प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों ने रक्षा बंधन पर्व मनाया
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों ने रक्षा बंधन पर्व मनाया
खेतासराय (जौनपुर) भाई बहन के अटूट रिश्ते का पर्व सोमवार को उत्साह से मनाया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा गोरारी की बहनों ने शाखा में आए भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि देश के हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। शाखा प्रभारी जूही दीदी ने कहा कि यह परमात्मा की ओर से रक्षा सूत्र है। रक्षाबंधन पवित्रता और भाईचारे का पर्व है जो हमें आपस में मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर अजीत गुप्ता, डॉ.जगदीश नारायण, रूचि दीदी, दयाराम प्रजापति, अजीत, प्रदीप मौजूद रहे।
जौनपुर : लाइन बाजार पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है थाना लाइन बाजार पुलिस टीम ने सोमवार को मु0अ0सं0 412/24 धारा 117(2)/117(4) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त कार्तिकेय उपाध्याय पुत्र राहुल उपाध्याय निवासी भगवानपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर हाल पता निवासी मियापुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर को कन्हईपुर रेलवे क्रासिंग के पास से एक चोरी का मोटर साइकिल सुपर स्प्लेन्डर गाडी नं UP62BD0390 के साथ गिरफ्तार किया गया।
भारत विकास परिषद ने संस्कृति सप्ताह में वृद्धा आश्रम में स्वास्थ परिक्षण शिविर से किया समापन
जौनपुर : भारत विकास परिषद ने संस्कृति सप्ताह में वृद्धा आश्रम में स्वास्थ परिक्षण शिविर से किया समापनभारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा सेवा एव संस्कृति सप्ताह के अंतिम कार्यक्रम में सुक्खीपुर स्थित वृद्धा आश्रम में स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम अध्यक्ष दिलीप जायसवाल,वृद्धाश्रम संचालक रवि चौबे,वृद्धाश्रम में रहने वाले महेंद्र जी द्वारा भारत माता, स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प दीप अर्पित कर शिविर की शुरुवात की गई।
शाखा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा सावन के पवित्र माह में सेवा एव संस्कृति सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है। जिसमे गौ सेवा,गंगा जल वितरण,फल जलपान वितरण,बाल संस्कार शाला,पौधा रोपण एव वितरण,पारिवारिक मिलन सावनी भोज,ध्वजारोहण के साथ आज स्वास्थ परिक्षण शिविर के साथ समापन किया जा रहा है।परिषद द्वारा वर्ष भर सेवा एव संस्कार के विभिन्न कार्यक्रम करती रहती है।
इस अवसर पर डा गौरव प्रकाश मौर्या ने कहा कि आज किन्ही कारणों से वृद्धाश्रम में रह रहे लोगो की सेवा करने का मौका मिला। नाड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील जायसवाल ने कहा कि एक उम्र के बाद पेट से संबंधित विमारियो से पूरे शरीर में विभिन्न रोग हो जाते हैं।सभी की जांच कर उचित दवा दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह,सह कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरी,राम रतन सेठ सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे।संचालन सचिव सतेंद्र अग्रहरी एव आभार प्रकल्प प्रमुख ध्रुव जायसवाल ने व्यक्त किया।
सामूहिक रूप से विवाहित बहनों को रक्षाबंधन पर उद्योगपति ने भेंट किया उपहार
उपहार पाकर बहनों के खिले चेहरे
सुजानगंज (जौनपुर) पं. मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सामूहिक रूप से विवाहित बहनों के रक्षा बंधन का कार्यक्रम राघव पैलेस में मनाया गया 24 नवंबर को राष्ट्रीय महाविद्यालय सुजानगंज के परिसर में 51 कन्याओं का पाणिग्रहण प्रमोद पाठक उद्योगपति गुजरात के द्वारा कराया गया था। बिगत 14 जनवरी को खिचड़ी के अवसर पर सभी बहनों को खिचड़ी के उपहार दिए गए थे वहीं रविवार के दिन राघव पैलेस सुजानगंज में रक्षाबंधन को देखते हुए एक बार पुनः रक्षाबंधन उपहार बहनों को भेंट किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश को दीप प्रज्वलित करते हुए मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी रही वही पाठक द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ एवं भगवान रामचंद्र की प्रतिमा तथा पं. मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट की पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया गया कार्यक्रम का कुशल संचालन आनंद प्रकाश त्रिपाठी द्वारा किया गया।
अगर हम बात करें सामूहिक विवाह की तो प्रदेश भर में बहुत सारे सामूहिक विवाह होते हैं लेकिन जिस तरह से एक परिवार के रिश्ते को लोग संजोकर रखते हैं। वैसा ही कार्य उद्योगपति गुजरात प्रमोद पाठक निवासी सोनहिता द्वारा देखने को समाज में मिल रहा है। कही न कहीं यह अपने में एक मिसाल है। इस मौके पर प्रोफेसर बी एच यू डॉ. ए. के. द्विवेदी, दिनेश मिश्रा प्रधान, प्रदीप पाण्डेय, शीतला प्रसाद चतुर्वेदी, डॉ. संजीव मणि त्रिपाठी, डॉ सुनील मणि त्रिपाठी, शिवालकर द्विवेदी, बृजेश तिवारी, डॉ. वारिस अली, संजू जायसवाल, विनोद सेठ, प्रवीण सिंह, आनंद, विकास सिंह, विपिन पाठक, वैभव शुक्ल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
जौनपुर । स्मृति शेष अधिवक्ताओं को यूपी सरकार ने पांच पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है ।कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिला जज रंजीत कुमार अध्यक्षता एवं अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह की उपस्थिति में स्मृति शेष अधिवक्ताओं के आश्रित को सहायता राशि वितरण किया गया। इसके साथ ही मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। आप को बताते चले कि जनपद के दिवंगत अधिवक्तागण के आश्रितों को मुख्य मंत्री ने लोकभवन, लखनऊ में रविवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गयी जिसके क्रम में जौनपुर के कलेक्ट्रेट में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस दौरान जनपद के अधिवक्ता के आश्रित प्रभावती देवी पत्नी महेंद्र प्रसाद निवासी राजापुर पोस्ट मैनपुर मडियाहू, शांति देवी पत्नी उमाकांत उपाध्याय निवासी अरुआँ तहसील मछलीशहर गीता मिश्रा पत्नी ज्योति शंकर मिश्रा निवासी सुंदर नगर कॉलोनी उमरपुर जौनपुर, संपत्ति पत्नी कमलेश कुमार निवासी दधौरा पोस्ट आरा तहसील सदर, अखिलेश चंद्र निषाद पिता आशुतोष चंद्र निषाद निवासी जमैथा, स्नेहलता पत्नी नरेंद्र कुमार लाल निवासी कोहड़ा पोस्ट सराय मोहिउद्दीनपुर शाहपुर जौनपुर, रेनू सिंह पत्नी अशोक कुमार सिंह निवासी परियावा पोस्ट काजगांव सदर, गीता सिंह पत्नी राजेंद्र प्रसाद सिंह निवासी शेखपुरा हुसैनाबाद, रत्नावली शुक्ला पत्नी लाल बहादुर शुक्ला निवासी थानागद्दी तहसील केराकत, अनारा कली पत्नी राम कुशल यादव निवासी सुइथाखुर्द पोस्ट बिशनपुर, केवला देवी पत्नी लक्ष्मीकांत यादव निवासी बरहता तहसील मछलीशहर, रेखा पत्नी कृष्ण प्रताप सिंह पुनवासी वीरभानपुर बक्सा, रानी सिंह पत्नी महेंद्र प्रताप सिंह मदरपुर तहसील सदर, उपमा उपाध्याय पत्नी अखिलेश उपाध्याय निवासी कठार पोस्ट बदलापुर, विंद वाशनी शुक्ला पत्नी राम प्रसाद शुक्ला निवासी इंद्रानगर खरका पोस्ट कचहरी, चमेला देवी पत्नी पनधारी पाल निवासी नन्द्रभानपुर पोस्ट बेलौना तहसील मड़ियाहूं, उम्मे हबीबा माता कल्बे अब्बास निवासी ख्वाजा दोस्त पोस्ट सदर को 5-5 लाख की सहायता राशि ऑनलाइन उनके खाते में प्रेषित की गई।
इस अवसर पर अपर जिला जज ने कहा कि अधिवक्तागण निरंतर समाज के पीड़ितों को न्याय दिलाते हैं, इसी व्यवसाय से उनका जीविकोपार्जन होता है अगर किसी अधिवक्ता का देहांत हो जाता है तो उनके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे इस सहानुभूति राशि से परिवारीजन का सहयोग होगा।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिवक्ता गरीब एवं वंचित सहित अन्य लोगों को न्याय दिलाने का काम करते हैं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे सहायता राशि से निश्चय ही इनके परिवारीजन को बहुत सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर दीवानी बार के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र।उपाध्याय, वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर सहित अधिवक्ता के परिजन, शैलेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
जौनपुर । स्टेट सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम को लगातार दूसरी बार मिला खिताब वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में स्थित एकलव्य स्टेडियम में खेल विभाग एवं जिला प्रशासन जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को अंतिम दिन खेले गये फाइनल मैच में खिताबी मुकाबला आजमगढ़ मण्डल व वाराणसी मण्डल के मध्य खेला गया।
प्रातःकाल सत्र में भारी बारिश के कारण मैदान में हल्का पानी होने के कारण मैच को गति प्रदान करने में दोनो ही टीमों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एक प्रकार से कहा जाय तो मैच रक्षात्मक खेला गया। बड़े ही संघर्ष के बाद आजमगढ़ बालिका फुटबाल टीम ने 01 गोल कर खिताब पर पुनः कब्जा किया। पिछले वर्ष भी इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम ही विजेता थी। आजमगढ़ के लिए शिजा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 01 गोल किया जिसकी बदौलत बालिका फुटबाल आजमगढ़ की टीम विजेता हुई।
हार्डलाइन मैच का मुकाबला प्रयागराज व लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया, मैच समाप्ति के उपरान्त कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, मैच बराबरी पर छूटा। निर्णायकों ने मैच का परिणाम निकालने के लिए ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया, ट्राई ब्रेकर में प्रयागराज मण्डल की टीम 3-2 से जीत कर तीसरा स्थान पक्का किया। मैच समाप्ति के उपरान्त पुरस्कार वितरण का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शाहगंज श्री रमेश सिंह ने स्थान प्राप्त करने वाली सभी टीमों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि ’’धन्य है वो अभिभावक जिन्होंने अपनी इन बालिकाओं को खेलने का अवसर प्रदान किया, निश्चित ही यह सदी यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का होगा।’
इसी के साथ मा0 विधायक ने कहा कि सुबह उठकर ,खेलो का अभ्यास करना जीवन पर्यन्त लाभकारी होता है। शालिनी यादव, खुशबू पटेल, कविता पटेल, सानिया सली, निशिता, राजकुमारी दिवाकर, माधुरी देवी, अजय कुमार यादव, धीरज कुमार, देबोजीत सिंह यादव, हाजी मुनव्वर, रजाउल्लाह अंसारी निर्णायक के भूमिका में थे। एम0 एस0 बेग, श्री अवधेश पटेल, विनोद कनौजिया, डॉ0 नौशाद अहमद एवं चन्दन सिंह ने प्रतियोगिता समाप्ति उपरान्त प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका टीम का आगामी विशेष प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन किया। मैच आब्जरवर आरिफ नजमी ने प्रतियोगिता सम्पन्न करायी। खेल निदेशालय उ०प्र०, लखनऊ की ओर से शिकायत निदानकर्ता अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने अपने उद्बोधन में यह अवगत कराया कि यह प्रतियोगिता शत-प्रतिशत शिकायत रहित कराई गयी। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन चन्दन सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी द्वारा किया गया। डॉ० अतुल सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी ने विश्वविद्यालय परिवार, समस्त अतिथियों, पुलिस विभाग, चिकित्सा व प्रेस के साथ ही अपने कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापन किय इस अवसर पर अरूण शर्मा, भानू शर्मा, डॉ0 रत्नेश, डॉ0 आनन्द, सत्यलाल, रामपाल आदि उपस्थित रहे।
जनपद की समस्त मां दुर्गा पूजन समितियां की एकमात्र केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 25 वा चयन प्रक्रिया संपन्न
जौनपुर श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर का परंपरागत 25 वा चयन प्रक्रिया रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में अध्यक्ष अनिल अस्थाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चयन प्रक्रिया में पूर्व परंपरा अनुसार संरक्षक इंद्रभान सिंह इंदु सोभनाथ आर्य चंद्र प्रताप सोनी विंध्याचल सिंह श्रीकांत महेश्वरी संतोष सिंह निखिलेश सिंह राधे कृष्ण ओझा द्वारा आगामी 2 वर्षों के लिए अध्यक्ष पद हेतु मनीष देव महासचिव के लिए मनीष गुप्ता का चयन किया गया। इसी क्रम में संरक्षक अतुल मिश्रा की मृत्यु की उपरांत संरक्षक के पद की पूर्ति हेतु नए संरक्षक के पद पर राधे कृष्ण ओझा मुन्ना को चयनित किया गया। विदित हो की स्थापना वर्ष 1979 से चयन प्रक्रिया व्दारा ही अध्यक्ष व महासचिव का चयन होता रहा है महासमिति में कभी चुनाव नहीं होता है। बल्कि संरक्षक मंडल द्वारा आम सहमति से अध्यक्ष और महासचिव चयनित किए जाते हैं। 670 दुर्गा पूजा समितियां ने चयनित अध्यक्ष व महासचिव को बधाई दिया। संरक्षण मंडल के सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारी को आगामी दुर्गा पूजा उत्सव की भव्य एवं विराट तैयारी हेतु दिशा- निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर विशिष्ट सदस्य विजय सिंह बागी नीरज सिंह मोतीलाल यादव शशांक सिंह रानू ने दुर्गा पूजा उत्सव को भव्य बनाने पर अपने सुझाव सदन में दिए। उक्त अवसर पर विशिष्ट सदस्य संजय सिंह विनोद यादव लालचंद निषाद अनिल साहू विनय बारौतिया अतुल सिंह मुन्ना के साथ डॉ विजय सिंह राम प्रकाश यादव महेश जायसवाल गौरव श्रीवास्तव आनंद अग्रहरि रत्नेश सिंह राजन अग्रहरि विजय गुप्ता शैलेंद्र मिश्रा संतोष मौर्य चंद्रशेखर गुप्ता अमित गुप्ता सुमित उपाध्याय संजय मोदनवाल विष्णु गुप्ता रवि शर्मा संजय विश्वकर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे। बैठक को भव्य सफल बनाने में ज्ञानेंद्र दुबे एडवोकेट दीपक श्रीवास्तव लालता सोनकर चंदन यादव सचिन सोनी सर्वेश यादव कृष्णा सोनी कारण बिना पंचम मौर्य अजय गुप्ता आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। सभा का संचालन सचिव मनीष गुप्ता एवं महेंद्र देव विक्रम ने किया। अंत में आए हुए सभी अतिथियों एवं प्रबंध कार्यकारिणी को विशिष्ट सदस्य एवं संरक्षण कार्ड के प्रति आभार और धन्यवाद महासचिव राहुल पाठक एडवोकेट ने किया। उक्त जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।
जौनपुर : RATION CARD E -KTC कैसे करे की चिंता ख़त्म हुई ,राशन कार्डधारकों के लिए जरुरी सूचना है उचित दर दुकानों पर संचालित ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशनकार्ड मुखिया सहित समस्त सदस्यों का ई-केवाईसी करवा ले ।ई-केवाईसी कराये जाने का अभियान-जून माह से चलाया जा रहा है।जनपद-जौनपुर के 804923 राशनकार्डो में सम्मिलित कुल 3498316 सदस्यों लाभार्थियों का ई-केवाईसी कराया जाना है, जिसके क्रम में अब तक कुल 1639557 लाभार्थियों का ई-केवाईसी किया जा चुका है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया की समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि 17 अगस्त से खाद्यान्न वितरण के साथ-साथ Rationcard E– KYC का भी कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। राशन कार्ड ई-केवाईसी अभियान के महत्वपूर्ण बिन्दु निम्नलिखित हैः-
राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉस के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से निःशुल्क कराया जायेगा, इसके लिए प्रत्येक लाभार्थी को अपने निकटतम उचित दर दुकान पर जाना होगा। साथ ही जनपद-जौनपुर के प्रचलित राशनकार्डो में सम्मिलित ऐसे सदस्य, जो प्रदेश के अन्य किसी जनपद में निवास कर रहे है, वें भी निकट के उचित दर दुकान पर जाकर अपना ई-केवाईसी करा सकते है।
ई-केवाईसी हेतु लाभार्थियों का बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन किया जायेगा। ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अन्तर्गत राशनकार्ड से मोबाइल नम्बर जोड़े जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया द्वारा करते हुए मोबाइल नम्बर फीड संशोधित किया जा सकेगा। इस मोबाइल नम्बर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाले राशन का विवरण एस0एम0एस0 द्वारा प्राप्त होगा। उक्त के अतिरिक्त यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवारजन का सम्बन्ध गलत प्रदर्शित है तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा। सभी राशनकार्ड परिवार से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उचित दर दुकानों पर पहुंचकर अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
पुलिस परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित कर्मचारियों पर FIR दर्ज करवाई जाएगी
POLICE EXAM जौनपुर :23 अगस्त से शुरू हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा में इस बार प्रशासन कड़ा रुख अपनाएगा इस बार पुलिस परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारियो और कर्मचारियों पर जिला प्रसाशन एफआईआर दर्ज करवाएगा l उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 पुनः परीक्षा की ब्रीफिंग प्रशिक्षण का कार्यक्रम बहुउद्देशीय हाल पुलिस लाइन में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र व्यवस्थापकों को 20 अगस्त को प्रशिक्षण अवश्य प्रदान करा दे जिससे परीक्षा को शूचितापूर्ण, नकलविहीन रूप से संपन्न कराया जा सके। समस्त केंद्रो पर पेयजल, साफ-सफाई प्रकाश की व्यवस्था होना सुनिश्चित करे।
परीक्षार्थियों के आवागमन हेतु पूर्व में ही परिवहन संबंधी व्यवस्थाएं कर ली जाए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वे स्वयं भ्रमणशील रहकर केंद्रो पर व्यवस्थाओं का जायजा ले। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहने चाहिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी ड्यूटी के दौरान देरी से आएंगे या अनुपस्थित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाये।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के सम्बन्ध में समस्त तैयारिया पूर्ण कर ले और सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 राम अक्षयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, एसडीएम, शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध बीडीएस की परीक्षा 21अगस्त से
#पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध बीडीएस की परीक्षा 21 अगस्त से
Purvanchal University affiliated BDS exam from 21st August जौनपुर.वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध डेंटल कॉलेज, इटौरा आज़मगढ़ के बीडीएस पाठ्यक्रम की परीक्षा 21 अगस्त से 30 अगस्त तक होगी. परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीडीएस द्वितीय वर्ष 2021-22 (पूरक)तृतीय वर्ष 2022-23(पूरक) एवं बीडीएस चतुर्थ वर्ष सत्र 2022-23 संस्थागत तथा वर्ष 2020-21 (पूरक) के विद्यार्थियों की परीक्षा स्वकेन्द्र पर सम्पन्न होगी। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय द्वारा जारी सारिणी के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बंधित दूसरा समाचार :
नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उन्मुखीकरण पर हुआ विशेष व्याख्यान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्तीय अध्ययन विभाग में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उन्मुखीकरण कार्यक्रम हेतु आयोजित विशेष व्याख्यान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नोएडा के प्रोग्राम मैनेजर अनूप मिश्रा ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर गहन चर्चा की और प्रोजेक्ट निर्माण से लेकर उसके क्रियान्वयन तक की प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्रों को कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट की सफलता के लिए परस्पर समन्वय एवं संबंधों का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है।
श्री मिश्रा ने एक सफल प्रोजेक्ट मैनेजर बनने के लिए जिन गुणों की आवश्यकता होती है, उन पर जोर दिया, जिसमें टीम के भीतर सामंजस्य स्थापित करना, प्रभावी संचार और विभिन्न हितधारकों के साथ सकारात्मक संबंधों का निर्माण शामिल है। उन्होंने अपने जीवन की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने इन सिद्धांतों का पालन करके सफलता प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनमें से एक सवाल पर उन्होंने एक सफल मैनेजर के गुणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एक अच्छे मैनेजर को निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व, कौशल और समय प्रबंधन की विशेषताएँ होनी चाहिए।
इससे पूर्व कार्यक्रम का स्वागत एवं परिचय विभाग के प्राध्यापक सुशील कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन संकायाध्यक्ष प्रोफेसर अजय द्विवेदी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ. अनुराग मिश्रा, डॉ. प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, मनोज त्रिपाठी और यशि सिंह सहित कई छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे। उनमें से गंगा सागर सिंह, सौम्या गुप्ता, आशीष सिंह, सौरभ कुमार, साक्षी मिश्रा और गौरव सागर मिश्र प्रमुख रूप से शामिल थे।