जौनपुर : बदलापुर थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव पहुचे बदला पुर के विधायक रमेश मिश्रा ने दलित परिवार की नाबालिग बिटिया के साथ दरिंदे संतोष यादव द्वारा दुष्कर्म जैसा घृणित कार्य किए जाने की सूचना पर पीड़ित परिवार के मध्य पहुंचकर परिवार से मुलाकात किया ।
विधायक बदलापुर ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में हरसंभव मदद करने का आश्वाशन दिया । गौरतलब हो कि इस घटना को अंजाम देने वाले को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है विधायक रमेश मिश्रा ने,उच्च अधिकारियो से फोन पर बातचीत करके दरिंदे पर कठोरतम कार्यवाई और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने का निर्देश दिया ।
महिलाओं ने धूम धाम से किया ललही छठ माता का पूजन पुत्रों के लिए की जाती है विशेष पूजा
जौनपुर । प्राचीन काल से चली आ रही ललही छठ माता की पूजा की परंपराएं आज भी जीवित हैं। इसे महिलाओं द्वारा बड़े ही निष्ठा पूर्वक और धूमधाम से किया जाता है। जिले में ललही छठ का पर्व रविवार को आस्था के साथ मनाया गया। शनिवार को शहर से लेकर गांव के अनेक स्थानों पर महिलाओं पर महिलाओं ने साूूहिक रूप से पूजन किया और दही तथा महुआ के साथ अन्य फल आदि प्रसाद में चढाया और संतान की लम्बी आयु के लिए व्रत रखा।
यह ब्रत वही मां करती है जिनके पुत्र होते है
इस व्रत की सबसे खास बात ये है कि व्रत सिर्फ वही माँ कर सकती हैं जिनके पुत्र होता है ज्ञात हो कि भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को ललही छठ व्रत का त्योहार मनाया जाता है. ललही छठ को हल षष्ठी या हल छठ भी कहा जाता है। दरअसल, इसे बलराम के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से ठीक दो दिन पूर्व उनके बड़े भाई बलराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म भादों मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी को हुआ था। इसलिए इस दिन को बलराम जयंती भी कहा जाता है। बलराम को बलदेव, बलभद्र और बलदाऊ के नाम से भी जाना जाता है. बलराम को शेषनाग का अवतार माना जाता है. बलराम को हल और मूसल से खास प्रेम था. यही उनके प्रमुख अस्त्र भी थे। इसलिए इसदिन किसान हल, मूसल और बैल की पूजा करते हैं।इसे किसानों के त्योहार के रूप में भी देखा जाता है । बेटे की लंबी आयु के लिए माँ इस दिन व्रत रखती हैं। वह अनाज नहीं खाती हैं। इस दिन व्रत रखने वाली माताएं महुआ की दातुन करती हैं।
तिन्नी पसही के चावल खाकर व्रत रहती हैं महिलाएं ।
इस दिन तालाब में उगे अनाज जैसे कि तिन्नी या पसही के चावल खाकर व्रत रखा जाता है। गाय का दूध और दही का इस्तेमाल भी इस व्रत में वर्जित होता है। भैंस का दूध, दही और घी का प्रयोग किया जाता है । इस व्रत की पूजा हेतु भैंस के गोबर से पूजा घर में दीवार पर हर छठ माता का चित्र बनाया जाता है।
घर में ही तालाब बनाकर पलाश और कांसी के पेड़ लगाया जाता है
गणेश और माता गौरा की पूजा की जाती है. कई जगहों पर महिलाएं तालाब के किनारे या घर में ही तालाब बनाकर, उसमें झरबेरी, पलाश और कांसी के पेड़ लगाती हैं. इस तालाब के चारों ओर आसपास की महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हल षष्ठी की कथा सुनती हैं। अपने बेटे की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं तथा अंत आपस में एक दूसरे को प्रसाद वितरण करती हैं। इस व्रत को करने वाली माता शशि कला श्रीवास्तव ने बताया कि इस पूजन का विशेष महत्व पुत्रों के लिए होता है साथ ही घर परिवार में सुख शांति संपदा बनी रहे के लिए भी होता है ऐसी मान्यता है कि जिन माता को पुत्र ना हो इस व्रत को विधि विधान से करें तो उन्हें पुत्र की प्राप्ति अवश्य होती है।
शाहगंज [जौनपुर] कोतवाली क्षेत्र के सबरहद ग्राम मे दिन मे करीब 9 बजे पुरानी रंजिश के दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे चले जिसमें एक पक्ष के पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए भुक्तभोगी घायल पक्ष ने 13 लोगों को खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है l
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे रामू राजभर पुत्र राम प्यारे राजभर अपने मकान के अहाते मे घास की सफाई कर रहा था कि पड़ोस के संदीप पुत्र राम प्रसाद अर्जुन शनि पुत्र संजय विजय पुत्र जगन्नाथ व विवेक पुत्र सिद्धू रामसुभाष पुत्र बहाल सुनील देवदास पुत्र सुभाष, अर्जुन शनि पुत्र बुझारत, राजेन्द्र पुत्र मोतीलाल, श्री राम पुत्र खितई, वीरेंद्र कुमार पुत्र श्री राम, नेहा पुत्री हर देव, ज्योति पुत्री मोती लाल नीलम पुत्री रामप्रसाद एक जुट होकर मेरे घर पुर लाठी डंडे से लैस होकर आए और मारपीट करने लगे मेरे परिवार के इंद्रेश, भग वटी देवी किरन व मेरी पत्नी किरण को लाठी डंडे लात घुसे से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसकी सूचना कोतवाली शाहगंज मे दी जा चुकी है l
कुटीर चक्के जैसे सुदूर ग्रामीण इलाके में उच्च शिक्षा की स्थापना का कार्य कठिन
जौनपुर: कुटीर चक्के गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संपादक पंडित अभय जीत दुबे के विषय में विमर्श गोष्टी एवं श्रद्धांजलि समागम का आयोजन संपन्न, रविवार को कुटीर महाविद्यालय जलालपुर में पंडित अभयजीत दुबे की 26वीं पुण्यतिथि पर संस्थान की ओर से मनायी गई।पंडित अभयजीत दुबे को एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर पत्रकार केरूप में याद किया गया।विमर्श गोष्ठी के अध्यक्ष प्रो0 राम मोहन पाठक एवं मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी रही l
प्रमुख वक्ता के रूप में प्रोफेसर राकेश उपाध्याय निदेशक- हिंदी पत्रकारिता विभाग भारतीय जनसंचार नई दिल्ली रहे। गोष्टी के अध्यक्ष प्रोफेसर राम मोहन पाठक पूर्व कुलपति दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई ने पंडित अभय जीत दूबे के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा की पंडित जी ने जौनपुर ही नहीं पूर्वांचल के सेनानियों का नेतृत्व किया और आजादी मिलने पर सक्रिय राजनीति से संन्यास लेकर शिक्षा के प्रसार और प्रचार में जुट गए। आपने कुटीर चक्के जैसे ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ करके इसे स्नातकोत्तर विद्यालय तक पहुंचाने का काम किया ।जबकि कुटीर चक्के जैसे सुदूर ग्रामीण इलाके में उच्च शिक्षा संस्थान की स्थापना का कठिन कार्य आपके द्वारा किया गया आज यहां से शिक्षा ग्रहण किए हुए लोग देश में बड़े-बड़े पदों पर सुशोभित हैं l
प्रोफेसर राम मोहन पाठक – पूर्व कुलपति दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई
प्रोफेसर पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि मैं यहां आकर हर्षित हुआ हूं जो प्रसन्नता हुई है उसे हम शब्दों में व्यक्त नहीं कर पा रहे है मुझे पछतावा हो रहा है कि मैं पहले क्यों नहीं आया यहां तो पंडित अभय दुबे जैसे तपस्वी की ज्ञान गंगा प्रवाहित हो रही है यह उसी तरह है जैसे भागीरथी ने गंगा को इस पृथ्वी पर लाए थ ऐसे अवसर जीवन में दुर्लभ ही मिलते हैं । जो मैं आज अनुभव कर रहा हूं अपने लगभग 50 वर्षों की पत्रकारिता की यात्रा में देश के लगभग 28 प्रदेशों में जाने का अवसर मुझे सुलभ हुआ है किंतु जो सहजता सुलभता आदमी था मैं यहां देखा । अन्यत्र दुर्लभ है। चवयाइस फुल लर्निंग के लिए किसी छात्र का यहां आना सौभाग्य की बात है l
प्रोफेसर राकेश उपाध्याय निदेशक- हिंदी पत्रकारिता विभाग भारतीय जनसंचार नई दिल्ली
मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर राकेश उपाध्याय ने कहा कि यह भूमि बहुत ही उर्वर है और पंडित अभय जीत दूबे ने अपनी तपस्या के प्रभाव से इसे और भी जागृत कर दिया है। यह महाविद्यालय एक उच्च शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित है आपने कहा की पंडित जी केवल गीता पढ़ा ही नहीं उन्होंने अपने जीवन में उतारा हमारी अपनी मान्यता है कि यहां पढ़ने वाले छात्रों में गीता के अध्ययन की आदत डाली जाए उन्होंने छात्रों से कहा कि जो भी छात्र गीता के 18 अध्याय कंठस्थ करके सुनाए उसे पुरस्कृत किया जाएगा, गीता अध्ययन को लेकर छात्रों में प्रतियोगिता कराई जानी चाहिए।
राज्य सभा सदस्य – सीमा द्विवेदी
मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित अभय जीत दूबे मूर्धन्य पत्रकार भी थे यहां आकर उनकी पूर्ण स्थली को देखकर मैं अभीभूत हुई हूं मैंने परिसर और पुस्तकालय का अवलोकन किया पुस्तकालय और वाचनालय अति व्यवस्थित ढंग से सजाया गया है। यहां शिक्षा व्यवस्था कितने अच्छे और अनुशासित ढंग से चल रही है, पठन पाठन की परंपरा जितनी सुंदर है उसे और अच्छी बनाए जाने की जरूरत है इसे और विकसित किया जाना चाहिए।
फोटो – कुटीर चक्के पीजी कालेज के प्रबंधक अजयेन्द्र दुबे
संस्थान के प्रबंधक अजयेन्द्र दूबे ने मुझसे जो अपेक्षा की है उसे मैं अवश्य पूरी करूंगी ।मुझे यह प्रसन्नता हो रही कि प्रबंधक ने अपने बाबा के सपनों को साकार करने के लिए और तत्परता से लगे हुए हैं यह महाविद्यालय उन्नत करेगा भविष्य में यह महाविद्यालय विश्वविद्यालय का रूप भी ले सकता है। इसके पूर्व कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक अजयेंद्र दुबे ने अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों को सम्मानित किया ।
फोटो -राष्ट्र गीत भजन का गायन करती छात्रा अनामिका शुक्ला
कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ।अनामिका शुक्ला ने राष्ट्रगीत व भजन का गायन किया। इस अवसर पर राम कृष्ण त्रिपाठी,अनिल अमिताभ दुबे, डॉ मनोज मिश्र, डॉ विजय प्रकाश मिश्र,डा. रामप्रवेश मिश्र,डा.श्याम नारायण मिश्र,लल्लन मिश्र,
डॉ.लालजी त्रिपाठी,डॉ रामेश्वर त्रिपाठी, डा.युपी सिंह,श्याम नारायण पाण्डेय ,संजय उपाध्याय,दीपक उपाध्याय, डा अरविंद उपाध्याय,डा.अनिल उपाध्याय,डा.सुरेश पाठक,डा.सुधाकर शुक्ल,अतुल शुक्ला,दीपक मिश्र,ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्राचार्य डॉ गिरीश मणि त्रिपाठी व नीता तिवारी ने किया ।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गौ माता की हुई पूजा
जनपद जौनपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। शासन के निर्देश के क्रम में गो आश्रय स्थलों पर भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गौ पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस अवसर पर जनपद के समस्त गौशालाओं में साफ सफाई एवं सजावट की गई। गौ माता का पूजन किया गया तथा गोवंशों को गुड़ एवं केला खिलाया गया। अमदहाँ सिरकोनी के गौशाला में श्री कृष्ण के पूजन के उपरांत विधिवत गो पूजन किया गया तथा गोवंशों को गुड़ केला खिलाने के पश्चात पीपल के वृक्ष का पौधारोपण भी किया गया।
( जौनपुर )आम आदमी पार्टी जौनपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा का स्वागत सम्मान समारोह मंगलम लान कलेक्ट्रेट कचहरी में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को मनोनयन पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रांत महासचिव मनोज गुप्ता, वाराणसी जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल व भदोही के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।
प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार कर रही है और अपने संगठन को जमीन पर उतारने का कार्य कर रही है इसी क्रम में जौनपुर में पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग कर रामरतन विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रामरतन विश्वकर्मा इसके पूर्व काशी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए प्रयागराज के जिला प्रभारी का कार्य देख रहे थे। पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना जी का कार्यकाल बेहतरीन रहा और उम्मीद है कि नए जिलाध्यक्ष अपने कार्यकाल में पार्टी के संगठन एवं उसकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता जौनपुर की स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करना तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर संगठन को जमीन पर उतरना और अपने मुखिया अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह जी के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करना है।
मेरे कार्यकाल में पार्टी का साधारण कार्यकर्ता भी खुद को जिलाध्यक्ष मानते हुए गौरवान्वित होकर कार्य करे और मैं उसके गौरव की रक्षा करते हुए सबको साथ लेकर टीमवर्क करने का प्रयास करूंगा। पूर्वांचल प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुए आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी के संगठन निर्माण को लेकर रणनीति पर प्रकाश डाला। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व सदर विधानसभा के प्रत्याशी डॉ विनोद वत्स ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पूरा सहयोग देने का वादा किया।
इसके पूर्व पवन तिवारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी की नीति एवं कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उक्त कार्यक्रम में ने वर्तमान जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, साधना त्रिपाठी, सुभाष मौर्य एडवोकेट, मोहम्मद शत्रुघ्न सिंह सोनू, जय यादव, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एच एन तिवारी, बीएल मौर्य, रामजी गुप्ता, लालमणि गौतम, डॉ० अंबिका प्रसाद मौर्य, रामाश्रय चौहान, लल्लन पतौरा ,राम प्रसाद, ओंकारनाथ विश्वकर्मा, बसंत लाल, महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनीता मिश्रा, डॉ प्रवीण सिंह डॉ० कुलदीप श्रीवास्तव, डॉ पवन सिंह, रामकुमार बिन्द, बंटी अग्रहरि, बबलू गुप्ता, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अनिल धर, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, बंदना मिश्रा, तीरथ राज यादव, संजय पाल, विद्याधर मिश्र,विजय सिंह बागी, मोहम्मद इसरार, प्रदीप मिश्र, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महासचिव विनोद प्रजापति ने किया।
#Theft at the official residence of District Information Officer Jaunpur
जौनपुर जिले के जिला सूचना अधिकारी के आवास पर रविवार की रात्रि में चोरों ने आलमारी में रखे सोने के गहनो , नगद रुपये और जरूरी कागजाद पर हाथ साफ कर लिया
प्राप्त जानकारी के मुताविक लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जज कालोनी से सटे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुछ चंद कदमो की दूरी पर स्थित सरकारी अधिकारियों के आवास है। वही जिले की सूचना अधिकारी मनोकामना राय भी रहती है जो शनिवार को किसी काम से वाराणसी गई हुई थी सोमवार की सुबह डिएसटीओ ने फोनकर सूचना अधिकारी को ताला तोड़ने की जानकारी दी वारणसी से जौनपुर लौटकर देखा तो उनके होस उड़ गए , उनके आवास का गेट का ताला टूटा हुआ था ।
चोरी की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने घर के अंदर देखा तो आलमारी का लॉकर हुआ था कपड़े विखरे पड़े थे। अलमारी में रखे गहने,नकदी गायब थे चोरी में क्या समान गायब है उनमें बताया जा रहा है कि घर के अंदर रखे आलमारी से एक सोने की चैन ,एक लाख रुपये, 5 कलाई घड़ी समेत कुछ जरूरी कागजाद गायब है जिला सूचना अधिकारी की तहरीर पर फोरेंसिक के साथ डॉग स्क्वायड पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है ।
अभ्यर्थी की जगह अपना फोटो लगाकर मुन्ना भाई दे रहे थे पुलिस की परीक्षा,भेजे गए जेल
जौनपुर :दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर पुलिस परीक्षा देते पकडे गए मुन्ना भाई ,पुलिस ने भेजा जेल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में रविवार 25 अगस्त को चल रही उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा के द्वितीय पाली में परीक्षा केन्द्र फार्मेसी बिल्डिंग वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अभ्यर्थी के पास से आधार कार्ड व प्रवेश पत्र मेंअभ्यर्थी के फोटो के स्थान पर अपना फोटो लगाकर परीक्षा देते हुए अभियुक्त साहिल चौरसिया पुत्र अमृत लाल चौरसिया निवासी देवा राय का पुरवा पोस्ट डेरवा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l
वही दूसरी तरफ 25 अगस्त को प्रथम पाली में थाना लाइन बाजार अन्तर्गत परीक्षा केन्द्र महाराणा प्रताप इण्टर कालेज रामदयालगंज लाइन बाजार जौनपुर में अभ्यर्थी के पास से आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी के फोटो के स्थान पर अन्य किसी व्यक्ति का परीक्षा देते हुए अभियुक्त आकाश भारती पुत्र राजेश कुमार निवासी सिन्धोरा बीबीपुर थाना सराय ममरेज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर थाना लाइन बाजार लाया गया। जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0-426/24 धारा 318(4) बीएनएस व धारा 6/7 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधि0 2024 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
एस के मिश्रा फार्मेसी कालेज में कड़ी निगरानी में बी फार्मा की परीक्षा
जौनपुर। बिंद्रा बाजार के निकट स्थित एस के मिश्रा कालेज आफ फार्मेसी बालपुर खरैला आजमगढ़ में एके टीयू लखनऊ द्वारा बी फार्मा का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार इस केंद्र पर कड़ी निगरानी में परीक्षाएं संचालित करायीं जा रही है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश गेट पर गहन तलाशी लेकर ही इंट्री किया जाता है।
उसके बाद परीक्षा केंद्र पर तैनात एजेंसी टीम द्वारा प्रत्येक परीक्षार्थियों का फोटो स्कैनिंग व बायोमेट्रिक एटेन्डेस लिया जा रहा है। परीक्षा कक्ष में तैनात कक्ष निरीक्षकों द्वारा सकुशल पारदर्शी परीक्षा संचालित कराते देखा गया। परीक्षा केंद्र पर एकेटीयू द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सविन्दु सिंह भी परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्षों का स्वयं जाकर परीक्षा की निगरानी करते रहे। परीक्षा केंद्र पर सकुशल व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जा रहा है परीक्षा शनिवार से चल रही है मंगलवार को समाप्त होगा। जिससे लगभग 900 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
जौनपुर : जलगाँव महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री के वर्चुअल उपस्थिति में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत लखपति दीदी एवं लखपति सी0आर0पी0 का सम्मान समारोह जनपद स्तर, विकास खण्ड स्तर व क्लस्टर स्तर पर आयोजित किया गया जिसमें जनपद स्तर पर 125 से 150, प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर 100 से 150 व जनपद के 84 क्लस्टर में प्रत्येक क्लस्टर में 80 से 100 इस प्रकार जनपद में लगभग 12000 लखपति दीदी, लखपति सी0आर0पी0 व समूह के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागी महिलाओं व अन्य द्वारा मा० प्रधानमंत्री के जलगाँव महाराष्ट्र से लखपति दीदी एवं लखपति सी0आर0पी0 के सम्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। जनपद, विकास खण्ड व क्लस्टर स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में आजीविका मिशन के समूह की कुल 6342 लखपति दीदी व 789 लखपति सी0आर0पी0 महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार ओम प्रकाश यादव द्वारा 105 लखपति दीदी लखपति सी0आर0पी0 के सम्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया। जनपद, विकास खण्ड व क्लस्टर स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में आजीविका मिशन के समूह की कुल 6342 लखपति दीदी व 789 लखपति सी0आर0पी0 महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार ओम प्रकाश यादव द्वारा 105 लखपति दीदी लखपति सी0आर0पी0 को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबन्धक, श्रीमती शोभी गौर, गुलाब चन्द सरोज व राजीव कौशल, शिव कुमा