JAUNPUR CRIME जौनपुर। सिकरारा पुलिस टीम ने पांच पुरुषो का शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा गया। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकरारा पुलिस टीम द्वारा आज थाना क्षेत्र के भिन्न भिन्न गांव से शान्ति भंग के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी एन एस एस में कुल 05 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
कमलेश गुप्ता पुत्र स्व0 श्रीनाथ गुप्ता निवासी ग्राम कसनही थाना सिकरारा ,सुरेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 श्रीनाथ गुप्ता निवासी ग्राम कसनही थाना सिकरारा, अंकित गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी ग्राम कसनही थाना सिकरारा , विकास सिंह पुत्र हरिपाल सिंह निवासी ग्राम लेधुआ थाना सिकरारा ,
प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह निवासी ग्राम लेधुआ थाना सिकरारा जनपद जौनपुर के निवासी है।
जौनपुर। डा बी एल यादव बने अटेवा मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष एवं राजेश प्रचेता बने महामंत्री मुंगराबादशाहपुर BRC परिसर स्थित कम्पोजिट विद्यालय … पर आयोजित पेंशन संगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय, जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला संयोजिका महिला विंग डॉ यामिनी सिंह एवं जिला कैडर प्रभारी टी यन यादव की उपस्थिति में बी यल यादव को पुनः मुंगराबादशाहपुर अटेवा का अध्यक्ष चुना गया एवं राजेश प्रचेता को महामंत्री चुना गया। अजीत सिंह संरक्षक, अरूण कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष,विजय सिंह, जीत लाल बिन्द उपाध्यक्ष,लक्ष्मी शंकर कोषाध्यक्ष,नलनीश शुक्ला,रमेश चंद्र सरोज संगठन मंत्री,गोरख नाथ मौर्य,उपेन्द्र सिंह प्रवक्ता,विमलेंद्र तिवारी मीडिया प्रभारी,प्रवीण सिंह, दिनेश यादव, कैलाश बाबू सोशल मीडिया प्रभारीएवं शैलेन्द्र पटेल को संयुक्त मंत्री चुना गया।इस अवसर पर जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश उपाध्याय, सुभाष सरोज. लक्ष्मी शंकर यादव राहुल सिंह अनुज सिंह संजय सिंह अरुण यादव राजेश विजेता लक्ष्मी शंकर यादव कमल कुमार रमेश चंद सरोज शुक्ला विमलेन्द्र तिवारी पुष्पा पाल सुनीता पटेल अजीत सिंह जेपी मौर्य जी एन मौर्य उपेंद्र सिंह संजय यादव लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ यामिनी सिंह ने एवं संचालन लाल रत्नाकर उपाध्याय ने किया।
अटेवा ही पेंशन की उम्मीद :-सतेन्द्र राय
मुंगराबादशाहपुर में आयोजित पेंशन संगोष्ठी में शिक्षक कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली अगर कोई करा सकता है तो वह है अटेवा। अटेवा पेंशन विहीनों के उम्मीद की किरण है। इस अवसर पर जिला संयोजक चन्दन सिंह, जिला संयोजक महिला विंग डॉ यामिनी सिंह और महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव ने कहा कि अटेवा की सदस्यता ग्रहण कर पेंशन आंदोलन में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कैडर प्रभारी टी यन यादव एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश उपाध्याय ने कहा कि एकजुटता और संख्याबल ही किसी संगठन की ताकत होती है अतः सभी लोग एकजुट होकर पेंशन आंदोलन को मंजिल तक पहुँचाने का कार्य करें। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज एवं सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे ।
अन्त में कार्यक्रम के संयोजक बी यल यादव ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ यामिनी सिंह एवं संचालन लाल रत्नाकर उपाध्याय ने किया।
JAUNPUR CRIME NEWS: जौनपुर। रामपुर पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुये तीन शातिर चोर को चोरी करने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताविक जनपद जौनपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण में आज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम के संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग में मामुर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर रामपुर मेला मैदान के पास से तीन शातिर चोर को चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर लिया गया । जिनसे बारी बारी नाम पूछने पर अपना नाम नीरज दुबे उर्फ कल्लू पुत्र अशोक दुबे निवासी रामपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर. राजेश बनवासी पुत्र रामचन्दर निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही. सोनू बनवासी पुत्र राजेश बनवासी निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही बताया ।
अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 144/24 धारा 313 बीएनएस पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ करने पर बताये कि पूर्व में ग्राम सेहरा में हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/24 धारा 380 पंजीकृत है । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
#Vindhyachal Mandal vs Saharanpur match tomorrow in jaunpur
जौनपुर जिले में विन्ध्याचल मण्डल बनाम सहारनपुर मैच कल खेला जाएगा खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ एवं उ0प्र0 फुटबाल संघ के समन्वय से खेल विभाग एवं जिला प्रशासन जौनपुर के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता जो दिनांक 11 से 18 अगस्त, तक जनपद जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में स्थित एकलव्य स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 17 मण्डलों की बालिका फुटबाल टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट के आधार पर हो रही है, जिसमें कुल 40 मैच खेले जायेंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच दिनांक 18 अगस्त को होगा।
प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0प्र0 शासन के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ0 अतुल सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी एवं डॉ0 संतलाल यादव द्वारा बुके प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर विनोद कनौजिया द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के सम्मान समारोह के क्रम में चन्दन सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी, आरिफ नजमी, फुटबाल प्रतियोगिता पर्यवेक्षक, एम0एस0बेग, डॉ0 नौशाद अहमद फुटबाल चयन समिति सदस्य, हाजी मुनव्वर प्रतियोगिता निर्णायक, राजकुमार यादव, तलवारबाजी प्रशिक्षक एवं सुजीत विश्वकर्मा, कार्यालय सहायक द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। mantri ने अपने उद्बोधन में कहा कि समय बदल रहा है पहले कहा जाता था ’’खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब, पढ़ोगो-लिखोगे तो होगे नवाब’’ परन्तु अब ’’खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे लाजवाब’’। इसी के साथ अवगत कराया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास कर रही है जो खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता होंगे उन्हें राजपत्रित पदों पर एवं समूह ’’ग’’ के पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी। इसी के अन्तर्गत ललित उपाध्याय, पारूल चौधरी, विजय यादव एवं काकरान आदि खिलाड़ियों को नियुक्ति प्रदान की गयी है। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी टीमों से परिचय प्राप्त करने के उपरान्त फुटबाल को किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया।
अंत में मुख्य अतिथि डॉ0 अतुल सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उद्घाटन मैच लखनऊ बनाम गोरखपुर के मध्य खेला गया जिसमें 1-0 से लखनऊ ने जीत दर्ज किया। लखनऊ की ओर से प्रियंका ने दूसरे हॉफ के 37 वें मिनट में शानदार गोल करते हुए लखनऊ को बढ़त दिलायी इसी अन्तर पर मैच समाप्त हुआ। लीग मैचों में मेरठ मण्डल ने 8-0 से देवीपाटन मण्डल गोण्डा को पराजित किया। मेरठ मण्डल की ओर से सबसे ज्यादा गोल हैट्रिक लगाते हुए चेरी ने किया। अनुष्का, अंशिका व कोमल ने 1-1 गोल किया। अगला मैच बरेली व मुरादाबाद के मध्य खेला गया जिसमें बरेली 8-0 से विजेता हुई। अर्तिका एवं स्तुति ने 3-3 गोल कर हैट्रिक लगाया। निष्ठा व दिया धवन ने 1-1 गोल कर अपनी टीम के जीत के अन्तर को और बढ़ा दिया। 12 अगस्त का लीग मैच विन्ध्याचल मण्डल बनाम सहारनपुर, प्रयागराज बनाम बरेली, मुरादाबाद बनाम आगरा, अयोध्या बनाम मेरठ, देवीपाटन बनाम आजमगढ़ एवं बस्ती बनाम कानपुर के मध्य खेला जायेगा।
निरंकारी मिशन द्वारा नेवादा कचगांव में किया गया वृक्षारोपण
जौनपुर : कचगांव रोड पर ग्राम नेवादा में रमना तालाब के पास ‘वननेस वन’ परियोजना को क्रियान्वित करने हेतु संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउण्डेशन द्वारा मिशन के निरंकारी भक्तों एवं सेवादल सदस्यों द्वारा दोपहर 2:00 बजे से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन क्षेत्रीय संचालक श्री अमरनाथ जी व श्री राजेश प्रजापति जी व श्री श्याम लाल साहू संयोजक के दिशा निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। यह वृक्षारोपण अभियान जनपद के कई ब्रांचो में किया गया। सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं पूज्य निरंकारी राजपिता जी के दिव्य मार्गदर्शन एवं पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु सन् 2021 में ‘वननेस वन’ नामक मेगा वृक्षारोपण परियोजना का आरम्भ किया गया। इस परियोजना का लक्ष्य ‘वृक्षों के समूह’ (लघु वन) का रोपण एवं इनकी देखभाल करना था, जिसके स्वरूप में अब वर्ष दर वर्ष निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।
संत निरंकारी मण्डल के सचिव आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा जी ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सन् 2021 में आयोजित ‘वननेस वन’ परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग डेढ़ लाख के करीब वृक्षों का रोपण किया गया। जिस उत्साह के साथ निरंकारी भक्तों द्वारा इन वृक्षों को रोपित किया गया था उसी उत्साह के साथ वर्ष भर निरंतर उनकी देखभाल भी की गई। जिसके परिणामस्वरूप इन ‘वृक्षों के समूह’ में इतना अधिक विस्तारण हुआ कि अब वह एक ‘लघु वन’ के रूप में प्रदर्शित हो रहा है। इन ‘वृक्षों के समूह’ पर प्रवासी एवं दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों की उपस्थिति भी देखी जा रही है जिनका अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका था। निःसंदेह प्रकृति संतुलन में इन सभी जीवों का अत्याधिक महत्व है।
सन् 2022 में भी ‘वननेस वन’ परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया जिसमें वृक्षों की संख्या बढ़कर 2 लाख के करीब पहंुची। उसके उपरांत वर्ष दर वर्ष निरंतर इनकी संख्या में वृद्धि होती जा रही है और परिणामस्वरूप अब 2.50 लाख के करीब वृक्षों को रोपित किया जा चुका है जिनकी तल्लीनतापूर्वक निरंतर देखभाल भी की जा रही है। मिशन के सेवादारों द्वारा इन वृक्षों को फलित एवं पोषित रखने हेतु उन्हें स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिवेश के अनुसार ही रोपा जा रहा है जिसमें उनकी सुरक्षा एवं बढ़ोतरी के लिए उत्तम जैविक खाद, स्वच्छ जल एवं सिंचाई की नवीनतम तकनीकों का प्रयोग किया जाता है ताकि उनका संपूर्ण रूप से विकास हो सके।आज भारतवर्ष के लगभग 600 से अधिक स्थानों पर विशाल वृक्षारोपण अभियान के रूप में किया गया।
सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली ए बी एस पी पार्टी डॉ0 संतोष मिश्रा
आपके स्वागत में न्यौछावर बा गीत हमार जय संतोष भैया”
जौनपुर।अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष मिश्रा राजा साहब के अभिनंदन सह स्वागत समारोह कार्यक्रम रविवार को देवकली कला गोपीपुर में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत गीत किया गया। उनके स्वागत में राजेश चौबे ने एक गीत प्रस्तुत किया “आपके स्वागत में न्यौछावर बा गीत हमार जय संतोष भैया “गीत को गाया। डॉ संतोष मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभा में आएं हुए सभी आभार साथ ही कार्यक्रम आयोजिका अल्का मिश्रा महिला होते हुए इतने बड़े कार्यक्रम किया इसके लिए इन्हें धन्यवाद। मिश्रा ने कहा कि यह उपस्थित नवजवानों की भीड़ बता रही है की 2027में इन्हीं के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 14बडीं संस्था चैयरमेन हूं लेकिन उनक त्याग करते हुए अतुल्य भारत सर्व समाज पार्टी का गठन किया।इसका उद्देश्य है की समाज में सभी वर्गों का एक सम्मान दिया जाएगा।
2027मे सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जिसमें नवजवानों को ज्यादा अवसर दिया जाएगा। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ पुजींपतियो की है। गरीब कमजोर,व मध्यमवर्गीय लोग परेशान हैं। नवजवानों नौकरी के लिए दर दर भटक रहे हैं।राजा साहब ने कहा कि हमारे सहयोग से जो भी सरकार बनेगी नवजवानों की लिए नौकरी पारदर्शिता पूर्ण दिया जाएगा। इसके साथ भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जिस भी स्तर पर काम करना होगा करेंगे। सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा चाहे इसके लिए जेल भी जाना पड़े कोई परवाह नहीं है। लेकिन भ्रष्टाचार को समाप्त कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाऊंगा। कार्यक्रम का संचालन राजनाथ चौबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का मिश्रा ने किया। इस अवसर पर आजमगढ़ जिला अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी,दीवाकर दुबे, लालचंद मिश्रा, राजेश चौबे, चंदन, रविन्द्र मिश्रा, विंध्यवासनी तिवारी, आयुष,अमन, राहुल, विकास जोगिंदर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जौनपुर से नई दिल्ली के लाल किले में जाएंगे दोनों स्वयं सेवक
#जौनपुर से पीयू के दो स्वयंसेवकों का स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में चयन
#Both volunteers will go from Jaunpur to Red Fort in New Delhi.
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, अभिनव कीर्ति पांडेय विश्वविद्यालय परिसर एवं स्वयंसेविका महक बानो, डॉ.अख्तर हसन रिजवी शिया कालेज, जौनपुर का 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि स्वयंसेवक 2024 के रूप में चुना गया है। दोनों स्वयंसेवक नई दिल्ली के लाल किले की परेड में शामिल होंगे। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई एवं शुभकामना दी। कुलपति प्रो सिंह ने कहा कि “यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
स्वयंसेविका महक बानो
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव ने बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, और यह दर्शाता है कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय न केवल शैक्षणिक बल्कि सामाजिक क्षेत्रों में भी उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित कर रहा है। डॉ. राज बहादुर यादव ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय से दो स्वयंसेवकों का चयन किया गया है।
इस अवसर पर प्रो. देवराज सिंह, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो.प्रमोद यादव, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. प्रमोद कुमार,डॉ. वनिता सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ.सुनील कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शशिकांत यादव,डॉ.विशाल यादव, डॉ,अंकित राय, डॉ. अवधेश मौर्य व अन्य शिक्षकों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।
#सुरेरी की थानेदार प्रियंका सिंह समेत जिले के एक दर्जन थानाध्यक्ष का कार्यक्षेत्र बदला,रोहित मिश्रा बने शाहगंज के नए थानाध्यक्ष
POLICE TRANSFER LIST JAUNPUR: जौनपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल,आधा दर्जन थानों के उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में हुआ परिवर्तन जिले के एसपी अजय पाल शर्मा ने जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण बनाये रखने के लिए जौनपुर पुलिस स्थापना समिति के साथ बनी सहमति के बाद बीती रात एक दर्जन निरीक्षक उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया l
जिसमे निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक मडियाहू से प्रभारी निरीक्षक बदलापुर बनाया गया ,थाना प्रभारी सरायख्वाजा अमित सिंह कुमार को सिंगरामऊ थाने का प्रभारी बनाया गया ,शाहगंज थाने की जिम्मेदारी देख रहे मनोज कुमार ठाकुर को पीआरओ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार दिया गया ,केराकत थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह का तबादला पुलिस लाइन हुआ है l
POLICE TRANSFER LIST JAUNPUR:
निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सुरक्षा भेजा गया ,बदलापुर के थानेदार रोहित मिश्रा को शाहगंज थाने का नया थाने दार बनाया गया है ,तो वही पवारा के थाना अध्यक्ष राजनरायण चौरसिया को सरायख्वाजा की जिममेदारी दी गई ,सुरेरी की थाना अध्यक्ष प्रियंका सिंह को पवारा ,मछली शहर के थाना अध्यक्ष संजय सिंह को केराकत ,जफराबाद से सुनील कुमार वर्मा को सुरेरी ,शाहगंज थाना क्षेत्र में पड़ने वाली पुलिस चौकी बीबी गंज के प्रभारी अनिल कुमार का प्रमोशन करते हुए मडियाहू थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया। सिंगरामऊ थाने की जिम्मेदारी देख रहे तरुन श्रीवास्तव का स्थानांतरण पुलिस लाइन किया गया l
खेतासराय (जौनपुर) स्थानीय बाजार में मुख्य मार्ग पर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। शुक्रवार की रात चोर नगदी समेत हजारों के जेवर चुराकर ले गए। दुकान में पीछे लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में चोर कैद हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। कस्बा के गोलाबाजार मोहल्ला के पुरानी बाजार निवासी दुर्गा प्रसाद सेठ की मेन रोड पर युवराज ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। भुक्तभोगी दुकानदार के अनुसार सुबह वह दुकान खोले तो तिजोरी टूटी मिली। तिजोरी में रखा 10 हजार रुपया, मरम्मत के लिए आया ग्राहक का दो जोड़ी चांदी का पायल, आठ जोड़ी नया चांदी का पायल, लगभग एक दर्जन सोने की कील व अन्य चांदी के जेवरात गायब मिले। चोर दुकान के पीछे दरवाजे के नीचे से ईंट हटाकर अंदर घुसे थे। प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह का कहना है कि अभी थाने मे तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में एजेंसी संचालिका ने किया जागरूक
खेतासराय (जौनपुर):- घरेलू गैंस का इस्तेमाल करते हुए जरूरी सावधानियां रखने से सिलेंडर में आग लगने जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है। गैंस सिलेंडर से होने वाली घटनाओं गैंस संरक्षण के बारे में कस्बा स्थित विटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में जागरूक करते हुए इंडेन गैंस एजेंसी संचालिका एडवोकेट कुसुम ने कही। उन्होंने उक्त कॉलेज में शनिवार को छात्राओ को जागरूक करते हुए कही की इंडेन गैस एंजेसी की तरफ से समय-समय पर लोगों को गैस बचत व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि सिलेंडर को कभी भी फर्श पर लेटा कर एवं टेड़ा करके नहीं चलाना चाहिए, क्योकि सिलेंडर में आग लगने का सबसे बड़ा कारण ही सिलेंडर को फर्श पर टेढ़ा डालने का होता है। इससे आप सब बचे और सावधानी बरतें, ताकि लोगों सुरक्षित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचर्या सुनीता मिश्रा, विभा पाण्डेय, सफिया खान, सुनील मिश्रा, पवन कुमार, अनिल श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव, किश्वर व सुल्ताना मौजूद रही।