खेतासराय नगर के वैभव पैलेस में आयोजित हुआ निरंकारी सत्संग समारोह
इंसान ईश्वर से जुड़कर जीवन आनंदमय बनाता है: अशोक कुमार सचदेव
खेतासराय (जौनपुर) खेतासराय कस्बा के बारां मोड़ स्थित वैभव मैरेज हाल में गुरुवार को निरंकारी सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में उपस्थित रहे। सत्संग में सन्त समूह को सम्बोधित करते हुए अशोक कुमार सचदेवा ने कहा कि इंसान ईश्वर से जुड़कर जीवन को आनंदमय बनाते है। उन्होंने आगे सम्बोधित करते हुए कहा की ईश्वर की खोज की अपेक्षा ऐसे ब्रह्म ज्ञानी की खोज करें जो आपका नाता ईश्वर के साथ जोड़ दें। ब्रह्मज्ञानी सन्त ईश्वर से जुड़े हुए होते है। उन्होंने सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के ओआवन संदेशों का वर्णन करते हुए बताया कि सद्गुरु माता जी ने कहा इसमें कोई संदेह नहीं है कि मानव जीवन ईश्वर से नाता जोड़े बिना अधूरा होता है। यह नाता सन्तों के संग से ही स्थापित किया जा सकता है। हमें घृणा, ईष्या, स्वार्थ, लोभ और इस प्रकार के अन्य नकारात्मक भावनाओं से निजात प्राप्त होती है और हमारे अन्दर प्रेम, नम्रता, करुणा, दया व परोपकार जैसी नेक भावना पनपने लगती है। कार्यक्रम में क्षेत्र व दूर-दराज से मुखी महात्मा, संयोजक, क्षेत्रीय संचालक व सेवा दल के भाई-बहन उपस्थित रहे।
पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की पत्नी के खाते में भेजी गई धनराशि।
खेतासराय : रोजगार सेवक एवं पत्रकार अशुतोष श्रीवास्तव की हत्या से मर्माहत परिवार का आर्थिक मदद के लिए शाहगंज सोंधी ब्लाक की प्रमुख और कर्मचारियों ने हाथ बढ़ाया है। प्रमुख मंजू सिंह के प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मृतक पत्रकार के परिवार को दो लाख पंद्रह हजार रुपये की आर्थिक मदद की।
पिछले माह 13 मई को दिन दहाड़े सबरहद गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक परिवार को न्याय दिलाने, शासन से आर्थिक मदद और परिवार को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए पत्रकार संगठन लगातार मांग करता चला आ रहा है। ऐसे में रोजगार सेवक रहे पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के परिवार की आर्थिक मदद के लिए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में ब्लाक कर्मचारियों ने पैसा इकट्ठा किया। दो लाख पंद्रह हजार रुपए एकत्रित कर बीडीओ जितेन्द्र प्रताप सिंह से मृतक रोजगार सेवक व पत्रकार की पत्नी अलका श्रीवास्तव के खाते में दो लाख पंद्रह हजार रुपए जमा कराया।
जौनपुर:भंडारी,बलुआ घाट समेत इन क्षेत्रों में बिजलीं अपूर्ती 3 दिन सुबह 10 बजे से 4 बजे तक बाधित रहेगी
जौनपुर । तीन दिन विद्युत ब्यवस्था नगर के इन क्षेत्रों मे बाधित रहेगी अभियंता विद्युत ने अवगत कराया हैै कि 132/33/11 के.वी. हुसैनाबाद, जौनपुर से पोषित 33 के0वी0 लाइन जो 33/11 के0वी0 अहियापुर के ऊर्जीकृत करती है के अनुरक्षण/मरम्मत का कार्य ग्रीष्म ऋतु में सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु आइपीडीएस योजना के अर्न्तगत कराया जाना है जिसके कारण 27 व 29 जून एवं 01 जुलाई को प्रतिदिन समय प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक नगर उत्तरी क्षेत्र में अहियापुर, भण्डारी, पुरानी बाजार, कोतवाली, उर्दू, बलुआघाट, सद्भावना, मुल्ला टोला, सब्जी मण्डी आदि मोहल्ला में सामान्य विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
स्वतंत्र भारत के इतिहास में आपातकाल सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक समय था :अशोक पाण्डेय
विराट रैली में जय प्रकाश नारायण ने पुलिस और सेना के जवानों से आग्रह किया कि सरकार के असंवैधानिक आदेश न मानें : पुष्पराज सिंह
जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर काला दिवस मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि के रूप मे लोकतंत्र सेनानी के जिलाध्यक्ष एव पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा भारत में 1975 में लगाया गया आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे बड़ी घटना है। आज की पीढ़ी आपातकाल के बारे में सुनती जरूर है, लेकिन उस दौर में क्या घटित हुआ, इसका देश और तब की राजनीति पर क्या असर हुआ, इसके बारे में बहुत कम ही पता है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक समय था आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे और सभी नागरिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था। इसका जड़ 1971 में हुए लोकसभा चुनाव था, जिसमें उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी राजनारायण को पराजित किया था। लेकिन चुनाव परिणाम आने के चार साल बाद राज नारायण ने हाईकोर्ट में चुनाव परिणाम को चुनौती दी। 12 जून, 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जगमोहन लाल सिन्हा ने इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त कर उन पर छह साल तक चुनाव न लड़ने का प्रतिबंध लगा दिया और उनके चिरप्रतिद्वंद्वी राजनारायण सिंह को चुनाव में विजयी घोषित कर दिया था।
विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा उनके चिरप्रतिद्वंद्वी राजनारायण सिंह को चुनाव में विजयी घोषित करने के वावजूद श्रीमती गांधी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया इसी दिन गुजरात में चिमनभाई पटेल के विरुद्ध विपक्षी जनता मोर्चे को भारी विजय मिली। इस दोहरी चोट से इंदिरा गांधी बौखला गईं और अदालत के इस निर्णय को मानने से इनकार करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने की घोषणा की और 26 जून को आपातकाल लागू करने की घोषणा कर दी इस दौरान जनता के सभी मौलिक अधिकारों को स्थगित कर दिया गया सरकार विरोधी भाषणों और किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया समाचार पत्रों को एक विशेष आचार संहिता का पालन करने के लिए विवश किया गया, जिसके तहत प्रकाशन के पूर्व सभी समाचारों और लेखों को सरकारी सेंसर से गुजरना पड़ता था।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि आपातकाल की घोषणा के साथ ही सभी विरोधी दलों के नेताओं को गिरफ्तार करवाकर अज्ञात स्थानों पर रखा गया। सरकार ने मीसा (मैंटीनेन्स ऑफ इंटरनल सिक्यूरिटी एक्ट) के तहत कदम उठाया। उस समय बिहार में जयप्रकाश नारायण का आंदोलन अपने चरम पर था। कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से तंग जनता में इंदिरा सरकार इतनी अलोकप्रिय हो चुकी थी कि चारों ओर से उन पर सत्ता छोड़ने का दबाव था, लेकिन सरकार ने इस जनमानस को दबाने के लिए तानाशाही का रास्ता चुना। 25 जून, 1975 को दिल्ली में हुई विराट रैली में जय प्रकाश नारायण ने पुलिस और सेना के जवानों से आग्रह किया कि शासकों के असंवैधानिक आदेश न मानें। तब जेपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह ऐसा कानून था जिसके तहत गिरफ्तार व्यक्ति को कोर्ट में पेश करने और जमानत मांगने का भी अधिकार नहीं था। विपक्षी दलों के सभी नेताओ को जेल भेज दिया गया इस दौरान सरकार ने संविधान में परिवर्तन कर एक ऐसी व्यवस्था को पनपने का आधार तैयार किया जिसको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखपत्र आर्गनाइजर ने पारिभाषिक दाग का नाम दिया। पत्र के संपादकीय में कहा गया कि ये समाज में वैमनस्यता, भेदभाव को बढ़ाने का काम करेगा।
जिला मीडिया प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान आये हुए लोकतंत्र सेनानी को सम्मानित किया गया जिनमे मुख्य रूप से नरसिंह बहादुर सिंह, बाबूराम मिश्रा, रामस्वरूप, रामधारी यादव, मदन मोहन यादव, राम प्रसाद यादव, भगवती प्रसाद यादव, रामस्वरूप यादव, शंकर यादव, राम सिंगार यादव, ओमप्रकाश, लालता प्रसाद यादव, सभाजीत यादव, त्रिभुवन नाथ मौर्या, त्रिभुवन सिंह, ओमप्रकाश, महादेव चौरसिया, लालता प्रताप यादव, भोला मौर्य, रतिराम यादव, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, लल्लन यादव, शारदा देवी, गुलशन मौर्य, तहसीलदार, राजेंद्र, कृष्णावती मिश्रा, राम सागर तिवारी, कमला देवी निषाद, दयाराम शर्मा, बलवंती देवी, ज्ञान देव तिवारी, भोलानाथ यादव, कपिल देव तिवारी, इंद्रपाल सिंह, जयप्रकाश तिवारी, कालुराम चौरसिया, हरिशंकर यादव, राजदेव यादव, शांति देवी, मनोज यादव, जनार्दन तिवारी, आद्या प्रसाद मिश्रा, लक्ष्मी शंकर, राजाराम सरोज, रमेश चंद्र उपाध्याय, नीलम यादव, राजाराम गौड़, राज बहादुर यादव, राधेश्याम प्रजापति, रामजतन देवी, छोटे लाल यादव, राम उजागर, जयंती प्रसाद मौर्य, विश्राम सिंह राम प्रसाद पाल, लालचंद मौर्या, अमन पाल, उमाशंकर सरोज, जय नाथ पाल, मोतीलाल मौर्य, बृजेश सिंह, छोटेलाल शुक्ला, रमेश चंद्र मौर्य को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर पियूष गुप्ता सुरेंद्र सिंघानिया ओमप्रकाश सिंह विनीत शुक्ला रोहन सिंह इंद्रसेन सिंह एव समस्त मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
जौनपुर । एमबीबीएस के छात्रों ने बिजली पानी को लेकर किया नारेबाजी धरना प्रदर्शन
मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लगाए हिटलर शाही का आरोप
दो सप्ताह से नहीं है बिजली पानी परीक्षा में घूम रहे हैं विषैले जानवर
जौनपुर। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धिकपुर के मेडिकल छात्रों ने सोमवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम तक धरना प्रदर्शन करते रहे। बिजली पानी समेत तमाम समस्याओं से लेकर निराकरण की मांग की। शाम तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा । मेडिकल कॉलेज में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।
बता दें कि मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की तीन बैच संचालित हो रहा है और दो बैच पैरामेडिकल के छात्र हैं । वर्तमान समय में कुल 460 छात्र पठान-पाठन में है जबकि चौथा बैच इस वर्ष आने वाला है। लेकिन छात्रों की मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। जिसमें मुख्य रूप से बिजली पानी की समस्या बड़ी है। जिसे लेकर छात्र छात्राऐ सोमवार को मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन करने लगे। और जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग करते रहे। जिसमें छात्रों का कहना था कि मेडिकल नियमों के अनुकूल क्लासरूम नहीं है दो क्लास रूम के भरोसे 460 छात्रों की पढ़ाई हो रही है। हॉस्टल सुविधा की समस्या बनी हुई है। आईपीडी की कोई व्यवस्था नहीं है, सुविधा युक्त लेक्चर थियेटर अभी तक नहीं मिल सका है । सबसे बड़ी समस्या है कि परिसर में पक्के रास्ते नहीं है। कीचड़ युक्त रास्तों से छात्रों को आवास तक जाना होता है लाइट की व्यवस्था नहीं है। पहली बारिश होते ही तमाम बिषधर कीड़े जानवर निकल रहे हैं ,जिसे छात्रों खतरा बना हुआ है । इसके अलावा साफ सफाई से लेकर बॉथरूम तक गंदगी अंम्बार है। पानी की कोई सुविधा नहीं है ,जिससे गुस्साए छात्रों को सड़क पर उतरना पड़ा। छात्रों ने मांग की जब तक उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं होगा। उनसे जिम्मेदार लोग डीएम व स्वास्थ्य मंत्री मुख्यमंत्री इसे संज्ञान में नहीं लेंगे तब तक हम लोगों का धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। छात्रों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में छात्र छात्राऐ बड़ी समस्या से जूझ रहे हैं और यहां के जिम्मेदार लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं है। समस्या बढ़ती जा रही है। इस दौरान छात्रों की शिक्षकों से भी नोक हो हुई। छात्रों को कहना था कि उन्हें दो साल से यह भरोसा दिया जाता है ताकि जल्दी ही सभी व्यवस्थाएं कर दी जाएगी ,निर्माण अधीन मेडिकल कॉलेज है लेकिन तीन साल से सुनते-सुनते छात्र परेशान हो गए। अब उनसे यह परेशानी सही नहीं जा रही है।
श्रेष्ठा परीक्षा में पू.मा.वि.अशोकपुर कला व सुईथाकला के 7- 7 और डीह असरफाबाद के 6 बच्चों का सर्वोच्च परिणाम
शाहगंज। भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय श्रेष्ठा परीक्षा 2024 में विकासखंड सुईथाकला से 22 बच्चों ने जनपद में सर्वोच्च परीक्षा परिणाम हासिल करके जिले का मान बढ़ाया है।पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोकपुर कला के 7 छात्र-छात्राओं रिया, अमित,भूमिका,अंशिका, अभिषेक,अंजली,आंशु तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय सुईथाकला के 7 बच्चों शिवानी गौतम ,आदर्श, शुभम कुमार, सौम्या ,आकांक्षा ,कामिनी, विजयलक्ष्मी और कंपोजिट विद्यालय डीह असरफाबाद से 6 बच्चों विभा, हर्षिता ,डिंपल,मानसी,शिवांगी व नंदिनी ने परीक्षा में सफल होकर विद्यालय,माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इसके अतिरिक्त कंपोजिट विद्यालय कुशियाबहार से शिवानी तथा सवायन से मोहन ने परीक्षा में बाजी मारी है। इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सफल छात्र-छात्राओं,उनके माता-पिता, प्रधानाध्यापकों सतीश सिंह, पारसनाथ यादव और दुष्यंत मिश्रा सहित शिक्षकों को बधाई दी। बीएसए ने कहा कि श्रेष्ठा परीक्षा में बच्चों ने कठिन परिश्रम करके अपने माता-पिता शिक्षकों और पूरे जनपद का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में सुईथाकला की पूरे प्रदेश में विशेष पहचान बन चुकी है । उन्होंने कहा कि शिक्षा के मामले में पूरे प्रदेश में अग्रणी इस विकासखंड से प्रदेश के सभी जिलों के विद्यालयों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शिक्षकों और बच्चों को प्रेरित किया। ब्लॉक प्रमुख डॉ उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने कहा कि ऐसे होनहार बच्चों के सफल होने से क्षेत्र का गौरव प्रदेश स्तर पर बढ़ा है। गांव की मिट्टी की खुशबू प्रदेश में महक रही है।इस विकासखंड क्षेत्र की प्रतिभाएं पूरे जनपद के लिए प्रेरणा स्रोत साबित हो रही हैं। बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बढ़ा है। सभी बच्चे सफलता हासिल करने वाले बच्चों से सीख लेकर वह भी एक अच्छे नागरिक बनकर सफलता की बुलंदियों को छुएंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने बच्चों की लगन कठिन मेहनत और उनके माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन- प्रशासन की मंशा के अनुरूप गरीबों और हर तबके के बच्चों का भविष्य उज्जवल हो रहा है।डॉ राकेश चंद्र तिवारी, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव, अरविंद शुक्ला जिला अध्यक्ष शिक्षक पूर्व माध्यमिक संघ ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.रणंजय सिंह, कौशल प्रजापति, जितेंद्र कुमार ,राजाराम शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुधाकर सिंह, इंद्रसेन तिवारी कोषाध्यक्ष ,अजय मिश्रा, देवेंद्र कुमार सिंह ,उमेश चंद्र यादव, डॉ.निशाकांत यादव, , अरविंद यादव सहित अन्य शिक्षकों तथा अभिभावकों ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
पुलिस चौकी थानागद्दी नवनिर्मित भवन का कप्तान ने किया उद्घाटन
जौनपुर :पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी थानागद्दी के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन किया रविवार को पुलिस अधीक्षक , डा0 अजय पाल शर्मा ने थाना केराकत की “पुलिस चौकी थानागद्दी” के नव-निर्मित भवन का विधि-विधान के साथ पूजन कर उद्घाटन किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा उपस्थित ग्रामीणजन एवं संभ्रान्त लोगो के साथ बैठक कर वार्ता की गई। उक्त उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, डा0 बृजेश कुमार गौतम, क्षेत्राधिकारी केराकत-प्रतिमा वर्मा, प्र0नि0 केराकत दिलीप कुमार सिंह, चौकी प्रभारी विद्दासागर मिश्र सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं ग्रामीणजन व सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।
खुटहन (जौनपुर) रविवार को बेटी का शव घर पहुंचते ही स्वजनों में चीख पुकार मच गयी खुटहन गांव निवासी सुरेंद्र यादव कि पुत्री की शादी दो वर्ष पहले शाहगंज के मजूरियां गांव निवासी युवक के साथ हुई थी शनिवार को विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला था सुचना पर पहुंचे स्वजन शव घर ले आये बेटी का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया देर शाम पंचनामा के बाद पिलकिछा घाट पर शव जला दिया गया l
वही दूसरी घटना खुटहन के नहर में शव बहता देख जुटी लोगों कि भीड़ रविवार की देर शाम बनुवाडीह गांव के पास शारदा सहायक खण्ड बत्तीस नहर में शव बहता देख लोगों कि भीड़ जुट गई घंटों चर्चा का विषय बना रहा कुछ लोग बहते शव का विडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं खबर लिखे जाने तक शव पकड़ा नहीं गया है ग्रामीणों का कहना था औंधे मुंह शव नहर में बहा चला जा रहा था जिसकी पीठ पर चोंट के निशान थे l
दहेज को लेकर कोई शिकायत हो तो इन नंबरों पर सम्पर्क करें
जौनपुर ।- केंद्र सरकार द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट स्कूलों मे शोषित वंचित वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र के प्रवेश के लिए आयोजित श्रेष्ठ परीक्षा में पू0मा0वि0 सुईथाकला के सात छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। इस परीक्षा में शिवानी गौतम ने ऑल इंडिया 643 रैंक, आदर्श गौतम को 1095 रैंक, सौम्या धवल को 1535 रैंक, शुभम कुमार को 1634 रैंक, विजयलक्ष्मी 1695 रैंक, आकांक्षा को 1790 रैंक एवं कामिनी को 2744 रैंक प्राप्त हुई जिनकी काउंसलिंग प्रथम चक्र में होना निश्चित है। प्रधानाध्यापक पारसनाथ यादव ने बच्चों की सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों अनिल कुमार, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अंकित कुमार एवं रागिनी सिंह को दिया है जैसा कि विदित हो कुछ दिन पूर्व राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में इसी विद्यालय से 12 बच्चों ने सफलता प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय की सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार के परिश्रम को सराहा है बच्चों की सफलता से क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर व्याप्त है शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधाकर सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह एवं मंत्री निशा कांत यादव, टीएससीटी जिला अध्यक्ष अरविंद यादव के साथ-साथ विकासखंड के सभी शिक्षकों और प्रमोद सिंह शेखाही ने विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस परीक्षा में देश भर में सर्वश्रेष्ठ प्राईवेट स्कूलों में 3000 सीटें हैं। इंटर तक की पढ़ाई का पूरा खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाता है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापको को दिया।
खुटहन (जौनपुर) 15 प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं थाना परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। त्वरित न्याय की आश में फरियादी इस भीषण गर्मी में सुबह से ही थाना पर पहुँचना शुरू हो गये। यहां कुल 15 प्रार्थना पत्र राजस्व से संबधित दिए गए। लेकिन मौके पर एक का भी निस्तारण नही हो सका। फरियादी मायूस होकर बैरंग वापस घर लौट गए।