बाबा अमरनाथ बर्फानी का जत्था जौनपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए हुआ रवाना
बाबा अमरनाथ बर्फानी का जत्था जौनपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए हुआ रवाना
#Baba Amarnath Barfani’s group leaves for Amarnath Yatra from Jaunpur
जौनपुर ।दो दशक से अधिक इस वर्ष में भी जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति सुतहटी बाजार जौनपुर के बैनर तले 101 भक्तों का जत्था सिटी स्टेशन से बेगमपुर एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा जम्मू कश्मीर स्थित जय बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ जत्था का नेतृत्व तीर्थराज धर्मपाल अजय वर्मा कर रहे हैं बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के सेवादार अजय वर्मा अज्जू जी ने बताया कि जत्था में शामिल भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन उपरांत कश्मीर में माता खीर भवानी श्रीनगर में स्थित शंकराचार्य मंदिर एवं अन्य जगह का दर्शन पूजन करने के उपरांत कटरा के लिए रवाना होंगे वहां पर माता वैष्णो जी शिवखोड़ी के दर्शन करेंगे समिति के लोग जुलूस के रूप में नाचते गाते महिलाएं पुरुष बच्चे सिटी स स्टेशन के लिए रवाना हुए उनका उत्साह देखते ही बनता है l
भक्त जयकारे लगाते चल रहे थे बाबा अमरनाथ बर्फानी दक्षिण कश्मीर में स्थित 14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है सबसे खास बात गुफा के बाहर चारों तरफ कच्ची बर्फ रहता है जबकि गुफा के अंदर बाबा का शिवलिंग ठोस बर्फ से बनता है जहां दूर-दूर तक कोई भी जीव नहीं रहते हैं वहां पर दो जोड़ा कबूतर का होना अपने आप में आश्चर्यचकित करता है यात्रा में तीर्थराज गुप्ता धर्मपाल चौधरी शकुंतला चौधरी रुक्मणी गुप्ता इत्यादि लोग शामिल है सिटी स्टेशन पहुंचने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया उमेश श्रीवास्तव सभासद नंदलाल यादव वसंत प्रजापति संतोष मौर्य मुन्ना सिंह जय विजय सोनकर जितेंद्र कुमार पप्पू यशवंत साहू सतीश सिंह त्यागी मनोज पटेल सरस गौड़ पूर्व सभासद राम सिंह मौर्य दीपक मिश्रा दीपू महेंद्र गुप्ता सनी चौधरी रवि चौधरी विशाल गुप्ता भारत गुप्ता इत्यादि लोग शामिल थे
#ATEWA कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न: सदस्यता अभियान पर दिया गया जोर
JAUNPUR NEWS अटेवा जौनपुर की कार्यकारिणी की बैठक उत्सव मोटल वाजिदपुर जौनपुर में ATEWA जिला संयोजक चन्दन सिंह और जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई जिसमें सदस्यता अभियान और अटेवा के आगामी कार्यक्रमों के सम्बंध में विचार किया गया। जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने सदस्यता अभियान हेतु रसीद का वितरण करते हुए अधिक से अधिक सदस्यता की अपील की । बैठक में जिला कार्यकारिणी और कुछ ब्लॉक इकाइयों की कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया जिसमें मुख्य रूप से…
डॉ नीरज कुमार यादव ( प्रधानाचार्य जनता जनार्दन इण्टर कॉलेज मेहँदी ) को अध्यक्ष अटेवा मड़ियाहूं, राजेश कुमार यादव को अध्यक्ष अटेवा बरसठी, लाल चन्द चौरसिया जिला उपाध्यक्ष, शान्त सिंह जिला मीडिया प्रभारी, अखिलेश सिंह रामपुर जिला आई टी सेल सह प्रभारी, प्रेम चन्द यादव, अनिल चौधरी एवं विनय कुमार मौर्य को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, डॉ हरे कृष्ण सिंह जिला प्रचार मंत्री, आलोक सिंह एवं अरुण प्रकाश यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य, बनाये गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजिका अटेवा महिला विंग डॉ यामिनी सिंह एवं संयोजन जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज ने किया।
JAUNPUR:प्रधानों एवं सदस्यों के चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी
# Program continues for election of heads and members in jaunpur
JAUNPUR NEWS जौनपुर : राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ की अधिसूचना 15 जुलाई, द्वारा ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों पदों, जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। उक्त के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) जनपद के रिक्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों उप निर्वाचन, जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार कराये जाने का निर्देश देता हूँ।
नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अन्तिम 22 जुलाई को पूर्वान्ह् 10.00 बजे से अपरान्ह् 04 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 23 जुलाई पूर्वान्ह् 10.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेना 24 जुलाई, पूर्वान्ह् 10.00 बजे अपरान्ह् 03.00 बजे, प्रतीक आवंटन 24 जुलाई अपरान्ह् 03.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 06 अगस्त प्रातः 07.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक, मतगणना 08 अगस्त प्रातः 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा। क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों के रिक्त स्थानों/पदों पर निर्वाचन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा 18 जुलाई, को सार्वजनिक सूचना निर्गत की जायेगी।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस निर्वाचन कार्यक्रम को प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित कराते हुए व्यापक प्रचार कराया जायेगा और गाँवों में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को इसकी सूचना दी जायेगी। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और JAUNPUR जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा सार्वजनिक सूचना निर्गत होने के साथ ही नामांकन पत्रों का विक्रय प्रारम्भ हो जाएगा। उक्त उप निर्वाचन उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (सदस्यों का निर्वाचन) नियमावली 1994 के अनुसार सम्पन्न होगा।
उपर्युक्त उप निर्वाचन में नाम निर्देशन पत्रों का विक्रय, नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने, उनकी जाँच करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा प्रतीक आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर तथा जिला पंचायत सदस्यों के लिए जिला मुख्यालय पर होगा। सभी मतों की गणना क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी।
सदस्य क्षेत्र पंचायत के स्थानों/पदों का निर्वाचन परिणाम क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर तथा सदस्य जिला पंचायत के स्थानों/पदों का निर्वाचन परिणाम जिला मुख्यालय पर घोषित किया जाएगा। उपर्युक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
NPS के फ्रेम में पुरानी पेंशन नामंजूरःडॉ प्रदीप सिंह
#Old pension not accepted in NPS frame: Dr. Pradeep Singh
पुरानी पेंशन बहाली हेतु राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया पुर्नस्मारक ज्ञापन
JAUNPUR NEWS :NPS एनपीएस के विरोध एवं पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को धरना स्थल कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के समस्त घटक संघों एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एकजुटता दिखाई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली से हमारा भविष्य सुरक्षित होगा।केंद्र सरकार द्वारा एनपीएस की समीक्षा हेतु मार्च 2023 में गठित टीवी सोमनाथन समिति की रिपोर्ट आगामी बजट सत्र में पेश किया जाना है जिसमें अगर एनपीएस के फ्रेम में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की सिफारिश होगी तो कर्मचारी एवं शिक्षक संगठन इसका घोर विरोध करेंगे। हमें हूबहू पुरानी पेंशन व्यवस्था चाहिए जिसका लाभ माननीय जनप्रतिनिधियों से लेकर 01 अप्रैल 2005 के पूर्व के शिक्षक एवं कर्मचारी वर्तमान में पा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह
यादव,माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष सुधाकर सिंह एवं जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु जिले के समस्त कर्मचारी एवं शिक्षक संगठन पूर्व में स्थगित आंदोलन को पुनः चरणबद्ध ढंग से चलाने हेतु एकजुट हो गए हैं । संयुक्त परिषद के जिला मंत्री देवेश कुमार यादव ने कहा कि आज हम लोग पुरानी पेंशन बहाली हेतु मा. प्रधानमंत्री जी, केंद्रीय वित्त मंत्री जी एवं मा. मुख्यमंत्री जी उ० प्र० को संबोधित अनुस्मारक ज्ञापन जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से प्रेषित कर रहे हैं भविष्य में अगर मुद्दे का समाधान नहीं निकलता है तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध रूप से गंभीर आंदोलन होंगे। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीबी सिंह ने कहा कि पूरे देश के कर्मचारी एवं शिक्षक अनवरत रूप से पुरानी पेंशन बहाली हेतु संघर्षरत हैं जिसके परिणाम स्वरूप कुछ राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हुयी तथा उत्तर प्रदेश में 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष बाद में चयनित कर्मचारी एवं शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाली का विकल्प उपलब्ध कराया गया। सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव एवं संजय चौधरी ने पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न कर्मचारी हितों के मुद्दों पर मिलकर संघर्ष करने की बात कही।
विभिन्न संगठनों के कर्मचारी एवं शिक्षक नेताओं के संबोधन के बाद सभी जुलूस की शक्ल में अनुस्मारक ज्ञापन देने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर ने अनुस्मारक ज्ञापन लिया तथा संबंधित को प्रेषित करने की बात कही। जुलूस की शक्ल में चल रहे कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ पुरानी पेंशन बहाल करो, बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन, पेंशन कोई भीख नहीं है,यह अधिकार हमारा है, हमारी मांग हूबहू पुरानी पेंशन आदि नारे लगाए तथा उससे संबंधित तख्तियां भी हवा में लहराई।
अनुस्मारक ज्ञापन देने वाले विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों में जिला संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ फूलचंद कनौजिया,डॉ राजेश कुमार यादव, राम बचन मौर्य, विक्रम कुमार, अभय सिंह सुरेश कुमार, रामकृष्ण पाल, सकल नारायण पटेल, इं सुजीत विश्वकर्मा, विवेकानंद, इंदु प्रकाश यादव अटेवा, विशाल सिंह, यशवंत सिंह,अजय सिंह, सरताज सिंह, विपिन यादव, तेज बहादुर राणा, शिवकुमार यादव, दिनेश यादव,अनामिका सिंह, गीता देवी, अजय लाल मौर्य, अजय राजभर, प्रमोद अग्रहरी, प्रमोद शर्मा, कुलदीप यादव,शिवहरि सिंह,अभय यादव रामलाल पाल, सरोज कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्त ने किया।
उ.प्र.मा.शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष की धरने में शामिल होने की अपील
शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय कर रही सरकार:नरसिंह बहादुर सिंह
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह ने मंगलवार को तीन दिवसीय धरने को लेकर विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया। उन्होंने 18,19 और 20 जुलाई को शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में आयोजित विशाल धरने में भारी से भारी संख्या में शामिल होने के लिए अपील की। उन्होंने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार संवेदन हीनता की सारी हदें पार कर चुकी है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि 9 नवंबर से तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति के मामले में वेतन देने तथा सेवा जारी रखने के न्यायालय के आदेश की अवमानना के प्रकरण को न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। यह ऐसी सरकार है जो न्यायालय के आदेश को भी दरकिनार करके लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय और अत्याचार किया है। सरकार शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के ‘बुढ़ापे की लाठी’ पुरानी पेंशन को छीनने का काम कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार मांगों को न सुनकर अपनी तानाशाही और निरंकुशता का परिचय दे रही है इसलिए यह तानाशाहों की सरकार है।
उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्राथमिक शिक्षकों के समर्थन की बात कही। उन्होंने सख्त लहजे में सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि सरकार मांगे पूरी नहीं करती है तो प्रदेश के सभी शिक्षक मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करने को बाध्य हो सकते हैं। तदर्थ शिक्षकों की मांगे, कैशलेस चिकित्सा की सुविधा, पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए पुरानी सेवा नियमावली लागू करना आदि प्रमुख मांगे गिनाईं। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए विधायकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने तथा शिक्षकों को पेंशन से वंचित करने का दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया। उपाध्यक्ष ने ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन, इंटर कॉलेज रानीपुर, समाजवादी इंटर कॉलेज, बृजेश इंटरमीडिएट कॉलेज, सहकारी इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों में शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से धरने में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अजय प्रकाश सिंह, अवधेश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ,घनश्याम यादव, रामदत्त सिंह प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।
जौनपुर के आशीष यादव को UPSC में मिली 81वीं रैंक,बड़े पद पर होगा चयन
#पहले प्रयास में जौनपुर के आशीष यादव को मिली UPSC की परीक्षा में सफलता
ASHISH KUMAR YADAV UPSC JAUNPUR : जौनपुर के आशीष यादव बनेंगे बड़े अधिकारी जौनपुर जिले के आशीष यादव ने यूपीएससी की परीक्षा में 81वीं रैंक लाकर जिले का मान बढ़ाया है,अब उनका चयन बड़े पद पर होगा जौनपुर के रहने वाले आशीष कुमार यादव के पिता एक किसान है उनकी इस सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों में उत्साह है लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार कर रहे है l आशीष यादव बचपन से ही अफसर बनने का सपना देखा था जो अब पूरा होता नजर आ रहा है l
JAUNPUR से हुई है इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन मास्टर फिर अर्थशास्त्र के विषय में शोधार्थी के रूप में जेआरएफ के छात्र रहे बताया जाता है कि ASHISH KUMAR YADAV शुरू से ही मेहनती रहे हैं, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले आशीष कुमार यादव ने यूपीएससी की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण करते हुए UPSC में 81 वीं रैंक हासिल किया अब सहायक भविष्य निधि आयुक्त पद पर चयन होने से जिले का नाम रोशन किया है उनके घर पर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है l
गांव के पढ़ने वाले छात्र भी अपने आप में उत्साहित नजर आ रहे है आशीष यादव यूपीएससी की परीक्षा में मिली इक्क्यासवीं रैंक अशीष जनपद जौनपुर खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा हारिकापुर गांव के रहने वाले है आशीष कुमार यादव का चयन सहायक भविष्य निधि आयुक्त एपीएफसी के पद पर हुआ है पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी द्वारा आयोजित इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर उन्होंने घर वालों व क्षेत्र का नाम रोशन किया है l
जौनपुर में रहकर हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षा पास की
आशीष यादव की यूपीएससी की परीक्षा में 81वीं रैंक आई है अर्थशास्त्र के शोधार्थी आशीष ने अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षा जौनपुर में रहकर यूपी बोर्ड से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और मास्टर किया है वर्तमान में आशीष यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ही अर्थशास्त्र विषय में जेआरएफ शोधार्थी है चाचा ने दी विशेष सलाह ASHISH KUMAR YADAV के पिता अमरनाथ एक किसान है ,उनकी माता निर्मला देवी गृहणी है चाचा राजनाथ यादव हमेशा से ही बच्चों को ईमानदारी पूर्वक मेहनत करने की सलाह देते रहे हैं इसका परिणाम है कि एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों को ऊंचे पदों पर सफलता मिलने का सिलसिला जारी रहा आशीष यादव यह मानते है कि उनकी इस सफलता में गुरु और बड़े भैया का विशेष योगदान रहा है आशीष यादव के भाई विनय यादव उत्तरप्रदेश सरकार में सिपाही है l
आशीष की चाची किरण देवी आंगनवाड़ी में कार्यकत्री है, पिता किसान :
आशीष यादव ने अपनी सफलता में अपने गुरु डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा व बड़े भैया का विशेष योगदान होना बताया आशीष की चाची किरण देवी आंगनवाड़ी में कार्यकत्री है ,विशेष तौर पर उन छात्रों को यह आग्रह किया है कि ईमानदारी और मेहनत से पढाई करने वाले छात्रों को उनकी मंजिल पाने से कोई रोक नहीं सकता ऐसा आशीष का मानना है, उनकी इस कामयाबी से घर वालो के साथ साथ गांव के लोग भी ख़ुशी जाहिर कर रहे है l
वैज्ञानिक सोच के विकास से नए अनुसंधान की तरफ अग्रसर होंगे युवा:संजय सिंह
#सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में विज्ञान प्रदर्शनी एवं अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन
जौनपुर।सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल पट्टी नरेंद्रपुर में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर अपने प्रयोगों और प्रोजेक्ट पर प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंध निदेशक संजय सिंह ने उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण व सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और समझ विकसित करने के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का संयुक्त प्रयास अपेक्षित है। इस दिशा में सभी लोगों को मिलकर आगे कदम बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास नहीं होगा तब तक नए अनुसंधान की तरफ हम अग्रसर नहीं हो सकते। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति विशेष जिज्ञासा उत्पन्न होती है। विज्ञान प्रदर्शनी शोध के प्रति बच्चों में सकारात्मक सोच एवं समझ पैदा करती है।
प्रबंध निदेशक ने अभिभावकों से अपील किया कि बच्चों को शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में उनका हर संभव सहयोग करें। इससे बच्चे नवीन शोध और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ेंगे। छात्रों ने विभिन्न विज्ञान परियोजनाओं का प्रदर्शन किया, जिनमें सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, और रोबोटिक्स पर आधारित मॉडल, जल विद्युत परियोजना, प्रकाश से सम्बंधित यंत्र, विद्युत के चुम्बकीय प्रभावों, कंप्यूटर , रसायन के अम्लीय प्रभाव, सोडियम से होने वाली प्रतिक्रिया आदि उपकरण शामिल थे। शशांक,अनोखी और राधा “सोलर पावर” से सम्बंधित पर्यावरण के अनुकूल प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जो विशेष रूप से दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। विशेषतः श्वेता, साक्षी और संजय के योगदान के साथ साथ समन्यवक अज़रा की तारीफ की और भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह आयोजन छात्रों के लिए सीखने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ और विज्ञान के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देगा। उपस्थित लोगों ने वर्षा, अंशिका,खुशी, रितिका,आयुष, सिदरा, ऋतिशा, आराध्या, ईशान, अन्या, नैना, सौम्या, श्रेया, आँचल, कृतिका, जारा, देव, सार्थक, रुद्र, सम्राट आदि का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा जिसकी भूरि- भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर सर्वश्री चंद्रप्रताप यादव,प्रसिद्धि गुप्ता, राकेश सिंह, जहांगीर ख़ान, अनिल कुमार नग़मा ख़ान,विनय वर्मा,रमेशचन्द्र पाल आशीष तिवारी,प्राची बरनवाल,हरीश सिंह सोमा दास आदि उपस्थित रहे।
जौनपुर । शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में सोमवार को आठवीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस पुलिस के कड़ी सुरक्षा में निकला । हज़रत अब्बास अलमबरदार की याद में अलम-ए मुबारक व शबीहे -ए ज़ुलजनाह का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदत मंदों द्वारा तबल बजाते चल रहे थे, जगह जगह लोगों ने शर्बत और तबर्रुक भी तकसीम किया गया ।
देढ़ दर्जन से अधिक शबीहे -ए ज़ुलजनाह के साथ अलग-अलग अंजुमनों अपने अपने अंदाज नौहा मातम पेश किया। जुलूस की प्रारंभिक तकरीर मौलाना सैयद आज़मी अब्बास द्वारा की गई इसके बाद जुलूस अपने प्राचीन मार्ग से भ्रमण करता हुआ बाजार के रास्ते लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित मौला अब्बास के रौज़े पर जाकर संपन्न किया गया। जुलूस का संचालन असगर मेहंदी गुड्डू द्वारा किया गया जुलूस का आगाज़ जौनपुर के मशहूर शायर व हुसैनी मिशन के जनरल सेक्रेटरी सैयद परवेज़ मेहदी शहर अर्शी ने किया। ज़ायरीनो का समूह सायंकाल से ही इमाम बारगाह नूर मंज़िल में पहुँचकर जुलूस की प्रारंभिक तकरीर की प्रतीक्षा करते दिखे।
ऐतिहासिक जुलूस की अध्यक्षता सादर-ए हुसैनी मिशन सैयद जीशान हैदर द्वारा की गई जुलूस का नेतृत्व मोहम्मद शारिक पुत्र स्व डॉ अली कौसर खान, एडवोकेट अली असद ने संयुक्त रूप से किया सुरक्षा के लिहाज़ से शाहगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर उपनिरीक्षक गोवर्धन प्रसाद, मुख्य आरक्षी अनंत यादव, दिवाकर यादव,आरक्षी विशाल कुमार, राजन कुमार ओंमकार, समेत अन्य पुलिसकर्मी चक्रमण, करते दिखे । एलआईयू के अधिकारी भी जुलूस पर नज़र गड़ाए रहे । यातायात में खलल न पड़े इसके लिए पुलिस के जवान में चौकस दिखे ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से हसन मेहंदी, समीम हैदर, पूर्व प्रधान मोहम्मद अजहर, हसन रजा, सैयद अबूज़र आब्दी, वारिस हाशमी, मुजाहिद हुसैन,बब्लू इलेक्ट्रीशियन,समेत अंजुमन गुंच-ए नासेरूल रज़ा, अंजुमन नासिरुल रजा, अंजुमन तमन्ना-ए ज़हरा के तमाम सदस्य समेत हजारों की संख्या में ज़ायरीन उपस्थित रहे।
JAUNPUR CRIMEचंदवक के बरौटी गांव में हुई मारपीट में 09 लोग गिरफ्तार
#JAUNPUR CRIME NEWS
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम बरौटी में कल शाम बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट 5 घायल ,सोशल मीडिया में वीडियो वायरल ,क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्षो की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा 09 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी ।
JAUNPUR CRIME थाना चन्दवक पुलिस द्वारा ग्राम बरौटी में रविवार को दो पक्षो के मध्य बच्चों एवं रास्ते के विवाद को लेकर हुए मारपीट में 09 अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर चालान किया गया- पुलिस के अनुसार दो पक्षो के मध्य बच्चो एवं रास्ते के विवाद को लेकर हुए मारपीट में 09 अभियुक्तगण को आज गिरफ्तार किया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का चालान अन्तर्गत धारा 170/126/136 B.N.S.S. में माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण इस प्रकार है
प्रथम पक्ष 1.रहमुल्लाह उर्फ गुड्डू पुत्र नसरूदिन उम्र करीब 30 वर्ष 2. ईसराईल पुत्र सफीऊलाह उम्र करीब 40 वर्ष 3. अजीमुल्ला पुत्र नसरुद्दीन उम्र करीब 32 वर्ष निवासीगण चौबेपुर बरौटी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर द्वितीय पक्ष 1. सराजूद्दीन पुत्र निजामुद्दीन उम्र करीब 34 वर्ष 2. नजमुद्दीन पुत्र स्व0 निजामुद्दीन उम्र करीब 30 वर्ष 3. जलालुद्दीन पुत्र स्व0 निजामुद्दीन उम्र कीब 40 वर्ष 4. अल्तमस पुत्र जलालुद्दीन उम्र करीब 20 वर्ष 5. सहाबुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन उम्र करीब 32 वर्ष 6. लुकमान पुत्र जमालुद्दीन उम्र करीब 23 वर्ष निवासीगण चौबेपुर बरौटी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्य- 1. थानाध्यक्ष श्री बृजेश कुमार गुप्ता थाना चंदवक जनपद जौनपुर। 2. उ0नि0 ओमप्रकश सिंह थाना चंदवक जनपद जौनपुर । 3. हे0का0 भीम सिंह थाना चंदवक जनपद जौनपुर । 4. का0 कमलेश कुमार थाना चन्दवक जौनपुर । 5. का0 रोहित कुमार थाना चन्दवक जौनपुर ।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय जौनपुर के 4 कर्मचारियों का वेतन अवरुद्ध
#जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय जौनपुर के चार कर्मचारियों का सीडीओ ने रोका वेतन
#Salary of 4 employees of District School Inspector’s office blocked in jaunpur
जौनपुर : मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का सोमवार को औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित नही थे। निरीक्षण के समय 03 मृतक आश्रितो की पत्रावली माह फरवरी, 2024 के बाद बिना किसी कार्यवाही के रखी हुई पायी गयी। सम्बन्घित पटल सहायक राजेश गुप्ता का पत्रावली के नियमानुसार निस्तारण होने तक इनका वेतन अवरूद्ध करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया तथा उन्हे यह भी सचेत किया गया कि वे स्वयं समस्त पटलों का निरीक्षण कर सेवा सम्बन्धी अन्य लम्बित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करे एवं निरीक्षण आख्या प्रेषित करें।उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में लेखाकार आरिफ हसन, वरिष्ठ सहायक सुरेन्द्र कुमार मौर्या, वरिष्ठ सहायक श्रीमती निर्मला, कनिष्ठ सहायक श्रुति श्रीवास्तव एवं परिचारक नरेन्द्र कुमार, अनुपस्थित पाये गये, जिनका 15 जूलाई 2024 का वेतन अवरूद्ध कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेेेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ सहायक संजय कुमार उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने के उपरान्त कार्यालय से गायब रहे। इनका पूरे माह का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर एवं कार्यालय के अन्दर कमरों में पर्याप्त गन्दगी दिवालों पर पान थूका हुआ पाया गया। कार्यालय कक्ष में फाईले बतरतीब ढंग से कपडे में बांध कर आलमारियों के ऊपर एवं अगल-बगल में अव्यस्थित रूप से रखी गयी थी, जिस पर काफी गन्दगी व धूल जमा थी। कार्यालय के महिला शौचालय में गन्दगी थी तथा उसी में पत्रावलियॉ भी रखी पायी गयी, जिसके लिए सम्बन्धित पटल सहायक को एवं उपस्थित लेखाधिकारी को पत्रावलियॉ स्टोर में संरक्षित करने के निर्देश दिये गये।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समय शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनसे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संवाद करके शिक्षको के लम्बित प्रकरण एवं समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। वार्ता के उपरान्त जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि शिक्षक संघ के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निदान करते हुए अपनी आख्या प्रेषित करें।.मुख्यमंत्र के निर्देश के अनुपालन में उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा कमियॉ परिलक्षित पाये जाने पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।