Home Blog Page 232

सतहरिया औद्योगिक विकास सीडा में उच्छिष्ट जल शोधन के लिए संयंत्र लगेगा 

0
सतहरिया औद्योगिक विकास सीडा में उच्छिष्ट जल शोधन के लिए संयंत्र लगेगा 
सतहरिया औद्योगिक विकास सीडा में उच्छिष्ट जल शोधन के लिए संयंत्र लगेगा 

सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीडा में उच्छिष्ट जल के शोधन के लिए  एसटीपी  संयंत्र की स्थापना की जाएगी  

जौनपुर :सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) में जिलाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सीडा ने बुधवार को  भ्रमण किया  एवं उद्यमियों के साथ उनकी समस्याओं के दृष्टिगत बैठक की गयी। जिलाधिकारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी  रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा उद्यमी संगठनों को अवगत कराया गया कि सीडा प्राधिकरण के अन्तर्गत शासन द्वारा अटल इण्डस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के सापेक्ष सड़क, नाली, जलापूर्ति, पथ-प्रकाश, नाला निर्माण एवं पार्कों का विकास, वाटर हेड टैंक आदि के विकास कार्य हेतु धनराशि स्वीकृत की गयी है। शासन द्वारा धनराशि अवमुक्त करने के पश्चात् सीडा में सुनियोजित तरीके से चतुर्दिक विकास कार्य प्रारम्भ किया जायेगा, जिससे उद्यमियों की अवस्थापना सम्बन्धी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। उद्यमियों द्वारा यूपीसीडा के नियमावली के स्थान पर सीडा की नियमावली बनाने की मांग के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा उद्यमी संगठन के प्रतिनिधियों से एक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्यक विचारोपरान्त नियमानुसार कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया।

जिलाधिकारी ने  सीडा में निर्माणाधीन बाउण्ड्रीवाल की समस्या के शीघ्र समाधान हेतु सक्षम स्तर पर अनुश्रवण किये जाने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि सीडा में आवंटन योग्य भूखण्डों का चिन्हिकरण कर प्रस्तुत किया जाय। इसके साथ ही सीडा में औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु द्वितीय फेज के अन्तर्गत भूमि क्रय किये जाने के सम्बन्ध में किसानों से समन्वय स्थापित कर उन्हें समझौता वार्ता से भूमि लिये जाने हेतु सहमत करने का प्रभावी प्रयास किया जाय। जिलाधिकारी द्वारा सीडा की समीक्षा के दौरान यह निर्देशित किया गया कि सीडा में उच्छिष्ट जल के शोधन हेतु एस०टी०पी० संयंत्र की स्थापना करायी जाए। बैठक में उपस्थित कार्यदायी संस्था सी०एन०डी०एस० के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि अटल इण्डस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के अन्तर्गत सीडा के कराये जाने वाले कार्य का विवरण प्राप्त कर शीघ्र ही विस्तृत आगणन प्रस्तुत किया जाय। इसके अतिरिक्त सीडा प्रांगण स्थित फिल्ड हास्टल एवं गेस्ट हाउस का शीघ्र मरम्मत कराये जाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उद्यमी संगठनों द्वारा जिलाधिकारी द्वारा सीडा क्षेत्र में जलापूर्ति, नाली, सड़क व विद्युत सम्बन्धी समस्याओं से अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में सीडा के उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली गयी। सम्बन्धित द्वारा बताया गया कि सीडा में एक ही वाटर हेड टैंक से सीडा के उत्तरी एवं दक्षिणी सेक्टर में स्थित औद्योगिक, आवासीय व वाणिज्यिक भूखण्डों को जलापूर्ति की जाती है। जलापूर्ति लाईन काफी पुरानी होने से जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न हो जा रही है। जलापूर्ति सुनिश्चित किये जाने के दृष्टिगत जल निगम से प्रस्ताव प्राप्त कर शीघ्र ही वाधारहित जलापूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रबंधक (प्र०/सा०), प्रबन्धक (सिविल), आई०आई०ए० एवं उद्यमी विकास समिति के अध्यक्ष व अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।

होली चाइल्ड स्कूल में डीएम ने छात्रों को यातायात सुरक्षा की जानकारी दी 

0
जौनपुर के होली चाइल्ड स्कूल में डीएम ने छात्रों को यातायात सुरक्षा की जानकारी दी
जौनपुर के होली चाइल्ड स्कूल में डीएम ने छात्रों को यातायात सुरक्षा की जानकारी दी

होली चाइल्ड स्कूल में छात्रों को यातायात के विषय में दी गई जानकारी 

  • #Information given to students about traffic in Holy Child School jaunpur

जौनपुर के होली चाइल्ड स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में डीएम एसपी ने जानकारी दी जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर यातायात देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मिथीलेश मिश्रा के द्वारा होली चाइल्ड स्कूल में यातायात जागरुकता व सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम “पहले हेलमेट बाद में चाभी” स्लोगन के साथ वहाँ पर मौजूद 550 बच्चो को जागरुक किया गया।        

जिलाधिकारी ने उपस्थित बच्चों से कहा कि अपनें परिवार में सभी सदस्यो को भी हेलमेट की विशेषता के बारे में जागरुक करें तथा साथ ही साथ शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाते हुए मदिरापान करके वाहन न चलाने,ओवर स्पिड मे वाहन चलाने, ब्लैक फिल्म के प्रयोग, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क पर अवैध रुप से खड़े वाहनो के पार्किंग, के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया एवं चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के उलंघन करने वाले 208 के विरुद्ध संपूर्ण चालान करके 2,15,000 का राजस्व वसूली की गयी।

  साइबर काइम के बारे में छात्रों को किया गया जागरूक 

0
  साइबर काइम के बारे में छात्रों को किया गया जागरूक 
  साइबर काइम के बारे में छात्रों को किया गया जागरूक 

जौनपुर :बच्चों को साइबर काइम के बारे में दी गई जानकारी  महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा पंचायत इण्टर कालेज मोकलपुर, मड़ियाहूॅ में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं किशोर न्याय (बालकों का देख-रेख एवं सरंक्षण) अधिनियम 2015 यथासंसोधित 2021, यौन हिसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं एक युद्व नशे के विरूद्व विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम बाल सरंक्षण अधिकारी चन्दन राय द्वारा किशोर न्याय (बालकों का देख-रेख एवं सरंक्षण) अधिनियम 2015 यथासंशोधित 2021, यौन हिसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की चर्चा करते हुए स्पान्सरशिप योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि कन्या सुमंगला योजना अप्रैल 2024 से बढ़ी हुई धनराशि प्राप्त हो रही है। प्रथम श्रेणी बालिका के जन्म पर 5000 रू0, द्वितीय श्रेणी बालिका के एक वर्ष के टीकाकरण पूरा होने पर 2000, तृतीय श्रेणी बालिका के कक्षा 01 में नामंकन होने पर 3000, चतुर्थ श्रेणी बालिका के कक्षा 06 में नामांकन होने पर 3000, पंचम श्रेणी में बालिका कक्षा-09 में 5000, षष्ठम श्रेणी में बालिका का स्नान्तक या  समकक्ष में नामांकन कराने पर 7000 रू0 मिलने है इसका आवेदन ऑनलाइन किया जाता है।

इसके साथ ही विभिन्न हेल्प लाइन नं0 (1098, 181, 1090, 112, 102, 108,) के बारे मे बच्चो को जानकारी दी गयी एवं उनको प्रश्नो का भी जवाब दिया गया। पुलिस अधीक्षक, अजय पाल शर्मा के निदेशानुसार साइबर आफिसर साइबर थाना जौनपुर संग्राम सिह यादव बच्चो के बीच उपस्थित हुए और बच्चों को साइबर काइम के बारे में बताया कि किसी भी गैजेट को इण्टरनेट से कनेक्ट कर कुसित विचारो से किसी को क्षति पहुचाई जाती है, वह साइबर अपराध होगा। साइबर अपराध वर्तमान में दो तरह से प्रचलित है। धन के धोखाधड़ी का अपराध एवं सोशल साइट के अपराध। धन के अपराध के बचने के लिए आवश्यक है कि आप किसी भी अन्जान लिंक को क्लिक न करें। किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा भेजे गये स्केनर को स्केन नही करें। किसी भी स्थिति में मे अपने मोबाइल पर आयी हुई ओ0टी0पी0 नही बतायें। हमेसा अपने मोबाइल के ऐप को 02 स्टैप वेरिफिकेशन में रेखे।

सब कुछ करने के बाद भी आप ओ0टी0पी0 नही बताते है तो आपका आर्थिक नुकसान नही होगा। ओ0टी0पी0 एक प्रकार से आपका डिजीटल सिग्नेचर है। सोशल साइट के अपराध में दूसरे की आई0डी0 बनाकर पैसे की मॉग कराना या डीप फोटो या विडियो बनाना बहुत ही गम्भीर विषय हो गया है। उन्होंने कहा कि सोशल साइट की सैटिंग में जाकर प्राइवेसी सुनिश्चित करे। हमेश 02 स्टैज वेरिफिकेशन रखें, जिससे आप सुरक्षित रखें, किसी अपरचित की विडियो काल आती हो तो उसे न उठायें अगर रिसीब करते है तो कैमरे को बन्द रखें। साइबर अपराध होने पर जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी आप टोल फ्री नं0 1930 पर शिकायत दर्ज कराये या अपने नजदीक थाने के साबर सेल पर जायें जितना जल्दी आप शिकायकत करेगे उतनी ही आपके धन के वापसी की सम्भावना ज्यादा होगी।

शाहगंज के अरशी ने अधिवक्ता संघ चुनाव में सदस्य पद जीत कर रचा इतिहास

0

शुभचिंतकों और समर्थकों ने मिठाई बाँट, और आतिशबाजी कर किया खुशी का इज़हार

शाहगंज (जौनपुर) शाहगंज की धरती से शायद पहली बार किसी युवा क्रिमनल अधिवक्ता ने दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव में जीत दर्ज कर नगर का मान सम्मान बढ़ाया अपितु एक इतिहास भी रच डाला।

बताते चले बीते 9 सितम्बर को हुए दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के चुनाव में पहली बार सदस्य पद हेतु चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे थे। 21 प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देते हुए अधिवक्ता अरशी ने जीत का शेहरा अपने सर बांधा।जैसे ही जीत की खबर परिजनों और नगर वाशियों को तो इराकियाना स्थित उनके आवास पर समर्थकों और शुभचिंतकों का बधाई देने का तांता लग गया।और सबने आतिशबाजी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।


गौरतलब है की अधिवक्ता के बड़े भाई भी तहसील शाहगंज में अधिवक्ता हैं।और इनके पिता स्वर्गीय एनामुल्ला का शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान रहा है। चुनाव जीतने के बाद उनके आवास पर हुई बातचीत में श्री अरशी ने कहा की जो विश्वास अधिवक्ता साथियों ने मुझ पर जताया है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास होगा।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

0
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

परिस्थितियां चाहे जैसी भी, कभी भी न  हो निराश – डॉ. विनोद

‘आत्महत्या: कौन जिम्मेदार’ लघु नाटक का हुआ मंचन

जौनपुर :विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय एवं व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए आत्महत्या रोकथाम पर जन जागरूकता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया.विद्यार्थियों द्वारा ‘आत्महत्या: कौन जिम्मेदार’ पर एक लघु नाटक का मंचन किया गया. नाटक के माध्यम से आत्महत्या न करने का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा  कि संघर्ष और आत्मविश्वास का जीवन में बहुत महत्व है. परिस्थितियां चाहे जैसी भी हो कभी भी निराश नहीं होना चाहिए.  संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि हर इंसान का जन्म किसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए हुआ है और इस उद्देश्य से आगे बढ़ते रहना चाहिए।

मुख्य वक्ता के रूप में उमानाथ सिंह सिंह  मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभाग के  डॉ. विनोद वर्मा ने कहा  कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस वर्ष  ‘चेंजिंग द नॉरेटिव्स ऑन सुसाइड और स्टार्ट कन्वर्सेशन’ विषय दिया गया है.  विश्व में प्रतिवर्ष 7 लाख से अधिक लोग आत्महत्या करते है, वहीं भारत में एक लाख सत्तर हजार लोग प्रतिवर्ष आत्महत्या करते हैं. आत्महत्या करने वाले ज्यादातर लोग 30 साल से कम उम्र के होते हैं, जिनमें मुख्य रूप से पदार्थ के दुरुपयोग, तनाव, असमय किसी की मृत्यु हो जाना, ब्रेकअप आदि प्रमुख कारण है. उन्होंने बताया कि  आत्महत्या को रोकने के संबंध में विभिन्न उपायों जैसे जीवन शैली में परिवर्तन, स्वस्थ आहार, दिन प्रतिदिन के जीवन में योग एवं ध्यान को सम्मिलित करना लाभकारी हो सकता है।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आत्महत्या करने के पीछे हमारे आसपास का वातावरण जिम्मेदार होता है और इस वातावरण में अनुकूल परिवर्तन करके हम आत्महत्या जैसे जघन्य कृत्य  को रोक सकते है ।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने कहा कि आज हम एक परिवार में रहते हुए भी सोशल मीडिया के कारण दूर रहते है, एक दूसरे से बात नहीं करते और न ही एक दूसरे को समय दे पा रहे है.अगर ऐसा ही चलता रहा तो, वह दिन दूर नही कि हर परिवारआत्महत्या जैसे कृत्य से ग्रसित होगा। संचालन रवनीत कौर, धन्यवाद् ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने किया. इस अवसर पर प्रो. विक्रम देव शर्मा, प्रो प्रमोद यादव, डॉ. अनु त्यागी, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. सुशील कुमार, डॉ चन्दन सिंह, डॉ अलोक गुप्ता,डॉ सुधीर उपाध्याय एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.

जेसीआई सिटी ने किया सीपीआर प्रशिक्षण रक्तदान शिविर का आयोजन

0
जेसीआई सिटी ने किया सीपीआर प्रशिक्षण रक्तदान शिविर का आयोजन
जेसीआई सिटी ने किया सीपीआर प्रशिक्षण रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर जिला अंतर्गत शाहगंज में मंगलवार को छात्र छात्राओं को सीपीआर देने की तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया । नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने सबरहद स्थित फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज में इस सत्र का आयोजन किया । जेसी सप्ताह के दूसरे दिन आयोजित सत्र में डॉक्टर सुनील दुबे ने बताया कि सही समय पर सीपीआर देकर मरीज को मौत के मुंह से निकाला जा सकता है । इसके अलावा संस्था ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 10 यूनिट रक्तदान हुआ ।

सीपीआर प्रशिक्षण सत्र में डॉक्टर सुनील दुबे और आरके कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उप प्रधानाचार्य डॉ सत्य प्रकाश अस्थाना ने कॉलेज के सैकड़ों छात्रों को डमी के जरिए सीपीआर देने की तकनीक बताई । छात्रों को बताया कि कोई दुर्घटना या मेडिकल इमरजेंसी होने पर सबसे पहले हेल्थ सपोर्ट या एंबुलेंस को कॉल करें । उसके बाद मरीज को देखें । हर्टबीट और सांस रुकी हो तो सीपीआर देते रहें । सीपीआर देने की प्रक्रिया हेल्थ सपोर्ट आने तक जारी रखें । डॉ सुनील दुबे ने कहा कि सीपीआर की जानकारी नहीं होने की वजह से हर साल हजारों लोगों की असमय मौत हो जाती है । उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों कॉलेजों में इसका प्रशिक्षण दिया जाए ताकि आकस्मिक परिस्थिति में सामान्य लोग भी जरूरतमंद को सीपीआर देकर उसकी जान बचा सकें । संस्थाध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने आगे भी ऐसे प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की बात कही । कार्यक्रम संयोजक डॉ बालाजी राव ने आभार ज्ञापित किया । इस मौके पर प्राचार्य डॉ तबरेज आलम, डॉ अनामिका पांडेय, निर्भय जायसवाल, जेसी सप्ताह चेयरमैन संदीप यादव, सह चेयरमैन आशीष सोनी, दीपक सिंह, रोहित गुप्ता, सुशील मोदनवाल आदि मौजूद रहे ।

संस्था ने आरके हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया । शिविर में 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । इस मौके पर डॉ जेपी दुबे ने कहा कि रक्तदान करने से दूसरों की जान बचाने के साथ रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है । कार्यक्रम संयोजक आशीष प्रीतम ने सभी का आभार ज्ञापित किया । इस मौके पर तमाम जेसी सदस्य मौजूद थे

निर्धारित मूल्य से अधिक दामों में ग्राहकों को बेची जा रही है,अंग्रेजी शराब

0
निर्धारित मूल्य से अधिक दामों में ग्राहकों को बेची जा रही है अंग्रेजी शराब
निर्धारित मूल्य से अधिक दामों में ग्राहकों को बेची जा रही है अंग्रेजी शराब

निर्धारित मूल्य से अधिक दामों में ग्राहकों को बेची जा रही है अंग्रेजी शराब।

जौनपुर: जिले के कजगांव बाजार में स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पर दुकानदार  के द्वारा मनमानी ढंग से निर्धारित  मुल्य से अधिक दामों में अंग्रेजी शराब की बिक्री खुले आम की जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दुकान पर शराब लेने वाले ग्राहकों को मुद्रित मूल्य से 10रूपये अधिक दुकानदार द्वारा लिया जा रहा है।जब की शराब की बोतल पर जो प्रिंट रेट लिखा है उससे अधिक मूल्य पर नहीं शराब बेचने का निर्देश दिया गया है। बावजूद इसके कजगांव बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान में प्रिंट रेट से अधिक दाम में खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है।

यह भी पढ़े :जौनपुर मे ओबेरब्रिज से कूदकर युवक ने दी जान ,ग्रामीण बच्चा चोर समझ रहे थे

जौनपुर की तीज क्वीन बनीं प्रीति जायसवाल

0

जेसीआई जौनपुर की तीज क्वीन बनीं प्रीति जायसवाल

  • Preeti Jaiswal becomes Teej Queen of Jaunpur


जौनपुर। जेसीआई जौनपुर जेसीरेट विंग ने तीज उत्सव और गणेश चतुर्थी मनाया जहां कुछ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जेसीरेट चेयरपर्सन प्रीति आशुतोष जायसवाल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिथि व निर्णायक मंडल की भूमिका में डा. शैली निगम व डा. ज्योति कपूर ने जेसीरेट प्रीती राजकुमार जायसवाल को तीज क्वीन के प्रथम वीनर अवार्ड से सम्मानित किया तथा मेनका सीकरी और सीमा चक्रवाल को रनर अप का खिताब दिया।

आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए काजल जायसवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान चेयरपर्सन अर्चना सिंह, पूर्व चेयरपर्सन सुधा बैंकर, स्वर्णिमा जायसवाल, नीतू गुप्ता, वंदना गुप्ता, किरन सेठ, कंचन पाण्डेय, सिमरन तिवारी, मीनू श्रीवास्तव, नीतू सिंह, डा. शिल्पी सिंह, सीमा अग्रहरी सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर शिवानी चौरसिया एवं सचिव जेसीरेट श्रद्धा जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक श्रुति गुप्ता ने सभी को धन्यवाद देते हुये आभार व्यक्त किया।

जौनपुर मे ओबेरब्रिज से कूदकर युवक ने दी जान ,ग्रामीण बच्चा चोर समझ रहे थे

0

यूपी के जौनपुर मे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ,इस दृश्य को जिसने भी देखा उसका ब्लड प्रेशर लो और हाई हो रहा था लोगो की दिल की धड़कने तेज चल रही थी।सबकी जुबान से एक आवाज निकल रही थी नीचे उतर आओ ।

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के आज दो लोगो को बच्चा समझ कर दौड़ा लिया जान बचाकर दोनों भागने लगे तभी रास्ते मे सड़क पर के ऊपर बने ओवरब्रिज पर पड़ गई एक ने सक्रियता दिखाते हुए ओबेरब्रिज के ऊपर बने ग्रिल पर जा बैठा एक ब्यक्ति को गांव वालों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया और दूसरे को देखने के लिए लोगो की भीड़ जुटने लगी वह कुछ समझ नही पा रहा था कि वह क्या करे लोगो की माने तो वह मंद बुद्धि का था।

उसे लोगो ने बच्चा चोर समझकर दौड़ाया था जान बचाकर भागने के चक्कर मे युवक सड़क पार करते समय वोवरब्रिज पर चढ़ गया कुछ घण्टे बाद उसने वहा से छलांग लगा दी नीचे गिरा और मौत हो गई।

आज सुबह भोर के तकरीबन 4 बजे गांव के पास दो नो घूमते मिले एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया तो वही आज दोपहर दूसरे को जान गवानी पड़ी।

बताया जाता है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव स्थित वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर बने ओवरब्रिज के पास धीरे धीरे लोगो का जमावड़ा होने लगा फ़ायरविग्रेड के साथ पहुची पुलिस ने वाराणसी- लखनऊ हाइवे पर बने वोवरब्रिज पर चढ़े युवक को समझ बुझाकर नीचे उतरने की बात करते रहे मगर वह नीचे नही उतरा कुछ घण्टो बाद उसने वहां से छलांग लगाली और नीचे गिर पड़ा घायल अवस्था मे उसे जिला चिकित्सालय पहुचाया गया जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

जौनपुर दीवानी न्यायालय बार के नए अध्यक्ष बने सुभाष यादव 

0
जौनपुर दीवानी न्यायालय बार के नए अध्यक्ष बने सुभाष चन्द यादव 
जौनपुर दीवानी न्यायालय बार के नए अध्यक्ष बने सुभाष चन्द यादव 

जौनपुर दीवानी न्यायालय बार एसोसिएशन का चुनावी परिणाम

जौनपुर दीवानी न्यायालय बार के नए अध्यक्ष बने सुभाष चन्द यादव चुनाव में आए नतीजे में सुभाष चन्द यादव अपने निकटतम प्रत्याशी अवधेश सिंह को पराजित करते हुए 239 मतो से विजय प्राप्त कर लिया है। जब कि मंत्री पद पर रणबहादुर यादव को जीत मिली है। खबर है कि मतदान के अन्तिम समय तक 3074 मतो में कुल 2442 वोट पड़े थे इसमे अध्यक्ष पद के लिए सुबाष यादव को 1026 मत मिला था जबकि दूसरे स्थान पर रहे अवधेश सिंह को 787 मत मिला  रमेश चन्द्र उपाध्याय 585 मतो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह 239 मतो की लीड लेते हुए सुबाष चन्द यादव दीवानी बार के अगले अध्यक्ष चुन लिए गये है।

मंत्री पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन लडाई सीधा मनीष सिंह और रणबहादुर यादव के बीच रही रणविजय ने मनीष को पटखनी देते हुए मंत्री पद के लिए चुन लिए गये है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवी प्रसाद सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजनाथ चौहान, संयुक्त मन्त्री उस्मान अली, लेखा निरीक्षक राकेश कुमार द्विवेदी,  उपमंत्री बरिष्ठ मंजीत कौर व कनिष्ठ प्रकाश यादव विजयी घोषित हुए।

यह भी पढ़े : जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली

यह भी पढ़े : राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे