Home Blog Page 231

लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने टीबी मरीजों को प्रोटीन पाउडर वितरित किया

0
लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने टीबी मरीजों को प्रोटीन पाउडर वितरित किया
लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने टीबी मरीजों को प्रोटीन पाउडर वितरित किया

जौनपुर : शाहगंज में सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने टीबी रोग से ग्रसित मरीजों को पौष्टिक आहार और प्रोटीन पाउडर वितरित किया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पौष्टिक आहार पाने वाले मरीजों ने संस्था की सराहना की । सीएमएस डॉ रफीक फारूकी ने कहा कि यह मानवता की सच्ची सेवा है ।

संस्था अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संस्था ने टीबी मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया । इसी क्रम में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी के 30 मरीजों को पौष्टिक आहार की किट और प्रोटीन पाउडर वितरित किया गया । किट में भुना चना, चने का सत्तू, मूंगफली और गुड़ डाला गया । कार्यक्रम संयोजक मनोज जायसवाल ने सभी का आभार ज्ञापित किया ।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ एसएल गुप्ता, सतीश गुप्ता, रविकांत जायसवाल, डॉ राहुल वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन साहू, रोमिल अग्रहरि मौजूद रहे ।

जेन एम बायोटेक दिल्ली के साथ,पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का हुआ अनुबंध

0

#जेन एम बायोटेक ने किया पूर्वांचल विश्वविद्यालय के साथ किया अनुबंध


जौनपुर. दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित ग्लोबल बायो इंडिया 2024 में जेन एम बायोटेक कंपनी के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के साथ अनुबंध हुआ. गुरुवार को जेन एम बायोटेक कंपनी के निदेशक मुकेश कुमार और वीबीएसपीयू इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन  इनक्यूबेशन सेंटर’ के कार्यकारी निदेशक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने अनुबंध किया. जेन एम बायोटेक कंपनी कस्टमाइज्ड रैपिड टेस्ट हेतु अपनी टूल किट विकसित कर रहे हैं।  


विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों से अनुबंध कर रहा है जिसका लाभ यहाँ के विद्यार्थियों को निश्चित तौर पर मिलेगा. ग्लोबल बायो इंडिया 2024 में जो कि  इन दिनों प्रगति मैदान में चल रही  है। इस समागम में देश के कई नामी विश्वविद्यालयों तथा संस्थाओं के कई इनक्यूबेशन केंद्र तथा स्टार्टअप प्रतिभाग कर रहे हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय  के इनक्यूबेशन केंद्र से कई अन्य स्टार्ट अप्स ने जुड़ने में अपनी इच्छा जाहिर की है । इस ग्लोबल बायो इंडिया 2024 में विभिन्न संस्थाओं के इनक्यूबेशन सेंटर जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, आईआईटी, धरवाड़, बी. एच. यू, वाराणसी, आईआईटी, कानपुर जैसे कई इनक्यूबेशन सेंटर प्रतिभा कर रहे हैं. इस अवसर पर  प्रबंध निदेशक, वीआरए हेल्थकेयर अरुण बनाम नायर , निदेशक, हीथॉक्स-के  श्री शेखर आनंद, सैक्रोसैंट इंडिया के पलाश, प्रोफेसर प्रदीप कुमार, डॉ. मनीष कुमार, उपस्थित रहे.

आर एन टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल में पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न

0

जौनपुर । आर एन टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल में  रामानुजन सोसायटी आफ मैथमेटिक्स एंड मैथमेटिकल साइंस के तत्वाधान में  कार्यशाला का आयोजन हुआ। एडवांसमेंट, क्वालिटी एजुकेशन एंड इंस्पायरिंग स्कूल स्टूडेंट्स इन मैथमेटिक्स एंड साइंस थ्रू फेयर, एग्जिबिशन, क्वीज एंड डॉक्युमेंट्री (पार्ट -3)”पर  पांच  दिवसीय  राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन कार्यक्रम के प्रथम सत्र  में स्कूल के छात्रों के द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन के प्रतियोगिता में भाग लिया गया | 

निर्णायक मंडल में   डॉक्टर अमित कुमार सिंह  एवं डॉक्टर सुनील कुमार सिंह रहे । कार्यक्रम की अगली कड़ी में  स्कूल के छात्रों के द्वारा कल्चरल एक्टिविटी प्रस्तुत की गई तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को  प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह प्राचार्य टी डी पी जी कॉलेज के द्वारा पुरस्कार दिया गया | 

 मैथ्स क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सक्षम गुप्ता ,द्वितीय स्थान तक्षांश सोनकर, तृतीय स्थान शताक्षी शुक्ला को मिला | “वाद विवाद” प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शताक्षी शुक्ल ,द्वितीय स्थान यशिका साहू ,तृतीय स्थान इशिता साहू को मिला | प्रोफेसर एसपी सिंह एवं प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव टी डी पी जी कॉलेज के द्वारा साइंस क्विज़ की प्रतियोगिता  में प्रथम स्थान यशिका साहू ,द्वितीय तक्षांश सोनकर एवं तृतीय स्थान आनंद कुमार सेठ को पुरस्कार दिया गया ।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यशिका साहू द्वितीय स्थान श्रेया सिंह एवं तृतीय स्थान सक्षम गुप्ता को मिला| मॉडल प्रेजेंटेशन की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंबर श्रीवास्तव द्वितीय स्थान श्रेया सिंह एवं तृतीय स्थान यशिका साहू को मिला| प्रबंधक डॉक्टर पीके सिंह एवं प्रोफेसर सुनील कुमार सिंह के द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इशिका साहू ,द्वितीय स्थान अनुष्का सिंह एवं तृतीय स्थान नितिशा सिंह को दिया गया

आर एन टैगोर हायर सेकेंडरी स्कूल कार्यक्रम में अपने संबोधन में  प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने सभी छात्रों को अथक परिश्रम एवं ईमानदारी से कार्य करना ही उज्जवल भविष्य पाने का  मूल मंत्र बताया| तत्पश्चात डॉक्टर एस एन सिंह ने छात्रों को प्रेरक प्रसंग के माध्यम से गणित विषय में अभिरुचि पैदा की साथ ही उनकी विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए प्रशंसा की और आशीर्वाद दिया | कार्यक्रम की अगली कड़ी में प्रोफेसर पी के सिंह ,प्रबंधक आर एन  टैगोर कॉलेज  ने  जौनपुर के  विभिन्न क्षेत्रों वैज्ञानिक, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक अधिकारी के क्षेत्र में  सफलता पाने वाले कुछ लोगों के  जीवन पर संक्षिप्त परिचय देते हुए, छात्रों को  उनसे  प्रेरणा लेते हुए जीवन में सफलता पाने का मूल मंत्र दिया| कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्य प्रीति शिखा सिंह ने  सभी छात्रों को उनकी सहभागिता के लिए प्रशंसा की एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए आगंतुकों  और अपने स्कूल के  कर्मचारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके योगदान हेतु धन्यवाद  ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुशील कुमार तिवारी ने किया ।

इस अवसर पर  डॉ शीला सिंह ,जे,पी सिंह  ,डॉक्टर सुशील सिंह, डॉ सुशील तिवारी, ,डॉक्टर विजय यादव ,डॉ मेहंदी, डॉ  एस पी सिंह,डॉ मनोज श्रीवास्तव ,डॉ अमित, आशीष मौर्या,  श्री अमरेंद्र सिंह ,श्री अवधेश मिश्रा ,श्री नरेंद्र मिश्रा ,श्री विनय यादव  इत्यादि उपस्थित रहे |

SURJU THE SEVIOUR FILM की शूटिंग होगी जौनपुर में 

0
SURJU THE SEVIOUR FILM की शूटिंग होगी जौनपुर में 
SURJU THE SEVIOUR FILM

यूपी के जौनपुर मे SURJU THE SEVIOUR हिंदी अवधी फिल्म की शूटिंग जल्द शुर कर दी जाएगी सुरजू द सेवियर एक कामर्शियल हिंदी-अवधी फ़िल्म का नगर के एक होटल में बुधवार को शुभ मुहूर्त हुआ। वाई 2 एम बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता  युवराज मौर्या हैं।

SURJU THE SEVIOUR FILM की शूटिंग होगी जौनपुर में 

सुरजू द सेवियर हिंदी फ़िल्म की जानकारी देते फिल्म के लेखक-निर्देशक आनंद व् अन्य कलाकार 

SURJU THE SEVIOUR अवधी FILM के लेखक-निर्देशक आनंद ने बताया कि फिल्म की प्रमुख भूमिका में युवराज मौर्य है,युवराज फिल्म के हीरो है उनके अलावा सुरजू भी एक पात्र है ।सुरजू एक कम पढा लिखा व्यक्ति है जो समाज और राजनीति की अच्छी समझ रखता है। सुरजू समता मूलक समाज का पक्षधर है और परिवार वादी राजनीति से घृणा करता है। इसी मन से सुरजू नायक का रक्षक बनता है।



फ़िल्म में सुरजु की भूमिका में अवनीश तिवारी,है हीरो युवराज मौर्य, हिरोइन रूपा मिश्रा है व अन्य भूमिका में मुकुल सिंह, संजय पाण्डेय, है फ़िल्म मारधाड़ एक्शन से भरपूर होगी जिसमें लगभग चार गाने होंगे। यह फिल्म अश्लीलता से दूर होगी।अवधि हिंदी फिल्म सुरजू सेवियर के डायरेक्टर इन फोटोग्राफी चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, प्रोडक्शन विनायक तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान

0

जौनपुर। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जौनपुर सुशील कुमार उपाध्याय के द्वारा भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के मंडल करंजाकला में सदस्यता अभियान चला कर सैकड़ों लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया। सदस्यता कराने के साथ सभी लोगो का सदस्यता कार्ड भी डाउनलोड करवाया गया तथा राष्ट्र और भारतीय संस्कृति की पोषक भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को बताने के साथ लोगो को धन्यवाद भी दिया गया । उक्त सदस्यता अभियान के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संजय पाठक जी,श्री रवीन्द्र कुमार मिश्र जी,अंकित शुक्ल जी,रमेश निषाद जी अन्य कार्यकर्ताओं का भी सहयोग रहा।

इस अभियान अम्बुज शुक्ल, अनिल गुप्ता शक्ति केंद्र संयोजक अनिल सिंह, उमाशंकर यादव शक्ति केंद्र प्रभारी, अवनीश सिंह बूथ अध्यक्ष, मटरू राजभर के साथ घर घर जाकर सदस्यता ग्रहण कराया।

सतहरिया औद्योगिक विकास सीडा में उच्छिष्ट जल शोधन के लिए संयंत्र लगेगा 

0
सतहरिया औद्योगिक विकास सीडा में उच्छिष्ट जल शोधन के लिए संयंत्र लगेगा 
सतहरिया औद्योगिक विकास सीडा में उच्छिष्ट जल शोधन के लिए संयंत्र लगेगा 

सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीडा में उच्छिष्ट जल के शोधन के लिए  एसटीपी  संयंत्र की स्थापना की जाएगी  

जौनपुर :सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) में जिलाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सीडा ने बुधवार को  भ्रमण किया  एवं उद्यमियों के साथ उनकी समस्याओं के दृष्टिगत बैठक की गयी। जिलाधिकारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी  रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा उद्यमी संगठनों को अवगत कराया गया कि सीडा प्राधिकरण के अन्तर्गत शासन द्वारा अटल इण्डस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के सापेक्ष सड़क, नाली, जलापूर्ति, पथ-प्रकाश, नाला निर्माण एवं पार्कों का विकास, वाटर हेड टैंक आदि के विकास कार्य हेतु धनराशि स्वीकृत की गयी है। शासन द्वारा धनराशि अवमुक्त करने के पश्चात् सीडा में सुनियोजित तरीके से चतुर्दिक विकास कार्य प्रारम्भ किया जायेगा, जिससे उद्यमियों की अवस्थापना सम्बन्धी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। उद्यमियों द्वारा यूपीसीडा के नियमावली के स्थान पर सीडा की नियमावली बनाने की मांग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा उद्यमी संगठन के प्रतिनिधियों से एक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्यक विचारोपरान्त नियमानुसार कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया।

जिलाधिकारी ने  सीडा में निर्माणाधीन बाउण्ड्रीवाल की समस्या के शीघ्र समाधान हेतु सक्षम स्तर पर अनुश्रवण किये जाने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि सीडा में आवंटन योग्य भूखण्डों का चिन्हिकरण कर प्रस्तुत किया जाय। इसके साथ ही सीडा में औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु द्वितीय फेज के अन्तर्गत भूमि क्रय किये जाने के सम्बन्ध में किसानों से समन्वय स्थापित कर उन्हें समझौता वार्ता से भूमि लिये जाने हेतु सहमत करने का प्रभावी प्रयास किया जाय। जिलाधिकारी द्वारा सीडा की समीक्षा के दौरान यह निर्देशित किया गया कि सीडा में उच्छिष्ट जल के शोधन हेतु एस०टी०पी० संयंत्र की स्थापना करायी जाए। बैठक में उपस्थित कार्यदायी संस्था सी०एन०डी०एस० के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि अटल इण्डस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अन्तर्गत सीडा के कराये जाने वाले कार्य का विवरण प्राप्त कर शीघ्र ही विस्तृत आगणन प्रस्तुत किया जाय। इसके अतिरिक्त सीडा प्रांगण स्थित फिल्ड हास्टल एवं गेस्ट हाउस का शीघ्र मरम्मत कराये जाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उद्यमी संगठनों द्वारा जिलाधिकारी द्वारा सीडा क्षेत्र में जलापूर्ति, नाली, सड़क व विद्युत सम्बन्धी समस्याओं से अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में सीडा के उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली गयी। सम्बन्धित द्वारा बताया गया कि सीडा में एक ही वाटर हेड टैंक से सीडा के उत्तरी एवं दक्षिणी सेक्टर में स्थित औद्योगिक, आवासीय व वाणिज्यिक भूखण्डों को जलापूर्ति की जाती है। जलापूर्ति लाईन काफी पुरानी होने से जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हो जा रही है। जलापूर्ति सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत जल निगम से प्रस्ताव प्राप्त कर शीघ्र ही वाधारहित जलापूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रबंधक (प्र०/सा०), प्रबन्धक (सिविल), आई०आई०ए० एवं उद्यमी विकास समिति के अध्यक्ष व अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।

होली चाइल्ड स्कूल में डीएम ने छात्रों को यातायात सुरक्षा की जानकारी दी 

0
जौनपुर के होली चाइल्ड स्कूल में डीएम ने छात्रों को यातायात सुरक्षा की जानकारी दी
जौनपुर के होली चाइल्ड स्कूल में डीएम ने छात्रों को यातायात सुरक्षा की जानकारी दी

होली चाइल्ड स्कूल में छात्रों को यातायात के विषय में दी गई जानकारी 

  • #Information given to students about traffic in Holy Child School jaunpur

जौनपुर के होली चाइल्ड स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में डीएम एसपी ने जानकारी दी जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर यातायात देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिथीलेश मिश्रा के द्वारा होली चाइल्ड स्कूल में यातायात जागरुकता व सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम “पहले हेलमेट बाद में चाभी” स्लोगन के साथ वहाँ पर मौजूद 550 बच्चो को जागरुक किया गया।        

जिलाधिकारी ने उपस्थित बच्चों से कहा कि अपनें परिवार में सभी सदस्यो को भी हेलमेट की विशेषता के बारे में जागरुक करें तथा साथ ही साथ शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाते हुए मदिरापान करके वाहन न चलाने,ओवर स्पिड मे वाहन चलाने, ब्लैक फिल्म के प्रयोग, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क पर अवैध रुप से खड़े वाहनो के पार्किंग, के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया एवं चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के उलंघन करने वाले 208 के विरुद्ध संपूर्ण चालान करके 2,15,000 का राजस्व वसूली की गयी।

  साइबर काइम के बारे में छात्रों को किया गया जागरूक 

0
  साइबर काइम के बारे में छात्रों को किया गया जागरूक 
  साइबर काइम के बारे में छात्रों को किया गया जागरूक 

जौनपुर :बच्चों को साइबर काइम के बारे में दी गई जानकारी  महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा पंचायत इण्टर कालेज मोकलपुर, मड़ियाहूॅ में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं किशोर न्याय (बालकों का देख-रेख एवं सरंक्षण) अधिनियम 2015 यथासंसोधित 2021, यौन हिसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं एक युद्व नशे के विरूद्व विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम बाल सरंक्षण अधिकारी चन्दन राय द्वारा किशोर न्याय (बालकों का देख-रेख एवं सरंक्षण) अधिनियम 2015 यथासंशोधित 2021, यौन हिसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की चर्चा करते हुए स्पान्सरशिप योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि कन्या सुमंगला योजना अप्रैल 2024 से बढ़ी हुई धनराशि प्राप्त हो रही है। प्रथम श्रेणी बालिका के जन्म पर 5000 रू0, द्वितीय श्रेणी बालिका के एक वर्ष के टीकाकरण पूरा होने पर 2000, तृतीय श्रेणी बालिका के कक्षा 01 में नामंकन होने पर 3000, चतुर्थ श्रेणी बालिका के कक्षा 06 में नामांकन होने पर 3000, पंचम श्रेणी में बालिका कक्षा-09 में 5000, षष्ठम श्रेणी में बालिका का स्नान्तक या  समकक्ष में नामांकन कराने पर 7000 रू0 मिलने है इसका आवेदन ऑनलाइन किया जाता है।

इसके साथ ही विभिन्न हेल्प लाइन नं0 (1098, 181, 1090, 112, 102, 108,) के बारे मे बच्चो को जानकारी दी गयी एवं उनको प्रश्नो का भी जवाब दिया गया। पुलिस अधीक्षक, अजय पाल शर्मा के निदेशानुसार साइबर आफिसर साइबर थाना जौनपुर संग्राम सिह यादव बच्चो के बीच उपस्थित हुए और बच्चों को साइबर काइम के बारे में बताया कि किसी भी गैजेट को इण्टरनेट से कनेक्ट कर कुसित विचारो से किसी को क्षति पहुचाई जाती है, वह साइबर अपराध होगा। साइबर अपराध वर्तमान में दो तरह से प्रचलित है। धन के धोखाधड़ी का अपराध एवं सोशल साइट के अपराध। धन के अपराध के बचने के लिए आवश्यक है कि आप किसी भी अन्जान लिंक को क्लिक न करें। किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा भेजे गये स्केनर को स्केन नही करें। किसी भी स्थिति में मे अपने मोबाइल पर आयी हुई ओ0टी0पी0 नही बतायें। हमेसा अपने मोबाइल के ऐप को 02 स्टैप वेरिफिकेशन में रेखे।

सब कुछ करने के बाद भी आप ओ0टी0पी0 नही बताते है तो आपका आर्थिक नुकसान नही होगा। ओ0टी0पी0 एक प्रकार से आपका डिजीटल सिग्नेचर है। सोशल साइट के अपराध में दूसरे की आई0डी0 बनाकर पैसे की मॉग कराना या डीप फोटो या विडियो बनाना बहुत ही गम्भीर विषय हो गया है। उन्होंने कहा कि सोशल साइट की सैटिंग में जाकर प्राइवेसी सुनिश्चित करे। हमेश 02 स्टैज वेरिफिकेशन रखें, जिससे आप सुरक्षित रखें, किसी अपरचित की विडियो काल आती हो तो उसे न उठायें अगर रिसीब करते है तो कैमरे को बन्द रखें। साइबर अपराध होने पर जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी आप टोल फ्री नं0 1930 पर शिकायत दर्ज कराये या अपने नजदीक थाने के साबर सेल पर जायें जितना जल्दी आप शिकायकत करेगे उतनी ही आपके धन के वापसी की सम्भावना ज्यादा होगी।

शाहगंज के अरशी ने अधिवक्ता संघ चुनाव में सदस्य पद जीत कर रचा इतिहास

0

शुभचिंतकों और समर्थकों ने मिठाई बाँट, और आतिशबाजी कर किया खुशी का इज़हार

शाहगंज (जौनपुर) शाहगंज की धरती से शायद पहली बार किसी युवा क्रिमनल अधिवक्ता ने दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव में जीत दर्ज कर नगर का मान सम्मान बढ़ाया अपितु एक इतिहास भी रच डाला।

बताते चले बीते 9 सितम्बर को हुए दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव में पहली बार सदस्य पद हेतु चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे थे। 21 प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देते हुए अधिवक्ता अरशी ने जीत का शेहरा अपने सर बांधा।जैसे ही जीत की खबर परिजनों और नगर वाशियों को तो इराकियाना स्थित उनके आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों का बधाई देने का तांता लग गया।और सबने आतिशबाजी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।


गौरतलब है की अधिवक्ता के बड़े भाई भी तहसील शाहगंज में अधिवक्ता हैं।और इनके पिता स्वर्गीय एनामुल्ला का शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान रहा है। चुनाव जीतने के बाद उनके आवास पर हुई बातचीत में श्री अरशी ने कहा की जो विश्वास अधिवक्ता साथियों ने मुझ पर जताया है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास होगा।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

0
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

परिस्थितियां चाहे जैसी भी, कभी भी न  हो निराश – डॉ. विनोद

‘आत्महत्या: कौन जिम्मेदार’ लघु नाटक का हुआ मंचन

जौनपुर :विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय एवं व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए आत्महत्या रोकथाम पर जन जागरूकता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया.विद्यार्थियों द्वारा ‘आत्महत्या: कौन जिम्मेदार’ पर एक लघु नाटक का मंचन किया गया. नाटक के माध्यम से आत्महत्या न करने का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा  कि संघर्ष और आत्मविश्वास का जीवन में बहुत महत्व है. परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो कभी भी निराश नहीं होना चाहिए.  संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि हर इंसान का जन्म किसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए हुआ है और इस उद्देश्य से आगे बढ़ते रहना चाहिए।

मुख्य वक्ता के रूप में उमानाथ सिंह सिंह  मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग के  डॉ. विनोद वर्मा ने कहा  कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस वर्ष  ‘चेंजिंग द नॉरेटिव्स ऑन सुसाइड और स्टार्ट कन्वर्सेशन’ विषय दिया गया है.  विश्व में प्रतिवर्ष 7 लाख से अधिक लोग आत्महत्या करते है, वहीं भारत में एक लाख सत्तर हजार लोग प्रतिवर्ष आत्महत्या करते हैं. आत्महत्या करने वाले ज्यादातर लोग 30 साल से कम उम्र के होते हैं, जिनमें मुख्य रूप से पदार्थ के दुरुपयोग, तनाव, असमय किसी की मृत्यु हो जाना, ब्रेकअप आदि प्रमुख कारण है. उन्होंने बताया कि  आत्महत्या को रोकने के संबंध में विभिन्न उपायों जैसे जीवन शैली में परिवर्तन, स्वस्थ आहार, दिन प्रतिदिन के जीवन में योग एवं ध्यान को सम्मिलित करना लाभकारी हो सकता है।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आत्महत्या करने के पीछे हमारे आसपास का वातावरण जिम्मेदार होता है और इस वातावरण में अनुकूल परिवर्तन करके हम आत्महत्या जैसे जघन्य कृत्य  को रोक सकते है ।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने कहा कि आज हम एक परिवार में रहते हुए भी सोशल मीडिया के कारण दूर रहते है, एक दूसरे से बात नहीं करते और न ही एक दूसरे को समय दे पा रहे है.अगर ऐसा ही चलता रहा तो, वह दिन दूर नही कि हर परिवारआत्महत्या जैसे कृत्य से ग्रसित होगा। संचालन रवनीत कौर, धन्यवाद् ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने किया. इस अवसर पर प्रो. विक्रम देव शर्मा, प्रो प्रमोद यादव, डॉ. अनु त्यागी, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. सुशील कुमार, डॉ चन्दन सिंह, डॉ अलोक गुप्ता,डॉ सुधीर उपाध्याय एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.