Home Blog Page 244

जौनपुर:इस गांव के आस-पास के मरीज 8 किलोमीटर दूर दवा के लिए भटकने को मजबूर

0

( जौनपुर ) राजकीय स्वास्थ्य विभाग की कमजोरी को दर्शाता जिले का यह चिकित्सालय शाहगंज विकासखण्ड क्षेत्र के सबरहद गांव में विगत दो दशकों से संचालित राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय सालों से दूसरे गांव में चल रहा है। उक्त अस्पताल से आस-पास के ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा था। भारी संख्या में मरीज होम्योपैथिक चिकित्सा का लाभ भी उठा रहे थे। प्रतिदिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन बिना किसी कारण सबरहद के होम्योपैथी अस्पताल को ताखा के अतरिक्त पीएचसी पर स्थान्तरित कर दिया गया। जहां पर पहले से ही अस्पताल संचालित है।

लगभग पांच सालों से सबरहद सहित आस-पास के मरीजों को आठ किलोमीटर दवा के लिए भटकना पड़ रहा है। जबकि सबरहद के अस्पताल कागजी कोरम पूरा करने के लिए अस्पताल संचालन का बोर्ड बाकायदा लगाया गया है। सबरहद गांव से अस्पताल को हटाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं ताखा गांव के पीएचसी में होम्योपैथी अस्पताल के संचालन से यहां के ग्रामीणों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

ताखा निवासी राधेश्याम, अरबिंद, केवला देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताखा पश्चिम के भवन में राजकीय होम्योपैथी अस्पताल सबरहद को संचालित कर दिया गया। जिससे अस्पताल के अधिकतर हिस्से पर होम्योपैथिक अस्पताल का कब्जा हो गया है। जगह कम होने के कारण मरीजों को काफी असुविधा होती है। न तो ठीक से अतिरिक्त पीएचसी ताखा चल पा रही है और न ही होम्योपैथी अस्पताल। छोटे से भवन में एक ही अस्पताल का संचालन संभव है।

इस सम्बंध में डीएचओ डॉ. मनीषा अवस्थी ने बताया कि जगह के आभाव में ताखा में अस्पताल को शिफ्ट किया है। अपना भवन मिलने पर अपने मूल स्थान पर संचालित होगा। फिलहाल अस्पताल को सबरहद में अपने भवन की तलाश है, और यहां के ग्रामीणों को होम्योपैथी अस्पताल वापस आने की आशा है, देखना ये है कि जिम्मेदार ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने में कितना कारगर साबित हो पाते हैं।

#जौनपुर में 26 से 29 अगस्त तक खेल प्रतियोगिता गोगी,खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा 

0
जौनपुर में 26 से 29 अगस्त तक खेल प्रतियोगिता गोगी,खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा 

#Sports competition Gogi will be held in Jaunpur from 26th to 29th August, players will be rewarded.

  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

जौनपुर: हॉकी के जादूगर स्व0 मेजर ध्यानचन् के जन्म दिवस 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश शासन एवं भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 26 से 31 अगस्त तक समस्त जनपदों में बृहद खेल प्रतियोगितायें आयोजित कराने के साथ ही फिटनेस क्रियाकलापों का भी आयोजन

कराया जाना है।

उक्त निर्देश के अनुपालन में 26 अगस्त को इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में अपरान्ह् 4.00 बजे ‘‘फिट इण्डिया प्रतिज्ञा’’ समस्त खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ ही आम जनमानस को दिलायी जायेगी। खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत 27 अगस्त 2024 को प्रातः 9.00 बजे से जनपद स्तरीय जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा तथा 28 अगस्त 2024 को प्रातः 9.00 बजे से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर स्थित एकलव्य स्टेडियम में जनपद स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

29 अगस्त को इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में 14 वर्षीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, 30 अगस्त को जनपद स्तरीय सब-जूनियर एवं जूनियर बालक वर्ग की तथा जूनियर बालिका वर्ग की तलवारबाजी प्रतियोगिता एवं 31 अगस्त 2024 को जनपद स्तरीय जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि सम्बन्धित प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व अपरान्ह 5.00 बजे तक जिला खेल कार्यालय, इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर जौनपुर में निर्धारित प्रारूप पर अवश्य उपलब्ध करायें। फुटबाल टीम में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 16+1 होगी तथा वॉलीबाल, कबड्डी एवं खो-खो में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 12+1 होगी। जूनियर आयु वर्ग की प्रतियोगिता में जनपद की कुल 08 टीमों को प्रविष्टि दी जायेगी, प्रविष्टि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जायेगी। फुटबाल, वॉलीबाल, खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01.01.2006 के पूर्व की न हो। कबड्डी एवं सब-जूनियर तलवारबाजी में खिलाड़ी की उम्र 01.01.2010 के पूर्व की न हो तथा जूनियर बालकध्बालिका तलवारबाजी में खिलाड़ियों की उम्र 01.01.2004 के पूर्व की नहीं होनी चाहिए।

 खिलाड़ी आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड एवं हाईस्कूल का मूल प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर आयेंगे। आयु निर्धारण के लिए इन्हीं अभिलेखों को आधार माना जायेगा। विद्यालय की टीमें अपनी प्रविष्टि विद्यालय के प्रधानाचार्य या खेल अध्यापक के माध्यम से करायेंगी। प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त खिलाड़ियों टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा। तलवारबाजी में प्रतियोगिता में खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से अपने प्रमाण पत्र के साथ 29 अगस्त की अपरान्ह 5.00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त विजेता-उपविजेता टीमों तथा तलवारबाजी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कृत किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में सम्पर्क कर सकते हैं। उक्त जानकारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने दी है।

#JAUNPUR का ROJGAR MELA 28 अगस्त को 

0
JAUNPUR का ROJGAR MELA 28 अगस्त को 
JAUNPUR NEWS

JAUNPR ROJGAR MELA: जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के द्वारा खण्ड विकास कार्यालय परिसर बक्शा जौनपुर मे 28 अगस्त को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 10 कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल,इण्टर,आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों का कैम्पस सलेक्शन करेंगी।

जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें, निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी JAUNPUR जय प्रकाश पासवान ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई0डी0प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें। सेवायोजन वेब पोर्टल  rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

 यह भी पढ़े : #जौनपुर में बिना दुल्हन वापस लौटे दूल्हे,गाली गलौज के बाद हुआ दंगल 


# AAM ADMI PARTY जौनपुर के नए जिलाध्यक्ष बने राम रतन विश्वकर्मा 

0
आम आदमी पार्टी जौनपुर के नए जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा
AAM ADMI PARTY जौनपुर के नए जिलाध्यक्ष बने राम रतन विश्वकर्मा 

Aam Admi Party Ram Ratan Vishwakarma becomes the new district president of Jaunpur.

जौनपुर! राम रतन विश्वकर्मा बने आम आदमी पार्टी जौनपुर के नए जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश अपने संगठन विस्तार पर कार्य कर रही है इसी क्रम में राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने जौनपुर के जिलाध्यक्ष समेत जिला कार्यकारिणी को भंग कर रामरतन विश्वकर्मा ग्राम तियरी जौनपुर को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

इसके पूर्व रामरतन विश्वकर्मा काशी प्रांत Aam Admi Party के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रयागराज के जिला प्रभारी के तौर पर पार्टी में कार्य कर रहे थे। पार्टी के इस निर्णय से जौनपुर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह व पवन तिवारी का आभार व्यक्त किया है कि जौनपुर में पिछड़े वर्ग के हाथ में नेतृत्व प्रदान किया है।

यह भी पढ़े : #जौनपुर में बिना दुल्हन वापस लौटे दूल्हे,गाली गलौज के बाद हुआ दंगल 

खेतासराय पुलिस की कामयाबी,138कछुआ बरामद

0
खेतासराय पुलिस की कामयाबी,138कछुआ बरामद
खेतासराय पुलिस की कामयाबी,138कछुआ बरामद

(जौनपुर) मुखबीर की सूचना पर खेतासराय पुलिस को मिली कामयाबीअपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस टीम द्वारा शनिवार की सुबह मुखबीर की सूचना के आधार पर दो वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से 138 कछुआ बरामद हुआ। दोनों को थाने लाकर विधिक कार्यवाई के पश्चात चालान न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह तकरीबन 09:45 पर मुखबीर के जरिए सूचना मिली की दो अंतर्जनपदीय वन्यजीव तस्कर बोरे में भरकर प्रतिबंधित जीव कलकत्ता लेकर जा रहे थे।

सूचना के बाद तत्काल दीदारगंज मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप पहुँचकर मुखबीर की निशानदेही पर दो व्यक्ति को पकड़ लिया और छानबीन में उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार दोनों ने अपना नाम राजलाल उर्फ राजबहादुर पुत्र बाबूलाल निवासी चतुरी (मऊ) थाना गौरीगंज जनपद अमेठी, दूसरा छविलाल पुत्र सुरेश निवासी गांधीनगर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी बताया। जिनके पास से 6 बोरे में 138 अवैध कछुआ बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि राजलाल उर्फ राजबहादुर शातिर किस्म का तस्कर है। इसके खिलाफ अमेठी जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों मामला पंजीकृत है तथा छविलाल के खिलाफ कौशाम्बी, गोरखपुर में मामला पंजीकृत है। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, हेडकांस्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल अंकुश कुमार सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़े :#जौनपुर में बिना दुल्हन वापस लौटे दूल्हे,गाली गलौज के बाद हुआ दंगल 


#जौनपुर में बिना दुल्हन वापस लौटे दूल्हे,गाली गलौज के बाद हुआ दंगल 

0
जौनपुर में बिना दुल्हन वापस लौटे दूल्हे

उतर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक गांव की बारात चर्चा का विषय बनी हुई है इस बारात में आधा दर्जन दूल्हे के साथ हजारो बाराती शामिल हुए थे। दोनो तरफ से हाथी,घोड़े,ऊंट,रथ पर सवार होकर दूल्हे गाजा बाजा,बैंड,डीजे के साथ गांव के पोखरे पर पहुंच गए। पोखरे के पश्चिमी तट पर कजगाव के दूल्हे मौजूद हो गए। वही पूर्वी तट पर राजेपुर के दूल्हे पहुंच गए। उसके बाद दोनो तरफ से एक दूसरे को गालियां देने का कार्यक्रम चलने लगा।

 आइये जानते है कजगांव के  ऐतिहासिक कजरी मेले  की कहानी 

इस ऐतिहासिक काचगांव कजरी मेले की कहानी कुछअलग है दरसल इस मेले के विषय में गांव के बूढ़े बुजुर्ग बताते है कि सैकड़ो वर्ष पहले राजेपुर गांव के ऐतिहासिक पोखरे में कच गांव की कुछ लड़कियां धान की जरई धोने गई हुई थी उसी समय जनपद जौनपुर के राजे पुर गांव की भी कुछ युवतिया भी पहुंची हुई थी दोनों गांव की लड़कियों के बिच लोकगीत कजरी सुरु हो गई जो लगातार दिन रात चलता रहा l

जिससे खुश होकर जददू साव नामक ब्यक्ति ने सं0 1918 कचगांव की लड़कियों का आदर सम्मान के साथ वस्त्राभूषण से सुसज्जित करते हुए उन बालिकाओ की विदाई तो कर दी मगर उस समय उस गांव में लड़कियों का रात्रि में रुकना कुछ लोगो के विचार धारा के खिलाफ था जो कुछ कर तो नहीं सके मगर गाली गलौच तक ही यह बात ख़त्म हो गई  तब से इस मेले का आरम्भ हुआ जो आज भी जारी है क्षेत्र के लोग कहते है कि तभी से दोनों गांव के दूल्हे एक दूसरे गांव के बारातियो से दुल्हन की मांग करते चले आ रहे है जो आज एक प्रेम और सौहार्द की परंपरा का रूप धारण कर चुकी है l 

#जौनपुर में बिना दुल्हन वापस लौटे दूल्हे,गाली गलौज के बाद हुआ दंगल 

आज भी दोनो पक्षों के लोग जनपद जौनपुर में अपने दूल्हों के लिए एक दूसरे से दुल्हन मांग रहे। शनिवार को इस भयंकर गाली व अनोखे मेले के हजारों स्त्री पुरूष व अन्य गवाह बने। महिलाओं ने शादी का गीत गाया। मेला देखने के लिए अन्य जनपद के लोग भी शामिल हुए।मेले में आयी महिलाएं जहा श्रृंगार प्रशाधन का सामान खरीदा। झूले व चरखे का आनंद लिया।बच्चों  के खिलौने खरीदे। बड़े बुजुर्गों ने गृहस्ती का सामान खरीदा।

कजगाव का ऐतिहासिक कजरी मेला हुआ सम्पन्न


देर शाम को सब अपने अपने घर लौट गए इस प्रकार जफराबाद थाना क्षेत्र के राजेपुर पोखरा पर शनिवार को ऐतिहासिक कजरी का मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न। इस ऐतिहासिक मेले में अरविन्द कुमार पटेल,छोटेलाल यादव,मानवेंद्र कुमार प्रधान,अबरार शाह,आदि ने काफी अहम योगदान दिया।वही सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स तथा एक प्लाटून पीएसी लगायी गयी थी। थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव,इंस्पेक्टर क्राइम सजंय सिंह एस आई पवन सिंह,कुसुम,आदि लगातार चक्रमण करते रहे।

#जौनपुर पुलिस के हाथ लगे दो कछुआ तस्कर, भेजे गए जेल

0

JAUNPUR CRIME: जौनपुर में 138 अवैध जिन्दा कछुओ के साथ दो अन्तर्राज्यीय हीस्ट्रीशीटर पेशेवर वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार। खेतासराय थाने की पुलिस टीम ने आज प्रतिबन्धित वन्यजीव (कछुए) को तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल लेकर जा रहे थे वन्य जीव तस्कर राजलाल उर्फ राजबहादुर, जो चतुरी (मऊ) थाना गैरीगंज जनपद अमेठी का रहने वाला है।

दूसरे अभियुक्त छविलाल पुत्र सुरेश निवासी गाँधीनगर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी का निवासी है। दोनों तस्कर खेतासराय थाना क्षेत्र के दीदारगंज रोड रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार हुए है।

#सरायख्वाजा पुलिस ने आगजनी की घटना के दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया है

0

आगजनी व तोड़फोड़ की घटना के आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर।थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा आगजनी व तोड़फोड़ की घटना कारित करने वाले 02 वाछिंत अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एंव वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष राजनरायण चौरसिया के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 371/2023 धारा 436/427/34 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछितअभियुक्तगण 1.मोहित सोनकर पुत्र भुल्लुर सोनकर 2. रोहित सोनकर पुत्र भुल्लुर सोनकर नि0गण जमीन रुधौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को ग्राम सिद्दीकपुर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त गण उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा गया। सरायख्वाजा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम‌ में उ0नि0 गिरीश मिश्रा ,हे0का0 मनीष सिंह आदि रहे।

#डॉक्टर वीरेन्द्र यादव बने अटेवा के जिला संयुक्त मंत्री,डॉ ध्रुवराज योगी तहसील अध्यक्ष

0

डॉक्टर वीरेन्द्र यादव बने अटेवा के जिला संयुक्त मंत्री और डॉ ध्रुवराज योगी बने तहसील अध्यक्ष


JAUNPUR NEWS : अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर द्वारा ग्राम विकास इण्टर कॉलेज खुटहन में आयोजित पेंशन संगोष्ठी में जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक की संस्तुति पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने डॉ वीरेन्द्र यादव को जिला संयुक्त मंत्री और डॉ ध्रुवराज योगी को तहसील शाहगंज अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने डॉ द्वय को पेंशन आंदोलन को मंजिल तक पहुँचाने के लिए जी जान से जुटने की अपील की।

इस अवसर पर जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ डॉ यामिनी सिंह, जिला प्रवक्ता विनय वर्मा, जिला संगठन मंत्री द्वय सुभाष सरोज , अरविंद यादव, जिला कैडर प्रभारी टी यन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष लाल चंद यादव, प्रदीप उपाध्याय, अनिल चौधरी, अजय मिश्र, आनंद स्वरूप यादव, डॉ संतोष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अनिल चौधरी, प्रदीप चौहान, प्रमोद यादव, हौसला प्रसाद यादव एवं क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनय वर्मा एवं प्रमोद यादव ने किया।

#जौनपुर पुलिस परीक्षा का डीएम ने लिया जायजा

0

# DM took stock of Jaunpur police examination

जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन, सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के द्वारा तिलकधारी सिंह पीजी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक परीक्षा के दौरान भर्ती बोर्ड के सभी निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराएं। परीक्षा के दौरान सभी कक्षों  में सीसीटीवी एक्टिव रहे। इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।