शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों का एसडीएम केराकत कार्यालय पर प्रदर्शन
अपनी ग्राम सभा मे नही खुलने देंगे शराब का ठेका – विकास तिवारी
जौनपुर -मुफ्तीगंज विकास खंड के उदियासन उर्फ मुफ्तीगंज बाजार में संचालित होने वाली देशी व विदेशी शराब की दुकान का स्थानांतरण ठेकेदार व आबकारी विभाग द्वारा बगल के गांव भोगीपट्टी में किया जा रहा है। जिसके लिए सोलह अगस्त को व उसके पूर्व भी आबकारी टीम द्वारा गांव में आकर स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा शराब के ठेके के स्थानांतरण का विरोध करने लगे व सैकड़ों की संख्या में उपजिलाधिकारी कार्यालय केराकत का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गये। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया की शराब का ठेका उनके गांव में स्थानांतरित नहीं किया जायेगा। ग्रामीणों ने शराब के ठेके का अपने ग्राम सभा भोगीपट्टी में स्थानांतरण करने का विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर के नाम का संबोधित ज्ञापन दिया।
ग्राम सभा निवासी विकास तिवारी का कहना है कि मेरा गांव एक घनी आबादी वाला गांव है। जहां शराब का ठेका खोले जाने के लिए जगह चिन्हित की गयी हैं वह जगह हमारे गांव का मध्य घनी आबादी वाला हिस्सा है जहां लोग परिवार के साथ रहते हैं तथा बगल में ही स्कूल भी है लेकिन मानक और नियम की अनदेखी करते हुए उदियासन गांव के नाम से आवंटित शराब की दुकान को गलत तरीके से भोगीपट्टी में खोलवाने का प्रयास किया जा रहा है।यदि शराब की दुकान हमारे गांव में खुल गई तो इसका प्रतिकूल प्रभाव हमारे गांव पर पड़ेगा और हमारी आने वाली पीढ़ियां बर्बाद हो जायेंगी। यदि हमारी मांगों को प्रशासन ने अनसुना कर दिया तो हम माननीय उच्च न्यायालय में रिट दाखिल कर शराब का ठेका अपने गांव में आने से रोकने के लिए जायेंगे लेकिन किसी भी कीमत पर अपने गांव में शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे।
प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से हीरालाल, विकास तिवारी,सत्य प्रकाश चौहान,अभयराज प्रजापति,बोधन मिश्रा,सतीशचंद तिवारी, रामरेखा चौहान,लाल बहादुर, जोखू, साहबलाल, डब्लू,लालजी, विनोद कुमार, मुन्नालाल,दयाराम, अच्छेलाल, रामअवध, राजेश चौरसिया,नीलम ,सुमन,पार्वती,रीना देवी,चंदा देवी, हीरावती ,सरिता देवी, किरन समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
जौनपुर । विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी बीआरपी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने काली प्रसाद कुलभास्कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। तदुपरांत प्रबंधक हरीश चंद्र श्रीवास्तव प्रधानाचार्य डा प्रमोद श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया ।इसके उपरांत प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने आजादी के संकल्प की बच्चो को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डा प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा आजादी के जिन शहीदों के कारण आज हम इस खुली हवा में सास ले रहे है हमको उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए।
वर्तमान समय में भारत की सीमा पर तैनात वीर शहीद सैनिकों ने उस जज्बात को आज कायम किया है।हम उन सैनिक जवानों को भी नमन करते हैं। शहीद स्मारक पर जाकर बच्चो को उनके बारे में जानकारी लेना चाहिए।उनकी जीवनी से हम सभी को सबक लेना चाहिए।
इसी क्रम में है प्रबंधक हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने शहीदों को नमन करते हुए देश को आजादी दिलाने वाले शाहिदो को श्रद्धांजलि दी और कहा कि जो शहीद हुए हैं उनकी बाते किताबों में पढ़ने को मिलती है बच्चों से भी आग्रह है उनकी कहानी पड़े और उनके जीवन को अपने अंदर आत्मसात करते हुए उनके बताएं मार्गों का अनुसरण करें। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता ऋषि श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंध समिति के रविंद्र अस्थाना दिलीप श्रीवास्तव विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार राजीव मोहन प्रकाश स्वरूप सहित अन्य सदस्य उपस्थित है। विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।उक्त जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।
#Taste of kebab biryani is in danger, government will ban it ,In up
यूपो के लखनऊ की कबाब बिरयानी के स्वाद पर खतरे की घंटी बजनी शुरू होने वाली है ,कोयले की भट्ठियों-तंदूर का नगर निगम करेगा सर्वे ,बैन की तैयारी ,उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर अपनी तहजीब और ज़ायके के लिए प्रसिद्ध है यहां के पारंपरिक खान पान आज भी कोयले की भट्टियों और तंदूर में बनाए जाते हैं लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते नगर निगम ने अब कई रेस्टोरेंट मालिको से बातचीत करते हुए प्रस्ताव दिए हैं जिसमे नए तरीके अपनाए जाएं यहां का जायका भी लाजवाब है जो भी लखनऊ आता है, यहां लखनऊ की कबाब बिरयानी और कबाब का कायल हो जाता है लखनवी अंदाज और लजीज पकवान इसकी विरासत में शामिल हैं, लेकिन आने वाले कुछ ही दिनों में इसके जायके पर असर पड़ सकता है दरअसल, वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व एनजीटी की सख्ती के बाद होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में दहकने वाली तंदूर की भट्ठियों पर रोक लगाने की तैयारी है. वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों में ये भट्ठियों भी शामिल है. इसके बाद नगर निगम होटल व रेस्टोरेंट का सर्वे करा रहा है।
अनुमान है कि राजधानी में करीब तीन हजार से अधिक कोयले की भट्ठियां हटा दी जाएंगी. नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने लखनऊ की एयर क्वालिटी उसकी जिम्मेदारी लखनऊ नगर निगम की है एयर क्वालिटी में 2017 से भारत सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं जिसे हम एयर क्वालिटी को बेहतर करें और स्वच्छ हवा हम दे सके अब हमें यह भी सोचना है कि हम किसी को आर्थिक नुकसान ना पहुंचाएं और हमने टेरी से स्टडी करवाया था लखनऊ जो की इंडो गगनेटिक प्लेन में आता है की पॉल्यूशन के क्या कारण है इसमें हमें तमाम चीज ज्ञात हुई जिसमें रोड पर उड़ने वाले धूल कारण है ट्रैफिक के कारण है और हर चीज के लिए अलग-अलग कदम उठाए गए और टेरी ने एक कारण यह भी बताया की *लखनऊ में लगभग तीन हजार के करीब कोयले की भट्टीया है और अलग-अलग जगह से मार्केट का सर्वे किया और जब कोयला जलता है तो उसमें काम करने वाले लोगों को भी दिक्कत होती है और जो लोग पास बैठे हैं उनको भी दिक्कत होती है और टेरी के सुझाव पर हम इलेक्ट्रिक भट्टीया और गैस भट्टी लगाने का प्रस्ताव रखे हैं।
इस प्रस्ताव के आने के बाद विश्व प्रसिद्ध टुंडे कबाब के मालिक उस्मान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया हम लंबे समय से कबाब और पराठा गैस चूल्हे पर बनाते हैं मगर चिकन टिक्का,मलाई टिक्का,फिश टिक्का ये सब कोयले की तंदूर पर ही बनता है गवर्नमेंट कोई पॉलिसी लाए जिस से मज़ा बरकरार रहे और जो बर्नर अभी इलेक्ट्रिक या गैस वाले आ रहे हैं वह अभी इतने सक्सेस नहीं है और अगर हम शिरमाल रोटी बनाते हैं तो उसमें भट्टी पर पानी डाल आज को हल्का करते हैं मगर यह गैस भरने पर नहीं किया जा सकता है साथ ही जो स्वाद का सोंधापन है वह नहीं रहेगा मगर जो मजा तंदूर पर रहता है वह नहीं रहेगा और दुबई वगैरह में सिगड़ी पर बनती है कुछ ऐसी व्यवस्था यह लाई जाए जिसके साथ हम भारतीयों को चाय भी तंदूर की ही अच्छी लगती है भट्ठियों वाली स्वाद के पीछे लोग ज्यादा पसंद करते है ।
Complete list of 69000 assistant teacher recruitment canceled in up
लखनऊ हाईकोर्ट का 69000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले पर बड़ा फैसला सुनाया है।लखनऊ हाई कोर्ट डबल बेंच का बड़ा आदेश, एटीआरई परीक्षा को लखनऊ हाई कोर्ट डबल बेंच ने माना पात्रता परीक्षा 9000 सहायक शिक्षक भर्ती की पूरी लिस्ट रद्द, आरक्षण नियमावली 1981 तथा आरक्षण नियमावली 1994 का पालन कर बनाई जाए नई लिस्ट।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिक्षक भर्ती को लेकर किया ट्वीट 69000 सहायक शिक्षक भर्ती भी आख़िरकार भाजपाई घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार की शिकार साबित हुई। यही हमारी माँग है कि नये सिरे से न्यायपूर्ण नयी सूची बने, जिससे पारदर्शी और निष्पक्ष नियुक्तियाँ संभव हो सकें और प्रदेश में भाजपा काल मे बाधित हुई शिक्षा-व्यवस्था पुनः पटरी पर आ सके। हम नयी सूची पर लगातार निगाह रखेंगे और किसी भी अभ्यर्थी के साथ कोई हक़मारी या नाइंसाफ़ी न हो, ये सुनिश्चित करवाने में कंधे-से-कंधा मिलाकर अभ्यर्थियों का साथ निभाएँगे। ये अभ्यर्थियों की संयुक्त शक्ति की जीत है। सभी को इस संघर्ष में मिली जीत की बधाई और नव नियुक्तियों की शुभकामनाएँ!
UP POLICE CONSTABLE RECRUITMENT EXAM DATE 2024 जौनपुर: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा कब होगी का इंतजार हुआ ख़त्म तिथि ऐलान के बाद जिले भर के अधिकारियो ने की बैठक पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 60 244 पदों के लिए इस बार 23, 24, 25, 30 एवं 31अगस्त को दो पालियों में पांच दिन उत्तर प्रदेश के 67 जिलों के 1176 परीक्षा केन्द्रो पर होगी एडमिट कार्ड जल्द सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://www.uppbpb.gov.inपर जारी कर दिया जाएगा l
UPPOLICE CONSTABLE EXAM को सकुशल सम्पन्न कराने एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ एवं सुगम बनाये जाने के लिए जौनपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार तथा नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त परीक्षा 23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त 2024 को 02 पालियों में सम्पन्न होगी।
उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी रेल मार्ग एवं अपने निजी साधन से विभिन्न सड़क मार्गों से भी आवागमन करेंगे,जिससे रोडवेज बस स्टाप, रेलवे स्टेशन एवं सड़क मार्गों आदि स्थानों पर परीक्षा के दिन सामान्य से अधिक भीड़-भाड़ होगी। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों के आवागमन, ठहरने, उनके द्वारा भोजन एवं पेय सामग्री के सेवन आदि के लिये परीक्षा केन्द्रों के आस-पास एवं रूकने वाले स्थानों होटलों/धर्मशालाओं/रेलवे स्टेशनों/बस स्टापों/चौराहों/मन्दिरों/पार्क/मैदान आदि स्थानों पर काफी भीड़ होने की सम्भावना है। जिसके लिए खाद्य विभाग को आवश्यक तैयारी कर लेने के निर्देश दिए गए कहा गया कि इस दौरान मिलावट की समान न बिकने पाए।
UP POLICE RECRUITMENT EXAM के प्रत्येक पाली में 14184 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे,इस प्रकार परीक्षा के दिन दोनों पालियों में कुल 28368 अभ्यर्थी (महिला पुरुष) विभिन्न राज्यों के जनपदों से परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। कुछ अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आयेंगे इसके साथ ही जनपद जौनपुर के अभ्यर्थी जिनकी परीक्षा दूसरे जनपदों में होगी वह भी परीक्षा के एक दिन पूर्व अथवा परीक्षा के दिन जायेंगे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए POLICE भर्ती परीक्षा के दिन रोडवेज की बस फ्री रहेगी आवागमन हेतु उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गयी है।
उक्त तिथियों में प्रातः 10. बजे से 12. बजे तक तथा सायंकाल 03. बजे से 05. बजे तक 02 शिफ्टों में लिखित परीक्षा का आयोजन जनपद के 34 केन्द्रो पर आयोजित होना है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि उक्त परीक्षा के पूर्व, परीक्षा के दिन एवं परीक्षा के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा प्रबन्ध, जैसे बसों की व्यवस्था, साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत व्यवस्था आदि की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी परीक्षार्थी उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित न रहे तथा परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#Two thieves arrested with stolen motorcycle in jaunpur
JAUNPUR CRIME NEWS जौनपुर:बक्सा थाने की पुलिस ने दो चोरो को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है,जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तो की तलाश में भ्रमण कर रहे थे तभी सूचना मिली कि ग्राम सुंगुलपुर मे ग्रामणो ने बीती रात्रि मे मोटरसाइकिल चुराते हुए 2 चोरो को पकडे हुए है,सूचना के संबंध मे तहरीर प्राप्त कर पकडे गये चोरो में एक का नाम पवन निषाद पुत्र घूरे निषाद दूसरे का नाम शैलेश पुत्र गुलाब निषाद निवासी कोहड़ा सुल्तानपुर के रहने वाले बताये जा रहे है चोरी के मामले में दोषी पाए गए दोनों अभियुक्तों को बक्सा थाने पर अपराध संख्या 278/2024 धारा 305 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया l
जौनपुर:किसानो के साथ युवाओं ने सैन्य पोशाक में निकाली तिरंगा रैली
#जौनपुर में युवाओं ने सैन्य पोशाक में निकाली तिरंगा रैली
देश का असली पहचान ,जय जवान जय किसान
चंदवक [ जौनपुर ] किसानो के साथ युवाओं ने सैन्य पोशाक में निकाली तिरंगा रैली क्रांतिकारियों के क्षेत्र में मनाया गया 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के 78 वीं वर्षगांठ पर क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति के तत्वावधान में समाजसेवी अजीत सिंह के संयोजकत्व में क्रांतिकारियों को नमन करने के निमित्त किसानों व युवाओं ने सैन्य पोशाक में सात किमी लंबी तिरंगा यात्रा रैली निकाली।
रैली लोहराखोर से खुज्ही सहित अन्य स्थानों से होते हुए चंदवक गांधी पार्क पहुंच कर गांधी जी को सलामी दी।आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे कर्मयोगियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रामेश्वर सिंह,अरविंद पांडेय,पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम,समर बहादुर सिंह,श्याम बहादुर सिंह, सुजीत सिंह, सर्वेश अमित सिंह बंसराज नाविक रामभरत गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
खेतासराय: शिक्षण संस्थानों व सरकारी भवनों पर हुआ ध्वजारोहण
प्रभात फेरी निकालकर,धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
खेतासराय [ जौनपुर] 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्ल्लास के मनाया गया। आज़ादी के जश्न में स्थानीय कस्बा में प्रभात फेरी निकालकर धूमधाम से मनाया गया। सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में प्रधानाचार्य दिनेश कुमार व पूर्व प्रबन्धक डॉ. उमादत्त मिश्र, वी.टी. गर्ल्स इण्टर कॉलेज में प्रबन्धक अनिल कुमार उपाध्याय, सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव में वानर सेना की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति श्रीवास्तव, जय माँ अम्बे इंडेन गैंस एजेंसी पर प्रो. कुसुम सिंह (एडवोकेट), नगर पंचायत खेतासराय कार्यालय पर चेयरमैन वसीम अहमद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर चिकित्साप्रभारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, विकास खण्ड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह, खेतासराय थाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया।
क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रकार के देश भक्ति व जागरूकता से सम्बंधित गीत, गाना, नाटक, कव्वाली, डांस आदि छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। क्षेत्र के लखमापुर में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में स्वतंत्रता पर्व के रूप मनाया गया। जिसमें महात्मा मेवालाल ने सत्संग के माध्यम से बताया कि देश की आज़ादी में भारत के सभी राज्य बिना किसी भेदभाव के लोगों ने सहभागिता की। यही सतगुरु का भी ज्ञान है कि परम् पिता परमात्मा का ज्ञान जो भी मानव प्राप्त कर लेता है उसके मन से सारे भेद भाव समाप्त हो जाते है और वह सफलता को प्राप्त कर लेता है। वही कस्बा स्थित नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में भारत माता, भगत सिंह, महात्मा गाँधी का झाकियां शामिल रही। इस दौरान डी.जे. पर मधुर ध्वनि में देश भक्ति गाने बज रहे थे। जिससे समूचा कस्बा देशभक्ति मय बना रहा।
जौनपुर:बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस,
#78th Independence Day, celebrated with great enthusiasm, see a glimpse in jaunpur
जौनपुर जनपद में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देश के 78वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव सदस्य विधानसभा परिषद बृजेश सिंह “प्रिंसू” जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।
कार्यक्रम में हर घर तिरंगा के कार्यक्रम के तहत निबन्ध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं उ०प्रा०वि० बिथार की कक्षा 8 की रिया यादव, उ०प्रा०वि० गरियांव की कक्षा 8 की छात्रा प्रिंसी मिश्रा, उ०प्रा०वि० मयंदीपुर की कक्षा 8 की छात्रा शगुन यादव, उत्तर प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर की कक्षा 8 की छात्रा सेजल बिन्द, उ०प्रा०वि० बड़ेरी गार्गी मिश्रा कक्षा 07, उ० प्रा०वि० डीहजहनिया की कक्षा 8 के छात्र अनुज यादव, उ०प्रा०वि० कुकुड़ीपुर के कक्षा 8 के छात्र श्रेयश जैसवार,उ०प्रा०वि० भूलनडीह आलिया बानो कक्षा 07, उ०प्रा०वि० ढेमा विवेक कुमार गौतम कक्षा 6 को राज्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया।
राज्यमंत्री ने जौनपुर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणो में शीश झुकाकर उनको नमन किया और कहा कि उनके नेतृत्व में ही डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, डॉ० भीमराव अंबेडकर जी, सरदार भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल जी, चंद्रशेखर आजाद जी ऐसे सभी वीर सपूत जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को आजादी दिलाई। काकोरी ट्रेन एक्शन नाम बदलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आज इस बात का संकल्प लेकर जाएं कि देश सबसे बड़ा है और देश के आगे कुछ भी नहीं है। भारत की संस्कृति को लोग पूरी दुनिया मे पहचानते हैं और जानते हैं। देश में मा० प्रधानमंत्र के नेतृत्व में भगवान श्री रामजी के मंदिर का निर्माण हुआ और इससे ज्यादा और उपलब्धि क्या हो सकती है। भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति किया है डिजिटल पेमेंट में दुनिया के देशों में नंबर एक है।
सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह “प्रिंसू” ने कहा कि आज एक ऐसा शुभ अवसर है जो स्वतंत्रता सेनानियों के संकल्पों, उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता है। ज्ञात और अज्ञात किसी भी रूप में जिन लोगों ने देश को आजाद करने में अपना योगदान किया और अपना बलिदान दिया उन सभी के प्रति अपने कृतज्ञता व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र ऐसे महापुरुषों को अपना आदर्श मानकर उनके मार्गदर्शन पर आगे बढ़ता रहेगा। वर्ष 2047 तक इस देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया है। भारत आत्मनिर्भर बनेगा और इसी संकल्पना को पूर्ण भाव से देश के नागरिकों द्वारा पूर्ण किया जायेगा। निश्चित रूप से हम कह सकते हैं कि हमारा उत्तर प्रदेश बदल रहा है हमारा देश बदल रहा है। इन छोटे-छोटे बच्चों का आत्मविश्वास उनका प्रदर्शन उनका मंचन जिस तरीके से आज हो रहा है, उत्तर प्रदेश के परिवर्तन का परिचायक है।
उन्होंने सभी जौनपुर जनपद व देशवासियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करने का आहवाहन किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा।
जिलाधिकारी जौनपुर रविन्द्र कुमार माँदड़ ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी बड़े संघर्षों व बलिदानों के उपरांत मिली है, इसलिए सभी इस आजादी की महत्वता को समझें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिले, यह सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में रमेश यादव की टीम के द्वारा बुंदेलखंडी नृत्य और सविता अंशुमन के द्वारा देशभक्ति गीत और एमएसडी शादाब ग्रुप के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही कंपोजिट विद्यालय गुरैनी, प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन, उदपुर गेलवा, बदलापुर, सिद्दीकपुर और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय करंजाकला के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
सूचना एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत गायक दीपक पाठक जौनपुर ,विवेक मिश्रा, राहुल पाठक सहित कुसुकलता सोनकर आदि के द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख के द्वारा किया गया। प्रभारी पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित समस्त को पंचप्रण की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके उपरांत गांधी तिराहे और अंबेडकर तिराहे पर महात्मा गांधीजी की और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
फोटो – गांधी तिराहे पर महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डीएम
आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर DM रविन्द्र कुमार माँदड के निर्देश पर ब्लड डोनेशन कॅम्प का आयोजन आई.एम.ए. भवन में आयोजित किया गया। ब्लड डोनेशन कैम्प में जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग के आई.एम.ए. जौनपुर, रेड-क्रास सोसाइटी, जनपद के स्वयंसेवी संगठनों तथा शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रतिभाग करते हुये समाज के स्वस्थ नागरिकों से आजादी के पर्व पर रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा रक्त दान कार्यक्रम का आई.एम.ए. भवन पर फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई.एम.ए. भवन में ब्लड डोनेशन कॅम्प में लोगो ने चढ़ बढ़ कर लिया भाग
SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया ध्वजारोहण,अस्पताल में फल वितरण
SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण,जिला अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर अपने पैतृक गांव में ध्वजारोहण करने के बाद [SVKP] समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित करने का काम किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहाकी आज आजादी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है,सभी लोग अपने अपने तरीके से आजादी का जश्न मनाते है।
[SVKP ] समाज विकास क्रांति पार्टी भी पूरे देश में जगह जगह ध्वजारोहण करके आजादी दिलाने वाले शहीदों को याद करते नजर आ रहे है,उन्होंने कहाकी हमने भी अपने पैतृक गांव बरसठी के चतुर्भुजपुर में ध्वजारोहण किया और हर साल की तरह इस साल भी जिला अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को फल वितरित किया गया, उन्होंने कहाकी जिला अस्पताल में जो सुविधाएं होनी चाहिए वो सारी सुविधाएं मौजूद नही है जैसे ही उनकी पार्टी सत्ता में आएगी सबसे पहले अपने जिले की इस अस्पताल का कायाकल्प करने का काम करेंगे।