Home Blog Page 280

हीट वेब से ग्रसित होने पर क्या करें?

0

जौनपुर । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि वर्तमान में जनपद में हीटवेब (लू) के चलते अत्यंत भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेब से आम जनमानस एवं पालतू जानवरों के जीवन एवं स्वास्थ्य की रक्षा हेतु जन जागरूकता किये जाने की आवश्यकता है।


 अत्यधिक गर्म एवं नम वातावरणीय दशा में शरीर द्वारा पसीना निकालकर बॉडी को ठण्डा करने की प्रकृया बाधित हो जाती है। कूलिंग सिस्टम डिस्टर्ब होने के कारण शरीर का तापमान 37  C  से अधिक होने लगता है जो कि सावधानी नहीं बरतने पर हीट स्ट्रोक का कारण बनता है।


लू लगने के लक्षण – सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन  (Cramp), हीट रैशेज (त्वचा पर लाल दाने), त्वचा का सूखापन (Dry Skin), उल्टी एवं चक्कर आना, भ्रम (Confusion), रैपिड पल्स तथा बेहोश होना, शरीर का तापमान  39.4 C (103 F) से अधिक हो जाना।


क्या करें- खूब पानी पियें,लस्सी, छाछ, निंबू पानी, आम का पना इत्यादि का खूब सेवन करें जिससे शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे। मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को ध्यान में रखें एवं जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक आकस्मिक परिस्थिति को छोड़कर घर से बाहर न निकलें। यदि निकलना ही पड़े तो 11 बजे से 3 बजे तक के बीच बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलते समय छाता लें एवं तौलिया गमछा,टोपी इत्यादि अवश्य पहनें तथा पानी की बॉटल साथ रखें। शरीर पर पहने जाने वाले वस्त्र सूती कपड़े से बने हों, सम्पूर्ण शरीर को ढॅकने वाले एवं ढीले हों। शारीरिक श्रम करने वाले लोग 11 बजे से 03 बजे के बीच कार्य न करें। पालतू पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पानी देते रहें एवं उन्हें ठण्डे स्थान पर रखें।


क्या न करें- तले भुने एवं मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन न करें सुपाच्य एवं हल्का भोजन ही ग्रहण करें। दिन में 11 बजे से 03 बजे के बीच धूप में न निकलें। छोटे बच्चों को गाड़ी में दरवाजा बन्द करके न छोडें। नशीले पदार्थ,शराब एवं चाय,काफी का सेवन न करें।


हीट वेब से ग्रसित होने पर क्या करें- रोगी को तत्काल ठण्डे स्थान पर लिटा दें एवं शरीर का तापमान कम करने का प्रयास करें। शरीर पर गीले कपडें से स्पंजिंग करें तथा यदि रोगी मुॅह से पेय पदार्थ ले सकता हो तो उसे नमक,चीनी एवं पानी का घोल पिलाते रहें। रोगी को आराम न होने पर 108 नम्बर पर फोन कर एम्बुलेन्स को बुलाकर रोगी को तत्काल नजदीकी चिकित्सालय में ले जाकर इलाज करायें।


 उन्होंने जनपदवासियों से अपील है कि उपरोक्तनुसार दिये गये सुझावों का पालन करें एवं हीट वेब के प्रति सतर्क एवं सावधान रहें जिससे जनपद वासियों को भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके।

4 जून को होने वाली मतगणना स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

0

जौनपुर । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड ने मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम सहित अन्य अधिकारियों के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा मतगणना कक्षों में जाकर काउंटिंग के लिए लगने वाली टेबल, बैरीकेडिंग, बाहर वाहनों की पार्किंग, मीडिया सेंटर आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पेयजल सुरक्षा व्यवस्था सहित आवश्यक चीजों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, एआरओ, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

हीट स्ट्रोक: मछली मारने आएं वृद्ध की बिगड़ी तबियत,रेफर

0

खेतासराय (जौनपुर): क्षेत्र के नौली गांव स्थित एक ताल में गुरुवार की दोपहर मछली मारने आए वृद्ध का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा ऐसे में सहयोगियों ने पीएचसी सोंधी में भर्ती कराया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बतादें की जनपद मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के रामपुरिया गांव से आधा दर्जन लोग मछली का शिकार करने नौली ग्राम आये हुए थे साथी तालाब में मछली मार रहे थे की गजानंद पुत्र बाबूराम 60 वर्ष बाहर बैठे हुए थे अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी आनन फानन में अन्य सहयोगियों ने पीएचसी में भर्ती कराया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्वस्थ वृद्ध को जिला अस्पताल भेज दिया गया।इलाज कर रहे चिकित्साधिकारी डॉ0 मसूद खान ने बताया कि 46℃ तापमान होने के कारण उक्त वृद्ध हीट स्टोक का शिकार हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

पांच दिवसीय समर कैंप कार्यक्रम संपन्न

0

सुबह के हरे भरे वातावरण के बीच प्रातः संस्कार, योगा, खेल कूद सहित बच्चों ने सीखे कई हुनर, रहे बेहद उत्साहित

शाहगंज ( जौनपुर ) नगर के तुलसी उद्यान पार्क में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन रविवार को संपन्न हुआ प्रत्येक दिन कुछ नया सीखने के साथ ही बच्चों ने कैंप के विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि निशाकांत जायसवाल विनोद अग्रहरि संतोष अग्रहरि एडवोकेट रहे। कार्यक्रम आयोजक संगीता अग्रहरि, नीरज अग्रहरि रहे। संयोजक मुक्ता जायसवाल, स्वाती अग्रहरि, प्रीति जायसवाल, रानी अग्रहरि व प्रियंका अग्रहरि रहीं।

नगर के रामलीला मैदान स्थित तुलसी उद्यान पार्क में बीते रविवार से को पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन शुरू हुआ था जो रविवार को समाप्त हुआ कैंप में 125 से अधिक बच्चों ने पंजीयन करवाया। रविवार को सुबह सवेरे हरे भरे ताजा तारीन वातावरण में दीप प्रज्वलन के साथ प्रार्थना ओम जाप गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके बाद प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को नए तरह के आनंदमई योगाभ्यास कराया गया। जिसमें बच्चे आल्हादित हो उठे। वहीं पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा और अपेक्षा से अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं डांस कंपटीशन, सीनियर लड़कियों का क्लोज आई मेकअप, स्पून बोल बैलेंस गेम, म्यूजिकल चेयर, लड़कों का कबड्डी और रस्सा कस्सी आदि गेम कराए गए। आयोजकों और अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। समर कैंप के आयोजकों नीरज अग्रहरि और संगीता अग्रहरि द्वारा कार्यक्रम संयोजक मुक्ता जायसवाल, स्वाती अग्रहरि, प्रीति जायसवाल, रानी अग्रहरि, प्रियंका अग्रहरि सहित सहायोगकर्ता पूजा अग्रहरि, नुपुर अग्रहरि, सीमा अग्रहरि, अमिता अग्रहरि, दिव्या अग्रहरि,पंकज जायसवाल (पत्रकार) ,कुसुम जायसवाल, पंकज अग्रहरि, अमित जायसवाल, अतुल जायसवाल, विकास अग्रहरि, बिकास विक्की, रितेश आर्य, नेहा अग्रहरि व धीरज पाटिल, जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल ,मीडिया प्रभारी चंदन अग्रहरि सहित अन्य लोगों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वहीं योग समिति का आभार व्यक्त किया गया।

साहित्य समाज की दशा और दिशा दोनों बदल सकते हैं

0

जौनपुर: कविताएं सुनना और सुनाना अतीत काल से ही आनंद का विषय रहा है। कविताओं के माध्यम से जहां एक ओर समाज को संदेश प्रदान किया जाता है, वहीं दूसरी ओर लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी किया जाता है। कुछ ऐसा ही काम परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका नूपुर श्रीवास्तव ने किया है। उन्होंने अपनी काव्य संग्रह पुस्तिका ‘नूपुर’ प्रकाशित करायीं हैं। उन्होंने जीवन के कई रंग अपनी कविताओं के माध्यम से पाठकों के समक्ष रखा है।


इस पुस्तक ‘नूपुरʼ में समाज व नारी से जुड़ी हुई रचनाओं को समाहित किया गया है, जो एक ओर शब्दों की लय से पाठकों को आनंद प्रदान करेगी, वहीं दूसरी ओर समाज को संदेश देगी। इस पुस्तक का लोकार्पण इन्होंने अपने शिक्षाप्रद फ़िल्म सरजी के सभी शिक्षक साथी निर्देशक शिवम सिंह, लेखक प्रेम तिवारी, कलाकार राकेश सिंह, मीरा कन्नौजिया जी के उपस्थिति में कराया।

लायंस क्लब स्टार के अध्यक्ष ने मतदाताओं के लिए निशुल्क

0

शीतल जल प्याऊ लगाया: मनीष अग्रहरि

शाहगंज जौनपुर lशाहगंज नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार के नेतृत्व में लायन मनीष अग्रहरि ने चुनाव में जगह-जगह बूथों पर मतदाताओं के लिए शीतल जल प्याऊ लगवाया अध्यक्ष चुने जाने के बाद मनीष अग्रहरि ने कहा कि मतदान करना सभी का अधिकार है,उनका उद्देश्य रचनात्मक तरीके से समाज कल्याण से जुड़ी परियोजनाओं को पुरा,करना

ला प्रवीण श्रीवास्तव,सुरेंद्र तिवारी, रूपेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, डॉ. एसएल गुप्ता, डॉ. डीके गुप्ता, राजपत जायसवाल, सतीश गुप्ता, मनोज पाण्डेय, डॉ. तारिक़ शेख, डॉ. आरके वर्मा, रविकान्त जायसवाल, पवन साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, गीता जायसवाल(मुन्नी) ,नेहा अग्रहरि सभी के, सहयोग से निशुल्क शीतल जल प्याऊ लगवाया

समर कैंप के तीसरे दिन झूम उठे प्रतिभागी

0

हरे-भरे ताजा तारीन वातावरण में बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया

शाहगंज ( जौनपुर ) नगर के तुलसी उद्यान पार्क में चल रहे पांच दिवसीय समर कैंप के तीसरे दिन मंगलवार को सुबह हरे भरे माहौल में प्रतिभागी बच्चों ने योगाभ्यास के बाद क्राफ्ट प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं वाटर प्ले एक्टिविटी का भरपूर आनंद उठाया। आयोजक संगीता अग्रहरि व नीरज अग्रहरि है। संयोजक मुक्ता जायसवाल, स्वाती अग्रहरि, प्रीति जायसवाल, रानी अग्रहरि व प्रियंका अग्रहरि हैं।
पांच दिवसीय समर कैंप के आयोजन के तीसरे दिन भी प्रतिभागी बच्चे बेहद उत्साहित दिखे। सुबह सबेरे ताजा तारीन हरे-भरे वातावरण में लगभग 125 बच्चों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन व प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुई। गायत्री मंत्र व जयकारा, स्वागत – विशेष ताल, हास्य आसन, वार्म अप योगा कराई गई।
क्राफ्ट आर्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । जिसमें जूनियर ग्रुप में सार्थक अग्रहरि प्रथम और अक्षत ऊर्फ वीर कसेरा द्वितीय व तृतीय पर वेदांत जायसवाल रहे। सीनियर ग्रुप में नव्या अग्रहरि प्रथम, वंश अग्रहरि द्वितीय व क

कृष्णा अग्रहरि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।। वहीं प्रतिभागियों का पसंदीदा वाटर पूल प्ले में सभी ने खूब मस्ती की । अंत में जलपान के साथ तीसरे दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से बलराम अग्रहरि अतुल जायसवाल, अमित जायसवाल, पंकज अग्रहरि, धीरज पाटिल, सीमा अग्रहरि, कुशुम जायसवाल, सपना अग्रहरि, अमिता अग्रहरि, पूजा अग्रहरि रिया अग्रहरि रौनक अग्रहरि शिवम अग्रहरी चन्दन अग्रहरि नमन आदि की मुख्य सहभागिता रही।

पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड की कायस्थ महासभा ने किया सी बी आई जांच की मांग

0


तेरहवीं पर श्रंद्धाजलि देने पहुंचे विभिन्न संगठनों के लोग

जौनपुर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के जिला उपाध्यक्ष व भाजपा जमुनिया मंडल के उपाध्यक्ष स्व आशुतोष श्रीवास्तव जी पत्रकार के तेरहवीं में आज कायस्थ महासभा 2150 जौनपुर व संगत पंगत जौनपुर के पदाधिकारियों ने उनके सबरहद गांव शाहगंज पहुंच कर उनके चित्र पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और कायस्थ महासभा ने मांग किया है स्व आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड की सी बी आई जांच कराए जाएं जिससे दोषियों को सजा मिले विदित हो कि 13 दिन पूर्व इमरान गंज बाजार में आशुतोष श्रीवास्तव पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कायस्थ महासभा 2150 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आशुतोष श्रीवास्तव के निधन से समाज मर्माहत हैं उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि आशुतोष श्रीवास्तव जी गौ हत्या के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करते रहते थे। जिला अध्यक्ष कायस्थ महासभा जौनपुर मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने केंद्र व प्रदेश सरकार से आशुतोष हत्याकांड के खुलासे की मांग की है। राष्ट्रीय महासचिव कायस्थ महासभा व भाजपा नेता बच्चा भइया ने कहा कि आशुतोष जी संगठन का भी कार्य करने के साथ साथ समाज के हित के लिए लड़ते रहते थे।प्रदेश सचिव अजय वर्मा अज्जू ने कहा कि आशुतोष जी के हत्या से संगठन की भारी छति हुई हैं।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के पूर्व अध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार ने कहा कि पत्रकार की हत्या पर संगठन चुप नहीं बैठेगा जल्दी से जल्दी घटना का पर्दाफाश होना चाहिए।स्व आशुतोष श्रीवास्तव पत्रकार को श्रंद्धाजलि अर्पित करने वाले में अनुपम श्रीवास्तव भाजपा नगर महामंत्री खेतासराय राजेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव संतोष निगम अनिल श्रीवास्तव,संतोष निगम उमेश श्रीवास्तव शाहगंज अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव महामंत्री विवेक अस्थाना सभासद अनीस श्रीवास्तव भाजपा नेता अजीत श्रीवास्तव सभासद,अतुल श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव ओमप्रकाश श्रीवास्तव सहित पूर्व विधायक बाके लाल सोनकर,भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, अमलेंद्र गुप्ता मनीष गुप्ता बचूं लाल सहित विभिन्न संगठन व राजनीतिक दलों के लोगो ने पहुचकर श्रंद्धाजलि अर्पित किया।

मदरसा के होनहार छात्र-छात्राओं को किया गया मोमेंटों देकर सम्मानित

0

वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मिला नकदी पुरस्कार

खेतासराय (जौनपुर):- स्थानीय कस्बा खेतासराय के बड़ी मस्जिद के समीप सोमवार को मदरसा एजाजुल उलूम परिसर में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा मोमेंटों देकर पुस्कृत किया गया। इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तेलावत तथा हम्द पाक से हुआ।

कार्यक्रम में उक्त मदरसे की छात्रा हलीमा बानों, नूर सबा, गौसिया बानों, ज़ारा फातिमा, उमरा खानम, फ़िज़ा खा, मन्तशा, जोया अंजुम, तस्कीन ने नातिया कलाम तथा तकरीर और अंग्रेजी, अरबी संवाद पेश कर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जलालुद्दीन बरकाती, हसनैन खा, आफाक खान, सरफराज अहमद, अफजल खान, इब्राहीम हबीबी द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटों व नकदी पुरस्कार देकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया।

मदरसा एजाजुल उलूम की वार्षिक परीक्षा में एलकेजी में उम्मे कुलसुम, आएरा शफकत क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान, यूकेजी में तूबा बानो, मोहम्मद अली क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान, कक्षा-1 में ज़ारा बानों, नूर सबा क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान कक्षा-2 में सिद्दीक अहमद, शाहीन बानों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान, कक्षा-3 में यासिर, हलीमा बानो को क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान, कक्षा-4 में तस्मिया, नुजहत को क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान।

कक्षा-5 में अलीज़ा, नूर फातिमा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। गर्ल्स सेक्शन में कक्षा-6 में सलमा बानो, इकरा परवीन को क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान, कक्षा-7 में आयशा, हलीमा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान, कक्षा-8 में जोया खां, अंजुम को क्रमशः प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

उपर्युक्त मेधावी छात्र-छात्राओं को मेमोंट नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शत-प्रतिशत उपस्थिति पर सादिया रफीक, शारिब, ओसामा यजदानी, तसकीन, उमरा खानम, कुलसुम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुफ़्ती अवेस मिस्बाही, कारी इमरान, कारी मेराज ने सम्बोधित करते हुए शिक्षा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हेड मास्टर नूर हसन, संतोष कुमार, आलिमा, नूर फातमा, जोया खां, हाफिज जुबैर, हाफिज शफीक समेत आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैयद ताहिर ने किया तथा संचालन सैयद तारिक ने किया।

जौनपुर लोक सभा 73 के प्रत्याशी अशोक सिंह ने मतदाताओ का जताया आभार

0

अशोक सिंह ने मतदाताओं का जताया आभार
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर लोकसभा 73 के प्रत्याशी अशोक सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जौनपुर लोकसभा के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों का आशीर्वाद हमें मिला है निश्चित रूप से विजय हमारी होगी। उन्होंने सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने मौका दिया तो जौनपुर की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया जाएगा। मैं हमेशा अपने मतदाताओं के सुख दुख में खड़ा रहूंगा।