Home Blog Page 265

जौनपुर के दो खण्ड विकास अधिकारीयो को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टिको 

0

JAUNPUR NEWS : जौनपुर जिले के विकास कार्यो में लापरवाही  के चलते खण्ड विकास अधिकारी धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव तथा खंड विकास अधिकारी जलालपुर जगदीश कुमार द्वारा ग्राम्य विकास के संचालित योजनाओं में रुचि न लेने एवं लापरवाही पूर्वक शासकीय कार्य संपादित करने के कारण विकास खंड की प्रगति अत्यधिक खराब पाई गई। जिलाधिकारी रविन्द्र  कुमार मांदड की अध्यक्षता में 11 जुलाई को जनपद में विकास खण्डों के माध्यम से संचालित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई।जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने हेतु निर्देशित किया गया है।

समाचार समाज कल्याण विभाग :

जिला समाज कल्याण अधिकारी जौनपुर नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि उप सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण के द्वारा शैक्षिणिक सत्र 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत एफिलियेटिंग एजेंसी यथा-परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज द्वारा डी0एल0एड0 (डिप्लोमा इन एजीमेन्ट्री एजूकेशन अर्थात बी0टी0सी0) पाठ्यक्रम एवं स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम निर्धारित के उपरान्त घोषित होने, पी0एफ0एम0एस0 से रिस्पांस प्राप्त न होने तथा बैंक खाते का आधार सीडेड न होने के कारण (ट्रांजेक्शन फेल सहित) सामान्य वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु शासन स्तर से निम्नविवरणानुसार समय-सारिणी जारी की गयी है l

छात्र/छात्रा द्वारा किये गये ऑनलाइन आवेदन में गत वर्ष के परीक्षा परिणाम को ठीक किया जाना ऑनलाइन सब्मिट करने की समयावधि 15 जुलाई, से 24 जुलाई, तक, ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना तथा शिक्षण संस्थान द्वारा छात्र के अभिलेखों से मिलान किया जाना एवं ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की समयावधि 16 जुलाई, 2024 से 30 जुलाई, तक,विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा संस्था की मान्यता, पाठयक्रम, पाठयक्रम का वर्ष एवं अध्ययनरत वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाइन सत्यापित करना। अपात्र छात्रों, पाठयक्रमों, संस्थाओं को ब्लॉक करने की समयावधि 31 जुलाई, से 08 अगस्त, 2024 तक निर्धारित की गयी है।
अतः उक्त के क्रम में जनपद में संचालित समस्त सम्बन्धित विश्वविद्यालय/शिक्षण संस्थान के छात्रवृत्ति नोडल आफिसर/प्राचार्य/प्रबन्धक/छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि शासन द्वारा सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त दिलाये जाने हेतु अन्तिम अवसर प्रदान किया गया है। कृपया शासन द्वार जारी समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
                             

ऑनलाइन अटेंडेंस के बारे में सरकार के आंकड़े गलत,डॉक्टर अतुल प्रसाद यादव

0

जौनपुर। अटेंडेंस के बारे में सरकार के आंकड़े गलत हैं-डॉ अतुल प्रकाश यादव आंदोलन के दिन से ही शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन अटेंडेंट के विरोध एवं 18 सूत्रीय मांग पत्र के समर्थन में कंपोजिट विद्यालय विशेसरपुर बक्सा सहित जिले के सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध में रहे। शिक्षकों ने कहा कि ऑनलाइन अटेंडेंस लगाये जाने के बारे में विभाग द्वारा गलत आंकड़े पेश करके शिक्षकों पर मानसिक रूप से दबाव डाला जा रहा है जबकि अटेंडेंस के बारे में हकीकत कुछ और ही है मात्र कुछ अध्यापकों द्वारा अटेंडेंस लगा दिया गया था दूसरे दिन वह भी नहीं लगाये। जिलाध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव उपाध्यक्ष जय सिंह यादव दीपमाला नरेंद्र कुमार यादव मदन लाल यादव संजय सिंह नीरज सिंह यादव सौरभ श्रीवास्तव सुचेता पांडेय अर्चना यादव राहुल कनौजिया अमरावती देवी अशोक शर्मा सहित जनपद के समस्त शिक्षक अपनी एकता को दिखाते हुए विरोध में लाम बंद रहे। आगामी 15 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय जौनपुर पर दिन में ,03:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किये। 29 जुलाई से महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय लखनऊ में अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा।

किसान क्रेडिट कार्ड से पैसे लेने वाले NPA खाता धारकों की अब खैर नही,जाएंगे जेल

0

जौनपुर । यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की जौनपुर क्षेत्र की विभिन्न शाखाओं द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड खातो के NPA होने के उपरांत RC जारी की गयी थी, जिसके परिणाम स्वरूप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड के निर्देश के क्रम में 9 जुलाई को नायब तहसीलदार मछलीशहर द्वारा बैंक के वसूली विभाग के मुख्य प्रबंधक के साथ दौरा किया गया और बैंक के बड़े बकायेदारों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही का आदेश दिया तथा अन्य उन सभी बकायेदारो के विरुद्ध वसूली की प्रक्रिया को भी तेज़ करने का निर्देश दिया है जिनके खातो में आरसी जारी की गयी है।


कुछ बकायेदारो ने तत्काल नकद जमा किया, कुछ ने शाखा से संपर्क कर पूरा पैसा जमा करने को सहमत हुए तथा कुछ बकायेदारो ने आगामी लोक अदालत 13 जुलाई में आकर पूरा पैसा जमा करने को सहमत हुए। इसके साथ ही तहसीलदार साहब ने निर्देश दिया कि अगर बकायेदारो द्वारा लोक अदालत में पैसा जमा करने में चूक हुई तो उनके विरुद्ध विधि के अनुरूप सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

LEKHAPAAL NIYUKTI PATRA 2024: लेखपालो को दिया गया न्युक्ति पत्र 

0
LEKHAPAAL NIYUKTI PATRA 2024
LEKHAPAAL NIYUKTI PATRA 2024

LEKHAPAAL NIYUKTI PATRA KARYAKRAM 2024 : यूपी में 7720 नवनियुक्त लेखपालों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र,जौनपुर के 7 लेखपाल अनुपस्थित रहे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 7,720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी की उपस्थिति में लोक भवन लखनऊ में संपन्न हुई। इसी क्रम में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने कहा कि सभी नवनियुक्त LEKHAPAALअब राजस्व विभाग के हिस्सा है, उन्होंने नवनियुक्त लेखपालों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि जनपद में 90 प्रतिशत शिकायते राजस्व विभाग की आती है, सभी नवनियुक्त लेखपाल बिना भेदभाव के कार्य करते हुए आम जनमानस के साथ सुहानुभूति पूर्वक कार्य करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराये। 

मुख्य विकास अधिकारी ने lekhapaal niyukti patr देते समय कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रो में पुरूषों के कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही है, उसी प्रकार नव नियुक्त महिला लेखपाल अच्छे से कार्य करें और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनें। उन्होने बताया कि जनपद में महिला लेखपाल बहुत अच्छा कार्य कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नवनियुक्त लेखपालों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में ’जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जनपद के नव नियुक्त 39 लेखपालों को नियुक्ति प्रमाण पत्र कलेक्ट्रेट सभागार में वितरित किया गया।  इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, उपजिलाधिकारी सदर पवन सिंह,तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम जनपद के सभी तहसीलों में नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

LEKHAPAAL NIYUKTI PATRA 2024: लेखपालो को दिया गया न्युक्ति पत्र 

तहसील में नियुक्त 41 लेखपालों में से 34 को मिला नियुक्ति पत्र तहसील मछलीशहर में नवनियुक्त लेखपालों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी थी।  राज्य सभा श्रीमती सीमा द्विवेदी  के करकमलों द्वारा तहसील मछलीशहर में नव नियुक्त 41 लेखपालों में से 34 को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। 07 नवनियुक्ति लेखपाल उपस्थित नही रहे। LEKHAPAALNIYUKTY PATRA पाने वालो में तीन महिला लेखपाल भी थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने नव नियुक्त लेखपालों को सरकारी सेवा में आने की बधाई दी। युवा लेखपालों को उनके दायित्व का बोध कराते हुए कहा कि दैवीय आपदा से लेकर भूमि विवादो के निस्तारण में उनकी भूमिका अहम होती है इसलिए कर्तव्य निभाने में पारदर्शिता और मानवता का परिचय दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी श्रीकेश कुमार राय ने कहा कि यदि लेखपाल अपने हल्के की शिकायतों का मौके पर जाकर समय से समाधान करेंगे तो विवादों में कमी आयेगी। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल कस्बा परमानंद मिश्रा ने किया। 

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय जायसवाल, तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार, संतोष कुमार ने विचार व्यक्त किया। वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, नामिका अधिवक्ता सुरेंद्र मणि शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव,डा.आर बी चौहान, संतोष जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में बिहारी महिला महाविद्यालय की छात्राओ ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।  अंत में उपजिलाधिकारी श्रीकेश कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। तहसील केराकत में उपजिलाधिकारी केराकत सुनील कुमार के द्वारा 42 LEKHAPAAL को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

यह भी पढ़े : जौनपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धान की रोपाई कर रहे 02 मजदूरों की मौत

फिजियोथैरेपिस्ट में बच्चों को किया गया प्रशिक्षित

0
फिजियोथैरेपिस्ट में बच्चों को किया गया प्रशिक्षित
फिजियोथैरेपिस्ट में बच्चों को किया गया प्रशिक्षित

जौनपुर|मंगलवार को जनपद में कैंप शिविर लगाकर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को फिजियोथैरेपिस्ट के बारे में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया गया इस दौरान डॉ अभय प्रताप सिंह ने सोलह बच्चों की करेक्टिव सर्जरी की कार्यक्रम का संचालन फिजियोथैरेपिस्ट डॉ पी डी तिवारी ने किया मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड सीडीओ सीलम सांई तेजा शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल रहें संतोष मिश्रा शिवाकांत दुष्यंत सिंह आदि शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया

सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावा में टैबलेट पा कर छात्रों के खिले चेहरे

0

टैबलेट से छात्र छात्राऐ अर्जित करें तकनीकी जानकारी : राजीव कुमार सिंह

जौनपुर। सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावा जौनपुर के तत्वावधान में बुधवार टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने कहा कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी ज्ञान में दक्ष करना है ।तकनीकी ज्ञान में दक्ष युवा नए भारत का निर्माण कर सकता है l हम सबको तकनीकी ज्ञान के दौर मे इसका सदुपयोग करने की जरूरत है तभी हम सफलता अर्जित कर पाएंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को आज के समय में इस योजना का सकारात्मक लाभ लेने की जरूरत है ।

हम आशा करते हैं कि हमारा कॉलेज नित नये ऊंचाइयों को छूएगा। आप तकनीकी ज्ञान में दक्ष होंगे तभी नए भारत के निर्माण के वाहक होंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अरविंद सिंह ने कहा कि आप सभी इसकी अच्छाइयों को अपनाएंगे और ज्ञान की ज्योति जलाते हुए समाज को प्रकाशवान बनाएंगे और हमारा समाज एक तकनीकी ज्ञान में दक्ष समाज होगा। हम आशा करते हैं कि आने वाला कल आपका होगा। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ राज बहादुर यादव ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवम कर्मचारी उपस्थित होकर छात्रो को टैबलेट वितरण करने में सहयोग किए।

जौनपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धान की रोपाई कर रहे 02 मजदूरों की मौत

0

शाहगंज ( जौनपुर ) सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव मे मंगलवार की शाम एक दुखद घटना घट गई जिसमें एक महिला श्रमिक समेत दो लोगो की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के हुसरिया टिकाई गावं में मंगलवार की शाम खेत मे धान की रोपाई कर रहे दो मजदूरों पर आकाशीय बिजलीं गिर गई जिसमें , सोभनाथ गौतम ,व रेखा गौतम नामक महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई इस घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल ब्याप्त है।

क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के मुताविक दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया अन्य विधिक कार्यवाही राजस्व विभाग की टीम द्वारा की जा रही है।

बयालसी महाविद्यालय जौनपुर के कार्यवाहक प्राचार्य बने डॉ0 बृजेश कुमार मिश्रा 

0
बयालसी महाविद्यालय जौनपुर के कार्यवाहक प्राचार्य बने डॉ0 बृजेश कुमार मिश्रा 
बयालसी महाविद्यालय जौनपुर के कार्यवाहक प्राचार्य बने डॉ0 बृजेश कुमार मिश्रा 

बयालसी महाविद्यालय जौनपुर के कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त हुए  डॉ0 बृजेश कुमार मिश्रा 

जलालपुर(जौनपुर) वेतन विसंगतियों के कारण एकल प्रबंधन के अधीन बयालसी महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य का पद डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा को सौंपा गया। महाविद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय उनके प्रशासन एवं नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रगति करेगा।इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़े : विद्यालय में अश्लील वीडियो वायरल पर जौनपुर के शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

विद्यालय में अश्लील वीडियो वायरल पर जौनपुर के शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

0
विद्यालय में अश्लील वीडियो वायरल पर जौनपुर के शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन
विद्यालय में अश्लील वीडियो वायरल पर जौनपुर के शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

जौनपुर जिले के एक विद्यालय  में महिला कर्मी के साथ अनैतिक कृत्य के वायरल विडियो पर मान्यता प्रत्याहरण का नोटिस जारी किया गया है l

  • education department took action on obscene video going viral in school in jaunpur


 जौनपुर :विद्यालय में अश्लील वीडियो वायरल पर जौनपुर के शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन में 07 जुलाई को वायरल विडियो के सम्बन्ध में सुभाष तिवारी, प्रबन्धक जय हिन्द पब्लिक स्कूल, जमौली, वि0क्षे0 सुइथाकला, जौनपुर का किसी महिला कर्मी के साथ विद्यालय कार्यालय में अनैतिक कृत्य के प्रसारित वायरल विडियो एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी, वि0क्षे0 सुइथाकला की जॉच आख्या के आधार पर जनहित छात्रहित को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ने मान्यता प्रत्याहरण हेतु नोटिस जारी किया गया।

यह भी पढ़े :   ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर,BSA जौनपुर ने अध्यायको से कही बड़ी बात    

यह भी पढ़े : पेंशन धारी अपने पैन कार्ड को आधार से जल्द लिंक कराए,अन्यथा 20 % टैक्स कटेगा
                                                                   

ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर,BSA जौनपुर ने अध्यायको से कही बड़ी बात    

0
ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर,BSA जौनपुर ने अध्यायको से कही बड़ी बात    
ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर,BSA जौनपुर ने अध्यायको से कही बड़ी बात    

जौनपुर : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर अध्यापकों को ऑनलाइन उपस्थिति के लिए ऊर्जान्वित किया, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विकासखण्ड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय प्रेमापुर नटान का औचक स्थलीय निरीक्षणअपरान्ह 12ः15 पर किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका सरिता सिंह 08 जुलाई से बाल्य देखभाल अवकाश पर पायी गयी, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023-24 से अद्यतन पाई गई।

विद्यालय में कुल नामांकित 71 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 42 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन योजना के अन्तर्गत दाल-चावल बना था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के छात्रों की अनुपस्थिति को छात्र उपस्थिति पंजिका पर दर्ज नहीं की गई पाई गई।ऑनलाइन उपस्थिति के लिए जौनपुर के अध्यायको को बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र उपस्थिति पंजिका में छात्रों की अनुपस्थिति को दर्ज नहीं करना प्रथम दृष्टया मध्यान्ह् भोजन योजना का दुरुपयोग किया जाना प्रतीत होता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मध्यान्ह् भोजन पंजिका में गत तीन कार्य दिवसों में छात्रों के लाभार्थी संख्या क्रमशः 44, 43, 48 दर्ज पाई गई। विद्यालय प्रागढ़ साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय परिसर की बाउन्ड्री वाल का निर्माण नहीं हुआ था। जिस पर मौके पर ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ग्राम प्रधान से दूरभाष से वार्ता कर बाउन्ड्री वाल निर्माण कराने कर अनुरोध किया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापिका 03 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, निर्धारित समयावधि के अन्दर स्पष्टीकरण न प्राप्त होने के दशा में सम्बन्धित के विरुद्व नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कर दी जायेगी।


निरीक्षण की अगली कड़ी में उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर, वि0ख0 धर्मापुर का निरीक्षण 12ः45 बजे किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुदेशक आनन्द कुमार सिंह 08 जुलाई 2024 से निरीक्षण तिथि तक अनुपस्थित पाये गये, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023- 24 से अद्यतन पाई गई। मध्यान्ह् भोजन योजना के अन्तर्गत दाल-चावल बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 105 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 63 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मध्यान्ह् भोजन पंजिका में गत तीन कार्य दिवसों में उपस्थित छात्रों की संख्या क्रमशः 56, 55, 65 दर्ज पाई गई। विद्यालय प्रागढ़ साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक पाया गया।

यह भी पढ़े ” पेंशन धारी अपने पैन कार्ड को आधार से जल्द लिंक कराए,अन्यथा 20 % टैक्स कटेगा


 विकासखण्ड धर्मापुर के प्राथमिक विद्यालय नयनसण्ड हरिजन बस्ती का औचक स्थलीय निरीक्षण अपरान्ह 01ः27 पर किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका श्रीमती शिवांगी मौर्या 01 जुलाई से चिकित्सकीय अवकाश पर पायी गयी, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023-24 से अद्यतन नहीं पाई गई। विद्यालय में कुल नामांकित 55 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 27 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन योजना के अर्न्तगत दाल-चावल बना था। विद्यालय प्रागढ़ गन्दा पाया गया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक 03 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, निर्धारित समयावधि के अन्दर स्पष्टीकरण न प्राप्त होने के दशा में सम्बन्धित के विरुद्व नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कर दी जायेगी।