बरसठी जौनपुर ।। कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी में नव प्रवेश व छात्र व छात्राएँ का फूल माला चदन रोरी लगाकर एआरपी श्रीश दुबे व प्रधानाध्यापक सुबाष सरोज द्वारा मिठाई खिला कर भव्य स्वागत किया गया। आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर द्वारा नामित एआरपी श्रीश दुबे समय से विद्यालय आदमपुर बरसठी पर पहुंचकर मा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना की शुरुआत बच्चों से करवाया। बच्चों को गणवेश व टाई वेल्ट मे देखकर पसन्नता जाहिर की। बच्चे देश के भविष्य है। इनका सम्मान करना हमलोगों का परम कर्तव्य है। सभी अध्यापकों को समय से उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करने को कहा वर्तमान में हम सभी के लिए चुनौती पूर्ण कार्य है। शिक्षा के प्रति सभी लोगों को जागरूक करने के लिए हम सभी शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुबाष सरोज शिक्षक विनोद कुमार यादव राजेश कुमार यादव रामसजीवन त्रिभुनराम शैलिनी नीलम सिंह नीलम रावत सन्दीप सिंह मनोज राय कचन सहित आंगनवाड़ी रसोईया आदि लोग उपस्थित रहे।
स्कूल खुलते ही बच्चों का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत
सद्भावना,मुल्ला टोला,सब्जी मण्डी आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
जौनपुर : सद्भावना,मुल्ला टोला,सब्जी मण्डी आदि मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया है कि 132/33/11 के०वी० सिद्दीकपुर, जौनपुर से पोषित 33 के०वी० लाइन जो 33/11 के०वी० अहियापुर को ऊर्जीकृत करती है के अनुरक्षण (लाइन पर आने वाले पेड़ों की डालियों को काटने छाटने) का कार्य कराया जाना है, जिसके कारण 01 जुलाई को समय प्रातः 08:00 बजे से सायं 02:00 बजे तक नगर उत्तरी क्षेत्र में अहियापुर, भण्डारी, पुरानी बाजार, कोतवाली, उर्दू, बलुआघाट, हनुमानघाट, ताड़तला, सद्भावना, मुल्ला टोला, सब्जी मण्डी आदि मोहल्लों में सामान्य विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
चिट्ठी-पत्री बाँटने वाला डाकिया हुआ स्मार्ट
चिट्ठी-पत्री बाँटने वाला डाकिया हुआ स्मार्ट, हाथ में स्मार्ट फोन व बैग में डिजिटल डिवाइस के साथ नई भूमिका
नेशनल पोस्टल वर्कर्स डे (1 जुलाई) : डाककर्मियों की भूमिका में हो रहे तमाम परिवर्तन,डाक ही नहीं, बैंकिंग व आधार सेवाएं भी घर बैठे उपलब्ध करा रहा डाकिया – पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव
विश्व भर में डाक सेवाओं में आमूल चूल परिवर्तन आये हैं। फिजिकल मेल से डिजिटल मेल के इस दौर में डाक सेवाओं में विविधता के साथ कई नए आयाम जुड़े हैं। डाककर्मी सरकारों और आमजन के बीच सेवाओं को प्रदान करने वाले एक अहम कड़ी के रूप में उभरे हैं। ऐसे में 1 जुलाई को पूरी दुनिया में ‘नेशनल पोस्टल वर्कर्स डे’ के दिन डाककर्मियों का आभार व्यक्त करने का प्रचलन उभरा है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ‘नेशनल पोस्टल वर्कर डे’ की अवधारणा अमेरिका से आई, जहाँ वाशिंगटन राज्य के सीऐटल शहर में वर्ष 1997 में कर्मचारियों के सम्मान में इस विशेष दिवस की शुरुआत की गई। धीरे-धीरे इसे भारत सहित अन्य देशों में भी मनाया जाने लगा। यह दिन दुनिया भर में डाककर्मियों द्वारा की जाने वाली सेवा के सम्मान में मनाया जाता है।
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाककर्मियों की भूमिका में तमाम परिवर्तन आए हैं। ‘डाकिया डाक लाया’ के साथ ‘डाकिया बैंक लाया’ भी अब उतना ही महत्वपूर्ण है। पत्रों व पार्सल के साथ-साथ आधुनिक दौर में लोगों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजें पोस्टमैन ही घर-घर वितरित करता है। आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक चेक बुक, एटीएम जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ-साथ विभिन्न मंदिरों के प्रसाद, दवाईयां और रक्षाबंधन पर्व पर राखियाँ भी डाकियों द्वारा ही पहुँचायी जा रही हैं।
ई-कामर्स को बढ़ावा देने हेतु कैश ऑन डिलीवरी, लेटर बाक्स से नियमित डाक निकालने हेतु नन्यथा मोबाईल एप एवं डाकियों द्वारा एण्ड्रोयड बेस्ड स्मार्ट फोन आधारित डिलीवरी और वित्तीय सेवाएं प्रदान करना जैसे तमाम कदम डाक विभाग की अभिनव पहल हैं।
पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग का सबसे मुखर चेहरा डाकिया है। डाकिया की पहचान चिट्ठी-पत्री और मनीऑर्डर बाँटने वाली रही है, पर अब डाकिए के हाथ में स्मार्ट फोन और बैग में डिजिटल डिवाइस भी है। इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक समावेशन के तहत पोस्टमैन चलते-फिरते एटीएम के रूप में नई भूमिका निभा रहे हैं और जन सुरक्षा योजनाओं से लेकर आधार, डीबीटी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ई-श्रम कार्ड, वाहन बीमा, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तक की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। घर-घर जाकर आईपीपीबी के अंतर्गत डाकियों द्वारा घर बैठे 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाने, आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के कार्य किए जा रहे हैं। आज भी डाककर्मी जाड़ा, गर्मी, बरसात की परवाह किये बिना सुदूर क्षेत्रों तक डाक सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
जौनपुर: जनता के कार्यो में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही
जौनपुर में जनता के कार्यो में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही ,CDO
जौनपुर : शासन स्तर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन अथवा आम जनमानस को दी जाने वाली सुविधाओं में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गयी या उदासीनता दिखायी गयी तो संबंधितों के विरुद्ध जांच कराकर कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में तहसील सदर के ग्राम ढेरापुर के शिकायतकर्ता द्वारा पूर्व में जनसुनवाई के दौरान शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि 18 जनवरी 2021 को उनकी ज़मीन का फाट करने हेतु उच्चअधिकारी द्वारा आदेश दिया गया था परन्तु आज दिनांक 29 जून 2024 तक स्थानीय लेखपाल द्वारा फाट का कार्य नहीं किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा उक्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए लेखपाल से जानकारी प्राप्त की गई तथा लेखपाल द्वारा कार्य में किये गए विलम्ब का कारण न स्पष्ट करने की दशा में उपजिलाधिकारी सदर को तत्काल लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही कर निलंबित करने हेतु निर्देशित किया।
ACCIDENT:ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की हुई दर्दनाक मौत
मामला खेतासराय के गुरैनी पेट्रोल पम्प का
JAUNPUR ACCIDENT खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गुरैनी पेट्रोल पम्प के पास शनिवार की भोर में ट्रक की टक्कर में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के पीछे का कारण ट्रक चालक को झपकी लगाना बताया जा रहा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को पीएचसी सोंधी ले गयी जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उक्त पेट्रोल पम्प के पास सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ी थी। मिर्ज़ापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के करछा गाँव निवासी विजय कुमार पुत्र कन्हैयालाल (28 वर्ष) गोरखपुर से गिट्टी उतार कर खाली ट्रक लेकर मिर्जापुर जा रहा था कि गुरैनी पेट्रोल पम्प के पास झपकी लग गया। जिससे ट्रक से नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार ACCEDENT टक्कर हो गयी। जिसमें ट्रक चालक विजय कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने घायलावस्था में ट्रक चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गयी। जहाँ चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जौनपुर मण्डल को यूपी में आधार राजस्व में मिला प्रथम स्थान,डाक घर अधीक्षक हुए सम्मानित
जौनपुर मण्डल को उत्तर प्रदेश में आधार राजस्व में प्रथम स्थान, चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने डाक अधीक्षक परमानन्द कुमार को किया सम्मानित
वाराणसी क्षेत्र के 13 अधिकारियों और कर्मियों को उत्तर प्रदेश परिमंडल में उत्कृष्टता हेतु चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने किया सम्मानित
डाक विभाग द्वारा लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश परिमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्किल एक्सिलेंस अवार्ड समारोह में सम्मानित किया गया। इसमें वाराणसी परिक्षेत्र के 13 अधिकारियों/ कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों हेतु उत्तर प्रदेश के चीफ़ पोस्टमास्टर जनरल श्री बा. सेल्वकुमार ने वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव की उपस्थिति में सम्मानित किया। इस अवसर पर उ.प्र. के सभी परिक्षेत्रों के पोस्टमास्टर जनरल और निदेशक डाक सेवाएँ उपस्थित रहे।
चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री बा. सेल्वकुमार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूरे उत्तर प्रदेश में आधार राजस्व में प्रथम स्थान हेतु जौनपुर मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री परमानंद कुमार को सर्किल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में सम्मानित किया। वहीं, बचत खाता राजस्व एवं सुकन्या समृद्धि खाता में प्रथम स्थान हेतु वाराणसी पश्चिम मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री विनय कुमार एवं डाक वितरण में द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु बलिया मण्डल के डाक अधीक्षक श्री हेमंत कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया ।
इसके अलावा, अन्य श्रेणियों में बेस्ट डाक निरीक्षक संवर्ग में डाक निरीक्षक चंदौली जय गोपाल पांडेय को द्वितीय स्थान, बेस्ट ग्रामीण डाक सेवक संवर्ग में शुभम जयसवाल, ब्रांच पोस्टमास्टर न्योली गाजीपुर को प्रथम स्थान, डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में डेवलपमेंट ऑफिसर संवर्ग में सर्वेश पांडेय, वाराणसी पश्चिम मण्डल को प्रथम स्थान और दिनेश कुमार, गाजीपुर मण्डल को द्वितीय स्थान, डायरेक्ट एजेंट संवर्ग में संतोष कुमार यादव को तृतीय स्थान, फील्ड ऑफिसर संवर्ग में राम बचन मौर्य को द्वितीय स्थान एवं ड्राइवर संवर्ग में वाराणसी पूर्वी मंडल के गोपाल सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त करने हेतु सम्मानित किया गया। वाराणसी पश्चिमी के सहायक डाक अधीक्षक इंद्रजीत पाल, क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी के जांच निरीक्षक दिलीप पांडेय को भी उत्कृष्ट कार्यों हेतु हेतु सम्मानित किया गया।
चित्र : जौनपुर मण्डल के डाक अधीक्षक परमानन्द कुमार को सम्मानित करते उ.प्र. के चीफ पोस्टमास्टर जनरल बा. सेल्वकुमार, साथ में पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव।
सर्वसिंग करते समय बाइक में लगी आग,मची अफरा तफ़री
सर्वसिंग करते समय बाइक में लगी आग,मची अफरा तफ़री
खुटहन (जौनपुर)सर्वसिंग करते समय बाइक में लगी आग,मची अफरा तफ़री ब्लाक मुख्यालय के हनुमान मंदिर के सामने गैरेज पर बाइक की सर्विसिंग करते सम अचानक आग लग गई। बाइक के टैंक से अचानक आग की लपटें उठने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ब्लॉक मुख्यालय के पास ऑटो गैरेज की दुकान पर खुटहन गांव निवासी विक्की गौतम अपनी स्प्लेंडर गाड़ी की सर्विसिंग करा रहे थे। तभी गाड़ी की वायरिंग में शार्ट सर्किट होने के कारण अचानक गाड़ी की टंकी में आग लग गई। बाइक धू-धूकर जलने लगी। मौके पर मौजूद विपिन मौर्या, राजेश, कैलाश मौर्या, विशाल मौर्या व अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
800 ग्राम का स्टोन निकलना बना कौतूहल का विषय
हबीब हॉस्पिटल में सफल हुआ ऑपरेशन
डॉक्टरों की टीम ने मानव शरीर से निकला विशालकाय स्टोन
खेतासराय (जौनपुर) नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित हबीब हॉस्पिटल में एक ऐसा वाकया सामने आया जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार खेतासराय के क्षेत्र के भुड़कुड़हा गाँव निवासी 24 वर्षीय इश्तियाक अहमद पुत्र अब्दुल हक को यूरिन की समस्या थी। उसने हबीब हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ0 एम.एस. खान से चिकित्सीय परामर्श किया। डॉक्टरों ने मेडिकल जाँच कराकर प्रोटोकाल पूरा किया। एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने मरीज का ऑपरेशन किया तो लगभग 800 ग्राम का स्टोन पेशाब की थैली से निकला और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। इस सम्बंध में पूछे जाने पर उक्त अस्पताल के डॉयरेक्टर डॉक्टर एम.एस. खान ने बताया कि मरीज को यूरिन की समस्या थी, जाँच कराया गया तो पेशाब की थैली में स्टोन की पुष्टि हुई। जाँच के बाद एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया तो एक विशालकाय स्टोन निकला जिसकी लम्बाई 10, चौड़ाई 7, और ऊँचाई 5 सेंटीमीटर के लगभग थी, जिसका वजन 800 ग्राम के लगभग है। पहली बार इस तरह केश सामने आया है। स्टोन को बायोप्सी जाँच के लिए लैब में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उस पर रिसर्च की जाएगी। मरीज का ऑपरेशन सफल रहा मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ है। श्री खान ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लापरवाही न करें डॉक्टरों की सलाह अवश्य लें।
पुलिस और पत्रकारों के बीच हुआ क्रिकेट मैच, पत्रकार टीम ने हासिल की जीत
शाहगंज (जौनपुर) गुरुवार की रात पुलिस और पत्रकारों के बीच मैत्री कायम रखने के नाम रहा। दिनभर खबरों और शब्दों से खेलने वाले और कानून का डंडा बजाने वाले हाथों में आज बल्ला और गेंद था । बल्लेबाज रन बरसा रहे थे तो गेंदबाज उन्हें क्लीन बोल्ड करने के लिए बैताब थे।
यह नजारा था शाहगंज ऐराकियाना स्थित मैदान का जहां गुरुवार की रात आठ बजे पत्रकारों एवं पुलिस प्रशासन के मध्य मैत्री रुल आउट पांच पांच ओवरों का क्रिकेट मैच हुआ ।
क्रिकेट मैच का शुभारंभ शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ठाकुर ने फीता काट कर किया वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने क्रिकेट के मैदान में उतरे सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
पत्रकार इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेते हुए पुलिस प्रशासन की टीम को पांच ओवर में चार विकेट की नुकसान पर 35 रन बनाने दिया।
पुलिस प्रशासन की टीम के ओपनिंग करने आये बल्लेबाज महेश और शहदाज ने चौंका के साथ अपने टीम का खाता खोला लेकिन पत्रकारों के टीम के तरफ से गेंदबाजी कर रहें कार्तिक ने सहजाद को चार रन पर आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
वहीं 15 रन बनाते हुए महेश भी आउट हो गए तीसरे विवेट पर आये जीतेन्द्र पांडेय भी पांच रन बनाकर कीपर के हाथों से स्टंपिंग हो गये। चौथे स्थान पर आये रवि ने शून्य पर बोल्ड हो कर पवेलियन की ओर चलते बने पांचवें स्थान पर शलीम ने तीन रन बनाए और कुन्दन ने दो रन बनाकर अपने टीम को पांच ओवर में 35 रन बनाकर पत्रकार टीम को लक्ष्य दिया।
पुलिस प्रशासन की टीम के रनों की लक्ष्य को पूरा करने के लिए पत्रकार टीम के ओपनर बल्लेबाज रंजन सिंह और सहनवाज मैदान में उतरे अपनी टीम के गेंदबाजी कर रहे महेश ने सहनवाज को शून्य पर कैच आउट करा पवेलियन भेज दिया। तीसरे स्थान पर आये विवेक कुमार ने महेश की गेंद पर शानदार चौंका मारते हुए उनकी लेंथ लाईन ही बिगाड़ दिया। विवेक ने 7 रन बनाकर रन आउट हो गए। रंजन सिंह ने 13 रन बनाकर वो भी रन आउट हो गए। चौथे स्थान पर आये सुशील तिवारी ने शानदार पारी खेलते हुए 14 बनाते हुए कुल चार ओवरों में 36 बनाकर अपने टीम को जीत दिलाई।
पुलिस प्रशासन टीम के कोच की भूमिका में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर रहे। पुलिस टीम के अनुज सिंह, सलीम खान, आशीष राठी, जितेन्द्र पांडेय, ज्ञान प्रकाश, शहजाद मलिक, महेश, कुंदन, पवन, नीरज शर्मा, रवि प्रताप रहे।
पत्रकार टीम के खिलाडियों में
रंजन सिंह, सहनवाज, विवेक कुमार, सुशील तिवारी, इकरार खान, मीथिलेश नाग, अजय सिंह, सरफराज, रिशू अग्रहरि, नौसाद मंसूरी, कार्तिक आदि ने तीन विकेट के नुकसान पर चार ओवर में 36 रन बनाकर पुलिस टीम को शिकस्त दी। मीडिया टीम के कोच की भूमिका में एखलाक खान और मैनेजर की भूमिका प्रीतम सिंह, चंदन जायसवाल व प्रदीप वर्मा ने निभाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने दोनों टीमों की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ किए गए हर कार्य अच्छा संदेश देते हैं। परिवार हो या समाज सभी जगह एकजुट होकर टीम भावना के साथ काम करने का आनंद और लाभ मिलता है।
कार्यक्रम आयोजक विनायक गुप्ता रहे, कमेंट्री फहीम खान ने की। इस मौके पर विक्रम सिंह, रईस खान, प्रदीप वर्मा, फहद खान, मिन्हाज इराकी, डाॅ. शरफुद्दीन आज़मी, डाॅ. नदीम खान, चंदन अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि समेत भारी संख्या में लोग रहे।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन पर शोक सभा
जौनपुर सुइथाकला। विकासखंड क्षेत्र के किशुनपुर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन तिवारी के आकस्मिक निधन पर ब्लॉक परिसर में प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी )अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित हुई। शोक सभा में बीडीसी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद कर दो मिनट का मौन रखा गया। उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि उनका अल्पायु में इस दुनिया से जाना पूरे विकास खण्ड क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। यह घटना परिवार पर किसी वज्रपात से कम नहीं है। शोक सभा में तारा प्रणय तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ राम सकल वर्मा, राजेश बिंद, प्रशांत पांडेय, नितेश बेदर्दी, महेंद्र, पिंटू सिंह, सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।










