मुख्यमंत्री के जनसभा कार्यक्रम के पास मनरेगा मजदूर तालाब की कर रहे थे खुदाई, लगा आरोप
खुटहन (जौनपुर) 1 जुनबीते १९ मई को चककुतबी गाँव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान जनसभा स्थल से महज कुछ दूरी पर ग्राम प्रधान मनरेगा मजदूरों से तालाब की खुदाई करा रहे थे गाँव निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है सुर्य प्रकाश मिश्रा का आरोप है कि १९ मई को चककुतबी ग्राम सभा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था इस दौरान विकास खण्ड खुटहन का काम काज बंद था।फिर भी ग्राम प्रधान द्वारा कार्यक्रम के दौरान मनरेगा मजदूरों से तालाब की खुदाई का काम कराया जा रहा था साथ ही यह भी आरोप लगाया कि अगर दस मजदूर मनरेगा में काम करते हैं तो आनलाईन हाजिरी अस्सी मजदूरों की लगाई जा रही हैं मामले में ब्लाक डेवलेपमेंट अधिकारी ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है जांच कराई जा रही है
जौनपुर। उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर मेडिकल कॉलेज के सामने जाने-माने आर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक कुमार यादव मरीज देखेंगे। जिससे इस भीषण गर्मी में व शहर जाम से बचने से लोगों को निजात मिलेगी।
बता दें कि इस समय भीषण गर्मी में लोग शहर में जाम से होकर नईगंज स्थित उपचार के लिए जाते थे । लोगों की मांग पर डॉक्टर आलोक कुमार ने इस समस्या से निजात देने के लिए उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज सिद्दीकपुर के सामने दुर्गा डायग्नोस्टिक सेंटर पर एक जून से सुबह 8 से 10 बजे तक ओपीडी शुरू कर दिए हैं। सुबह के समय मौसम भी ठंडा रहता है और शहर में लोगों को जाना नहीं पड़ेगा । यही मरीज देखने के बाद जरूरत की दवाई उपलब्ध कराई जाएंगी ।पहले दिन भारी भीड़ लगी रही, लोगों को बजट पर भी काफी सहुलियत दी गई है। आर्थो विशेषज्ञ डॉ आलोक कुमार यादव ने बताया कि शाहगंज अंबेडकर नगर आजमगढ़ खुटहन खेतासराय केराकत गुरैनी मानी जमुआही वरदह मार्टिनगंज दुबरा के कोरीडीहा सरायख्वाजा के काफी लोग उनके यहां उपचार के लिए जाते थे। वह जाम की समस्या और भीषण गर्मी में शहर से बाहर क्षेत्रीय इलाकों में सुबह की पाली में ओपीडी की मांग कर रहे थे। जिसे उनकी समस्याओं को देखते हुए यह सुविधा दी जा रही है।
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र को वरिष्ठता के आधार पर अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय का नया संकायाध्यक्ष नामित किया है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने शनिवार को पत्र जारी करते हुए मई 2027 तक तीन साल का कार्यकाल निर्धारित किया है। विदित है कि डॉ मिश्र का 25 वर्षों से अधिक का शिक्षण तथा शोध का अनुभव है। प्रो. मिश्र कार्यपरिषद-विद्यापरिषद,अध्ययन परिषद एवं परीक्षा समिति के सम्मानित सदस्य रहे हैं।उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त सेंटर आफ एक्सीलेंस -अनुवाद एवं उ.प्र.संस्कृति विभाग से आच्छादित कल्चरल क्लब के समन्वयक तथा विज्ञान प्रसार,भारत सरकार,नई दिल्ली के प्रकाशन विभाग द्वारा हिंदी में अनुवादित पुस्तकों के सम्पादक भी रह चुके हैं। विज्ञान संचार,साहित्य, शिक्षा एवं लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ मिश्र को राष्ट्रीय मंचों पर कई बार सम्मानित किया गया है। संकायाध्यक्ष नामित होने पर प्रो.बी.बी. तिवारी, प्रो.अविनाश पाथर्डीकर,प्रो. अजय प्रताप सिंह,प्रो.संदीप सिंह, प्रो.मानस पांडेय,प्रो.देवराज सिंह,डॉ अमित वत्स, प्रो.अशोक श्रीवास्तव, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो.मुराद अली, प्रो.प्रमोद यादव,डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार,डॉ पुनीत धवन,प्रो.गिरिधर मिश्र,डॉ. सुधीर उपाध्याय,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह,डॉ. पीके कौशिक सहित परिसर के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों ने प्रो.मिश्र को बधाई दी है।
जौनपुर । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि वर्तमान में जनपद में हीटवेब (लू) के चलते अत्यंत भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेब से आम जनमानस एवं पालतू जानवरों के जीवन एवं स्वास्थ्य की रक्षा हेतु जन जागरूकता किये जाने की आवश्यकता है।
अत्यधिक गर्म एवं नम वातावरणीय दशा में शरीर द्वारा पसीना निकालकर बॉडी को ठण्डा करने की प्रकृया बाधित हो जाती है। कूलिंग सिस्टम डिस्टर्ब होने के कारण शरीर का तापमान 37 C से अधिक होने लगता है जो कि सावधानी नहीं बरतने पर हीट स्ट्रोक का कारण बनता है।
लू लगने के लक्षण – सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन (Cramp), हीट रैशेज (त्वचा पर लाल दाने), त्वचा का सूखापन (Dry Skin), उल्टी एवं चक्कर आना, भ्रम (Confusion), रैपिड पल्स तथा बेहोश होना, शरीर का तापमान 39.4 C (103 F) से अधिक हो जाना।
क्या करें- खूब पानी पियें,लस्सी, छाछ, निंबू पानी, आम का पना इत्यादि का खूब सेवन करें जिससे शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे। मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को ध्यान में रखें एवं जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक आकस्मिक परिस्थिति को छोड़कर घर से बाहर न निकलें। यदि निकलना ही पड़े तो 11 बजे से 3 बजे तक के बीच बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलते समय छाता लें एवं तौलिया गमछा,टोपी इत्यादि अवश्य पहनें तथा पानी की बॉटल साथ रखें। शरीर पर पहने जाने वाले वस्त्र सूती कपड़े से बने हों, सम्पूर्ण शरीर को ढॅकने वाले एवं ढीले हों। शारीरिक श्रम करने वाले लोग 11 बजे से 03 बजे के बीच कार्य न करें। पालतू पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पानी देते रहें एवं उन्हें ठण्डे स्थान पर रखें।
क्या न करें- तले भुने एवं मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन न करें सुपाच्य एवं हल्का भोजन ही ग्रहण करें। दिन में 11 बजे से 03 बजे के बीच धूप में न निकलें। छोटे बच्चों को गाड़ी में दरवाजा बन्द करके न छोडें। नशीले पदार्थ,शराब एवं चाय,काफी का सेवन न करें।
हीट वेब से ग्रसित होने पर क्या करें- रोगी को तत्काल ठण्डे स्थान पर लिटा दें एवं शरीर का तापमान कम करने का प्रयास करें। शरीर पर गीले कपडें से स्पंजिंग करें तथा यदि रोगी मुॅह से पेय पदार्थ ले सकता हो तो उसे नमक,चीनी एवं पानी का घोल पिलाते रहें। रोगी को आराम न होने पर 108 नम्बर पर फोन कर एम्बुलेन्स को बुलाकर रोगी को तत्काल नजदीकी चिकित्सालय में ले जाकर इलाज करायें।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील है कि उपरोक्तनुसार दिये गये सुझावों का पालन करें एवं हीट वेब के प्रति सतर्क एवं सावधान रहें जिससे जनपद वासियों को भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके।
जौनपुर । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड ने मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित अन्य अधिकारियों के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा मतगणना कक्षों में जाकर काउंटिंग के लिए लगने वाली टेबल, बैरीकेडिंग, बाहर वाहनों की पार्किंग, मीडिया सेंटर आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पेयजल सुरक्षा व्यवस्था सहित आवश्यक चीजों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, एआरओ, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के नौली गांव स्थित एक ताल में गुरुवार की दोपहर मछली मारने आए वृद्ध का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा ऐसे में सहयोगियों ने पीएचसी सोंधी में भर्ती कराया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बतादें की जनपद मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव से आधा दर्जन लोग मछली का शिकार करने नौली ग्राम आये हुए थे साथी तालाब में मछली मार रहे थे की गजानंद पुत्र बाबूराम 60 वर्ष बाहर बैठे हुए थे अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी आनन फानन में अन्य सहयोगियों ने पीएचसी में भर्ती कराया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्वस्थ वृद्ध को जिला अस्पताल भेज दिया गया।इलाज कर रहे चिकित्साधिकारी डॉ0 मसूद खान ने बताया कि 46℃ तापमान होने के कारण उक्त वृद्ध हीट स्टोक का शिकार हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
सुबह के हरे भरे वातावरण के बीच प्रातः संस्कार, योगा, खेल कूद सहित बच्चों ने सीखे कई हुनर, रहे बेहद उत्साहित
शाहगंज ( जौनपुर ) नगर के तुलसी उद्यान पार्क में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन रविवार को संपन्न हुआ प्रत्येक दिन कुछ नया सीखने के साथ ही बच्चों ने कैंप के विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निशाकांत जायसवाल विनोद अग्रहरि संतोष अग्रहरि एडवोकेट रहे। कार्यक्रम आयोजक संगीता अग्रहरि, नीरज अग्रहरि रहे। संयोजक मुक्ता जायसवाल, स्वाती अग्रहरि, प्रीति जायसवाल, रानी अग्रहरि व प्रियंका अग्रहरि रहीं।
नगर के रामलीला मैदान स्थित तुलसी उद्यान पार्क में बीते रविवार से को पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन शुरू हुआ था जो रविवार को समाप्त हुआ कैंप में 125 से अधिक बच्चों ने पंजीयन करवाया। रविवार को सुबह सवेरे हरे भरे ताजा तारीन वातावरण में दीप प्रज्वलन के साथ प्रार्थना ओम जाप गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके बाद प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को नए तरह के आनंदमई योगाभ्यास कराया गया। जिसमें बच्चे आल्हादित हो उठे। वहीं पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा और अपेक्षा से अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं डांस कंपटीशन, सीनियर लड़कियों का क्लोज आई मेकअप, स्पून बोल बैलेंस गेम, म्यूजिकल चेयर, लड़कों का कबड्डी और रस्सा कस्सी आदि गेम कराए गए। आयोजकों और अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। समर कैंप के आयोजकों नीरज अग्रहरि और संगीता अग्रहरि द्वारा कार्यक्रम संयोजक मुक्ता जायसवाल, स्वाती अग्रहरि, प्रीति जायसवाल, रानी अग्रहरि, प्रियंका अग्रहरि सहित सहायोगकर्ता पूजा अग्रहरि, नुपुर अग्रहरि, सीमा अग्रहरि, अमिता अग्रहरि, दिव्या अग्रहरि,पंकज जायसवाल (पत्रकार) ,कुसुम जायसवाल, पंकज अग्रहरि, अमित जायसवाल, अतुल जायसवाल, विकास अग्रहरि, बिकास विक्की, रितेश आर्य, नेहा अग्रहरि व धीरज पाटिल, जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल ,मीडिया प्रभारी चंदन अग्रहरि सहित अन्य लोगों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वहीं योग समिति का आभार व्यक्त किया गया।
जौनपुर: कविताएं सुनना और सुनाना अतीत काल से ही आनंद का विषय रहा है। कविताओं के माध्यम से जहां एक ओर समाज को संदेश प्रदान किया जाता है, वहीं दूसरी ओर लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी किया जाता है। कुछ ऐसा ही काम परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका नूपुर श्रीवास्तव ने किया है। उन्होंने अपनी काव्य संग्रह पुस्तिका ‘नूपुर’ प्रकाशित करायीं हैं। उन्होंने जीवन के कई रंग अपनी कविताओं के माध्यम से पाठकों के समक्ष रखा है।
इस पुस्तक ‘नूपुरʼ में समाज व नारी से जुड़ी हुई रचनाओं को समाहित किया गया है, जो एक ओर शब्दों की लय से पाठकों को आनंद प्रदान करेगी, वहीं दूसरी ओर समाज को संदेश देगी। इस पुस्तक का लोकार्पण इन्होंने अपने शिक्षाप्रद फ़िल्म सरजी के सभी शिक्षक साथी निर्देशक शिवम सिंह, लेखक प्रेम तिवारी, कलाकार राकेश सिंह, मीरा कन्नौजिया जी के उपस्थिति में कराया।
शाहगंज जौनपुर lशाहगंज नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार के नेतृत्व में लायन मनीष अग्रहरि ने चुनाव में जगह-जगह बूथों पर मतदाताओं के लिए शीतल जल प्याऊ लगवाया अध्यक्ष चुने जाने के बाद मनीष अग्रहरि ने कहा कि मतदान करना सभी का अधिकार है,उनका उद्देश्य रचनात्मक तरीके से समाज कल्याण से जुड़ी परियोजनाओं को पुरा,करना
ला प्रवीण श्रीवास्तव,सुरेंद्र तिवारी, रूपेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, डॉ. एसएल गुप्ता, डॉ. डीके गुप्ता, राजपत जायसवाल, सतीश गुप्ता, मनोज पाण्डेय, डॉ. तारिक़ शेख, डॉ. आरके वर्मा, रविकान्त जायसवाल, पवन साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, गीता जायसवाल(मुन्नी) ,नेहा अग्रहरि सभी के, सहयोग से निशुल्क शीतल जल प्याऊ लगवाया
हरे-भरे ताजा तारीन वातावरण में बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया
शाहगंज ( जौनपुर ) नगर के तुलसी उद्यान पार्क में चल रहे पांच दिवसीय समर कैंप के तीसरे दिन मंगलवार को सुबह हरे भरे माहौल में प्रतिभागी बच्चों ने योगाभ्यास के बाद क्राफ्ट प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं वाटर प्ले एक्टिविटी का भरपूर आनंद उठाया। आयोजक संगीता अग्रहरि व नीरज अग्रहरि है। संयोजक मुक्ता जायसवाल, स्वाती अग्रहरि, प्रीति जायसवाल, रानी अग्रहरि व प्रियंका अग्रहरि हैं। पांच दिवसीय समर कैंप के आयोजन के तीसरे दिन भी प्रतिभागी बच्चे बेहद उत्साहित दिखे। सुबह सबेरे ताजा तारीन हरे-भरे वातावरण में लगभग 125 बच्चों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन व प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई। गायत्री मंत्र व जयकारा, स्वागत – विशेष ताल, हास्य आसन, वार्म अप योगा कराई गई। क्राफ्ट आर्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । जिसमें जूनियर ग्रुप में सार्थक अग्रहरि प्रथम और अक्षत ऊर्फ वीर कसेरा द्वितीय व तृतीय पर वेदांत जायसवाल रहे। सीनियर ग्रुप में नव्या अग्रहरि प्रथम, वंश अग्रहरि द्वितीय व क
कृष्णा अग्रहरि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।। वहीं प्रतिभागियों का पसंदीदा वाटर पूल प्ले में सभी ने खूब मस्ती की । अंत में जलपान के साथ तीसरे दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से बलराम अग्रहरि अतुल जायसवाल, अमित जायसवाल, पंकज अग्रहरि, धीरज पाटिल, सीमा अग्रहरि, कुशुम जायसवाल, सपना अग्रहरि, अमिता अग्रहरि, पूजा अग्रहरि रिया अग्रहरि रौनक अग्रहरि शिवम अग्रहरी चन्दन अग्रहरि नमन आदि की मुख्य सहभागिता रही।