Home Blog Page 237

सरजू प्रसाद शैक्षिक संस्था द्वारा टी.बी.मरीजो को वितरण किया गया किट

0

जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी द्वारा टी.बी. मरीजो को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया । जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर डॉ सुशील अग्रहरी नवीन सिंह प्रमोद कुमार प्रजापति डॉ दिलीप कुमार सिंह राम आसरे विश्वकर्मा महेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सीनियर टीवी समन्वयक डॉ सुशील अग्रहरी ने कहा कि टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी ने निश्चय किया है कि टी.बी.मुक्त भारत 2025 तक करने के लिए संकल्पित है ।

सरजू प्रसाद शैक्षिक संस्था द्वारा टी.बी.मरीजो को वितरण किया गया किट

हालांकि डब्लू एच ओ ऑर्गेनाइजेशन 20-30 में समस्त समाप्त करने की बात करती है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश – प्रदेश हमारा जनपद गांव मोहल्ला वार्ड टीवी मुक्त हो इसी क्रम में जौनपुर जिले के 55 डेजिनेटिक माइक्रो सेंटर गवर्नमेंट के हैं वहां निशुल्क उपचार निशुल्क जांच होती हैं गांव में भी कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर एक न्याय पंचायत में है उनके यहां भी जांच उपचार की सारी सुविधाएं हैं । हालांकि आपको जानकर आश्चर्य होगा की सैंपल ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था है और सैंपल ट्रांसपोर्ट होकर डेजिनेटिक माइक्रो सेंटर डीएमसी पर आता है वहां पर जांच होती हैं वहां यदि मरीज पॉजिटिव या टीवी का रोग निकलता है तो उसका निशुल्क उपचार चलता है 6 महीने से लेकर करीब 2 साल तक इलाज चलता है अलग-अलग कैटेगरी है मरीजों की । इसमें एक सामान्य टीवी एक गंभीर टीवी एक अति गंभीर टीवी है जनरल टीवी एमडीआर टीवी एक्स डीआर टीवी के नाम से जाने जाते हैं पेशेंट को साथ ही साथ सरकार पोषण के लिए डीबीटी के माध्यम से ₹500 प्रति माह देती है पेशेंट को निशुल्क सामाजिक संस्थाएं सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था न्यूट्रीशनल सपोर्ट करती हैं या पौष्टिक आहार प्रदान करती हैं यह एक सामाजिक पहल है लेकिन यह एक बड़ा पहल है न जानकारी के अभाव में लोग काल कॉल कल्लवित हो जाते हैं।

खासतौर से कमाने वाले शख्स के मृत्यु होने पर जिनका भार पूरे परिवार पर पड़ता है सामाजिक पहल के लिए आप सबकोआगे आना होगा हमें वार्डों में मोहल्ले में ज्यादा से ज्यादा जांच करानी होगी मिशन मोड में कार्य करना होगा तभी टीवी मुक्त भारत बनेगा। डॉ सुशील अग्रहरी ने पेशंटों का अच्छा फॉलो अप करने के लिए संस्था की बहुत सराहना की ।हमारा एक मोटिव है ” टी.बी. हारेगा देश जीतेगा उक्त अवसर पर ठाकुर प्रसाद राय प्रधान अध्यापक धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति अनिल गुप्ता डॉ दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ लीगल काउंसिल दिलीप कुमार अनन्या श्रीवास्तव लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक संजय उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया कहा कि जनपद में टीवी रोगियों के हर संभव इलाज हेतु संस्था पहल व मदद करेगी। जल्द ही बड़े अवेयरनेस कैंप आयोजित किया जाएगा।

jaunpur news:जौनपुर दीवानीअधिवक्ता संघ के चुनाव में गहमा-गहमी का माहौल

जौनपुर दीवानीअधिवक्ता संघ के चुनाव में गहमा-गहमी का माहौल

0

जौनपुर के अधिवक्ताओं को मिलेगी वित्तीय सुरक्षा व बीमा का लाभ : रमेशचंद्र उपाध्याय

जौनपुर । इसी महीने 9 सितंबर को दीवानी बार का चुनाव है। जिसको लेकर प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोक दी हैं। वही दीवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता व अध्यक्ष पद प्रत्याशी रमेश चंद्र उपाध्याय ने दमदारी से ताल ठोक रहें हैं। रमेश चंद्र उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें उन्होंने अधिवक्ताओं से वादा किया कि अगर वह चुनाव जीत कर आते हैं तो अधिवक्ताओं के लिए परिवर्तनों व उनके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की योजना लागू करेंगे, उन्होंने महिला अधिवक्ताओं के सुरक्षा की बात कही हैं, सभी कनिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए वजीफा का कार्यक्रम शुरू करेंगे।

जिससे वह सफल करियर बनाने में ध्यान केंद्रित कर सके, अधिवक्ताओं व उनके परिवार के लिए संयुक्त बीमा योजना लाएंगे, अधिवक्ता मानदेय में वृद्धि में 50 प्रतिशत की वृद्धि करेंगे, सिविल कोर्ट परिसर में हम एक बैंक की स्थापना की हुई मांग करेंगे। जिससे जेब कतरों और चोरी जैसी घटनाओं में रोकने की मदद मिलेगी, बार में कैंटीन की सुविधा का प्रयास,डिजिटल लाइब्रेरी का प्रयास, सोलर पैनल लगाया जाएगा, ऑनलाइन डेटाबेस, स्वच्छ व सुलभ सुविधाएँ,
पार्किंग सुविधा,अधिवक्ता मार्गदर्शन कार्यक्रम पुस्तकालय सुविधा में सुधार क़ानूनी अनुसंधान और विकास प्रकोष्ठ की स्थापना, अधिवक्ता प्रशिक्षण और कौशल जिससे अधिवक्ताओं को किसी क्षेत्र में कोई परेशानी ना हो।

PMAYG:प्रधानमंत्री आवास की नई गाइडलाइंस जारी,सीडीओ ने दी जानकारी 

0
PMAYGप्रधानमंत्री आवास की नई गाइडलाइंस जारी,सीडीओ ने दी जानकारी 
PMAYGप्रधानमंत्री आवास की नई गाइडलाइंस जारी,सीडीओ ने दी जानकारी 

PM AWAS YOJNA [ PMAYG ] GUIDELINES 2024 :प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे इस वर्ष शुरू हो गया है सबके घर की छत पक्की और मजबूत होगी अपने घर का सपना होगा सच इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के मानक में परिवर्तन किया है नाई गाइडलाइन जारी की है पात्र और अपात्र आवास के मानक में भी परिवर्तन किया गया है जिसके सन्दर्भ में जिले के मुख्य विकास अधिकारी ने आज जनपद के सम्बंधित विभाग के अधिकारियो के साथ पत्रकारों की बैठक बुलाई जिसमे जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी श्री साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास प्लस 2018 की सूची में पात्र लाभार्थियों का नाम जोड़े जाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कान्फ्रेस आयोजित किया गया।

जिसमें PMAYG योजना से सम्बन्धित सभी पहलूओं पर चर्चा की गयी, सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बेघर एवं आवासविहीन परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने, पात्र परिवार/लाभार्थी का नाम सर्वेक्षण के उपरान्त स्थायी पात्रता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु आवास प्लस सर्वेक्षण के माध्यम से नये पात्र लाभार्थियों को सूची में जोड़ने प्रत्येक स्तर पर सावधानी करने तथा भारत-सरकार के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक PMAYG लाभार्थियों के चयन में अपात्रता के निर्धारण हेतु 10 निम्नलिखित मानक निर्धारित किये गये है

बहिर्वेषन के लिए वर्तमान में निर्धारित 10 मानक है : मोटर चालित तीन/चार पहिया वाहन, यन्त्रीकृत तीन चार पहिया कृषि उपकरण, रू0-50000.00 अथवा इससे अधिक की क्रेडिट सीमा वाला किसान क्रेडिट कार्ड, वे परिवार जिनके परिवार में सरकारी कर्मचारी है,गैर कृषि उद्यमो में सरकार द्वारा पंजीकृत परिवार, वे परिवार जिनका कोई सदस्य रू 15000.00 से अधिक प्रतिमाह कमा रहा हों,आयकर देने वाले परिवार, व्यवसाय कर देने वाले परिवार,वे परिवार जिनके पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि हों, वे परिवार जिनके पास 5 एकड़ या इससे अधिक असिंचित भूमि हों।

इसके अतिरिक्त ; PMAYG] ग्रामीण आवास हेतु अपात्र लाभार्थियों के चिन्हांकन का मानक पूर्व निर्धारित एवं वर्तमान में निर्धारित के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने विस्तृत रूप से उपस्थित समस्त पत्रकार बन्धुओं को अवगत कराया कि बहिर्वेषन के लिए पूर्व निर्धारित 13 मानक है जिसमें मोटरयुक्त दोपहिया/तिपहिया/चौपहिया वाहन/मछली पकड़ने की नाव, मशीनी तिपहिया/चैपहिया कृषि उपकरण, रू0 50000 अथवा इससे अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड, वे परिवार, जिनका कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो, सरकार के पास पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवार, वे परिवार जिनका कोई सदस्य रू 10000 से अधिक प्रतिमाह कमा रहा हों, आयकर देने वाले परिवार, व्यवसाय कर देने वाले परिवार, वे परिवार जिनके पास रेफ्रिजरेटर हो, वे परिवार जिनके पास लैंड लाईन फोन हो, वे परिवार जिनके पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि हों और कम से कम एक सिचाई उपकरण हो, दो या इससे अधिक फसल वाले मौसम के लिए 05 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि, वे परिवार जिनके पास 7.5 एकड़ या इससे अधिक भूमि हो और कम से कम एक सिंचाई का उपकरण हों। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त पत्रकार बन्धुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।  इस अवसर पर परियोजना निदेशक कृष्ण करूणाकरण पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित मीडिया बन्धु उपस्थित रहे।

अटेवा जौनपुर ने मण्डल उपाध्यक्ष रमेश यादव का किया अभिनन्दन

0
अटेवा जौनपुर ने मण्डल उपाध्यक्ष रमेश यादव का किया अभिनन्दन

JAUNPUR NEWS : अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के वाराणसी मण्डल के नव मनोनीत उपाध्यक्ष श्री रमेश यादव का प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय जी एवं अटेवा जौनपुर के जिला संयोजक चन्दन सिंह एवं जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव के नेतृत्व में अटेवा के सभी पदाधिकारियों ने पूर्वांचल विश्विद्यालय स्थित कर्मचारी संघ भवन में श्री रमेश यादव से मुलाकात कर नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी और उम्मीद व्यक्त किया कि संगठन और पेंशन आंदोलन को उनकी उपस्थिति से और अधिक सम्बल मिलेगा। सभी अटेवियन्स का आभार व्यक्त करते हुए मण्डल उपाध्यक्ष जी ने आश्वस्त किया कि वाराणसी मण्डल के सभी जिलों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे साथ ही साथ पेंशन आंदोलन के हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे और पेंशन आंदोलन की परिणति तक जी जान से जुटे रहकर प्रदेश नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कर्मचारी संघ पूर्वांचल विश्वविद्यालय राम जी सिंह , वर्तमान अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह, जिला संगठन मंत्री द्वय सुभाष सरोज, अरविंद यादव, डॉ ध्रुवराज योगी , अनिल चौधरी, प्रदीप उपाध्याय, प्रदीप चौहान, डॉ वीरेन्द्र यादव,महेंद्र, जिला कैडर सह प्रभारी जगदीश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह एवं संचालन जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने किया।

पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने मंत्री गिरीश यादव द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की है

0
पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने मंत्री गिरीश यादव द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की है
JAUNPUR NEWS

जौनपुर : आम आदमी पार्टी [ AAM ADMI PARTY ] के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ०अनुराग मिश्र ने पत्रकारों के साथ भाजपा के मंत्री गिरीश यादव द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की है और आरोप लगाया है कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और जमकर दलाली ली गई है कोई भी कार्य समय से पूरा नहीं हो रहा है भारी कमीशनखोरी के चलते विकास के कार्य ठप हो गए हैं।

पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने मंत्री गिरीश यादव द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की है
डॉ अनुराग मिश्र प्रांत प्रभारी पूर्वांचल प्रांत आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश।

चाहे अमृत योजना के तहत सीवर बनाने का काम हो या फिर रिवर फ्रंट का काम या चौकिया धाम के सौंदर्यीकरण का कार्य, कोई भी कार्य तय सीमा में नहीं पूरा हो पा रहा। जन सरोकार के मुद्दों पर सवाल पूछना पत्रकार का धर्म होता है लेकिन जनहित के मुद्दों पर उठे सवालों का जवाब देने के बजाय मंत्री गिरीश यादव जैसे आगबबूला हुए उससे यह साफ़ हो जाता है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है। मंत्री जी का व्यवहार बेहद शर्मनाक है उन्हें तत्काल माफी मांगते हुए सभी सवालों का स्पष्ट जवाब जनता के बीच में देना चाहिए। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा है कि जिला प्रशासन शहर की खराब सड़कों को तत्काल बनवाने का कार्य करे। डेंगू चिकनगुनिया जैसी बीमारियां एक बार फिर से शहर में पैर पसार रहे हैं लेकिन किसी भी वार्ड में फॉगिंग का कार्य नहीं चल रहा है और ना ही नियमित रूप से सफाई का कार्य हो रहा है। मंत्री गिरीश यादव द्वारा पत्रकारों से दुर्व्यवहार की मैं निंदा करता हूं। और मांग करता हूं कि मंत्री जी तत्काल पत्रकारों से माफी मांगे और पूछे गए सवालों का विस्तार से जवाब दें।

M.ED.ENTRANCE EXAM में 433 परीक्षार्थियों ने लिया भाग 

0
M.ED.ENTRANCE EXAM में 433 परीक्षार्थियों ने लिया भाग 
M.ED.ENTRANCE EXAM

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में M.ED.ENTRANCE EXAM का निरीक्षण किया. परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की सुचिता के लिए दो पर्यवेक्षक प्रो. राजकुमार और डॉ. मनीष प्रताप सिंह को नामित किया गया . परीक्षा केंद्र पर सकुशल परीक्षा संपन्न हो गई है. इसके लिए प्रोफेसर सौरभ पाल को केन्द्राध्यक्ष  तथा सहायक केंद्र अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार यादव रहे.

उन्होंने कहा कि एमएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आने बाद ऑफलाइन काउंसलिंग कराई जाएगी. गौरतलब है कि विश्वविद्यालय से जौनपुर और गाजीपुर जनपद के 6 महाविद्यालयों में कुल 300 सीटें M.ED की है. इसमें जय बजरंग महाविद्यालय, मुंगराबादशाहपुर, टीडी कॉलेज, जौनपुर, आरएस के डी महाविद्यालय, जौनपुर, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊ, फूल चन्द्र महाविद्यालय, गाजीपुर और  गोपीनाथ महाविद्यालय सलामतपुर, गाजीपुर में प्रवेश होगा. 

समाजवादी कुटिया के संस्थापक अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

0
समाजवादी कुटिया के संस्थापक अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
समाजवादी कुटिया के संस्थापक अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऋषि चन्द्र यादव को दी नयी जिम्मेदारी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि चन्द्र यादव एडवोकेट को नयी जिम्मेदारी सौंप दी जिसकी जानकारी होने पर कुटिया से जुड़े लोगों सहित श्री यादव के शुभचिन्तकों, परिचितों, अधिवक्ताओं एवं समाजवादी विचारधारा के लोगों ने ऋषि चन्द्र यादव को बधाई देते हुये पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर यादव एडवोकेट ने जनपद के धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी ऋषि चन्द्र यादव एडवोकेट को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा। बता दें कि श्री यादव समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक के साथ जौनपुर दीवानी न्यायालय में बतौर अधिवक्ता सेवा दे रहे हैं। इसके अलावा वह पिछले कई वर्षों से समाजवादी पार्टी की सेवा कर रहे हैं।

UPS के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जताया विरोध

0
UPS के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जताया विरोध

JAUNPUR NEWS :अटेवा/NMOPS के द्वारा 2 सितंबर से 6 सितंबर तकNPS/UPS के विरोध में आज सभी सम्मानित शिक्षक एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारीयों ने अपने सभी कार्यों को करते हुए काली पट्टी बांधकर यूपीएस और एनपीएस का विरोध किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अटेवा विनय वर्मा अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव, ओम् प्रकाश वर्मा,लाल बहादुर यादव लाल बिहारी यादव प्रमोद शर्मा ओमप्रकाश यादव विनीत कुमार रबीन्द्र गुप्ता राम सूरत मौर्य रामराज गौतम इन्द्राज गौतम दिनेश कुमार गुप्ता देवेन्द्र प्रजापति दीपचंद्र जयहिंद यादव विरेन्द्र मिश्रा अमृत लाल यादव डाॅ० शतिराम यादव केशव कुमार वर्मा अरविन्द यादव आदि उपस्थित रहे।

ग्राम विकास इंटरमीडिएट कालेज खुटहन जौनपुर मेंअटेवा/NMOPS के द्वारा 2 सितंबर से 6 सितंबर तकNPS/UPS के विरोध में आज सभी सम्मानित शिक्षक एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारीयों ने अपने सभी कार्यों को करते हुए काली पट्टी बांधकर यूपीएस और एनपीएस का विरोध किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अटेवा विनय वर्मा अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव, ओम् प्रकाश वर्मा,लाल बहादुर यादव लाल बिहारी यादव प्रमोद शर्मा ओमप्रकाश यादव विनीत कुमार रबीन्द्र गुप्ता राम सूरत मौर्य रामराज गौतम इन्द्राज गौतम दिनेश कुमार गुप्ता देवेन्द्र प्रजापति दीपचंद्र जयहिंद यादव विरेन्द्र मिश्रा अमृत लाल यादव डाॅ० शतिराम यादव केशव कुमार वर्मा अरविन्द यादव आदि उपस्थित रहे।

डेंगू अभियान के तहत लॉगो को किया गया जागरूक 

0
डेंगू अभियान के तहत लॉगो को किया गया जागरूक 
डेंगू अभियान के तहत लॉगो को किया गया जागरूक

JAUNPUR NEWS : हर रविवार डेंगू पर वार जौनपुर है तैयार 10सफ्ताह,10बजे,10मिनट कार्यक्रम के तहत आज डेंगू जागरूकता वाहन का रुट कचहरी रोड, शेखपुरा, जोगियापुर, ओलंदगंज बाजार पूरा गली गली, कालीकुत्ती गली गली करते हुए मैहर मंदिर परमानतपुर, वाजिदपुर होते हुए खरका तक गया।

समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह ने जौनपुर के आम लोगों से अपील की है कि कही भी डेंगू जागरूकता वाहन दिखें वो वाहन के साथ छोटा सा वीडियो बनाकर ग्रुप में व फेसबुक पर अवश्य डालें जिससे हम सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह अभियान पहुंचा सकें।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने जौनपुर वासियों से निवेदन किया है कि आप सभी अपने एरिया का रुट प्लान बनाकर फेसबुक के कमेंट बॉक्स में भेजें जिससे हम लोगों आप की एरिया में सघन डेंगू जागरूकता अभियान सहजता से चला सके। जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने कहा कि हमें हर घर के बुजुर्गो, नवजवानों व बच्चों सभी से सहयोग अपेक्षित है बिना सभी के सहयोग से यह महासंकल्प व महाअभियान सफल नहीं होगा।

इस अभियान के संयोजक प्रदीप मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम में हमें सिर्फ हर रविवार, सुबह 10 बजे, 10 मिनट के लिए अपने-अपने घर पर यह देखना है कि कहीं साफ पानी इकट्ठा तो नहीं है। जैसे गमला, कूलर, फूलदान, इन सभी को अच्छे से चेक करना है। अगर कहीं पर भी पानी जमा हो, तो उसे उड़ेल दें या तेल या पेट्रोल डाल दें। हमें हर हाल में मच्छरों के पनपने से रोकना है। पुर्वांचल प्रान्त प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने जौनपुर की जनता द्वारा इस कार्यक्रम में सहयोग से उत्साहित हैं और कहा कि अगले दस हफ्तों तक हमें ऐसा ही करना है और डेंगू को हराना है साथ ही यह भी बताया कि पिछले आंकड़े कहते हैं हर साल डेंगू के सबसे ज्यादा मामले 1 सितंबर से 15 नवंबर के बीच आते हैं, इसलिए आपका हर हफ्ते सिर्फ 10मिनट का सहयोग जौनपुर से डेंगू मुक्त कर सकता है।

10 जुआरी जुआ खेलते गिरफ्तार,मोबाइल रुपये बरामद

0

जनपद जौनपुर के कोतवाली थाने की पुलिस ने 10 जुआरी को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है, मौके से पांच मोटरसाइकिल आठ मोबाइल व तलाशी में 9500 रुपये बरामद।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि राज कालेज के समीप मोहल्ला शहाबुद्दीनपुर से जुआ खेलते हुये 10 जुआरी जुआ खेल रहे है पुलिस मौके पर पहुची तो देखा कि जुआरी भागने के फिराक में थे पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें धार दबोच उनके पास से मालफड का एक लाख रूपया तथा 9500 रूपये जामा तलाशी व 5 मो0 सा0 व 8 मोबाइल एनड्रायड भिन्न-भिन्न कम्पनियो का बरामद किया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0सं0 357/2024 धारा 13 जुआ अधिनिमय पंजीकृत करके विधिक कार्यवाही की जा रही है

कोतवाली जिन जुआरियो को गिरफ्तार किया है उन अभियुक्तों का नाम -अंकित जायसवाल पुत्र अमीर जायसवाल निवासी बेगंगंज थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष अच्छेलाल पुत्र हरिबंश निषाद निवासी धर्मापुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 33 वर्ष ,मो0 इरफानुल रहमान पुत्र मो0 रफीकुल रहमान नि0 मुफ्तामोहल्ला थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 38 वर्ष , विजय सोनकर पुत्र पुत्र मूलचन्द्र सोनकर नि0 सुख्कीपुर थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष ।

नन्दलाल प्रजापति पुत्र छोटेलाल प्रजापति निवासी, दाउदपुर थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष, मनीष सोनकर पुत्र वासदेव सोनकर नि0 बेगमगंज थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष,सोनू सोनकर पुत्र बद्री सोनकर नि0 बेगमंगज थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष, सुभाष यादव पुत्र राजबली यादव नि0 कलीचाबाद थाना लाइन बाजार जौनपुर उम्र करीब 35 वर्ष , अम्बुज कुमार यादव पुत्र अमर बहादुर यादव निवासी कुहिया थाना सरायख्वाजा जौनपुर उम्र करीब 40 वर्ष , मनीष कुमार सिंह पुत्र अतेन्द्र सिंह निवासिन शेरवा थाना सिकरारा जिसकी उम्र करीब 32 वर्ष है।


पंजीकृत अभियोग

गिरफ्तार किए गये जुआरियो को मुकदमा अपराध संख्या 157/2024 13 जुआ अधिनिमय एक्ट तहत थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।