Home Blog Page 283

ACCIDENT:खाद्यान्न लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा,एक की मौत,दो घायल 

0
ACCIDENT:खाद्यान्न लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा,एक की मौत,दो घायल 
JAUNPUR ACCIDENT

JAUNPUR ACCIDENT बक्शा [जौनपुर ] बक्शा थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज बाजार में रविवार दोपहर खाद्यान्न लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि ट्रक ड्राइवर समेत दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए,मौके पर पहुँची पुलिस एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को जिलाअस्पताल भेजवाया और शव को निकालकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि यूपी70 एमटी 9695 खाद्यान्न लदा ट्रक वाहन जौनपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहा था तभी बढ़ौना मार्ग के समीप अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे नाली से टकराकर पलट गया,उसी दौरान बढ़ौना का राजकुमार यादव 35 वर्ष पुत्र स्व शिवपूजन यादव,साइकिल से कही जा रहा था ट्रक के चपेट में आने से मौके पर उसकी मौत हो गई,जबकि ट्रक चालक व एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए,बाजार वासियों की सूचना पर 112 व बक्शा थाने की पुलिस मौके पर एम्बुलेंस बुलाकर दोनो घायलों के जिला अस्पताल भेजवाया।तथा क्रेन की मदद से आवागमन दुरुस्त कराया।युवक के मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अनुपस्थित कर्मचारियों पर दर्ज होगा F.I.R तथा वेतन आहरण पर भी लगेगी रोक

0
अनुपस्थित कर्मचारियों पर दर्ज होगा F.I.R तथा वेतन आहरण पर भी लगेगी रोक
अनुपस्थित कर्मचारियों पर दर्ज होगा F.I.R तथा वेतन आहरण पर भी लगेगी रोक

जौनपुर में अनुपस्थित कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण का अंतिम मौका, 20 मई को ,अन्यथा की स्थिति में विधिक कार्यवाही के लिए रहें तैयार लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में 15 मई से 19 मई तक समस्त मतदान कार्मिकों को विधानसभा वार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण प्राप्त कराया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि जो मतदान कार्मिक 15 मई से 19 मई के मध्य प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे हैं वे समस्त कार्मिक प्रत्येक दशा में 20 मई को तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में प्रातः 9:00 से 12:30 बजे तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थितों होकर अवश्य प्रशिक्षण प्राप्त कर ले l

अनुपस्थित कर्मचारियों पर दर्ज होगा F.I.R तथा वेतन आहरण पर भी लगेगी रोक

यदि 20 मई को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित कर्मचारियों अनुपस्थित रहते हैं तो उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही अग्रिम आदेश तक उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : रावण अभी जिंदा है ,योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़े : अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह,बदल रहा है जनता का मूड

जौनपुर में बोले श्यामलाल पाल रोज़गार,मंहगाई, शिक्षा,स्वास्थ्य पर भाजपा फेल

0
जौनपुर में बोले श्यामलाल पाल रोज़गार,मंहगाई, शिक्षा,स्वास्थ्य पर भाजपा फेल
जौनपुर में बोले श्यामलाल पाल रोज़गार,मंहगाई, शिक्षा,स्वास्थ्य पर भाजपा फेल

रोज़गार,मंहगाई, शिक्षा,स्वास्थ सब मुद्दों पर भाजपा फेल:-श्यामलाल पाल

जौनपुर: केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि 10 साल जनता बेहाल रही अब जनता रोजगार, महंगाई, शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली एवं किसानों की बदहाली को देखते हुए और लोकतंत्र एवं संविधान बचाने के लिए आरक्षण को बचाने के लिए हर चरण में जनता सपा एवं इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान कर रही है।


आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करके देश की महान जनता इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर 30 लाख रिक्त पदों को तुरंत सम्मान देने का काम पहले चरण में इंडिया गठबंधन की सरकार करेगी वीडियो समाज का अधिकार दिलाने के लिए जाति जनगणना करावेगी किसानों की आए दोगुनी करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री लाल बहादुर यादव जिला महामंत्री आरिफ समीर प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, ताज मोहम्मद आदि सहित इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह,बदल रहा है जनता का मूड

कश्मीर में किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नही है:अमित शाह

0
कश्मीर में किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नही हैअमित शाह
कश्मीर में किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नही है:अमित शाह

मोदी सरकार के धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर में किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नही है: अमित शाह

माड़ियाहू/ जौनपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार करने के लिए जौनपुर पहुँचे यहां से उन्होंने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने इस दौरान कहा कि पूरे देश के दलित, पिछड़ों के आवाज को बुलंद करने का काम भाजपा करती है अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी पिछड़ा समाज से आते हैं। देश में पहली बार यदि कोई पिछड़ा प्रधानमंत्री बना है वो नरेंद्र मोदी हैं।

अमित शाह ने कहा कि पिछड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सबसे आगे बढ़ाने का काम किया। कश्मीर हमारा है। लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे साहब कहते हैं कि उत्तर प्रदेश वालों का कश्मीर से क्या लेना-देना है। जौनपुर का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान दे सकता ये मैं बता सकता हूं। कांग्रेस ने 370 को बच्चे की तरह संभाल कर रखा था, जिसे 5 अगस्त 2019 को नरेंद्र मोदी ने समाप्त कर दिया। भारत में अब एक ही ध्वज, एक ही नारा है, जिसे पूरा करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कह रहे थे कि 370 मत हटाओ, खून की नदियां बह जाएंगी। आज मैं राहुल बाबा को कह रहा हूं कि किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर हमारा है और उसे हम लेकर रहेंगे। पीएफआई पूरे देश को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है। मोदी जी ने 100 जगहों पर रेड डलवाकर पीएफआई वालों को जेल में डालने का काम किया। उन्होंने जनता से सीधा सवाल किया कि अगर इंडी गठबंधन का सरकार बन रहा है तो प्रधानमंत्री कौन बनेगा क्या राहुल बाबा बनेंगे क्या अखिलेश यादव बनेंगे क्या लालू यादव बनेंगे क्या ममता बनर्जी बनेंगे जनता ने सभी का जबाब ना मे दिया।
गृह मंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि जब तक भाजपा कि सरकार रहेगी या संसद मे एक भी सांसद रहेगा तब तक दलितों और पिछड़ों का आरक्षण समाप्त नहीं होगा। इसके लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से झूठ बोलती है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 का मुद्दा भी उठाया और कहा कि कांग्रेस कहती है कि धारा 370 हटाकर गलत किया गया है। आप सभी बताओ कि क्या धारा 370 हटना गलत था। 

कांग्रेस के नेता चाहे मणिशंकर अय्यर हो या अन्य नेता, पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं और कहते हैं कि पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। जो हमारे सैनिकों को मारता है उससे कैसे बात की जा सकती है। यही नहीं यह नेता तो कहते हैं कि पाकिस्तान कहता है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। अमित शाह ने सपा को आड़े हाथ लिया, कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तब गुंडाराज था। आज पूरी तरह से माफियाराज समाप्त हो गया है।

मीडिया प्रभारी मछली शहर संतोष मिश्रा ने बताया कि उक्त अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेपी वी पी सरोज संतोष पटेल जिलाध्यक्ष रामविलास पाल सीमा द्विवेदी बृजेश सिंह प्रिंसू अवधेश सिंह सुषमा पटेल मनोज सिंह अजय सिंह नीरज सिंह पंकज मिश्र आमोद सिंह इंद्रसेन सिंह परविंद्र चौहान श्याम दत्त दुबे प्रहलाद यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

नेशनल इंटर कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर में गरजे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ

0
नेशनल इंटर कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर में गरजे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ
नेशनल इंटर कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर में गरजे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ

इत्र, इमरती और ईमानदारी के लिए सुप्रसिद्ध जौनपुर की धारा को नमन : योगी आदित्यनाथ

खुटहन [ जौनपुर] लोकसभा चुनाव में जौनपुर के 73 लोकसभा सीट से रविवार दोपहर शाहगंज विधानसभा अंतर्गत स्थित नेशनल इंटर कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर के लिए वोट कर चुनाव जिताने की अपील की। लगभग 25 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जौनपुर के इत्र की खुशबू और यहा के इमरती की मिठास तथा यहां के लोग इमादारी के लिए प्रसिद्ध हैं।

उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जब भी सपा और कांग्रेस का गठजोड़ हुआ है तब-तब कोई न कोई आतंकी हमला उत्तर प्रदेश में हुआ है। लेकिन भाजपा के सरकार में कही गलती से पटाखा भी फूट जाता है तो पाकिस्तान सबसे पहले बोलने लगता है इसमें कि मेरा हाथ नही है। कृपाशंकर सिंह के लिए वोट मागते हुए उन्होंने कहा कि कृपाशंकर बहुत ही अनुभवी हैं इनके नाम में ही शंकर की कृपा है, ये जौनपुर को मुंबई की तरह चमकाएंगे जननी और जन्मभूमि से बढ़कर कुछ भी नही है मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा ये नया भारत है पहले किसी को छेड़ता नही और अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नही।

आक्रामक अंदाज में विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके कारनामे तो रावण के जैसे हैं कांग्रेस ने एक समय कहा था कि राम है ही नही ये कहते हैं राम का मंदिर भारत में नही बनना चाहिए। सपा तो इनसे दो कदम आगे है रामभक्तो पर तो गोली चलाई ही थी अब इनके महासचिव कहते हैं कि राम मंदिर बेकार बना है।लेकिन देश कहता है, “होइहै वही जो राम रचि रखा” होगा वही जो रामलला चाहेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी अशोक चौरसिया, कृपाशंकर सिंह, मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मंत्री अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रमेश चंद्र मिश्र विधायक बदलापुर, रमेश सिंह विधायक शाहगंज, राम चंद्र मिश्र, अनिल तिवारी, अमरनाथ यादव पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह बकेलाल सोनकर सुनील तिवारी ओमप्रकाश जायसवाल प्रदीप समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

अकेले ही सबको टक्कर दे रहे अशोक सिंह,बदल रहा है जनता का मूड

0


जौनपुर। जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार भी जोर पकड़ता जा रहा है। भाजपा की जीत के लिए सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी भी जनसभा कर चुके हैं। सभी दलों के लोग बड़े-बड़े स्टार प्रचारक बुलाकर हवा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह अकेले ही मैदान में सबको टक्कर देते नजर आ रहे हैं। दिन हो रात अशोक सिंह जनसंपर्क करने से खुद को एक भी दिन नहीं रोक रहे। रविवार को अशोक सिंह में मल्हनी क्षेत्र के सिद्दीकपुर और सदर विधानसभा के खेतासराय और मानी में जाकर ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। अशोक सिंह ने युवाओं को भरोसा दिया कि अगर वो सांसद बनते हैं तो सबसे पहले रोजगार उपलब्ध कराने का करेंगे, बिजली पानी की समस्या तो दूर हो ही ही साथ है। स्कूली बच्चों के लिए भी लाइब्रेरी बनवाएंगे। अपने जनसंपर्क के दौरान अशोक ने भाजपा, सपा और बसपा को सीधे-सीधे अपने निशाने पर रखा।

रावण अभी जिंदा है ,योगी आदित्यनाथ

0

माफिया और समाजवादी पार्टी का चोली दामन का संबंध है,राम लाल तो मोदी को तीसरी बार सत्ता सौंपने का निर्णय ले चुके हैं मुख्यमंत्री

  • समाजवादी व कांग्रेस के रूप में मौजूद है रावण योगी आदित्यनाथ

जौनपुर। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जब 400 पर की बात करते हैं तो सपा कांग्रेस को चक्कर आने लगता है जनता जनार्दन कहतीं है ।जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे भारत के इतिहास सबसे महत्वपूर्ण घटना जो असंभव था वह संभव मोदी ने किया है । लोक सभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के समर्थन में आज नेशनल इंटर कालेज पट्टी नरेंद्र पुर के मैदान में जन सभा को समनोधित करते हुए कहा कि उन्होंने सपा व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भी रावण समाप्त नहीं हुआ है ।कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के रूप में मौजूद है। इनकी करनी रावण जैसी हैं कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इनके आका कहते हैं ।भारत में राम हुए ही नहीं तो राम मंदिर भारत में नहीं बनना चाहिए। समाजवादी पार्टी उससे भी दो कदम आगे हैं। राम भक्तों पर गोली चलवा दी अब इनके महासचिव कहते हैं राम मंदिर तो बेकार है ।अरे भाई प्रभु राम की कृपा इन पर हो नहीं रही है तो ऐसा ही बोलेंगे ।राम लाल तो मोदी को तीसरी बार सत्ता सौंपने का निर्णय ले चुके हैं ।यह चुनाव राम भक्तों व रामद्रोहियों के बीच में है एक तरफ रामद्रोही जिन्होंने किसान, व्यापारी, गरीब,बेटी सब पर राम द्रोह किया । देश के अंदर जगह-जगह आतंकी वारदात हो रही थी हम जब आतंकवाद पर उनके खिलाफ बोलते थे ।इस समस्या का समाधान करो तो यह कहते हम क्या करें लाचार हैं। कहते थे आतंकवादी सीमा पार के हैं ।

आज आतंकवाद समाप्त देश के अंदर सीमाएं सुरक्षित दुनिया भर भारत का सम्मान बड़ा है। अब एक पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है भैया यह मेरा नहीं इसके पीछे मेरा कोई हाथ नहीं पाकिस्तान जो आज उसकी बोली बदल गई है यह नया भारत है यह मोदी का भारत है। जो कोई छेड़ता है उसे हम छोड़ते नहीं है उसे घर में घुसकर मरते हैं यह नया भारत है। समाजवादी पार्टी के मुखिया राम भक्तों को गोली चलवाने वालों व काशी पर संकट मोचन पर हमला करने व अयोध्या में राम भक्तो पर आतंकी हमला किया उन आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेते हैं ।राम भक्त कल्याण सिंह मारे तो कोई संवेदना नहीं व्यक्त करते हैं ।लेकिन पूर्वांचल का दुर्दांत माफिया मारा तो उसके घर मातम मना रहे थे ।माफिया और समाजवादी पार्टी का चोली दामन का संबंध है। उत्तर प्रदेश की धरती से भारतद्रोही रामद्रोही व माफिया गरीबों काg खून चूसने वाले को समाप्त करेंगे । अब यूपी में दंगा और कर्फ्यू नहीं होता है दंगाई और कर्फ्यू लगाने वालों की राम नाम सत्य की यात्रा निकल गई है । जौनपुर के सांसद व विधायक इतना विकास करेंगे कि आप मांगते मांगते तक जाएंगे दुनिया आपके पास नौकरी मांगने आएगी जौनपुर में कांग्रेस समाजवादी पार्टी इंडी गठबंधन जब एक हुआ तो खतरे की घंटी का संकेत हुआ ।याद करिए एक घटना जब अयोध्या में हमला हुआ तो प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी ।समाजवादी पार्टी की सरकार में सारा राशन गुंडा खाते थे ।आज तो देश में 80 करोड लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है 7 करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही सरकार ने एक नई व्यवस्था लागू की है 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को 5 लाख की बीमा देने का काम मोदी सरकार करेगी।

खुटहन ब्लॉक का वीडियो वायरल प्रधान ने किया  कई खुलासे

0
खुटहन ब्लॉक का वीडियो वायरल प्रधान ने किये कई खुलासे
खुटहन ब्लॉक का वीडियो वायरल प्रधान ने किये कई खुलासे

खुटहन (जौनपुर) फतेहगढ़ के ग्राम प्रधान शिजोर गौतम का एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें ग्राम प्रधान बता रहे हैं कि मनरेगा में केवल मैं ही नहीं भ्रष्टाचार कर रहा हूँ बल्कि पुरे ब्लॉक के ग्राम प्रधान यही कर रहे हैं मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में आठ मजदूर लगायेंगे और एक सौ आठ कि हाज़िरी लगायेंगे इस तरह रोज पचासों हजार लूट रहे हैं साथ ही प्रधान ने बताया कि मैं पुजारी आदमी हूँ झूठ नहीं बोलता कर्मचारियों को भी कमीशन देना पड़ता है ,विडियो में ग्राम प्रधान द्वारा बडे़ भष्ट्राचार का खुलासा किया जा रहा है,इसकी शिकायत जब विडियो साहब से ग्रामीणों ने किया तो मामले में तत्काल जांच कराने का अस्वासन दिया गाँव के भीम यादव अंकज यादव जगदीश प्रसाद सिंह आदि ने शिकायत किया है l

यह भी पढ़े : मतदाता पर्ची की शिकायत पर जौनपुर के 19 BLO पर दर्ज होगी F.I.R    

पुरखों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देगा कर्मचारी समाज,डॉ. प्रदीप सिंह

0
पुरखों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देगा कर्मचारी समाज,डॉ. प्रदीप सिंह
पुरखों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देगा कर्मचारी समाज,डॉ. प्रदीप सिंह

25 वीं पुण्य तिथि पर याद किए गए कर्मचारी मसीहा स्व. बी एन सिंह।

JAUNPUR NEWS: कर्मचारियों के मसीहा स्व बी एन सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की 25 वीं पुण्य तिथि उनके चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर तथा उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद कर कर्मचारियों द्वारा पेंशनर्स संघ भवन,जौनपुर पर श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनायी गयी। आज कर्मचारियों को जो भी सेवा संबंधी हित लाभ प्राप्त हो रहे हैं वह स्व बी एन सिंह के कुशल संघर्षशील नेतृत्व की देन है। कर्मचारियों के अगुआ प्रणेता बी एन सिंह का जन्म 17 जुलाई 1927 को रायबरेली में हुआ था। वह 1972 में प्रदेश कर्मचारी संघ के महामंत्री चुने गए तथा 1984 से जीवन पर्यंत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए 18 मई 1999 को अपने जीवन की अंतिम सांस लेकर विदा हुये। स्मृति शेष बी एन सिंह के द्वारा 26 फरवरी 1966 को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का गठन किया गया तथा 1966-1967 में केंद्र प्रांत का महंगाई भत्ता एक करो, छटनी नोटिस बंद करो का नारा देते हुए हड़ताल की l इस हड़ताल में सब कुछ न्योछावर करते हुए उनके द्वारा अपना प्लॉट भी बेचकर हड़ताल को सफल बनाया गया।

1986 में केंद्र के समान चतुर्थ वेतनमान के लिए संघर्ष करते हुए सरकार को कर्मचारियों के सामने घुटने टेकने के लिए विवश किया गया इसके उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों हेतु चतुर्थ वेतनमान की घोषणा की गयी l उनके नेतृत्व में 1994 में कर्मचारियों को प्रोन्नत वेतनमान देने के लिए 51 दिन की हड़ताल की गयी और कर्मचारियों ने अपने संघर्ष के बूते पर इसको प्राप्त किया। स्व बी एन सिंह 1989 से 1995 तक विधान परिषद के सदस्य भी रहे।श्री बी एन सिंह कर्मचारियों के भीष्म पितामह एवं मसीहा के रूप में प्रदेश में जाने जाते हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने स्व सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने पुरखों के संघर्ष एवं बलिदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे।उनके दिखाये पदचिन्हों पर चलकर संघर्ष करते हुए भविष्य में निश्चित रूप से हम अपनी मांगों को राज्य एवं केंद्र सरकार से पूरा करायेंगे। श्रद्धांजलि सभा में पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सीबी सिंह,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, पारसनाथ यादव, ओंकारनाथ मिश्र, के के त्रिपाठी,राम अवध लाल,चंद्रशेखर सिंह,ओंकार नाथ मिश्र,शेषनाथ सिंह, कंचन सिंह, अमर बहादुर यादव,प्रमोद शर्मा,रामलाल पाल आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

JAUNPUR NEWS:छात्राओं को किया गया जागरूक

0
JAUNPUR NEWSछात्राओं को किया गया जागरूक
JAUNPUR NEWS:छात्राओं को किया गया जागरूक

JAUNPUR NEWS जौनपुर- जनपद में मैनकाइंड फार्मा द्वारा तिलकधारी महिला इंटर कॉलेज में आज जागरूकता अभियान के तहत बच्चियों में होने वाले मासिक धर्म स्वस्थ और स्वच्छता के बारे में जनपद की मशहूर डॉक्टर शिल्पी सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)ने सैकड़ो बच्चियों को मासिक धर्म से होने वाली बीमारियों के बारे में और उसे सजग रहने के लिए प्रोजेक्टर की माध्यम से प्रकाश डाला तथा बालिकाओं को उनके दैनिक जीवन में होने वाली शारीरिक और मानसिक विकास और मासिक धर्म से संबंधित जानकारी को विस्तार से बच्चों को बताया इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह तथा कपिल देव सिंह डॉक्टर मंजू सिंह अपर्णा मिश्रा सरिता सिंह कुसुम यादव तथा इस कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाने वालों में मैनकाइंड फार्मा प्रतिनिधि सौरभ सिंह रविशंकर गौरव गुप्ता सुजीत सिंह रहे l

JAUNPUR NEWS: