाम को भव्यता पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ । जिसमें कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डा .ज्ञानेश चंद्र पांडेय एसोसिएट प्रोफेसर गायन विभाग संगीत एवं मंच कला संकाय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने संस्कार भारती के कान्हा महोत्सव मनमोहक बताया।


कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन गीता प्रदीप जायसवाल, वीरेंद्र सिंह बंटी, बिट्टू किन्नर एवम संरक्षको द्वारा किया गया ।तदुपरांत ध्येय गीत रुचि अग्रहरि और शंखनाद सयुक्त रूप से आनंद प्रेमी, मनोज सेठ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम प्रारंभ की घोषणा अध्यक्ष रचित चौरसिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम चार वर्ग लल्ला, कृष्ण, राधा,तथा युगल वर्ग में किया गया विजेताओं को प्रथम,द्वितीय, तृतीय पुरस्कार मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा दिया गया साथ सभी प्रतिभागियों को उपहार दिया गया,कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र सुंदर रंगोली रही जिसको राजकुमार कसेरा, संतोष ओम सेठ, संजीव जायसवाल ने मिलकर बनाया, अध्यक्ष रचित चौरसिया और अन्य पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों एवं दानदाताओं को सम्मानित किया गया। आभार मंत्री राजकुमार कसेरा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संजय अग्रहरी सुशील बागी एवं पवन तनय ने मिलकर किया ।

कार्यक्रम में संरक्षक सुनील,अरविंद, सुभाष चंदू प्रधान,पूर्व अध्यक्ष श्रवण, अजेंद्र,अमित, दिनेश मोदनवाल, शोभनाथ मौर्या, संदीप जायसवाल, मनीष अग्रहरि, शिम्पू , नीरज, बैजनाथ,दीपक सिंह पत्रकार, नीतू मिश्रा, सीमा, कुसुम, रिंकी, गंगालियातथा जौनपुर इकाई के पदाधिकारी की उपस्थित रही।

पच्चीस लाख रुपये की खोई हुई मोबाइल को जौनपुर पुलिस ने वापस लौटाया

0

जौनपुर जिले के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने आज बड़ी सफलता को प्रदर्शित करते हुए पच्चीस लाख रुपये के 101 चोरी के मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को कसुपुर्द किया इस कार्य की जनता सराहना कर रही है।

गुमशुदा मोबाइलों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर साइबर क्राइम थाना जनपद जौनपुर पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र से पीड़ितों के गुम हुए 101 मोबाइलो को दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार व उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बरामद किया गया। बरामद मोबाईलों में मुख्यतः आईफोन, एप्पल, वन प्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो व समसंग कम्पनी की मोबाइल है, जिनका बाजार मूल्य लगभग 25 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल को देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर ने मोबाइल स्वामियों को वितरित किया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह ने कहा कि साइबर अपराध के प्रति जागरुकता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने के तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्पडेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।

सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा यशी और छात्र हर्ष यादव को मिला प्रतिभा सम्मान पुरस्कार

0

स्लो बाइक रेस में आकाश यादव, स्लो साइकिल रेस में सौरभ गौतम और फैरी अग्रहरि पहले स्थान पर

शाहगंज के सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा यशी करण और छात्र हर्ष यादव को मिला प्रतिभा सम्मान पुरस्कार शाहगंज कस्बे में गुरुवार शाम स्लो बाइक और स्लो साइकिल रेस के जरिए यातायात जागरूकता का अभियान चलाया गया । सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने घासमंडी चौक पर आयोजित प्रतियोगिता के जरिए लोगों से धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षित घर पहुंचने को जिम्मेदारी समझने की अपील की । प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । स्लो बाइक रेस में आकाश यादव, स्लो साइकिल रेस में सौरभ गौतम और फैरी अग्रहरि पहले स्थान पर रही । स्लो साइकिल रेस के विजेता बालक और बालिका को पुरस्कार स्वरूप साइकिल दी गई । इस मौके पर सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा यशीकरण और छात्र हर्ष यादव को प्रतिभा सम्मान पुरस्कार भी दिया गया ।

अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि यातायात सुरक्षा जागरूकता के लिए हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । जेसी सप्ताह चेयरमैन संदीप यादव ने बताया कि डायमंड जेसी सप्ताह के चौथे दिन आयोजित प्रतियोगिता में स्लो बाइक रेस का खिताब आकाश यादव ने सबसे धीमे बाइक चलाकर जीता । दूसरे स्थान पर विवेक यादव रहे । स्लो साइकिल रेस के बालिका वर्ग में फैरी अग्रहरि पहले, अंतिमा दूसरे और सीमा तीसरे स्थान पर रहीं । स्लो साइकिल रेस के बालक वर्ग में सौरभ गौतम पहले, तलहा दूसरे और रेहान अख्तर तीसरे स्थान पर रहे ।

विजेताओं को मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्रा, अमृत अग्रहरि, दिनेश चंद्र गांधी और रविकांत जायसवाल ने अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने कहा कि कार्यक्रम लोगों को धीरे और सुरक्षित चलने का संदेश देने में पूरी तरह सफल रहा । कार्यक्रम संयोजक कार्तिक अग्रहरि ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया । संचालन दीपक जायसवाल, निर्भय जायसवाल, सौरभ सेठ ने किया ।

कार्यक्रम में जेसी सप्ताह चेयरमैन संदीप यादव, अश्विनी अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष रवींद्र दुबे, आशीष जायसवाल, सचिव वीरेंद्र जायसवालडायल दीपक सिंह पत्रकार , आशीष प्रीतम, हिमांशु गुप्ता, रोहित गुप्ता, सुशील मोदनवाल, उज्ज्वल सेठ, सर्वेश अग्रहरि, अनूप सेठ, अनूप गुप्ता, आदित्य अग्रहरि, डॉ बालाजी राव, विवेक सोनी, आयुष अग्रहरि, आर्यन अग्रहरि आदि मौजूद रहे ।

ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध की गला रेतकर हत्या से फैली सनसनी

0

मोबाइल से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

शाहगंज जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फ़ैल गई जब गांव के ही एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस व आलाधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी।


परिजनों ने गांव के ही एक युवक को हत्या का आरोप लगाया। इसी को आधार बनाकर चल रही पुलिस छानबीन के दौरान घटना में प्रयुक्त चाकू संग आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


बताया जा रहा है कि पैसठ वर्षीय मृतक रामजीत बिंद अपने चार भाइयों रमेश, कमलेश व गणेश में सबसे बड़ा था। उसके पास कोई संतान नहीं थी। गांव के बाहर ट्यूबवेल पर कई सालों से अपना आशियाना बना कर रहता था। घटना वाली रात में भी वह ट्यूबवेल पर ही सोया था।जिसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार तड़के घटना की जानकारी परिवार को मिलते ही कोहराम मच गया। समूचे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों का जमावड़ा सा हो गया।


घटना की जानकारी पर इलाकाई पुलिस समेत विभाग के एएसपी अरविन्द वर्मा और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। परिजन गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के पास एक मोबाइल पड़ा मिला जिसकी जांच में परिजन जिस युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे थे मोबाईल उसी का निकला। पुलिस थोड़ी ही देर में हत्या में प्रयुक्त चाकू संग आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी रही।

सब्जी विक्रेता का बेटा अल्पेश बनेगा डॉक्टर,NEET परीक्षा की उत्तीर्ण

0
सब्जी विक्रेता का बेटा अल्पेश बनेगा डॉक्टर,NEET परीक्षा की उत्तीर्ण
सब्जी विक्रेता का बेटा अल्पेश बनेगा डॉक्टर,NEET परीक्षा की उत्तीर्ण

अल्पेश (मयंक) सोनकर की कड़बी मेहनत ने लाई रंग,:सब्जी विक्रेता के बेटे ने NEET परीक्षा किया उत्तीर्ण

NEET RESULT 2024 जौनपुर : स्थानीय कस्बा खेतासराय के बभनौटी मोहल्ला निवासी सब्जी विक्रेता अर्जुन का सुपुत्र अल्पेश (मयंक) सोनकर नीट परीक्षा उत्तीर्ण किया। जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल छा गया और बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपनी सफलता का श्रेय परिजनों एवं गुरुजनों को दिया है। जानकारी के अनुसार कस्बा के बभनौटी मोहल्ला निवासी अर्जुन सोनकर का बेटा अल्पेश (मयंक) सोनकर कड़ी मेहनत के बाद नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बातचीत के दौरान अल्पेश भावुक होते हुए डबडबाई हुई आँखों से बताया कि मेरी मम्मी का सपना था बड़ा डॉक्टर बनाने का लेकिन आज इसी कड़ी की शुरुआत होने से पहले मेरी मम्मी इस दुनिया नहीं रही उनको ब्रेन ट्यूमर होने के कारण उनका निधन हो गया था। एक सवाल के जवाब में बताया कि मुझे डॉक्टर बनने का सपना तब से आना शुरू हुआ जब माँ बीमार रहती थी और डॉक्टरों के पास जाता था तो लम्बी कतार और समस्या को देखा तब से सोच लिया था डॉक्टर बनकर समाज का सेवा करना है।

अल्पेश अपनी प्राथमिक शिक्षा कस्बा स्थित नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल खेतासराय व हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली से किया। इनके पिता परदेश में सब्जी बेचते है। अल्पेश तीन बहनों में इकलौता भाई है। बड़ी की शादी हो गयी है, दूसरी बहन स्नातक कर रही है और सबसे छोटी बहन अभी इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही है। अल्पेश के दादा और दादी पोते की सफलता के बारे में बताते हुए आँखे नम हो गई। अल्पेश अपने वार्ड का नीट उत्तीर्ण करने वाला पहला छात्र है। अपनी सफलता का श्रेय परिजन सहित अपने गुरुजनों और मामा-मामी को दिया है।

यह भी पढ़े : SURJU THE SEVIOUR FILM की शूटिंग होगी जौनपुर में 

हट जाओ पहले नाना के रौज़े पर जाएंगे की सदाओं के साथ संपन्न हुआ ऐतिहासिक जुलूस-एअमारी

0
हट जाओ पहले नाना के रौज़े पर जाएंगे की सदाओं के साथ संपन्न हुआ ऐतिहासिक जुलूस-एअमारी
हट जाओ पहले नाना के रौज़े पर जाएंगे की सदाओं के साथ संपन्न हुआ ऐतिहासिक जुलूस-एअमारी

देश की मशहूर वो मारूफ अंजुमनों ने नौहा मातम कर आले रसूल को पेश किया पुरसा

शाहगंज [जौनपुर ] स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में बृहस्पतिवार को विश्व की सर्वप्रथम ऐतिहासिक जुलूस-ए-अमारी का आयोजन किया गया।
जुलूस का नेतृत्व हुसैनी मिशन के अध्यक्ष सैयद जीशान हैदर ने किया।ऐतिहासिक जुलूस में देश भर से आई अंजुमनों ने अलग अलग अंदाज में नौहा व मातम पेश किया।बड़ागांव का ऐतिहासिक जुलूस बृहस्पतिवार को प्रातः चार बजे अलम, जुलजनाह,अमारियों के साथ निकाला गया ।जुलूस का शुभारंभ सैयद जीशान हैदर की तकरीर से हुआ ।स्थानीय अंजुमन गुंचये नासिरुल अज़ा ने सभी आने वाले अतिथियों और अंजुमनों की आवभगत में अहम योगदान दिया।


बड़ागांव की अंजुमन तमन्ना-ए-जहरा द्वारा जुलूस में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए चाय और शरबत की सबीलों का पूरा इन्तेजाम किया गया। बुधवार की रात्रि से ही सामाजिक संस्था यूथ क्लब बड़ागांव के संस्थापक अध्यक्ष रईस अहमद ने संस्था के सभी सदस्यों के साथ जुलूस में आए हुए श्रद्धालुओं को मिनरल वॉटर कोल्ड ड्रिंक व शरबत की व्यवस्था किया। वहीं दूसरी तरफ इफ्सा-ए गम कमेटी के सभी सदस्यों ने चाय नाश्ते का इंतेजाम किया।
आपको बता दे की जुलूस में शामिल लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्थानीय लोगों के अलावा मेहमान अंजुमनों ने भी चाय व शरबत का इंतजाम किया जिसमें बुधवार को पूरी रात शाहगंज स्थित रोडवेज पर दो अलग-अलग सबील का इंतजाम किया गया था।कार्यक्रम का संचालन सैयद परवेज मेहंदी और असगर मेहंदी गुड्डू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।देश व विदेश से पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगनमाजे सुबह के बाद पंजा-ए-शरीफ से बरामद हो कर अपने निर्धारित मार्ग से होता हुआ मगरिब के वक्त चहार रौजा पर पहुंच कर खत्म हुआ।


जुलूस में देश और विदेश से पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों के अलावा हिंदुओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखा
जुलूस के दौरान शाहगंज क्षेत्रधिकारी अजीत सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा,खेतासराय थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक दीप प्रकाश सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी संतोष सिंह,उपनिरीक्षक आनंद प्रजापति, दद्दन सिंह, हसन रिजवी, समेत दर्जनों महिला आरक्षी व सैकड़ो प्रशासनिक जवान मुस्तैदी से तैनात रहे।1904 में शुरू हुआ था जुलूस का आयोजनइस ऐतिहासिक जुलूस जुलूसे अमारी बड़ागांव की शुरुआत 23 मई 1904 को मीर औलाद हुसैन ने की थी । बताया जाता है कि देश में सबसे पहले जुलूस-ए-अमारी का आयोजन यहीं हुआ था ।
कर्बला की जंग के बाद यजीद के रिहाई देने पर जनाब-ए-जैनब का लुटा काफिला कूफा से मदीना पहुंचने की याद में इस जुलूस का आगाज होता है ।
जुलूस में शामिल सादात-ए अंजुमन पठनारी सासाराम बिहार, अंजुमन हैदरी सरय्यां बिहार,अंजुमन शमशीर-ए-हैदरी व अंजुमन जुल्फिकारिया जौनपुर, अंजुमन परवाने शब्बीर आजमगढ़, अंजुमन पंजतनी वाराणसी समेत तीन दर्जन से अधिक अंजुमनों ने जुलूस में हिस्सा लेकर नजरान-ए-अकीदत पेश किया।


जुलूस में मौलाना वसी हसन फैजाबादी, मौलाना हसन मेंहदी गाजीपुरी, मौलाना मिर्जा ज़ाफर लखनऊ, मौलाना शौकत रिज़वी, मौलाना सैयद गौहर रिजवी फैजाबाद, मौलाना एजाज़ मोहसिन,मौलाना सैयद अबूजर, ने अपनी तकरीर में कर्बला की जंग और यजीद की नापाक हरकतों का ज़िक्र किया । मौलानाओं ने फरमाया कि यज़ीद इस्लाम और मानवता को शर्मसार कर देना चाहता था, लेकिन इमाम हुसैन ने अहिंसा को अपनाकर अपना बलिदान दिया और मानवता को हमेशा के लिए शर्मसार होने से बचा लिया। ऐतिहासिक जुलूस से अमारी को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में समस्त ग्राम वासियों ने अपना अहम योगदान दिया। जुलूस के समापन के उपरांत हुसैनी मिशन के जनरल सेक्रेटरी द्वारा जुलूस में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं का व सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद रहे पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने टीबी मरीजों को प्रोटीन पाउडर वितरित किया

0
लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने टीबी मरीजों को प्रोटीन पाउडर वितरित किया
लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने टीबी मरीजों को प्रोटीन पाउडर वितरित किया

जौनपुर : शाहगंज में सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने टीबी रोग से ग्रसित मरीजों को पौष्टिक आहार और प्रोटीन पाउडर वितरित किया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पौष्टिक आहार पाने वाले मरीजों ने संस्था की सराहना की । सीएमएस डॉ रफीक फारूकी ने कहा कि यह मानवता की सच्ची सेवा है ।

संस्था अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संस्था ने टीबी मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया । इसी क्रम में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी के 30 मरीजों को पौष्टिक आहार की किट और प्रोटीन पाउडर वितरित किया गया । किट में भुना चना, चने का सत्तू, मूंगफली और गुड़ डाला गया । कार्यक्रम संयोजक मनोज जायसवाल ने सभी का आभार ज्ञापित किया ।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ एसएल गुप्ता, सतीश गुप्ता, रविकांत जायसवाल, डॉ राहुल वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन साहू, रोमिल अग्रहरि मौजूद रहे ।