Home Blog Page 233

जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली

0
जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली
जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली

जौनपुर पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर को लगी गोली खुटहन, सरपतहा व शांहगज की संयुक्त पुलिस टीम के साथ बीती रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाश (पशु तस्कर)  गिरफ्तार घायल, कब्जे से तमंचा कारतूस व मोटर साइकिल बरामद।जिले में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए  चलाये जा अभियान के क्रम मेंबीती रात्रि में लगभग 1.05 बजे थाना सरपतहा की तरफ से एक मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स काफी तेजी से जा रही थी जिसे रोका गया तो मोटर साइकिल सवार पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगे। जिसकी सूचना कन्ट्रोल रुम को दी गई। इस सूचना पर थानाध्यक्ष खुटहन, शाहगंज व सरपतहा की पुलिस मुठभेड़ में बाइक सवार को रोकने का प्रयास करने लगी। बाइक सवारों द्वारा पुलिस टीम की गाड़ी को हिट करते हुए गाड़ी आगे भगाने लगे और गिर गये। बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। ग्राम सेवईनाला पुलिया के पास के पास आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा की गयी फायरिंग से इरफान उर्फ किन्नी व आजाद घायल हुए, इनके पास दो देशी तमन्चा .315 बोर,  मय दो खोखा कारतूस व दो मिस करातूस 315 बोर तथा एक मोटर साईकिल एचएफ डिलक्स बरामद हुई। घायल बदमाशों को जीवनरक्षार्थ तत्काल पुलिस अभिरक्षा में ईलाज हेतु अस्पताल भेजा। नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण व अपराधिक इतिहास-

1.इरफान उर्फ किन्नी पुत्र कल्लू उर्फ शेर अली निवासी बहरौली थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर।*
1.मु0अ0स0-281/2024 धारा 109(1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर।

2. आजाद पुत्र जहूर निवासी बघवारा माटीयारा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।*
1.मु0अ0सं0-302/2023 धारा-279/337/338 भदावि थाना सरपतहा जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-288/2022 धारा-323/504/506 भादवि थाना सरपतहा जौनपुर।
3.मु0अ0स0-281/2024 धारा-109(1) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन ।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ में बीटेक के विद्यार्थियों को दी जानकारी 

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ में बीटेक के विद्यार्थियों को दी जानकारी 
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षारम्भ में बीटेक के विद्यार्थियों को दी जानकारी 

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक प्रथम वर्ष में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के विश्वेश्वरैया सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न भवनों का भ्रमण कराकर जानकारी दी गई. 

कार्यक्रम में मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संदीप सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। उन्होंने प्रौद्योगिकी में हो रहे तीव्र बदलाव पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी ने पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया. प्रोफेसर रवि प्रकाश ने इंजीनियरिंग के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए छात्रों को पूर्ण मनोयोग के साथ विद्या अध्ययन के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर अशोक श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ अपने मन में राष्ट्रवादी विचारधाराओं के विकास पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया ताकि छात्रों द्वारा सीखे गए इंजीनियरिंग कौशल का देश के विकास में सदुपयोग किया जा सके।

इसी क्रम में  प्रोफेसर राजकुमार ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रों को एक अच्छे छात्र बनने के लिए किन नियमों का पालन करना चाहिए बताते हुए विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन से संबंधित बातों पर भी प्रकाश डाला। डॉ विक्रांत भटेजा ने छात्रों को वर्तमान प्रौद्योगिकी और  प्रौद्योगिकी में हो रहे तेजी से बदलाव को उदाहरण के साथ स्पष्ट किया तथा बदलती हुई प्रौद्योगिकी के साथ हम अपने आप को कैसे परिवर्तित कर सकते हैं इसके बारे में प्रकाश डाला। डॉ कमलेश पाल  ने भी अपने विचार छात्रों के सामने रखा। कार्यक्रम का  संचालन प्रोफेसर संतोष कुमार जी ने किया। इसके बाद नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को भौतिकी, रसायन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर और मैकेनिकल विभाग की प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया गया तथा विश्वविद्यालय परिसर में हो रहे नवाचार से भी अवगत कराया गया। छात्रों को अमृत सरोवर, इंडोर और आउटडोर स्टेडियम तथा केंद्रीय पुस्तकालय का भी भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ दीप प्रकाश सिंह, अनुराग सिंह, डॉ दिव्येंदु कुमार मिश्र, डॉ विशाल यादव, डॉ निमिषा यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे.

जौनपुर में 229 नवचयनित लेखपालो ने पदभार संभाला  

0
जौनपुर में 229 नवचयनित लेखपालो ने पदभार संभाला  
जौनपुर में 229 नवचयनित लेखपालो ने पदभार संभाला  

जौनपुर में 229 नवचयनित लेखपालो ने पदभार संभाला  

जौनपुर :जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में नव नियुक्त लेखपालों को प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।जिलाधिकारी ने सभी नवनियुक्त लेखपालों से कहा कि पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे कि फील्ड में जाने पर किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि व्यावहारिक ज्ञान किताबी ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण होता है। शासन और आमजनमानस की लेखपालों से उम्मीदें जुड़ी होती है। सभी लेखपाल कास्तकारो से अच्छा व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें l 

अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के आधार पर 249 अभ्यर्थियों का चयन लेखपाल के रिक्त पद पर किया गया। नवचयनित 249 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 229 अभ्यर्थियों द्वारा जनपद की विभिन्न तहसीलों में कार्यभार ग्रहण किया गया है। नवचयनित लेखपालों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 09 सितम्बर से प्रारम्भ किये जाने के शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में नव चयनित लेखपालों का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु कार्यालय जिला कृषि अधिकारी सभागार जगदीशपुर जौनपुर का चयन अस्थायी रूप से किया गया है। 

उक्त प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) JAUNPUR नोडल अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर जौनपुर श्रीमती अर्चना ओझा तथा प्रधानाचार्य के रूप में तहसीलदार सदर जौनपुर को नामित किया गया है। नायब तहसीलदार सदर जौनपुर नितिन कुमार सिंह को प्रधानाचार्य/तहसीलदार सदर जौनपुर के सहयोगार्थ नामित किया गया है। 

जौनपुर में 229 नवचयनित लेखपालो ने पदभार संभाला  

प्रशिक्षण हेतु लेखपालों का 02 बैच बनाया गया है। प्रशिक्षण इस प्रकार से कराया जायेगा कि अभ्यर्थी 06 माह का क्लासरूम प्रशिक्षण तथा 06 माह का क्षेत्र प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने नवनियुक्त लेखपालों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी लोग गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए स्वयं और पूरे राजस्व परिवार का नाम रोशन करें। इस अवसर पर अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) जौनपुर,श्रीमती अर्चना ओझा, डिप्टी कलेक्टर, ज्ञानप्रकाश यादव, डिप्टी कलेक्टर पवन कुमार, उपजिलाधिकारी सदर जौनपुर व सौरभ कुमार, तहसीलदार सदर जौनपुर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे    

दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर कीआवश्यक बैठक संपन्न

0
दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर कीआवश्यक बैठक संपन्न
दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर कीआवश्यक बैठक संपन्न

जौनपुर : आगामी दिनों में शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर की एक आवश्यक बैठक महासमिति के केंद्रीय कार्यालय नखास स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर पर हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अनिल कुमार अस्थाना ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अध्यक्ष अनिल अस्थाना ने सभी पूजन समितियां से निवेदन किया है की आगामी 15 सितम्बर 2024 को आयोजित पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। आगे उन्होंने कहा कि श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा नगर के रिवर व्यू होटल पर विगत वर्षों की भाति इस वर्ष भी पुरस्कार वितरण व भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 15 सितंबर 2024 को किया गया है जिसमें दुर्गा पूजा समितियां व अन्य सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं  को पुरस्कृत किया जाएगा।

जिसको लेकर नवचनित अध्यक्ष मनीष देव ने विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राम प्रकाश यादव  गणेश साहू राम रतन विश्वकर्मा रवि शर्मा विष्णु गुप्ता आशीष त्रिपाठी चंद्रशेखर गुप्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार सदन में रखें। बैठक का सफल संचालन नव चयनित महासचिव मनीष गुप्ता ने किया।इस दौरान बैठक में गौरव श्रीवास्तव अमित गुप्ता संदीप जायसवाल राजन अग्रहरि शैलेंद्र मिश्रा आशीष रावत अभिषेक अग्रहरी अनित सिंह विवेक जायसवाल यश गुप्ता आदि महासमिति के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में सभी के प्रति आभार महासचिव राहुल पाठक में व्यक्त किया।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दिया।

यह भी पढ़े : राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे    

आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पंहुचा मंगेश यादव के घर  

0
आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पंहुचा मंगेश यादव के घर  
आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पंहुचा मंगेश यादव के घर  

पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र के नेतृत्व में मंगेश यादव के परिजनों से मिला आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश को मणिपुर नहीं बनने देंगे। प्रदेश सरकार की ठोको नीति और बुलडोजर पॉलिटिक्स का जवाब प्रदेश की जनता इन्हें सत्ता से बेदखल करके देगी।रविवार की रात आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र के नेतृत्व में आगरौरा गॉव पहुंचकर मंगेश के परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में रिटायर्ड जजों के द्वारा कराए जाने की मांग की। उनके साथ आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा और जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने भी परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ० अनुराग मिश्र ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने पीडीए फॉर्मूले से जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के धर्म की राजनीति को फेल किया है और भाजपा नेता पुरुषोत्तम रुपाला के बयान से जिस तरह से भाजपा का कोर वोट बैंक रहा क्षत्रिय समाज उससे हटा है उससे बौखलाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मणिपुर प्रयोग करना चाहते हैं मंगेश का फर्जी एनकाउंटर हो या फिर पिछले दिनों लखनऊ में छेड़खानी के मामले में योगी जी के द्वारा विशेष जाति और धर्म के लोगों का विधानसभा में नाम लिया जाना यह स्पष्ट करता है कि जब धर्म को एक दूसरे से लड़ाने में असफल हो गए, तो अब भाजपा जातियों को एक दूसरे के खिलाफ़ लड़ा रही है। सरकार द्वारा जाति देखकर फर्जी एनकाउंटर उत्तर प्रदेश में एक नॉरेटिव गढ़ने का घटिया प्रयास है मुख्यमंत्री जी वह दिन भूल गए जब उनके ऊपर दर्जनों गंभीर धाराओं में मुकदमे थे,जिसे इन्होंने अपनी सरकार में खुद हटाया है और लोकसभा के भीतर अपनी सुरक्षा को लेकर फूट-फूट कर रो रहे थे। जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि मैं मंगेश के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए यह कहना चाहता हूं कि देश में विधि का शासन है यह देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा ना कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लट्ठ से। अपराधियों को सजा देने का सरकार का दोहरा मापदंड सरकार के जातिगत चरित्र को उजागर करता है देश और प्रदेश के दलित और पिछड़े इसका हिसाब चुकता करेंगे। सरकार की ठोको नीति और बुलडोजर पॉलिटिक्स का जवाब जनता इन्हें सत्ता से बेदखल करके देगी।

जौनपुर के 27 पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र 

0
जौनपुर के 27 पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र 
जौनपुर के 27 पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशस्ति पत्र 

जौनपुर के 27 पुलिस कर्मी  प्रशस्ति पत्र से सम्मानित 

जनपद जौनपुर के 27 पुलिस वालो को आज नकद व  प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मान किया गया वर्ष 2023 में ऑपरेशन कनविक्शन को सफल बनाने हेतु मॉनिटोरिंग सेल,अभियोजन अधिकारी, पैरोकार एवं कोर्ट मुहर्रिर के आपसी समन्वय से माननीय न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों में प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप जनपद स्तर के टॉप 10 अपराधियों को सज़ा तथा अन्य गंभीर मामलों के अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा हुई।  

उक्त सराहनीय कार्य के लिए  शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने उप निरीक्षक  को 1500 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र, तथा हेड कांस्टेबल को 1000 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र तथा कांस्टेबल को 500 रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र कुल 27 लोगों को नकद राशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े ; राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे    


शाहगंज पक्का पोखरा श्री काली चौरा गणेश पूजनोत्सव  

0
शाहगंज पक्का पोखरा श्री काली चौरा गणेश पूजनोत्सव  
शाहगंज पक्का पोखरा श्री काली चौरा गणेश पूजनोत्सव  

जौनपुर ,शाहगंज नगर नगर के पक्का पोखरा के समीप श्री काली चौरा गणेश पूजनोत्सव समिति द्वारा गणेश जी का विधि विधान द्वारा पूजन आरती दिया जा रहा हैं इस अवसर पर आयोजक जन में शिव शंकर  जायसवाल ने इस कुछ दिनों से के अवसर पर सभी भक्तों को पंडाल में आकर गणपति बप्पा काआशीर्वाद प्राप्त करने का निवेदन किया है अब बता दे की इस समिति के पंडाल मेंशिव शंकर जायसवाल, के साथ ही किशन अग्रहरी, दिनेश मोदनवाल,  किशोरी जायसवाल, सचिन प्रजापति, बच्चा जायसवाल, संदीप मोदनवाल, निलेश, दीपक माली, रवि यादव,अप्पू,रवि प्रजापति,आदि महत्वपूर्ण  भूमिका निभाई।

खेतासराय:शोभायात्रा निकाल कर गणेश प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन

0
खेतासरायशोभायात्रा निकाल कर गणेश प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन
खेतासरायशोभायात्रा निकाल कर गणेश प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन

खेतासराय (जौनपुर) नगर में गणेश चतुर्थी को घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने धूमधाम और श्रद्धा के साथ गणेश उत्सव मनाया। पूजनोत्सव के अगले दिन रविवार की रात्रि श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाल कर जयकारों के साथ गणेश प्रतिमा का पानी में विसर्जन किया। कन्या विद्यालय के पास अजय साहू बब्लू ने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित किया था।‌ गणेश चतुर्थी को पूजनोत्सव के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। अगले दिन गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। जयकारों के साथ पूरे नगर का भ्रमण कर शोभायात्रा काली मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इसके बाद आजाद नहर में विसर्जन किया गया।‌ शोभायात्रा में मनीष धर्मरक्षक, संजय कुमार विश्वकर्मा, शांति भूषण मिश्र, अनिल प्रजापति, पप्पू पटवा, बृजनाथ जायसवाल, अमित गुप्ता मुख्य रूप से शामिल रहे।

यह भी पढ़े : राजा जौनपुर हिन्दी,अंग्रेजी,संस्कृत भाषा के साथ-साथ ज्योतिष के जानकार थे    

शिव गोविंदआटोमोबाइल्स ऐसोसीऐट डीलर हिरो मोटोकॉर्प का हुआ उद्घाटन  

0
शिव गोविंदआटोमोबाइल्स ऐसोसीऐट डीलर हिरो मोटोकॉर्प का हुआ उद्घाटन  
शिव गोविंदआटोमोबाइल्स ऐसोसीऐट डीलर हिरो मोटोकॉर्प का हुआ उद्घाटन  

 शिव गोविंद आटोमोबाइल्स ऐसोसीऐट डीलर हिरो मोटोकॉर्प का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन 

जौनपुर:  महराजगंज के  शिव गोविंद आटोमोबाइल्स ऐसोसीऐट डीलर हिरो मोटोकॉर्प का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न मुख्य अतिथि के रूप मे मनोज अग्हरी रहे उद्घाटन समारोह को संम्बोधित करते हुए कहा कि इस हिंरो मोटोकॉर्प ऐजेंसी के खुलने से इस क्षेत्र मे दो पहिया वाहन खरीदने एव सर्विस कराने में आराम हो गया और जो कस्टमर जौनपुर जाकर नये वाहन एवं सर्विस कराने में  समस्या होता था अब वो समस्या से निदान मिलेगा और यहां नये वाहन लेने पर दाम में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा जो जौनपुर मे रेट सुविधा रहेगा वह पूरी सुविधा शिव गोविंद आटोमोबाइल्स मे मिलेगा l

क्षेत्रीय लोगों से अपिल किया कि इस आटोमोबाइल्स को आप लोग खूब आशीर्वाद दिजिए जिससे इसका नाम पूरे जिले मे पहुंचे उन्होंने कहा हमसे जो भी सहयोग की अपेक्षा करेंगे हम हमारा पूरा फर्म सहयोग करेगा वहीं पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने आये हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया और कहा कि कस्टमर भगवान का रुप होता है और इनके मान सम्मान का पूरा ध्यान रखना ही शिव गोविंद आटोमोल का आगे चल कर काम बोले यही अपेक्षा रहेगा उद्घाटन समारोह मे मुख्य रूप से विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई,राजनरायन बिन्द,कैलाश सोनकर,राजबहादुर यादव, सगीता यादव, राहुल त्रिपाठी, राजनाथ यादव, केशजीत यादव,रुक्सार अहमद, महेंद्र यादव, राजन यादव, रमापति यादव,संन्दीप यादव, जयदीप यादव आर बी यादव सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे ।।

राजा जौनपुर यादवेंद्र दत्त दूबे की मनायी गयी 25वी पुण्य तिथि

0
राजा जौनपुर यादवेंद्र दत्त दूबे की मनायी गयी 25वी पुण्य तिथि
राजा जौनपुर यादवेंद्र दत्त दूबे की मनायी गयी 25वी पुण्य तिथि

जौनपुर । राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में आज स्व राजा जौनपुर की पचीसवी पुण्य तिथि मनाई गयी । महाविद्यालय के नव निर्वाचित प्रबंधक सत्यराम प्रजापति प्राचार्य डॉ शंभू राम ने दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । सभी शिक्षक एवम शिक्षणेतर कर्म चारियों ने राजा साहब की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।

पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महविद्यालय के प्रबंधक सत्यराम प्रजापति ने कहा कि स्व राजा साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे । कुशल राजनीतिज्ञ महादानी विद्यानुरागी, जानकार प्रखर राष्ट्रवादी विचार धारा के पोषक थे । स्वतंत्र भारत के इतिहास में भी राजा साहब का महत्व पूर्ण योगदान था । आप तीन बार विधायक एक बार सांसद व विधानसभा में नेता विरोधी दल भी रहे । महाविद्यालय की स्थापना करके आपने शिक्षा के क्षेत्र में महत्व पूर्ण योगदान दिया है । प्रबंधक जी ने कहा कि राजा साहब के व्यकित्त्व व कृतित्व का अनुसरण करते हुए महाविद्यालय को ऊंचाई पर ले जाए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

राजा जौनपुर यादवेंद्र दत्त दूबे की मनायी गयी 25वी पुण्य तिथि