Home Blog Page 24

chinese manja news jaunpur,125 बंडल अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद 

0
chinese manja news jaunpur,125 बंडल अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद 
chinese manja news jaunpur,125 बंडल अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद 

chinese manja news jaunpur जौनपुर : गुरुवार को  कोतवाली नगर क्षेत्र में शास्त्री ब्रिज पर चाइनीज मांझा से हुई मृत्यु की दुखद घटना के पश्चात तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए थे कि तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा को लेकर अभियान चलाएं तथा बाजारों में निगरानी बढ़ाएं, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके, जिसके क्रम में आज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण और दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला बोदकरपुर में स्थित अभियुक्त की किराना/ पतंग की दुकान से एक अभियुक्त मोहम्मद इब्राहिम उर्फ पप्पू को 125 बंडल अवैध प्रतिबंधित चाइनीज मांझा (कुल 61.45 किलो) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 367/2025 धारा 223 बी/293/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।  जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा चाइनीज मांझा की बिक्री करने अथवा संग्रहण होना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

JAUNPUR,संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष सदस्य पद का निर्विरोध होना तय

0
JAUNPUR,संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष सदस्य पद का निर्विरोध होना तय
JAUNPUR,संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष सदस्य पद का निर्विरोध होना तय

कर्मचारियों के समस्याओं के निदान लिए हमेशा रहूंगा तत्पर: डॉ स्वतंत्र कुमार

JAUNPUR NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का चुनाव में सभी पदों के लिए कुल 22 लोगों ने नामांकन किया है । जारी नामांकन लिस्ट मे संयुक्त मंत्री पद व कोषाध्यक्ष और सदस्य पद के लिए निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। पूर्व महामंत्री डॉक्टर स्वतंत्र कुमार ने कहा कि कर्मचारी समस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा और कर्मचारी हित में हमेशा काम करता रहूंगा।

बता दें शिणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव अधिकारी प्रो. सुरजीत कुमार यादव की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार , वरिंदर यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति, धीरज श्रीवास्तव, हेमंत कुमार दुबे ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए राधेश्याम सिंह मुन्ना, ऋषि रघुवंशी, जैसलाल यादव ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए कैलाशनाथ यादव, दूधनाथ यादव, कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर यादव, सदस्य पद पर बृजेश सिंह, दिनेश कुमार यादव, मनु मिश्रा ,विनोद गौतम ,छोटेलाल यादव, विजय यादव ,डा.दिलगीर हसन, अनिल सिंह वित्त, अनिल कुमार सिंह कु.कार्यालय, प्रमोद विश्वकर्मा, अखिलेश शुक्ला ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई देखी जा रही है। वहीं संयुक्त मंत्री एवं कोषाध्यक्ष और सदस्य पद पर जितने भी नामांकन हुए हैं उनका निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। वापसी 12 दिसंबर को होगी । चुनाव संचालन समिति में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. नितेश जायसवाल ,डॉ प्रशांत यादव, डॉ ज्ञानेंद्र पाल,डा. राहुल राय, डॉ प्रवीण कुमार सिंह, डॉ दीपप्रकाश सिंह,डा पंकज सिंह की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव अधिकारी प्रो. सुरजीत यादव ने बताया कि कुलपति दिशा निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी । इस संबंध में दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं, संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष सदस्य पद पर नामांकन निर्विरोध होना तय है।

JAUNPUR NEWS,CM योगी आदित्यनाथ का होगा आगमन,तैयारी पूरी  

0
JAUNPUR NEWS,CM योगी आदित्यनाथ का होगा आगमन,तैयारी पूरी  
JAUNPUR NEWS,CM योगी आदित्यनाथ का होगा आगमन,तैयारी पूरी  

चप्पा चप्पा पर तैनात रहेगी पुलिस फोर्स

JAUNPUR NEWS जौनपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर समसपुर पनियरिया गांव में तैयारी युद्ध स्तर पर पूरी की गई । जिसमें हेलीपैड स्थल का विस्तार किया गया।उसकी बेरिंग कटिंग की गई और और हेलीपैड के स्थल तक से लेकर घर तक पुलिस तैनात की कर दी गई। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आगमन को लेकर जायाजा लिया।

बता दें कि प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव के पिता सवधू यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:25 पर राजकीय हेलीकॉप्टर से भकुरा गांव में उत्तर पूरवा पर बने हेलीपैड पर आएंगे। वहां से कार द्वारा समसपुर पनियरिया गांव में गिरीशचंद यादव के पिता के निधन पर घर पहुंच कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही हेलीपैड पर मौजूद जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। सीएम श्रद्धांजलि देने के बाद परिजनों से मुलाकात कर फिर 12:45 पर हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वहां से 11:50 पर वाराणसी के लिए चले जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भकुरा गांव के उत्तर पूर्वा के बगल बना हेलीपैड का विस्तार किया गया । उसकी बास बल्ली से बेरिंग कटिंग की गई है। वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई । मुख्यमंत्री की फ्लीट जाकर हेलीपैड से लेकर उनके घर तक रिहर्सल किया और आगमन प्रस्थान को लेकर रूपरेखा तय की गई।

20 मिनट तक परिजनों के बीच में रहेंगे मुख्यमंत्री

जौनपुर । प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद्र यादव के पिता सवधु यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 मिनट परिजनों के बीच मौजूद रहेंगे। योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए परिजनों के साथ अन्य की भी सूची तैयार कर दी है कि कौन-कौन मुख्यमंत्री की सुरक्षा घेरा के अंदर रहेंगे और कौन लोग बाहर रहेगे।
इस मामले का जिला अधिकारी डा दिनेशचन्द सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने मुलाकात के लिए विधायक जिलाध्यक्ष समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नाम निर्धारित किया गया हैं।

JAUNPUR NEWS,पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ चुनाव का बजा बिगुल 

0
JAUNPUR NEWS,पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ चुनाव का बजा बिगुल 
JAUNPUR NEWS,पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ चुनाव का बजा बिगुल 

JAUNPUR NEWS,पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के चुनाव का बिगुल बजा

JAUNPUR NEWS जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का चुनाव में सभी पदों के लिए कुल 22 लोगों ने नामांकन किया है । जारी नामांकन लिस्ट मे संयुक्त मंत्री पद व कोषाध्यक्ष और सदस्य पद के लिए निर्विरोध होना तय माना जा रहा है।

बता दें शिणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव अधिकारी प्रो. सुरजीत कुमार यादव की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार , वरिंदर यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति, धीरज श्रीवास्तव, हेमंत कुमार दुबे ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए राधेश्याम सिंह मुन्ना, ऋषि रघुवंशी, जैसलाल यादव ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए कैलाशनाथ यादव, दूधनाथ यादव, कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर यादव, सदस्य पद पर बृजेश सिंह, दिनेश कुमार यादव, मनु मिश्रा ,विनोद गौतम ,छोटेलाल यादव, विजय यादव ,डा.दिलगीर हसन, अनिल सिंह वित्त, अनिल कुमार सिंह कु.कार्यालय, प्रमोद विश्वकर्मा, अखिलेश शुक्ला ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई देखी जा रही है। वहीं संयुक्त मंत्री एवं कोषाध्यक्ष और सदस्य पद पर जितने भी नामांकन हुए हैं उनका निर्विरोध होना तय माना जा रहा है। वापसी 12 दिसंबर को होगी । चुनाव संचालन समिति में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. नितेश जायसवाल ,डॉ प्रशांत यादव, डॉ ज्ञानेंद्र पाल,डा. राहुल राय, डॉ प्रवीण कुमार सिंह, डॉ दीपप्रकाश सिंह,डा पंकज सिंह की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव अधिकारी प्रो. सुरजीत यादव ने बताया कि कुलपति दिशा निर्देश पर चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी । इस संबंध में दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं, संयुक्त मंत्री कोषाध्यक्ष सदस्य पद पर नामांकन निर्विरोध होना तय है।

JAUNPUR CRIME,80 लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 

0
JAUNPUR CRIME,80 लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 
JAUNPUR CRIME,80 लाख की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार 

JAUNPUR CRIME जौनपुर : थाना जफराबाद पुलिस व एसओजी जौनपुर की संयुक्त कार्यवाही में अवैध नशीला पाउडर(हेरोइन) की तस्करी करने वाले 03 अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को किया  गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 400 ग्राम नशीला पाउडर(हीरोइन) (अर्न्तराष्ट्रीय कीमत करीब 80 लाख रुपया) सहित डिजिटल तराजू, 07 मोबाइल व एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद।

 अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर (IPS) के दिशा निर्देशन व गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जफराबाद पुलिस टीम व SOG जौनपुर की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 09.12.2025 को बेलाव घाट पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान तीन व्यक्ति जो अवैध हिरोईन की तस्करी हेतु जनपद गाजीपुर से जनपद जौनपुर के लिए एक बिना नंबर प्लेट मोटर साइकिल से आ रहे थे कि मुखबिर खास की सूचना पर समय करीब-02.45 बजे 03 अभियुक्तगण 1. राकेश यादव पुत्र कन्हैया यादव नि0 बड़हरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर 2. सिकन्दर यादव उर्फ गुडडू पुत्र रामजनम यादव नि0 बड़हरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर 3.आकाश चौहान पुत्र तिलकधारी चौहान नि0 नन्दगाँव हुसैनाबाद थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 400 ग्राम नशीला पाउडर(हेरोईन जिसकी अर्न्तराष्ट्रीय कीमत करीब 80 लाख रुयपा) ,डिजीटल तराजू, 07 मोबाइल व एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना जफराबाद, जौनपुर पर मु0अ0सं0-282/25 धारा 8/21/29/60 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।


पूछताछ का विवरण-उपरोक्त अभियुक्तों से पूछताछ किया गया तो बता रहे है कि साहब हम लोग जनपद गाजीपुर से यह नशीला पाउडर हेरोईन खरीदकर लाते हैं तथा खरीदे गये दाम से उंची दाम पर बेचते हैं और उस पैसे से अपना घर गृहस्थी चलाते है । आज भी हम लोग यह नशीला पाउडर हेरोईन लेकर गाजीपुर से जौनपुर जा रहे थे कि आप पुलिस वालो ने पकड़ लिया । जौनपुर में भी कुछ खास व्यक्तियों को सप्लाई देता हूँ। साहब हम लोगों को माफ कर दीजिये।
गिरफ्तार अभियुक्तगण- 01.राकेश यादव पुत्र कन्हैया यादव नि0 बड़हरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 23 वर्ष02.सिकन्दर यादव उर्फ गुडडू पुत्र रामजनम यादव नि0 बड़हरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 26 वर्ष
03.आकाश चौहान पुत्र तिलकधारी चौहान नि0 नन्दगाँव हुसैनाबाद थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष है l

Jaunpur News। डीएम ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का किया निरीक्षण

0

Jaunpur News। डीएम ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नानावली डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का किया निरीक्षण

Jaunpur News जौनपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी करंजाकला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सत्यापन सूची से संबंधित कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

          इस दौरान सभी संबंधित कार्मिक कार्य करते हुए पाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्देशित किया कि नियमानुसार विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। इस दौरान उन्होंने यह भी पाया कि विकास खण्ड में अभी कुछ कार्य अवशेष है। इस पर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि शेष कार्य को शीघ्रता और प्राथमिकता पर शीघ्र पूर्ण कराये।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मतदाता का नाम एक से अधिक ग्राम पंचायतों में नहीं होना चाहिए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के कड़े निर्देश भी दिए गए।

JAUNPUR NEWS,समाज विकास पार्टी क्रांति पार्टी के महासचिव,युट्यूबर की हुई पिटाई 

0
JAUNPUR NEWS,समाज विकास पार्टी क्रांति पार्टी के महासचिव,युट्यूबर की हुई पिटाई 
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS, General Secretary of Samaj Vikas Party Kranti Party, YouTuber beaten up

  • पुलिस द्वारा आरोपियों को बचाने का आरोप,कोरीडिहा लपरी मार्ग पर हुई घटना वीडियो वायरल

JAUNPUR NEWS जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कॉरिडिहा लपरी जौनपुर शाहगंज मार्ग के बीच में समाज विकास क्रांति पार्टी के नेता को दबंगों ने पीट कर जख्मी कर दिया। जबकि पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस आरोपियो को बचाने में जुट गई।

घटना की वीडियो वायरल,https://twitter.com/OfTaftish/status/1998048844039483532?s=20

 बता दें कि सोमवार को करीब शाम 4 बजे जंग बहादुर उर्फ जेबी राठौर शहर से खेतासराय थाना क्षेत्र के अर्जनपुर गांव में अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान से आधा दर्जन बन्द वाहन दबंग पहुंचे और उनकी गाड़ी रोककर उनको गाड़ी से खींचकर मारना पीटना शुरू कर दिया  उनके कपड़े फाड़ दिए, इस दौरान उन्हें चोटे आई, हमलावर उन्हें अधमरा करके छोड़कर फरार हो गए।  स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उनका उपचार कराया। घायल जंग बहादुर ने आरोपियों के खिलाफ सरायख्वाजा थाने में नामजद तहरीर दिया। जिसमें पुलिस ने एक शिक्षक को बचाने के लेकर मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया ।

हालांकि इस मामले पर अन्य कई लोग सक्रिय हो गए । लोगों का कहना है कि यह फर्जी डॉक्टरो के खिलाफ एक मुहिम चला रहे थे, जिसमें अवैध हॉस्पिटल है, बिना डिग्री के डॉक्टर बन बैठे थे, जो भ्रूण जांच और उनकी हत्या व अन्य  गलत कार्य कर रहे थे। इसमें तमाम डॉक्टर शामिल थे। जिनको चिन्हित करने व शिकायत पर जांच के बाद उनका हॉस्पिटल बंद हो गया और उसके बाद वह लोग लगातार मारने की धमकी दे रहे थे ,जंग बहादुर का आरोप है की डाक्टरो ने गोलबंदी कर  हमला किया और उन्हें मारा पीटा गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष को फोन लगाया गया लेकिन वह घटना की बार में जानकारी देने से बचते रहे और फोन काट दिया।

JAUNPUR NEWS,धौरइल गाँव में त्रिस्तरीय समिति का गठन

0

JAUNPUR NEWS :धौरइल गाँव में त्रिस्तरीय समिति का गठन, अल्पा देवी बनीं अध्यक्ष

खेतासराय(जौनपुर): जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के आदेश के तहत ग्राम पंचायत धौरइल विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के लिए त्रिस्तरीय समिति का गठन कर दिया है। यह समिति ग्राम पंचायत सदस्यों की आपसी सहमति से बनाई गई है, ताकि पंचायत की योजनाओं व कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

डीएम कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ग्राम पंचायत धौरइल की त्रिस्तरीय समिति में निम्न सदस्यों को शामिल किया गया हैबअल्पा देवी (अध्यक्ष), नीलम देवी (सदस्य), रवि किशन सिंह (सदस्य) आदेश में कहा गया है कि उक्त समिति की अध्यक्षता अब अल्पा देवी पत्नी बंसराज करेंगी। साथ ही सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि समिति को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए और ग्राम पंचायत से जुड़े विकास कार्य नियमों के अनुसार समयबद्ध तरीके से किए जाएं।डीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि उपरोक्त समिति के गठन की कार्यवाही एवं अभिलेख खण्ड विकास अधिकारी, शाहगंज के माध्यम से सुरक्षित रखा जाए तथा सभी संबंधित अधिकारी आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित करें।

JAUNPUR NEWS,बिजली विभाग के जेई पर मनमानी का आरोप

0
JAUNPUR NEW

उपभोक्ता ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल सहित अधिशासी अभियंता से किया शिकायत

खेतासराय (जौनपुर): खेतासराय नगर पंचायत के एक पुराने उपभोक्ता ने बिजली विभाग के जे.ई. पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड शाहगंज को प्रार्थना-पत्र सौंपा है। उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि जे.ई. द्वारा न केवल उपभोक्ता को धमकाया जा रहा है, बल्कि मनमाने तरीक़े से बिजली बिल भी बनाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत खेतासराय निवासी सुरेशनाथ जायसवाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह नियमित उपभोक्ता हैं और हर माह समय से बिजली बिल जमा करते हैं। उनका अंतिम बिल 6 नवम्बर को जमा हुआ था तथा उनके ऊपर कोई बकाया नहीं है।

उपभोक्ता के अनुसार, 7 नवम्बर को जे.ई. खेतासराय अपनी टीम के साथ उनकी दुकान पर पहुँचे, उस समय वह स्वयं मौजूद नहीं थे और उनका बेटा दुकान पर बैठा था। जे.ई. ने कथित रूप से प्री-पेड मीटर लगाने का दबाव बनाया। उपभोक्ता ने बताया कि उनकी पुरानी मीटर काफी पहले से खराब है जिसकी लिखित सूचना उन्होंने 22 अप्रैल 2022, 8 अगस्त 2022 तथा बाद में 3 मई 2023 को भी विभाग को दी थी। जे.ई. ने मई 2023 में जी.एम.टी. को मीटर बदलने का निर्देश भी दिया था, लेकिन आज तक मीटर बदला नहीं गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बिना किसी बकाया के जे.ई. उनकी लाइन कटवाना चाह रहे थे, जिसका उनके बेटे ने विरोध किया। इससे नाराज़ होकर जे.ई. ने कथित रूप से 1 दिसम्बर 2025 को एक माह का ₹30,480 रुपये का मनमाना बिल बनवा दिया, जबकि उपभोक्ता का दावा है कि वह प्रतिमाह नियमित बिल जमा करते रहे हैं और उनके ऊपर कोई बकाया नहीं है।

उपभोक्ता ने अधिशासी अभियंता से माँग की है कि सभी तथ्यों की जाँच कराई जाएं और वास्तविक खपत के आधार पर सही बिल जारी कराया जाए। उन्होंने कहा है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वह गलत तरीके से बनाए गए बिल का भुगतान नहीं करेंगे। बिजली विभाग के इस मनमाने रवैया से व्यपारियो व उपभोक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है। इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता ए.के. शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, बिल मीटर रीडर बनाता है जेई नहीं, मामला संज्ञान में आने पर जाँच कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

JAUNPUR NEWS,धान क्रय केन्द्रों का मंत्री  सतीश चंद्र शर्मा ने जाना हाल 

0
JAUNPUR NEWS,धान क्रय केन्द्रों का मंत्री  सतीश चंद्र शर्मा ने जाना हाल 
JAUNPUR NEWS,धान क्रय केन्द्रों का मंत्री  सतीश चंद्र शर्मा ने जाना हाल 

JAUNPUR NEWS जौनपुर : जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद में धान की खरीद 01 नवम्बर, 2025 से प्रारम्भ है।  शासन द्वारा जनपद को 160000 मी०टन लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद में 05 क्रय संस्थाओं के माध्यम से दिनांक 07 दिसंबर तक कुल 22283.453 मी०टन 4152 कृषकों से धान खरीद की गयी है, जो लक्ष्य का 13.92 प्रतिशत है।राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार  सतीश चंद्र शर्मा  द्वारा जनपद के विभिन्न धान क्रय केन्द्रों (खाद्य विभाग के केन्द्र सराय मोहिउद्दीनपुर व सरायमोहि‌द्दीनपुर-द्वितीय, मण्डी समिति संस्था के केन्द्र शाहगंज एवं पी०सी०एफ० संस्था के सा०स०स० कोटवार) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी, वाराणसी संभाग, वाराणसी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जौनपुर, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, जौनपुर, जिला प्रबन्धक पी०सी०एफ०, जौनपुर एवं सम्बन्धित मण्डी सचिव साथ में उपस्थित रहें।

राज्यमंत्री द्वारा उपरोक्त धान क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय करने वाले कृषकों से दूरभाष पर वार्ता कर कय प्रकिया के सम्बन्ध में फीडबैक लिया गया, जिसमें किसानों द्वारा धान खरीद में कोई समस्या न आने एवं भुगतान 48 घंटे के अन्दर होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिसपर संतुष्टि व्यक्त की गयी। मा0 राज्य मंत्री द्वारा समस्त उपरोक्त केन्द्र प्रभारियों तथा कय संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कय केन्द्रों पर धान खरीद में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाये तथा कय केन्द्र पर कांटे की निर्धारित क्षमता के अनुसार धान खरीद करते हुये प्रगति सुनिश्चित करायी जाये। साथ ही किसानों को धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाये, जिससे कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो सके।