Home Blog Page 236

JAUNPUR:उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक

0
JAUNPUR:उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र
JAUNPUR:उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र

JAUNPUR:उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र

JAUNPUR NEWS जौनपुर।शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देखकर सम्मानित किया गया। जिसमें जेठपुरा कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्रा भी सम्मानित हुए ।यह पुरस्कार उन शिक्षकों को मिला जो अच्छे कार्य करते हैं इसके साथ ही बच्चों में शिक्षक की अलख जगाने के लिए अनेक तरह से प्रयासरत रहते हैं ।जेठपुरा के ग्राम वासियों का मानना है कि सत्य प्रकाश में जब से विद्यालय में प्रधानाध्यापक नियुक्त हुए हैं। तब से विद्यालय की तस्वीर बदल गई है बच्चों को अच्छी शिक्षा के अच्छा भोजन भी मिलता है ।इस विद्यालय की तुलना प्राइवेट स्कूल से नहीं की जा सकती है यहां पर उनके नेतृत्व में सभी अध्यापक बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ते हैं व समय-समय पर खेल कूद और अन्य प्रतियोगी परीक्षा कराकर बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं ।

पत्रकारों द्वारा उत्कृष्ट पुरस्कार में पाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया इस पुरस्कार मिलने में हमारे सहयोगी अध्यापक का विशेष योगदान रहा जिसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं । मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है बच्चों को अच्छी शिक्षा देना क्योंकि आजकल सभी लोग अपने बच्चों को प्राइवेट विद्यालय में भेजते हैं। लेकिन इससे अच्छी शिक्षा सरकारी विद्यालयों में दी जा रही है ।इस विद्यालय से पढ़कर बहुत से बच्चे अच्छे-अच्छे पदों पर नियुक्त हुए हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को सरकारी स्कूल पढ़ने के लिए अवश्य भेजें। इस पुरस्कार मिलने से क्षेत्र के सम्मानित लोग व अध्यापक टीम ने उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़े :डीएम साहब मुझे 500 रुपये ही घूस के नायब तहसीलदार देते है,मेरा पैसा बढ़ाया जाए

 

पत्रकार पर फर्जी मुकदमे के मामले में एसपी ने पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":[],"tools_used":[],"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

पत्रकार पर फर्जी मुकदमे के मामले में पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र जगदीशपुर निवासी पत्रकार बृजेश मिश्र के खिलाफ फर्जी प्राथमिकी सुरेरी थाना पुलिस द्वारा दर्ज करने तथा पुलिसकर्मियों पीआरबी द्वारा पत्रकार से मारपीट करने के बाबत पत्रकार संघ मड़ियाहूं इकाई के तहसील अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा को प्रार्थना पत्र दिया गया।

इस मौके पर पत्रकार राजेश पाण्डेय, विपिन दुबे, राहुल सिंह, आनन्द तिवारी, कन्हैया लाल पांडेय, प्रणवेश मिश्रा, अखिलेश तिवारी, शिवम सिंह, जय सिंह आदि पत्रकार मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से कहा कि पीआरबी के पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। पत्रकार के खिलाफ प्राथमिक के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कहा गया कि समस्या का समाधान करा दिया जाय। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पत्रकारों के साथ उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। अगर कोई समस्या हो तो हमें अवगत करायें। साथ ही पुलिस अधीक्षक के फैसले से पत्रकारों ने खुशी जतायी।

डीएम साहब मुझे 500 रुपये ही घूस के नायब तहसीलदार देते है,मेरा पैसा बढ़ाया जाए

0

JAUNPUR NEWS : जौनपुर डीएम को दिया गया एक प्रार्थना पत्र इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। गुरुवार की देर शाम को सोशल मीडिया में वायरल हो रही एक चिट्ठी ने जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। पत्र में नायब तहसीलदार से मिलने वाले घूस के रुपयों को जिलाधिकारी से बढ़ाए जाने की मांग किया है।

मामला दरअसल पांच सितंबर गुरुवार की देर शाम का बताया जा रहा है जहाँ जिलाधिकारी के नाम एक प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है उस प्रार्थना पत्र को देख कर जिला प्रशासन में हलचल है , क्योकि उस पत्र में सीधे घूस से मिलने वाले पैसों को बढ़ाए जाने की मांग है।

डीएम को भेजने वाले राजा राम यादव नाम की प्रार्थना पत्र में उसने लिखा है कि प्रार्थी शहगंज तहसील के नायाब तहसीलदार लपरी शैलेन्द्र सरोज का चपरासी हु।सारा घूस का पैसा सीधे जनता और अधिवक्ताओं से वसूलता हु। हमारे नीचे दो लोग और कार्य करते है जिनका नाम अविनाश यादव व अजीत यादव है हमलोग लगातार मारपीट कर के घूस का पैसा वसूलते है। प्राईवेट कर्मचारियों को 1000 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाता है और हमको सिर्फ 500 रुपया लिहाज घूस की रकम को बधाई जाय।

डीएम से उसने मांग किया है,कि प्राइवेट चपरासी को 1000 (एक हजार रुपया) प्रतिदिन मिलता है मुझे 500 रुपया ही नायाब तहसीलदार देते है ,मेरा पैसा बढ़ाया जाय।

इस मामले की जानकारी जब जिलाधिकारी को हुई तो उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जो पत्र वायरल हो रहा है उस नाम का कोई ब्यक्ति उस तहसील में नही है। उस पत्र में उसका न तो मोबाइल नंबर है ,और न ही उसका पता इस मामले पर एसडीएम को जांच के लिए भेजा गया है। यदि इस प्रकार का मामला सही पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम पर आयोजित सम्मान समारोह में 8 शिक्षक सम्मानित

0

श्री सर्वेश्वरी समूह आश्रम पर आयोजित सम्मान समारोह में 8 शिक्षक सम्मानित

जौनपुर । श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा जौनपुर द्वारा राम राय पट्टी आश्रम पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 8 सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर समर बहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि पूर्व शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह और अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूज्य भगवान अवधूत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया । सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ समर बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षक के हाथों में राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी होती है। शिक्षक द्वारा विद्यालय में जो भी शिक्षा और संस्कार बच्चों को दिया जाता है ,वही आगे चलकर उनके जीवन निर्माण में काम आता है। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन ने कहा था कि मुझे शिक्षक के रूप में जाना जाए यह मेरे लिए गर्व की बात होगी। उन्होंने अपने आप को पूर्व राष्ट्रपति से ज्यादा शिक्षक कहे जाने पर जोर दिया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिक्षक का स्थान सर्वोपरि है।


इस मौके पर आश्रम में अध्ययनरत लोहरदगा झारखंड के जूनियर कक्षा के छात्र मनीष उरांव, शक्ति उरांव, बजरंगी, सुजीत आदि ने सभी अतिथियों और शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सम्मानित शिक्षकों में सेवानिवृत शिक्षक टीडी सिंह, धनंजय सिंह ,समरजीत सिंह, राम जीत सिंह, डॉक्टर इंद्र बहादुर सिंह ,धीरेंद्र प्रताप सिंह, सी वी सिंह, जितेंद्र सिंह आदि रहे । कार्यक्रम के आयोजक शाखा मंत्री डॉ अरविंद कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया । संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बृजभूषण सिंह ने किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में साजेश सिंह, संत सिंह,विवेक सिंह, विनोद कुमार,सत्य प्रकाश सिंह, मदनेश सिंह,अनिल कुमार, सुभाष, पंकज आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

खुटहन:11 सेवानिवृत शिक्षकों की हुई विदाई

0

शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होता- डॉक्टर गोरखनाथ पटेल

खुटहन (जौनपुर) बेसिक के 11 सेवानिवृत शिक्षकों की गुरुवार को स सम्मान विदाई कर दी गई , कहते है शिक्षक कभी सेवा निवृत नहीं होता उसके संस्कार सदैव समाज में बने रहते हैं उक्त बातें मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन में गुरुवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सेवानिवृत हो चुके शिक्षकों के सम्मान में कहीं उन्होंने कहा की शिक्षा जीवन की वह कड़ी है जो जीवन जीने के लिए संस्कार बच्चों में डाले जाते हैं वह शिक्षा का अहम हिस्सा है सिर्फ किताब पढ़ने को ही शिक्षा नहीं कहा जाता।


विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर रमेश चंद्र यादव प्रबंधक इंटर कॉलेज खुटहन ने कहा कि शिक्षक समाज का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है शिक्षा के बगैर जीवन का कोई महत्व नहीं है अध्यापक अपनी नौकरी से सेवानिवृत होता है लेकिन अपने दायित्व से वह कभी सेवानिवृत्ति नहीं होता है खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय ने कहा कि खुटहन क्षेत्र शिक्षा में अपना स्थान रखता है जिले में सबसे ज्यादा आधिकारिक पदों पर खुटहन क्षेत्र से ही हैं खुटहन का शैक्षिक स्तर संस्कार और और सामाजिक परिवेश उत्कृष्ट है।


बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने बेसिक शिक्षा विभाग खुटहन में विगत वर्ष सेवानिवृत हो चुके 11 अध्यापक अध्यापिकाओं को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह तथा गीता की पुस्तक भेंट किया कार्यक्रम में शिक्षक तथा बेसिक के बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत कर लोगों का दिल मोह लिया।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज खुटहन अरविंद कुमार, राजकुमार यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री आलोक कुमार यादव संरक्षक वीरेंद्र बघेल एआरपी राजीव सिंह वेंकटेश्वर विश्वकर्मा अनिल पांडे प्रमोद यादव अटेवा अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव शशिकांत यादव रामचंद्र यादव आशीष यादव नीरज सिंह सैकड़ो शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन सुभाष चंद्र उपाध्याय ने किया

 पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का 28 वां दीक्षांत समारोह 22 सितंबर को

0
 पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का 28 वां दीक्षांत समारोह 22 सितंबर को
 पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का 28 वां दीक्षांत समारोह 22 सितंबर को

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह की कुलपति ने की समीक्षा  

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 22 सितंबर कोहोगा। इस संबंध में गुरुवार को कुलपति सभागार में कुलपति प्रो वंदना सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई । कुलपति ने समिति के संयोजकों से बिन्दुवार प्रगति की जानकारी ली। कुलसचिव ने राजभवन द्वारा प्रेषित निर्देशों के बारे में संयोजकों को जानकारी दी।  विश्वविद्यालय में  दीक्षांत समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए 51 समितियों का गठन किया गया है।  कुलपति ने कहा कि दीक्षांत की तैयारी के संबंध में सभी निर्देशों का  प्राथमिकता के साथ पालन किया जाय। सभी संयोजक अपनी टीम के साथ लग जाएं।

संचालन कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया।इस अवसर पर  वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, उपकुलसचिव अमृतलाल, दीपक कुमार सिंह, बबिता सिंह,अजीत प्रताप सिंह,समस्त प्रशासनिक अधिकारी सहित कमेटी के संयोजक उपस्थित रहे।

 JAUNPUR :शिक्षक दिवस पर 130 शिक्षक सम्मानित 

0
 JAUNPUR शिक्षक दिवस पर 130 शिक्षक सम्मानित 
 JAUNPUR शिक्षक दिवस पर 130 शिक्षक सम्मानित 

130 teachers honored on Teacher’s jaunpur

JAUNPUR NEWS जौनपुर : स्वतंत्र भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उप-राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षण कार्य में अनूठे और विशेष योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित जनपद जौनपुर के परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कार्यरत 110 शिक्षक, 6 वार्डन 6 स्पेशल एजुकेटर, 2 पीएम श्री विद्यालय व 6 अन्य सहित कुल 130 सम्मानित जनों  का  कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित प्रेक्षागृह में प्रशस्ति पत्र, अलंकरण देकर सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को देने का प्रमुख उद्देश्य शिक्षकों को अच्छे शिक्षण कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही बेहतर ढंग से समाज में शिक्षा की अलख जगाने के उनके प्रयासों को और प्रभावी बनाना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम.एल.सी मा0 बृजेश सिंह प्रिंसू ,पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी jaunpur रविंद्र कुमार मांदड़ के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी साई सीलम तेजा भी मौजूद रहें।

 मुख्य अतिथि एमएलसी माननीय बृजेश सिंह प्रिंसू ने देश के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस मनाये जाने के बारे में बताया गया कि एक बार उनके छात्रों ने आदर सम्मान से उनसे पूछा कि क्या वह उन्हें उनके जन्मदिन पर कोई गिफ्ट दे सकते हैं और उनका जन्मदिन मना सकते हैं। इस पर डॉ. राधाकृष्णन ने छात्रों से उपहार लेने से मना कर दिया और कहा कि वे इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मना सकते हैं। जब बाद में उनका निधन हुआ तो उन्हें श्रद्धांजलि व सम्मान देने के लिए उनके जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाए जाने का फैसला लिया गया। भाजपा नेता, पूर्व गृहराज्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार माननीय कृपा शंकर सिंह ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहां कि जनपद जौनपुर के प्रतिभा वाले लोगों द्वारा संपूर्ण देश एवं विदेशों में अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कृपा शंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार से जनपद जौनपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की गई।

 JAUNPUR :शिक्षक दिवस पर 130 शिक्षक सम्मानित 

कार्यक्रम का समापन विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी jaunpur रविंद्र कुमार मांदड़ ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उन्हें नमन करते हुए बताया कि 05 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 5 सितंबर शिक्षक दिवस का दिन उन्हें ही समर्पित है।डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद, भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद और महान दार्शनिक थे। सर्वपल्ली राधाकृष्णन खुद एक बहुत अच्छे टीचर थे। 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के छोटे से गांव तिरुमनी में जन्मे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा में किया जा रहे उत्कृष्ट सुधरो पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक पालन करते हुए भविष्य की पीढ़ी को सही दिशा दिखाते हुए सभी बच्चों के नैतिक विकास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास किए जाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन विशिष्ट अतिथि द्वारा गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए किया गया।

 शिक्षक सम्मान के अवसर पर बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षक के रूप में स्थापित मानदंडों पर प्रकाश डालते हुए समस्त शिक्षकों से उच्च कोटि के  मानदंडों का पालन किए जाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षक भविष्य की पीढ़ियों को आकार देने और ढालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही अपने छात्रों की सफलताओं में योगदान देते हैं। इसके दृष्टिगत उत्कृष्ट कार्य करने वालों शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। इससे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी और वो विद्यालयों के उचित प्रबंधन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देंगे।

 बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत समस्त पटल सहायकों सहित, जिला समन्वय ,समस्त एस आर जी, एआरपी सहित जनपद के शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक सम्मिलित रहे। छात्रों द्वारा महिला सशक्तिकरण, शिक्षा आदि के संबंध में मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल की अध्यक्षता में कुशलता पूर्वक संचालित किया गया।

शाहगंज:चोरी  के एक लाख बीस हजार रूपये के 8 मोबाइल बरामद   

0
शाहगंजचोरी  के एक लाख बीस हजार रूपये के 8 मोबाइल बरामद   
शाहगंजचोरी  के एक लाख बीस हजार रूपये के 8 मोबाइल बरामद   

थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा खोये हुए 08 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल धारकों को किया गया सुपुर्द

जौनपुर : पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर महोदय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज महोदय के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा शाहगंज के कुशल मार्गदर्शन थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा कुल 08 अदद लगभग 1 लाख बीस हजार रुपये का मोबाइल बरामद कर सम्बन्धित लोगो को थाना पर बुलाकर मोबाइल प्रदान किया गया।कुछ व्यक्ति मौके पर नही आये जिनको बाद में मोबाइल प्रदान किया गया है।मोबाइल पाकर लोगो ने शाहगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया है। सभी मोबाइल सीईआईआर पोर्टल की मदद प्राप्त किया था।


SHAHGANJ NEWS N0 2 –

महिला उचक्कों ने महिला के बैग से जेवरात किए पार


वही दूसरी तरफ महिला उचक्कों ने सामान खरीद रही महिला की बैग से सोने की चैन, कान की बाली और चांदी की ब्रेसलेट पर कर दिया। चोरी की घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में पुलिस को लिखित तहरीर देकर शिकायत की गई है।जानकारी के मुताबिक सुरिस गांव निवासी अधिवक्ता आदर्श कुमार श्रीवास्तव की मां बुधवार को शाहगंज बाजार सामान लेने गई थीं। लौटते समय वो शिवनारायण किराना स्टोर पर रुकीं और कुछ सामान खरीदने लगीं। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उनके बैग से सोने की चैन, कान की बाली और चांदी की ब्रेसलेट पार कर दिया।परिजनों को जेवर चोरी होने की जानकारी हुई तो दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी । मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।

  शाहगंज के आक्रोशित पत्रकारों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन  

0
  शाहगंज के आक्रोशित पत्रकारों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन  
  शाहगंज के आक्रोशित पत्रकारों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन  

शाहगंज जौनपुर । जनपद मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह द्वारा खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव से एसटीपी और शीतला माता चौकिया धाम के विकास के बाबत प्रश्न पूछने पर स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा वरिष्ठ पत्रकार के ऊपर आग बबूला हो गए और देख लेने व औकात में रहने, दो कौड़ी के पत्रकार और ठीक कर दूंगा जैसे अमर्यादित अभद्रतापूर्ण शब्दों से बुरी तरह सार्वजनिक रूप से अपमानित किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रश्न पूछने पर भड़के मंत्री गिरीश चंद यादव के अमर्यादित व्यवहार से आहत पत्रकारों ने जनपद सहित विभिन्न तहसीलों में एसडीएम को मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन सौंपा।

और आक्रोशित पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि भाजपा के मंत्री के दुर्व्यवहार और अमर्यादित बयान को संज्ञान में लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। उप जिलाधिकारी शाहगंज को पत्रकार संघ शाहगंज के पत्रकारों ने गुरुवार को ज्ञापन सौपा और ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारो ने मांग किया कि मंत्री के दुर्व्यवहार और अमर्यादित बयान को मुख्यमंत्री तत्काल संज्ञान में लें। जिससे इस प्रकार की घटना पत्रकारों के साथ दोबारा पुनरावृत्ति न हो। उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद साहू, चंदन जायसवाल ,पंकज जायसवाल,अजय सिंह नौशाद अहमद मंसूरी विवेक उर्फ गोलू श्री प्रकाश वर्मा आनंद सिंह अजीम सिद्की विक्रम सिंह मों कासिम शिवकुमार प्रजापति संतोष दीक्षित सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे l

सरजू प्रसाद शैक्षिक संस्था द्वारा टी.बी.मरीजो को वितरण किया गया किट

0

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी द्वारा टी.बी. मरीजो को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया । जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर डॉ सुशील अग्रहरी नवीन सिंह प्रमोद कुमार प्रजापति डॉ दिलीप कुमार सिंह राम आसरे विश्वकर्मा महेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सीनियर टीवी समन्वयक डॉ सुशील अग्रहरी ने कहा कि टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी ने निश्चय किया है कि टी.बी.मुक्त भारत 2025 तक करने के लिए संकल्पित है ।

सरजू प्रसाद शैक्षिक संस्था द्वारा टी.बी.मरीजो को वितरण किया गया किट

हालांकि डब्लू एच ओ ऑर्गेनाइजेशन 20-30 में समस्त समाप्त करने की बात करती है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश – प्रदेश हमारा जनपद गांव मोहल्ला वार्ड टीवी मुक्त हो इसी क्रम में जौनपुर जिले के 55 डेजिनेटिक माइक्रो सेंटर गवर्नमेंट के हैं वहां निशुल्क उपचार निशुल्क जांच होती हैं गांव में भी कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर एक न्याय पंचायत में है उनके यहां भी जांच उपचार की सारी सुविधाएं हैं । हालांकि आपको जानकर आश्चर्य होगा की सैंपल ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था है और सैंपल ट्रांसपोर्ट होकर डेजिनेटिक माइक्रो सेंटर डीएमसी पर आता है वहां पर जांच होती हैं वहां यदि मरीज पॉजिटिव या टीवी का रोग निकलता है तो उसका निशुल्क उपचार चलता है 6 महीने से लेकर करीब 2 साल तक इलाज चलता है अलग-अलग कैटेगरी है मरीजों की । इसमें एक सामान्य टीवी एक गंभीर टीवी एक अति गंभीर टीवी है जनरल टीवी एमडीआर टीवी एक्स डीआर टीवी के नाम से जाने जाते हैं पेशेंट को साथ ही साथ सरकार पोषण के लिए डीबीटी के माध्यम से ₹500 प्रति माह देती है पेशेंट को निशुल्क सामाजिक संस्थाएं सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था न्यूट्रीशनल सपोर्ट करती हैं या पौष्टिक आहार प्रदान करती हैं यह एक सामाजिक पहल है लेकिन यह एक बड़ा पहल है न जानकारी के अभाव में लोग काल कॉल कल्लवित हो जाते हैं।

खासतौर से कमाने वाले शख्स के मृत्यु होने पर जिनका भार पूरे परिवार पर पड़ता है सामाजिक पहल के लिए आप सबकोआगे आना होगा हमें वार्डों में मोहल्ले में ज्यादा से ज्यादा जांच करानी होगी मिशन मोड में कार्य करना होगा तभी टीवी मुक्त भारत बनेगा। डॉ सुशील अग्रहरी ने पेशंटों का अच्छा फॉलो अप करने के लिए संस्था की बहुत सराहना की ।हमारा एक मोटिव है ” टी.बी. हारेगा देश जीतेगा उक्त अवसर पर ठाकुर प्रसाद राय प्रधान अध्यापक धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति अनिल गुप्ता डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ लीगल काउंसिल दिलीप कुमार अनन्या श्रीवास्तव लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया कहा कि जनपद में टीवी रोगियों के हर संभव इलाज हेतु संस्था पहल व मदद करेगी। जल्द ही बड़े अवेयरनेस कैंप आयोजित किया जाएगा।

jaunpur news:जौनपुर दीवानीअधिवक्ता संघ के चुनाव में गहमा-गहमी का माहौल