Home Blog Page 281

अशोक सिंह के प्रचार वाहन पर हमला,चालक से मारपीट

0


वाहन का शीशा तोड़ किया चकनाचूर,जिला निर्वाचन अधिकारी, सरायख्वाजा थानाध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा पत्र


इन सब चीजों से मैं डरने वाला नहीं : अशोक सिंह


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जौनपुर लोकसभा 73 के प्रत्याशी अशोक सिंह को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। कभी प्रशासन की ओर से तो कभी विरोधियों की तरफ से। गुरुवार को जब प्रचार का अंतिम दिन था तो उनकी प्रचार गाड़ी को अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़-फोड़ दिया गया। इस तरह की करतूत से राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस घटना से क्षुब्ध होकर श्री सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी जौनपुर को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।


पत्र के जरिए उन्होंने कहा कि प्रचार वाहन संख्या यूपी 62 सीटी 8014 को प्रचार कार्य के लिए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काजीपुर की तरफ गया था। दो अज्ञात बाइकर्स बदमाशों ने लगभग एक बजे प्रचार वाहन को रोकने का इशारा किया। जब वाहन रुका तो प्रचार वाहन पर लगा हुआ पोस्टर फाड़ दिया गया और प्रचार वाहन के शीशे को तोड़कर चकनाचूर कर दिया और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इतना ही नहीं चालक को मारा-पीटा गया। जब चालक जोर-जोर से बचाने की गुहार लगाने लगा तो वह उसे छोड़कर भाग गए। अशोक सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने एक पत्र उन्होंने सरायख्वाजा थाने पर भी दिया है।


पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि बार-बार हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। कभी सुरक्षा के नाम पर तो कभी आचार संहिता के उल्लंघन के नाम पर। अब हमारे प्रचार गाड़ी और चालक पर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों से हम डरने वाले नहीं है। अबकी बार जनता हमारे साथ है। जनता सब देख रही है और फैसला भी वही करेगी। विपक्षी हमारी बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं, इसीलिए वह इस तरह की ओछी हरकत कर रहे हैं।

अलग अंदाज में धनंजय सिंह के गढ़ में पहुंची शीला सिंह,पति के लिए मांगा समर्थन

0
अलग अंदाज में धनंजय सिंह के गढ़ में पहुंची शीला सिंह,पति के लिए मांगा समर्थन
अलग अंदाज में धनंजय सिंह के गढ़ में पहुंची शीला सिंह,पति के लिए मांगा समर्थन

धनंजय सिंह के गढ़ में पहुंची शीला सिंह,पति के लिए मांगा समर्थन

जौनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में सभी दलों के स्टार प्रचारक जनसभाओं को संबोधित कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में फिजा बनाने का काम करते नजर आ रहे है। वहीं समाज विकास क्रांति पार्टी के अशोक सिंह की पत्नी महिला समर्थकों के साथ गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों से मिलकर अलग ही अंदाज में प्रचार करती नजर आ रही है। अशोक सिंह की पत्नी शीला सिंह जब प्रचार करने पहुंच रही तो ग्रामीण अंचल की महिलाएं उनके विचार सुनकर उनके साथ जुड़ती नजर आ रही है।


बुधवार को शीला सिंह मल्हनी विधानसभा के जलालपुर गांव में पहुंची, जहां उन्होंने अपने पति अशोक सिंह के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरे पति भी किसान के बेटे हैं, उन्होंने जमीन से उठकर इतनी ऊंचाइयों तक का सफर तय किया है, हम सब गांव की समस्या और लोगों के दुख से अच्छी तरह वाकिफ है, आज हम इस काबिल है कि किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते है। मेरे पति लोगों की मदद करते है, लेकिन गांव और क्षेत्र का विकास करने के लिए उन्हें राजनीति में उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीति करते हुए उन्होंने अपने जिले और प्रदेश के कई लोगों की मदद की है अब वो अपने जिले से चुनाव लड़कर आप सबका विकास करना चाहते है, आप सबका आशीर्वाद मिला तो मेरे पति आपके उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

JAUNPUR NEWS: BLO घर-घर जाकर समय से बांटे मतदाता पर्ची

BLO घर-घर जाकर समय से बांटे मतदाता पर्ची

0
BLO घर-घर जाकर समय से बांटे मतदाता पर्ची
BLO घर-घर जाकर समय से बांटे मतदाता पर्ची

BLO द्वारा मतदाता पर्ची वितरण की हो रही मानिटरिंग

जौनपुर : BLO घर-घर जाकर समय से बांटे मतदाता पर्ची चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में मतदान वाले दिन मतदाताओं को परेशानी न हो इसके लिए पहले से ही संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं के घर-घर जाकर वोटर पर्ची बांट रहे साथ ही मतदान से संबंधित जरूरी निर्देश वाली एक मतदाता गाइड भी दे रहे हैं।

जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के लिए जनपद में निरन्तर स्वीप गतिविधियां हो रही है, मतदान प्रतिशत बढ़ाने में बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए सर्वप्रथम बीएलओ वोटर पर्ची को सभी मतदाताओं को समय से उपलब्ध करा दे। उन्होने लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही के भी निर्देश दिये है। BLO अपनी जिम्मेदारी का सही से निर्वहन कर रहे हैं की नहीं, वोटर पर्ची ठीक ढ़ंग से बट रही है इसकी मानीटरिंग की जिम्मेदारी जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल को दी है।

 कुल 3510 मतदान केंद्रों पर 3510 बीएलओ से मतदाता पर्ची वितरण की सूचना एकत्र करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 79 स्पेशल एडुकेटर्स को लगाया है जो कि प्रतिदिन 50-50 बीएलओ से दूरभाष पर बात कर के 17 मई से लगातार सूचना प्राप्त कर रहे हैं।

बीएसए ने कहा कि जनपद में 25 को मई को मतदान हैं। मतदान के लिए मतदाताओं को अपना बूथ ढूंढ़ने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए बीएलओ की टीम घर-घर जाकर मतदाता पर्ची पहुंचा रही है। मतदाताओं को उनके मतदाता क्रमांक की पर्चियां दी जा रही है ताकि मतदाताओं को मतदान करने में कोई असुविधा न हो। मतदान के समय मतदाता को पर्ची के साथ अपना मतदाता पहचान पत्र अथवा आधार कार्ड या निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कोई एक पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार बीएलओ के माध्यम से शत प्रतिशत वोटर पर्ची बाटवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा रजिस्टर बनाया गया है कि किस बीएलओ ने अब तक कितनी वोटर पर्ची बाटी। सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि कल तक सभी मतदाताओं को वोटर पर्ची बांट दे।

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय, रंजीत चौधरी द्वारा स्पेशल एजूकेटर्स से प्रति दिन बीएलओ को दूरभाष करके सूचना एकत्र की जा रही है। इस अवसर पर जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, जिला समन्वयक एमडीएम अरुण कुमार मौर्य, फिजियोथेरेपिस्ट डा पी डी तिवारी, विन्ध्यवासिनी उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉदड़ ने अवगत कराया है कि मतदान के दिन जो भी दिव्यांग शिथिल अंग वाले मतदाता मतदान हेतु बूथ पर आयेंगे उनके सहायक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए साथ ही वे किसी अन्य दिव्यांग मतदाता के सहायक न हो।  

गुजरताल पर बना अग्निशमन केंद्र लोकार्पण के बाद भी नही हुआ चालू 

0
गुजरताल पर बना अग्निशमन केंद्र लोकार्पण के बाद भी नही हुआ चालू 
गुजरताल पर बना अग्निशमन केंद्र लोकार्पण के बाद भी नही हुआ चालू 

पहले कार्यकाल में शिलान्यास दूसरे में लोकार्पण फिर भी नहीं चालू हुआ गुजरताल पर बना अग्निशमन केंद्र

खेतासराय (जौनपुर) ढाई वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नौली गांव स्थित गुजरताल पर बना अग्निशमन केंद्र चालू नहीं हो सका है। आनन-फानन में उसका लोकार्पण भी कर दिया गया। लेकिन नव-निर्मित भवन सुविधा के अभाव में धूल फांक रहा है। खेतासराय-खुटहन मुख्य मार्ग पर नौली ग्रामसभा के गुजरताल के समीप दो यूनिट अग्निशमन केन्द्र का शिलायन्स करीब ढाई साल पहले राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने अपने पहले कार्यकाल में किया था तो क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी, कहा कि अब किसी भी आग की घटना से बचा जा सकता है तथा आये दिन फसलें जलकर नष्ट होती है किसानों की भारी क्षति होती है।

गुजरताल पर बना अग्निशमन केंद्र लोकार्पण के बाद भी नही हुआ चालू 

अब उससे बचा जा सकता है। जौनपुर मुख्यालय से दमकल आने में काफी समय लगता था। रेलवे क्रासिंग बन्द मिली तो समय से दमकल पहुँच नहीं पाता था। तब तक सब कुछ आग अपनी आगोश में ले लेती थी। जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार में जिले के इकलौते राज्यमंत्री ने लगभग ढाई साल पहले गुजरताल पर दो यूनिट फायर ब्रिगेड की सौगात क्षेत्रवासियों को दिया लेकिन अभी तक यह आम जनमानस की सेवा के लिए तैयार नहीं हो सका सुविधा के अभाव में संचालित नही है। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए आनन-फानन में लोकापर्ण कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग बनकर तैयार है अभी तक न तो मुख्य मार्ग से केन्द्र तक दमकल पहुँचने के लिए न तो सड़क बनी है और न ही फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी है और न ही किसी कर्मचारी की तैनाती हुई है लेकिन उसके बाद भी सुविधा के अभाव में फीता काटकर आधा-अधुरा उद्घाटन कर दिया गया।

986.83 लाख की लागत से बना अग्निशमन केंद्र बना शो पीस

क्षेत्र के गुजरताल पर बने अग्निशमन केंद्र का शिलान्यास अगस्त 2021 में मंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने अपने पहले कार्यकाल में ही किया था। जिसकी लागत 986.83 लाख रुपये थी। तब से लेकर अब आज तक लगभग ढाई साल का समय बीत गया लेकिन अभी तक मुकम्मल नहीं हो पाया है। सिर्फ बिल्डिंग बनाकर तैयार है सुविधा के नाम पर शून्य है। बिल्डिंग तैयार होते ही राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने आगामी चुनाव को देखते हुए चुनावी क्रेडिट लेने के लिए लोकापर्ण तो कर दिया सुविधा मुकम्मल नही जिसके कारण केंद्र संचालित नही हो सका। अग्निशमन निर्माण के ठेकेदार ने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कर्मचारी की तैनाती न होने से चालू नहीं हो सका है। सुविधा मिलने पर पूर्णरूप से संचालित होगा।

अपना दल एस पार्टी ने पप्पू माली को बनाया आजमगढ़ लोकसभा चुनाव प्रभारी

0
अपना दल एस पार्टी ने पप्पू माली को बनाया आजमगढ़ लोकसभा चुनाव प्रभारी
अपना दल एस पार्टी ने पप्पू माली को बनाया आजमगढ़ लोकसभा चुनाव प्रभारी

जौनपुर । अपना दल एस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली को स्टार प्रचारक के साथ-साथ आजमगढ़ लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है।आजमगढ़ में माली सैनी समाज की संख्या करीब 1 लाख है । माली सैनी समाज को साधने के लिए अनुप्रिया पटेल ने पप्पू माली को स्टार प्रचारक बनाने की रणनीति बनाई है।राष्ट्रीय सचिव के स्टार प्रचारक बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है ।कार्यकर्ताओं ने श्री माली का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया ।राष्ट्रीय सचिव ने दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की तीसरी बार सरकार बनेगी।उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार की अबकी बार हैट्रिक लगने वाली है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के अथक परिश्रम और समर्पण की बदौलत 4 जून को पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। मोदी के हाथों में देश की जनता तीसरी बार प्रतिनिधित्व का सौभाग्य प्रदान करेगी ।उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसके निर्वहन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष शिवनायक पटेल, अनिल जायसवाल ,सुमित जायसवाल,जयप्रकाश पटेल, संजय पटेल ,ओमप्रकाश मौर्य, मानसिंह पटेल, उदयभान पटेल, सूरज पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

हज यात्रियों का पहला जत्था काशी से काबा के लिए रवाना 

0
हज यात्रियों का पहला जत्था काशी से काबा के लिए रवाना 
हज यात्रियों का पहला जत्था काशी से काबा के लिए रवाना 

मुल्क में अमन,चैन और शांति के लिए होगी दुआएं

खेतासराय (जौनपुर) क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सऊदी अरबिया के मक्का में हज के लिए का पहला जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। जो मुल्क में अमन, चैन और शांति के लिए दुआएं मांगेंगे। लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनको मुकद्दस की यात्रा पर भेजा है। एक तरफ सगे-सम्बन्धियों से कुछ दिनों के लिए बिछुड़ने से आँखें नम थी तो वही दूसरी तरफ से हज करने की ख़ुशी भी झलक रही थी। इस्लाम धर्म को मनाने वाले लोगों के जीवन और दिलों में इस बात की ख्वाहिश हमेशा रहती है कि जीवन में एक बार हज यात्रा करने का अवसर जरूर मिलें। इस्लाम धर्म के पांच मूल सिद्धांत बताएं गए है। जिसमें विश्वास, सलाह, दान, उपवास और हज शामिल है।

इन्ही पांच सिंद्धान्तों में से एक सिद्धांत हज है, जिसको पूरा करने के लिए क्षेत्र के शाहापुर गाँव निवासी फुरकान अहमद अपनी माता आलम आरा और जमदहा गाँव निवासी अब्दुल मन्नान अपनी पत्नी शबाना खातून के साथ हज यात्रा के लिए मंगलवार को रवाना हो गए। हज के लिए पहला जत्था काशी से रवाना होगा। हज पर जा रहे लोगों ने बताया कि सबसे पहले देश में शांति और तरक्की के लिए दुआएं करेंगे। जिसका भी सपना है हज यात्रा करने की अल्लाह ताला सबके सपनों को साकार करें। जीवन में जरूर हज करना चाहिए तथा देश और लोगों को सुख समृद्धि के लिए दुआएं करनी चाहिए। अब्दुल मन्नान ने कहा कि सभी मुसलमानों को अपने जीवन में कम से कम एक बार इसे अवश्य करना चाहिए यदि वे शारिरिक और आर्थिक रूप से करने में सक्षम है। तीर्थयात्रियों के लिए यह एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव है पापों को मिटा देता, उन्हें ईश्वर के करीब लाता है और मुस्लिम एकता को भी परिभाषित करता है।

मतदान केन्द्र के 200 मीटर के अंदर होने वाले कार्यो के लिए जारी हुए निर्देश 

0
मतदान केन्द्र के 200 मीटर के अंदर होने वाले कार्यो के लिए जारी हुए निर्देश 
मतदान केन्द्र के 200 मीटर के अंदर होने वाले कार्यो के लिए जारी हुए निर्देश 

जौनपुर : मतदान केन्द्र के अंदर के जारी हुए निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी  रविंद्र कुमार मॉदड़ ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र० ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए कड़े निर्देश निर्गत किये गये हैं कि मतदान केन्द्र/स्थल के 200 मीटर के लिए निर्धारित एस०ओ०पी० के विचलन की स्थिति के लिए संबंधित मतदान टीम के साथ-साथ क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी, सेक्टर पुलिस अधिकारी,सेक्टर मजिस्ट्रेट और ए०आर०ओ०भी पूर्णतः उत्तरदायी माना जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि मतदेय स्थल में अनाधिकृत मोबाईल, डिजिटल कैमरा, वीडियो अनुमन्य नहीं है। स्पष्ट निर्देश के बाद भी एक मतदाता द्वारा मतदान डालते हुए वीडियो वायरल किया गया है, जो अत्यन्त गंभीर घटना है। इस संबंध में निम्न सावधानियाँ अपेक्षित हैः-

पुलिस ब्रीफिंग के समय सुरक्षा कर्मचारियों/अधिकारियों को मतदेय स्थल के निर्धारित सीमा में अनाधिकृत मोबाईल या वीडियो न ले जाने के संबंध में स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया जाय और प्रत्येक दशा में आयोग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। प्रत्येक दशा में मतदान की सुचिता और गोपनीयता बनाये रखी जाय। यह मतदाताओं के साथ-साथ मौके पर उपस्थित कर्मचारियों/अधिकारियों व भ्रमण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों पर भी समान रूप से लागू होगा। आर०पी०ऐक्ट-1951 की धारा 128, 132 व 136 व आई०पी०सी० 1860 की धारा 171-एफ में वर्णित मतदान की गोपनीयाता व दाण्डिक प्राविधानों के संबंध में सभी कर्मचारियों/अधिकारियों को भली-भांति अवगत करा दिया जाय। किसी भी विचलन की स्थिति में वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।

वही दूसरी तरफ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु नामित व्यय प्रेक्षक 73-जौनपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र श्री मुण्डे राजेश बालाजी राव कुसुम द्वारा एसएसटी टीम मुरादगंज में, पट्टी नरेद्रपुर में तथा एफएसटी टीम शाहगंज रेलवे स्टेशन पर टीमों द्वारा आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान निरीक्षण करते हुए स्थायी निगरानी टीम को निर्देशित किया गया कि जनपद के थानों द्वारा चेकिंग बैरियर, एसओपी के अनुसार चेकिंग करेंगे। उड़नदस्ता टीम में गठित टीमों प्रभारी रिजर्व, स्थायी निगरानी, एफएसटी, एसएसटी के लिए चेकिंग बैरियर, अवैध शराब, नगदी के सन्दर्भ में भी जानकारी ली और उपस्थित सभी अधिकारियों को माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य कर चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

ईवीएम वीवीपैट की जौनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली जानकारी 

0
ईवीएम वीवीपैट की जौनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली जानकारी 
ईवीएम वीवीपैट की जौनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली जानकारी 

जिला निर्वाचन अधिकारी जौनपुर ने रैन्डमली ईवीएम और वीवीपैट से जुडे पूछे प्रश्न

जौनपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ की अध्यक्षता में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों की ईवीएम और वीवीपैट मॉड्यूल प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई।  बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा ईवीएम और वीवीपैट मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। मतदान के दिन ईवीएम कनेक्शन, रिप्लेसमेन्ट, और ईवीएम खराब हो जाने पर की जाने की वाले कार्यवाही, मॉकपोल, पार्टी रवानगी आदि के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गयी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि ईवीएम सम्बन्धी गतिविधियों का सही तरीके से पालन कराते हुए चुनाव सम्पन्न कराये। किसी भी प्रकार के संशय की दशा में उच्च अधिकारियों से परामर्श अवश्य ले। उन्होंने कहा कि आपस में संवादहीनता नही होनी चाहिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा रैन्डमली ईवीएम और वीवीपैट से जुडे प्रश्न पूछे गये। उन्होंने पार्टी रवानगी के दौरान की जाने वाली सावधानियों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी भी दी। उन्होंने उपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट/पीठासीन अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिया जिससे लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल, शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जा सके। 

ईवीएम वीवीपैट की जौनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली जानकारी 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान के दिन जो भी दिव्यांग मतदान हेतु बूथ पर आये उनके सहायक की उम्र 18 से अधिक नही होनी चाहिए साथ ही वे किसी अन्य दिव्यांग मतदाता के सहायक न हो। इसके अलाव कोई भी मतदाता मतदान बूथ के अन्दर मोबाईल फोन लेकर न आने पाये। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण/सहा0 प्रभारी अधिकारी मतदान एवं मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण जयकेश त्रिपाठी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में आज 03 कार्मिंक अनुपस्थित रहे। 04 सेक्टर मजिस्ट्रेट जिसमे क्षेत्रीय वन अधिकारी सियाराम पांडेय,उप क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रेमलाल गुप्ता, अवर अभियंता लोक निर्माण खंड निर्माण विभाग श्याम नारायण यादव एवं उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग द्वितीय मुरली कुमार आर्य द्वारा विभिन्न चरणों के प्रशिक्षण में रुचि न लिये जाने के फलस्वरुप चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये गये तथा एक दिन का वेतन रोका गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, सभी एआरओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

जौनपुर में व्यापारी बदलेंगे चुनाव का समीकरण

0
जौनपुर में व्यापारी बदलेंगे चुनाव का समीकरण
जौनपुर में व्यापारी बदलेंगे चुनाव का समीकरण

बीजेपी सरकार की नीतियों से तंग आ, हो रहे एकजुट

जौनपुर। बीजेपी का कोर वोटर माना जाने वाला व्यापारी अब अपने सम्मान और आराम को लेकर एक कड़ा रुख अपनाने के मूड में है। जौनपुर में सपा व्यापार सभा की अतिसक्रियता भी एक महत्वपूर्ण कारक है की यहां का व्यापारी अपने हितों व सम्मान की रक्षा के लिए सपा के साथ लामबंद होता नजर आ रहा है। सपा व्यापार सभा के जिलाध्याक्ष देवेन्द्र कुमार साहू और उनकी समस्त टीम बड़े ही उत्साह के साथ पूरे जिले में व्यापारियों को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील कर रही है। साथ ही सपा सरकार में व्यापारी हितों पर किये गये मह्त्वपूर्ण कार्यों को गिना रही है, चाहे वो इंस्पेक्टर राज का खात्मा हो, या तहबजारी वसूली पर तालाबंदी हो। सपा द्वारा किये गये ऐसे बहुत से कार्यों को बता कर सपा व्यापार सभा की टीम जिले में व्यापारियों को एकजुट में करने में कामयाब होती नजर आ रही है।


सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू और उनकी टीम का मानना है कि बीजेपी सरकार की नित नई नीतियों से व्यापारियों के समक्ष बहुत सी चुनौतियां हैं, जीएसटी की विसंगितयों के चलते अधिकारियों की मनमानी के कारण व्यापारियों को अपना सम्मान भी गंवाना पड़ता है और अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई भी। इस सरकार में व्यापारी शुकून की सांस भी नहीं ले सकते। महंगाई और बेरोजगारी तो सर चढ़ कर बोल रही है। आरक्षण दिखावे बस का रह गया है। जिस प्रकार से सरकार हर क्षेत्र में अपनी मनमानी कर रही है उससे संविधान भी खतरे में नजर आ रहा है।


सपा व्यापार सभा की टीम यही सब बातें व्यापारियों के बीच जा जा कर तथा इन सब समस्याओं को याद दिला कर व्यापारियों को सही दिशा में मतदान करने के लिए प्रेरित भी कर रही है। जौनपुर जिले में दो लोकसभा सीट हैं जौनपुर तथा मछलीशहर। दोनों सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच काँटे की टक्कर है। जौनपुर लोकसभा में बीजेपी से महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह व सपा (इंडिया गठबंधन) से उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बाबूसिहं कुशवाहा मैदान में हैं। मछलीशहर से भाजपा के प्रत्याशी निवर्तमान सांसद बीपी सरोज व इंडिया गठबंधन से प्रिया सरोज मैदान पर हैं। इन दोनों सीटों पर सीधी टक्कर भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच में है।


देवेन्द्र कुमार साहू और उनकी टीम ने बताया की यहां बीएसपी का कोर वोटर भी बाबा साहेब के संविधान और अपने अधिकारों को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को ही वोट करने का मूड बना चुका है। यहां के जातीय समीकरणों के अनुसार भी गठबंधन के दोनों प्रत्याशी बीजेपी प्रत्याशियों पर हावी बने हुए हैं।


सम्मान, अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए अन्य तमाम पिछड़ी जातियां भी एकजुट हो चुकी हैं, जो जौनपुर में सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा तथा मछलीशहर में सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज के पक्ष में मतदान का मन बनाए हुए हैं।
जौनपुर की 9 विधानसभा सीटों पर पांच सीटों पर सपा काबिज है तथा अन्य चार पर कुछ ही अन्तर से बाहर रही।
इस दृष्टिकोण से भी यहां सपा के दोनों प्रत्याशी जीत के सबसे करीब हैं। ऐसे में बीजेपी का कोर वोटर कहा जाने वाला व्यापारी अगर बड़े हिस्से के रूप में इंडिया गठबंधन की तरफ रुझान बना रहा है तो वास्तव में यहां के परिणाम बड़े ही आश्चर्यजनक होंगे। यहां बीजेपी के दो बड़े कोर वोटर व्यापारी और मौर्य के इंडिया गठबंधन की तरफ रुख करने से बीजेपी प्रत्याशियों के समक्ष क बड़ी चुनौती होगी।


सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू व जिला सचिव मनोज अग्रहरि, शाहगंज के सपा व्यापार सभा से विधानसभा अध्यक्ष विकास अग्रहरि, सपा व्यापार सभा के शाहगंज नगर अध्यक्ष दिव्यांग पंकज गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अजय अग्रहरि और शाहगंज के समाजसेवी एड. संतोष अग्रहरि ने बताया कि सपा व्यापार सभा की टीम ने 20 मई को ही सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल का जौनपुर जिले में कार्यक्रम लगवाकर अन्य व्यापारियों को भी अपने हक व सम्मान के लिए सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करवाई गई। इस कार्यक्रम का भी जिले के व्यापारियों पर काफी असर देखने को आ रहा है। सर्ववैश्य का एक बड़ा हिस्सा इस बार सपा प्रत्याशी बाबूसिंह कुशवाहा और प्रिया सरोज के पक्ष में जाकर संविधान और सम्मान की जीत की लड़ाई लड़ेंगे।

गुलाबी देवी महाविद्यालय में आयोजित की गई जनसभा

0
गुलाबी देवी महाविद्यालय में आयोजित की गई जनसभा
गुलाबी देवी महाविद्यालय में आयोजित की गई जनसभा

बढ़ती महंगाई से किसान युवा छात्र महिलाऐ परेशान : लालचंद्र लाले

जौनपुर। गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा के पक्ष में जनसभा हुई। जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले ने कहां की देश में बढ़ती महंगाई से किसान युवा छात्र महिलाए व जनता परेशान है , बेरोजगारी,गरीबी बढी है । जबकि भाजपा विकास कार्यो की कोई बात नहीं करती।

जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के नेता लालचंद यादव लाले ने कहा कि आज के दौर में जनता को स्वास्थ्य चिकित्सा बिजली पानी शिक्षा शौचालय आदि की मूलभूत जरूरत है, लेकिन विकास के मुद्दे पर भाजपा बात नहीं करती वह सिर्फ धर्म भेदभाव हिंदू मुस्लिम की बात करती है ,समाज को बांटने का बात करते हैं जो ही बेहद शर्मनाक है। कहा कि सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा जमीन से जुड़े नेता हैं ।

सदर लोकसभा के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का ख्याल नहीं रख रही है, वह सिर्फ अपने खजाने भरने के काम कर रहे हैं । परिवर्तन की जरूरत है और इस बार जनता परिवर्तन लाकर सरकार को सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी। जनता की जो भी मूलभूत आवश्यकताएं होगी वह आने वाली इण्डिया गठबंधन की सरकार जनता तक पहुंचाएगी। कार्यक्रम का संचालन सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरशद खान,अमित यादव, रामसूरत मौर्या तेजू, धीरेंद्र कुमार यादव गुड्डू, बाकेलाल यादव राकेश कुमार, दारा सिंह चौहान,वीरेंद्र यादव नेवादा,अनिल सिंह, जितेंद्र यादव ,लोहिया के जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता, विनोद यादव,सुरेंद्र यादव, मौजूद रहे।