मोटर वाहन अधिनियम :18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे मोटरसायकिल चलाकर अब नहीं जाएंगे स्कूल ,पकडे जाने पर लगेगा जुर्माना
जौनपुर: मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 4 में प्रावधान किया गया है कि 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान में मोटरयान नहीं चलाया जायेगा, परन्तु कोई व्यक्ति 16 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने के पश्चात् किसी सार्वजनिक स्थान में 50 सी0सी0 से कम इंजन क्षमता की मोटरसाइकिल को चला सकेगा।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने अवगत कराया है कि इसी के साथ ही धारा 5 में यह प्रावधान किया गया है कि किसी भी मोटरयान का स्वामी किसी ऐसे व्यक्ति से न तो यान चलवाएगा और न ही इसे चलाने की अनुमति देगा, जिसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस न हो। उपरोक्त के अतिरिक्त मोटर वाहन संशोधन अधिनियम, 2019 के माध्यम से किशोरों द्वारा किये जाने वाले मोटर वाहन अपराधों के संबंध में एक नयी धारा 199क जोड़ी गयी है जिसके अन्तर्गत प्राविधान किया गया है कि किसी किशोर द्वारा मोटरवाहन अपराध में किशोर/मोटर वाहन स्वामी को 03 वर्ष तक का कारावास तथा 25 हजार रू0 तक का जुर्माना आरोपित किया जा सकता है तथा अपराध में प्रयुक्त वाहन का पंजीयन 01 वर्ष की अवधि के लिए निरस्त कर दिया जाएगा तथा ऐसे किशोर का ड्राइविंग लाइसेंस 25 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त ही बन सकेगा।
उक्त के साथ जनपद के समस्त विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान के प्रबन्धक/ प्रधानाचार्य/संचालक से अनुरोध है कि यदि कोई व्यक्ति 18 वर्ष से कम आयु का है और वाहन का संचालन करते हुए आपके विद्यालय/कोचिंग संस्थान में आता है तो आप व्यक्तिगत रूप से उसे ऐसा करने से मना करेंगे। यद्यपि उक्त किशोर द्वारा न मानने पर सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के मोबाइल नम्बर-7007851478 एवं यातायात निरीक्षक मो0नम्बर-7007461488 पर सूचित करेंगे। उक्त के साथ यह भी अवगत कराना है कि जिन कोचिंग संस्थान/विद्यालयों पर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन चलाते हुए आते है तो उक्त विद्यालय/कोचिंग संस्थान की भी जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी।
शाहगंज [जौनपुर ] नगर में मंगलवार रात उद्योग व्यापार मंडल की तहसील और नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में सभी ने व्यापारी हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प दोहराया । इस मौके पर हाथरस में भगदड़ की वजह से मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा गया ।
कस्बे के आजमगढ़ रोड स्थित होटल शाहगंज पैलेस पर आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल और निवर्तमान नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की । उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्यों ने तहसील इकाई के निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, महामंत्री नरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल और नगर इकाई के निर्वाचित अध्यक्ष अर्पित जायसवाल, महामंत्री सुनील अग्रहरि टप्पू और कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर मोदनवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।
दोनों इकाई के अध्यक्षों ने अपने स्वीकार्यता उद्बोधन में व्यापारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए व्यापारी एकता को सुदृढ़ करने की बात कही । उन्होंने कहा कि जल्द अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे । सभा को दिनेश चंद्र गांधी, अरविंद अग्रहरि, सुशील सेठ बागी ने भी संबोधित किया । अंत में सभी व्यापारियों ने हाथरस में भगदड़ के दौरान मारे गए सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखा । कार्यक्रम का संचालन सौरभ सेठ ने किया ।
इस मौके पर जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल ,अब्दुल कासिम खान ,विवेक कुमार ,अजय सिंह, सत्येंद्र मोदनवाल, महेंद्र प्रताप वर्मा एडवोकेट, मनोज जायसवाल, मनीष अग्रहरि, दीपक जायसवाल, आशीष प्रीतम, ओम चौरसिया, देवी प्रसाद मंटू चौरसिया, अनिमेष अग्रहरि, अजय अग्रहरि, धीरज पाटिल ,दिनेश चंद गांधी, राजू अग्रहरि ,सुशील सेठ बागी , प्रज्ञेस मोदनवाल ,विजय अग्रहरी ,गोपाल अग्रहरि, राहुल अन्ना ,वेदप्रकाश जायसवाल, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
जौनपुर मत्स्य विभाग में 15 जुलाई को 16 विभागीय जलाशयों की होगी नीलामी
जौनपुर : मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य शाहिद जमाल ने अवगत कराया है कि मत्स्य विभाग के प्रबन्धन में चल रहे 16 विभागीय जलाशयों की नीलामी हेतु 15 जुलाई को निविदा आमंत्रित की गयी है। जिसमें निविदा प्रपत्र शुल्क शासन द्वारा धनराशि रू0 100 निर्धारित है, निविदा फार्म 12 जुलाई को सायं 4ः00 बजे तक विकास भवन द्वितीय तल मत्स्य विभाग के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई को अपरान्ह् 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक है। अन्य जानकारी के लिए मत्स्य विभाग के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस पर प्राप्त किया जा सकता है।
विद्यालय का सर्वांगीण विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता: डॉ प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य
JAUNPUR NEWS :जौनपुर जिले के प्राचीनतम और प्रतिष्ठित विधालय बीआरपी इंटर कॉलेज के नवागत प्रधानाचार्य के रूप में कुलभास्कर आश्रम कृषि इंटर कॉलेज प्रयागराज से स्थानांतरित होकर आए डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने आज बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने पत्रकारों से बातचीत किया। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए कहा कि इस सत्र में पठान-पाटन की व्यवस्था को सही करना विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण को कॉन्वेंट स्कूल के बराबर करना कॉलेज और ऊंचाई पर ले जाना मेरी प्राथमिकता है। साथ ही कॉलेज कॉलेज को हर क्षेत्र में शिक्षा खेलकूदय डिबेट स्वास्थ्य में भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए जोरदार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के लिए कॉलेज के पुरातन छात्रों का भी सहयोग लिया जाएगा। कॉलेज में पुरातन छात्र समागम कराकर उनको सम्मानित भी किया जाएगा साथ ही विद्यालय को किस तरह से और ऊंचाई पर ले जाएं उनका सहयोग और सुझाव लिया जाएगा। विद्यालय के विकास में समाज के विभिन्न वर्गों का भी सहयोग लिया जाएगा। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि बीआरपी इंटर कॉलेज का 1959 से लेकर 1980 तक इस कॉलेज का स्वर्णिम काल था उसे दौर के पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय बाबू श्री रघुवीर प्रसाद वर्मा, स्वर्गीय मदन मोहन वर्मा स्वर्गीय डॉक्टर कमल कांत वर्मा बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक हुआ करते थे। मेरा इस विद्यालय से गहरा लगाव है जिस कारण में प्रयागराज को छोड़कर पुनः विद्यालय में एक नए विजन के साथ आया हूं। आशा करता हूं कि आप सभी का पूरा सहयोग कॉलेज को उच्च शिखर तक पहुंचने में प्राप्त होता रहेगा। मैं पूर्व में भी इस विद्यालय में 22 वर्ष तक रसायन विज्ञान के प्रवक्ता पद पर भी अपनी सेवा दे चुका हूं। वहीं कॉलेज का पदभार ग्रहण करते ही विभिन्न शिक्षक संगठनों के नेताओं ने पहुंचकर उन्हें बधाई दिया। इस क्रम में माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य ललित श्रीवास्तव माध्यमिक शिक्षक संघ ठाकुरई गुट के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह, राकेश सिंह, दिलीप सिंह, अनिल सिंह, अतुल सिंह ,जिला अध्यक्ष तेरस यादव शशि प्रकाश शुक्ला सुनील कुमार सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह ,राजेश सिंह, संतोष सिंह, सहित विद्यालय के अजय वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव मनोज मिश्र, प्रकाश यादव, ओम प्रकाश ,धर्मेंद्र यादव, विमल श्रीवास्तव ,संजीव सिंह, गुलराज यादव ,जगत प्रकाश श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव आदि ने बुक देकर जोरदार स्वागत किया।उक्त जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।
खेतासराय (जौनपुर):- विकासखण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गांव पाराकमाल के प्राथमिक विद्यालय को चोरो ने बीती रात निशान बनाते हुए घटना को अंजाम दे दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को सूचना दे दी है।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय को मंगलवार की रात चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला चकटाकर अन्दर घुस गए और जहाँ आलमारी में रखा टैबलेट को चुरा ले गए। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह प्रधानाध्यापिका सबा परवीन ने विद्यालय गेट का ताला टूटा देख अवाक हो गयी। अन्दर जाकर देखा तो आलमारी में रखा टैबलेट भी गायब था। उन्होंने घटना की तत्काल सूचना डायल 112 को दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की छानबीन की है।
खेतासराय(जौनपुर):- खेतासराय कस्बा एक वार्ड निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस तहरीर के आधार पर युवक एक खिलाफ 25 जून को मुदकमा कायम कर लिया। आरोप है जिसके परिणाम स्वरूप पीड़िता को मुकदमा उठा लेने की धमकी मिल रही है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक कस्बा के एक वार्ड निवासी युवक जमशेद पुत्र नसीम अहमद बीते 25 जून को पुलिस ने पीड़िता के तहरीर के आधार पर छेडख़ानी का मुकदमा कायम कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के पश्चात उक्त आरोपी लगातार मुकदमा उठा लेने की धमकी दे रहे है।
इतना ही नहीं बल्कि आरोपी युवक सहित कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सुलह के लिए दबाव बना रहे है, सुलह न करने पर पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट तथा गाली-ग्लौज करते है। जिससे पीड़िता का परिवार किसी अनहोनी की डर से सहमा हुआ है। पीड़िता अपने परिवार के सुरक्षा के लिए दर-दर न्याय की गुहार लगा रही है।
अक्रोशित ग्रामीणों ने जौनपुर रायबरेली हाईवे को घंटो किया जाम
मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर समाप्त कराया जाम
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर गाड़ियावा चौराहा के पास मंगलवार को करीब तीन बजे अनियंत्रित कार की चपेट में आने से जहा एक बाइक चालक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। अक्रोशित ग्रामीणों ने जौनपुर रायबरेली हाईवे किया चक्का जाम, मौके पर घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंची।
जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी सुभाष गौतम पुत्र नन्हू राम 32 वर्ष तथा सुजानगंज थाना क्षेत्र के गांव तरखांव निवासी दो सगे भाई सुजीत पटेल 19 वर्ष व सुनील पटेल 21 वर्ष पुत्रगण संतोष कुमार पटेल तीनों लोग हाईवे के किनारे आम खा ही रहे थे कि अचानक रायबरेली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित आई ट्वेंटी कार के अनियंत्रित हो जाने से हाईवे के किनारे खड़े तीनों लोगों को रौंद डाला। जिससे सुभाष गौतम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दोनो सगे भाई सुजीत व सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर पुलिस ने इलाज हेतु सीएचसी सतहरिया लाया गया। जहां पर दोनो की हालत नाजुक होने के नाते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों सगे भाई उक्त थाना क्षेत्र के गांव गाड़ियावा निवासी अपने मामा सुभाष पटेल के यहां रह रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में अक्रोशित ग्रामीण इकट्ठा होकर जौनपुर रायबरेली हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची थाना मुंगराबादशाहपुर व पांवरा भारी पुलिस बल और ग्रामीणों के बीच घंटो नोक झोंक चला। पुलिस की घंटो कड़ी मशक्कत के बाद थाना प्रभारी पवारा राज नारायण चौरसिया व चौकी इंचार्ज गंगा प्रसाद मिश्र के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। जाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी गंगा प्रसाद मिश्र ने बताया कि कार और चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
जौनपुर। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए उत्तर- प्रदेश एवं बिहार, झारखण्ड, में आतंक का पर्याय बने व पूर्वी उत्तर-प्रदेश व बिहार राज्य के माफिया गिरोहो से पैसा लेकर भाडे़ पर हत्या करने वाला, कुख्यात व दुर्दान्त अपराधी एवं कई अभियोगों में वांछित रूपया 1,00,000/- (रू0 एक लाख) का पुरस्कार घोशित अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी की एसटीएफ के साथ हुई साहसिक मुठभेड में मौत आज प्रातः जनपद जौनपुर के थाना बदलापुरक्षेत्र में स्थानीय पुलिस एवं एस0टी0एफ0 की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान हुई एक साहसिक मुठभेड़ में उ0प्र0, बिहार एवं झारखण्ड में आतंक का पर्याय बने व पूर्वी उ0प्र0 व बिहार राज्य के माफिया गिरोहों से पैसा लेकर भाड़े पर हत्या करने वाला, कुख्यात व दुर्दान्त अपराधी एंव रू0 1,00,000/- (रू0 एक लाख रूपये) का पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी।
अभियुक्त का विवरणः- सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी पुत्र उदय प्रताप सिंह निवासी ग्राम नरईबाध इमिलिया, थाना सरायलखन्सी, जनपद मऊ।
अभियुक्त से बरामदगीः
1- 01 अदद रषियन आटोमैटिक एस0के0एस0 रायफल मय मैगजीन 2- 01 अदद स्टार पिस्टल 9 एमएम मय मैगजीन 3- 09 अदद कारतूस जिन्दा 4- 13 अदद खोखा कारतूस 5- एक अदद बोलेरो बिना नम्बर की घटनास्थल का दिनांक समय/ स्थानः- दिनांक 02-07-2024 समय लगभग 03.30 बजे, थाना बदलापुर थानाक्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव के पास, जनपद जौनपुर। स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में श्री धर्मेष कुमार षाही, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ, लखनऊ के पर्यवेक्षण मे एसटीएफ मुख्यालय एवं एसटीएफ फील्ड इकाई, गोरखपुर की टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी, जिसने कुछ दिन पूर्व थाना सिगरामऊ क्षेत्र में एक व्यापारी के ऊपर रंगदारी मांगने को लेकर जानलेवा हमला किया था तथा पूर्व में बिहार के चर्चित श्रीकान्त भारती, राजदेव रंजन व कई अन्य घटनाओं में संलिप्त षाहबुद्दीन का षूटर व रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोशित अपराधी जनपद जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में मौजूद है व किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला है। इस सूचना पर श्री धर्मेष कुमार षाही, पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक श्री सत्य प्रकाष सिंह, उपनिरीक्षक अतुल चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक यषवन्त सिंह, मुख्य आरक्षीगण नीरज पाण्डेय, राम निवास षुक्ल, सुषील सिंह, अखिलेष श्रीवास्तव, विनय सिंह, महेन्द्र सिंह, आषुतोश तिवारी व मो0 इमरान की टीम आपराधिक अभिसूचना संकलन हेतु जनपद जौनपुर में भ्रमणषील थी द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए थाना स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुए साथ लेकर मुखबिर की सूचना पर जनपद जौनपुर के बदलापुर मार्ग पर घेराबन्दी कर संन्दिग्ध वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ की गयी। कुछ ही देर पश्चात एक वाहन काफी तीव्र गति से जौनपुर से बदलापुर की तरफ आती दिखायी दिया, जिसे देखकर मुखबिर ने बताया कि यही मोनू चावन्नी व उसके गैंग की बोलेरो गाड़ी है, और मुखबिर चला गया। बोलेरो गाड़ी वाले ने एसटीएफ व पुलिस वालों को खड़ा देख पहले अचानक ब्रेक मार कर गति को धीरे किया फिर तत्काल एसटीएफ व पुलिस कर्मियों को जान से मारने कि नियत से वाहन से ठोकर मारने का प्रयास करते हुए बढ़े। गाड़ी के अन्दर से ही बदमाशों ने स्वचलित हथियार से एसटीएफ व पुलिस पार्टी पर फायर किया, जिससे एसटीएफ व पुलिस वाले बाल-बाल बचते हुये खड़ी गाडियों का आड़ ले लिये कि इतने में फायर करते हुये वाहन को तीब्र गति से सर्विस लेन की तरफ भागने लगा, जिसे रोकने का प्रयास करते हुये पुलिस टीम द्वारा भी तेजी से अपनी अपनी टीम की गाडियों में बैठ कर पीछा किया गया कि बोलेरो चालक द्वारा आगे जाकर शाहगंज की ओर जाने वाले रास्ते (अन्डर पास से दाहिनी तरफ) मोड़ दिया गया। एसटीएफ व पुलिस टीम को पीछे आता देख बोलेरो में पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना स्वचलित हथियार बोलेरो की खिड़की से निकाल कर एसटीएफ व पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से दो-तीन फायर किये, जिससे एसटीएफ टीम के कर्मी बाल-बाल बचे। एसटीएफ व पुलिस टीम द्वारा भी संतुलित व नियंत्रित फायरिंग अपने आत्मरक्षार्थ एवं साहसपूर्वक बदमाशों के फायरिंग रेन्ज में होते हुये भी फायरिंग करते रहे। गैंग द्वारा अपने आपको पकड़े जाने के डर से लगभग तीन किलो मीटर आगे जाकर दुगौली खुर्द मोड़ के पास बदमाशों द्वारा गाड़ी को बायी तरफ जाने वाले रास्ते पर मोड़ दिया और तेजी व अनिय़ित्रत तरीके से भागने लगे। बदमाषों द्वारा कुछ दूर आगे जाकर गाड़ी को सड़क से कच्चे रास्ते पर दहिनी तरफ उतारी कि गाड़ी कच्चे रास्ते पर उतरते ही रूक गयी।
इस पर एसटीएफ टीम व पुलिस टीम द्वारा भी तेजी से अपने अपने वाहनों से उतर कर सड़क के दोनों तरफ झाड- झंखाड़ का छुपाव लेकर गाड़ी की तरफ बढे। इस पर बदमाशों द्वारा बोलेरो गाड़ी को स्टार्ट कर पीछे करने का प्रयास किया गया एवं वाहन से उतर कर बदमाशों द्वारा स्वचलित हथियारों एवं पिस्टल से जान से मारने की नियत से एसटीएफ व पुलिस टीम पर लक्ष्य करके फायर किया गया। अपने आपको घिरता देखकर दो बदमाश फायर करते हुये बोलेरो की सीध में खेतों की तरफ भागने लगे कि सड़क पर खड़ा बदमाश अपना पोजिशन बदल-बदल कर झुक-कर मुड़ कर फायरिंग करने लगा। इस पर एसटीएफ टीम द्वारा संयमित व नियंत्रित फायरिंग की गयी। जब बदमाश की तरफ से फायर आना बन्द हुआ कि गिरफ्तारी के उद्ेश्य से तेजी से बदमाश के पास पहुॅचे तो देखा गया कि बदमाश घायल अवस्था में गिरा हुआ है जिसे माननीय उच्च्तम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुये तत्काल घायल को उपचार हेतु सीएचसी बदलापुर ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। बदमाश की पहचान थाना सराय लखनसी जनपद मऊ हिस्ट्रीशीटर संख्या 03बी सुमित सिंह उर्फ मोनू चवन्नी के रूप में हुई।
मृतक सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी पिछले करीब 15 वर्षो से उत्तर- प्रदेश एवं बिहार, झारखण्ड, में आतंक का पर्याय बना हुआ था। पूर्वी उत्तर-प्रदेश व बिहार राज्य के माफिया गिरोहांे से पैसा लेकर भाडे़ पर हत्या करने वाला, कुख्यात व दुर्दान्त अपराधी था, जिसके विरुद्ध जघन्य हत्या, लूट व हत्या के प्रयास रंगदारी वसूलने के लगभग दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है तथा कुछ दिनों पूर्व जनपद जौनपुर के एक धनाड्य व्यक्ति से धन उगाही हेतु रंगदारी व गुण्डा टैक्स की माॅग की गयी थी व जानलेवा हमला किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर में मु0अ0सं0 27/2024 धारा 307/386 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा सुमित कुमार सिंह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी उपरोक्त आपराधिक गतिविधियाँः-
1- वर्ष 2014 में थाना उभांव, जनपद बलिया क्षेत्र में बिंदेष्वरी मिश्र व परषुराम मिश्र की अपने साथियों के साथ मिल कर हत्या कर दी गयी थी और हत्या करने के बाद उसका लाईसेन्सी रिवाल्वर लूट लिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना उभावं, बिलया में मु0अ0सं0 431/2014 धारा-147, 148, 149, 302 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था। 2- वर्ष-2014 में ही सीवान, बिहार के टाऊन थानाक्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते हुए स्थानीय भा0ज0प0 सांसद के प्रवक्ता तथा सर्राफा व्यवसायी श्रीकान्त भारती की हत्या अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना टाऊन, सीवान, बिहार में मु0अ0सं0 497/2014 धारा-302/120बी/349 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था।
3- वर्ष-2022 में एम0एल0सी0 के निर्दलीय प्रत्याषी रईस खान के ऊपर स्वचलित हथियारों से अन्धा-धुन्ध फायरिंग की गयी, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई व 5 लोग घायल हुए। इस सम्बन्ध में थाना हुसैनगंज, जनपद सीवान, बिहार मु0अ0सं0 92/2022 धारा-302/120बी/307 भा0द0वि0 व 27 आम्र्स एक्ट का पंजीकृत हुआ था। मृतक बदमाष सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी की अन्य आपराधिक गतिविधियोें के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। मृतक अभियुक्त सुमित कुमार सिंह उर्फ मोनू चवन्नी, उपरोक्त के सम्बन्ध में अब तक की गई छानबीन से निम्नवत् आपराधिक इतिहास प्राप्त हुआ हैः-
उपरोक्त मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर में मु0अ0स0ं 264/2024 धारा 109/351(3)/352 भा0न्याय संहिता एवं 7/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
शाहगंज जौनपुर सरकारी हॉस्पिटल शाहगंज में संचारी रोग का सुभारंभ फीता काट कर श्री मनीष अग्रहरी अध्यक्ष लायंस क्लब शाह गंज के द्वारा किया गया। यह प्रोग्राम 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चले गा। जिसमे 11 से 31 तक दस्तक अभियान भी चलना है।
इसमें टीम घरों पर जाकर बुखार, जुखाम , दस्त के मरीजों को चिन्हित किया जाएगा। इस माह विशेज रूप से सफाई अभियान, मच्छरों के प्रज्जन पर रोक के उपाय। जलजमाव के रोक थाम करने हैं। जहां पानी भरा है थोड़ा तेल डाल कर मच्छर इत्यादि के के लार्वे को मरना हैं। जिससे मलेरिया,फाइलेरिया, दस्त इत्यादि की महामारी से बचाव हो सके।
शाहगंज जौनपुर शाहगंज नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने डॉक्टर्स डे के मौके पर सोमवार को नगर के चिकित्सकों को सम्मानित किया । इस मौके पर संस्था से जुड़े नए सदस्यों को भी सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में नगर के प्रमुख चिकित्सक और समाजसेवी मौजूद रहे ।
संस्था के अध्यक्ष मनीष अग्रहरि जी ने बताया कि संस्था हर वर्ष डॉक्टर्स डे मनाती है । इस वर्ष संस्था ने नगर के सभी डॉक्टरों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा । उन्होंने कहा कि डॉक्टर धरती पर देवदूत की तरह होते हैं और मानवता की अनवरत सेवा में लीन रहते हैं । ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि उन्हें सम्मान दें ।
इस मौके पर, लायन डॉ एसएल गुप्ता, लायन डॉ डीके गुप्ता, लायन डॉ ज्ञानचंद चित्रवंशी, लायन डॉ सुधाकर मिश्रा,लायन डाॅ रफीक फारूकी, लायन डॉक्टर देवी प्रसाद, लायन डॉक्टर जेपी दुबे ,लायन डॉक्टर तारीख सेख ,डॉ राजकुमार मिश्रा, डॉ दिनेश मिश्रा, डॉ जेपी सेठ, डॉ एके सिंह, डॉ रुचि मिश्रा, डॉ मरिया फारुकी ,डॉ नदीम,डॉ डीसी तिवारी, डॉ आलोक पालीवाल समेत 50 से ज्यादा डॉक्टरों को सम्मानित किया गया । इस मौके पर संस्था से जुड़ने वाले नए सदस्यों डॉ अभिषेक रावत, अनिमेष अग्रहरि, शीमप्रकाश गुप्ता (सिंपू), रोमिल गुप्ता, चंदन त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव, डॉ वीर विक्रम सिंह ,रितेश आर्य ,डॉ हरिओम मोर्य, राजीव गुप्ता ,CA विजेंद्र अग्रहरि को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन रविकांत जायसवाल ने किया । कार्यक्रम संयोजक एसके तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस मौके पर संस्थापक अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष राजपत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल,संजीव जायसवाल, सतीश चंद्र गुप्ता, सचिव मनोज पांडेय, कोषाध्यक्ष पवन साहू, अरुण पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल, सुमन जायसवाल, कुसुम जायसवाल, गीता मुन्नी जायसवाल ,नेहा गुप्ताआदि मौजूद रहे ।