Home Blog Page 25

JAUNPUR पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,दी श्रद्धांजलि  

0
JAUNPUR पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,दी श्रद्धांजलि  
JAUNPUR पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक,दी श्रद्धांजलि  

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे मंत्री गिरीश यादव की आवास, दी श्रद्धांजलि

JAUNPUR NEWS जौनपुर ।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीशचंद यादव के पिता सवधू यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने सोमवार की सुबह उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक उनके पैतृक आवास पहुंचे, उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी । मंत्री गिरीश चंद यादव व उनकी माता से मुलाकात करके सांत्वना दी ।
बता दें कि उप-मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी चप्पे चप्पे पर तैनात रहे । अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक व्यवस्था के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ताकि आवागमन में किसी प्रकार की समस्या ना हो, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से हेलीकॉप्टर से 11:45 बजे समसपुर पनियरिया घर के पास बने हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से बाई कार फ्लीट से पहुंचे ।

जहां से वह सीधे स्वर्गीय सवधू यादव के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इसके बाद गिरीश चन्द्र व उनकी माता से मुलाकात करने सांत्वना दी । इसके बाद वहां मौजूद प्रदेश के खाद एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं बातचीत किया। जिले के हालात के बारे में जानकारी लिए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। फिर कार में बैठकर हेलीपैड के लिए चले गए । जहां 12:15 बजे हेलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गया ।इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।

JAUNPUR NEW,विद्युत बिल बकायेदारों केलिए खुशखबरी

0
JAUNPUR NEW,विद्युत बिल बकायेदारों केलिए खुशखबरी
JAUNPUR NEW,विद्युत बिल बकायेदारों केलिए खुशखबरी

Good news for electricity bill defaulters,JAUNPUR NEW,

  • ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिखाई संवेदनशीलता
  • 31 मार्च 2025 के बाद भुगतान करने वाले बकायेदार भी होंगे लाभान्वित
  • सरकार का उद्देश्य अधिकतम लोगों को राहत देना:श्री ए के शर्मा

JAUNPUR NEWS  जौनपुर :  नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को एक और बड़ी राहत प्रदान करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पहले 31 मार्च 2025 के बाद आंशिक भुगतान कर चुके उपभोक्ताओं को इस योजना के दायरे से बाहर रखा गया था, जिससे अनेक उपभोक्ता योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे। विभिन्न जनपदों के दौरे और विद्युत बिल राहत शिविरों के निरीक्षण के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मंत्री श्री शर्मा से आग्रह किया कि अप्रैल, मई, जून आदि महीनों में उन्होंने कुछ न कुछ भुगतान अवश्य किया है, किंतु फिर भी उनका काफी बकाया शेष है, इसलिए उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाए।

  उपभोक्ताओं की इस पीड़ा और वास्तविक स्थिति को समझते हुए ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं को योजना के लाभ से वंचित न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिकतम लोगों को राहत देना है, इसलिए भुगतान कर चुके किन्तु अब भी बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलना चाहिए।ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के क्रम में अब 30 नवंबर 2025 तक भुगतान करने वाले ऐसे सभी उपभोक्ताओं को भी विद्युत बिल राहत योजना में शामिल कर लिया गया है। इस निर्णय से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक बोझ में बड़ी कमी आएगी।जनहित में लिए गए इस महत्वपूर्ण फैसले से प्रदेशभर के उपभोक्ताओं ने ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वास्तव में जनता की परेशानी को समझा और राहत प्रदान करने का सार्थक प्रयास किया है। सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम उपभोक्ता हित और संवेदनशील प्रशासन की स्पष्ट मिसाल है।

इस्लाम सलामती,इंसाफ व दयानतदारी का मज़हब

0
इस्लाम सलामती,इंसाफ व दयानतदारी का मज़हब
इस्लाम सलामती,इंसाफ व दयानतदारी का मज़हब

इस्लाम सलामती, इंसाफ व दयानतदारी का है मज़हब : मौलाना मुज़्ज़फर हसनैनबलुआघाट में आयोजित हुई मजलिस में शामिल हुए अज़ादार

  • Islam is the religion of safety, justice and righteousness.


जौनपुर। कर्बला में जो कुर्बानी इमाम हुसैन ने दी आज उसी की वजह से इस्लाम दुनिया में बाकी है, क्योंकि इस जंग में एक तरफ दुश्मने मोहम्मद थे और दूसरी तरफ उनका नवासा। दुश्मन सब खत्म हो गये आज उनका कोई नाम लेने वाला नहीं है जबकि मोहम्मद और उनकी आल का नाम आज भी बाकी है, जिसका वादा अल्लाह ने कुरआन में किया है। यह बातें मुज़फ्फरनगर से आये मौलाना सैयद मुज़्ज़फर हसनैन ने नगर के बलुआघाट स्थित मेंहदी वाली जमीन पर आयोजित मरहूमा हसन बांदी व मरहूम सैयद इकबाल कमर शहज़ादे की मजलिसे तरहीम को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि अल्लाह ने मोहम्मद से वादा किया था कि तुम्हारे सभी दुश्मन खत्म कर दिये जाएंगे उनका नाम लेने वाला कोई नहीं रहेगा और इमाम हुसैन अ.स. की कुर्बानी के बाद ऐसा ही हुआ और यह कुर्बानी सिर्फ फातमा के घर वालों ने दी है। उन्होंने कहा कि यह घर अल्लाह के कितना करीब है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अल्लाह ने अपने सभी सिफात को इसी घर से मंसूब किया और महमूदियत की पहचान मोहम्मद, आला की पहचान अली, फातिर होने की पहचान फातमा, मोहसिन होने की पहचान हसन और एहसान करने का सिफात हुसैन को अता किया। अल्लाह फातिर है उसने संसार को बनाया लेकिन जिसके सदके में बनाया वोह मोहम्मद की बेटी फातमा है। ज़मीन से लेकर आसमान तक जो कुछ भी बनाया है सबकुछ जनाबे फातमा के सदके में ही बनाया है और इसका सबूत हदीसे किसा में मोहम्मद से लेकर हुसैन तक की पहचान जनाबे फातमा के जरिए करवाकर सबूत भी दे दिया। उन्होंने कहा कि इस्लाम सलामती,अदल और इंसाफ तथा दयानतदारी का मजहब है।


उन्होंने कहा कि हदीसे रसूल है कि जिसने फातमा को राजी किया उसने मोहम्मद को राजी किया और जिसने मोहम्मद को राजी किया उससे अल्लाह राज़ी हुआ। यही वजह है कि अल्लहा ने इस घराने के हाथ में इतनी ताकत दे रखी है कि ये जो भी कह दें वोह फौरन हो जाता है। लेकिन ज़माने के लोगों ने इस घराने की अज़मत को नहीं समझा और निरंतर इस घराने पर जुल्म भी किया गया। कर्बला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मेंहदी जैदी व उनके हमनवां की सोजख्वानी से हुई। जिसके बाद शोहरत जौनपुरी, शाहिद हुसैन तल्ख जौनपुरी, शहंशाह जौनपुरी आर हुसैन ने बारगाहे अहलेबैत में अपने कलाम पेश किये। अंजुमन शमशीरे हैदरी के नौहेखा शहज़ादे सदर इमामबाड़ा ने दर्द भरे नौहा पेश किया। इस मौके पर मौलाना अली अब्बास, मौलाना शेख हसन जाफर, मौलाना मुबाशिर, वकार हुसैन, ज्ञान कुमार, राजेश श्रीवास्तव, शाहिद मेहदी, मेराज हैदर, अजादार हुसैन कंम्पू, शावेज़, आरिफ अनस, अब्दुल हक़ अंसारी, मोहम्मद रशीद सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन डॉ. इंतजार मेहंदी शोहरत ने किया। आयोजक सैय्यद अंजार क़मर पप्पू, सै. हसनैन कमर ‘दीपू’, सै.अफ़रोज़ क़मर ने आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

jaunpur news,SIR का 80 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हुआ पूरा

0
jaunpur news,SIR का 80 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हुआ पूरा

जौनपुर:: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में मेगा डिजिटाइजेशन दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के नेतृत्व में आज जनपद के अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले बूथों पर ईआरओ, एईआरओ एवं नोडल अधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य का औचक निरीक्षण किया गया, जहां अधिकारियों द्वारा बूथों पर उपलब्ध संसाधनों, कार्मिकों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली तथा डिजिटाइजेशन की गति का विस्तृत अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। 

 जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बढ़ाई गई ईन्यूमरेशन अवधि के अंतर्गत 11 दिसम्बर 2025 तक गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जानी है। जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में ईएफ फॉर्म वितरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। वहीं डिजिटाइजेशन कार्य में भी उल्लेखनीय प्रगति करते हुए अब तक लगभग 80 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है, जिसमें बदलापुर 83.27%, शाहगंज 82.28%, जौनपुर 72.06%, मल्हनी 80.67%, मुंगराबादशाहपुर 79.15%, मछलीशहर 80.37%, मड़ियाहूँ 80.50%, ज़फ़राबाद 76.95% तथा केराकत 82.72% शामिल है।

            इस प्रकार से 06 विधानसभा क्षेत्र में प्रगति 80 प्रतिशत से अधिक है। अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले बूथों पर प्रगति बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है, जबकि पूरी प्रक्रिया की नियमित समीक्षा स्वयं जिलाधिकारी द्वारा की जा रही है।

                जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने कहा है कि सभी लोग गणना प्रपत्र भरकर अपने क्षेत्र के बीएलओ को अवश्य सौंपें, ताकि निर्वाचन नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्य को सटीकता एवं समयबद्धता के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।

jaunpur ccrime,शादी समारोह में मारपीट करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

0
jaunpur ccrime,शादी समारोह में मारपीट करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
jaunpur ccrime,शादी समारोह में मारपीट करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

JAUNPUR CRIME खेतासराय(जौनपुर) क्षेत्र के  मानीखुर्द में बीती रात खुशी का माहौल उस समय तनाव में बदल गया जब शादी समारोह में कुछ अराजक तत्वों ने उत्पात मचा दिया। गांव निवासी भारत नाथ यादव की पुत्री रुपाली यादव की शादी थी, जिसमें आजमगढ़ जिले के कनरा गांव से बारात आई थी। बारात का स्वागत और वैवाहिक रस्में चल रही थीं कि तभी गांव के ही कुछ शरारती तत्वों ने बिना किसी कारण बारातियों से विवाद छेड़ दिया।

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। शादी में आए मेहमानों और बारातियों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मानीकला चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मारपीट में शामिल सात अराजक तत्वों को मौके से हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी मानीकला ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शादी समारोह में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पिकअप की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूटा, चालक हिरासत में

0
पिकअप की टक्कर से रेलवे फाटक का बूम टूटा, चालक हिरासत में
JAUNPUR NEW

खेतासराय (जौनपुर): वाराणसी–फैज़ाबाद रेलखंड पर शनिवार सुबह एक पिकअप की टक्कर से एसपीएल गेट संख्या 55 का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार सुबह किसान एक्सप्रेस के गुजरने की सूचना पर गेटमैन ने फाटक बंद किया ही था कि दीदारगंज की ओर से आ रही एक पिकअप ने जल्दबाजी में निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन बूम से टकरा गया, जिससे फाटक के बूम का हिस्सा टूट गया।

घटना की सूचना गेटमैन ने तत्काल स्टेशन अधीक्षक को दी। जानकारी मिलते ही आरपीएफ प्रभारी सुनील कुमार दिवाकर दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और छानबीन की। उन्होंने चालक रानीमऊ गाँव निवासी फूलचंद्र पुत्र रामाश्रय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पिकअप को जब्त कर लिया। चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। बूम टूटने के बाद रेलवे कर्मियों ने स्लाइडर लगाकर सड़क यातायात को रोका और सुरक्षा मानकों के अनुसार ट्रेनों को सावधानीपूर्वक रवाना किया।

घर जाते समय रास्ते में दुकानदार को बदमाशों ने पीटा

0
घर जाते समय रास्ते में दुकानदार को बदमाशों ने पीटा
घर जाते समय रास्ते में दुकानदार को बदमाशों ने पीटा

स्थिति गम्भीर जिला अस्पताल रेफर

खेतासराय (जौनपुर) दुकान बन्द कर घर जाते समय तीन बाइक सवार नौ बदमाशों ने दुकानदार को पीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना शुक्रवार रात्रि की है। नगर पंचायत खेतासराय स्थित थाने के गेट के बगल शिवम टाइल्स एवं पलम्बर के प्रोपाइटर शिवम चौरसिया (27 वर्ष) निवासी शेखपुर असरफपुर थाना खुटहन नित्य की भांति दुकान बन्द करके रात्रि घर जा रहे थे कि जैसे ही नौली बाजार से कलापुर रोड पर मुड़ कर थोड़ी ही दूर पहुँचे थे तभी पीछा कर रहे तीन बाइक पर सवार नौ लोग जोकि मुँह पर कपड़ा बांध रखा था गाड़ी को ओवर टेक कर हॉकी डंडे से पिटाई शुरू कर दिया साथ जा रहे पिता तहसीलदार हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाने लगे लेकिन हमलावरो ने एक न सुनी शिवम को मार पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए पिता ने इसकी सूचना डायल 112 पर दिया पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल किया घायल शिवम को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सोंधी लाया गया। जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल मे जुट गई है।

JAUNPUR NEWS,सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न

0
JAUNPUR NEWS,सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न
JAUNPUR NEWS,सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न

Assistant Teacher (LT Grade) Recruitment Examination in Government Secondary Schools Completed Successfully jaunpur news

JAUNPUR NEWS जौनपुर:  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने हेतु आज जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ ने टी डी कॉलेज सहित जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों के बाहर उपस्थित परीक्षार्थियों के परिजनों से भी बातचीत की और उनसे परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उपस्थित अभिभावकों से ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला कांस्टेबल, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही किसी भी अनुचित गतिविधि को रोकने हेतु इंटेलिजेंस एवं निगरानी टीमों को सक्रिय किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित हो रही है। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए टीमों को तैनात किया गया है ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिस बल को सतर्कता के साथ दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए और परीक्षार्थियों व उनके परिजनों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्रों के बाहर मौजूद परीक्षार्थियों के परिजनों के साथ आए बच्चो को चॉकलेट भी वितरित किया। लगभग 67 प्रतिशत अभ्यर्थियों जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी। जिलाधिकारी के नेतृत्व में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।

JAUNPUR NEWS,जौनपुर मेडिकल कालेज का हुआ वार्षिकोत्सव प्रवाह समापन  

0
JAUNPUR NEWS,मेडिकल कालेज के वार्षिकोत्सव प्रवाह समापन
JAUNPUR NEWS,मेडिकल कालेज के वार्षिकोत्सव प्रवाह समापन

The presence of District Magistrate and Police Superintendent added to the grandeur of the closing ceremony of the annual function of Medical College.JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS: जौनपुर : उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,में 1 दिसम्बर से आयोजित वार्षिक उत्सव “प्रवाह”  का समापन 6 दिसंबर, को अत्यंत गरिमायमय और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय परिसर में आयोजित समापन समारोह की शोभा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की विशेष उपस्थिति से और भी बढ़ गई।समापन समारोह में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि “प्रवाह 2025 जैसे आयोजन चिकित्सा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सृजनात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हैं।पुलिस अधीक्षक ने महाविद्यालय के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि चिकित्सा क्षेत्र की जिम्मेदारियों को निभाते  हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प मजबूत करें।”

 समापन दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सा शिक्षक एवं चिकित्सा छात्रों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य ने कहा कि जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक  जिन्होंने अपने व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों के बावजूद हमारे वार्षिक उत्सव प्रवाह 2025 के समापन सामारोह को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से अलंकृत किया। आपके आगमन ने हमारे विद्यार्थियों और पूरे महाविद्यालय परिवार का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है। प्रधानाचार्य ने विशेष रूप से मेडिकल कॉलेज अंबेडकर नगर के प्रधानाचार्य प्रो० मुकेश यादव का धन्यवाद प्रकट किया, जो अंबेडकर नगर से विशेष रूप से समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा- आपका यहां आना हमारे लिए गौरव का विषय है चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में दो संस्थानों के बीच इस प्रकार की सहभागिता न केवल आपसी संबंधों को सुदृढ़ करती है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का श्रोत भी बनती है।


प्रधानाचार्य महोदय ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति ने प्रवाह 2025 के समापन को और भी गरिमामय, यादगार और प्रेरणादायी बना दिया।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रो० आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो० ए०ए० जाफरी , डीन रिसर्च प्रो० रुचिरा सेठी, डीन एकेडमिक प्रो० तबस्सुम याशमीन, स्पोर्ट कमेटी अध्यक्ष, प्रो० उमेश कुमार सरोज,  प्रो० भारती यादव, प्रो० साधना अजय, डा० मुदित चौहान, डा० आदर्श यादव, डा० पूजा पाठक, डा० विनोद, डा० जितेन्द्र कुमार, डा० अरविन्द पटेल, डा० सी०बी०एस० कर्नल पटेल, डा० अनुज सिंह, डा० सरिता पाण्डेय, डा० राजश्री यादव, डा० स्वाती विश्वकर्मा, डा० अचल सिंह, डा० रोहित कुमार सरोज, डा० चन्द्रभान, डा० आशुतोष सिंह, डा० संजीव यादव, डा० विनोद वर्मा, डा० नवीन सिंह, डा० अर्चना, डा० अनिल कुमार, डा० प्रियंका सिंह, डा० रेनू , डा० अरविन्द यादव, डा० बृजेश कन्नौजिया, डा० अजय, डा० पंकज, डा० जयंत शर्मा, डा० संदीप सिंह, डा० दिग्वेश, डा० मतीन अहमद एवं एम०बी०बी०एस० व पैरामेडिकल छात्र/छात्राएं तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

शाहगंज महोत्सव का पंचायती राज मंत्री  ओमप्रकाश राजभर ने किया अवलोकन

0
शाहगंज महोत्सव का पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया अवलोकन
शाहगंज महोत्सव का पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया अवलोकन

जौनपुर : शाहगंज महोत्सव के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मंत्री पंचायती राजअल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उ0प्र0 शासनओमप्रकाश राजभर  के द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर एवं फीता काटकर किया गया।कार्यक्रम में अतिथि गण को पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्रम एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंत्री  ने महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शासन द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, कृषि यांत्रिकीकरण योजना, उद्यान आदि की वर्तमान प्रगति एवं लाभार्थियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की। माननीय मंत्री जी ने स्टॉल के निरीक्षण को योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा पात्र लाभार्थियों को लक्षित कर अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

महोत्सव के दौरान जिले के चयनित लाभार्थियों प्रगतिशील किसान सुजीत कुमार राजभर, सुरेश बहादुर सिंह और कस्टम हायरिंग सेन्टर के लाभार्थी राजेन्द्र प्रसाद को ट्रैक्टर की चाभी प्रदान की गई।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत लाभान्वित युवा विकास कनौजिया, बच्चूलाल यादव, सत्यम कुमार मोदनवाल को रुपये 5 लाख का चेक वितरित किया गया।दिव्यांगजन कल्याण विभाग से दिव्यांगों को कुल 07 व्हीलचेयर और 72 ट्राई साइकिल वितरित किया गया।उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया गया तथा विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत शाकभाजी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रगतिशील कृषकों पुद्दन राम को लौकी, बृजेश कुमार मनेछा को खीरा, रामधारी बिन्द तारगहना को करैला, राजपति यादव को टमाटर, महोदव वर्मा और जगदम्बा को खीरा का  निःशुल्क बीज वितरण किया गया। राजपति यादव,जियालाल राजभर, विजय बहादुर, राम सहाय, पुद्दन राम बिंद को सम्मानित किया गया और पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना द्वारा लाभान्वित उद्यमियों राइस मिल के लिए गुरू प्रसाद सिंह को और ऑयल मिल के लिए निधी तिवारी को डमी चेक का वितरण किया गया। मत्स्य विभाग के द्वारा मछलियों उन्नतशील ब्रीड के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

अपने संबोधन में माननीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी ने कहा कि शाहगंज महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति, व्यापार एवं कृषि उत्पादों को मंच प्रदान कर क्षेत्रीय प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करना है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीब, असहाय तथा वंचित परिवारों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सामूहिक कार्यक्रमों के माध्यम से कराया गया है तथा सभी को उपहार स्वरूप  गृहस्थी की आवश्यक सामग्री प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि शाहगंज क्षेत्र के विकास के लिए माननीय विधायक श्री रमेश सिंह द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सड़क, पेयजल, स्वच्छता, बिजली एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे कराए गए हैं तथा कई योजनाएँ प्रगति पर है।विधायक श्री रमेश सिंह जी ने कृषि के महत्व और किसानों के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला तथा जिला उद्यान अधिकारी द्वारा किसानों को नई तकनीकों से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। तथा उन्होने बताया यह सम्मान समारोह न केवल किसानों के मनोबल को बढ़ाने वाला था, बल्कि अन्य लोगों को भी कृषि और उद्यम से संबंधित नवाचार लाने के लिए प्रेरित करेगा। सम्मान पाकर लाभार्थियों ने शासन की योजनाओं से हुए सकारात्मक परिवर्तनों के अनुभव भी साझा किए।कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और आमजनमानस उपस्थित रहे।