Home Blog Page 254

स्कूटी से गिरकर अधेड़ की मौके पर ही मौत.

0

#Middle-aged man dies on the spot after falling from scooter in jaunpur

चंदवक ( जौनपुर ) चंदवक थाना क्षेत्र के चंदवक नारेपार की निकट स्वमं ही स्कूटी चलाकर जा रहा ब्यक्ति की किसी कार्यवश के लिए स्वयं ही गिर गया गिरने से सर मे भारी चोट लगने के वजह से अधेड़ ब्यक्ति विधार्थी राम पुत्र स्व भोभल राम की मौके पर ही मौत हो गई । वही अगल बगल गांव के लोगों ने देखा तुंरत डायल 112 को फोन मिलाया डारल 112 ने डायल 108 डायल कर एंबुलेंस को फोन कर बुलाया वही ग्रामीणों एवं पुलिस के सहायता से घायल अधैड ब्यक्ति को लादफानकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरीबारी ले जाएगा जहां डाक्टरो की टीम ने देखते ही मौत घोषित कर दिया।वहीं सीएचसी डोभी पर परिजनों के पहुचते चीख पुकार मच गया मौके पर चंदवक थाना प्रभारी मय फोर्स पहुचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के कार्यवाही के पक्रिया के लिए भेजने मे जुट गए। वही इस मामले को होते क्षेत्र में शोरमच गया ।

विद्यालय में बच्चों की संख्या और शिक्षकों के अनुपात पर हाईकोर्ट सख्त

0
विद्यालय में बच्चों की संख्या और शिक्षकों के अनुपात पर हाईकोर्ट सख्त
विद्यालय में बच्चों की संख्या और शिक्षकों के अनुपात पर हाईकोर्ट सख्त

#High Court is strict on the ratio of number of children and teachers in school

उत्तर प्रदेश के विद्यालय में बच्चों की संख्या कम होने व शिक्षकों के अनुपात पर हाईकोर्ट का सख्त निर्देश 


प्रयागराज :इलाहबाद हाईकोर्ट ने आज शिक्षा पर सख्त निर्देश जारी किया है,विद्यालय में बच्चों की संख्या कम होने व शिक्षकों के अनुपात पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज व अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा उ प्र से व्यक्तिगत हलफनामे में छात्र अध्यापक अनुपात पर सरप्लस अध्यापकों की पहचान, उनके समायोजन एवं उन्हें चिन्हित करने का  तरीका स्पष्ट करने का आज निर्देश दिया है और कहा है कि विभिन्न स्कूलों में समायोजन का पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाय। याचिका की अगली सुनवाई की तिथि 8अगस्त नियत करते हुए तब तक तबादला करने पर रोक लगा दी है।

UP STF शहाबुद्दीन के कॉन्ट्रैक्ट किलर पंकज यादव के बीच चली गोली,गिरफ्तारUP NEWS:

यह आदेश न्यायमूर्ति एस डी सिंह तथा न्यायमूर्ति डोनादी रमेश की खंडपीठ ने नीरजा व 50अन्य सहायक अध्यापकों की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। याचियों का कहना है कि गोविंद कौशिक व 116अन्य  इसी समान केस में हाईकोर्ट ने शिक्षा निदेशक बेसिक से प्राप्त जानकारी के अनुसार याचिका निस्तारित कर दी थी।और कार्यवाही छः हफ्ते में पूरी करने का निर्देश दिया था। निदेशक ने बताया था कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011के नियम 10के अनुसार सत्र 2024-25जो 11अप्रैल24 से शुरू हुआ है, में 30जून 24को स्कूलों में छात्र संख्या व अध्यापक के अनुपात को आधार मानकर समायोजन व तबादला किया जायेगा।

कोर्ट ने छः हफ्ते में लिस्ट तैयार करने का आदेश देते हुए याचिका निस्तारित कर दी थी और कहा था कि फिर से वाद कारण उत्पन्न हो तो दुबारा कोर्ट आ सकते हैं। कोर्ट ने कहा उम्मीद थी कि राज्य प्राधिकारी छात्र अध्यापक अनुपात के अनुसार सरप्लस अध्यापकों का पता कर जिले में वरिष्ठता के अनुसार तैनाती जिले का पुनर्निधारण कर लेंगे। 31जुलाई 24को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने पत्र लिखा ,जिसमें सरप्लस के समायोजन का उल्लेख है। यह कार्यवाही लगता है जल्दबाजी में की गई है। कोर्ट कोई आदेश जारी करें इससे पहले सरकारी व बोर्ड के वकीलों ने जानकारी लेने की मोहलत मांगी।जिसपर कोर्ट ने समय दिया किंतु कहा जानकारी से काम नहीं चलेगा, अधिकारी व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर स्थिति स्पष्ट करें। सुनवाई 8अगस्त को फिर से होगी।

जौनपुर:किसानो को इस महीने कृषि यंत्रो की बुकिंग ई-लाटरी से किया जायेगा   

0
जौनपुर:किसानो को इस महीने कृषि यंत्रो की बुकिंग ई-लाटरी से किया जायेगा   
JAUNPUR NEWS

JAUNPUR NEWS : जौनपुर के किसान भाइयो के लिए जरुरी सूचना अपर मुख्य सचिव उ0प्र0, शासन के परिपालन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डी0एल0ई0सी0) की देख-रेख में कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेण्ट आफ क्राप रेजीड्यू (सी0आर0एम0) योजना के अन्तर्गत कस्टम हायरिंग केन्द्र (ग्रामीण उद्यमी हेतु) के वितरण हेतु कृषकों का चयन विभागीय पोर्टल  upagriculture.up.gov.in के माध्यम से आनलाइन ई-लाटरी के द्वारा 09 अगस्त को जौनपुरके 03 विकासखण्ड करंजाकला, रामनगर एवं बरसठी के कृषक जिनके द्वारा कस्टम हायरिंग केन्द्र (ग्रामीण उद्यमी हेतु) की बुकिंग की गयी है, का चयन किया जायेगा। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर में सम्पन्न कराया जायेगा। उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने अवगत कराया है कि जिन किसान भाइयों द्वारा उक्त यंत्र की बुकिंग की गयी है, एवं ई-लाटरी हेतु चयन प्रक्रिया में हैं, उनसे अनुरोध है कि वह उक्त स्थल पर 09 अगस्त  को पूर्वान्ह् 11.30 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

खबर सेवा योजना कार्यालय की 

सेवायोजन कार्यालय कैम्पस में 08 अगस्त  को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर निकट नारायण नर्सिंग होम जौनपुर में 08 अगस्त  को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई0टी0आई0 एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी जौनपुर शशिकान्त सरोज ने बताया की रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई0डी0प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें। सेवायोजन वेब पोर्टल- https://rojgaarsangam.up.gov.in/  के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

खबर यह भी : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का सत्र 2024-25 प्रारंभ 


खबर यह भी : जमैथा गांव निवासी बाल चित्रकार को मिला PM मोदी का पत्र,जिले में खुशी का माहौल

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का सत्र 2024-25 प्रारंभ 

0
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का सत्र 2024-25 प्रारंभ 
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का सत्र 2024-25 प्रारंभ 

 #वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय मैकेनिकल इंजीनियरिंग के नवप्रवेशित छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सत्र 2024-25 से प्रारंभ हो रहे नए पाठ्यक्रम डिप्लोमा (पॉलीटेक्निक)  इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) के दीक्षारंभ कार्यक्रम के पहले दिन का आयोजन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के कांफ्रेंस हॉल में बुधवार को किया गया।

इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो सौरभ पाल ने विद्यार्थियों ने कहा कि यह गर्व और प्रसन्नता की बात है कि आप सभी हमारे पॉलिटेक्निक संस्थान में अपना शैक्षिक सफर शुरू कर रहे हैं। पॉलिटेक्निक इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग  (प्रोडक्शन) का उद्देश्य केवल तकनीकी शिक्षा प्रदान करना नहीं है,  बल्कि आपको एक समग्र विकास के अवसर देना भी है। आपका चयन इस प्रतिष्ठित संस्थान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपने अध्ययन के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहेंगे तथा इसके साथ ही सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी भाग लेकर अपनी क्षमताओं को और विस्तारित करेंगे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉक्टर संदीप कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि प्रोडक्शन में पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रम छात्रों को उत्पादन प्रक्रिया की गहरी समझ प्रदान करता है, इससे विभिन्न निर्माण तकनीकों का ज्ञान मिलता है, जैसे कि कास्टिंग, फोर्जिंग, वेल्डिंग आदि।  प्रोडक्शन पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रम के बाद रोजगार के अवसर अधिक होते हैं, क्योंकि छात्रों को विशिष्ट कौशल और ज्ञान प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़े : जमैथा गांव निवासी बाल चित्रकार को मिला PM मोदी का पत्र,जिले में खुशी का माहौल

उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना प्रदान की। इस अवसर पर नवप्रवेशित छात्रों को प्रो. रजनीश भास्कर,  प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. संतोष कुमार,  डॉ विक्रांत भटेजा,  प्रो रवि प्रकाश, डॉ मनीष प्रताप सिंह , शिक्षकगढ़ डॉ. रामनारायण यादव,  डॉ दीप प्रकाश सिंह, डॉ हेमंत कुमार सिंह, शशांक दुबे, हिमांशु तिवारी, अंकुश गौरव एवं अन्य शिक्षकों तथा तकनीकी कर्मचारियों श्री संतोष कुमार उपाध्याय, कृष्ण कुमार मिश्रा और राकेश कुमार से परिचित करवाया गया। इसके  बाद छात्रों को पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम संयोजक डॉ नवीन चौरसिया, सहसंयोजक सुबोध कुमार एवं मो रेहान द्वारा विभिन्न विभागों के प्रयोगशालाओं का भ्रमण भी कराया गया 

अटेवा बक्शा के पदाधिकारियों ने नवागत BEO शिखा मिश्रा का किया स्वागत 

0
अटेवा बक्शा के पदाधिकारियों ने नवागत BEO शिखा मिश्रा का किया स्वागत 
अटेवा बक्शा के पदाधिकारियों ने नवागत BEO शिखा मिश्रा का किया स्वागत 

# अटेवा बक्शा ब्लॉक इकाई  के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा का किया स्वागत 

जौनपुर : अटेवा बक्शा ब्लॉक इकाई  के पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा को बुके देकर  भव्य स्वागत किया आज बीआरसी बक्शा पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती शिखा  मिश्रा जी को बुके एवं पुष्प गुच्छ देकर राष्ट्रीय संगठन अटेवा ईकाई बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष लालचंद यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। तथा बताया गया कि हमारे संगठन की देन है ‌कि निवर्तमान खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री उदयभान कुशवाहा को पुरानी पेंशन से अक्षांदित करके बक्शा से विदाई करने कार्य किया है।

यह भी पढ़े : जमैथा गांव निवासी बाल चित्रकार को मिला PM मोदी का पत्र,जिले में खुशी का माहौल

हम आशा और उम्मीद करते हैं कि यदि आप अपना तीन वर्ष कार्यकाल पूर्ण करती है ईश्वर ने चाहा तो आने वाले तीन वर्ष के पश्चात इसी तरह जुलाई अगस्त के माह में आप को भी पुरानी पेंशन आच्छादित करके विदाई समारोह करने का कार्य करेगा।कार्यक्रम में अटेवा ईकाई बक्शा के सभी पदाधिकारी एवं जिला संयुक्त मंत्री ब्रह्मशील यादव ,आशीष लोहिया एवं कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

JAUNPUR: विश्व स्तनपान सप्ताह में महिलाओं को किया जागरुक

0
JAUNPUR विश्व स्तनपान सप्ताह में महिलाओं को किया जागरुक
JAUNPUR विश्व स्तनपान सप्ताह में महिलाओं को किया जागरुक

JAUNPUR NEWS जौनपुर- गत दिवस नगर की महिला डॉक्टर की संस्था जौनपुर आब्स एवं गायनी सोसाइटी ने विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव डॉ .शैली निगम ने किया। संस्था की अध्यक्ष डा० शुभा सिंह ने वहाँ उपस्थित महिलाओं  को स्तनपान के महत्व के बारे में बताते हुए कहा यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न भ्रांतियों का स्तनपान से संबंधित भ्रांतियों का निवारण करते हुए पहले गाढ़े पीले दूध को बच्चों के लिए अमृत समान बताया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. प्रियम्बदा सिंह ने स्तनपान की विभिन्न स्थितियो के बारे में बताया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा० शकुन्तला यादव ने स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार पर जानकारी दी। जिला महिला चिकित्साल  के सी. एम. एस. डा० एम. के. गुप्ता ने शिशु में स्तनपान न करवाने की वजह से गम्भीर रोग होने का खतरा बताया।
कार्यक्रम की संयोजिका  डा. जया राय ने सभी का आभार प्रकट किया। चिकित्सकों ने उपस्थित मरीजों को फल वितरित किया। कार्यक्रम में डा० शिल्पी सिंह सूर्यप्रताप, ज्ञानेंद्र, अजय, नीलू,रेनू व आशा मंजू आदि लोग उपस्थित रहे l 

जमैथा गांव निवासी बाल चित्रकार को मिला PM मोदी का पत्र,जिले में खुशी का माहौल

0

#Child painter resident of Jamitha village receives letter from PM Modi, atmosphere of happiness in the district jaunpur

जमैथा गांव निवासी बाल चित्रकार को मिला पीएम मोदी का पत्र ,परिवार में खुशी का माहौल ।

जौनपुर । जफराबाद जमैथा गांव के छोटे बच्चे कृष्णा शुक्ला को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोत्साहन पत्र भेजा है इससे परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है ।गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 16 मई को PM नरेंद्र मोदी नगर के तिलकधारी महाविद्यालय में प्रचार हेतु आए थे । उसी जनसभा में जमैथा बड़ा गांव निवासी सुधाकर शुक्ला के पुत्र कृष्णा शुक्ला पी एम का स्केच बना कर आगे खड़ा था ।


मोदी जी की नजर बच्चे पर गई और बच्चे की तारीफ करते हुए अपने सुरक्षा कर्मियों से पेंटिंग मगवाया और और कहा की तुम अच्छी पेंटिंग बनाते हो ।आगे चलकर अच्छे पेंटर बनोगे । और कहा था की तुम्हे पत्र भेजूंगा । ढाई महीने बाद डाक से पत्र मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है ।

जमैथा गांव निवासी बाल चित्रकार को मिला PM मोदी का पत्र,जिले में खुशी का माहौल

कृष्णा शुक्ला की मां सैंट प्रैट्रिक्स स्कूल में शिक्षिका है । पिता सुधाकर शुक्ला राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है । कृष्णा शुक्ला इस समय मुंबई के कैंब्रिज स्कूल से पढ़ाई कर रहा है । बच्चे की रुचि चित्रकला के साथ साथ क्रिकेट में भी है । इस अवसर पर शुभ चिंतकों व विभिन्न सामाजिक संगठन ने बधाई दिया है ।

जौनपुर में अगस्त में मिलने वाले फ्री राशन का वितरण इस बार ब्लॉकवार किया जाएगा

0

# This time the distribution of free ration available in Jaunpur in August will be block wise.

जौनपुर में अगस्त माह के राशन वितरण का इंतजार कर रहे लोगो के लिए जरूरी सूचना प्राप्त हुई है ,आज से शुरू हो रहे खाद्यान्न वितरण का कार्यक्रम इक्कीस अगस्त तक किया जाएगा, सभी को इस बात की जानकारी हो इस लिए पूर्ति अधिकारी ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत माह- अगस्त, 2024 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का, निःशुल्क वितरण 07 अगस्त से 21 अगस्त के मध्य किया जायेगा।

जौनपुर में इस अवधि में अन्त्योदय राशनकार्डधारकों के लिए माह-फरवरी, 2024 में वितरणोंपरान्त अवशेष बाजरा का वितरण माह-अगस्त, में किया जाना है, जिसके दृष्टिगत माह-अगस्त, 2024 में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डो पर खाद्यान्न की मात्रा का ब्लॉकवार निम्नवत् वितरण किया जायेगा :- विकास खण्ड केराकत जलालपुर, डोभी मुफ्तीगंज, बरसठी, सुईथाकला, करंजाकला, धर्मापुर, सिकरारा, सिरकोनी में प्रत्येक अन्त्योदय कार्ड पर, 14 किग्रा0 गेहूँ, 02 किग्रा0 बाजरा एवं 19 किग्रा0 चावल का वितरण किया जायेगा (जब तक कि अवशेष बाजरा का वितरण पूर्ण न हो जाये), अवशेष बाजरा के वितरणोंपरान्त प्रत्येक अन्त्योदय कार्ड पर 14 किग्रा0 गेहूँ एवं 21 किग्रा0 चावल तथा प्रत्येक पात्र गृहस्थी कार्ड की प्रत्येक यूनिट पर 02 किग्रा0 गेहूँ व 03 किग्रा0 चावल का वितरण किया जायेगा। प्रत्येक पात्र गृहस्थी कार्ड की प्रत्येक यूनिट पर 02 किग्रा0 गेहूँ व 03 किग्रा0 चावल, विकास खण्ड बक्शा, बदलापुर, महाराजगंज, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, खुटहन, शाहगंज, रामपुर, रामनगर, मड़ियाहूँ में प्रत्येक अन्त्योदय कार्ड पर 14 किग्रा0 गेहूँ एवं 21 किग्रा0 चावल तथा प्रत्येक पात्र गृहस्थी कार्ड की प्रत्येक यूनिट पर 02 किग्रा0 गेहूँ व 03 किग्रा0 चावल वितरित किया जायेगी।  जौनपुर में समस्त उचित दर दुकानों पर वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत खाद्यान्न प्राप्त किये जाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। खाद्यान्न व बाजरा के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। उक्त योजनान्तर्गत खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2024 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।

तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि वे पूर्व में जारी सोशल डिस्टेन्सिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए नियमानुसार लाभार्थियों/राशनकार्डधारकों में खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपनी उचित दर दुकानों पर उक्त योजना के सम्बन्ध में इसकी सूचना चस्पा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये।

UP STF शहाबुद्दीन के कॉन्ट्रैक्ट किलर पंकज यादव के बीच चली गोली,गिरफ्तार

0

#UP STF arrested Mukhtar Ansari Shahabuddin’s contract killer PANKAJ YADAV In gorakhapur

गोरखपुर: UP STF डीके शाही की टीम को मिली बड़ी सफलता मुख्तार अंसारी शहाबुद्दीन समेत तमाम गैंग के लिए भाड़े पर काम करने वाले कॉन्ट्रेक्ट किलर पंकज यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार , मुख्तार अंसारी, शहाबुद्दीन के लिए काम करने वाला कॉन्ट्रेक्ट किलर पंकज यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल

आज बुधवार को गोरखपुर को मिली बड़ी सफलता मुख्तार अंसारी, शहाबुद्दीन समेत अन्य गिरोह के लिए भाड़े पर हत्या करने वाला कांट्रैक्ट किलर था एक लाख का इनामी कांट्रैक्ट किलर पंकज यादव एसटीएफ के मुठभेड़ में गोली से हुआ घायल आज एसटीएफ गोरखपुर को मिली एक बड़ी सफलता । जनपद- मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में लगभग 5.20 बजे मुख्तार अंसारी एवम् बिहार के माफिया शहाबुद्दीन और अन्य गिरोहों के लिए भाड़े पर हत्या करने वाला कॉंट्रैक्ट किलर एवं मन्ना सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह एवं उसके पुलिस सुरक्षा कर्मी की सनसनीखेज हत्या करने वाला व 1 लाख का इनामी बदमाश व 3 दर्जन से अधिक आपराधिक इतिहास पंकज यादव निवासीं ग्राम तहिरापुर थाना रानीपुर जनपद मऊ डी के शाही एवं एसटीएफ गोरखपुर की टीम से मुठभेड़ मे घायल हुआ। जिसे तत्काल चिकित्सा हेतु नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मौके से एक अदद पिस्टल 32 बोर व 1 अदद रिवॉल्वर 1 दोपहिया गाड़ी बरामद हुआ है। मौक़े से एक भियुक्त भागने में सफल रहे हैं जिनकी तलाश पुलिस आस पास के थाना क्षेत्रों में कर रही है।

लड़की को भगा कर ले जाना युवक को पड़ा भारी FIR दर्ज,जल्द होगी गिरफ़्तारी 

0
लड़की को भगा कर ले जाना युवक को पड़ा भारी FIR दर्ज,जल्द होगी गिरफ़्तारी 
लड़की को भगा कर ले जाना युवक को पड़ा भारी FIR दर्ज,जल्द होगी गिरफ़्तारी 

शाहगंज क्षेत्र के एक गांव से लड़की को भगा कर ले जाना युवक को पड़ा भारी मुकदमा दर्ज ,पुलिस जल्द करेगी गिरफ़्तारी     

जौनपुर : पुलिस ने आज एक मामले में बड़ा आदेश  जारी किया है नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने वाले व उसके सहयोगियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराते हुए यथाशीघ्र लड़की की सकुशल बरामदगी करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए  निर्देश दिए गए है ,आज मंगलवार को कार्यालय अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताविक सबरहद गांव मानपुर थाना कोतवाली शाहगंज की रहने वाली पीड़ित माँ ने अपनी नाबालिग पुत्री जो कक्षा 12 की छात्रा है, जिसको दो अगस्त को उसके गॉव के सतेन्द्र कुमार द्वारा बहला फुसलाकर साथ लेकर भगा ले जाया गया । 

यह भी पढ़े : JAUNPUR CRIME: जौनपुर के आधा दर्जन हिस्ट्रीशीटरो को सुनाई गई सजा 

सतेन्द्र कुमार एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है वह पीड़िता की पुत्री की हत्या न कर दें या किसी शहर में ले जाकर बेच न दें, इस आशंका के भयवश परेशान व दुखी होकर पीड़िता अपने पति के साथ आज अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया से मिलकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया गया ।प्रकरण की संवेदनशीलता व गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा क्षेत्राधिकारी शाहगंज व थाना प्रभारी से वार्ता कर उन्हे निर्देशित करते हुए प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कारकर सतेन्द्र कुमार, सुभाषचन्द्र, ज्ञानमती, सिकन्दर व बादल के विरूद्ध तत्काल थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 255/24 धारा 137(2),87,35(3) बीएनएस में पंजीकृत करवाया गया । 

यह भी पढ़े : FREE O LEVEL CCC कम्प्यूटर कोर्स 2024 की अंतिम तिथि 12 अगस्त    

क्षेत्राधिकारी शाहगंज तथा थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अभियुक्तों का कॉल डिटेल प्राप्त कर लोकेशन आदि चेक कर एवं सभी संसाधनो का उपयोग करते हुए हर सम्भव प्रयास कर अपहृता की सकुशल बरामदगी करें ।नियमानुसार बयान कराएं व साक्ष्य के आधार पर विवेचना का निस्तारण करना सुनिश्चित करें अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार स्थानीय पुलिस अपहृता को सकुशल बरामद करने की दिशा में लग गयी है ।