जौनपुर। ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में एकजुट हुए बेसिक शिक्षक। ऑनलाइन अटेंडेंस पूरी तरह से अव्यवहारिक है। उत्तर प्रदेश के समस्त बेसिक शिक्षक और शिक्षिकाओं द्वारा आज बड़ी संख्या में बांह में काली पट्टी बांधकर व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज किया गया। आम शिक्षकों के लिए जानलेवा साबित होगी यह व्यवस्था ।
मानसिक दबाव में भागता हुआ शिक्षक यदि किसी दुर्घटना का शिकार होगा ,तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।शिक्षक कोई मशीन नहीं है वह संवेदनाओं से भरा हुआ ,भावनाओं में चलने वाला , बच्चों के खाली दिमाग में तमाम मानवीय गुणों को पिरोने वाला है।जब किसी का मस्तिष्क तनावग्रस्त रहेगा वह स्वतंत्र ,सहज नहीं रह पाएगा तो बच्चों का निर्माणकर्ता और देश का निर्माता कैसे बन पाएगा। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव ने कहा सरकार हमारी मांगे पूरी करे उसके बाद हम सभी ऑनलाइन अटेंडेंस देंगे। प्रमुख मांगे
15 सी एल
15 हाफ सी एल
30 इ एल
पुरानी पेंशन OPS
30किमी की परिधि में सभी शिक्षक को विद्यालय आवंटित कराया जाय।
जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने जिले के समस्त राशन कार्ड धारकों और लाभार्थियों को अवगत कराया है कि उचित दर दुकानों पर संचालित ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशनकार्ड मुखिया सहित समस्त सदस्यों का ई-केवाईसी किया जाना है।
ई केवाईसी कराये जाने का अभियान माह-जून से चलाया जा रहा है। जिसके सम्बन्ध में अवगत कराया है कि जनपद-जौनपुर के 804923 राशनकार्डो में सम्मिलित कुल 3498316 सदस्यों लाभार्थियों का ई-केवाईसी कराया जाना है, जिसके क्रम में अब तक कुल 797150 लाभार्थियों का ई- केवाईसी किया जा चुका है। उक्त के क्रम में समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि माह-जुलाई, में खाद्यान्न वितरण हेतु निर्धारित तिथि के अन्तर्गत खाद्यान्न वितरण के साथ-साथ ई-केवाईसी का भी कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।
ई-केवाईसी अभियान के महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया है कि राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉस के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से निःशुल्क कराया जायेगा, इसके लिए प्रत्येक लाभार्थी को अपने निकटतम उचित दर दुकान पर जाना होगा। साथ ही जनपद-जौनपुर के प्रचलित राशनकार्डो में सम्मिलित ऐसे सदस्य, जो प्रदेश के अन्य किसी जनपद में निवास कर रहे है, वें भी निकट के उचित दर दुकान पर जाकर अपना ई-केवाईसी करा सकते है। ई-केवाईसी हेतु लाभार्थियों का बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन किया जायेगा।
ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अन्तर्गत राशनकार्ड से मोबाइल नम्बर जोड़े जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया द्वारा करते हुए मोबाइल नम्बर फीड/ संशोधित किया जा सकेगा। इस मोबाइल नम्बर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाले राशन का विवरण एस0एम0एस0 द्वारा प्राप्त होगा।
उक्त के अतिरिक्त यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवारजन का सम्बन्ध गलत प्रदर्शित है तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशनकार्ड परिवार से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उचित दर दुकानों पर पहुंचकर अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
JAUNPUR NEWS : शाहगंज क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रविवार को हुई भीषण बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर और युवक गंभीर रुप से झुलस गए। परिजन उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के छिड़वा भादी गांव निवासी गौतम राजभर (25) पुत्र बिन्दू लोहे की आलमारी, बक्सा आदि बनाने के कारखाने में काम करता था। रविवार को बारिश के बीच परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में धान का पौधा लगाने पहुंचा था। इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया। वहीं दूसरी ओर अर्गूपुर खुर्द गांव निवासी सूरज बिंद (17) पुत्र अमृत लाल बिंद विश्वनाथ इण्टर कालेज कलान में कक्षा नौ का छात्र था, जो परिवार के साथ खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। परिजन दोनों घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
JAUNPUR:पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया विरोध का ऐलान।
JAUNPUR : 8 से 14 तक बांधेंगे काली पट्टी 15 को जिलाधिकारी तथा 22 जुलाई को महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन देंगे धरना। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि बेसिक शिक्षा नियमावली एवं सेवा शर्तों के विपरीत निर्गत किए जाने वाले ऑनलाइन अटेंडेंस के आदेश का बहिष्कार किया जाएगा। जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव ने बैठक से लौटने के बाद बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी के निर्देशन में पूरे प्रदेश के शिक्षक 8 जुलाई से 14 जुलाई तक बांहों पर काली पट्टी बांधकर के शिक्षण कार्य करेंगे। 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा जाएगा।
22 जुलाई को महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय लखनऊ पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। श्री यादव ने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में विद्यालय संचालन का समय 10:00 बजे से 4:00 बजे तक करने, समायोजन स्थानांतरण, प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, प्रभारी को प्रधानाध्यापक पद का वेतनमान, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था, आधे दिन का अवकाश, अर्जित अवकाश, प्रतिकर अवकाश, मूल वेतनमान 17140 एवं 18150 की विसंगति को दूर करना, सत प्रतिशत प्रोन्नत वेतनमान, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को सम्मानजनक मानदेय, तथा सभी के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की है यदि यह सब मांगे पूरी कर दी जाती हैं तब शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस पर विचार करेंगे।
जौनपुर ।आज सुबह खेत मे सिचाई करने गये दादा और पोते की मौत हो गई गावं में मातम छाया है आज जनपद जौनपुर मे बिजलीं से चलने वाली मोटर ने दो लोगो की जान लें ली । मडियाहू थाना क्षेत्र के राजा पुर गांव में आज सुबह खेत में सिचाई करने गये दादा पोते की बिजलीं की करेन्ट की चपेट में आने से मौत सिचाई के दरम्यान खराब हुई मोटर ठीक कर रहा था मनीष मोटर में उतरे हुए करंट की चपेट आया पोता पोते को बचाने के चक्कर मे दादा की भी मृत्य हो गई सूचना पर पहुची पुलिस ने पंचनामा कर अग्रिम कार्यवाही मे जुटी , जिम दो लोगो की मौत हुई है उनके नाम शेषनारायण दुबे उम्र 65 वर्ष मनीष दुबे उम्र 14 बर्ष बताई जा रही है।
संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
जौनपुर [ सुइथाकलां] क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अजेय प्रताप सिंह ने संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करते हुए कहा कि इस समय जगह-जगह जल भराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ रहा है। इससे बचाव हेतु पूरे आस्तीन के कपड़े पहनें और जल भराव न होने दें और अपने आस-पास साफ सफाई रखें।
भोजन ढक कर रखें और ताजा भोजन करने के लिये जागरूक किया।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राम बख्श सिंह ने किया।इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह, विनय कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार, प्रेमनाथ सिंह, मनीष कुमार दुबे,दिनेश कुमार सिंह,राकेश सिंह,दुर्गेश सिंह, दिनेश कुमार सिंह, प्रेमचंद अग्रहरि, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Miss UP Queen: जौनपुर की शैली मिश्रा बनी 2024 की मिस यू पी क्वीन
वाराणसी की नेहा सिंह मिसेज यूपी, जौनपुर की शैली मिश्रा MISS UP QUEEN 2024 विजेता बनी,लोगो ने दी बधाई
मेरा सपना है कि मिस इंडिया बनू – शैली मिश्रा
जौनपुर: नगर के वाजिदपुर स्थित उत्सव होटल में फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट एवं जारा ग्रुप द्वारा आयोजित साल्वेशन हॉस्पिटल एवं उत्सव मोटल द्वारा प्रायोजित मिस एंड मिसेज क्वीन सीजन 3 2024 का आयोजन हुआ। जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के लिए चैरिटी शो एवं प्रदेश की बेटियों के लिए प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल ने विजेताओं के सिर पर ताज पहनाया और उन्हें ट्रॉफी दिया वहीं संस्था द्वारा कलेक्शन करके ₹100000 का चेक दिव्यांग बच्चों के कल्याण एवं उनके संचालक राजेश कुमार को दिया गया प्रतियोगिता तीन चरण में हुआ पहले इंडियन राउंड दूसरा टैलेंट राउंड एवं तीसरा वेस्टर्न राउंड सभी राउंड में सारे प्रतिभागियों को पीछे करते हुए शैली मिश्रा नेMiss UP Queenनेहा सिंह ने मिसेज यूपी क्वीन के खिताब को अपने नाम किया ।
शैली मिश्रा सद्भावना कॉलोनी निकट दक्षिणा काली मंदिर सिटी स्टेशन जौनपुर की निवासी है। पूरे यूपी से सेलेक्ट होकर 15 मिस एवं 10 मिसेज ने प्रतिभा किया था कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के रूप में एकता सिंह मिसेज एशिया, एकता तिवारी मिसेस इंडिया, सोनल श्रीवास्तव मिसेज यूपी 2023, खुशबू प्रजापति मिस यूपी के क्वीन 2023 में निर्णय लिया।
टाइटल अवार्ड में आजमगढ़ की आयुषी गुप्ता मिस पूर्वांचल रही, पूजा सैनी मिसेज पूर्वांचल रही कार्यक्रम का संचालन इंटरनेशनल एंकर दिव्यांशी पांडे एवं सलमान शेख ने संयुक्त रूप से किया अतिथियों का आभार आयोजन मिनाज शेख एवं सलमान शेख ने किया।मुख्य अतिथि स्नेहा उल्लाल ने कहा जितना सुना था जौनपुर के बारे में उससे अलग निकाल अपने जीवन में पहली बार जौनपुर आई हूं मुझे आकर बड़ा अच्छा लग रहा है और नई प्रतिभाओं को ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई ऊर्जा और हौसला मिलता है। इस अवसर पर डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉक्टर अजीत कपूर, डॉ तेज सिंह, सूरज सेठ,अमर जौहरी, अमित गुप्ता,प्रीति श्रीवास्तव, हर्षवर्धन रघुवंशी, डॉ क्षितिज शर्मा, कोरियोग्राफर सागर शान, डॉ अंजना सिंह, सरला महेश्वरी, उर्वशी सिंह, बिट्टू दीदी, लक्ष्य गुप्ता, राहुल शेख, डॉ संदीप पाण्डेय ,अमरावती तस्नीम फातिमा ,वासु अग्रहरि, मिस्टर जौनपुर राजेश कुमार, नेहा सिंह, हसनैन कर दीपू, दीपक श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, देवेंद्र खरे, दीपक सिंह रिंकू व वंदेश सिंह उपस्थित रहे।
JAUNPUR:अब लोगों को जरूरत पर मिल सकेगा सभी ग्रुप का ब्लङ
राज्यमंत्री गिरीशचंद्र ने कुत्तुपुर मे किया ब्लड बैंक का उद्घाघाटन
जरूरतमंद महिलाओ को वितरित किया गया साड़ी
JAUNPUR NEWS जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तुपुर बाजार मे प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद यादव ने ब्लड बैंक का उद्घाघाटन किया मौके पर जरूरतमंदों को उपहार में वस्त्र साड़ी वितरित किया और कहां की जरूरत पड़ने पर सभी ग्रुप का ब्लड लोगों को सहूलियत से मिल सकेंगे।
राज्यमंत्री गिरीशचंद्र ने कुत्तुपुर मे किया ब्लड बैंक का उद्घाघाटन
बता दें कि प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव शनिवार को कुत्तुपुर बाजार के पास शिवांश ब्लड बैंक का उद्घाघाटन किया। इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक की सुविधाओं का निरीक्षण भी किया और यहां से ब्लड संबंधित सभी सेवाएं दी जाएगी। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव ने कहा कि अब लोगों को ब्लड के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा जरूरत पड़ने पर शिवांश ब्लड बैंक से उन्हें ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें जरूरत के अनुसार सहुलियत प्रदान की जाएगी।
उन्होंने वहां मौजूद जरूरतमंद महिलाओं आशा कार्यकत्रियो को साड़ी वस्त्र आदि वितरित किया । ब्लड बैंक के प्रबंधक सर्जन डॉक्टर संदीप मौर्य, डॉक्टर सीके मौर्य से जानकारी लिए। मरीजों की बेहतर इलाज के लिए जोर दिया। डॉ संदीप मौर्य ने कहा की लक्ष्मी हॉस्पिटल से आए मरीजों को बेहतर इलाज के साथ बजट में भी सहूलियत दी जाती है । इसके पूर्व अतिथियों को डॉक्टर संदीप मौर्य ,डॉक्टर सीके मौर्य ने स्मृति चिन्ह पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, रामसूरत मौर्या, राजू रत्न मौर्य, श्याम बाबू यादव, त्रिलोकी मौर्य ,अच्छेलाल मौर्य ,कपिल देव, गुलाब पांडे ,अनिल यादव, कंचन सिंह अनुराधा, डा हस्सान महमूद , चंदन मौर्य मौजूद रहे। संचालन राकेश यादव ने किया।
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में चला संचारी रोग अभियान
प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने संचारी रोग नियंत्रण के लिए दिलाई शपथ
खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में शनिवार को संचारी रोग अभियान को साकार करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय प्रागंण की साफ-सफाई एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए शपथ दिलाया गया।
प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 1 जुलाई से संचारी रोग अभियान के शुभारंभ वाले दिन से 6 जुलाई तक कॉलेज प्रागंण में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साफ-सफाई एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के समापन के अंतिम दिन उक्त प्रधानाचार्य ने दिमागी बुखार एवं संचारी रोगों से बचाव, रोकथाम तथा उपचार के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि अपने घरों के आस-पास जल जमाव न होने दें। नियमित साफ-सफाई रखें। अंत में उन्होंने ने विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण के संदर्भ में लोगों में शपथ दिलाया। इस अवसर पर राजेश यादव, विनोद मिश्रा, रेखा यादव, प्रहलाद, राजधानी अनिल सिंह, अभिलाष यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार ने किया।
स्कूल चलो अभियान रैली का हुआ आयोजन ,राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव जी ने बच्चों का किया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम
जौनपुर। – प्रवेश उत्सव कार्यक्रम कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठवार में संपन्न हुआ। जिसमें माननीय राज्यमंत्री युवा कल्याण एवं खेलकूद उत्तर प्रदेश सरकार श्री गिरीश चंद्र यादव जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें कक्षा एक में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर तथा माल्यार्पण कर बच्चों का स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्रों को पुस्तक वितरित की गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल जी कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। खंड शिक्षा अधिकारी श्री श्रवण कुमार यादव जी ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने शिक्षा के उन्नयन तथा नामांकन पर बल दिया तथा अभिभावकों को प्रेरित किया कि अधिकतम नामांकन करायें विशिष्ट अतिथि ने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन करने तथा गुणवत्ता में वृद्धि पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 संजीव कुमार अस्थाना तथा प्रदीप कुमार सिंह जी ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान समस्त स्टाफ अभिभावक तथा समस्त बच्चे उपस्थित रहे। राज्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों को शासन द्वारा संचालित बच्चों से संबंधित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में करने की अपील की।
खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की प्रगति व्याख्या प्रस्तुत किया तथा बीएसए डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने अपना उद्बोधन में बच्चों के अच्छे भविष्य तथा चरित्र निर्माण पर केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि एक बच्चा अगर अच्छी शिक्षा ले ले तो उसे अपने जीवन में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और उसका जीवन खुशहाल रहेगा।
राज्यमंत्री ने विद्यालय में एक-एक पौधा रोपण किया तथा उपस्थित समस्त अध्यापकों से एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन तथा पूर्ण व्यवस्था डॉ0 संजीव अस्थाना तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह ने किया तथा आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।